https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 26 मार्च 2023

पंचकल्याणक महोत्सव शुद्धि का अवसर देता है,कोई किसी को ज्ञान नहीं दे सकता,ज्ञान सबके भीतर हैं- मुनिश्री चंद्रप्रभ सागर

पंचकल्याणक महोत्सव के प्रथम दिवस: शुद्धि और अभिषेक शांतिधारा पूजन
अमरकंटक। जैन धर्म के पंचकल्याणक महोत्सव के प्रथम दिवस महोत्सव के विशेष पात्र और हजारों इंद्र इंद्राणियों की शुद्धि की गई। विशाल पूजा सभागार की शुद्धि और अभिषेक शांतिधारा पूजन किया गया। धार्मिक कार्यों का संचालन निर्देशन प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रम्ह्यचारी विनय भैया"सम्राट' ने किया।
इंद्र इंद्राणियों से सजी सभा को संबोधित करते हुये मुनिश्री चंद्रप्रभ सागर महाराज ने बताया कि आत्मा का स्वभाव ही धर्म है और धर्म आनंददाता है। जिसमें आनंद न मिले वह धर्म नहीं, निर्लिप्त आत्मा का ही निर्वाण होता है। पंचकल्याणक महोत्सव आपको शुद्धि का अवसर देता है। कोई किसी को ज्ञान नहीं दे सकता,ज्ञान सबके भीतर है केवल उसे अनावृत करना है। हमारे बोल आवरण को हटाने के निमित्त हो सकते हैं। मुनिश्री चंद्रप्रभ सागर ने कहा कि मोह का क्षय हो जाना ही मोक्ष है। पूज्य की पूजा पूजक को एक दिन पूज्य बना सकती है।
निर्यापक श्रमण श्री प्रसाद सागर महाराज ने बताया कि जिसे केवल सपना देखना है उसे रात छोटी लगती है और जिस सपना पूरा करना है उसे दिन छोटा लगता है।सपने तो सब देखते हैं मगर पूरे कुछ ही कर पाते हैं।महापुरुषों के सपने पूरे हो जाते हैं,भगवान आदिनाथ जब मां के गर्भ में आये उसके पहले माता मरुदेवी ने सपने देखे और भगवान आदिनाथ माता के सब सपने सुफल कर सिद्यालय चले गये। मुनिश्री ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज रचित पंक्तियां दिन का हो या रात का सपना सपना होय,सपना अपना सा लगे पर न अपना होय। कितनी यात्रा हमने की हैं और कब तक करना है। मुक्ति की भूमिका बनाने के लिये पाषाण से भगवान बनने की प्रक्रिया समझ लेना चाहिए और आचार विचार तद्नुरूप करना आरंभ कर दें। ज्ञान स्वप्रकाशी है,रात में आमने सामने के वाहन एक दूसरे को वाहन के प्रक से परस्पर समझ जाते हैं और यात्रा आगे चलती रहती है।महापुरुषों के ज्ञान के प्रकाश को समझ कर हम भी अपनी यात्रा कर सकते हैं। चार सौ दिन हो गये विश्व में युद्ध चल रहा है।दो देश लड़ रहे हैं और हम विश्वशांति के लिये ये अनुष्ठान कर रहे हैं। अंदर आग जल रही है हमारा प्रयास मन की शांति का होना चाहिए।
वर्षा के बाद गिरे महुआ के आकार ओले, फसलो को नुकसान
अनूपपुर। कई दिनो से मिल रहीं चेतवनी के बाद रविवार की दोपहर जिला मुख्यालय अनूपपुर सहित जिले के चारों तहसील क्षेत्र में मौसम ने करवट ली और चमक गरज के साथ तेज वर्षा शुरू हो गई। वर्षा के दौरान महुआ के फूल आकार के ओले झमाझम गिरने लगे। करीब 2से3 मिनट तक वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई। ओला गिरने के बाद 10 मिनट और वर्षा हुई इसके बाद वर्षा थमी लेकिन जगह-जगह पानी का भराव हो गया। और मौसम में ठंडक घुल गई। गर्मी के मौसम में लोगों को वर्षा काल जैसा नजारा देखने को मिला।
फसलों पर पड़ रहा विपरीत असर पिछले एक पखवाड़े से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कभी रिमझिम वर्षा हो रही है तो आकाश में बादल छाए रहते तो कभी धूप खिल जाती। मौसम के इस बदलाव से लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। कुछ दिन पहले भी वर्षा हुई थी लेकिन आसमान साफ हो जाने से फसल ,सब्जी और फलदार पेड़ों पर नुकसान कम हुआ था। ओलावृष्टि के चलते गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचने की संभावना हो गई है। वर्तमान में किसान फसल की कटाई में लगे हुए हैं ऐसे में जिन किसानों की कटी फसल खेतों में होगी वह भीग जाएगी और दाने भी गिरेंगे साथ ही दाने का रंग भी काला पड़ सकता है। कई स्थानों पर मसूर की फसल भी पूरी तरह से कट नहीं पाई है ऐसे में किसानों के सामने फसल को सुरक्षित रखने की चुनौती बन गई है। सोमवार को मौसम खुला तो कम होगा नुकसान महुआ की फसल भी इस बार गर्मी तेज ना पड़ने और वर्षा के चलते वातावरण में नमी होने की वजह से पेड़ों में फूल कम आए हैं। सब्जी की फसल को भी वर्षा और ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचने के आसार बन गए हैं खासकर टमाटर, आलू, गोभी, धनिया जैसी सब्जियां। किसानों को कहना था यदि सोमवार को मौसम खुल जाता है तो नुकसान ज्यादा नहीं होगा और यदि ऐसा न हुआ तो चौतरफा मार किसानों के साथ-साथ आने वाले समय में आम जनमानस को भी होगी।

शहीद के बेटे को संसद से हटाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण- कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश सिंह

राहुल के समर्थन में अनूपपुर कांग्रेस ने किया सत्याग्रह आंदोलन
अनूपपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता खत्म करने के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे है। अनूपपुर मे कांग्रेस ने रविवार 26 मार्च को निर्माणाधीन कांग्रेस भवन में गाँधी प्रतिमा के सामने जिला अध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्वभ में सत्याग्रह आंदोलन किया है। जिसमें कोतमा व पुष्पहराजगढ़ विधायक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहें। संसद से सड़क तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा- जिलाध्यक्ष कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिस तरीके से संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म की गई है। इसी के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन पर है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न और शहीद के बेटे को इस प्रकार से संसद से हटाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल गांधी ने अडाणी के खिलाफ आवाज उठाई 20 हजार करोड़ का कंपनियों में निवेश किए इसको लेकर सवाल पूछे उसको रोकने के लिए पहले तो संसद चलने नहीं दी। संसद में बार-बार बोलने की कोशिश की तो उनकी सदस्यता खत्म कर दी। राहुल गांधी के पक्ष में देश की जनता को जगाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूरे भारत में जिला मुख्यालय पर सत्याग्रह किया जा रहा है। कांग्रेस गांधी के चिन्हों के अनुसार संघर्ष करती रहेगी। अब संसद से सड़क तक हम संघर्ष करेंगे। लोकतंत्र खत्म करने पर तुली भाजपा- कोतमा विधायक कोतमा विधायक सुनील सराफ ने कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई चल रही है। भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म करने में तुली हुई है। कांग्रेस इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगी। हमारे नेता राहुल गांधी ने देश के घोटालेबाजों पर सवाल उठाए तो उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई। उन्होंने कहा- देश में बोलने वालों की आवाज को दबाया जाता है। वर्तमान सरकार जो पूर्व में भी इस समय अंग्रेजों का राज थ। उस समय जब कांग्रेस पार्टी के लोग सभी स्वतंत्रता दिलाने में लोकतंत्र कायम करने में लगे हुए थे। उस समय भी इस पार्टी के लोगों द्वारा अंग्रेजों का साथ दिया जाता था। सत्ता में आने के बाद अपने व्यापारी मित्र को लाभ पहुंचाया जा रहा है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है- पुष्पराजगढ़ विधायक पुष्पराजगढ़ विधायक ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बीजेपी ने जिस तरीके से सदस्यता खत्म की है यह लोकतंत्र की हत्या है। ऐसा उदाहरण पहली बार हो रहा है। राष्ट्रीय नेता और पार्टियों को खत्म करने काम बीजेपी कर रही है। गांधी के सिद्धांतों पर चलने वाली कांग्रेस हिंसा में विश्वास नहीं करती है। हम सत्याग्रह के माध्यम से भाजपा को चेताएंगे। भारत देश में तानाशाही की ओर आगे बढ़ रहा है। लोकतंत्र में खतरे में है और इसको बचाने के लिए राहुल गांधी सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठा रहे है। सत्याग्रह कार्यक्रम मे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह, प्रदेश सचिव प्रेम कुमार त्रिपाठी, जिला संगठन मंत्री मनोज मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, सत्येंद्र स्वरूप दुबे, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव मो अहसान अली, जीवेन्द्र सिंह, मयंक त्रिपाठी, राकेश गुप्ता, आशीष त्रिपाठी, पार्षद दीपक शुक्ला, पार्षद रियाज खान,उ मेश राय, अखिलेश सिंह, सेवादल जिलाध्यक्ष राम सजीवन गौतम, पप्पू चॉकेठी, मनोज पटेल, गुलाब पटेल, सेवा दल संतोष राठौर, राजन राठौर, भूरा यादव, रामाधार बैगा, मनीष भोजवानी, मो नजीर, संजय सोनी, मो समीम, मो सहबाज, सचिन पटेल सहित बड़ह संख्याय में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

लोकायुक्त में 23 ग्राम पंचायतों के तत्कालीन सरपंच सचिव व फर्म संचालक पर धोखाधड़ी का मामला पंजीबद्ध

अनूपपुर। लोकायुक्त रीवा कार्यालय में अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला पंजीबद्ध है। इस मामले में मध्य प्रदेश भंडार क्रय एवं सेवा उपार्जन नियम 2015 के अंतर्गत सामग्री तथा माल का क्रय पंचायत द्वारा ना करने तथा नियम का उल्लंघन किया जाकर पंचायत द्वारा फर्म संचालक राजकुमार शुक्ला को 1 करोड़ 20 लाख 46 हजार 256 का भुगतान कर दिया गया। मामले में जिले के जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत 23 ग्राम पंचायतों के तत्कालिक सचिव और सरपंच एवं फर्म संचालक राजकुमार शुक्ला निवासी वार्ड चार कोतमा के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। लोकायुक्त के अनुसार जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायतों के द्वारा और भी भ्रष्टाचार की आशंका है। लोकायुक्त रीवा कार्यालय में शिकायतकर्ता मनोज सोनी निवासी कोतमा द्वारा वर्ष 2016-17, 2017-18 एवं 2018-19 में जनपद पंचायत अनूपपुर द्वारा 17 ग्राम पंचायतों में 19 अलग-अलग स्थानों में पुलिया निर्माण एवं 25 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत 78 नग हैंडपंप उत्खनन एवं स्थापना के लिए प्रति हैंडपंप उत्खनन एवं प्रतिस्थापन में भ्रष्टाचार कर 2 करोड़ 32 लाख 66 हजार 805 रुपये का भ्रष्टाचार कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के संबंध में रीवा लोकायुक्त में शिकायत की गई थी। रीवा लोकायुक्त ने जांच के दौरान मौखिक साक्ष्य एवं दस्तावेजों का संकलन किया और जनपद पंचायत अनूपपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बाड़ीखार,रेऊला, हरद, खोड़री नंबर एक, पोड़ी, जमुनिहा, बदरा, शिकारपुर, भाद, मुड़धोवा, डोला, जर्दा टोला, डूमरकछार, देवगवां फंड अंतर्गत लगवाए गए हैंडपंप एवं पुलिया निर्माण के लिए किए गए कार्यों में 69 लाख 14 हजार 417 एवं ग्राम पंचायत धुरवासिन,टांकी, दैखल, फुल कोना, रेऊंदा, पयारी नंबर दो, छिल्पा, पिपरहा ,आमाडांड,पड़ौर ,तितरीपोड़ी में परफारमेंस ग्रांट फंड अंतर्गत लगवाए गए हैंडपंप अंतर्गत लगवाए गए हैंडपंप एवं के निर्माण के किये बड़े कार्यों में कुल 51 लाख 31 हजार रुपये का भुगतान किया गया। कुल 1 करोड़ 20 लाख 48256 रुपये का भुगतान नियम विरुद्ध तरीके से फर्म संचालक राजकुमार शुक्ला निवासी अनूपपुर का होना पाया गया है। लोकायुक्त में दर्ज 23 ग्राम पंचायत सचिव एवं सरपंच पंचायत सचिवों में ग्राम पंचायत दैखल, तत्कालीन सचिव सीताराम पनिका, सरपंच पार्वती पुरी, ग्राम पंचायत धुरवासिन, तत्कालीन सचिव मैकू केवट, सरपंच चेतन सिंह, ग्राम पंचायत फुलकोना सचिव लल्लू राम केवट, सरपंच उमाबाई, ग्राम पंचायत प्यारी नंबर दो सचिव सुमन पासी सरपंच बत्तूबाई, ग्राम पंचायत रेउन्दा सचिव जगदेव सिंह सरपंच सुशीला, ग्राम पंचायत टाकी सचिव ग्राम प्रमोद केवट सरपंच पुष्पराज सिंह, ग्राम पंचायत आमाडाड नीकराम केवट सरपंच समीना पाव, ग्राम पंचायत बदरा सचिव रामखेलावन साहू सरपंच रुपा देवी, ग्राम पंचायत बाड़ीखार सचिव भी भीष्मदेव शर्मा, ग्राम पंचायत भाद सचिव बेसाहूलाल सिंह, सरपंच प्रेमवती, ग्राम पंचायत छिल्पा सचिव कौशल केवट, सरपंच कमला बाई सिंह, ग्राम पंचायत डोला सचिव राजकिशोर शर्मा सरपंच शांति देवी, ग्राम पंचायत खोडरी सचिव निरंजन जयसवाल, ग्राम पंचायत जर्रा टोला सचिव तुलसी प्रसाद शर्मा सरपंच राम सिंह, ग्राम पंचायत डूमरकछार सचिव रजनीश शुक्ला सरपंच गीता, ग्राम पंचायत जमुनिहा सचिव लक्ष्मी सिंह कंवर सरपंच तारा बाई, ग्राम पंचायत हरद सचिव विजय साहू सरपंच सुरेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत पौड़ी सचिव भी भीष्मदेव शर्मा सरपंच भोला सिंह, ग्राम पंचायत मुडधोवा ग्राम पंचायत सचिव खुमान सिंह सरपंच पूरन सिंह, ग्राम पंचायत पिपरहा सचिव राम सिंह सरपंच पिंकी अगरिया, ग्राम पंचायत तीतरीपोड़ी सचिव विजय गुप्ता सरपंच दुलारी सिंह, ग्राम पंचायत शिकारपुर सचिव भरत लाल पटेल सरपंच उमरभान सिंह एवं ग्राम पंचायत रेउला सचिव शारदा पांडे सरपंच खेलनिया बाई का नाम शामिल हैं।

अनूपपुर जिले के लोगों से बेहद आत्मीय लगाव -- कवींद्र कियावत

सच्चे नर्मदा रत्न हैं कियावत साहब -- मनोज द्विवेदी
सकरा पंचायत भवन में लोगों ने किया भावभीना स्वागत् अनूपपुर। किसी समय मध्यप्रदेश के प्रशासनिक हल्के में एक ब्रांड के रुप में स्थापित रहे भोपाल के पूर्व संभागायुक्त कवीन्द्र कियावत इन दिनों अपने दो पहिया वाहन बुलेट से नर्मदा परिक्रमा पर हैं। यात्रा के दौरान 26 मार्च को अनूपपुर जिले के ग्राम सकरा पहुँचे। जहां उनका जिले के वरिष्ठ लोगों सहित आमजनों ने भावभीना स्वागत् किया। अनूपपुर जिले के पूर्व कलेक्टर कवीन्द्र कियावत देश में मोबाइल बैंकिंग योजना के जनक माने जाते हैं। इसके अतिरिक्त विवेकानन्द स्मार्ट क्लासेस के कुशल संचालन के साथ पंचायतों का उन्मुखीकरण करके उसे मिनी विधानसभा के रुप में अपग्रेड करके राष्ट्रीय स्तर के तीन- तीन पुरस्कार प्राप्त किये थे।
कवीन्द्र कियावत 19 मार्च से ओमकालेश्वर से नर्मदा परिक्रमा प्रारंभ की हैं। 65 वर्षीय कियावत उम्र में उर्जा से सराबोर मोटरसाइकिल से प्रतिदिन 300- 400 से अधिक किमी की यात्रा कर रहे हैं। ओंकारेश्वर से नर्मदा परिक्रमा प्रारंभ कर वह रविवार की दोपहर अनूपपुर जिले में प्रवेश किये। सकरा पंचायत भवन में उनका जोरदार स्वागत् के बाद आयोजित एक अनौपचारिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कियावत ने कहा कि अनूपपुर जिले के लोगों से मेरा अगाध लगाव है। कलेक्टर के रुप में मेरी पहली पदस्थापना के दौरान मुझे यहाँ के लोगों से बहुत कुछ सीखने को मिला। माता नर्मदा जी की ऐसी कृपा रही कि उनके आसपास ही मुझे कार्य करने का अवसर मिला। इस अवसर पर उन्होंने अपने कई संस्मरण सुनाते हुए नर्मदा क्षेत्र की जमकर सराहना की।
अखिल भारतीय नर्मदा परिक्रमा वासी सेवा संघ के विंध्य प्रांत के संयोजक तथा वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज द्विवेदी ने कहा कि कियावत ने पंचायतों के सशक्तिकरण और सचिवों के सम्मान स्थापना के लिये बड़ा कार्य किया है। गरीब मजदूरों की मजबूरी को इन्होंने समझा और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से गाँव -गाँव जाकर भुगतान सुनिश्चित करवाया। नर्मदा जी के प्रति और आम आदमी के प्रति उनके अगाध स्नेह के लिये श्री कियावत को नर्मदा रत्न जैसे पुरस्कार से सम्मानित करने की मांग की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य भूपेन्द्र सिंह, एडवोकेट वासुदेव चटर्जी, पत्रकार राजेश शुक्ला, अजीत मिश्रा, एमपी सिंह, अरविन्द सिंह, अजय जैन, महेन्द्र त्रिपाठी, प्राचार्य एचएल बहेलिया,पंचायत सचिव सतानंद शर्मा, सुनील मिश्रा, हनुमान तिवारी, संजय मिश्रा,सतीश तिवारी, के साथ अन्य लोगों ने श्री कियावत के संदर्भ में अपने विचार रखते हुए उनका अभिनन्दन किया। मंच का कुशल संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजेश शिवहरे ने किया जबकि आभार सकरा सरपंच संतोष सिंह ने किया। कार्यक्रम में विजय उरमालिया, डा. कौशलेन्द्र सिंह, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, पंचायत सचिव पुष्पेंद्र पाण्डेय, रमाकांत तिवारी, अरूण द्विवेदी, महेंन्द्र त्रिपाठी, चिन्ता्मणि नायक, संजय मिश्रा, छक्केलाल राठौर, रामलखन राठौर, भीष्म देव शर्मा, गरूण सिंह ,अम्बिका शुक्ला, रामलली पटेल, मनोज पटेल सहित अन्यजनों ने पूर्व कलेक्टर का अभिनन्दन किया।

शनिवार, 25 मार्च 2023

आचार्य 108 श्री विद्यासागर जी हुए अस्वस्थ्य भक्तों में निराश,चिकित्सकों ने बताया बेहतर

गजरथ महोत्सव के प्रथम दिन निकाली गई कलश यात्रा, मुनियों ने दिया प्रवचन
अनूपपुर। संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महामुनिराज 21 मार्च को नौ दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ 2023 में अमरकंटक पहुंचें साथ में निर्यापक श्रमण मुनिश्री, प्रसाद सागर जी महाराज, चंद्रप्रभ सागर जी महाराज, निरामय सागर जी महाराज अमरकंटक पहुंचे। वहीं शुक्रवार को श्री विद्यासागर जी के अस्वस्थ्य होने के चलते आहार भी ग्रहण नही किया। आचार्य श्री विद्यासागर जी के आस्वस्थ्य होने से अमरकंटक पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं निराश हैं। शाम को प्रवचन में भी आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज नहीं आये। आज से गजरथ महोत्सव भी शुरू हो रहा हैं।
नवरात्रि प्रारंभ होने साथ ही अमरकंटक में पूर्व मुख्यामंत्री उमा भारती भी हैं जहां नवरात्र में एकांत में रह कर मॉ की अराधना कर रहीं हैं। शुक्रवार की शाम पूर्व मुख्युमंत्री को कमर में दर्द की शिकायत के बाद जिला मुख्या लय से अवश्यखक उपकरण व दवाईया भेजी गई थी। अब स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा हैं।
पवित्र नगरी अमरकंटक में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ 2023 में पहुंचें आचार्य गुरुवर 108 श्री विद्यासागर जी मौसम में बदलाव एवं थकावट की वजह से तबीयत खराब होने के चलते आहार ग्रहण नही किया था। जानकारी के अनुसार आज आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने कुछ देर के लिए भक्तों को दर्शन दिए एवं आहार भी ग्रहण किए हैं। आचार्य विद्यासागर जी महाराज 21 मार्च को अमरकंटक पहुंचे थे। जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया था। पिछले 2 दिनों से उनके अस्वास्थ्य होने की जानकारी से खबर के बाद फिलहाल अभी स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा हैं। 24 मार्च को होने वाले कार्यक्रम एवं आज सुबह भी किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं। जानकारी अनुसार शुक्रवार को आस्वस्थ्य होने के कारण आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज होने वाले कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए, शनिवार की सुबह थोड़ा अहार ग्रहण करने के बाद बाहर निकले थे। अमरकंटक में लगातार बारिश से आज होने वाली कलश यात्रा कुछ देर के निए बाधित हुई।
छत्तीसगढ़ से मंगाई दवाइयां गुरुवार शाम से उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। उन्होंने शुक्रवार शाम को आहार में खिचड़ी ली थी। इसके बाद से आचार्यश्री के पेट में दर्द होने लगा। आचार्य विद्यासागर महाराज की आयुर्वेदिक दवाइयां अमरकंटक में नहीं मिली। इस कारण छत्तीसगढ़ के पेंड्रा से दवाइयां मंगाई जा रही हैं। आचार्यश्री का स्वास्थ्य खराब होने से भक्तों में भी चिंतित हैं। तेज बारिश के कारण देर निकली कलश यात्रा शनिवार से गजरथ महोत्सव शुरू हो रहा है। यह 9 दिन तक चलेगा। हालांकि तेज बारिश की वजह से कलश यात्रा करीब दो घंटे बाद शुरू हुई। यात्रा दोपहर 12 बजे शुरू होनी थी। इसके बाद यात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंची। यहां आचार्यश्री के लिए भी आसन रखा गया था, लेकिन आचार्यश्री कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। प्रथम दिन आज सर्वोदय तीर्थ क्षेत्र अमरकंटक में श्री 1008 पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव में ध्वजारोहण का कार्यक्रम के बाद नगर में प्रभात फेरी निकाली गई जिसमे 5 रथों में इन्द्रथ इंन्द्र णी सवार रहें इनके पीछे महिलाएं कलश लेकर चल रहीं थी। कलश यात्रा कार्यक्रम स्थधल पर पहुंच कर समाप्तं हुई। जहां जैन मुनियों का प्रवचन आरंभ हुआ। मुख्य चिकित्साक एवं स्वस्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी. राय ने बताया कि आचार्य श्री के पेट में दो दिनों से दर्द होने की शिकायत रही है। जिसके कारण दो दिनों से उन्हो ने आहार ग्रहण नही किया है। वहीं उनके उपचार के लिये शहडोल मेडिकल कॉलेज एवं अनूपपुर के चिकित्साको की भी एक टीम पहुंच चुकी है। जो उनके स्वस्थ्य पर नजर रखी हैं।

कोतमा जनपद अध्यक्ष के भाई पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

शादी का झांसा देकर दो महीने तक अहमदाबाद में करता रहा शारीरिक शोषण
अनूपपुर। जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती ने कोतमा जनपद अध्यक्ष के भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि जनपद अध्यक्ष जीवन सिंह के भाई सुरेंद्र सिंह ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती सुरेंद्र सिंह के ही गांव की रहने वाली है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच में लिया हैं। पीड़ित युवती ने बताया कि शादी का झांसा देकर सुरेंद्र अहमदाबाद भगाकर ले गया था। वहां महीनों तक शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने शादी की बात की तो घर चलकर शादी करने की बात करते हुए अनूपपुर से बिजुरी कि ओर आने वाली ट्रेन में युवती को बैठाकर फरार हो गया। युवती घर पहुंचने के बाद काफी सोच-विचारकर घटना कि जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद बिजुरी थाना में परिजन सहित पहुंचकर पूरी आपबीती सुनाई। युवती के कथन पर बिजुरी पुलिस ने सुरेंद्र सिंह पर धारा 376 का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पीड़ित ने बताया कि सुरेंद्र सिंह से मेरी बातचीत होती थी, उसे पहचानती हूं। 11 दिसंबर 2022 को दोपहर करीब 2 बजे आम के बगीचा बेलगांव में गई थी। तब मुझे सुरेंद्र सिंह मिला और बोला कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। शादी करने से मना किया तो मुझे पकड़ कर आम के पेड़ के नीचे बगीचा में ले जाकर जबरजस्ती गलत काम किया। तब मैं बोली की घरवालों बताउंगी। जिस पर सुरेंद्र सिंह शादी करने का कहकर बिजुरी ले आया। बिजुरी से ट्रेन में बैठाकर अहमदाबाद ले गया। तब में बोली की अब शादी कर लेते है, तो बोला की कुछ दिन काम कर लेते है। फिर शादी करुंगा। करीब 2 माह मजदूरी करने के बाद मैं बोली की अब घर जाना हैं। माता-पिता के साथ थाने में दर्ज करवाई शिकायत 8 फरवरी 2023 को वहां से ट्रेन में बैठकर अनूपपुर आ गए और अनूपपुर से ट्रेन में बैठाकर बोला कि तुम घर जाओ, मैं कल घर आकर तुमसे शादी करूंगा। तब में बिजुरी आकर थाना गई और थाने में घटना के संबंध में कोई बात नहीं बताई थी, क्योंकि सुरेंद्र सिंह मुझे किसी को घटना के संबंध में बताने से मना किया था। सुरेंद्र मुझे शादी करने का कहकर मेरे साथ गलत काम किया और अभी तक वापस नहीं आया। तब मैंने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को बता रिपोर्ट करने आई हूं।

शुक्रवार, 24 मार्च 2023

राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त किए जाने का विरोध में युकां का प्रर्दशन, किया सड़क जाम

पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए सड़क से हटाया, गिरफ्तार कर बैठाया थाने में
अनूपपुर। राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त किए जाने का विरोध में शुक्रवार की शाम अनूपपुर अमरकंटक तिराहे पर युवक कांग्रेस ने प्रर्दशन करते हुए सड़क जाम किया। इस दौरान करीब आधा सैंकड़ा से अधिक युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में हाथों में पोस्टर लिए थे जिस पर तरह –तरह के नारे लिखे थे। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार के खिलाफ जो भी आवाज उठाता है उस पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते हैं।
जिला मुख्यालय अनूपपुर के इंदिरा तिराहा में शाम लगभग 7 बजे कांग्रेस के सदस्य पदाधिकारियो ने विरोध प्रदर्शन कर अनूपपुर से बिलासपुर अमरकंटक शहड़ोल मुख्य मार्ग पूरी तरह लगभग 40 मिनट तक जाम रखा। कुछ देर बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, एसडीओपी कीर्ति बघेल, कोतवाली प्रभारी अमर बर्मा, यातायात प्रभारी वीरेंद्र कुमरे ने मोर्चा संभालते हुए हल्काप बल प्रयोग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़क से जबरदस्ती उठाकर गाडि़यों में भरकर कोतवाली में रखा गया। थाना पहुंचने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश सिंह एवं कांग्रेस युवा नेता आशीष त्रिपाठी ने थाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े किये। और वह भी थाने पर धरने में बैठ गये। लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कार्यकर्ताओं पर मुकदमा क़ायम करने की बात कह रही हैं। गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गाँधी को याद करते हुए "रघुपति राधव राजाराम, पतीत पावन सीताराम" गा कर थाने में शांतिपूर्ण तरीके से बैठे रहे। और कहा कि जिन पुलिस वालों ने हमारे प्रदर्शन में आकर हम पर लाठी बरसाई और घसीटते हुए प्रदर्शन को बंद करने की बात कही कार्रवाई उन होनी चाहिए मुकदमा उनपर क़ायम होने की बात कहीं।
धारा 151 के तहत मामला पंजीबद्ध,रात को कोर्ट मे पेश गिरफ्तार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने धारा 151 के तहत मामला पंजीबद्ध कर रात को ही कोर्ट में पेश किया हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं कोतवाली ने पहुंचकर, कोतवाली के अंदर ही धरने पर बैठ गए, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहां की भाजपा शासन में लोकतंत्र की हत्या हो रही है, हमारे सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बर्बरता पूर्वक मारपीट करते हुए थाने ले गई,और मुकदमा दर्ज कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने सभी पर धारा 151 के तहत मामला पंजीबद्ध कर रात को ही कोर्ट मे पेश किया।

सेवानिवृत्त संभागायुक्त कविंद्र कियावत रविवार को पहुंचेगे अनूपपुर, बाईक से निकले नर्मदा परिक्रमा

अनूपपुर। जिले के पूर्व कलेक्टर, सेवानिवृत्त संभागायुक्त भोपाल कविंद्र कियावत ने 19 मार्च को नर्मदा की परिक्रमा के लिए ओमकारेश्वर के तट से प्रारंभ करते हुए महाराष्ट्रक, गुजरात के तटो के किनारे चलते हुए 26 मार्च की दोपहर नर्मदा उद्गम अमरकंटक पहुंचे। कविंद्र कियावत ने बताया कि नर्मदा से जुड़े क्षेत्रों में अधिकांश पदस्थापना रही और मां नर्मदा से लगाव रहा। इसी लगाव के चलते सेवानिवृत्त के बाद मां नर्मदा की परिक्रमा करने का विचार आया और अकेले ही मोटरसाइकिल से नर्मदा की परिक्रमा के लिए निकल गया। 19 मार्च को ओमकारेश्वर के तट से यात्रा प्रारंभ करते हुए पहला पड़ाव नेमावर में रहा, इसके बाद कसरवाद तहसील के तेलीभरियान, राजघट, बडवानी के बाद महाराष्ट्री में प्रवेश किया जहां प्रकासा के बाद गुजरात के भावनगर, नारेश्व र के बाद मप्र के धार जिले के खतलगांव में संत प्रेमपुरी आश्राम में रात्रि विश्राम हुआ। बरमान होते हुए 26 मार्च की दोपहर अमरकंटक पहुंचेगे। इसके बाद आगे की दूसरे दिन आगे की यात्रा प्रारंभ करेंगे। ज्ञात हो कि कलेक्टर के रूप में कवींद्र कियावत की पहली पद स्थापना अनूपपुर में हुई थी। उनका कार्यकाल हमेशा याद किया जाता है। उनमें प्रारंभ से ही काफी उर्जा थी वह अपने कार्यकाल में काफी दौरा भी करते थे। साइकिल रैली में साइकिल चलाते हुए अनूपपुर से जैतहरी तक उनकी यादगार रैली थी, जिसमें काफी लोगों ने सहभागिता निभाई थी। नर्मदा मैया से उन्हें काफी प्रेम था उन्होंने अमरकंटक के विकास के लिए काफी कार्य योजनाएं बनाई थी और काफी कार्य भी कराया था। एक बार फिर मां नर्मदा परिक्रमा करते हुए जिले के अमरकंटक में पहुंचेगे।

10 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोपित शाखा प्रबंधक अविनाश साहू गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनूपपुर। रामनगर थाना अंतर्गत 9 लाख 95 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने वाले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया राजनगर के शाखा प्रबंधक अविनाश साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी 4 साल से फरार था। पुलिस ने गुरूवार को अनूपपुर रेलवे स्टेशन से धर दबोचा। जिसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां जेल भेज दिया गया। शाखा प्रबंधक अविनाश साहू पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने बताया कि 9 मार्च 2020 को मदन दास पनिका, अख्तियार दास पनिका निवासी ईन्द्रानगर राजनगर ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया था कि राजेंद्र साहू, अविनाश कुमार दोनों ने शाखा प्रबंधक से साठगांठ करके लोन दिलाने को कहकर खाते से 13 जुलाई 2018 से 19 जुलाई 2020 के बीच 9 लाख 95 हजार रुपए बिजुरी के रहने वाले सिंपु पांडेय के खाते में भेजा गया था। पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपित राजेंद्र साहू एवं सिंपू पांडेय को पूर्व में गिरफ्तार कर कर लिया था। अविनाश साहू शाखा प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया राजनगर फरार था। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। जिसे पुलिस ने अनूपपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां जेल भेज दिया गया।

समयबद्ध निराकरण योजना के विरोध में जिले के अधिवक्ताओ ने न्यायालयीन कार्य से रहे विरत, मनाया प्रतिवाद दिवस, वापस लेने की मांग

भाजपा नेता मनोज द्विवेदी ने किया समर्थन
अनूपपुर। उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश द्वारा जिला न्यायालयो मे 25 चिन्हित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण की जो योजना लागू की गई है उसका अधिवक्ता संघो एवं म.प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा विरोध दर्ज कराया गया एवं अधिवक्ताओ एवं पक्षकरो को आ रही कठिनाईयो को उच्च न्यायालय को अवगत कराये जाने के बाद भी इसे वापस ले कर पूर्वानुसार यूनिट सिस्टम लागू करने की मांग को अनदेखा करने के विरोध में म.प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद के आव्हान पर जिले समस्त अधिवक्ताओं ने 23 से 25 मार्च तक तीन दिवस अपने- अपने न्यायालयीन कार्य से विरत रहते हुये प्रतिवाद दिवस मनाया रहें हैं। आज दूसरे दिन 24 मार्च को भी न्यायालयीन कार्य नहीं किये। वहीं शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज द्विवेदी ने कोतमा में अधिवक्ताओं की मांग के समर्थन करते हुए अधिवक्ताओं के साथ प्रतिवाद दिवस में शामिल हुए। उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश द्वारा जिला न्यायालयो मे 25 चिन्हित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण की जो योजना लागू की गई है उसका अधिवक्ता संघो एवं म.प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा विरोध दर्ज कराया गया एवं अधिवक्ताओ एवं पक्षकरो को आ रही कठिनाईयो को उच्च न्यायालय को अवगत कराया जाता रहा हैं। इस योजना को एवं लगातार वापस लेने व पूर्वानुसार यूनिट सिस्टम लागू करने का अनुरोध किया जाता रहा किन्तु उच्च न्यायालय की ओर से आश्वासन के बावजूद भी कोई सकारात्मक कार्यवाही नही की गई हैं। जिससे म.प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद के आव्हान पर प्रदेश के अधिवक्ताओ को आ रही व्यवसायिक कठिनाईयों को लेकर प्रदेश के अधिवक्ताओ सहित अनूपपुर जिला मुख्याजलय सहित कोतमा,राजेन्द्रयग्राम के अभिभाषक संघो के सभी सदस्य अधिवक्ताओं ने 23 से 25 मार्च तक अपने- अपने न्यायालयीन कार्य से विरत रहते हुये प्रतिवाद दिवस मनाया रहें हैं। आज दूसरे दिन 24 मार्च को भी न्यायालयीन कार्य नहीं किये। वहीं शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज द्विवेदी ने कोतमा में अधिवक्ताओं की मांग के समर्थन करते हुए अधिवक्ताओं के साथ प्रतिवाद दिवस में शामिल हुए। इस दौरान कोतमा न्यायालय केअधिवक्ता राजेश सोनी अध्यक्ष, त्रिवेणी शंकर तिवारी, मुकेश तिवारी, शिव विश्वकर्मा, केदार गौतम,राजेश शर्मा, सतीश निगम,रामकिशोर जयसवाल,राजेंद्र तिवारी, गणेश यादव, गोरेलाल नामदेव, इस्तियाक अहमद,मनोज तिवारी,गंगाधर पटेल, ब्रजकिशोर, संतोष तिवारी, संजीव तिवारी,कमलेश सोनी, इकबाल अहमद, इश्तियाक अहमद सहित कई अधिवक्ता साथी उपस्थित रहें।

साले को गोली मारकर घायल करने वाले जीजा को सश्रम कारावास

अनूपपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस.एस.परमार की न्यायालय ने थाना जैतहरी के अपराध की धारा 307 भादवि एवं धारा 25, 27 आयुध अधिनियम के आरोपी 42 वर्षीय कन्हैया उर्फ बबलू शर्मा पुत्र गणेश प्रसाद शर्मा निवासी ग्राम धनगवां थाना जैतहरी को अधिकतम 07 वर्ष के सश्रम कारावास तथा कुल 4000/- रू. के अर्थदण्डय से की सजा सुनाई हैं। पैरवी लोक अभियोजक डी.एस. भदौरिया ने की। लोक अभियोजक ने शुक्रवार को बताया कि 06 अगस्त 2019 को थाना जैतहरी में सामुदायिक स्वा्स्थ्य केन्द्र जैतहरी से धनंजय पाण्डेय के पेट में गोली लगने की सूचना प्राप्त होने पर सहायक उपनिरीक्षक ने जांच प्रारंभ की, आहत धनंजय पाण्डेय के कथन लेकर परीक्षण कराया गया, जांच में पाया गया कि लगभग एक माह पूर्व फरियादी धनंजय पाण्डेय का उसके जीजा कन्हैया उर्फ बबलू शर्मा से विवाद हो गया था। 06 अगस्त 2019 की रात उसका जीजा कन्हैया उर्फ बबलू शर्मा चार पहिया वाहन से आया और आवाज देने लगा, पिता द्वारा दरवाजा खोले जाने पर बबलू शर्मा घर के अंदर आ गया और फरियादी के पिता से उसके बारे में पूछने लगा, उसी समय आवाज सुनकर वह उठ गया और अपने पिता और मां के साथ बबलू शर्मा की गाडी के पास आ गया और मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देकर कहने लगा कि एक साल पहले झगडा किये थे अभी मजा चखाता हूं, ऐसा कहकर बबलू शर्मा ने अपने वाहन से देशी कट्टा निकालकर जान से मारने की नियत से फरियादी पर फायर कर दिया, जिससे गोली पेट में बायीं ओर लगी और खून निकलने लगा, इसके बाद बबलू शर्मा वहां से भाग गया, फरियादी को उपचार हेतु जैतहरी अस्पताल लाया गया। फरियादी के कथन के आधार पर थाना जैतहरी में अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में फरियादी की रिपोर्ट पर संबंधित पुलिस थाना द्वारा अपराध दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। आरोपित के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया। सम्पूर्ण विवेचना उपरांत आरोपित के विरुद्ध अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां विचाराण उपरान्त न्यायालय ने दोषी पाते हुए सजा सुनाई।

घर में घुसकर महिला से सामूहिक बलात्कार के आरोपियों को मृत्यु तक का सश्रम आजीवन कारावास

अनूपपुर। विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम अनूपपुर एस.एस. परमार की न्यायालय ने विशेष प्रकरण थाना राजेन्द्र्ग्राम के अपराध की धारा 450, 376, 376डी, 324, 506, 34 भादवि तथा धारा 3(2)(व्ही) एससी एसटी एक्ट के आरोपियों 29 वर्षीय राजू यादव उर्फ चरकू यादव पुत्र राजन यादव, निवासी ग्राम अचलपुर, नवाटोला तथा 30 वर्षीय हेमराज यादव उर्फ राजू यादव पुत्र लल्ला यादव निवासी ग्राम धरमदास, थाना राजेन्दग्राम को दोषी पाते हुए अधिकतम सश्रम आजीवन कारावास जो शेष प्राकृत जीवनकाल के लिये होगा तथा कुल 22000/ रू. अर्थदण्ड की सजा सुनाई हैं। पैरवी लोक अभियोजक (एससी एसटी एक्ट) डी.एस.भदौरिया ने की। लोक अभियोजक ने शुक्रवार को बताया कि विशेष प्रकरण की फरियादिया ने 19 जून 2019 को थाना राजेन्द्रग्राम में लिखित सूचना दी कि 18 जून 2019 की रात अपने दो बच्चों के साथ घर की परछी में सोई थी, उसी समय ग्राम धरमदास का हेमराज यादव एवं ग्राम अचलपुर का राजू यादव दोनों उसके घर आकर पीने के लिये पानी मांगे तो वह अंदर पानी लेने चली गयी, इतने में दोनों कमरे में आ गये और पीछे से पकड़कर उसे जमीन में गिरा दिये और पहले हेमराज ने गलत काम (बलात्कार) किया, फिर राजू यादव ने, फरियादिया जब चिल्लालने लगी तो हेमराज उसका मुंह और गला पकड लिया ओर बोला कि चुप रह, हल्लां करेगी, तो जान से खत्म कर देंगें, इतने में फरियादिया की लडकी उठ गई जो बाहर जाकर चिल्लाई तो पडोस में रहने वाली महिला आ गई, जिसे देखकर दोनों आरोपित भाग गये। प्रकरण में फरियादी की रिपोर्ट पर संबंधित पुलिस थाना द्वारा अपराध दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। आरोपितों के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया। सम्पूर्ण विवेचना उपरांत आरोपितों के विरुद्ध अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां विचाराण उपरान्त न्यायालय ने दोषी पाते हुए सजा सुनाई।

गुरुवार, 23 मार्च 2023

धर्मांतरण को लेकर एक दूसरे पर आरोप- प्रत्याधरोप, पुलिस ने भाजपा नेता पर दर्ज किया मामला

आरोप: लालच देकर धर्मांतरण करा रहे थे बाहरी लोग- जनपद उपाध्यक्ष प्रत्यारोप: बाइबिल पढ़ने पर मुझे पीटा- रानी कोल अनूपपुर। धर्मांतरण को लेकर जिले में होने की जानकारी आये दिन मिलती रहीं किन्तुा किसी के सामने नहीं आने पर मामला सामने नहीं आता था। गुरूवार को अनूपपुर जिले के कोतमा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष व भाजपा नेता अभिषेक सिंह का आरोप हैं कि क्षेत्र में बाहरी लोग धर्मांतरण कराने आए थे। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया। सूचना मिलने पर मैं भी वहां पहुंचा था। इस मामले में एक महिला ने भाजपा नेता पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वह अपने घर में परिवार के साथ बाइबिल पढ़ रही थी। तभी भाजपा नेता व जनपद उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने अपने साथियों के साथ आकर घर में घुसकर मारपीट कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अभिषेक सिंह सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में निगवानी के सरपंच ने भी गुरुवार को थाने में आवेदन देकर धर्मांतरण कराने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
यह है मामला कोतमा जनपद उपाध्यक्ष व भाजपा नेता अभिषेक सिंह ने बताया कि उन्हें बुधवार को सूचना मिली थी कि कोतमा थाना क्षेत्र के निगवानी में कुछ लोग आदिवासियों को लालच देकर उनका धर्मांतरण करा रहे थे। इसी सूचना पर मैं भी साथियों के साथ ग्राम निगवानी पहुंचा। गांव के सरपंच व अन्य लोगों के साथ जब मौके पर पहुंचे तो एक घर में कुछ लोग बाइबिल पढ़ते मिले। इसमें कुछ बाहर के थे। उनसे पूछताछ करने पर महिलाएं व पुरुष विवाद करने लगे। कुछ समय बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची। हम वहां धर्मांतरण रोकने के लिए गए थे, लेकिन पुलिस ने उल्टा हमारे ऊपर ही मामला दर्ज कर दिया। जो महिला मारपीट के आरोप लगा रही है वह भी गलत हैं। इस मामले के बाद गुरुवार दोपहर करीब दो बजे महिला रानी कोल ने कोतमा थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस ने भाजपा नेता व जनपद उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह सहित 2 अन्य लोगों पर मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया है। मामले में ग्राम चकेठी थाना चचाई की रहने वाली महिला 28 वर्षीय रानी कोल पति कन्हैयालाल कोल ने थाने में मामला कराया है। रानी कोल ने बताया कि मैं अपने ससुराल चकेठी से निगवानी में मायके आई। मेरे पति, बच्चे, देवर राकेश, देवरानी रीनू कोल भी साथ आई थी। परिवार में मेरी मां, सास, ससुर व पति ईसाई धर्म में विशेष आस्था रखते हैं। हम 2016 से बाइबिल से प्रेयर करते आ रहे हैं। मैं रोज दिन में प्रेयर करती हूं। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे मैंने और मेरी मां ने एक ईसाई धर्म में आस्था रखने वाले अपने सगे रिश्तेदार एवं जान पहचान वालों को बुलाया था। मैंने प्रेमलाल पाव, गुडारू एवं विनोद कुमार चौधरी को प्रेयर में शामिल होने के लिए बुलाया था। में अपनी मां मुन्नू ,बड़ी मां सुशीला, देवरानी रीनू और राकेश, मेरी बहन रीतू व राखी, मेरा बेटा ईशान व अन्य लोग प्रेयर कर रहे थे। दोपहर करीब 2.30 बजे निगवानी के आकाश सोनी, अभिषेक सिंह सारंगगढ़, सुनील वर्मा, गणेश गुप्ता, एवं अन्य लोग घर में घुस आए। यहां आते ही गाली गलौज करने लगे। मना करने पर आकाश सोनी और सुनील वर्मा ने मेरी बड़ी मां सुशीला को धक्का-मुक्की कर गिरा दिया। इससे उनके पैरों में सूजन आ गई है, तभी अभिषेक सिंह, गणेश गुप्ता और अन्य लोग भी आ गए। अभिषेक सिंह बोल रहा था- मारो इनको। गणेश सहित अन्य लोगों ने विनोद चौधरी व प्रेमलाल पाव के साथ मारपीट कर धमकी दी। उन्होंने कहा कि गांव में रहना है, तो हमारे हिसाब से रहो। नहीं तो तुम लोगों का घर गिरा देंगे। जान से मार देंगे। इसके बाद सभी गांव में चले गए। जांच के बाद होगी कार्रवाई एसडीओपी कोतमा कीर्ति बघेल ने बताया कि रानी कोल ने थाने कोतमा में शिकायत दर्ज कराई गई हैं। उसी आधार पर भाजपा नेता व कोतमा जनपद उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, आकाश सोनी और सुनील वर्मा पर मामला दर्ज हुआ है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। धर्मांतरण करने वालों पर करें मामला दर्ज इस मामले को लेकर गुरुवार को निगवानी के सरपंच गुलाब दास रौतेल ने ग्रामीणों के साथ कोतमा थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा हैं कि गांव में बाहरी लोग लोगों को लालच देकर धर्मांतरण करा रहे थे। सरपंच का कहना है कि गांव के मुट्‌टू कोल के घर पर बाहरी व्यक्ति छोटेलाल और विनोद चौधरी सभा कर रहे थे। इसमें गांव के कई लोगों को लालच देकर बुलाया था। वे लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहे थे। सूचना मिलने पर कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने धर्मांतरण रुकवाया। गांव में पेसा एक्ट लागू है। ऐसे में ये लोग गांव के लोगों का अवैध रूप से धर्मांतरण करा रहे थे। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाए।

सिंधु समाज ने धूमधाम से मनाया भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव, निकाली गई शोभायात्रा

अनूपपुर। सिंधु समाज के नववर्ष की शुरुआत इनके प्रमुख त्योहार (चेटीचंड) आराध्य देवता भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के रूप में मनाया 23 मार्च को अनूपपुर में धूमधाम से मनाया गया। इसे झूलेलाल जयंती के नाम से भी जाना जाता हैं। भगवान झूलेलाल का जन्म सद्भावना और भाईचारा बढ़ाने के लिए हुआ था। सिंधी समाज के लोग सुबह से गुरूद्वारा में भगवान झूलेलाल की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई इसे बाद भण्डाुरा का आयोजन किया गया। शाम को भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा पूरे शहर में निकाल कर मड़फा तलाब में विर्सजित किया गया। सिंधी समाज के लोग 23 मार्च की सुबह से गुरूद्वारा में भगवान झूलेलाल की विधि विधान से पूजा अर्चना कर भण्डागरे का प्रसाद लोगो को खिलाया। शाम को भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा पूरे शहर में महिला शक्तियों ने डांडिया खेलते हुए भगवान झूलेलाल के भजन गाते निकाले रहें। नगर भ्रमण के दौरान पूरे रास्ते में फूल की पंखुड़ियों से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। जहां नगरपालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों द्वारा नगरपालिका परिसर मे जलपान की व्यवस्था की गई। किराना संघ के अध्यक्ष राकेश गौतम जी द्वारा सामतपुर में पेयजल और शीतल पेय की व्यवस्था की गई। इसके बाद सामतपुर मड़फा सरोवर मे विसर्जन के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ।
महत्व और कथा धार्मिक मान्यता है कि संत झूलेलाल वरुण देव के अवतार हैं। चेटीचंड के दिन भगवान झूलेलाल की पूजा से सुख, समृद्धि का वरदान मिलता है और व्यापार में कभी कोई रुकावट नहीं आती। उपासक भगवान झूलेलाल को उदेरोलाल, घोड़ेवारो, जिन्दपीर, लालसाँई, पल्लेवारो, ज्योतिनवारो, अमरलाल आदि नामों से भी पूजते हैं।
भगवान झूलेलाल ने इसलिए लिया था अवतार संवत् 1007 में पाकिस्तान में सिंध प्रदेश के ठट्टा नगर में मिरखशाह नामक एक मुगल सम्राट राज्य करता था. उसने जुल्म करके हिंदू आदि धर्म के लोगों को इस्लाम स्वीकार करने पर मजूबर कर दिया. उसके आतंक से तंग आकर सभी ने सिंधू नदी के किनारे एकत्रित होकर भगवान का स्मरण किया. भक्तों की कड़ी तपस्या के परिणाम स्वरूप नदी में मछली पर सवार एक अद्भुत आकृति नजर आई और फिर ठीक सात दिन बाद चमत्कारी बालक ने श्रीरतनराय लोहाना के घर जन्म लिया, यही भगवान झूलेलाल कहे गए। मिरखशाह के जुल्मों से बचाया मिरखशाह ने उसे मारने की कई बार कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहा। बालक ने मिरखशाह को कई बार हिंदूओं पर अत्याचार न करने की चेतावनी भी दी लेकिन वो नहीं माना। अवतारी युगपुरुष भगवान झूलेलाल ने मिरखशाह को हरा दिया. वहीं एक मान्यता है कि प्राचीन काल में जब सिंधी समाज के लोग व्यापार से संबंधित जलमार्ग से यात्रा करते थे। तब यात्रा को को सकुशल बनाने के लिए जल देवता झूलेलाल से प्रार्थना करते थे और यात्रा सफल होने पर भगवान झूलेलाल का आभार व्यक्त किया जाता था. इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए चेटीचंड का त्योहार माना जाता है। छाया-(फोटो) संदीप गर्ग

भाजपा सरकार की युवाओं को लेकर नीति और नीयत का मूल्यांकन किया जाना बेहद जरूरी- रमेश सिंह

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश सिंह की पत्रवार्ता
अनूपपुर। मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही प्रदेश के करोड़ों युवाओं के भविष्य की बोली लगाकर विश्व के सबसे व्यापक और वीभत्स व्यवसायिक परीक्षा मंडल के घोटाले को आकार दिया। इस घोटाले का पहला बड़ा अपराध पीएमटी फर्जीवाड़े से संबंधित था, 12 जून 2004, इसके बाद 13 से अधिक सरकारी नौकरी भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में 75 लाख से अधिक प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। बेहद शर्मनाक तथ्य यह है कि व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने न सिर्फ बीते भविष्य को लूटा, अपितु बीते 10 साल में उसने इन बेरोजगार युवाओं से 1046 करोड़ रूपये फीस के रूप में वसूल कर 455 करोड़ रुपये का शुद्ध मनाफा भी कमाया। पुलिस कांस्टेबल, खाद्य निरीक्षण चयन टेस्ट, सूबेदार उपनिरीक्षक व प्लाटून कमांडर, मिल्क फेडरेशन जैसी अनेक भर्ती परीक्षा में घोटाला किया गया। 18 साल की भाजपा सरकार की युवाओं को लेकर नीति और नीयत का मूल्यांकन किया जाना बेहद जरूरी है। युवाओं के भविष्य बेचने की नीति कहते हैं कि 'पूत के पांव' पालने में दिख जाते हैं। 23 मार्च को जिला कांग्रेस अनूपपुर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ने प्रेसवार्ता में कहीं। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वासुदेव चटर्जी, पूर्व नपा अध्यक्ष रामखेलावन राठौर, गुलाब पटेल, उपस्थित रहें। जिलाध्यक्ष रमेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश के गौरवमयी प्रजातंत्रीय इतिहास पर खरीद-फरोख्त की बदनुमा दाग दिया हैं। भीषणतम भ्रष्टाचार में डूबी सरकार ने प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी के अंधकार में धकेल दिया है। हाल ही में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने विधानसभा में इस बात को स्वीकारा की प्रदेश के रोजगार कार्यालयों में रजिस्टर्ड 37 लाख 80 हजार 679 शिक्षित एवं 1 लाख 12 हजार 470 अशिक्षित बेरोजगार आवेदक रोजगार की बाट जोह रहे हैं और 01 अप्रैल 2020 से अब तक अर्थात बीते तीन वर्षों में मात्र 21 लोगों को शासकीय और अर्द्धशासकीय कार्यालयों में रोजगार उपलब्ध कराया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सेंटर फार मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमिकी सितम्बर से दिसम्बर 2022 की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मप्र में 2 करोड़ 50 लाख 97 हजार लेबर फोर्स है अर्थात काम करने वाले लोग है और लेबर पार्टिसिपेशन रेट 38. 18 प्रतिशत है। बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि 15 से 19 वर्ष के 36.95 प्रतिशत युवाओं को प्रदेश में काम नहीं मिल रहा है, 20 से 24 साल के 34.76 प्रतिशत युवाओं को काम नहीं मिल रहा है और 25 से 29 साल के 15 प्रतिशत युवाओं को काम नहीं मिल रहा है। महिलाओं के लिए तो यह स्थिति बेहद चिंताजनक है, 15 से 19 वर्ष की 100 प्रतिशत युवतियों को 100 प्रतिशत काम नहीं मिल रहा है, 20 से 24 वर्ष की युवतियों 82.41 प्रतिशत और 25 से 29 वर्ष की महिलाओं को 12.76 प्रतिशत महिलाओं को काम नहीं मिल रहा है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा सरकार की अकर्मण्यता की बजह से यह हालात पैदा हो गये है कि प्रदेश के शिक्षित और योग्य युवाओं के पास अपने भविष्य संवारने के कोई अवसर नहीं बचे है। हाल ही में पटवारी भर्ती परीक्षा 2023 में 6000 पदों के लिये 12 लाख युवाओं ने आवेदन दिये जिसमें 4 लाख से अधिक आवेदक इंजीनियर, एमबीए और पीएचडी परीक्षा उत्तीर्ण हैं जिसमें से स्नात्तकोत्तर के 01 लाख 80 हजार एमबीए के 80 हजार, इंजीनियनिंग में बीई और बीटेक के 85 हजार और पीएचडी के 1000 छात्रों ने आवेदन किया है। इसके कुछ वर्ष पहले भी विभिन्न विभागों में चपरासी और चौकीदार बनने के चतुर्थ श्रेणी के 1333 पदों के लिए, जिसकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा आठवीं पास थी, जिसमें बीटेक, इंजीनियर, एमकॉम, एमएससी और एमए करने वाले पोस्ट ग्रेज्यूट्सों ने आवेदन किया था, 04 लाख से अधिक आये आवेदनों में से 62 हजार से अधिक ग्रेज्यूट थे। बेरोजगारी ने साथ-साथ पैर पसारे हैं। छात्रों में बेरोजगारी की निराशा इस हद तक व्याप्त हो गई कि उसने अपने उज्जवल भविष्य का अवसर न देखकर आत्महत्या को गले लगा लिया। मप्र के विश्वविद्यालय और उससे संबंधित विभागों में इनरालमेंट 6 लाख 51 हजार 375, वहीं कॉलेजों में 18 लाख 82 हजार 800 और स्टैंड आलोन इंस्टीट्यूशन में 64 हजार 386 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अर्थात मप्र के कुल सभी शैक्षणिक संस्थानों में 25 लाख 98 हजार 561 छात्र पढ़ रहे हैं। मप्र को देश के सर्वाधिक आदिवासी भाईयों के निवास वाले प्रांत का गौरव हासिल है। कुल आबादी का 21 प्रतिशत से अधिक आदिवासी भाई मप्र में निवासरत हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कमलनाथ ने अपने 15 माह के कार्यकाल में यह तय किया था कि मप्र के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में ई-क्लासेस प्रारंभ की जायेंगी। प्राथमिक रूप से 200 कॉलेजों में इसकी शुरूआत निर्धारित की गई थी, जिसमें ई-कंटेंट तैयार कराये जा रहे थे। लैग्वेज लेब स्थापित करने का निर्णय किया गया था, जिसके लिए 200 कॉलेज चिन्हित किये गये थे। रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रमों को स्किल डेब्लपमेंट के साथ निर्धारित किया गया था स्थानीय उद्योगों के साथ सामंजस्य बिठाकर स्किल ट्रेनिंग की व्यवस्था की जा रही थी।

महुआ बिनने को विवाद पर ससुर ने बहू पर किया चाकू से हमला,दो बच्चों संग पहुंची चिकित्सालय

अनूपपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत ससुर ने अपनी बहू पर चाकू से हमला कर दिया। हमले की वजह से बहू के पेट में चोट आई है। बहू को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। जिला चिकित्सालय में भर्ती 26 वर्षीय किरण यादव पति प्रदीप यादव निवासी कौदेली के दो बच्चे हैं। जानकारी अनुसार 23 मार्च की सुबह महुआ बिनने को लेकर ससुर मला यादव के साथ बाद विवाद हुआ। इसी बीच घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से ससुर ने बहू किरण यादव के पेट पर हमला कर दिया। चाकू के हमले से खून निकलने लगा। जिसके बाद महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां उपचार चल रहा है। पीड़ित महिला किरण यादव ने बताया कि उसका पति भी उसके साथ ना देकर सास ससुर का साथ देता हैं। महिला अकेले ही अपने दोनों बच्चों के साथ जिला चिकित्सालय इलाज कराने पहुंची। फिलहाल पुलिस ने आरोपी ससुर को पकड़कर पूछताछ कर रहीं है।

बुधवार, 22 मार्च 2023

बंदी की संदिग्ध मौत को लेकर अस्पताल परिसर में घंटो चलता रहा हंगामा, मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश

अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, सीसीटीवी मिला बंद, भड़के परिजन
अनूपपुर। जिला जेल अनूपपुर में निरूद्ध एक बंदी की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों द्वारा जेल प्रबंधन पर मारपीट का आरोप लगाते हुये न्यायिक जांच की मांग कर शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। जहां परिजनों के हंगामे के बाद मौके पर प्रशासन व पुलिस ने पहुंच कर परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया। इस बीच जिला चिकित्सालय में तीन न्याययिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम द्वारा वीडियों ग्राफी के साथ शव का निरीक्षण कर पंचनामा कार्यवाही करते हुये पोस्टतमार्टम किया गया। इस बीच परिजनों ने जिला चिकित्सालय के सीसी टीवी फुटेज की मांग की गई। अस्पताल प्रबंधन द्वारा सीसीटीवी फुटेज दिखाने का आश्वासन दिया और तीन घंटे बाद सीसीटीवी एक सप्ताह से बंद होने की बात कही। जिसे बाद जिला जेल से सीसीटीवी फुटेज मंगवाते हुये परिजनों को वीडियों फुटेज दिखाया गया। जिससे संतुष्ट होने के बाद परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार के लिये अपने साथ ले गये। वहीं गोगंपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ललन सिंह परस्ते ने कलेक्टर एवं पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन सौंप कर जिला जेल में मृतक सुभाष सिंह टेकाम के संदेहास्पद मृत्यु के संबंध में मजिस्ट्रेटियल जांच कराये जाने की मांग की हैं। यह था मामला जिला जेल में निरूद्ध बंदी सुभाष सिंह टेकाम पिता रैतु सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी राखीताल पुष्पराजगढ़ की 21 मार्च को अचानक पेट दर्द होने पर जेल प्रहरियों द्वारा उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही परिजनों द्वारा अस्पताल परिसर में हंगामा मचाते हुये जेल प्रबंधन पर बंदी के साथ मारपीट के आरोप लगाये। परिजनों का कहना था कि पुलिस द्वारा 20 मार्च को धारा 138 वसूली वारंट के तहत गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण करवाते हुये न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया था। जिसके बाद परिजनों द्वारा दूसरे दिन 22 मार्च को सुभाष सिंह टेकाम की न्यायालय से जमानत करवाते हुये उसकी रिहाई हेतु जिला जेल पहुंचे। जहां उन्हे पता चला कि सुभाष की अचानक तबियत खराब होने पर उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले गये है। मौत की खबर सुनते ही परिजनों ने मचाया हंगामा
जिला चिकित्सालय में बंदी की मौत हो जाने की खबर सुनते ही परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा मचाते हुये जेल प्रबंधन पर मारपीट का आरोप लगाते हुये जांच की मांग की गई तथा शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया गया। जिसके बाद 22 मार्च को एसडीएम दीप सिखा, एसडीओपी अनूपपुर कीर्ति बघेल, कोतवाली प्रभारी अमर वर्मा, नायब तहसीलदार भावना डेहरिया सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। परिजनों का आरोप था कि जिला जेल में ही मारपीट करने के कारण बंदी की मौत हो गई थी, जिसकी संतुष्टि के लिये परिजनों ने जिला जेल से लाये गये बंदी का जिला चिकित्सालय में सीसी टीवी फुटेज देखना चाहते थे। जिसका विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को द्वारा भी परिजनों को समर्थन कर उनकी मांगो के अनुरूप जिला चिकित्सालय व जिला जेल की सीसीटीवी फुटेज दिखाये जाने तथा उन पर दोषी होने पर उक्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही गई। अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, सीसीटीवी मिला बंद परिजनों ने जिला चिकित्सालय के सीसी टीवी फुटेज देखने की मांग की गई, जहां पहले तो अस्पताल प्रबंधन 3 घंटो तक उन्हे फुटेज दिखाने का आश्वासन देते रहे। जिसके बाद अंत में सीसी टीवी एक सप्ताह से बंद होना बता दिया। जिसको सुनते ही परिजन आक्रोशित हो गये। एसडीएम दीप सिखा ने सिविल सर्जन डॉ. एस.आर. परस्ते से सीसीटीवी बंद होने के संबंध में लिखित जानकारी मांगी। सिविल सर्जन ने बताया कि जिस स्थान पर सीसीटीवी सेट लगा हुआ है। वहां डॉयलिसिस के दो बेड का संचालन करने के लिये आर.ओ सिस्टम शिफ्ट किया गया। इस बीच किसी कर्मचारी ने गलती से सीसीटीवी कैमरो का स्विच ऑफ कर दिया गया जिसके कारण चार-पांच दिनो से सीसीटीवी बंद है। अस्पताल प्रबंधन पर कार्यवाही का दिये आश्वासन सिविल सर्जन द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर के सीसीटीवी बंद होने तथा फुटेज उपलब्ध नही करा पाने की जानकारी देने के बाद परिजन आक्रोशित होते हुये भड़क गये। जिसके बाद एसडीएम दीप शिखा ने अस्पताल प्रबंधन की इसे बड़ी लापरवाही मानते हुये अस्पताल प्रबंधन पर भी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। इस बीच एसडीओपी कीर्ति बघेल ने जिला जेल से सीसीटीवी फुटेज मंगाई और परिजनों को दिखाया गया। जहां परिजन संतुष्ट होते हुये शव को अंतिम संस्कार के लिये लेकर चले गये।
गोगंपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने मजिस्ट्रेटियल जांच कराये जाने की मांग गोगंपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ललन सिंह परस्ते ने कलेक्टर एवं पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन में कहा कि सुभाष सिंह टेकाम पिता रैकू सिंह की रविवार 20 मार्च को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को धारा 138 के तहत् जिला जेल भेज दिया गया। मंगलवार 21 मार्च को परिजनों के द्वारा जमानत हेतु जिला न्यायालय में याचिका लगाई। जिसकी सुनवाई करते हुये न्यायालय ने जमानत दे दी। जमानत की अर्जी लेकर जिला जेल परिजन सुभाष टेकाम को छुड़ाने पहुचे तो उन्हें बताया गया कि बीमार होने पर उसे जिला चिकित्सालय अनूपपुर उपचार के लिए ले जाया गया। जब परिजन जिला चिकित्सालय पहुंचे तो सुभाष टेकाम मृत मिले। जबकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था तो वह पूर्ण रूप से स्वस्थ अवस्था में था तथा पूर्व में भी उसे कोई घातक बीमारी नहीं था। साथ ही जेल लाने से पहले मेडिकल में भी किसी प्रकार के बीमारी को नहीं बताया गया है। दो दिन में उनके इस प्रकार की मृत्यु का हो जाना संदेह की स्थिति को प्रकट करता है। जिस पर मृतक सुभाष सिंह टेकाम व उनके परिजान को न्याय दिलाने एवं संदेह को दूर करने की लिए 'मजिस्ट्रेटियल जांच कराये जाने की मांग की हैं। एसडीएम दीप सिखा ने बताया कि सीसीटीवी बंद होने की लापरवाही पर अस्पताल प्रबंधन पर कार्यवाही की जायेगी। साथ ही घटना की मजिस्ट्रेटियल जांच कराये जाने के लिए आदेशित किया गया हैं।

मंगलवार, 21 मार्च 2023

कैदी की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाये गंभीर आरोप

अनूपपुर। जिला जेल अनूपपुर में बंद बंदी की अचानक तबियत खराब हो जाने से उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय अनूपपुर में 21 मार्च की शाम लगभग 6 बजे मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने जेल में उसके साथ मारपीट किये जाने का आरोप लगाया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय सुभाष सिंह टेकाम पुत्र रैतु सिंह टेकाम को धारा 138 के वसूली वारंट के तहत 20 मार्च को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा दिया था। जिसके बाद 21 मार्च को परिजनों द्वारा न्यायालय से जमानत करवाते हुये जेल से उसकी रिहाई करवाने पहुंचे। जेल में परिजनों को पता चला कि सुभाष सिंह टेकाम के अचानक सीने में दर्द उठने के कारण उसे जेल आरक्षक अफसर खान द्वारा उसे जिला चिकित्सालय अनूपपुर ले जाकर शाम 5 बजे भर्ती कराया गया और उपचार के दौरान 5.40 बजे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन भी तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां सुभाष सिंह टेकाम के मौत की खबर मिली। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में ही जेल पुलिस पर मारपीट किये जाने का संगीन आरोप लगाते हुये कार्यवाही की मांग की गई है। कैदी सुभाष सिंह के भाई रतन सिंह टेकाम ने आरोप लगाया कि उसके भाई को कोई बीमारी नही थी तथा जेल में भेजने से पहले उसका भी उसका मेडिकल कराया गया था। परिजनों का कहना था कि एक दिन में ऐसा क्या हुआ कि अचानक उसकी तबियत खराब हुई और उसकी मौत हो गई। अस्पताल परिसर में ही परिजनों ने जेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुये पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की है।

2 लाख़ रूपए का अवैध कबाड़ से लदा ट्रक कोतमा पुलिस ने पकड़ा

अनूपपुर। कोतमा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एनएच 43 पर कबाड़ से भरा ट्रक क्रमांक यूपी 14 ई टी 1603 को पकड़ा जिसमे 6 टन 8 किवंटल कबाड़ की कीमती 2 लाख़ रूपए आंकी गई। जानकारी अनुसार मंगलवार को एनएच 43 पर कबाड़ से भरे ट्रक की मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी ने टीम बनाकर घेराबंदी कर वाहन क्रमांक यूपी 14 ई टी 1603 को रोकते हुए चालक धर्मेंद्र सिंह महरा निवासी बरबसपुर से दस्तावेजों की मांग की गई। मौके पर किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर पुलिस ने वाहन जप्त कर थाने में खड़ा कर वाहन में भरे कबाडका वजन कराया जिसमे 6 टन 8 कुंटल कालरी का लोहा पाया गया जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख़ के बताई जा रही है। मामले में आरोपित 34 वर्षीय धर्मेंद्र महरा के खिलाफ धारा 102 में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

बारिश और ओले से पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के कई ग्रामों की सैकड़ो एकड़ फसल बर्बाद

अनूपपुर। जिले में अचानक बदले मौसम के तेवरों से किसानों के चेहरे का रंग उड़ गया है, अनूपपुर जिले में कई जगह बारिश होने तथा पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत कई ग्रामों में तेज हवा के साथ हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसानों की फसलें खराब हो गई है। मंगलवार की सुबह एक बार ऐसा लगा कि मौसम में सुधार हो जाएगा और फसलें पूरी तरह सुरिक्षत हो जाएंगी। कारण सुबह आसमान खुला हुआ था और तेज धूप निकल आई थी। हालांकि बादलों का डेरा था पर आसमान खुला हुआ था। पर दोपहर होते-होते बादलों ने एक बार फिर आकाश को घेर लिया और वर्षा का मौसम बन गया। मौसम मे आये बदलाव ने रबी फसल के गहाई की तैयारियों में व्यवधान पैदा कर दिया है। जिले मे बीते दो दिनो से रह-रह कर गरज और चमक के साथ हो रही बूंदाबांदी ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।
जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड के कई ग्रामों जिनमें करौंदाटोला, भीमकुंडी, सरईटोला में तेज हवा के साथ हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसानों की फसलें खराब हो गई है। जिसके कारण जिले में बे-मौसम बरसात और वातावरण में हो रहे परिवर्तन का बुरा असर देखने को मिला। कई क्षेत्रों में इलाकों में लगातार तेज बारिश के साथ-साथ आंधी तूफान और ओले गिरे। इसके चलते किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। उपसरपंच जगजीवन राम महोबे ने एसडीएम पुष्पराजगढ़ को पत्र लिख कर फसलो की क्षतिपूर्ति दिलाये जाने की मांग है। जिसमे कहा हैं कि ग्राम पंचायत करौंदाटोला, भीमकुंडी एवं सरईटोला में बारिश के साथ ओले गिरने से खेतों में लगी फसल चना, मसूर, बटरी, अरहर, गेहॅू सहित अन्य फसलो का 50 प्रतिशत नुकसान हुआ हैं जिसका सर्वे कराकर किसानो को क्षतिपूर्ति दिलाये जाने की मांग की हैं। दलहन- तिलहन पर खतराः सबसे ज्यादा क्षति खेतों में लहलहा रही चना, मसूर, अरहर, सरसों आदि दलहन-तिलहन की फसलों को हुई है। वहीं लगातार आसमान मे छाये बादलों एवं बिजली चमकने से पेड़ों मे लगे आम के बौर और महुए फूल को तबाह कर दिया है। ले दे कर किसान के हाथ मे अब गेहूं की फसल बची हैं, वो भी ज्यादा दिनो तक वर्षा बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं है। ठिठुरन भी बढ़ी: रूक-रूक कर हो रही वर्षा की वजह से सर्दी एक बार फिर से लौट आई है। रविवार को सुबह से ही वातावरण में गुलाबी ठण्डक घुल गई थी। दोपहर तक इसका प्रकोप और भी बढ़ गया। जिससे बचाव के लिये लोग दुकानो और घरों में अलाव का सहारा लेते दिखे। वहीं चैत लगते ही अलमारियों मे रख दिये गये गर्म कपड़े भी बाहर निकालने पड़े हैं। अलर्ट जारीः मौसम विभाग के मुताबिक मौसम अभी दो-तीन दिन इसी तरह बना रहेगा। इसके बाद तापमान में फिर उछाल आने की संभावना बन रही है। इसे लेकर विशेषज्ञों ने ऑरेंज और यलो अलर्ट शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ह ओलावृष्टि एवं बिजली गिर सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अलग- अलग स्थानों पर बने पांच वेदर सिस्टम के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है। इसी वजह से रुक-रुककर वर्षा भी हो रही है। वर्तमान मे एक पश्चिमी विक्षोभ जबलपुर के आसपास एक्टिव है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ ईरान और अफगानिस्तान के बीच में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। राजस्थान के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। राजस्थान और उससे लगे पश्चिमी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में भी चक्रवात बना हुआ है।

भारतीय रेलवे की दोहरी मानसिकता उजागर, एक ही जोन में दो तरह के नियम

चक्रधरपुर डीआरएम ने सामान्य टिकट 10 एक्सप्रेस टिकट 30 बताया, बिलासपुर में सभी 30 रुपयें
अनूपपुर। अनेकता में एकता,यही है हमारे देश की विशेषता। चाहे भिन्न हो धर्म हमारा भिन्न हमारी भाषा हो, एकता यूँ ही बनी रहे ये हम सबकी अभिलाषा हो। एकता की शक्ति सबसे महान है,अज्ञानी हैं वो लोगो जो इससे अनजान हैं। विविधता में एकता सबसे महान है,इसके आगे हर मुश्किल राह आसान है। यह हमारे भारत की विशेषता है। लेकिन भारतीय रेलवे एक है इसमें संदेह जबरदस्त है। कहने को तो कहा जाता है कि भारतीय रेलवे एक है लेकिन हकीकत में कुछ और है। उड़ीसा के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत सामान्य श्रेणी का टिकट 10 रुपए में उपलब्ध है। जबकि मेल एक्सप्रेस का टिकट 30 रुपए में है। चक्रधरपुर के डीआरएम ने वरिष्ठ पत्रकार अरविंद बियानी द्वारा ट्वीट के माध्यम से जानकारी मांगी कि सामान्य श्रेणी का टिकट का प्रावधान सभी रेलवे में है तो उन्होंने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी की भारतीय रेलवे ने आज सामान्य टिकटों (साधारण टिकट) की बिक्री फिर से शुरू की और कुछ क्षेत्रों में अनारक्षित डिब्बों में सवार होने की अनुमति दी हैं। लेकिन आश्चर्य की बात है कि जब बिलासपुर डीआरएम, सीनियर डीसीएम को ट्वीट की जानकारी चक्रधरपुर डीआरएम की दी गई और जानना चाहा तो वहां से कोई जवाब नहीं मिला। रेलवे टिकट विंडो एवं यूटीएस से टिकट चेक किया गया तो दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की टिकट आज भी मिनिमम दर 30 रुपए में उपलब्ध है। जिसे अबतक कम नहीं किया जा रहा। यात्री चाहे मेमू ट्रेन से यात्रा करें या एक्सप्रेस से उन्हें मिनिमम टिकट दर 30 रुपए ही अदा करना पड़ रहा है। जबकि दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत यात्रियों को सामान्य श्रेणी की टिकट आज भी मिनिमम टिकट दर 10 रुपए में उपलब्ध है। इस भेदभाव से रेलवे की दोहरी मानसिकता तो उजागर हो ही रही है वहीं भारतीय रेलवे सहित सांसदों, रेलवे जेडआरयूसीसी, डीआरयूसीसी के मेंबर एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधि सभी मौन साधे बैठे हुए हैं। कोई भी एसईसीआर की मनमानी पर रोकने में सक्षम नहीं। केवल वह भारत में आय के मामले में अपने आप को अब्बल बताना चाह रही है इसके चक्कर में यात्री घुन की तरह पिस रहा है। आदिवासी क्षेत्र के गरीब भोले-भाले यात्री सड़क मार्ग से अधिक पैसे देकर यात्रा नहीं कर पाते छोटे-छोटे स्टेशनों पर ट्रेनों के स्टॉपेज बंद कर दिए गए टिकट दर में मनमानी वृद्धि आज भी जारी है। ट्रेनों को स्पेशल का रूप देकर रेलवे लूट पर लूट मचा रही है। लेकिन कोई बोलने वाला नहीं जिससे यात्रियों को मजबूरी में अधिक टिकट दर की राशि देकर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। कोई भी सांसद लोकसभा में इस बात को नहीं उठा रहा कि भारतीय रेलवे दोहरा मापदंड क्यों अपना रही है। अब लोगो को न्यायालय की शरण में जाकर भारतीय रेलवे की दोहरी मानसिकता का पर्दाफाश हो सकता है।

पत्नी के साथ मिलकर पिता और छोटे भाई से मारपीट करने पर 03 माह का सश्रम कारावास

अनूपपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनूपपुर रामअवतार पटेल की न्यायालय ने थाना जैतहरी के अपराध की धारा 294, 323, 506 भाग-2, 34 भादवि के आरोपियों 40 वर्षीय पंचराम राठौर पुत्र बन्धु प्रसाद राठौर, 38 वर्षीय प्रमिला राठौर पति पंचराम राठौर, दोनो निवासी-ग्राम चोरभठी को दोषी पाते हुए दोनो को 03-03 माह का सश्रम कारावास एवं 1000/- रूपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई हैं। पैरवी सहायक लोक अभियोजन अधिकारी शशि धुर्वे द्वारा की गई। सहायक लोक अभियोजन अधिकारी अनूपपुर ने मंगलवार को बताया कि 08 जून 2019 को फरियादी गेंदलाल राठौर और उसके पिताजी अपने कच्चे घर को आंगन व रास्ता के लिये तोड़वा रहे थे, तभी उसकी भाभी प्रेमिला राठौर फरियादी पिता को गाली-गलौज करने लगी और लाठी उठाकर मारने लगी तब उसने भाभी प्रेमिला को रोका तभी उसका भाई पंचराम उसके घर में से कुछ हथौड़ी जैसा हाथ में लेकर आया तो उसने पंचराम को रोका तब अभियुक्त पंचराम उसे गालियॉ देने लगा मारा जिससे वह वहीं जमींन में गिर गया। मारपीट से उसे बाये हाथ की कोहनी, पीठ, माथे में बाये तरफ चोट आयी थी और उसके पिता को पीठ, कंधे में चोटे आयी थी। तब वह हल्ला-गोहार किया तो मौके पर उपस्थित लोगों ने आकर बीच-बचाव किया। आरोपित पंचराम अश्लील गालियॉ देते हुये कह रहा था कि आज तो बच गये दोबारा कच्चे घर को तोड़ोगें तो दोनों को जान से मारकर जमींन में गाड़ दूंगा। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जैतहरी में अपराध दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। आरोपितों के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाये जाने पर आरोपितों को गिरफ्तार कर अन्वेषण उपरांत आरोपितों के विरुद्ध अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां न्यायालय ने को दोष पाते हुए सजा सुनाई।

रिश्ते हुए तार-तार: मामा ने भांजी को पहले पिलाई शराब फिर दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

पुलिस ने दो के खिलाफ किया मामला दर्ज, एक गिरफ्तार, एक तलाश
अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां मामा ने अपने एक साथी के साथ मिलकर भांजी को पहले शराब पिलाई और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मॉ की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुये 21 मार्च को एक आरोपित 34 वर्षीय पूरन लाल कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरा आरोपित मामा अब भी फरार है। महिला थाना प्रभारी अनूपपुर ज्योति शुक्ला ने बताया कि 20 मार्च को पीड़िता की मॉ ने थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 31 वर्षीय पुत्री जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है। 18 मार्च की शाम लगभग 6 बजे उसके कमर में दर्द होने पर वह मालिश करवाने अपने घर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक घर में जाने के लिये निकली थी। जहां रास्ते में उसे दूर के रिश्ते में लगने वाले मामा अपने एक अन्य साथी के साथ मिले। जहां दोनो ने उसे कमर की मालिश करवाने के नाम पर अपने साथ ले गये और उसे जमकर शराब पिलाते हुये दोनो लोगो ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता देर रात शराब के नशे में बदहवास हालत में अपने घर पहुंची। जहां पीड़िता की मॉ ने उसकी हालत देखकर उससे पूछताछ की, पीड़िता ने बताया कि उसके मामा और उसके एक अन्य दोस्त ने उसे पहले शराब पिलाई और उसके बाद दोनो ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला थाना प्रभारी अनूपपुर ज्योति शुक्ला ने बताया कि पीड़िता मानसिक रूप से विक्षिप्त है तथा घटना दिनांक को उसे इतनी शराब पिलाई गई थी कि उसे घटना स्थल के संबंध में कुछ याद है। पीड़िता ने पुलिस को तीन अलग-अलग जगहों पर ले गई थी। जिसके बाद तीनों ही स्थलों के निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस दुष्कर्म के दोनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुये एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए अमरकंटक पहुंचे आचार्य विद्यासागर

अमरकंटक में 9 दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव 25 मार्च से, तैयारियां जोरों पर
अनूपपुर। संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महामुनिराज का मंगल चरण अमरकंटक की पावन वसुंधरा में मंगलवार की प्रात: स्पर्श हुआ। महाराज श्री के साथ निर्यापक श्रमण मुनिश्री, प्रसाद सागर जी महाराज, चंद्रप्रभ सागर जी महाराज, निरामय सागर जी महाराज प्रातः डिंडौरी मार्ग से अमरकंटक पहुंचे। आचार्य श्री के नगर प्रवेश के दौरान बड़ी संख्या में जैन श्रावक जनसमूह ने उनकी भव्य अगवानी की। अमरकंटक के प्रमुख मार्गों को रंगोली से सजाया गया। मुनिश्री की अगवानी करने के लिए सभी महिलाएं, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग शामिल हुए। ढोल नगाड़े और डीजे की धुन पर नाचते गाते लोग धर्मध्वजा लेकर आचार्य श्री को सर्वोदय तीर्थ जैन मंदिर लेकर पहुंचे। मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक तीर्थक्षेत्र में विश्व की सबसे वजनी भगवान आदिनाथ जी की प्रतिमा स्थापित 170 फीट ऊंचे जैन मंदिर का नवनिर्माण कार्य संपन्न होने के साथ ही यहां स्थापित अष्टधातु की प्रतिमा का पंचकल्याणक समारोह एवं जिनबिम्ब प्रतिष्ठा महोत्सव संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज जी के सानिध्य में 25 मार्च से 2 अप्रैल तक नौ दिवसीय श्री मज्जिनेंद्र पंच कल्याणक प्रतिष्ठा, विश्वशांति यज्ञ एवं गजरथ महोत्सव का आयोजन हो रहा है। आचार्य विद्यासागर जीके अगवानी के दौरान हजारों की संख्या में अनूपपुर जिले सहित बिलासपुर, पेंड्रा, डिंडोरी सहित अन्य स्थानों से समाज के लोग एकत्र है। देवेंद्र जैन (चुन्नू ) ने बताया कि अमरकंटक क्षेत्र के समूचे आश्रम, लाज, और धर्मशालाओं का बुकिंग पूर्ण हो चुका है। बताया गया भगवान आदिनाथ मंदिर के समक्ष बने मानस्तंभ सहस्त्रकूट जिनालय में 1008 प्रतिमा विराजमान होगी। यहां तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है सभी व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समिति बनाकर समाज जनों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां ठहरने भोजन और चिकित्सा की भी उचित व्यवस्था की गई है। पुलिस और प्रशासन द्वारा भी यहां आवश्यक व्य वास्था की गई हैं। 25 मार्च को जाप, स्थापना, घट यात्रा तथा ध्वजारोहण। 26 को सरलीकरण, इंद्रा प्रतिष्ठा, गर्भ कल्याणक (पूर्वरूप), 27 को गर्भ कल्याणक (उत्तर रूप), 28 को जन्म कल्याणक, 29 को तप कल्याणक, 30 को ज्ञान कल्याणक (पूर्वार्द्ध), 31 को ज्ञान कल्याणक (उत्तरार्द्ध), 1 को मोक्ष कल्याणक व फेरी, 2 को बिंब स्थापना, कलश रोहण, महा मस्तकाभिषेक का आयोजन होगा। तीर्थंकर भगवान आदिनाथ मंदिर की विशेषताएं समुद्र सतह से लगभग 3500 फीट की ऊंचाई पर मैकल पर्वतमाला के शिखर अमरकंटक में मंदिर का निर्माण की आधारशिला 6 नवंबर 2003 को तत्कालीन उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत ने आचार्य श्री विद्यासागर के साथ रखी थी। मंदिर निर्माण में सीमेंट का उपयोग नहीं किया गया। पत्थरों को तराशकर गुड़ के मिश्रण से तराशे गए पत्थरों को चिपकाया गया है। दीवारों, मंडप व स्तंभों में आकर्षक मूर्तियां बनाई गई हैं। 1994 में उत्तर प्रदेश के उन्नाव में इस मूर्ति को ढाला गया था। अष्टधातु से ढली आदि तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की प्रतिमा विश्व में सबसे वजनी 24 टन की है, जो अष्टधातु के 28 टन वजनी कमल पर विराजमान है। प्रतिमा और कमल का कुल वजन 52 टन है। राजस्थान के बंसी पहाड़ के गुलाबी पत्थरों से ओडिशी शैली में मंदिर बनाया गया है। भूकंप के प्रभाव से यह मंदिर पूर्णत: सुरक्षित है। जिनालय में स्थापित भगवान आदिनाथ की प्रतिमा का पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव 25 मार्च से आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के ससंघ सान्निध्य में होगा।

सोमवार, 20 मार्च 2023

महोत्सव में शामिल होने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज पहुंचे सीमा पर, मंगलवार को पहंचेगें आयोजन स्थल

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां शुरू, पूरे देश से पहुंचेंगे 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु
अनूपपुर। पवित्र नगरी अमरकंटक में 25 मार्च से 2 अप्रेल तक श्री 1008 मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं जिनबिम्ब प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन जैन मंदिर में किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का मंगलवार 21 मार्च को प्रात: 7.30 अमरकंटक आगमन होगा। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज आज सोमवार को अमरकंटक की सीमा कबीर चबुतरा पहुंच चुकें हैं। नौ दिवसीय कार्यक्रम में आचार्य श्री ससंघ शामिल होंगे।
जैन मंदिर अमरकंटक का निर्माण कार्य संपन्न होने के साथ ही यहां स्थापित अष्टधातु की प्रतिमा का पंचकल्याणक समारोह एवं जिनबिम्ब प्रतिष्ठा महोत्सव किया जाएगा। 25 मार्च को जाप, स्थापना, घट यात्रा तथा ध्वजारोहण। 26 को सरलीकरण, इंद्रा प्रतिष्ठा, गर्भ कल्याणक (पूर्वरूप), 27 को गर्भ कल्याणक (उत्तर रूप), 28 को जन्म कल्याणक, 29 को तप कल्याणक, 30 को ज्ञान कल्याणक (पूर्वार्द्ध), 31 को ज्ञान कल्याणक (उत्तरार्द्ध), 1 को मोक्ष कल्याणक व फेरी, 2 को बिंब स्थापना, कलश रोहण, महा मस्तकाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन भी जुटा तैयारियों में आयोजन समिति के चुन्नूम जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में देशभर से 5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई है। दूसरी ओर प्रशासन ने भी इसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी है। रविवार को कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक आयोजन समिति के साथ बैठक कर तैयारियों के संबंध में जानकारी ली और निरिक्षण किय। प्रारंभिक रूप से यातायात व्यवस्था के लिए जैन तिराहे से जैन मंदिर मार्ग पर तथा मेला ग्राउंड पर यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अवरोधक लगाए जाएंगे। 20 वर्ष में तैयार हुआ भगवान आदिनाथ का 170 फीट ऊंचा मंदिर मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक तीर्थक्षेत्र में 170 फीट ऊंचे जैन मंदिर का निर्माण कर विश्व की सबसे वजनी भगवान आदिनाथ जी की प्रतिमा स्थापित कराई गई है। जैन समाज ने 20 वर्ष में भव्य मंदिर तैयार कराया है। यह जैन मंदिर ओडिशी स्थापत्य कला का बिंब होगा। भूकंपरोधी होने के साथ-साथ इस मंदिर में सीमेंट का उपयोग नहीं किया गया है। इस बड़े आयोजन में शामिल होने देश-विदेश से जैन समाज के लोग अमरकंटक पहुंचेंगे।

अवैध गांजा का परिवहन के आरोपीयों को कठोर कारावास,2.4 लाख का अर्थदण्ड

अनूपपुर। विशेष न्यायाधीश अनूपपुर पंकज जायसवाल की न्यायालय ने थाना भालूमाडा में धारा 20 बी/8 एनडीपीएस एक्ट के आरोपितों 35 वर्षीय रघुनाथ साहू पुत्र स्व. लखनलाल एवं 36 वर्षीय राजेश सिंह पुत्र स्व. रामरतन सिंह निवासी दोनो निवासी थाना प्लािन्ट साईड जिला सुन्दरगढ (उडीसा) को दोषी पाते हुए दोनो को 12-12 वर्ष का कठोर कारावास एवं कुल 240000/- (दो लाख चालीस हजार रूपये) के अर्थदण्ड की सजा सुनाई। पैरवी विशेष लोक अभियोजक (एनडीपीएस)/अपर लोक अभियोजक सुधा शर्मा ने की। विशेष लोक अभियोजक (एनडीपीएस) ने सोमवार को बताया कि 09 एवं 10 जुलाई 2021 के मध्य फुनगा पुलिस चौकी के सामने हाईवे रोड पर वाहन चैकिंग के दौरान चमन चौक तरफ से कार एवं उसके साथ पिकअप वाहन में आरोपित एक साथ आये, पुलिस की चैकिंग को देखते हुए दोनों वाहनों को मोडकर कोतमा तरफ भागने लगे, तब फुनगा एवं भालूमाडा पुलिस ने पीछा वाहनों को नियंत्रण में लेकर जांच किया तो पिकअप वाहन में छिपाकर 140 पैकेट में 06 क्विंटल 08 किलो 240 ग्राम, तथा दूसरे वाहन कार में 72 किलो 650 ग्राम अवैध गांजा पाया गया, जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर परिवहन करने के आरोप मामला दर्ज न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां न्यायालय ने आरोपितों को दोषी पाते हुए पाते हुए सजा सुनाई।

बिजुरी नपा में सात करोड से अधिक के गबन, भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के मामले में 4 की अग्रिम जमानत खारिज

31 में से 04 आरोपितों ने प्रस्तुत किया था अग्रिम जमानत आवेदन
अनूपपुर। नगर पालिका बिजुरी में हुए सात करोड़ से अधिक के शासकीय राशि का गवन, भ्रष्टाजचार एवं अनियमितता कर विधि विरूद्ध प्रक्रिया से सामग्री क्रय करने के मामले में विशेष न्यायाधीश लोकायुक्त पंकज जयसवाल अनूपपुर की न्यायालय ने संबंधित 31 व्यक्तियों को भादवि की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120बी एवं भ्रष्टातचार अधिनियम की धारा 7(ग), (13)(1)क, 13(2) के अपराध में आरोपी बनाया गया हैं जिस पर 04 आरोपितों, लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री, नगर पालिका बिजुरी के ठेकेदार एवं सामग्री सप्लायर तथा तत्कालीन पार्षद द्वारा विशेष न्यायाधीश लोकायुक्त पंकज जयसवाल अनूपपुर की न्यायालय में अग्रिम जमानत हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। जिस पर न्यायालय ने प्रस्तुत आवेदनों पर विचार करने के पश्चात व विशेष लोक अभियोजक लोकायुक्त हेमंत अग्रवाल की पैरवी के बाद चारों आरोपितों की अग्रिम जमानत आवेदन खारिज कर दिया। विशेष लोक अभियोजक लोकायुक्त ने सोमवार को बताया कि अनूपपुर जिले की नगर पालिका बिजुरी में सात करोड से अधिक के शासकीय राशि का गवन, भ्रष्टाचार एवं अनियमितता कर विधि विरूद्ध प्रक्रिया से सामग्री क्रय करने के मामले में जांच पश्चात विशेष पुलिस स्थापना (लोकायुक्त) रीवा द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें गवन एवं भ्रष्टाचार से संबंधित 31 व्यक्तियों को भादवि की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120बी एवं भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7(ग), (13)(1)क, 13(2) के अपराध में आरोपी बनाया गया हैं। जिस पर लोकायुक्त पुलिस रीवा द्वारा पुलिस अधीक्षक (लोकायुक्त) रीवा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में विवेचना जारी है। भ्रष्टाचार एवं गवन के इस प्रकरण में 31 आरोपितों में से 04 आरोपितों, लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री, नगर पालिका बिजुरी के ठेकेदार एवं सामग्री सप्लायर तथा तत्कालीन पार्षद द्वारा विशेष न्यायाधीश लोकायुक्त पंकज जयसवाल अनूपपुर की न्यायालय में अग्रिम जमानत हेतु आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर पैरवी विशेष लोक अभियोजक लोकायुक्त हेमंत अग्रवाल ने न्यायालय में शासन का पक्ष रखते हुए आरोपितों के अग्रिम जमानत का विरोध करते हुए भ्रष्टाचार एवं गबन के संबंध में चारों आरोपितों की भूमिका से न्यायालय को अवगत कराया। न्यायालय ने दोनो पक्षों को सुनने के पश्चात अपराध की गंभीरता एवं प्रकरण के तथ्यं एवं परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए चारों आरोपितों की अग्रिम जमानत आवेदन खारिज कर दिया।

रविवार, 19 मार्च 2023

कलेक्टर को गुमराह कर डीपीसी ने अपने चहेते को दिया बीआरसीसी का प्रभार

निर्देशों की अव्हेलना, मामला पुष्पराजगढ़ बीआरसीसी के निलंबन का
अनूपपुर। 6 से 14 साल तक के बच्चों को मुफ्त व संतोषजनक गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने वाला जिला शिक्षा केन्द्र कार्यालय अब तक किये गये भ्रष्टाचार को लेकर सुर्खियों में है। 15 मार्च को कलेक्टर ने पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गुड़ाडोंगरी के औचक निरीक्षण पर पहुंचकर अव्यवस्थाओं से रूबरू हुये। जहां बच्चों के पेयजल की व्यवस्था नही होने तथा मॉडलर एजुकेशन किट का वितरण नही किये जाने को लेकर नाराजगी जताते हुये मौके पर ही जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) हेमंत खैरवार तथा बीआरसीसी पुष्पराजगढ़ हर प्रसाद तिवारी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिये थे। दूसरे ही दिन 16 मार्च को जिला परियोजना समन्वयक हेमंत खैरवार ने बीआरसीसी पुष्पराजगढ़ को निलंबन से बचाने के लिये एैसा आदेश जारी कर दिया, जिसके कारण उन पर फिर से प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है। अपने आदेश में प्रशासनिक व्यवस्था का हवाला देते हुये हर प्रसाद तिवारी को उनके पदीय दायित्वों से तो पृथक कर अपने कार्यालय में संलग्न कर लिया गया। एपीसी को दिया गया बीआरसीसी को प्रभार कलेक्टर की नाराजगी पर जिला परियोजना समन्वयक हेमंत खैरवार ने हर प्रसाद तिवारी से बीआरसीसी पुष्पराजगढ़ का प्रभार तो छीन लिया गया, लेकिन उनके स्थान पर सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) राजाराम प्रधान को बीआरसीसी पुष्पराजगढ़ का दायित्व सौंप दिया गया। जबकि पूर्व में चार शिक्षको को प्रतिनियुक्ति बीआरसीसी में हो चुकी है। लेकिन उक्त चार शिक्षको की प्रतिनियुक्ति आदेश पर जिला परियोजना समन्वयक ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुये आज दिनांक तक नही किया गया है। कोर्ट के आदेश की स्वयं कर रहे उल्लंघन परीक्षा में चयनित चार शिक्षको को बीआरसीसी का प्रभार देने पर जिला परियोजना समन्वयक ने हाईकोर्ट का हवाला देकर उनकी प्रतिनियुक्ति रोक दी। लेकिन दूसरी ओर भ्रष्टाचार व लापरवाही बरतने वाले बीआरसीसी हर प्रसाद तिवारी को बिना निलंबित किये तथा बीआरसीसी की प्रतिनियुक्ति का मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन होने पर उन्हे जिला शिक्षा केन्द्र कार्यालय में कैसे संलग्न किया गया, जो विचारणीय प्रश्न बना हुआ है। इस पूरे मामले में जिला परियोजना समन्वयक द्वारा स्वयं ही हाई कोर्ट के आदेशो का उल्लंघन किया है। बीआरसीसी के प्रभार में वरिष्ठता का नही रखा गया ध्यान बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने की जगह भ्रष्टाचार व लापरवाही में डूबे जिला परियोजना समन्वयक ने अपने आप को बचाने के चक्कर में अपने चहेते एपीसी राजाराम प्रधान को प्रभार दिया गया है। जबकि जिला शिक्षा केन्द्र में तीन वरिष्ठ एपीसी पदस्थ होने के बावजूद डीपीसी ने एपीसी की वरिष्ठता सूची का बिना ध्यान रखा अपने चहेते कनिष्ठ एपीसी राजाराम प्रधान को बीआरसीसी पुष्पराजगढ़ का प्रभार दे दिया गया। जबकि नियमतः बीआरसीसी के लिये प्रतिनियुक्त शिक्षकों को उनकी पहली प्राथमिकता के आधार पर उक्त आदेश जारी किया जाना चाहिये था।

ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर युवक की मौत के मामले में 9 के विरुद्ध दर्ज हुआ अपराध

शनिवार को रेत चोरी कर परिवहन की हड़बड़ी में ट्राली से गिरकर युवक की हो गई थी मौत
अनूपपुर/बिजुरी। रेत का अवैध उत्खनन तथा परिवहन करने के दौरान बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को 23 वर्षीय रामकुमार यादव की ट्रैक्टर की ट्राली से गिरकर मौत होने के मामले में रविवार को पुलिस ने 9 लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज करते हुए ट्रैक्टर वाहन को जप्त करते हुए थाने में पुलिस अभिरक्षा में रखा हैं। यह है मामला बिजुरी थाना अंतर्गत ग्राम मझौली निवासी राजकुमार यादव ने शनिवार को पुलिस को सूचना दी गई कि शुक्रवार की रात्रि 10:00 बजे उसका भाई राम कुमार यादव पिता सुखलाल 23 वर्ष जोकि सूर्यभान के ट्रैक्टर में मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। जहां 18 मार्च को सुबह 5 बजे सूर्यभान के द्वारा सूचना करता को यह बताया गया कि उसका भाई रामकुमार यादव सड़क पर सोया हुआ है। मौके पर जाकर देखा तो उसके मुंह और नाक से खून निकल रहा था तथा उसकी मृत्यु हो चुकी थी। जिसके बाद परिजनों के द्वारा इस मामले पर हत्या की आशंका पुलिस के सामने जताई गई थी। 9 के विरुद्ध दर्ज हुआ अपराध इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है। जिसमें वाहन मालिक नीरज केवट निवासी मझटोलिया, सूर्यभान सिंह कवर निवासी उमर्दा, धनीराम पाव, विजय पाव ,संदीप प्रजापति, उदयभान पाव, मनोज केवट, रामचंद्र पाव सभी निवासी मझौली एवं ट्रैक्टर चालक तलेश्वर उर्फ तल्ले पाव के विरुद्ध धारा 379, 414 ,279, 304 ए, खान खनिज अधिनियम की धारा 4,21, मोटर यान अधिनियम की धारा184,130,177(3) के तहत अपराध दर्ज करते हुए घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर वाहन को जप्त करते हुए पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

दोहरे हत्याकांड का का खुलासा: एक प्रेमिका दो प्रेमी बना हत्या का कारण

नबालिक सहित दो गिरफ्तार, भेजे गये न्यायिक अभिरक्षा  अनूपपुर। एक प्रेमिका दो प्रेमी के विवाद में एक प्रेमी युवक ने अपने नाबालिग साथी के साथ म...