https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 6 जुलाई 2025

सड़क दुर्घटना: कार -बाईक आमने-सामने की भिड़ंत, दो की मौत

अनूपपुर। भालूमाडा थाना अंतर्गत बदरा गौडारू नदी के पास रविवार को दो पहिया वाहन एवं कार की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक में सवार दोनों चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। भीषण सड़क हादसे में जहां टू व्हीलर के परखच्चे उड़ गए वहीं कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी अनुसार भालूमाडा थाना अंतर्गत बदरा गौडारू नदी के पास रविवार को दो पहिया वाहन एवं कार की आमने-सामने की  भिड़ंत में बाइक में सवार अमलाई निवासी दोनों चचेरे भाइयों में एक की मौके पर तो दूसरे कि चिकित्सालय मृत्यु हो गई। सड़क हादसे में जहां बाईक के परखच्चे उड़ गए वहीं कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर ही 38 वर्षीय राकेश सिंह गोंड की मौत होने का बाद वाहन चालक फरार हो गया। जबकि दूसरा घायल 44 वर्षीय कृष्ण पाल सिंह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना पर शिवांश सिंह ने मौके पर घायल कृष्ण पाल सिंह को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...