सोमवार, 5 दिसंबर 2022
खाद्य मंत्री का जिला खाद्य घोटलों में प्रदेश में एक नबंर पर, हीरा मोती राईस मिल के संचालक ने धोखाधड़ी कर 540 क्विंटल धान की हेराफेरी
एक ही डीओं के विरूद्ध दो अलग-अलग स्थानों से छल करते हुये धान का किया उठाव
अनूपपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह का गृह जिला एक बार फिर धान की हेराफेरी कर भ्रष्टाचार किये जाने के मामले में सुर्खियों में है। खाद्यान्न के भ्रष्टाचार के मामले में अनूपपुर जिला प्रदेश में टॉप जिलों में से एक है। जिसके कारण स्वयं खाद्य मंत्री बिसाहूलाल अपने ही विभाग की शाख बचाने में नाकाम साबित हो रहे है। मामला हीरा मोती राईस मिल वेंकटनगर का है, जहां मिल संचालक द्वारा गोग्रीन कैप दारसागर से वर्ष 2021-22 के धान की मिलिंग के लिये डीओ नागरिक आपूर्ति से जारी किया गया, जिसे बाद में उक्त डीओं को डिलीट करवाते हुये नया डीओं सिंघैरा मनरेगा कैप से जारी करवाया गया। लेकिन हीरा मोती वेंकटनगर के मिल संचालक द्वारा सिंघौरा मनेरगा कैप के साथ ही उक्त डिलीट डीओं से भी 539.94 क्विंटल धान गोग्रीन केप दारसागर से उठाव करवाते हुये मिलिंग नीति का उल्लंघन के साथ भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है। मामले की शिकायत प्रबंध संचालक म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाई कार्पेारेशन भोपाल तरूण पिथौड़े सहित दीपक सक्सेना प्रबंध संचालक म.प्र. वेयर हाउस एंड लॉस्टिक कॉर्पोरेशन भोपाल से की गई है।
यह है मामला
जानकारी के अनुसार हीरामोती राईस मिल के संचालक द्वारा शासकीय खाद्यान्न की हेराफेरी के मामले वर्ष 2021-22 की धान मिलिंग हेतु जहां नागरिक आपूर्ति निगम अनूपपुर द्वारा गोग्रीन वेयरहाउस दारसागर के लिय डीओं क्रमांक 48224810222100036 एवं 482248102210037 जारी किया गया। जिसे मिल संचालक द्वारा उक्त डीओं को नॉन से डिलीट करवाते हुये उक्त नंबर का दूसरा डीओं सिंघौरा मनरेगा कैप से धान का उठाव करते हुये सीएमआर चावल जमा कर दिया गया। लेकिन डिलीट हुये डीओं के विरूद्ध दो अलग-अलग स्थान से धान का उठाव कर जहां मिलिंग संचालक द्वारा मिलिंग नीति के प्रावधानों का उल्लंघन कर छल करते हुये बेईमानी की गई है। जिस पर नागरिक अपूर्ति के जिला प्रबंधक द्वारा उक्त मामले में मिल संचालक के खिलाफ न तो एफआईआर दर्ज करवाई गई और ना ही उक्त मिल को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्यवाही की गई।
धान उठाव में लगे 6 वाहनों पर भी कार्यवाही की गाज
हीरामोती राईस मिल के संचालक द्वारा एक ही डीओं से दो अलग-अलग स्थानों से धान का उठाव कर जहां शासन के साथ छल कर बेईमानी की गई। वहीं शासकीय खाद्यान्न के गबन में धान का परिवहन करने में लगे लॉट नंबर 36/1 डीओं नंबर 4822481022210036 से 1 अगस्त को सीजी 10 एएफ 3401 बोरी 210 वजन 79.73, गेट पास नंबर 1359/78, ट्रक क्रमांक सीजी 10 एव्ही 3007 बोरी 400, वजन 152.18 क्विंटल गेट पास नंबर 1359/92, सीजी 04 एलएच 5174 बोरी 503 वजन 201.09 गेट पास नंबर 1359/96 तथा लॉट नंबर 37/1, डीओं नंबर 4822481022210037 में दिनांक 1 अगस्त को सीजी 04 एलएच 5174 में 70 बोरी वजन 26.52 क्विंटल गेट पास नंबर 1359/96, 28 जुलाई को सीजी 04 सी 8654 बोरी 200 वजन 76.62 क्विंटल गेट पास 1359/05 एवं 29 जुलाई को सीजी 10 जेड 3936 बोरी 9 वनज 3.80 क्ंिवटल गेट पास 1359/30 कुल वजन 539.94 क्विंटल धान की धोखाधड़ी करते हुये गबन किया गया है। जिसमें सभी वाहनों को जप्ती कर नियमानुसार कार्यवाही की जानी चाहियें।
नॉन के जिला प्रबंधक की भूमिका संदिग्ध
पूरे मामले में हीरा मोती राईस मिल के संचालक द्वारा शासकीय धान का गबन करना सोजी समझी साजिश है। जहां मिलर द्वारा धोखाधड़ी करते हुये शासन के साथ ही छल किया है। जिसमें नागरिक आपूर्ति के जिला प्रबंधक अरूण कुमार रावत की भूमिका संदिग्ध है। मामले में गो ग्रीन कैप दारसागर द्वारा उक्त मामले में नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक से 14 नवम्बर को पत्र क्रमांक 25 के माध्यम से पत्राचार कर अवगत कराया गया। जहां उन्होने डिलीट डीओं के उपरांत भी भ्रष्टाचार को अंजाम देने के लिये बेईमानी पूर्वक धान का उठाव कर लिया गया। जिस पर जिला प्रबंधक नॉन अरूण कुमार रावत द्वारा मिल संचालक से मिलीभगत करते हुये मिल संचालक को बचाने के लिये 24 नवम्बर को अपने पत्र क्रमांक/मिलिंग/2022-23/629 के माध्यम से हीरा मोती राईस मिल के संचालक को सिर्फ एक नोटिस काट उक्त 539.94 क्विंटल के विरूद्ध चावल 361.75 क्विंटल की राशि कार्यालय में तीन दिवस के अंदर जमा करने का नोटिस जारी किया गया। जबकि मिल संचालक द्वारा उक्त मामले में बेईमानी पूर्वक छलकारित करते हुये शासन को गुमराह करने के उद्देश्य से की गई धान की हेराफेरी मामले में न तो मिल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और ना ही हीरा मोती राईस मिल को ब्लैक लिस्टिेड करने की कार्यवाही की गई।
खाद्यान्न भ्रष्टाचार को लेकर खाद्य मंत्री दोबारा उतरेंगे चुनाव मैदान में
खाद्य, नागरिक आपूर्ति संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल अपने ही गृह जिले में लगातार हो रहे शासकीय खाद्यान्न की हेराफेरी मामले व खाद्यान्न से जुड़े भ्रष्टाचार को रोकने में नाकाम साबित हो रहे है। इनके समय में ही नागरिक आपूर्ति विभाग अनूपपुर के प्रबंधक वित्त एम.एस. उपाध्याय को 50 हजार एवं जिला आपूर्ति अधिकारी अनूपपुर अंबोज श्रीवास्तव 18 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त रीवा की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके साथ ही शासकीय खाद्यान्न की हेराफेरी व कालाबाजारी के मामले में निगम को कई करोड़ो की क्षति पहुंचाने के साथ ही बडे-बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है। एैसा नही इस पूरे मामले की जानकारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह को नही है, लेकिन मजाल है कि की मंत्री बिसाहूलाल सिंह के रहते भ्रष्टाचार को अंजाम देने वाले अधिकारी, मिलर व खाद्यान्न माफियाओं पर कार्यवाही की गाज गिर सके। इसी बड़े बड़े भ्रष्टाचार के साथ मंत्री बिसाहूलाल सिंह एक बार फिर अनूपपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गये है।
वहीं कलेक्टूर अनूपपुर सोनिया मीना ने कहा कि इसकी जानकारी मिली हैं पता कर कार्यवाई की जायेंगी।
रविवार, 4 दिसंबर 2022
ट्रेन से भटक कर नौरोजाबाद से बिजुरी पहुँचे दो बच्चों के परिजनों की तालाश की डायल-112/100 सेवा
सोमवार को परिजनों को सौपा जायेगा
अनूपपुर। थाना बिजुरी अंतर्गत शनिवार की रात को ट्रेन में दो बच्चे भटककर बिजुरी पहुँचे जहां लावारिस हालत में एक स्थानीय व्यक्ति को मिलने पर पुलिस सहायता के लिए सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 को दी। सूचना मिलने पर बिजुरी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना हुआ। जहां मौके पर पहुँचकर दोनों बच्चों को अपने संरक्षण में लिया तथा आस -पास उनके परिजनों की तलाश की। रविवार को पता चला कि यह दोनो बच्चे रास्त भटक कर नौरोजाबाद से यहां पहंचे हैं। जिन्हे सोमवार को नौरोजाबाद पुलिस के माध्यम से परिजनों के सुर्पुद किया जायेगा।
जानकारी अनुसार शनिवार की रात को ट्रेन में दो बच्चे भटककर बिजुरी पहुँचे जिसमें एक 8 वर्षीय बालक और 10 वर्षीय बालिका दोनो वार्ड क्रमांक 11 में लावारिस हालत में मिले जो अपने घर का रास्ता भटक गए थे। एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा बच्चों को अकेले भटकते हुए देखे जाने पर पुलिस सहायता के लिए सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 को दी। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बिजुरी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना हुआ। जहां डायल-112/100 स्टाफ ने मौके पर पहुँचकर दोनों बच्चों को अपने संरक्षण में लिया तथा आस-पास उनके परिजनों की तलाश की कोई जानकारी नहीं मिलने पर थाना लाया गया। जिसके बाद रविवार को पुलिस ने अलग-अलग थाना व अन्य जिले की पुलिस से बच्चों के परिजनों की तलाश पर पता चला कि बच्चे उमरिया जिले के थाना नौरोजाबाद क्षेत्र के हैं। परिजनों का पता चलने पर बिजुरी थाना पुलिस द्वारा बच्चों के परिजनों से संपर्क किया। सोमवार को परिजनों के पहुँचने पर बच्चों को उनके सुपुर्द किया जाएगा।
विधानसभा चुनावों के लिए एक सर्वे पूरा, नये चेहरो की तलाश में पार्टी, 18 दिसबंर को मुख्यमंत्री जिले के दौरे पर
कोयलाचंल का एक मंत्री मंत्रीमंडल से हो सकता हैं बाहर, पड़ सकता हैं भारी
अनूपपुर। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही समय बचा है। जिसको लेकर दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पूरे एक्शन मोड पर हैं, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को तत्काल मौके पर ही सस्पेंड कर रहे हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी विधानसभा को लेकर दिसंबर में कुछ मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटाया जा सकता है। कुछ नए चेहरों को जगह मिल सकती हैं। कायास इस बात के भी लगाये जा रहें हैं कि मुख्यंमंत्री और बिसाहूलाल सिंह के बीच रिस्तों पहले जैसा जोश दिखाई नहीं देता। भाजपा नेताओं के अनुसार 17-18 दिसबंर को मुख्यमंत्री जिले के दौरे पर आ सकते हैं।
विंध्य की बात करें तो विंध्य से भी एक मंत्री को हटाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। वर्तमान सरकार में विंध्य से मंत्री मीना सिंह, बिसाहूलाल सिंह एवं रामखेलावन पटेल है। तीनों ही मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में काफी मजबूत मानी जाती हैं। मीना सिंह और बिसाहूलाल सिंह एक आदिवासी नेता के रूप में एक प्रबल छवि है। अनूपपुर जिले की बात करे तो मंत्री बिसाहूलाल के पहले तीनों ही विधानसभा कांग्रेस की थी। मंत्री बिसाहूलाल के जाने के बाद कोतमा और पुष्पराजगढ़ कांग्रेस की तो अनूपपुर में भाजपा ने अपनी जगह बनाई थी।
नेताओं की जमीनी पकड़ होती ढीली
कोयलांचल के दोनों नेताओं के जमीनी पकड़ ढीली दिखई दे रही हैं, जो आने वाली विधानसभाओं के लिए काफी अहम होगी। अनूपपुर विधानसभा में मंत्री बिसाहूलाल सिंह को लेकर भाजपा सहित लोगों में काफी नाराजगी है। भाजपा का आम कार्यकर्ता सहित असली भाजपाई इनकी कार्यशैली से खुश नहीं हैं। इनके मंत्री काल में भ्रटाचार को काफी बढ़ावा मिला हैं। इसमे पार्टी प्रमुख सहितअन्य पदाधिकारियों पर जम कर वसूली की शिकायतें मिलती रहती हैं। जिले में सभी अवैध कार्यो के लिए पार्टी नेताओं की हिस्सेदारी हैं। इसका नुशासन पार्टी को चुनाव के दौरान हो सकता हैं। वैसे बिसाहूलाल सिंह भी आगामी विधानसभा को लेकर पंचायत स्तर पर अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। 10 से 15 लोगों की हर पंचायत में टीम गठित कर आगामी विधानसभा की तैयारी शुरू का सुके हैं। वहीं पूर्व विधायक रामलाल रौतेल भी अपनी सरकार से नाखुश है। किन्तुा आगामी चुनाव में अपनी ताल ठोकने को तैयार हैं। दिल्लीम से लेकर स्थानिय स्तर पर अपने लोगो के साथ मंत्रण कर अन्दर ही अन्दर तैयारी कर रहें हैं। अनूपपुर विधानसभा में भाजपा के पास इनकेअलावा कोई बड़ा चेहरा नहीं है। भाजपा को नए चेहरे की तलाश है। रामलाल रौतेल और बिसाहूलाल सिंह दोनो एक दूसरे को देखना पसंद नहीं हैं। ऐसे में किसी नये चेहरे के लिए भाजपा पाशा दूसरे दल के नेताओं पर फेंक सकती हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अनूपपुर विधानसभा से रमेश को भाजपा उतार सकती हैं।
मंत्री मीना सिंह की की भी उनके क्षेत्र में जमीनी पकड़ मजबूत नहीं दिखाई दे रही हैं। मंत्री मीना सिंह के सामने उन्हीं के पार्टी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानवती रोड़ा बन सकती हैं। ज्ञानवती सिंधिया समर्थक माने जाती हैं और सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद यह भी भाजपा में शामिल हो गई थी। मंत्री मीना सिंह के सामने कोई कद्दावर नेता अगर चुनाव लड़ता है, तो उनके जीतने की राह उतनी आसान नहीं होगी।
नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव
उमरिया में जिला पंचायत भाजपा तो नगर पालिका कांग्रेस के हाथ में हैं। वहीं मंत्री मीना सिंह के मानपुर विधानसभा में भाजपा जोड़-तोड़ कर अपनी साख बचाई थी। शहडोल में बात करें तो यहां भी भाजपा जिला पंचायत में जोड़-तोड़ कर अपनी साख बचाई तो नगरपालिका में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। अनूपपुर में जिला पंचायत में कांग्रेस तो वही नगर पालिका में भाजपा ने सिर्फ एक मत से कांग्रेस को हरा पाई थी।
परिवारवाद और मंत्री
प्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह अपने बेटे तेजभान को आगामी विधानसभा के लिए तैयार कर रहे है। तेजभान अनूपपुर जनपद सदस्य का चुनाव लड़ चुके हैं। जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। आगामी विधानसभा को लेकर अगर मंत्री बिसाहूलाल सिंह का टिकट करता है तो अपने बेटे को टिकट दिलाने में एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे।
मुख्य नपाधिकारी ज्योति सिंह को कर्मचारियों के ट्रांसफर पर जारी हुआ नोटिस
अनूपपुर। नगर पालिका अनूपपुर में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह को संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त ने 16 नवबंर के नोटिस जारी कर मुख्य नपा अधिकारी को अनियमित प्रशासकीय कार्यवाही पर सचेत रहने के साथ ही ऐसी पुनरावृत्ति दोबारा ना करने की चेतावनी दी गई है। ज्ञात हो कि ज्योति सिंह का स्थानांतरण उमरिया जिले में हो गया है।
यह है मामला
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह के द्वारा नगर पालिका में पदस्थ कई कर्मचारियों का स्थानांतरण करने के साथ ही उनके पदभार में परिवर्तन किया गया था। जिस पर नगरीय प्रशासन विभाग के द्वारा इस पर ज्योति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया था। जिस पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया।
विभाग ने दी हिदायत
मामले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को जारी नोटिस का जवाब प्रस्तुत न करने पर विभाग द्वारा जिला स्तर पर नगर पालिका तृतीय श्रेणी कर्मचारियों का नियम विरुद्ध स्थानांतरण किए जाने का दोषी पाए जाने के साथ ही भविष्य के लिए ऐसा ना करने के लिए सचेत करने के साथ ही कर्तव्य का निर्वहन नियमों के भीतर करने एवं इस प्रकार की पुनरावृत्ति न करने की हिदायत नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त भरत यादव द्वारा दी गई है।
जैतहरी को प्रगतिशील से आदर्श नगर बनाने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित – खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह
जैतहरी में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन
अनूपपुर। जैतहरी नगर परिषद ने नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए बहुत ही सार्थक प्रयास किए हैं। नगर परिषद जैतहरी के अध्यक्ष नवरत्नी शुक्ला के नेतृत्व में जैतहरी ने विकास के नए सोपान तय किए हैं। नगर परिषद जैतहरी द्वारा जनहित में किए गए पुनीत कार्य है। जैतहरी नगर परिषद को अनूपपुर जिले में आदर्श नगरी क्षेत्र बनाना है इसके लिए नागरिकों का सहयोग भी आवश्यक है नगर को स्वच्छ बनाए रखने तथा शासकीय परिसंपत्तियों के उचित देखभाल के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित होता हैं। नागरिक अगर अपने क्षेत्र के विकास तथा सुविधाओं की वृद्धि के प्रति सचेत रहेंगे तो एक आदर्श नगर की स्थापना होने से कोई रोक नहीं सकता। 4 दिसबंर को नगर परिषद जैतहरी द्वारा आयोजित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करते हुए प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहीं। इस अवसर पर नगर परिषद जैतहरी की अध्यक्ष नवरत्नी शुक्ला, जिला पंचायत अनूपपुर की उपाध्यक्ष पार्वती राठौर, नगर परिषद जैतहरी के उपाध्यक्ष रविंद्र राठौर सहित जनप्रतिनिधि गण नगर परिषद के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गण तथा नागरिक उपस्थित रहें।
खाद्य मंत्री ने कहा कि जब वह पहली बार विधायक बने थे तो जैतहरी एक टापू नुमा क्षेत्र था जो चारों ओर नदियों से घिरा था जिस के विकास के लिए नए पैमाने तय कर योजनाबद्ध ढंग से विकास कार्यों की प्रतिबद्धता के साथ कार्य प्रारंभ किए गए। जिसके परिणाम स्वरूप जैतहरी को अनेक सौगातें मिली जिनमें अनूपपुर के निकट होने के बाद भी जैतहरी को तहसील बनाया गया, कॉलेज की स्थापना हुई, सड़क, पुल पुलिया आदि विकास कार्य की मंजूरी शासन स्तर से दिला कर जैतहरी के समृद्ध विकास के लिए सार्थक प्रयास किए गए हैं। जैतहरी के विकास के लिए उनके द्वारा आगे भी सतत रूप से प्रयास किए जाते रहेंगे इस अवसर पर नगर परिषद जैतहरी के अध्यक्ष नवरत्नी शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
खाद्य मंत्री ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन
खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा नगर परिषद के विभिन्ना कार्यों का भूमि पूजन किया। इसके साथ नगर पालिका प्रांगण में लागत राशि 170 लाख रुपये से निर्मित ऑडिटोरियम बिल्डिंग, अतिरिक्त कक्ष एवं किचन मार्ग, 95 लाख रुपये से निर्मित नवीन कार्यालय भवन, 21 लाख रुपये से निर्मित कार्यालय भवन, सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वार्ड क्र. 08 में लागत राशि 7 लाख रुपये से निर्मित भगवान श्रीपरशुराम चौक के निर्माण एवं मूर्ति का अनावरण,वार्ड क्र. 05 में लागत राशि 7 लाख रुपये से निर्मित महाराजा श्री अग्रसेन जी महाराज के चौक एवं मूर्ति का अनावरण,वार्ड क्र. 13 में लागत राशि 7.10 लाख रुपये से निर्मित संत श्रीरविदास जी महाराज के चौक निर्माण एवं मूर्ति का अनावरण भी किया।
शनिवार, 3 दिसंबर 2022
तत्कालीन नपाध्यक्ष रामखेलवान को नगरीय एवं आवास विभाग मंत्रालय ने कारण बताओं नोटिस
पीएम आवास में अनियमितता पर 15 दिवस में मांगा जवाब
अनूपपुर। नगर पालिका अनूपपुर के तत्कालीन नपाध्यक्ष रामखेलावन राठौर के कार्यकाल में हुये प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता किये जाने की शिकायत पर जांच करते हुये नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल के उपसचिव द्वारा म.प्र. नगर पालिका अधनियम 1961 की धारा 35-क व अन्य धाराओं के अंतर्गत कारण बताओं सूचना जारी करते हुये 15 दिवस के अंदर जवाब मांगा गया है।
तत्कालीन नपाध्यक्ष अनूपपुर रामखेलावन राठौर द्वारा अपने कार्यकाल में किये गये अनियमितताओं की शिकायत प्राप्त होने पर जांच कराते हुये जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रथम दृष्टयया उत्तरदायी मिले है। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रथम चरण में 450 आवासीय इकाईयों की स्वीकृति की गई थी। इस हेतु आभा कंसल्टेंसी सागर को नपा अनूपपुर द्वारा कसलटेंट नियुक्त किया जाकर सर्वे कराया गया तथा 450 हितग्र्राही चिन्हित किये गये एवं नगर पालिका अनूपपुर के संकल्प क्रमांक 250, 27 दिसम्बर 2016 द्वारा सूची को अंतिम रूप दिया जाकर कार्यालय के पत्र क्रमांक 1275,14 अगस्त 2017 द्वारा अनुमोदन हेतु कलेक्टर को प्रेषित किया गया। कलेक्टर को अनुमोदित सूची में अपात्र हितग्राहियों को सम्मिलित किये जाने की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर द्वारा अनुविभागीय अधिकारी अनूपपुर से जांच कराई गई। जांच प्रतिवेदन में 450 हितग्राहियों में 24 हितग्राहियों को अपात्र पाया गया। जिसके बाद कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी अनूपपुर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय निरीक्षण दल का गठन किया गया, जिसमें परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण अनूपपुर, मुख्य नपाधिकारी अनूपपुर को सदस्य नामित किया गया। निरीक्षण दल द्वारा 24 अपात्र पाये गये हितग्राहियों को हिग्राहीवार निरीक्षण किया गया तथा 26 मई 2018 को कलेक्टर को निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें 16 हितग्राही अपात्र पाये गये। जिसको लेकर नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा नोटिस जारी करते हुये जवाब मांगा गया है।
वैसे तो तत्कालीन नपाध्यक्ष अनूपपुर रामखेलावन राठौर द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजना से दूर रखते हुये अपात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने की मंशा से 450 हितग्राहियों की सूची जारी कर दी थी, जबकि पीएम आवास के मापदंडों के अनुसार उनके 16 ऐसे हितग्राही मिले जिनके पास पहले से ही पक्का मकान था और उनकी आय 3 लाख के आसपास थी। वैसे तो तत्कालीन नपाध्यक्ष रामखेलावन राठौर के कार्यकाल में कई भ्रष्टाचार हुये है, जिसमें स्काई लिफ्ट मशीन की खरीदी, जेसीबी मशीन घोटाला, मछली/मीट मार्केट निर्माण, शहरी आवास योजना में घोटाला, स्वच्छता कार्य के लिये एक ही एननीओ को कई वर्षो से ठेके पर कार्य देने, राष्ट्रीय त्यौहारों पर तय सीमा से अधिक राशि खर्च कर आर्थिक नुकसान पहुंचाने का रहा हो।
6 दिनों जिले के सिर्फ 5 उपार्जन केंद्रों 1223 क्विंटल धान खरीदी, 80 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य
खरीदी दिन भी नहीं पहुंच रहें किसान, 27 उपार्जन केंद्रों खरीदी एक भी नहीं
अनूपपुर। जिले में धान खरीदी का कार्य 28 नवंबर से प्रारंभ हो गया है। जहां 32 धान खरीदी केंद्रों में 17 हजार 138 किसानों से धान की खरीदी की जानी है। 6वें दिन भी 30 उपार्जन केंद्रों मे एक भी कृषक अपनी फसल बेचने के लिए इन उपार्जन केंद्रों तक नहीं पहुंचा। जिसके पीछे की वजह बताई जा रही है कि जिले में धान की कटाई अभी पूरी नहीं हो पाई है। गत वर्ष भी उपार्जन की तिथि प्रारंभ होने के एक सप्ताह बाद ही कृषक खरीदी केंद्र तक पहुंचे थे। वर्षा की वजह से इस बार जिले में धान की बुवाई का कार्य पिछड़ गया था, 10 दिसंबर के बाद से ही खरीदी केंद्रों तक कृषकों के पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है। वहीं 3 दिसबंर तक जिले के 5 उपार्जन केंद्रों में सिर्फ 1223 क्विंटल धान खरीदी गई है। शेष सभी उपार्जन केंद्रों में अभी भी अन्नदाता का इंतजार किया जा रहा है
तैयारी अब तक अधूरी
भले ही धान खरीदी की तारीख आ गई है किंतु अब तक उपार्जन केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं के इंतजाम नहीं हो सके हैं। यहां रुकने के लिए शेड, शौचालय और बैठने तक की व्यवस्था नहीं हो पाई है। 3 दिसंबर को अधिकांश उपार्जन केंद्रों में समिति प्रबंधक व्यवस्थाओं की तैयारी में जुटे रहे। बिजली और धान को सुरक्षित रखने के संबंध में व्यवस्था बनाई जा रही थी जबकि अन्नदाता के पेयजल के संबंध में जानकारी
ली गई तो सभी ने अनभिज्ञता ही व्यक्ति की।
रकबा और किसान दोनों घटे
धान उपार्जन के लिए 32 खरीदी केंद्र बनायें गयें हैं वहीं 2 केंद्र बनाने की प्रक्रिया जारी हैं। वहीं इस वर्ष धान उपार्जन के लिए कराए गए पंजीयन में फसल का रकबा और पंजीकृत किसानों की संख्या में कमी आई है, गत वर्ष जहां 17 हजार 318 किसानों ने अपना पंजीयन कराया था वहीं इस वर्ष 180 किसानों की संख्या घट गई है। इसी तरह गत वर्ष धान की फसल का रकबा 30 हजार 958 हैक्टेयर था जो इस वर्ष 1302 हैक्टेयर घट गया है। जिले में इस वर्ष धान खरीदी का लक्ष्य 80 हजार मीट्रिक टन का रखा गया है।
इस बार बदली व्यवस्था
धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारंभ होने के साथ ही भले ही समितियों में व्यवस्था कर दी गई हो लेकिन जिले में धान की बिक्री के लिए एक सप्ताह का समय लगेगा जिसके पीछे की वजह बताई जा रही है कि अधिकांश कृषकों के द्वारा खलिहान में धान की गहाई का कार्य किया जा रहा है। बीते 2 वर्षों में कोरोना संक्रमण की वजह से पंजीकृत किसानों के मोबाइल पर संदेश भेजा जा रहा था, वहीं अब इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया था जिसमे अब कृषक स्वयं ही अपनी फसल बेचने के लिए स्थान और दुकान का निर्धारण कर सकेंगे। किसान द्वारा निर्धारित किए गए स्लॉट के आधार पर ही उसकी फसल की खरीदी की जाएगी। वहीं कुछ किसानों ने बताया कि स्लॉट नहीं हो पा रहीं हैं।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अनूपपुर एसएल प्रजापति का कहना हैं कि सभी उपार्जन केंद्रों में तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है, किसानों के द्वारा फसल बेचना भी प्रारंभ कर दिया गया है। जहां स्लॉट बुकिंग का सवाल हैं वह सर्वर के कारण हो सकता हैं जैसे ही सब ठीक होगा पुन: स्लॉट बुकिंग प्रारंभ हो जायेगी।
शौचालय गई महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावास, 2 हजार का जुर्माना
अनूपपुर। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश रवीन्द्र कुमार शर्मा कोतमा की न्यायालय ने थाना बिजुरी के अपराध की धारा 376,342,323 भादवि के आरोपी निर्मल बंसल पुत्र रामकृपाल उर्फ निवासी बिजुरी को धारा 376 भादवि में 10 वर्ष का कठोर कारावास सहित 1000रू जुर्माने एवं धारा 342 व 323 में क्रमश: 06-06 मास का कठोर कारावास व 500-500रू का जुर्मानेकीसजा सुनाई गई हैं। जिला अभियोजन अधिकारी अनूपपुर द्वारा प्रकरण न्यावयालय में प्रस्तुत होने के पूर्व समीक्षा उपरांत पैरवी अपर लोक अभियोजक कोतमा शैलेन्द्र सिंह द्वारा की गई।
जिला अभियोजन अधिकारी रामनरेश गिरि ने 3 दिसबंर को बताया कि थाना बिजुरी में घटना 30 नवंबर 17 को पीडिता अपने घर के पीछे स्थिति शौचालय में निस्ताार के लिए गयी थी तभी आरोपित आ गया और जबरन पीडिता का हाथ पकडकर शौचालय में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया और उसके साथ मारपीट की और हल्ला गुहार करने पर पीडिता का पति जब घटना स्थ्ल पर पहुचा तब आरोपी वहॉ से अपनी दो पहिया वाहन छोडकर भाग गया। पीडिता की रिपोर्ट पर थाना बिजुरी में आरोपित के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार करने के बाद विवेचना अभियोग पत्र न्यायालय पेश किया गया।
प्रकरण में अपर लोक अभियोजक कोतमा द्वारा न्यायालय के समक्ष आवश्यक साक्ष्य व दस्तावेजों को प्रस्तुत कर प्रकरण को संदेह से परे साबित किया। जिस पर न्यायालय अपर लोक अभियोजक के तर्को से सहमत होते हुए सजा सुनाई।
शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022
बाइक की अज्ञात वाहन की टक्कर, शहडोल जा रहे 2 युवकों को की मौके पर मौत
अनूपपुर। शुक्रवार की देर रात देवहरा चौकी अंतर्गत सड़क हादसे में बाइक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे देवहरा चौकी प्रभारी संजय खालको ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल अनूपपुर भेजा, जहां आज शनिवार को पोस्टमार्टम उपरातं परिजनोंको सौंप दिया गया। 18 वर्षीय शंकर लाल बैगा पुत्र डोमारी बैगा एवं 21 वर्षीय किशन बैगा पुत्र लल्लू बैगा दोनों निवासी बरतरा थाना बुढार जिला शहडोल के हैं।
मृतक शंकरलाल के भाई सूरज बैगा ने बताया कि मैं धिरौल मैं मजदूरी का काम करता हूं। मुझे छोड़ने बरतरा से धिरौल आए थे। वापस घर जाते समय अमरकंटक-बुढार मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। किशन मृतक शंकरलाल का दोस्त है। जो उसके साथ उसके भाई को छोड़ने आया था।
अज्ञात वाहन के बारे में मिली जानकारी के अनुसार ईटा लोड करने वाली मेटाडोर बताया जा रहा। जो टक्कर मारकर कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला चिकित्साटलय भेला। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही हैं। घटना की जानकारी लगने पर मौके पर एसडीओपी कीर्ति बघेल, चचाई थाना प्रभारी बीएन प्रजापति पहुंचे थे।
बिजुरी नपा में भ्रष्टाचार के आरोप से घिरी मीना कोरी का स्थानांतरण नरसिंहपुर, मुनपाअ अनूपपुर को उमरिया
अनूपपुर। मप्र नगरीय निकाय प्रशासन ने शुक्रवार को प्रदेश के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के स्थानांतरण में अनूपपुर जिला मुख्याूलय सहित दो नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को बदला गया हैं। जिसमें अनूपपुर से ज्योति सिंह का स्थानांतरण उमरिया कर दिया गया हैं। ज्योति सिंह का तबादला नगर चर्चा का विषय बना हुआ हैं। ज्ञात हो बीते कुछ दिनों पूर्व में नगर पालिका में पार्षद व मुख्य नगर पालिका के बीच हुई विवाद भी शहर में चर्चा का विषय बना रहा। वहीं पसान नगर पालिका की कमान शशांक आर्मो और बिजुरी नगर पालिका की कमान प्रेम कुमार सुमन को दिया गया हैं। बिजुरी नगर पालिका में भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे। जिसके बाद मीना कोरी का स्थानांतरण नरसिंहपुर जिला कर दिया गया हैं।
ज्ञात हो कि अनूपपुर नपा की पीआईसी की बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह ने पीआईसी के दो पार्षद पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से उन्हें आयोग घोषित करने की मांग करते हुए पत्र लिखा था। इसके पूर्व ज्योति सिंह अपने स्थानांतरण के लिए नगरीय प्रशासन से अग्रह किया था। विवाद के बाद अनूपपुर की मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह का स्थानांतरण मुख्य नगरपालिका अधिकारी उमरिया के पद पर हुआ है। जबकि स्नेहा मिश्रा मुख्य नगरपालिका अधिकारी करेली जिला नरसिंहपुर का स्थानांतरण अनूपपुर मुख्य नगर पालिका अधिकारी पदस्थक किया गया है।
वहीं पसान नगरपालिका की कमान शशांक आर्मो और बिजुरी नगर पालिका की कमान प्रेम कुमार सुमन को दिया गया हैं। बिजुरी नगर पालिका में भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे। जिसके बाद मीना कोरी का स्थानांतरण नरसिंहपुर जिला कर दिया गया हैं।
हाईकोर्ट ने राज्य शासन व पैरामेडिकल कौसिंल को भेजा नोटिस, पीआरटी, रेवा, संकल्प एवं विवेकानंद पैरामेडिकल कालेज की मान्यता खतरे में
नियम विरूद्ध तरीके से चल रहें जिलेमें दो दर्जन पैरामेडिकल कालेज
अनूपपुर। आदिवासी जिला अनूपपुर में मेडिकल शिक्षा के नाम पर बेरोजगार युवक-युवतियों को वर्षो से शिक्षा के ठेकेदार ठग रहे है, जो कहीं भी दो या चार कमरे को किराए का मकान लेकर पैरा मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज शुरू कर देते है। भोपाल और जिले में अधिकारियों की मदद से कॉलेज खोलने की अनुमति भी बड़ी जल्द मिल जाती है। यह कॉलेज ना तो शासन की गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं बल्कि आदिवासी युवक-युवतियों की स्कालर शीप का पैसा भी डकार रहे है। हाईकोर्ट जबलपुर द्वारा जिला मुख्यालय के चार पैरामेडिकल कालेज से पहले भी म.प्र. के पैरामेडिकल कालेज के संबंध में प्रस्तुत याचिका पर आर्डर जारी किया था, जिसमें प्रदेश के लगभग 200 पैरामेडिकल कालेज की जांच सीबीआई से होनी थी। पैरामेडिकल संघ ने सुप्रिम कोर्ट से स्थगन ले लिया है। अधिकतर नर्सिंग, पैरामेडिकल कालेज नेताओं के है जो सत्ता का लाभ उठाते हुये बड़े-बड़े नेताओं के संरक्षण में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे है।
जिला मुख्यालय में संचालित चार पैरामेडिकल कालेज को शासन के गाइडलाईन व नियमों के विरूद्ध संचालित करने पर शुक्रवार को हाईकोर्ट जबलपुर की मुख्यपीठ ने जनहित याचिका की सुनाई करते हुये सरकार व पैरामेडिकल कौंसिल से जवाब मांगा है। जनहित याचिका का पक्ष रखते हुये अधिवक्ता विकास कुमार शर्मा ने नियम विरूद्ध तरीके से संचालित चार पैरामेडिकल कालेज जिनमें पीआरटी पैरामेडिकल जैतहरी रोड शासकीय तुलसी कालेज के पास, रेवा पैरामेडिकल शांतिनगर वार्ड नंबर 10, संकल्प पैरामेडिकल बस्ती रोड चेतना नगर एवं विवेकानंद पैरामेडिकल कालेज के संचालक नियमों का खुलेआम उल्लंघन करते हुये संचालित किये जा रहे है। जहां अध्ययनरत बच्चों का भविष्य अंधकामय हो रहा है। जानकारी के अनुसार जिले में लगभग दो सैकड़ा नर्सिंग, पैरामेडिकल कालेज व नर्सिंग होम संचालित है। जो शासन की गाइडलाईन के विपरित जाकर हजारों बच्चों के भविष्य से खुलेआम खिलवाड़ करने में लगे हुये है।
कालेज के भौतिक सत्यापन पर गठित समिति की भूमिका संदिग्ध
शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिये म.प्र. सह चिकित्सीय परिषद द्वारा जिला अनूपपुर में निजी क्षेत्रों में विभिन्न संस्थाओं द्वारा पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के संचालन के लिये प्रस्तुत आवेदन पर संस्थाओं द्वारा आवेदित पाठ्क्रमों को दृष्टिगत रखते हुये शासन के निर्देशानुसार निरीक्षण समितियों का गठन किया गया था। समिति में एसडीएम अनूपपुर कमलेशपुरी, हेल्थ डिपार्टमेंट से डां. भगतदास सोनवानी एवं पीडब्ल्यूडी एसडीओं डी.पी. द्विवेदी ने शासन के नियमों के विपरित जाकर उक्त संस्थाओं द्वारा बनाये गये फर्जी पेपर वर्क के आधार पर उक्त संस्थाओं को उनके आवेदित पाठ्यक्रमों बीएमएलटी, डीएमएलटी एवं सीओटीटी के लिये अनुमति प्रदान कर दी। जहां कौंसिल द्वारा गठित टीम की भूमिका संदिग्ध है। जिसके कारण आज इन पैरामेडिकल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया गया है।
पेपर वर्क में रजिस्ट्रेशन करा बच्चो के साथ कर रहे खिलवाड़
चार पैरामेडिकल कालेज ही नही बल्कि जिले में संचालित 20 पैरामेडिकल कालेज और नर्सिंग होम जो शासन के विपरित बिना साधन व संसाधन के संचालित है। जिन्होने अपने-अपने संस्थानों का रजिस्ट्रेशन सिर्फ फर्जी रूप से बनाये गये पेपर वर्क के आधार पर पाया गया। जबकि इन संस्थानों की मैदानी स्तर पर हकीकत कुछ और ही है। इन संस्थानों में बच्चों को पढ़ाने वाले अधिकतर डांक्टर दूसरे जिले के शासकीय क्षेत्रों में पदस्थ है तो कुछ पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के है। इतना ही नही जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एमडी कार्डियोलाजिस्ट, एमडी रेडियोलाजिस्ट चिकित्सक ही पदस्थ नही है, इतना ही नही जिला चिकित्ससालय में कार्डियोलाजिस्ट विभाग ही पदस्थ नही है। तो फिर इन संस्थाओं में अध्ययनरत बच्चों को आखिरकार पढ़ाई कैसे हो पा रही हे।
मैदानी स्तर पर न तो साधन न ही संसाधन
जिले में संचालित नर्सिंग, पैरामेडिकल कालेज अपने रजिस्ट्रेशन के समय फर्जी पेपर वर्क कराकर तो कर लिया गया है, लेकिन हकीकत में जिले के किसी भी नर्सिंग व पैरामेडिकल कालेज के पास शासन के निर्देशानुसार ना तो बच्चों को पढ़ाने के लिये साधन है और ना ही संसाधन है। जिले के किसी भी संस्थान के पास 100 बेड का चिकित्सालय तक उपलब्ध नही है, जहां बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा सके, इतना ही नही अध्यापन के लिये संस्थानों द्वारा जिन डाक्टरों को नियुक्ति की गई है वह सिर्फ कागजों में है जो की शासकीय क्षेत्रों में पड़ोंसी जिले व पडोसी राज्य के कार्यरत है। इसके साथ बच्चों को प्रशिक्षण के लिये जिला चिकित्सालय भेजा जाता है लेकिन जिला चिकित्साल अनूपपुर निर्माणाधीन होने के साथ उनके पास भी प्रशिक्षण देने के लिये साधन संसाधन नही है। जिसके कारण नर्सिंग, पैरामेडिकल कालेज में अध्ययनरत बच्चों को उनका उज्जवल भविष्य का सपना दिखाकर लूटने का प्रयास किया जा रहा है।
इंगांराजविवि में पटाखे फोड़ने पर हुआ विवाद: छात्रों के दो गुटो में झगडा, बीच बचाव करने आए सुरक्षा कर्मी से मारपीट
प्रबंधन मामले को लेकर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में
अनूपपुर। इन दिनों इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक हमेशा से सुर्खियों पर है, जहां आए दिन यहां कोई न कोई घटना होती रहती है। चाहे वो प्रोफेसरों का हो या फिर छात्रों का विवाद हो या पुलिस को कैद करने का मामला हो। इंगाराजविवि में अखबारों की सुर्खियो में ही बना हैं। इसी बीच शुक्रवार को छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।
छात्रों से मिली जानकारी अनुसार, कुछ छात्र पटाखे फोड़कर शोर मचा रहे थे। पटाखे फोड़ने के चक्कर में एक छात्र के कमरे की खिड़की में लगे शीशे टूट गए। इसे लेकर केरल के छात्रों ने प्रबंधन से शिकायत की। शिकायत से कुछ छात्र नाराज हो गए और केरल के छात्रों के कमरे में आकर हंगामा करने लगे।
इस घटना में यूपी सहित बुढ़ार और शहडोल के लड़के शामिल होना बताया जा रहा है। कुछ छात्र संघ के चेहरे भी दिख रहे है। बताया जा रहा है कि एक छात्र के पैर पर मोच आ गई। जो सुरक्षाकर्मियों पर आरोप लगाए हैं। हमला करने समेत झूठे आरोप लगाने की बात कही गई है। जबकि खबर ये भी है कि बीच बचाव करने आए सुरक्षा कर्मी से भी मारपीट की गई।
इस मामले में जब इंगांराजविवि के जनसम्पिर्क अधिकारी विजय कुमार दिक्षित ने बताया कि हमें इस बारे में जानकारी मिली है। इंगांराजविवि प्रबंधन इस मामले को लेकर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। जो भी इस मामले में शामिल हैं। उनको निष्कासित कर सकते हैं। प्रबंधन जल्द इस पर कार्रवाई करेगा।
ज्ञात तो कि इसके पूर्व इंगांराजविवि में जांच करने आई पुलिस को बिना अनुमति आने पर पुलिस को बंधक बना लिया गया था। इसे लेकर पुलिस को माफी मांगनी पड़ी थी। तब कहीं पुलिस को छोड़ा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। अब फिर मारपीट और लड़ाई झगड़े की खबरें प्रबंधन को सवालों के कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है।
सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों को प्रथम दे प्राथमिकता- नवागत पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पंवार
अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक ने एक बार फिर यातायात व्यवस्था सुधारने की कहीं बात
अनूपपुर। सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों को प्रथम प्राथमिकता देते हुए त्वरित निराकृत करेंसाथ ही थानो के लंबित अपराधों, चालानों, सीएम हेल्पलाईन शिकायत, मर्ग, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं गुम इंसान आदि की समीक्षा शुक्रवार को नवागत पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पंवार ने की। उन्होंंने समस्त थाना प्रभारियों को अपराधों के त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। थानों में आने वाले फरियादियों से शालीनता का व्यवहार करने एवं उनकी शिकायतों पर तत्काल कार्यवाई करें। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध, अवैध जुआ, सट्टा एवं शराब का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित करने की बात कहीं। एवं इसकी सूचना पर त्वरित कार्यवाई करने के निर्देश दिये।
पुलिस अधीक्षक ने कहा गया कि प्रत्येक सूचना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाई करें। जिले की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने एक बार फिर दोहते हुए यातायात प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने समुचित उपाय करें। पुलिस अधीक्षक ने थाना/चौकी प्रभारियों की समस्याओं को सुना एवं समुचित निराकरण करने का आश्वासन दिया।
अपराध समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, एसडीओपी अनूपपुर कीर्ति बघेल, एसडीओपी कोतमा शिवेन्द्र सिंह बघेल, एसडीओपी पुष्पराजगढ़ सोनाली गुप्ता, डीएसपी अजाक राहुल सैयाम, निज सचिव पुलिस अधीक्षक, प्रभारी जिला विषेश शाखा, रक्षित निरीक्षक अनूपपुर, यातायात प्रभारी एवं जिले के समस्त थाना/चाकी प्रभारी उपस्थित रहें।
युवती से दुष्कर्म एवं भाई से लूट के आरोपी को तीन धाराओं में आजीवन कारावास
अनूपपुर। द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्या याधीश अनूपपुर की न्यायालय ने थाना कोतवाली अनूपपुर के अपराध की धारा 394, 364क, 376 भादवि के आरोपी 29 वर्षीय सतीश उर्फ बउरा उर्फ रिस्परत कोल पुत्र सेमलू कोल निवासी करौंजियाटोला ग्राम पिपरिया को धारा 364क भादवि के लिए (दो बार) पीडिता के संबंध में आजीवन कारावास 02 हजार रू. अर्थदण्ड , पीडिता के भाई के संबंध में आजीवन कारावास 02 हजार रू. अर्थदण्डम, धारा 394 भादवि के लिये 10 वर्ष का सश्रम कारावास व 02 हजार रू. अर्थदण्ड तथा धारा 376 भादवि के लिये आजीवन कारावास व 02 हजार रूपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। जेल की सभी सजाएं एक साथ चलने के कारण आरोपी को आजीवन का कारावास एवं कुल 8000/- रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई हैं। पैरवी विशेष लोक अभियोजक/जिला अभियोजन अधिकारी रामनरेश गिरि द्वारा की गई।
अभियोजन अधिकारी ने शुक्रवार को फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि पीडिता अपने मौसेरे भाई के साथ 10 जून 2019 को अनूपपुर में पूरक परीक्षा देने आयी थी, शाम पांच बजे परीक्षा देने के बाद अनूपपुर बस स्टैण्ड में दोनो गांव जाने के लिये बस न होने के दोनों अमरकंटक तिराहा अनूपपुर में पहुंच गये, रात्रि करीब साढे़ दस बजे पीडिता अपने मौसेरे भाई के साथ बस का इन्तजार कर रही थी, उसी समय एक स्कूटी सवार 25 से 30 वर्ष का व्यक्ति सतीष उर्फ बउरा उर्फ रिश्पअत कोल आया और पूछा कि तुम लोग कहां जाओंगे तो पीडिता के मौसेरे भाई ने बस के इन्तजार में होना बताया तब वह व्यक्ति कहने लगा कि यहां खड़े मत रहो यहां बस नहीं रूकेगी मेरे साथ चलो, मैं स्कूटी से बस स्टैण्ड छोड़ देता हूं वहीं से बस मिलेगी और अज्ञात व्यक्ति इन दोनों को स्कूटी में बैठाकर रेल्वे अंडरब्रिज के नजदीक बने छोटे से मंदिर के पास स्कूटी खड़ा कर रपटा से पैदल रेल्वे किनारे झाडी की तरफ ले जाने लगा तब पीडिता के मौसेरे भाई ने बोला कि इधर कहां ले जा रहे हो तब आरोपित सतीष ने कि तुम लोग जो कुछ रखे हो चुपचाप निकाल कर दे दो नहीं तो तुम दोनों को यहीं जान से निपटा दूंगा। आरोपित ने पीडिता व उसके मौसेरे भाई के साथ मारपीट करते हुए दोनो की जेब में रखे एक हजार रूपया छीन लिया और पीडिता के पास एटीएम देख आरोपित ने कहां कि यह लड़की जब तक नहीं जायेगी जब तक एटीएम से बीस हजार रूपये निकाल कर नहीं दोगे, और कहीं जानकारी दिये तो तुझे तेरी बहन के साथ जान से निपटा दूंगा। तब पीडिता का भाई पैसा लेने के लिये शहर तरफ पैदल आया तो पीडिता को रेल्वे किनारे ले जाकर आरोपित तीन बार अलग अलग समय पर बलात्कार किया।
पीडिता के मौसेरे भाई द्वारा 100 डायल कन्ट्रोल को सूचना देने के उपरान्त पीडिता को रेल्वे लाईन के किनारे जंगल के समान झुरमुट से पुलिस द्वारा बरामद किया गया तथा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर पीडिता द्वारा बताए गए सतीश गुण्डा एवं हुलिया के आधार पर फोटो दिखाकर आरोपित को अभिरक्षा में ले पूछ-ताछ पर बताया कि लूटी गयी रकम एक हजार रूपया तथा घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त कर लिया गया। पीडिता के बयान एवं कथनों के आधार पर आरोपित सतीश के विरूद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यारयालय ने आरोपी को सजा सुनाई। ज्ञात हो कि अभियोजन की ओर से मामले की पैरवी के दौरान मामले को साबित करने के लिए 19 गवाहों का परीक्षण एवं 32 दस्ता वेजों को न्याायालय में प्रदर्शित कराया।
गुरुवार, 1 दिसंबर 2022
सीएम हेल्पलाईन अंतर्गत शिकायत में गलत जानकारी दर्ज करने पर सीएमओ जैतहरी को शोकॉज नोटिस जारी
अनूपपुर। सीएम हेल्पलाईन पोर्टल अंतर्गत शिकायत में गलत जानकारी दर्ज करने पर से कलेक्टर सोनिया मीना ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी जैतहरी भूपेन्द्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर 03 दिवस के अंदर शिकायत का संतुष्टिपूर्वक निराकरण दर्ज कराते हुए लिखित में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी जैतहरी भूपेन्द्र सिंह सीएम हेल्पलाईन पोर्टल अंतर्गत शिकायत में गलत जानकारी दर्ज करने पर से कलेक्टर सोनिया मीना ने गुरूवार को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (एक) एवं (दो) का उल्लंघन होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 03 दिवस के अंदर शिकायत का संतुष्टिपूर्वक निराकरण दर्ज करा लिखित में जवाब प्रस्तुत करन की बात कहीं हैं, साथ ही कहा हैं कि जवाब संतोषजनक नही होने पर सिविल सेवा नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के अनुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही (एक वेतन वृद्धि असंचयी रूप से रोकने हेतु) के लिए शहडोल संभागायुक्त को प्रस्तावित की जाएगी।
प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या में शामिल महिला एवं प्रेमी को आजीवन कारावास
अनूपपुर। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश अनूपपुर की न्यायालय ने थाना जैतहरी के अपराध की धारा 302, 201, 34 भादवि में, आरोपी 30 वर्षीय रोशनी पाल पत्नी स्वा. दीपक निखर निवासी जैतहरी एवं 30 वर्षीय अजय यादव पुत्र गणेश प्रसाद यादव निवासी ग्राम भरौला थाना कोतवाली उमरिया दोनों को धारा 302, 34 भादवि में आजीवन कारावास एवं 5-5 हजार रूपये जुर्माने की राशि की सजा सुनाई गई हैं। पैरवी अपर लोक अभियोजक सुधा शर्मा द्वारा की गई है।
जिला अभियोजन अधिकारी रामनरेश गिरि ने गुरूवार को बताया कि पुलिस थाना जैतहरी में 05 सितंबर 2016 को को सूचनाकर्ता मृतक के पिता नन्हेु निखर ने देहाती नालसी लेख कराया कि 04 सितंबर 2016 को छात्रावास गया था। घर में बडा लडका दीपक निखर, बहू रोशनी, छोटा लडका सतीश, पत्नी चैनवती थे। 05 सितंबर 2016 को लडके सतीश ने फोन पर बताया कि भाभी रोशनी और भाई दीपक घर में नहीं है, घर पहुंचा तो घर में बड़ा लड़का दीपक निखर एवं उसकी पत्नी अपने कमरे में नहीं थे, किचन वाला कमरा अंदर से बंद था, दरवाजा खटखटाने से नहीं खोल रहे थे, तब रॉड डालकर कमरे की सिटकनी खोलकर अंदर गया तो बहू रोशनी सो रही थी, उसे जगाकर पूंछा कि दीपक कहां है तो उसने बताया कि बगल वाले कमरे में सोया था, वह तीजा उपवास थी इसलिये किचन वाले कमरे में सोयी है। किरायेदार से पूछा तो बताया कि रात में करीब 01 बजे दीपक एक बार आवाज दिया कि बचाओ मार रहे हैं, तब वह उठा दरवाजा खोला तो उसके कमरे के दरवाजे की सिटकनी बाहर से किसी ने बन्द कर दिया था, तब चौखट के ऊपर छेद से बाहर की देखा तो एक हरे पट्टे कलर का शर्ट पहना सांवला सा लड़का दीपक का मुंह दबाया था, इसके बाद वहां पर पुलिस वाले भी आए थे, तब वह मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ में बाड़ी तरफ टॉर्च जलाकर ढूंढने लगे तो देखा कि पीछे तरफ बाड़ी में कई जगह खून गिरा था, ढूंढते ढूंढते बाडी के आगे गए तो दीपक का शव पड़ा था। शिकायत के आधार पर पर मर्ग कायम कियागया।
मृत्यु जांच से संबंधित साक्षियों को नोटिस जारी किये गए। प्रकरण विवेचना में आरोपितों के कथन ले कर आरोपितों की गिरफ्तारी कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी रोशनी पाल का मायका ग्राम भरौला, तहसील व जिला उमरिया में है, तथा आरोपी अजय यादव भी ग्राम भरौला का निवासी है और दोनों पूर्व से एक दूसरे से परिचित हैं। सम्पूर्ण विवेचना पश्चात अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने दोनो को को दोषी पाते हुए सजा सुनाई।
अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई घर में फांसी अस्पताल पहुंचने की पूर्व हुई मृत
अनूपपुर। नगर की वार्ड नंबर 13 खम्परिया मार्ग निवासी महेंद्र उपाध्याय की 37 वर्षीय पत्नी अर्चना उपाध्याय ने गुरुवार की सुबह घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों द्वारा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया जहां परीक्षण दौरान ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित करते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने पर पुलिस द्वारा मायके पक्ष के समक्ष मृतक के शव का पंचनामा कर डॉक्टर टीम से शव का परीक्षण कराते हुए कार्यवाही प्रारंभ की।
जानकारी अनुसार अनूपपुर नगर के वार्ड नंबर 13 खम्परिया मार्ग निवासी महेंद्र उपाध्याय की 37 वर्षीय पत्नी अर्चना उपाध्याय गुरुवार की सुबह प्रतिदिन की भांति बच्चों के लिए टिफिन बनाकर पति को नाश्ता कराई जिसके बाद पति अपने दुकान चले गए इस दौरान 11:30 बजे के लगभग पुत्र देव ने फोन कर पिता को बताया कि मॉ घर में चुनरी से रोशनदान ने फांसी लगा ली है, जानकारी पर पति महेंद्र उपाध्याय अपने साथियों के साथ घर पहुंचे इसी बीच दूसरे घर में रह रहे मां पिता को भी जानकारी दी। अर्चना को फांसी से उतारकर पानी डाला गया लेकिन कुछ बोलने की स्थिति में ऑटो से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया जहां परीक्षण दौरान डॉक्टर ने अस्पताल पहुंचने के पूर्वी ही मौत होने की बात कहते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस बीच मृतिका के मायके अंबिकापुर में पिता को जानकारी दिए जाने पर मां पिता के अन्य परिजनों के साथ शाम को अनूपपुर आने पर पुलिस द्वारा मायके पक्ष की उपस्थिति में मृतिका के शव का पंचनामा कर डॉक्टर टीम से शव परीक्षण कराने बाद प्रारंभिक जांच की। इस दौरान मृतिका के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है वह एक सप्ताह पूर्व अपनी मां के साथ मायके से ससुराल अनूपपुर आई रही थी।
दस्तक अभियान व ओआरएस वितरण में अनूपपुर जिले को मिला सर्वश्रेष्ठ,स्वास्थ्य मंत्री ने सीएमएचओ सहित 4 को किया पुरस्कृत
अनूपपुर। दस्तक अभियान व ओआरएस वितरण में अनूपपुर जिला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान मिलने पर प्रदेश स्तर पर की गई समीक्षा के बाद अनूपपुर जिले को अच्छे प्रर्दशन के लिए गुरूवार 1 दिसंबर को स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित योजना में शामिल टीकाकरण अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक,आरआई डाटा मैनेजर एवं प्रभारी जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर को विषेश कार्यक्रम के दौरान बेस्ट जिला अवार्ड का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
ज्ञात हो जिला ‘‘दस्तक‘‘ अभियांन अतर्गत 18 जुलाई से 31 अगस्त 2022 तक सभी जिलों में चलाया गया था। जिस पर प्रदेश स्ततर पर विभाग ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत करने की योजना बनाई। जिसमें अनूपपुर जिले में ओआरएस वितरण में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अनूपपुर जिले से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. एस.सी.राय.,जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.बी.चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुनील नेमा, आर.आई. डाटा मैनेजर जयकुमार कहार एवं प्रभारी जिला कम्युनिटी मोबिलाईजर नेहा मिश्रा को बेस्ट जिला अवार्ड का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन मोहम्मद सुलेमान, कमिश्नर हेल्थ सुदामा खांडे, मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रियंका दास, उपसंचालक शिशु स्वास्थ्य डॉ. हिमानी यादव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।
बुधवार, 30 नवंबर 2022
वाहन चालक अपना भुगतान मांगने पर अपर कलेक्टर ने जेल भेजने की दी धमकी, कलेक्टर से हुई शिकायत
अनूपपुर। कलेक्ट्रेट अनूपपुर में निजी वाहन चालक को लगातार गलत तरीके से शासकीय मद का पैसा भुगतान किये जाने तथा पूर्व में दिये गये आवेदन के संबंध में जानकारी चाहने पर अपर कलेक्टर सरोधन सिंह द्वारा आवेदक से अभद्रता करते हुये जेल भेजने की धमकी दिये जाने की लिखित शिकायत आवेदक नसीरूद्दीन द्वारा 30 नवम्बर को कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से की है। आवेदक ने बताया कि निजी वाहन चालक विजय तिवारी को शासकीय मद से पैसा भुगतान किया जा रहा है। जिस संबंध में शिकायत उन्होने कलेक्टर अनूपपुर से की थी, जिसकी जांच हेतु कलेक्टर ने अपर कलेक्टर को को आदेशित किया था। लेकिन अपर कलेक्टर से जानकारी चाहने पर उनके द्वारा दो बार अभद्रता कर जेल भेजने की धमकी दी गई है।
यह है मामला
आवेदक नसीरूद्दीन ने बताया कि प्राइवेट वाहन चालक विजय तिवारी द्वारा जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र अनूपपुर से अपने को कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक का वाहन चालक बताकर शासकीय राशि का आहरण किये जाने की शिकायत 20 जुलाई को की गई थी। जिस संबंध में आवेदक नसीरूद्दीन ने 30 नवम्बर को अपनी शिकायत पर हुई जांच के संबंध जानकारी लेने अपर कलेक्टर के पास पहुंचे थे। जहां उन्होने अभद्रता करते हुये जेल भेजने की धमकी देते हुये भगा दिया गया।
3 से 4 लाख रूपये का कर दिया गया भुगतान
शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्राइवेट वाहन चालक विजय तिवारी को परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र अनूपपुर को गलत जानकारी देकर विभाग से लगभग 3 से 4 लाख रूपये का आहरण करा दिया गया है। उन्होने आरोप लगाया है कि चालक विजय तिवारी अपने आप को जिला मिशन संचालक का वाहन चालक बतारकर शासकीय राशि का आहरण फर्जी तरीके से प्राप्त किया है। जबकि किसी भी अधिकारी द्वारा विजय तिवारी को आदेशित नही किया गया है और न ही विजय तिवारी किसी भी शासकीय वाहन का संचालन किये है।
अपर कलेक्टर के रीडर के है सगे संबंधी
नसीरूद्दीन ने 20 जुलाई को कलेक्टर से की शिकायत पर आरोप लगाया है कि विजय तिवारी प्राइवेट वाहन चालक है जो की कार्यालय अपर कलेक्टर अनूपपुर के रीडर संतोष तिवारी के सगे संबंधी है। जिसमें कारण उन्हे फर्जी तरीके से जिला शिक्षा केन्द्र अनूपपुर के माध्यम से 3 से 4 लाख रूपये की राशि का भुगतान कराया गया है। वहीं आवेदक नसीरूद्दीन ने उक्त दस्तावेज की जांच कर उचित कार्यवाही करते हुये शासकीय वाहन से चालक पद से तत्काल हटाये जाने की मांग की है।
नाबालिगों ने चुराए थे 5 लाख के सोने-चांदी के जेवर,रामनगर पुलिस ने चोरी का किया खुलासा
अनूपपुर। रामनगर पुलिस ने 5 लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि नाबालिग चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया था। चोरी गये सभी समान बरामद कर लिया गया हैं। वार्ड क्रमांक 10 आरटीओ चेक पोस्ट के पीछे रामनगर सेवानिर्वत कालरी कर्मचारी 73 वर्षीय गिरीश तिवारी ने थाना रामनगर में 19 नवंबर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वह अपने घर गांव झारखंड चले गए थे। बेटा राहुल तिवारी इंदौर में था। 12 नवंबर की रात उनके घर से कोई अज्ञात चोर ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चुराकर ले गया। जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अपराध
पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए रामनगर थाना प्रभारी राकेश वैश्यो ने बताया कि 30 नवंबर को एक नाबालिग किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ पर चोरी की घटना को करना स्वीकार किया, उसके घर से चोरी की गई एक सोने की चैन (वजन करीब 13 ग्राम),एक सोने की हसुली (वजन करीब 5 ग्राम), एक सोने की चैन (वजन 1.5 ग्राम), 1 जोड़ी सोने के टाप्स (वजन करीब 5 ग्राम), 1 सोने का मंगलसूत्र (वजन करीब 4 ग्राम), 2 नग सोने की अंगूठी (वजन करीब 5 ग्राम), 1 जोडी कान की कन्नी (वजन करीब 0.78 ग्राम), 1 सोने की लाकेट (वजन करीब 0.37 ग्राम), 1 चांदी की कर्धन (वजन करीब 192 ग्राम), 2 जोड़ी चांदी की पायल वजन क्रमशः 163 व 52 ग्राम, 04 नग चांदी की बिछिया कुल वजन 8 ग्राम कुल कीमती करीब 5 लाख रुपए को जब्त किया गया। नाबालिग किशोर को किशोर न्याय बोर्ड अनूपपुर पेश किया गया। दर्ज कर जांच शुरू की थी।
नवागत पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पंवार ने सम्हाली अनूपपुर की कमान
यातायात व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने दिए निर्देश
अनूपपुर, 30 नवंबर (हि.स.)। पुलिस कप्तान विहिन अनूपपुर जिले में 22 दिनों से खाली पुलिस अधीक्षक का पद गुरूवार की दोपहर नवागत पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पंवार (भा.पु.से.) ने पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर का प्रभार दिया।
गृह विभाग द्वारा 26 नवंबर को जारी ने आदेश में खरगोन जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पंवार को अनूपपुर पुलिस अधिक्षक बनाया गया। जिसके बाद 30 नवंबर को पदभार ग्रहण किया। नवागत पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पंवार इसके पूर्व एसडीओपी हरदा, मण्डलेश्वर, शाजापुर, बालाघाट, अति0पुलिस अधीक्षक रेल, अति0पुलिस अधीक्षक नीमच, सहायक पुलिस महानिरीक्षक सी.आई.डी. भोपाल के पद पर रहें। पदभार ग्रहण करने के पूर्व अति0पुलिस अधीक्षक खरगौन के पद पर पदस्थ रहें। नवागत पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण के दौरान एसडीओपी अनूपपुर कीर्ति बघेल, रक्षित निरीक्षक अनूपपुर, थाना प्रभारी कोतवाली, यातायात प्रभारी उपस्थित रहें। पुलिस अधीक्षक पदभार ग्रहण के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखाओं का भ्रमण कर अधिकारी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर कार्य कर रहें शाखा के कार्यो की जानकारी ली।
इस दौरान नवागत पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों के साथ शालीनता के साथ व्यवहार करने, त्वरित एफआईआर कर कार्यवाही करने, कानून व्यवस्था के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने, पुलिस बल के आचरण एवं व्यवहार में अनुशासन रखने हेतु निर्देशित किया। साथ ही उन्होंथने जिले की भौगोलिक स्थिति के अनुसार कार्यावाही करने एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के संबंध में निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शीघ्र ही समस्त थाना प्रभारियों की बैठक लेकर अपराध की समीक्षा की बात कहीं।
ज्ञात हो कि विवादो में रहने पर 8 नवंबर को पुलिस अधिक्षक अखिल पटेल को हटा का पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ करते हुए एआईजी बनाया गया हैं। बताया गया कि प्रशासनिक स्तर पर तालमेल नहीं होने के कारण कई बार टकराव की स्थिति हुई। इसी के चलते पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण किया गया था।
पुजारियों ने एसडीएम को पत्र लिख नर्मदा मंदिर अमरकंटक में चल रहे निर्माण कार्य को रोकने की मांग
मप्र टूरिज्म विभाग कर रहा एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन, हटाये गये वृक्षों का रोपड़ हुआ रामघाट में, बनाया जायेगा सुन्दीर
अनूपपुर। नर्मदा मंदिर अमरकंटक के पुजारियों ने बुधवार को पुष्पराजगढ़ एसडीएम को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री द्वारा रोपे गए रुद्राक्ष के पौधो को मध्य प्रदेश टूरिज्म विभाग नये निर्माण के नाम पर उन्हेंडने को उखाड़ दिया जो एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन हैं। जिसेलेकर पुजारियों ने कार्रवाई की मांग करते हुए निर्माण कार्य को रोकने की मांग की हैं।
नर्मदा मंदिर के पुजारी सुनील प्रसाद द्विवेदी सहित अन्य पुजारियों ने पत्र में उल्लेख है कि मां नर्मदा मंदिर परिसर के सामने प्रांगण में मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सनातन धर्म का प्रधान रुद्राक्ष वृक्ष के पौधे को दस वर्ष पूर्व रोपित किया था। इसने विशाल वृक्ष का रूप धारण कर लिया था। जिसे मप्र पर्यटन के अधिकारियों की गलत योजना के कारण 3 वृक्ष धराशायी कर दिए गए, और कॉन्क्रीट की रचना का शेड का निर्माण किया जा रहा है। यह सनातन धर्म और मुख्यमंत्री शिवराज के संकल्पों का मजाक उड़ाया जा रहा है। वैसे ही एनजीटी आदेशानुसार 100 मीटर तक सरकारी गैर सरकारी निर्माण पर रोक है। पुजारियों संतों महात्माओं के विरोध के बावजूद सनातन धर्मालंबियों को आहत कर रहा है। जिस राज्य में मुख्यमंत्री के संकल्प को तोड़ा जा सकता है। वहां सनातन धर्म सुरक्षित रहना मुश्किल है। तत्काल उक्त निर्माण पर रोक लगाकर रुद्राक्ष के पौधा पुनः रोपित कर और दोषी अधिकारियों को दंडित करने की मांग की हैं।
एसडीएम पुष्पहराजगढ़ केव्हीत विकाश ने बताया कि प्रसादम योजना के तहत मंदिर के सामने श्रद्धालुओं के लिए प्रतिक्षालय बनाया जा रहा हैं। जो वृक्ष वहां से हटाये गयें हैं उन्हेंक रामघाट पुन: स्था पित कर दिया गया हैं। इस योजना के तहत अमरकंटक में कई कार्य कराये जा रहें हैं।
नाबालिग को बहलाकर दुष्कोर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास
अनूपपुर। विशेष न्यायाधीश (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012) अनूपपुर की न्यायालय ने थाना रामनगर के अपराध की धारा 363, 366ए, 376(आई)(एन), 342 भादवि, 3,4,5एल, 6 पॉक्सोत एक्ट एवं 3)2)(व्ही ) एससी एसटी के आरोपी 27 वर्षीय अमित सेन पुत्र रामबली सेन निवासी ग्राम रामपुर थाना गोहपारू जिला शहडोल को धारा 363 भादवि में 05 वर्ष सश्रम कारावास व 1000 रू. जुर्माना, धारा 366 भादवि में 05 वर्ष एवं 1000 रू. जुर्माना, धारा 368 भादवि में 05 वर्ष एवं 1000 रू. जुर्माना, धारा 376(3) भादवि में 20 वर्ष एवं 1000 रू. जुर्माना, धारा 5(ठ)/6 पॉक्सों एक्ट में 20 वर्ष व 1000 रू. जुर्माना तथा धारा 3(2)(व्हीए) एससी एसटी एक्ट में आजीवन कारावास व 1000 रू. जुमाने की सजा सुना ईहैं। किया है। जेल की सभी सजाएं एक साथ चलने के कारण आरोपी को आजीवन का कारावास एवं 6000/- रूपये अर्थदण्डई की सजा सुनाई गई हैं। पैरवी जिला अभियोजन अधिकारी रामनरेश गिरि ने की।
जिला अभियोजन अधिकारी ने बुधवार को बताया कि कक्षा 9वीं में पढ़ रही पीडिता पैसे निकालने सेन्ट्रल बैंक की राजनगर शाखा में पहुंची जहां पर अमित सेन उसे मिला, और बातचीत करते हुए पहचान बनाई और शादी करने की बात करते हुए पीडिता को (आरोपित अमित सेन वर्ष 2018 में जगन्नाथ साहू के मकान में किराये से रहता था) अपने साथ ले जाकर उसकी मर्जी के बिना गलत काम किया, पीडिता मना करने पर आरोपित ने कहा कि उससे शादी कर लेगा, यह कहते हुए 19 मई 2018 को पीडिता को पुनः अपने घर बुलाया, और पीडिता के मना करने के बाद भी गलत काम किया। उसी दौरान पीडिता को तलाशते हुए उसके माता-पिता और परिजन आरोपित के घर पहुंचे तब आरोपित ने पीडिता से कहा कि घटना के बारे में किसी को नहीं बताना। जिसके बाद पीडि़ता अपने घर वापस आ गयी। इस संबंध में पीडिता ने अपने घटना की जानकारी परिजन को दी और थाने शिकायत दर्ज कराई।
थाना रामनगर में पीडिता की शिकायत पर अपराध कायम कर धारा 363,366(ए),376 (2)(जे),376 (2)(एन),376, 342 भादवि एवं 3,4,5एल,6 पॉक्सो एक्ट एवं धारा 3(2)अ एस.सी.एस.टी. एक्ट का पंजीबघ्दए कर उपरांत पीड़िता का मेडिकल व न्यायालीन कथन पुलिस द्वारा विधिक सम्मत तरीके से करा प्रकरण की विवेचना करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर पूंछताछ कर विवेचना पश्चाकत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत कराया गया जहां न्यायालय ने आरोपी को सजा सुनाई।
मंगलवार, 29 नवंबर 2022
स्कूल के छात्रों द्वारा जनसुनवाई में दिए गए आवेदन पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान
सहायक आयुक्त, बीईओ, संकुल प्राचार्य व प्राचार्य को ज़िप.सीईओ ने जारी किया गया शोकॉज नोटिस
अनूपपुर। मंगलवार 29 नवम्बर को जनसुनवाई में शा.उ.मा.वि. धनगवां पूर्वी के छात्रों कलेक्टर सोनिया मीना से विद्यालय में अव्यवस्था व भृत्य के संबंध में दिये गये आवेदन पर तत्वरित कार्यवाई करते हुए सहायक आयुक्त, बीईओ, संकुल प्राचार्य व प्राचार्य को ज़िप.सीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षा विभाग के अव्यवस्था पर नाराजगी जताई तथा छात्रों को कार्यवाही करने का आश्वासन देते हुए उन्हें मन लगाकर अपनी पढ़ाई करने की समझाईश भी दी।
जनसुनवाई में कलेक्टर सोनिया मीना ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत आवेदन का संज्ञान लेते हुए तत्काल ही इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व पदेन अपर संचालक शिक्षा अभय सिंह ओहरिया को विद्यालय की अव्यवस्था के संबंध में जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जैतहरी, संबंधित संकुल प्राचार्य व शा.उ.मा.वि. धनगवां पूर्वी के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अव्यवस्था पर नाराजगी जताई तथा छात्रों को कार्यवाही करने का आश्वासन देते हुए उन्हें मन लगाकर अपनी पढ़ाई करने की समझाईश भी दी गई। संबंधित जिम्मेदारों को मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 के नियम 3 के तहत कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 3 दिवस में संबंधितों से समक्ष में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। समय अवधि में संतोषप्रद उत्तर प्राप्त न होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की बात कहीं हैं।
जनसुनवाई में आए 42 आवेदन
साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर सोनिया मीना के नेतृत्व में जनसुनवाई में आए लोगों की समस्याओं को सुना गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया, एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न स्थानों से अपनी समस्याएं लेकर आए 42 लोगों ने आवेदन-पत्र प्रस्तुत किए, आवेदनों को दर्ज कर संबंधित विभागों को आवेदनों के निराकृत करने हेतु प्रेशित किया गया है।
जनसुनवाई में तहसील कोतमा के ठोड़हा निवासी इन्दिरा चौधरी पति स्व. सोहन प्रसाद चौधरी ने भूमि खाता शिकस्त होने पर भी पूर्व भूमि स्वामी का नाम विलोपित करने तथा प्रार्थी को मालिकाना हक दिलाए जाने, वन परिक्षेत्र कार्यालय बिजुरी के सहा. ग्रेड-03 लोमश कुमार सहरिया ने 6 माह का वेतन दिलाए जाने, ग्राम सरई के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की जांच कराने, ग्राम पंचायत लपटा के सरपंच ने विद्युत पोल लगवाए जाने, ग्राम पंचायत पोंड़ी मानपुर के लखन लाल ने खराब स्टॉप डेम के मरम्मत व प्रधानमंत्री आवास प्रदान करने, ग्राम बरबसपुर के भीमसेन महरा ने वास स्थान दखलकार अधिनियम के तहत भूमि स्वामी अधिकार प्रदाय किए जाने, शा.उ.मा.वि. देवगवां के अतिथि शिक्षक आंचल मिश्रा ने मानदेय का भुगतान कराने, ग्राम देवगवां के उदित प्रसाद गुप्ता ने बेदखल जमीन पर कब्जा दिलाए जाने, ग्राम छिल्पा के मुकेश कुमार तिवारी ने खेत में विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाए जाने, ग्राम बम्हनी निवासी सोहनलाल पटेल ने अवैध भूमि कब्जा को हटाकर भूमि पर कब्जा दिलाए जाने, निजी सुरक्षा संस्था कैम्प चचाई में कार्य के एवज में वेतन भुगतान के संबंध में अनिल गुप्ता एवं अन्य जनों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसी तरह ग्राम लतार निवासी मोहन दास चौधरी ने शासकीय आराजी के व्यवस्थापन की जमीन भू-माफियाओं द्वारा बेचने, ग्राम बेलियाबड़ी निवासी श्री शिवकांत मिश्रा ने पिपरिया जलाशय में भूमि अधिग्रहण का मुआवजा दिलाए जाने तथा जिला डिण्डौरी के तहसील बजाग थाना गाड़ासरई के ग्राम भलखुआ निवासी समरतिन बाई ने फर्जी जाति प्रमाण-पत्र के संबंध में कानूनी कार्यवाही किए जाने बावत् व शा.उ.मा.वि. धनगवां पूर्वी के छात्रों द्वारा विद्यालय में भृत्य की व्यवस्था कराए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए गए। जनसुनवाई में 17 ऑनलाईन व 25 आफलाईन आवेदन प्राप्त हुए।
नगरीय निकाय जैतहरी के वार्ड आरक्षण की कार्यवाही संपन्न
4 मुक्त, 2 अनुसूचित जनजाति, 2 अनुसूचित, 4अनारक्षित महिला एवं 3 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित
अनूपपुर। अनूपपुर जिले के नगर परिषद जैतहरी के होने वाले निर्वाचन के लिए वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में मंगलवार 29 नवम्बर को नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 के प्रायोजन से मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 29 की उपधारा (1) एवं मध्यप्रदेश नगरपालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं) का आरक्षण नियम 1994 के तहत आयोजित की गई। जिसमें 4 मुक्ति, 2 अनुसूचित जनजाति, 2 अनुसूचित, 4अनारक्षित महिला एवं 3 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ हैं। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) सोनिया मीना के दिशानिर्देशन में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सरोधन सिंह व अनुविभागीय दण्डाधिकारी अनूपपुर कमलेश पुरी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, कक्ष प्रभारी महेन्द्र मिश्रा के द्वारा सम्पन्न की गई। आरक्षण कार्यवाही के दौरान संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण और नागरिक उपस्थित रहें।
नगर परिषद जैतहरी का वार्ड क्र. 01 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 02 अनुसूचित जाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 03 अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, वार्ड क्रमांक 04 अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 05 मुक्त, वार्ड क्रमांक 06 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 07 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 08 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 09 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 10 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 11 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 12 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 13 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 14 अनुसूचित जनजाति महिला तथा वार्ड क्रमांक 15 अनारक्षित महिला है।
जिला चिकित्सालय से प्रीमैच्योर शिशु का शव गायब, नाराज परिजनों ने किया हंगामा
मौके पर पहुंचे एसडीएम सीसीटीबी में नहीं दिखी घटना, दोषी पर कार्यवाई एवं 10 हजार रुपयें की आर्थिक सहायता पर धरना समाप्त
अनूपपुर। जिला चिकित्सालय अनूपपुर से अविकसित भूण चोरी होने का मामला सामने आया है। सोमवार की रात अविकसित मृत नवजात शिशु जन्म लिया जिसे जिला चिकित्सालय में मौजूद नर्स के पास रखाकर दूसरे दिन नेनेबात कह कर चले गयें। दूसरे दिन मंगलवार को जब परिजनों ने 6 माह के बच्चे का भ्रूण की मांग की तो नहीं मिला जिसके बाद नवजात बच्चे का भ्रूण नहीं मिलने पर परिजन जिला चिकित्सालय के सामने ही धरने पर बैठ गए। चोरी होने का मामला सामने आया है। वहीं एसडीएम के अश्वािसन व आर्थिक सहायता के बाद धरना समाप्ती हो गया।
मोहम्मद हमीफ ने बताया कि मैं अपनी पत्नी के लेबर पेन होने पर 28 नवंबर को जिला चिकित्सालय लेकर आया था। लेकिन, जिला चिकित्सालय के गेट पर ही मेरी पत्नी ने 6 माह के मृत नवजात को जन्म दिया। चूंकि रात अधिक हो गई थी, इसलिए बच्चे को ले जाने की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में हमने चिकित्सालय की ही नर्स को मृत नवजात शिशु को सौंप दिया, और जब आज मंगलवार को सुबह नवजात शिशु का शव लेने गए तो हमसे कहा गया कि हम आपको दे चुके हैं। इसके बाद भूखे प्यासे परिजन अपने नवजात बच्चे का शव लेने के गुहार लगाते रहे। आखिरकार वे थक हारकर जिला चिकित्सालय के सामने धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे सिविल सर्जन के सामने ही परिजन सिविल सर्जन के खिलाफ और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी एवं पुलिस पहुंच कर जिला चिकित्सालय के सीसीटी खंगाली जा रहीं हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसडीएम कमलेश पुरी ने बताया कि परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय के सामने धरने पर बैठने की सूचना पर मौंके पर पहुंच जिला चिकित्सालय में लगे सीसीटीबी की जांच की जांच में बताई घटना नहीं दिख रहीं हैं। परिजनों की मांग पर जांच करा दोषी पर कार्यवाई करने की बात पर धरना समाप्त हो गया। एवं रेडक्रास से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का आश्वकसन दिया गया हैं। एसडीएम ने बताया कि यह परिवार एक निजी चिकित्सालय से इलाज के बाद जिला चिकित्सालय आया था जहां को अविकसित नवजात शिशु मृत पैदा हुआ था।
नाजायज संबंधों को लेकर महिला की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास
अनूपपुर। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश अनूपपुर आर.पी. सेवेतिया की न्यायालय ने थाना चचाई के अपराध की धारा 302, 201, 376(2)एन भादवि में आरोपी 49 वर्षीय जगदीश सिंह गोंड पुत्र स्वा.गज्जूा सिंह गोंड निवासी ग्राम बरहा टोला को धारा 302 भादवि में आजीवन कारावास एवं 2000 जुर्माना, धारा 376(2)एन भादवि में 20 वर्ष सश्रम कारावास एवं 2000 जुर्माना तथा धारा 202 भादवि में 07 वर्ष सश्रम कारावास एवं 1000 रू. जुर्माने की सजा सुनाई हैं। जेल की सभी सजाएं एक साथ चलने के कारण आरोपी को आजीवन का कारावास एवं कुल 5000/- रूपये अर्थदण्डई की सजा सुनाई गई हैं। पैरवी जिला अभियोजन अधिकारी रामनरेश गिरि ने की।
अभियोजन अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 30 मार्च 2019 को ग्राम पटना व बेम्हौरी के समीप एक महिला मृत अवस्था में पड़ी होने की सूचना पुलिस थाना चचाई को प्राप्त होने पर पुलिस मौके पहुंच कर देखा कि मौके पर लगभग 25 वर्षीय अज्ञात महिला की अर्धनग्न लहूलुहान शव पड़ा हैं वहां उपस्थित ग्राम बेम्हौरी के सरपंच नत्थू लाल बैगा की सूचना पर मौके पर ही धारा 174 जा.फौ. के तहत देहाती मर्ग एवं अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भादवि के तहत देहाती नालसी ली गई। घटना स्थल से रक्त रंजित चाकू सहित अन्यम समान जप्त किए गए, शव का पंचायतनामा कार्यवाही उपरांत धारा 302 कायम किया गया। दौरान विवेचना मृतिका की पहचान 25 वर्षीय थाना अमलाई जिला शहडोल के रूप में की गई तथा मृतिका का पोस्टमार्टम चिकित्सकों की टीम द्वारा जिला अस्पताल अनूपपुर से कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने मृतिका की मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक होना बताया। निरीक्षण घटना स्थल, शव पंचायतनामा, राय पंचान, कथन साक्षी एवं परिजन तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध प्रमाणित पाया गया। परिवार से मिली जानकारी एवं मृतिका के मोबाईल से जिस मोबाईल पर बात हुई थी उस मो. नं. के धारक लक्ष्मण ढीमर से पूछताछ पर साक्षी ने बताया कि इस मो. नं. से मेरी बात बरहाटोला के रहने वाले राज मिस्त्री जगदीश सिंह गोंड से हुई थी, दौरान विवेचना इस बात की पुष्टि हुई कि मृतिका अपने अंतिम समय में जगदीश सिंह गोंड के साथ थी, बतौर संदेही जगदीश सिंह गोंड की पता तलाश कर संदेही जगदीश सिंह गोंड को बुढ़ार थाना क्षेत्र से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह मृतिका के साथ विगत एक वर्ष से उसके नाजायज संबंध थे जो मृतिका द्वारा पैसों की लगातार मांग से परेशान होकर उसने योजना बनाकर चाकू से उसकी हत्या कर दी। जिस पर आरोपी के खिलाफ धारा 302,376(2)एन, 201 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना पश्चा त़ अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया।
ज्ञात हो कि इस वर्ष अनूपपुर जिले में नियमित कैडर के अधिकारी/अभियोजन अधिकारियों द्वारा माह जनवरी 2022 से लेकर अभी तक कुल 14 सनसनीखेज चिन्हित प्रकरणों में आरोपी को न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध कराकर दण्डित कराया है। यह सभी मामले शासन द्वारा गठित समिति से जघन्यो अपराध की श्रेणी में रखे जाकर चिन्हित किये गए थे।
सोमवार, 28 नवंबर 2022
नपाधिकारी और पीआईसी के संदस्यो के बीच कहा सुनी के बाद नपा अनूपपुर की प्रेशिडेण्ट इन काउंसिल भंग
अनूपपुर। नगर पालिका अनूपपुर की प्रेशिडेण्ट इन काउंसिल को नपाधिकारी एवं नपाध्यतक्ष ने रविवार को भंग कर दी गई हैं। ज्ञात हो कि पीआईसी की बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी और संदस्यो के बीच कहा सुनी के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने दो पार्षदों को आयोग्य करने का पत्र लिखा था।
8 वर्षों बाद पुनः नगर पलिका के चुनाव के बाद वार्ड नंबर 1 के पार्षद अंजुलिका शैलेंद्र सिंह के अध्यक्ष बनी जिसके बाद अध्यक्ष ने पीआईसी का गठन किया था और अभी कुछ माह ही बीते है कि पीआईसी की कार्यप्रणाली विवादों में आ गई जिसके बाद पीआईसी के दो संदस्यो वार्ड नंबर 9 के पार्षद अनिल पटेल और वार्ड नंबर 11 के वरिष्ठ पार्षद प्रवीण सिंह को अयोग्य घोषित करने मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कलेक्टर सोनिया मीना को पत्र लिखा। यह विवाद इतना बढ़ गया था कि कर्मचारियों और पार्षदों के बीच एक विवाद की लकीर खिंच गई थी। जिसके बाद सोमवार को अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने नगर पालिका परिषद की पीआईसी को भंग कर दिया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी व नपाध्यनक्ष अंजुलिका सिंह के संयुक्ता हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा हैं कि 17 अगस्तर 2022 के द्वारा म.प्र. नगर पालिका अधिनियम की धारा 70 (2) के तहत् प्रेसीडेण्ट इन कांउसील के सदस्यों का गठन किया गया था। जिसे अपरिहार्य कारणों से म.प्र. नगर पालिका (मेयर इन काउसिल/प्रेसीडेण्ट इन काउंसिल के कामकाज का संचालन तथा प्राधिकारियों की शक्तियां एवं कर्तव्य) नियम 1998 के उपनियम 4 ( 2 ) एवं म.प्र. अधिनियम की धारा 70 (3) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये कार्यालय द्वारा जारी आदेश को निरस्त किया जाता है।
सूने घर का ताला तोड़ अज्ञात चोरो ने की सोने-चांदी के जेवरात सहित 6 लाख रुपयें के समान लेकर चंपत,जांच में जुटी पुलिस
अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 8 मस्जिद मोहल्ला मे निवास करने वाली सावित्री चैरासिया पति स्व. विश्राम चैरासिया के सूने घर में अज्ञात चोरो द्वारा ताला तोड़ते हुये कीमती गहने सहित अन्यच सामान जिसकी कीमत लगभग 6 लाख बताई जा रहीं हैं। पुलिस ने चोरी पर अज्ञात आरोपितो के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर चोरो की पतासाजी में जुटी हुई है।
मामले की जानकारी के अनुसार 28 नवम्बर को 75 वर्षीय सावित्री चैरासिया पति स्व. विश्राम चैरासिया निवासी वार्ड 8 मस्जिद रोड ने कोतवाली में पहुंच शिकायत दर्ज कराई कि मै अपनी लड़की उर्मिला के साथ रहती हॅू। जिसके साथ मै अपने भाई के यहां 20 नवम्बर को नौरोजाबाद शादी में चले गये थे। 28 नवम्बर की मेरा लड़का ओमप्रकाश चैरासिया ने मुझे फोन कर घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। जिसके बाद मै अपनी पुत्री के साथ घर पहुंचकर घर के अंदर देखी तो कमरे में रखा सभी सामान बिखरा हुआ मिला। देखा तो घर के अंदर तीन पेटी का ताला टूटा हुआ था पेटी में कोई सामान नही था। घर में रखे चांदी के दोनो पैर का कड़ा, एक पुरानी सोने की चैन, पुराने चांदी के सिक्के पांच, चांदी की ताबीज, कुछ पुराने पैसे एवं मेरी लड़की की एक जोड़ी सोने की कान की झुमकी, दो जोड़ी छोटे-छोटे लटकन, सोने की पुरानी दो अंगूठी दो नग, पायल एक जोड़ी, एक चांदी को छोटी पुरानी थाली, दो-तीन इस्तमाली साड़ी को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
दस्तक अभियान में अनूपपुर जिले का रहा सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन, स्वास्थ्य मंत्री सीएमएचओ सहित 4 को करेंगे पुरस्कृत
अनूपपुर।प्रदेश भर के जिलों में चलाए गए दस्तक अभियान का ओ.आर.एस. वितरण पर बेहतर प्रर्दशन में अनूपपुर जिला प्रथम मिला हैं। मुख्यालय स्तर पर की गई समीक्षा के बाद अनूपपुर को अच्छे प्रर्दशन पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित 4 अन्य शामिल हैं। जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेंगा। यह पुरस्कार 01 दिसंबर को भोपाल के एक होटल में दिया जायेगा।
ज्ञात हो कि स्वास्थ्य विभाग के दस्तक अभियान को 18 जुलाई से 31 अगस्त 2022 तक सभी जिलों में चलाया गया था। इसके बाद विभाग ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत करने की योजना बनाई। जिसमें अनूपपुर जिले से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. एस.सी.राय.,जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.बी.चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुनील नेमा, आर.आई. डाटा मैनेजर जयकुमार कहार एवं प्रभारी जिला कम्युनिटी मोबिलाईजर नेहा मिश्रा शामिल है। जिला अनूपपुर ‘‘दस्तक‘‘ अभियांन अतर्गत ओ.आर.एस. वितरण में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इंगाराजविवि में बिना परमीशन छात्रावास में घुसने पर छात्रों ने किया बवाल, छात्रों ने पुलिसवालों को बनाया बंधक माफीनामे के बाद छोड़ा
अनूपपुर। अमरकंटक पुलिस जांच के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक के गुरु गोविंद बालक छात्रावास पहुंची तो पुलिस को देख बेकाबू होते हुए पुलिस को ही बंधक बना लिया। पुलिस अपना बचाव करते हुए माफीनामा लिखते हुए पढ़ना पड़ेगा। जिसमे लिखा कि बिना परमिशन विश्वविद्यालय में आने पर माफीनामा उसके बाद छात्रों ने पुलिस वालों को छोड़ा।
जानकारी अनुसार इंगाराजविवि के गुरु गोविंद बालक छात्रावास में रहने वाले छात्र ने मारपीट की शिकायत अमरकंटक थाने में की थी। अमरकंटक पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 506 बी के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस रविवार की शाम घटनास्थल पहुंच कर छात्र से पूछताछ करने के लिए विश्वविद्यालय के छात्रावास पहुंची थी। छात्रावास के छात्रों ने पुलिस को देखा तो घेर लिया। विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुमति के आने पर पुलिस से बहस होने लगी। जिसके बाद छात्रों के दबाव में आकर पुलिस दल के साथ आए सब इंस्पेक्टर बीएल गौलिया ने इसे अपनी भूल मानते हुए उन्होंने उपस्थित छात्रों से लिखित माफी मांगी। इस बात का आश्वासन भी दिया कि भविष्य में विश्वविद्यालय प्रबंधन से अनुमति लेकर ही आएंगे। पुलिस के माफीनामा के बाद ही गेट खोल कर बाहर जाने दिया।
सब इंस्पेक्टर ने परिपक्वता से सुलझाया मामला
छात्रों का दबाव इतना अधिक था कि अमरकंटक पुलिस बिना मामले की जांच किए ही लौट गई। वीडियो में अमरकंटक थाने के सब इंस्पेक्टर बीएल गौरिया लिखित माफीनामा पढ़कर छात्रों को सुना रहे हैं। इस दौरान छात्र शोर मचाकर और ताली बजाते हुए अपनी जीत की खुशी मना रहे हैं। सब इंस्पेक्टर ने माफीनामा पढ़कर मामले को परिपक्वता से सुलझा लिया।
नाशिक राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में पति- पत्नि ने अपने नाम किये 5 पदक
पति कांस्यक और सिल्वर, पत्नि 3 सिल्वर मेडल लेकर विश्व स्तरीय एथलीट के लिये किया क्वालिफाई
अनूपपुर। जिले के आदिवासी विकाशखड़ पुष्पराजगढ़ निवासी संग्राम सिंह व उनकी पत्नी शर्मिला सिंह ने मास्टर राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता नाशिक में हिस्सा लेकर एथलीट के 5 विधा के मेडल अपने नाम कर जिले को गौरवान्वित किया है, अर्जित मेडलों में संग्राम सिंह को दो मेडल वहीं एथलीट का गुण सीख रही पत्नी शर्मिला सिंह ने 3 मेडल अपने नाम कर विश्व स्तरीय प्रतियोगिता के लिये खुद को क्वालिफाई कर लिया है।
संग्राम सिंह इस क्षेत्र के लिये पहचान के मोहताज नही है शायद ही कोई एैसी विधा हो जिसमें इन्हे पारंगत हासिल न हो, 49 की उम्र में 22, 25 वर्ष के धावकों का न केवल मुकाबला करते हैं बल्कि मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने से भी पीछे नही हैं। बेंगलुरू संग्राम में जीत के बाद नाशिक में भी अपनी उपलब्धियां जारी रखते हुये दो मेडल अपने नाम कर लिये हैं वहीं पत्नी शर्मिला सिंह ने पति संग्राम सिंह से एथलीट के गुण सीखते हुये राष्ट्रीय खेल में 3 मेडल जीतने में सफल रहीं।
संग्राम सिह ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा गृह ग्राम खेतगांव में हासिल कर आगे की शिक्षा के लिए अमरकंटक क्रीड़ा परिसर में की जहां खेल के बारिकियां सीखी, फिर लखौरा स्कूल में 12वीं के पढ़ाई के दौरान लगातार गतिविधियों में हिस्सा लेते रहें। कालेज अध्ययन पुष्पराजगढ़ में पूरी की। जहां संभाग की बॉलीबाल टीम के कप्तान रहें। आज छ.ग. पुलिस सेवा में सेवारत हैं। जहां पुलिस की सेवा करते हुए तीन बार आउट ऑफ टर्म प्रमोशन लेते हुये वीरता पुरस्कार से सम्मानित हुये, बेंगलुरू में प्रतियोगिता के बाद नाशिक में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में व्यक्तिगत विधा की 10 हजार मीटर दौड़ में कास्य पदक तो 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल से सम्मानित होकर विश्व चेंपियनशिप के लिये खुद को तैयार कर लिये हैं।
शर्मिला सिंह ने जीते मेडल
पत्नि शर्मिला सिंह धुर्वे शिक्षिका के साथ दो बच्चों की मां हैं बताती हैं कि प्रारंभिक जीवन में खेलकूद से नाता नही रहा किन्तु विवाह उपरांत संग्राम सिंह की खेल भावना के प्रति समर्पण व खुद को लगातार मिल रही प्रेरणा से इनके साथ अभ्यास करने लगी और संग्राम सिंह के संपर्क में आकर राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन में एक कदम आगे निकलते हुये 3 मेडल हासिल की। अब विश्व स्तरीय एथलीट के लिये क्वालिफाई कर चुकी हैं, इन्होने 5 हजार व 800 एवं 400 मीटर दौड़ में सिल्वर पदक अपने नाम किया हैं।
स्वागत की तैयारी में क्षेत्र
संग्राम सिंह व शर्मिला सिंह धुर्वे द्वारा अर्जित की हुई सफलता से पुष्पराजगढ़ अंचलवासियों का बधाई दे रहें हैं। संग्राम सिंह ने बताया कि 29 नवम्बर को वे गृह ग्राम खेतगांव सपत्निक आयेंगे। इस खबर से खेलप्रेमी व जानने वाले भव्य स्वागत की तैयारी में जुट गये हैं।
नो एंट्री के बाद भी दिनभर नगर की सड़कों पर दौड़ रहे भारी वाहन, हादसों का अंदेशा
अनूपपुर। जिला मुख्यालय में जैतहरी मार्ग पर कोयला सहित फ्लाई एस वाहनों की आवाजाही के लिए रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक समय निर्धारित है। वहीं सतादल के नेताओं के आग्रह पर राखड से भरे हाईवा वाहनों के लिए दो घंटे पूर्व रात 8 बजे से ही नो एंट्री की छूट हैं। जबकि शहर का एक मात्र मार्ग जैतहरी अमरकंटक मार्ग में इन दिनों सुबह से देर रात तक व्यस्ततम मार्ग होने की कारण ऐसे वाहनों के लिए जिला मुख्यालय की मुख्य सड़क को नो एंट्री में छूट से दुधर्टना का अंदेशा बना हुआ हैं। इसके बाद भी पूरे दिन भारी वाहनों की आवाजाहीं बनी रहती हैं। यातायात अमला शहर के चिन्हित स्थाधनों में नहीं होता बल्कि अपनी एंट्री पॉइंट रहकर खर्चो की पूर्ती करते हैं।
जिला मुख्यालय होने के कारण अनूपपुर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। जहां अमरकंटक तिराहे से तुलसी महाविद्यालय तक दर्जनों शासकीय कार्यालय इस मार्ग पर स्थित है। साथ ही शैक्षणिक संस्थान होने के कारण यहां मार्ग अधिक व्यस्त रहता है। ऐसे में इन बड़े वाहनों के प्रवेश से आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बीते सप्ताह जिला मुख्यालय में तहसील मार्ग पर रात्रि के समय अज्ञात ट्रेलर वाहन ने स्टेशन से अपने घर की ओर जा रहे भाई-बहनों को टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। जिसके बाद से इन मार्गों पर यातायात स्थिति को सुधारने की मांग लोग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर यातायात अमले की अनदेखी के कारण अब दिन के समय भी भारी वाहन इस मार्ग से गुजर रहे हैं।
रविवार, 27 नवंबर 2022
अखिल भारतीय साहित्य अकादमी, मप्र पुरस्कार प्रो. मनीषा शर्मा को
अनूपपुर। साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद, प्रदेश शासन द्वारा श्रेष्ठ कृतियों पर वर्ष 2019 के अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक पुरुस्कारों की घोषणा रविवार को की गई हैं। इन पुरुस्कारों मे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय,अमरकंटक के मीडिया विभाग की संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. मनीषा शर्मा को उनके उपन्यास 'ये इश्क़' के लिए अखिल भारतीय राजा वीरसिंह देव पुरस्कार हेतु चुना गया।
साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद, द्वारा श्रेष्ठ कृतियों पर अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक पुरुस्कारों की घोषणा हुई। ज्ञात हो कि प्रो. मनीषा शर्मा द्वारा लिखित दस पुस्तकों में से मीडिया पर छ: पुस्तकें और चार पुस्तके अन्य विधाओं पर लिखी गई है। पुरुस्कृत उपन्यास 'ये इश्क' युवा वर्ग पर केंद्रित है। इसी के साथ उनके पैंसठ से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके है। साथ ही विभिन्न समाचार पत्रों में समसामयिक विषयों पर आलेख के साथ ही कहानिया, कविताएं, प्रकाशित होती रहती है। इसके पूर्व भी प्रो. मनीषा शिक्षण एवं साहित्य लेखन हेतु विभिन्न पुरुस्कारों अटल गौरव सम्मान, साहित्य समीक्षा सम्मान,शब्द निष्ठा पुरुस्कार,अचला सम्मान आदि से सम्मानित की जा चुकी है। इस सम्मान में प्रो मनीषा को एक लाख रूपये की राशि के साथ, प्रशस्ति पत्र,शाल एवं स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
देशी कट्टा लहराते आरोपित गिरफ्तार, मामला दर्ज
अनूपपुर। राजेन्द्रग्राम पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम शिवरीचंदास के करौंदी तिराहे परबल्लू उर्फ शैलेष शर्मा पुत्र पुरूषोत्तम शर्मा निवासी शिवरीचंदास को देशी कट्टा हवा लहराते हुए आने जाने वाले राहगीरों को धमका रहा था। पकड़ने पर देशी कट्टा रखने का कोई वैध लायसेन्स नही होना बताया। जिस पर आरोपित के कब्जे से एक लोहे का बना देशी कट्टा जिसकी बैरेल में एक नग जिंदा कारतूस लगा हुआ था। आरोपित को गिरफ्तार कर थाना राजेन्द्रग्राम में अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है।
नगर निरिक्षक राजेन्द्रग्राम नरेन्द्र पाल ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बल्लू उर्फ शैलेष शर्मा आने जाने वाले लोग डरा घमका रहा हैं जिससे जोग निकल नही पा रहे हैं। जिस पर पुलिस मौंके पर पहुंच कर एक व्यक्ति हाथ में कट्टा लिये हुये लहरा रहा था, जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। जो 21 वर्षीय बल्लू उर्फ शैलेष शर्मा पुत्र पुरूषोत्तम शर्मा निवासी शिवरीचंदास का अपने हाथ में देशी कट्टा लेकर हवा में चमका कर आने जाने वाले राहगीरों को चमका धमका रहा है। जिससे लोग डर के कारण निकल नही रहे हैं। पूछतांछ पर देशी कट्टा रखने का कोई वैध लायसेन्स नही होना बताया। आरोपित के कब्जे से एक लोहे का बना देशी कट्टा जिसकी बैरेल में एक नग जिंदा कारतूस लगा हुआ था। आरोपित को गिरफ्तार कर थाना राजेन्द्रग्राम में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है। इस कार्यवाई में राजेन्द्रग्राम निरीक्षक नरेन्द्र पाल सहित उपनिरी. प्रवीण कुमार साहू, आर. छोटेलाल साहू, चा.आर. रामेश्वर खोड़े शामिल रहें।
एनसीसी स्थापना दिवस पर कैडेट्स ने केक काट व अमरकंटक में नदियों को स्वच्छ रखने का संदेश दे मनाई खुशियां
अनूपपुर। 27 नवंबर को एनसीसी स्थापना दिवस के अवसर जिला मुख्यालय सहित जिले भर में एनसीसी दिवस मनाया गया। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के साथ तुलसी महाविद्यालय, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वतविद्लय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक के कैडेट्स ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर केक काटकर व अमरकंटक में नर्मदा मंदिर प्रांगण एवं रामघाट पर फैले कचरे को साफ कर लोगों को नदियों को स्वच्छ रखने की अपील कर मनाई। ज्ञात हो कि एनसीसी दिवस समारोह नवंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता हैं।
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर, के एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आरके वाधवा, मनोज पटेल एवं एनसीसी अधिकारी यूपी सिंह, एनसीसी कैडेट्स की उपस्थिति में एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी अधिकारी यूपी सिंह के साथ मिलकर केक काटा एक दूसरे को बधाई दी। एनसीसी अधिकारी ने यूपी सिंह द्वारा एनसीसी के बारे में विस्तार से बताया। प्रभारी प्राचार्य आरके वाधवा एवं मनोज पटेल ने भी संबोधित किया। अंत में एनसीसी गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
मां नर्मदा मंदिर में स्वच्छता अभियान
अमरकंटक में एनसीसी दिवस पर एनसीसी के कैडेट्स ने मां नर्मदा उद्गम स्थल के रामघाट पर किया गया। अभियान में एनसीसी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वेविद्लय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक के 244 कैडेट्स शामिल हुए। जवाहर नवोदय विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा नदी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 7 मध्य प्रदेश (ई) एनसीसी शहडोल के कमान अधिकारी कर्नल शरद पाठक के आदेश एवं विद्यालय की प्राचार्य कविता सिंह के निर्देश में विद्यालय के एनसीसी अधिकारी महेश्वर द्विवेदी, विद्या सोनी एवं शहडोल के यूनिट से हवलदार अरविंद सिंह, एसयूओ मयंक सिंह, धन सिंह, संस्कार सोनी, सीएसएम चंद्रवीर के साथ कैडेट्स ने अमरकंटक स्थित नर्मदा मंदिर प्रांगण एवं रामघाट पर फैले पॉलिथीन, कचरा आदि को साफ कर लोगों को नदियों को स्वच्छ रखने की अपील की।
संजय श्रीवास अमरकंटक
शनिवार, 26 नवंबर 2022
गला घोटकर हत्या करने व शव छिपाने पर दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा
अनूपपुर। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश कोतमा स्वायं प्रकाश दुबे की न्या यालय ने थाना भालूमाडा के अपराध की धारा 302,201,34 भादवि में, आरोपि 38 वर्षीय रामलाल कोल पुत्र मोहन कोल निवासी ग्राम लतार को धारा 302 भादवि में आजीवन कारावास एवं 10000 जुर्माना एवं 28 वर्षीय कमलेश कोला पुत्र पूरन कोल निवासी छुलहा थाना कोतवाली अनूपपुर को धारा 201 में 05 साल का कारावास एवं 5000रू के जुर्माने की सजा सुनाई हैं। पैरवी सहायक जिला अभियोजन अधिकारी राजगौरव तिवारी ने की।
जिला अभियोजन अधिकारी रामनरेश गिरि ने शनिवार को बताया कि थाना भालूमाडा में 03 जुलाई 18 को रामलाल कोल ने और मृतिका के बीच पत्नीव बनाकर रखने की बात को लेकर झगडा हुआ, तब रामलाल ने उसे बहलाते हुए अपने घर पीपर टोला तलार ले जाकर अपने मकान में रखा एवं और शाम को खाना पीना खाने के बाद उससे छुटकारा पाने के लिए रात दुपट्टे से उसका गला घोटकर हत्याव कर दी और उसका शव अपने साले कमलेश कोल के साथ ले जाकर गोबर खाद में छुपा दिया। फिर देर रात कमलेश के साथ मिलकर मृतिका का शव वाले बोरा में भरकर साईकिल से गडयी जंगल में ले जाकर दफन कर दिया। मृतिका के न मिलने पर थाना भालूमाडा में थानू यादव ने गुम इंसान दर्ज कराया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनो आरोपित से पूछताछ करने पर घटना की जानकारी मिलने पर कार्यपालक मजिस्टेिट की उपस्थिति में शव उत्खआनन करा मृतिका के परिवार व परिचित ने सडी गली लाश व उसके दुपट्टे से शव को पहचान की गई। आरोपितों द्वारा घटना में प्रयुक्ता हथियार एवं औजार जब्तग किया गया। प्रकरण गंभीर प्रवृति का होने से शासन द्वारा गठित समिति ने उसे जघन्यक अपराध की श्रेणी में चिन्हित किया जिसकी सतत् निगरानी डी.एम./एस.पी. व डी.पी.ओ. अनूपपुर द्वारा की गई।
कप्तान विहिन अनूपपुर जिले को मिला नया कप्तान, जितेंद्र सिंह पंवार होगे जिले के नये एसपी
अनूपपुर, 26 नवंबर (हि.स.)। 18 दिनों से पुलिस कप्तान विहिन अनूपपुर जिले में शनिवार को शासन ने नए कप्तान जितेंद्र सिंह पंवार के पदस्थपना के आदेश जारी कर दिये हैं। ज्ञात हो कि विवादो में रहने पर 8 नवंबर को पुलिस अधिक्षक अखिल पटेल को हटा का पुलिस मुख्यायलय भोपाल में पदस्थ किया गया था। जितेंद्र सिंह पंवार खरगोन जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं।
गृह विभाग द्वारा जारी ने आदेश में जितेंद्र सिंह पंवार खरगोन जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद से अनूपपुर पुलिस अधिक्षक बनाया गया हैं। ज्ञात हो कि विवादो में रहने पर 8 नवंबर को पुलिस अधिक्षक अखिल पटेल को हटा का पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ करते हुए एआईजी बनाया गया हैं। बताया गया कि प्रशासनिक स्तर पर तालमेल नहीं होने के कारण कई बार टकराव की स्थिति हुई। इसी के चलते पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण किया गया था।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
शराब ठेकेदार के गुर्गों की गुंडागर्दी: युवक को वाहन से कुचल कर मारने की कोशिश, 3 संदेही अभिरक्षा में
पूरी घटना सीसीटीव्ही में कैद, वाहन जप्त अनूपपुर। कोतमा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 स्थित एक ढाबे शनिवार - रविवार की रात से निकल...

-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
अनूपपुर। जिले में गिरते तापमान से पड़ रही ठण्ड एवं शीत लहर के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए बुधवार को कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने जिले के सभ...