https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 24 सितंबर 2024

वेंकटनगर में नाली निर्माण के दौरान खुदाई करते समय दीवार गिरने से मजदूर की मौत

अनूपपुर। जैतहरी जनपद के ग्राम पंचायत वेंकटनगर के बस स्टैं ड के पास मंगलवार की दोपहर निर्माणाधीन नाली से सटी घर की दीवार गिरने से 45 वर्षीय मजदूर के दबने से मृत्युर हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत वेंकटनगर द्वारा वार्ड क्रमांक 7 से 9 तक 3.25 मीटर,10 लाख से अधिक की राशि की नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा था रहा था। निर्माण के दौरान मंगलवार की दोपहर 12 बजे वार्ड क्रमांक 9 निवासी जनार्दन प्रसाद उपाध्याय की बाउंड्री (दीवार) के पास खुदाई करते समय 45 वर्षीय हिरईया सिंह मलबे में दब गया। घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी लाया गया जहां चिकित्सडक ने मृत घोषित कर दिया। 

वेंकटनगर चौकी प्रभारी अमरलाल यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत नाली का निर्माण करा रही है। निर्माण के दौरान वहीं मौजूद बाउंड्रीवाल गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही हैं।


1 टिप्पणी:

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...