अनूपपुर। इंडियन रेलवे कैटरिंग एण्ड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा नवरात्रि
कामाख्या दर्शन यात्रा प्रारंभ की जा रही है, जिसमें आमजन
को दर्शनीय स्थल का भ्रमण करने के लिए ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। आईआरसीटीसी
के प्रभारी भानू प्रकाश तथा टूरिज्म पर्यवेक्षक हेमंत यादव ने 18 जनवरी
को रेलवे स्टेशन अनूपपुर के प्लेटफार्म क्रमांक 1 के गेस्ट
हाउस में प्रेसवार्ता में बताया। उन्होने बताया की इंडियन रेलवे कैटरिंग एण्ड
टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड जो रेल मंत्रालय का उपक्रम है वित्तीय वर्ष 2019-20
में
भारत दर्शन तीर्थ यात्रा का आयोजन कर रहा है, इस यात्रा के
सफलता उपरांत आगे भी यात्राएं आयोजित की जाएगी। नवरात्रि के अवसर पर कामख्या देवी
भारत दर्शन यात्रा 25 मार्च से प्रारंभ होगी। 9 दिनों की इस
यात्रा में ट्रेन भंडारा रोड से प्रारंभ होकर कोलकत्ता काली मंदिर, गंगासागर,
दक्षिणेश्वर
मंदिर, बिड़ला मंदिर, गुवाहाटी में कामाख्यादेवी मंदिर,
नवग्रह
मंदिर, शंकर देव कला क्षेत्र, वशिष्ठ मुनि आश्रम, शिवजी
का मंदिर एवं बोध गया दर्शनीय स्थल होगे। पर्यटन प्रभारी ने मीडिया के प्रश्रो का
जवाब देते हुए कहा कि इस यात्रा में यात्रियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा
जाएगा और उसके लिए डॉक्टरो की टीम पूरी यात्रा में साथ चलेगी। इतना ही नहीं
प्रत्येक यात्री बोगी में सुरक्षा गार्ड के अलावा सभी यात्रियों का बीमा भी किया
जाएगा। इस यात्रा गाड़ी में एक एसी तथा 12 स्लीपर कोच होंगे। धार्मिक
यात्रा ट्रेन अपने निर्धारित समय पर तय किए गए स्थान पर पहुंचे इसके लिए रेलवे और
आईआरसीटीसी के अधिकारियों के बीच योजना तैयार की गई है,जिससे
यात्रियों को असुविधा न हो।
शनिवार, 18 जनवरी 2020
शुक्रवार, 17 जनवरी 2020
शून्य निवेश पर आधारित प्रदर्शनी का हुआ आयोजन,शिक्षक हुए सम्मानित
अनूपपुर। जिला शिक्षा केंद्र
अनूपपुर एवं अरबिंदो सोसाइटी के तत्वाधान में प्रदेश के साथ जिले में इनोवेटिव
क्रियाकलापों से संबंधित एक प्रदर्शनी का आयोजन 17 जनवरी को
जिला मुख्यालय में हुआ। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी दयाशंकर राव एवं उत्कृष्ट
विद्यालय अनूपपुर प्राचार्य एच.एल. बहेलिया विशिष्ट अतिथि रहे।
जिले के प्राथमिक माध्यमिक
विद्यालयों में शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार के लिए प्रत्येक विद्यालय के एक
अध्यापक को इस प्रदर्शनी में आमंत्रित किया गया था। डीपीसी हेमंत खेरवार एवं
अरविंदो सोसायटी के मास्टर ट्रेनर ने संयुक्त रूप से बताया कि उत्कृष्ट विद्यालय
अनूपपुर में शून्य निवेश नवाचार पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका
उद्देश्य नवाचार के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। प्रदर्शनी में
अनूपपुर जिले के सभी ब्लॉक से लगभग 180 से ज्यादा शिक्षक शून्य निवेश पर
आधारित अपने अपने टीचर रनिग मटेरियल लेकर आए थे जिसे उनके द्वारा प्रदर्शित किया
गया। इस दौरान ए.पी.सी.संतोष तिवारी, बी.आर.सी. जगदीश सिंह, सुनील
कुमार पांडे, एच.पी.तिवारी एवं डी. पी.बाधवा का सराहनीय योगदान रहा।
मझौली सचिव पर एक हजार तथा महुदा के सचिव पर 500 रूपए की शास्ति अधिरोपित
अनूपपुर। म.प्र. लोक सेवा गारंटी
अधिनियम 2010 के तहत अधिसूचित सेवाओं का समय-सीमा में निराकरण नहीं करने पर
ग्राम पंचायत मझौली सचिव लवकेश चौकसे पर एक हजार रूपए तथा ग्राम पंचायत महुदा के
सचिव रामगणेश महरा पर पांच सौ रूपए की शास्ति अधिरोपित की गई हैं। अपर कलेक्टर
बी.डी.सिंह ने बताया सचिवों को शास्ति की राशि तीन दिवस के भीतर जमा कराई जाकर
चालान की एक प्रति कार्यालय कलेक्टर (लोक सेवा प्रबंधन) अनूपपुर में जमा करने के
निर्देश दिए हैं।
उपार्जन केन्द्रो में बारदानो की कमी से जूझ रहे किसान, सात हजार किसानों की खरीदी अब भी शेष
प्रशासन की नाकामी से फैली
अव्यवस्था, अंतिम 2 दिन के उपार्जन में लंबी कतार खड़े हजारो वाहन
अनूपपुर। जिले में बनाए गए २२
धान उपार्जन केन्द्रों पर अपनी धान बेचने पहुंचे किसान बीते एक सप्ताह से वारदानो
की कमी से लगातार जूझ रहे है। वहीं अधिकारी भी किसी भी केन्द्र में वारदानो की कमी
नही होने का दावा में किए है। लेकिन हकीकत उससे परे है। जहां कई खरीदी केन्द्रो
में किसान बारदाने की समस्या से जूझते रहे है, वहीं खरीदी
का कार्य भीलगभग बंद सा हो गया है। सैकड़ों की तादाद में किसान उपार्जन केन्द्रों
पर धान बेचने की आस लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन नागरिक आपूर्ति के
प्रबंधक आर.बी. तिवारी एवं खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी विपिन पटेल अपने कार्यालयो
में बैठ कुर्सी तोडऩे में व्यस्त है। जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी सहित
बरबसपुर ओपन कैप पर ही लगभग तीन सैकड़ा से अधिक वाहन धान की बोरिया लोड कर बिक्री
के लिए लंबी कतार लगाए खड़ी हैं, यह स्थिति पिछले एक सप्ताह से जिले के
उपार्जन केन्द्रों पर बनी हुई है।
मापतौल विभाग की संयुक्त टीम की छापामारी में 6 दुकानों पर कार्यवाही
अनूपपुर। सब्जी मंड़ी अनूपपुर
में गत दिनों मापतौल के की संयुक्त टीम ने छापामारी करते हुए 25
अधिक दुकानों का निरिक्षण किया। जिसमे बाट,तराजू सहित अन्य उपकरणो की जांच
की जिसमे 6 दुकानों से असत्यापित उपकरणों को जप्त किया। जांच अधिकारियो
ने बताया कि जांच के दाक्रान उपकरण सत्यापित नही पाये जाने पर कार्यवाही की गई है।
टीम में सहायक नियंत्रक एस. एस. परिहार,किरण कुलकर्णी,निरिक्षक
मापतौल अनूपपुर सुनील कुमार निगम एवं सहायक विजय लाल यादव शामिल रहे।
तिगुना ब्याज दिलाने का लालच देकर ठगी करने वाले आरोपी की जमानत याचिका खारिज
अनूपपुर। बीएनजी ग्लोबल इण्डिया लिमि.कम्पनी ऑर्गनाईजर
पद पर रहते हुए तिगुना ब्याज दिलाने का लालच देकर ठगने वाले कोतवाली अनूपपुर के
आरोपी राकेश कुमार शुक्ला पिता जनक देव शुक्ला निवासी लोहापुर थाना कोतमा को जिला
एवं सत्र न्यायाधीश डॉ.सुभाष कुमार जैन की न्यायालय ने जमानत याचिका खारिज कर
दिया। आरोपी द्वारा जमानत आवेदन पर कहा कि कभी भी बीएनजी ग्लोबल कम्पनी का सदस्य व
अभिकर्ता नहीं रहा है और न ही उसके द्वारा हितग्र्राहियों के साथ कोई छल किया गया
है। राज्य की ओर से जिला अभियोजन अधिकारी एवं विशेष लोक अभियोजक रामनरेश गिरि ने
इसका विरोध किया कि अभियुक्त ने कम्पनी में महत्वपूर्ण पद धारित करते हुए
हितग्राहियों को लालच देकर करोड़ों रूपये की राशि हड़पी है पुलिस ने 3
जनवरी 2020 को गिरफ्तार किया गया है ऐसी स्थिति में जमानत का लाभ दिया
जाना उचित नहीं होगा साथ ही अपराध की प्रकृति एवं गंभीरता को देखते हुए भी जमानत
का लाभ दिया जाना उचित प्रतीत नहीं होता है। जिसेसही मानते हुए न्यायालय ने जमानत
याचिका खारिज कर दी।
शुक्रवार को सहायक मीडिया
प्रभारी विशाल खरे ने बताया कि आरोपी वर्ष 2011-2012 से
उक्त कम्पनी में फील्ड ऑफीसर के रूप में तथा 2013 में बीएनजी
ग्लोबल के नाम से कम्पनी की एक शाखा अमरकंटक तिराहा के निकट अनूपपुर में संचालित
होने पर उक्त कम्पनी ऑर्गनाईजर के पदाधिकारी के रूप में पदस्थ था तथा हितग्राहियों
को दोगुना-तिगुना ब्याज दिलाने का लालच देकर हितग्राहियों से राशि को उक्त कम्पनी
में जमा कराता था। हितग्राहियों का पैसा आज तक उन्हें वापस नहीं मिला सका।
गुरुवार, 16 जनवरी 2020
मौसम में रहेगा ठंड का जोर,हो सकती है बारिश
किसानो को फसल और सब्जियों में
निगरानी की सलाह
अनूपपुर। बादल इन दिनों सूरज के साथ लुकाछिपी कर
रहे हैं। इससे तापमान भी प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार की सुबह आसमान में बादलो का
डेरा है। बादलो की वजह से धुप का असर नही दिखा। सुबह कोहरा की वजह से लोगो की रफ्तार घीमी रही, 9 बजे धुप
दिखने से थोड़ा राहत मिला। 4 से 5 किमी की
रफ्तार से हवाएं चल रही है।
गुरूवार-शुक्रवार की रात में
अचानक पारा गिरा शुक्रवार की सुबह का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पार कर गया तो रात
का तापमान भी 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अगले दो दिनों तक हवाओं के चलने के
कारण वातावरण में ठंडक रहेगी,इससे बारिश होने की संभावना रहेगी।
मौसम विभाग ने के अनुसार जिले के
अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम बादल रहने के आसार बताए हैं। दिन का तापमन 22 से 26 डिग्री
सेल्सियस और रात का 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना बताई गई है।
हवाएं उत्तर पश्चिम दिशा की तरफ छह से 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से
चलेंगी।
गेहूं, चना पर ध्यान
दे किसानों
कृषि वैज्ञानिकों ने गेहूं और
चना की फसल ले रहे किसानों से मौसम को देखते हुए फसल पर ध्यान देने के लिए कहा है।
गेहूं की फसल में सिंचाई लगभग 20 दिन के अंतराल पर करें और खेतों में जलभराव न
होने दें। गेहूं की फसल में बालिया निकलने की अवस्था हैं। इसलिए जो किसान बीज
उत्पादन करना चाहते हैं उन्हें विजातीय पौधों को निकालकर खेत से अलग कर देना
चाहिए। यूरिया का छिडकाव करते समय इस बात का ध्यान रखने कहा गया है कि पत्तियों पर
पानी न हो। चने में फूल आना प्रारम्भ हो गया है। जब वह दाने में बदलते हैं ऐसे समय
पर फल छेदक कीट आने की आशंका रहती है। इसलिए अभी से खेतों में किसानों को निगरानी
रखने की सलाह दी जा रही है। विशेषज्ञों ने कहा कि चना में म्लानि या उकठा रोग के
लक्षण किसी भी अवस्था में देखें जा सकते हैं, इस रोग के
निदान के लिए कुछ दिनों तक सिंचाई न करने कहा गया है।
सब्जियों में कीड़े दिखने पर करें उपाय
मटर की फलियों में कीट प्रकोप की
अधिकता होने पर स्पाईनोसेड नामक कीटनाशक 0.3 मिली प्रति लीटर पानी के हिसाब से
छिड़काव करने कहा जा रहा है। इसी में अगर चुरणी फफूंदी का प्रकोप दिखे तो 3 ग्राम
सल्फेक्स प्रति लि पानी में घोल बनाकर छिड़काव किया जा सकता है। आलू में अगेती और
पिछेती अंगमारी का प्रकोप दिखाई देने पर मेंकोजेब 2.5 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर
से छिडकाव किसान कर सकते हैं। आम, नीम्बू, संतरा और
मौसमी में गमोसिस तथा एन्थ्रोकनोज रोगों के नियंत्रण के लिए 2.5 ग्राम ब्लाइटाक्स
प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।
जमुनिहा सचिव ने दिखाया कमाल, मृतको ने की मजदूरी तो ढूंढा जा रहा पीसीसी सड़क
शिकायतो के अंबार के बाद भी सचिव
मिला अभयदान
अनूपपुर। जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुनिहा में विकास कार्य कराए
जाने के नाम पर सचिव लक्ष्मी सिंह ने शासकीय रूपयो का बंदरबांट बिना कार्य कराए ही
राशि आहरित कर ली। चाहे मामला प्रधानमंत्री आवास का हो या फिर मजदूरी भुगतान का नाम किसी भी अवसर को नही छोड़ा गया। इतना ही
नही सचिव लक्ष्मी सिंह ने हद ही तब पार कर दी जब मृतक व्यक्तियों के नाम मास्टर
रोल में भरकर फर्जी तरीके से पैसे निकाल लिए गए। सचिव के भ्रष्टाचार के कारनामे की
शिकायतें ग्रामीणों द्वारा लगातार उच्चाधिकारियों से की गई। कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों
की शिकायत पर जनपद अनूपपुर सीईओ अरूण भारद्वाज एवं जनपद की टीम द्वारा ग्राम पंचायत जमुनिहा में जाकर स्वयं मौके पर
निरीक्षण किए गए। जहां सभी मामले की क्रमवार जांच भी की गई और जांच टीम के
अधिकारियों ने भारी पैमाने पर भाष्टचार किए जाने की पुष्टि भी की थी।
सफेद पोश नेताओं का मिला सचिव को
संरक्षण
सचिव की ऊंची पहुंच पकड़ के आगे
जांच अधिकारी भी भ्रष्टाचारी सचिव के आगे पौने नजऱ आ रहे हैं भ्रष्टाचार सचिव को
कहीं ना कहीं कुछ राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है सफेद पोशाक नेता भ्रष्टाचारी सचिव
को बचाने के लिए नए.नए तरकीब जुगाड़ व सोर्स लगाए जा रहे हैं जिससे भ्रष्टाचारी
सचिव लक्ष्मी सिंह पर कार्यवाही गाज ना गिर सके भ्रष्टाचारी सचिव अपने बचने के लिए
सभी प्रकार के तौर तरीके दंड भेद और सिफारिश लगाने में लगी है। ऐसे राजनेता और
उनकी राजनीति व सोच जो भ्रष्टाचारी सचिव के बढ़ावा दे रहे पर्दे के पीछे हैं।
आसमान में बनी पीसीसी सड़क
ग्राम पंचायत जमुनिहा के
निवासियों ने एक बार फिर भ्रष्टाचारी सचिव लक्ष्मी सिंह के खिलाफ ग्रामीणों ने
पंचनामा तैयार कर सीईओ बदरा को पत्र लिखकर आरोप लगाया गया है कि जमुनिहा के सगरा
टोला मोहल्ले में वर्ष 2018-19 में पीसीसी रोड निर्माण कार्य 4 लाख
83
हजार की स्वीकृत हुई। पीसीसी सड़क निर्माण कर राजकुमार सिंह सिंह गोड़ के घर सगरा
तिराहा तक बनना था किंतु रोड अब तक ना बन सकी। सचिव लक्ष्मी सिंह व सरपंच के ग्राम
पंचायत के कागजों में यहां पर रोड बिना बनाए ही बन गई और 3लाख 97
हजार रूपए निकाल लिए गए।
इनका कहना है
तीन व्यक्तियों के आवास योजना,
मास्टर
रोल पर फर्जीवाड़ा, मृतक व्यक्तियों के नाम से मास्टर रोल से पैसे निकाले जाना,
पीसीसी
सड़क निर्माण कार्य बिना बने पैसे आहरित करने के मामले में सचिव को नोटिस जारी कर
जवाब मांगा गया है। समय पर जवाब प्रस्तुत न करने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
अरूण भारद्वाज, सीईओ
जनपद अनूपपुर
स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाल यातायात नियमों के चालको को किया गया जागरूक
अनूपपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों के प्रति लोगो को
जागरूक करने के उद्देश्य से 31वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के छठवें दिन 16 जनवरी
गुरूवार को यातायात विभाग द्वारा भारत ज्योति सहित अन्य स्कूलो के छात्र-छात्राओं
द्वारा रैली निकाली गई। रैली बस स्टैण्ड, स्टेशन चौक होते हुए वापस
विद्यालय पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा लोगों को यातायात नियमों का पालन
करने एवं वाहन चालको को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। रैली में यातायात
प्रभारी बृहस्पति साकेत ने जिले भर में यातायात नियमों के पालन के लिए चालको सहित
लोगो को विभिन्न माध्यमो से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नगर में बैनर,
पोस्टर
लगाकर आमजनो को संदेश देने के साथ ही वाहन चालाते समय हेमलेट का उपयोग अपनी
सुरक्षा के लिए किए जाने की समझाईश भी दी जा रही है।
बिजली विभग में अनुबंधित वाहनों के भुगतान में आ रही विसंगतियों पर वाहन संचालकों ने सौंपा ज्ञापन
अनूपपुर। विद्युत कंपनी में अनुबंधित वाहनों में होने वाले विसंगतियों को लेकर
अनुबंधित वाहन मालिकों एवं संचालक अनूपपुर द्वारा म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. जबलपुर
के मुख्य प्रबंध निदेशक को 16 जनवरी को ज्ञापन सौपे है। ज्ञापन के
माध्यम से समस्त वाहन संचालक अनूपपुर ने बताया की विद्युत विभाग कुछ माह से डीजल
के दर कंपनी मुख्यालय से तय कर रही है, जिससे वाहन संचालको को नुकसान
उठाना पड़ रहा है। जिला अनूपपुर में पेट्रोल पंपों पर डीजल की दर एवं कंपनी
मुख्यालय द्वारा तय दर में काफी अंतर है साथ ही इसका निर्धारण प्रत्येक दिन नए
बाजार मूल्य के आधार पर होता है, जिससे कंपनी के निर्धारित मूल्य एवं
लोकल अनूपपुर बाजार के मूल्य भाव पर प्रति लीटर कम से कम 3 से 4 रूपए का अंतर है,
जिससे
वाहन संचालकों को प्रति लीटर के हिसाब से 4 रूपए प्रति लीटर का अधिक नुकसान होता
है। जिसका मानक दर से अंतर को देयक समय में भुगतान में शामिल नहीं होता है। संचालको
को प्रति माह दो से ढाई हजार रूपए का प्रति बिल में नुकसान का सामना करना पड़ता है,
जबकि
अनुबंध की शर्तों के अनुसार मानक मूल्य
एवं बाजार मूल्य के अंतर से भुगतान किया जाने का प्रावधान है साथ ही इस और भी
ध्यान आकर्षित कराया की बिल देयक के समय क्षेत्रीय लेखाधिकारी द्वारा अपने अनैतिक
उद्देश्य की पूर्ति हेतु भी कभी देयक वापस कर तो कभी किसी तरह की देयक में कमी
निकाल कर परेशान किया जाता है। जिससे वाहन संचालक आर्थिक एवं मानसिक रूप से ठगा
महसूस कर रहे है।
मोटर साईकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के
वार्ड क्रमांक 9 से 15 जनवरी की रात मोटर साईकिल चोरी करने
वाले आरोपी इकबाल खान पिता मुस्ताक खान उम्र 24 वर्ष निवासी
पुरानी बस्ती को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके पास चोरी मोटर साईकिल बरामद कर
ली है। मामले की जानकारी के अनुसार राम कुमार पटेल पिता भीमसेन पटेल ने थाने में
पहुंच शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया की 15 जनवरी की रात उसके घर में खड़ी
उसकी मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 65 एमबी 3097 को अज्ञात
चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है। जहां शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ
धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध मामले की विवेचना प्रारंभ की गई। जहां
विवेचना उपरांत मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेह के आधार पर इकबाल खान को पकड़ते
हुए उसके साथ सख्ती के साथ पूछताछ की गई। जहां पूछताछ के दौरान इकबाल खान ने चोरी
करना स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई मोटर साईकिल को
बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे
जेल भेज दिया गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने पर उपनिरीक्षक पी.एस. बघेल,
आरक्षक
विनोद पटेल एवं दिनेश बंधैया की भूमिका रही।
बेकरी में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
अनूपपुर। कोतमा थाना क्षेत्र
अंतर्गत बेकरी के कारखाना में घुस कर अज्ञात द्वारा चोरी किए जाने की शिकायत पर
पुलिस ने १४ जनवरी को दो आरोपियो को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी कर समान
जब्त किया गया। मामले की जानकारी के अनुसार अमरीश जयसवाल द्वारा 13 जनवरी को थाना
पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई की 12 जनवरी की रात अज्ञात द्वारा बेकरी के कारखाने में
घुसकर एक बोरी शक्कर, एक बोरी मैदा, 2 पेटी डालडा, 2 टीना तेल
चोरी कर ले गए हैं। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के
तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना में जुट गई। जिस दौरान पुलिस ने मुखबिर की
सूचना पर दो संदेहियों लक्ष्मी प्रसाद प्रजापति पिता बाबूलाल प्रजापति उम्र 24 वर्ष
निवासी विकास नगर कोतमा एवं राहुल सोनी पिता दिलदार सोनी उम्र 14 वर्ष को पकड़ते हुए सख्ती के साथ पूछताछ की गई,
जिस
पर दोनो ने चोरी करना स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने दोनो के कब्जे से चोरी का
समान बरामद करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, वहीं
आरोपियों को पकडऩे में उपनिरीक्षक उपेंद्र त्रिपाठी, सहायक उप
निरीक्षक अरविंद दुबे सहित अन्य पुलिस शामिल रहे।
बंद पड़ी हरद ओसीएम खदान धसकने से कोयला उत्खनन कर रहे दो लोगो की दबकर मौत
शव को बाहर निकालने मिट्टी व
पत्थरो का हटा रहे ग्रामीण, नही मिला अब भी एक शव
अनूपपुर। एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र में बंद
पड़ी हरद ओसीएम खदान मौत की खदान बन चुकी है। जहां पूर्व में भी आसपास के लोगो
द्वारा अवैध तरीके से कोयला उत्खनन करते समय खदान धसकने से मौत हो चुकी है। मामले
की जानकारी के अनुसार 16 जनवरी को गोफ से कोयला निकालते समय
चट्टान के धंसकने से 2 लोगों की दबकर मौत हो गई। जहां शाम तक एक शव को बाहर निकाला
जा सका था जिसकी पहचान तेजलाल प्रजापति के रूप में की गई थी। वहीं दूसरा शव
चट्टानों के नीचे अभी दबा हुआ है, जिसे घटना सुबह 11 बजे से
दोपहर 1 बजे के बीच की है। घटना के बाद अबतक परिजन ने अपने सदस्य के
लापता होने की सूचना थाने में दर्ज कराई है। भालूमाड़ा थाना प्रभारी रामनाथ आर्मो
ने बताया कि घटना की सूचना पर दोपहर 2 बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने
आसपास के स्थलों का निरीक्षण कर शव तलाशने का प्रयास किया। शव के उपर 20-30 फीट
उंची चट्टान की मिट्टी और पत्थर होने के कारण शव के दफन स्थल की वास्तविक जानकारी
नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों ने पुलिस को ग्राम सकोला निवासी दो व्यक्ति पप्पू सिंह
और तेजलाल के रूप में चट्टान के नीचे दबने होने की बात कही थी। पुलिस का कहना है
कि घटना स्थल 25-30 फीट नीचे बना है, जहां
जेसीबी सहित अन्य तत्काल रेस्क्यू जैसी टीम का उपयोग नहीं किया सकता। इसके लिए
मजदूरों के माध्यम से मिट्टी और चट्टानों को हटाने का कार्य किया जाएगा, तभी
शव को बाहर निकाला जा सकेगा। हालांकि पुलिस ने शाम तक शव बाहर निकाले जाने से
इंकार किया था, लेकिन ग्रामीणों की मदद से तेजलाल प्रजापति का शव बाहर निकालने
में सफलता पाई है। वहीं दूसरे शव को निकालने में पुलिस व ग्रामीण जुटे हुए हैं।
वहीं कॉलरी प्रबंधन से रेस्क्यू टीम की मांग भी की गई है जो देर शाम 5 बजे तक नहीं
पहुंच सकी।
कॉलरी और प्रशासन साध लेती
चुप्पी
हरद बंद ओसीएम की सुरक्षा में
कॉलरी और प्रशासन की अनदेखी हमेशा से हावी रही है। पूर्व में हुई मौतो पर जिला
प्रशासन द्वारा कॉलरी से सरफेसिंग कराने के आश्वसन दिए गए थे। लेकिन हर शव के
पंचनामा और पीएम उपरांत मामले को भुला दिया गया। यहीं कारण है कि बंद खदानो में
दर्जनों लोगों की मौत दबकर हो चुकी है और प्रशासन द्वारा कॉलरी प्रबंधन के खिलाफ
कोई कार्यवाही नहीं की। पूर्व में 30 जनवरी 2019 को
लक्ष्मण तिवारी की मौत, 29 मई
को सकोला निवासी अजय सोनी की मौत, 1 फरवरी को एक युवक की दबकर मौत, जून
माह में महिला की दबकर मौत हो चुकी हैं।
महिला द्वारा ब्लैकमेल करने पर हेमराज ने लगाई फांसी,सुसाईट नोट में हुआ खुलासा
अनूपपुर। देवहरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम
धिरौल में शारीरिक शोषण के नाम पर महिला एवं उसके साथ द्वारा कॉलरी कर्मचारियों को
अपना निशाना बनाकर भय दिखाते हुए मानसिक रूप से परेशान कर रूपए एठने का मामला
सामने आया। जिस पर इनके निशाने पर आए सेवानिवृत्त कॉलरी कर्मचारी ने मानसिक रूप से
परेशान होकर गुरूवार को फांसी लगा आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार 16 जनवरी
को 64
वर्षीय सेवानिवृत्त कॉलरी कर्मचारी हेमराज जायसवाल पिता स्व. छोटिया जायसवाल अपने
ही घर के बाड़ी में लगे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, जिसकी
जानकारी आसपास के लोगो ने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को
उतारकर निरीक्षण के दौरान शव के पास से मुत्यु पूर्व लिखा पत्र (सोसाइट नोट) मिला,
जिस
पर एक महिला एवं पुरूष द्वारा जबरन रूपए की मांग किए जाने तथा रूपए नही देने पर
शारीरिक शोषण की शिकायत पुलिस से किए जाने की धमकी देना उल्लेख था। पुलिस ने
पंचनामा तैयार करते हुए पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया।
देवहरा चौकी प्रभारी संजय खल्को ने बताया की मृतक की पत्नी
ने बताया की उसके पति हेमराज जायवाल कुछ दिनो से परेशान थे,उन्होने
संतोष सिंह के कहने पर देवकी जायसवाल द्वारा ब्लैकमेल करते हुए रूपयों की मांग की
जा रही थी। जिससे परेशान होकर उन्होने आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस का कहना है की 15 जनवरी
को देवकी जायसवाल ने चौकी पहुंच लिखित आवेदन देते हुए सेवानिवृत्त कॉलरी कर्मचारी
हेमराज जायसवाल पर शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप लगाया, जिस पर
पुलिस ने जब मामला पंजीबद्ध किए जाने की बात कही गई तो आवेदिका ने जबलपुर उपचार के
लिए जाने को कहकर अभी प्रथमिकी दर्ज न करते हुए सिर्फ आवेदन की पावती लेकर चली गई।
वहीं आसपास लोगो में चर्चा का विषय रहा की संतोष सिंह एवं उसकी महिला साथी द्वारा
कॉलरी कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियो को अपना निशाना बनाते हुए उन पर इस तरह
का अश्लील आरोप
लगाकर रूपए एठने का काम करते है। महिला की कुएं में डूबने से मौत
अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनगवां के पटपरिया टोला में निवास
करने वाली 35 वर्षीय महिला सीता कोल पति रोहित कोल की कुएं में गिरने से 16 जनवरी
को मौत हो गई। जिसकी सूचना आसपास के लोगो ने पुलिस को दी, जहां सूचना
मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाल कर शव का निरीक्षण
करते हुए पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा दिया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार परिजनो
ने बताया की महिला 15 जनवरी की शाम लगभग 6 बजे घर से लगभग 200 मीटर
की दूरी पर स्थित सार्वजनिक कुएं में नहाने व कपड़े धोने गई थी। घर वापस नही आने
परिजनो ने तलाश की लेकिन महिला कहीं पता नही चल सका। 16 जनवरी को भी
लगातार परिजनो खोजबीन करते रहे। दोपहर लगभग 11 बजे कुएं
में शव तैरते देखा गया,जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
इंगांराजविवि ने वुडबाल में जीता कांस्य पदक
अनूपपुर। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली पंजाब में सम्पन्न हुई वुडबाल प्रतियोगिता
में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में देशभर के
विभिन्न 23 विश्वविद्यालय से आये प्रतिभागिता ने हिस्सा लिया।
विश्वविद्यालय की टीम ने सिंगल 1, मिक्स्ड डबल 1 और टीम (महिला/पुरूष)
2
इवेंट में प्रतिभागिता की थी। जिसमे सिंगल
एवं मिक्सड डबल में कांस्य पदक के साथ ही टीम इवेंट में दोनों वर्गों में एक-एक
कांस्य पदक प्राप्त किया। पुरूष वर्ग में अम्विकेश पाण्डेय, तुषार पाठक,
सिद्घांत
सिंह, क्षितिज गौतम, दिलशाद, पियूश
द्विवेदी एवं महिला वर्ग में जूही त्रिपाठी, आयूशी
लखोटिया, किरण राजपूत, रिचा बिस्वाल, अंजली,
रिया
साहू ने प्रतिनिधित्व किया। टीम की मैनेजर डॉ. ज्योति थानवी कोच व्योमकेश पांडेय
एवं टीम लीडर अम्विकेश पाण्डेय रहे। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो.प्रकाश मणि
त्रिपाठी एवं कुलसचिव पी. सिलुवैनाथन ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए बधाई
दी।
गणतंत्र दिवस की परेड देखने निषिका का चयन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने
आमंत्रित किया
अनूपपुर। 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाली
गणतंत्र दिवस की परेड देखने प्रधानमंत्री दीर्घा के लिए इं. गा.रा.ज.वि.अमरकंटक
छात्रा निशिका विश्नानी का चयन हुआ है यह उपलब्धि विश्वविद्यालय को पहली बार मिली
है,प्र्रत्येक
वर्ष देशभर के सौ मेधावी छात्रो को परेड को देखने हेतु आमंत्रित किया जाता है।
निषिका विश्नानी अर्थषास्त्र की छात्रा हैं। स्नातक के तीनों वर्षा में लगातार
प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान पर रही। बुढ़ार निवासी दातुमल विश्नानी एवं माता
प्रीति विश्नानी अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं। विश्वविद्यालय के
कुलपति प्रो.प्रकाश मणि त्रिपाठी, कुलसचिव पी. सिलुवैनाथन एवं
विभागाध्यक्ष प्रो.निति जैन ने एवं शुभकामनाएं प्रदान दी।
बुधवार, 15 जनवरी 2020
दिव्यांग छात्रावास एवं मामता बाल गृह से बच्चे हुए गायब
अनूपपुर। दिव्यांग छात्रावास एवं ममता बाल गृह अनूपपुर से नाबालिग व मूक बधिर
बच्चो के अचानक लापता होने की शिकायत दोनो संस्था के अधीक्षको द्वारा 15 जनवरी
को कोतवाली अनूपपुर में शिकायत पर पुलिस ने दोनो ही मामलो में धारा 363 के
तहत मामला पंजीबद्घ कर बच्चो की पड़ताल में जुट गई।
जानकारी के अनुसार दिव्यांग
छात्रावास अधीक्षक सुनीता केरकेट्टा पिता स्व.शनी केरकेट्टा ने कोतवाली में शिकायत
दर्ज कराई की 13 जनवरी की शाम लगभग 4 बजे बरहा टोला स्कूल से से
छात्रावास पहुंची, तो केयर टेकर टेकचंद सिंह ने बताया की 1 बजे खाना
खाने के लिए मध्य अवकाश के बाद 3 बच्चे पुष्पराज सिंह पिता भारत सिंह 14 वर्ष
निवासी ग्राम तराईडोल थाना जैतपुर, रूद्र प्रताप सिंह पिता विजय कुमार 13 वर्ष
निवासी ग्राम करौंदी पुष्पराजगढ़ एवं देवराज पिता गणेश केवट 9 वर्ष
निवासी बिजौड़ी वापस नही आये। तीनो बच्चो को ढूंढऩे के लिए स्टॉफ के कर्मचारी तलाश
के दौरान दो बच्चे रूद्र प्रताप सिंह एवं देवराज केवट रेलवे फाटक के पास मिले,
दोनो
बच्चो से पुष्पराज सिंह के बारे में पूछा गया तो उन्होने बस स्टैण्ड की ओर इशारा
किया। किन्तु नही मिला, इसके बाद उसके घर में फोन कर पिता से
बात की गई। पिता द्वारा बच्चे के घर नही आने की बात बताई। अधीक्षका ने बताया की
पुष्पराज सिंह नाबालिग व मूक बधिर है, तलाशने पर नही मिला, जिस
पर उन्होने किसी अज्ञात पर बहला फुसलाकर ले जाने की बात बताई गई।
मामता बाल गृह से भी एक बच्चा
हुआ गुम
दूसरे मामले में ममता बाल गृह
अनूपपुर से भी 14 जनवरी को एक बच्चे की गुम होने की शिकायत संतलाल प्रजापति ने
कोतवाली में दर्ज कराई है। जिसमें बताया की बाल गृह से विद्यालय गया बालक शिवा
पनिका पिता दिलीप पनिका 13 वर्ष निवासी जमुई शहडोल को बाल कल्याण
समिति शहडोल के आदेश पर महिला सशक्तिकरण शहडोल विकास तिवारी द्वारा मामता बाल गृह
अनूपपुर में 20 फरवरी 2017 को प्रवेशित कराया गया था, 13 जनवरी
को उक्त बालक बाल गृह के अन्य बच्चो के साथ नेहरू बाल निकेतन पूर्व मा.विद्यालय
अनूपपुर गया था। शिवा पनिका अपना बैग अपने दोस्त को देकर उससे चाकलेट लेकर आने की
बात कह कर गया और बाल गृह ना आकर बिना बताएं कहीं और चला गया। जिसके बाद रेलवे
स्टेशन सहित आसपास तलाश किया गया, नही मिला।
जिला चिकित्सालय में पिता का उपचार कराने आई युवती से वार्ड व्याय ने किया छेडछाड़, मामला पंजीबद्घ
अनूपपुर। जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचार के लिए भर्ती मरीज के साथ आई युवती के
साथ वार्ड व्याय द्वारा छेडछाड किए जाने की शिकायत युवती ने थाने में दर्ज कराई।
जहां युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजेश राठौर वार्ड व्याय के खिलाफ धारा 354,
354
(क), 506 के तहत मामला पंजीबद्घ करते हुए 15 जनवरी को
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले की जानकारी के
अनुसार ग्राम अंजली थाना जैतहरी से 11 जनवरी को अपने पिता का लकवा का
इलाज कराने जिला चिकित्सालय अनूपपुर में आए थे। जिन्हे वार्ड नंबर 3 में
भर्ती है। 14 जनवरी की रात्रि लगभग 9 से 10 बजे
की बीच वार्ड व्याय राजेश राठौर आया और बाला की बाहर आओं मुझे तुमसे कुछ बात करनी
है तब मै बाहर आई तो वह मेरा मोबाइल नंबर मांगने लगा और मेरे मना किया गया,
जिसके
बाद उसने मेरे साथ जबरन छेडछाड करने लगा, जहां मेरे मना करने पर उसने मुझे
जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद युवती रोते हुए वार्ड के अंदर पहुंची और
अपनी मॉ को पूरी घटना बताई।
अमरकंटक में संत शिरोमणि नामदेव महाराज की मूर्ति स्थापित
अमरकंटक। अमरकंटक मॉ नर्मदा के
उद्गम स्थल में 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर संत शिरोमणि नामदेव महाराज
की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर संपूर्ण जिले के सैकड़ों युवा, महिलाएं
उपस्थित रहीं। आयोजन जिले के सभी सामाजिक बंधुओं के द्वारा किया गया। संत शिरोमणि
नामदेव महाराज की पूजन अर्चना कर प्रतिमा का स्थापन कर भंडारा आयोजन किया गया।
नामदेव समाज विकास परिषद म.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष एड.राजेंद्र
नामदेव की अगुआई में सामाजिक बंधुओं की बैठक कर सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया
गया कि हर 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन अमरकंटक में मूर्ति स्थापना के
दिवस के रूप में मनाया जाएगा,साथ ही अमरकंटक में भवन निर्माण मंदिर
का निर्माण के संकल्प लिया और शीघ्र ही मंदिर निर्माण समिति एवं कार्यक्रम व्यवस्था
हेतु जिलाध्यक्ष धन्नूलाल नामदेव के नेतृत्व में समिति का गठन किया जावेगा। इस
दौरान पूर्व उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश सिलाई कला मंडल भोपाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष
रामाशंकर नामदेव एवं रोशनलाल नामदेव, जिलाध्यक्ष धन्नू लाल नामदेव,
कैलाश
नामदेव,ओम प्रकाश नामदेव, अर्जुन, शिव, प्रकाश,
अंकित,ऋषि
नामदेव,प्रकाश एवं सैकड़ों की संख्या में समाजिक जन उपस्थित रहे।
अमरकंटक में उमड़ा जन सैलाब, 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने नर्मदा कुंड़ में लगाई डुबकी
जिलेभर में मनाया गया मकर
संक्रांति का पर्व, जगह जगह आयोजित हुआ मेला
अनूपपुर/अमरकंटक। कड़ाके की पड़ रही ठंड के बावजूद 15 जनवरी
को मकरसंक्रांति के मौक पर पवित्र स्नान और माता नर्मदा के दर्शन के लिए हजारों
श्रद्धालु अमरकंटक पहुंच कर मकर संक्रांति का पर्व मनाया। सुबह से ही संक्रांत का
शुभ मुर्हूत होने के कारण श्रद्धालुओं के साथ अमरकंटक दर्शन आने वाले पर्यटकों ने
नर्मदा नदी-घाट पर पवित्र स्नान किया तथा हाथों में तिल-चावल लेकर सूर्यदेव को
अध्र्य देकर अपर्ण किया। इस मौैके पर भिक्षुओं को तिल गुड का दान कर मां नर्मदा के
दर्शन किए और परिजनों की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। स्नान के बाद पूजा अर्चना
के लिए नर्मदा सहित समस्त 27 मंदिरों में दर्शन के लिए दिनभर
श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। वहीं नर्मदा मंदिर में पूजा पाठ के लिए लोगों की
लम्बी कतार लगी रही। बताया जाता है कि संक्रांत के मौके पर अमरकंटक में 22 हजार
से अधिक लोगों ने स्नान किया तथा तिल और गुड का दान कर माता नर्मदा का पूजन अर्चन
किया। शांति कुटी अमरकंटक महामंडलेश्वर रामभूषण दासजी महाराज ने बताया कि ग्रहों
के अधिपति और आत्मा के कारक भगवान सूर्य धनु राशि की यात्रा समाप्त करके 15
जनवरी
की सुबह 4.05 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश किया। इसके मकर राशि प्रवेश करते
ही देवताओं का दिन और पितरों की राशि का शुभारम्भ हो गया। मकर संक्रांति के दिन से
उत्तरायण का प्रारम्भ होता है जो मकर संक्रांति की महत्ता को और बढ़ाता है।
संक्रांति की महत्ता को बताते हुए महामंडलेश्वर ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन
खरमास समाप्त होकर सभी शुभ मंगल कार्य शुरू हो जाते हैं।
मकर संक्रांति पर तीर्थ
स्नान, पूजन, जप तप, आध्यात्मिक
साधना और यज्ञ आदि का तो विशेष महत्व होता ही है पर इस दिन दिए गए दान का बड़ा
महत्व बताया गया है, इसलिए इसे अपनी श्रद्धा और क्षमता के अनुसार खाद्य पदार्थ या
वस्त्र आदि अवश्य दान करें। नर्मदा स्नान के बारे में उनका कहना है कि मां नर्मदा
का महत्व माता नर्मदा केस्मरण मात्र से एक जन्म का पाप कट जाता है। नर्मदा के
दर्शन मात्र से तीन जन्मों का पाप हनन होता है। और अगर प्राणी नर्मदा जल से स्नान
कर लेता है तो उसके एक हजार जन्मों के पाप समन (खत्म, समाप्त) हो
जाते हैं। अमरकंटक नगरपरिषद सूत्रों के अनुसार पर्यटक नदी घाटो पर पहुंच स्नान कर
रहे हैं। वाहनों की भारी संख्या देखी जा रही है। गलनभरी ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं
में अधिक उत्साह देखा जा रहा है। बाइक के साथ कार,जीप से
अधिकांश भक्तगण स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। जबकि बसों में श्रद्धालुओं की भी अपार
भीड़ बन रही है। सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए अमरकंटक ही 250 से अधिक
जवानों को तैनात किया गया था।
वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय
स्थित सोन-तिपान संगम पर सुबह से लेकर शाम तक स्नान के साथ मेला देखने वाले
दर्शकों का तांता लगा रहा है। संगम पर आयोजित हुई दो दिनी मेले में 14 जनवरी
को ज्यादा भीड़ नहीं देखी गई। लेकिन 15 जनवरी को शुभ मुहूत्र्त पर
स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जबकि दोपहर के समय दूर-दराज के
ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों का जत्था मेला देखने उमड़ पड़ा। इसी तरह
राजेन्द्रग्राम, कोतमा, जैतहरी, राजनगर,
बिजुरी
सहित अन्य क्षेत्रों से गुजरती नर्मदा, सोन, जुहिला,
तिपान,
केवई
सहित अन्य नदियों के नदीघाटों पर लोगों ने स्नानकर इष्टदेवों की विशेष पूजा अर्चना
की। मकरसंक्रात के अवसर पर जिले के अनेक स्थानों पर मेले का भी आयोजन किया गया है।
कोतमा में बसखली, केवई बैरियल, जोगीटोला, धुरवासिन,
पथरौड़ी
सीतामढ़ी में मेले का आयोजन हुआ।
कोतमा में मकर संक्रांत पर मेला
आयोजित
14 जनवरी को मकरसंक्रांति का पर्व
बड़े ही श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया, जबकि पत्रा के हिसाब से 15 जनवरी
को इस बार मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाएगा। कोतमा के आसपास मेले का आयोजन
किया गया जिसमें बसखली, केवई, बेरियल,
जोगीटोला(गोडारीनदी),
धुरवासिन(लखनघाट),
पथरौड़ी,
सीतामणि
में मेले का आयोजन किया गया। मेले में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मंदिरो में पूजा
अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं जागृती मंच के द्वारा 15 जनवरी को
केवई नदी के किनारे पतंग उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
केन्द्रीय मंत्री ने किया नर्मदा
माता का दर्शन
मकर संक्रांत के मौके पर
केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल परिवार संग अमरकंटक पहुंचे, जहां मंदिर
परिसर पहुंचकर माता नर्मदा का दर्शन कर पूजा पाठ किया। वहीं मृत्युंजय आश्रम में
जलपान कर जबलपुर के लिए प्रस्थान हुए।
वर्ष 2019 में अभियोजन द्वारा जिले में 18 आरोपियों को दिलवायी गई आजीवन कारावास की सज
अनूपपुर। जिला मुख्यालय सहित कोतमा एवं
राजेन्द्रग्राम न्यायालयों में वर्ष 2019 में
13
प्रकरणों के 18 आरोपियों को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई,
वहीं
अन्य 13 प्रकरणों के 20 आरोपियों को 10 वर्ष अधिक
का कारावास तथा 11 प्रकरणों के 16 आरोपियों को 05 वर्ष से
अधिक के कारावास की सजा दिलाने में जिला अभियोजन अनूपपुर ने सफलता प्राप्त की
है।
बुधवार को जिला मीडिया प्रभारी
राकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि जिले में वर्ष २०१९ में निराकृत प्रकरणों के
आंकड़ों की स्थित जिला न्यायालय और तहसील कोतमा व राजेन्द्रग्राम में स्थित अपर
सत्र न्यायाधीश के न्ययालयों द्वारा गत वर्ष हत्या,बलात्कार
जैसे गंभीर अपराधों में 18 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा
सुनाई। इस वर्ष का सबसे चर्चित मामला जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला अनूपपुर ने
२९नवम्बर २०१९ को निर्णित हुआ जिसमें सभी चार आरोपियों दुर्योधन उर्फ नन्दउआ केवट,
रामखेलावन
उर्फ दउआ केवट, वीरेन्द्र लाल उर्फ लल्लू केवट तथा दिनेश कुमार उर्फ नानभईया
केवट सभी निवासी ग्राम चपानी कोतमा को आजीवन करावास की सजा सुनाई गई। प्रकरण थाना
भालूमाड़ा का सनसनीखेज प्रकरण में 18 जून 2017 को मृतक
लाला सिंह गोंड़,बबलू महरा के साथ कोतमा बाजार से ग्राम लतार जा रहे थे,
लगभग
04
बजे कुशियरा फाटक पार करने के बाद अभियुक्तगण रामलखन एवं वीरेन्द्रलाल मोटरसायकल
से आये और मृतक की साईकिल में टक्कर मारने से मृतक गिर गया तब अभियुक्तगण लाठी,
डंडा
से मारपीट करने लगे,तब पीछे से अभियुक्तगण दुर्योधन एवं दिनेश भी मारपीट करने लगे
और बबलू महरा के साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये और मृतक की लाश को
हत्या करने के बाद रेल्वे ट्रेक पर डाल दिये।
जिला अभियोजन अधिकारी रामनरेश
गिरी का कहना था कि अभियोजन अधिकारियों पर नियंत्रण तथा पर्यवेक्षण हेतु
प्रॉसीक्यूशन एप्प नामक एक नया सिस्टम विकसित किया है, जिसके माध्यम
से प्रतिदिन प्रत्येक अभियोजन अधिकारी को प्रतिदिन न्यायालयों में किये गए कार्यों
का विवरण देना होता है, जिसके आधार पर संचालक द्वारा प्रतिदिन
अभियोजन अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की जाती है, इससे
सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में सजायाबी के प्रतिशत में वृद्घि हुई है। इस आधार पर
सम्पूर्ण मध्य प्रदेश राज्य से सर्वश्रेष्ठ ०३ लोक अभियोजक और प्रत्येक जिले में 10 लोक
अभियोजक को जिले का सर्वश्रेष्ठ लोक अभियोजक घोषित किया जाता है।
वर्ष,मृत्युदण्ड,
आजी.कारा.,10
वर्ष, 5 वर्ष या
अधिक
२०१७ -
14 9
5
२०१८
- 18 12 7
२०१९
- 18 20 16
जल, जंगल, जमीन के संरक्षण के लिए आदिवासी समाज की भूमिका सराहनीय- पंचायत मंत्री
गोंड़वाना के 18वें
वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए पंचायत मंत्री
अनूपपुर। जल, जंगल,
जमीन
के साथ ही वन सम्पदा के संरक्षण के लिए आदिवासी समाज की भूमिका सराहनीय है। आज भी पुरातन
संस्कृति को सहेजकर रखने वाला आदिवासी समाज अपनी परम्पराओं के लिए जाना जाता है।
प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सर्वहारा वर्ग के साथ ही आदिवासी समाज
के विकास के लिए अनेकों योजनाओं का क्रियान्वयन कर उन्हें हितलाभ प्रदान करने का
बीड़ा उठाया है। देवी-देवताओं के स्थानों को संरक्षित कर सुव्यवस्थित करने सरकार
कार्य कर रही है। उक्ताशय का विचार बुधवार को मध्यप्रदेश सरकार के पंचायत एवं
ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने गोंड़वाना सेवा ट्रस्ट मूल निवासी समाज के मकर
संक्रांति के अवसर पर आयोजित 18वें वर्ष के
मेला सम्मेलन अमरकंटक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं। मंत्री ने कहा कि गोंड़वाना रत्न दादा हीरा
सिंह मरकाम के जयंती अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के माध्यम से गोंड़ी
संस्कृति के लिए किए जा रहे कार्य समाज को नई दिशा देंगे तथा समाज अपनी परम्पराओं
को कायम रखते हुए प्रदेश व देश की उन्नति में सहायक होगा। उन्होंने कार्यक्रम में
उपस्थित गोंड़वाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम के 78 वें जन्म
दिवस पर बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान गोंड़वाना सेवा ट्रस्ट ने पंचायत मंत्री
को ज्ञापन सौंपा। जिसपर मंत्री ने प्रदेश के मुखिया के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक
कार्यवाही किए जाने की बात कही।
विधायक पुष्पराजगढ़ फुन्देलाल
सिंह मार्को ने कहा कि हीरा सिंह मरकाम के नेतृत्व में समाज को जगाने का कार्य
किया गया है। जल, जंगल, जमीन का अधिकार आदिवासी समाज को है।
उन्हें याचक बनने की जरूरत नहीं है। समाज के उत्थान के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्घ
रहकर सतत् सक्रिय है। उन्होंने बताया कि आदिम जाति कल्याण मंत्री ओमकार सिंह मरकाम
ने दूरभाष पर जानकारी दी कि एक करोड़ की लागत से अमरकंटक क्षेत्र में सामुदायिक
भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगों के लिए सम्पूर्ण प्रयास किए
जाएंगे। विधायक कोतमा सुनील सराफ ने कहा कि वन सम्पदा को संरक्षित करने में मूल
निवासी समाज का ब$डा योगदान है। उनका जंगलों के प्रति प्रेम किसी से छिपा नहीं
है। समाज के द्वारा जल, जंगल और जमीन के लिए जो कार्य किया जा
रहा है वह सराहनीय है। उनकी प्रत्येक समस्याओं के निदान के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे।
नर्मदा मंदिर में पंचायत मंत्री
ने की पूजा अर्चना
मकर संक्रांत के मौके पर मप्र
शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने अमरकंटक पहुंचकर मां
नर्मदा उद्गम स्थली पहुंचकर मां नर्मदा का दर्शन किया तथा पूजा पाठ कर प्रदेश की
खुशहाली तथा समृद्धि की कामना की। इस मौके पर नर्मदा उद्गम स्थल पर स्थित सभी
मंदिरों का दर्शन किया।
संस्कारित प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के विद्यार्थी उच्च शिक्षा के मेरूदंड हैं - कुलपति
संस्कृति,परम्पराओं की
शिक्षा मिले तो विश्वविद्यालयों से अराजकता के समाचार बन्द हो जाएंगे-डॉ.त्रिपाठी
अनूपपुर। इं.गा.रा.ज.वि.अमरकंटक में संचालित मॉडल ट्राइबल स्कूल का वार्षिक समारोह
बुधवार को विश्वविद्यालय के लक्ष्मण हावनूर सभागार में नन्हें मुन्हें बच्चों की
शानदार सजेधजे परिधान में नन्हें मुन्हें बच्चों ने अभूतपूर्व प्रस्तुति से मंत्र
मुग्ध किया। समारोह में कुलपति प्रो.प्रकाश मणि त्रिपाठी एवं उ.प्र.माध्यमिक
शिक्षा सेवा आयोग के सदस्य एवं शिक्षाविद् डॉ.दिनेश मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।
इस दौरान कुलपति प्रो.प्रकाशमणि
त्रिपाठी ने कहा संस्कारित प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के विद्यार्थी उच्च शिक्षा
के मेरूदंड होते हैं। प्रतिभावान बच्चे आगे चलकर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।
नौनिहालों की प्रतिभा को देखकर विश्वास हो गया है कि यह विद्यालय राष्ट्रीय स्तर
पर एक आदर्श विद्यालय की पहचान अवश्य बनाएगा। उन्होने कहा विद्यालय में छात्रों
एवं शिक्षकों की संख्या में वृद्घि होने से दूरस्थ आदिवासी अंचल के अभिभावक अपने
बच्चों को बेहतर शिक्षा दिला सकेगें।
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड
के सदस्य डॉ.दिनेश मणि त्रिपाठी ने आदिवासी बच्चों द्वारा सामाजिक और राष्ट्रीय
सरोकारों को स्पर्श करते हुए दी गई प्रस्तुतियों को देखकर कहा कि विद्यालय का नाम
मॉडल ट्राइबल स्कूल नहीं बल्कि मॉडल स्कूल ऑफ इंडिया होना चाहिए। उन्होने कहा यदि
बचपन से देश की संस्कृति,मूल्य और परम्पराओं के अनुरूप शिक्षा दी
जाय तो विश्वविद्यालयों से अराजकता के समाचार मिलने बन्द हो जाएंगे। विद्यालय के
प्राचार्य डॉ.राजनारायण ओझा ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शिक्षकों
एवं कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत
अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...



























