https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 23 सितंबर 2018

स्वास्थ्य सुरक्षा विकास की आधारशिला है- विधायक



प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का हुआ शुभारंभ
अनूपपुर। आमजनो को, पिछड़े लोगों को विकास की मुख्यधारा से जो$डने के लिए आवश्यक है कि उन्हें योग्य एवं कुशल बनाया जाए। योग्यता एवं कौशल संवर्धन के लिए आवश्यक है कि सभी व्यक्ति स्वस्थ हो। उक्त विचार प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामलाल रौतेल ने व्यक्त किए। आपने कहा शासन स्वस्थ पर्यावरण एवं अच्छे स्वास्थ्य के महत्व को पहचानती है। स्वच्छ भारत अभियान का मूल भी स्वस्थ भारत की प्राप्ति है। आपने कहा कोई भी परिवार अगर बीमारी के दुषचक्र में फँस जाए तो उससे निकलने में घर की अर्थव्यवस्था चरमरा जाती है परंतु अगर यह समस्या किसी आर्थिक रूप से विपन्न परिवार के समक्ष आ जाए तो यह और भी भयावह हो जाती है। इन्हीं समस्याओं से निजात दिलाने हेतु यह अभिनव योजना लायी गयी है। जिला पंचायत अध्यक्ष रूपमती सिंह ने कहा शासन गरीबों की उलझनों को जानती है। कई बार गरीब भाई बहन अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायों को दबाकर रखते हैं उनके पास न तो समय होता है न ही पैसा की वो जाकर इलाज करा सकें और इसी कारणवश छोटी सी बीमारी भी कई बार गम्भीर रूप ले लेती है परंतु इस योजना ने गरीबों, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की इस समस्या को दूर कर दिया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने कहा किसी भी योजना की सफलता इस बात पर आधारित है उसके लक्ष्य एवं रणनीति में समन्वय हो और उसका उत्कृष्ट क्रियान्वयन हो। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत एसईसीसी में चिन्हित श्रेणी के परिवारों एवं असंगठित श्रमिक परिवारों को राज्य के अंदर चिन्हित अस्पतालों में ५ लाख रुपए तक की प्रतिवर्ष प्रति परिवार को स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करायी जाएँगी।

शनिवार, 22 सितंबर 2018

रेल व प्रशासन के बीच जैतहरी में ट्रेनों के ठहराव के लिये हुई वार्ता विफल

आमरण अनशन व मतदान बहिष्कार की चेतावनी
अनूपपुर। रेल मंडल बिलासपुर के जैतहरी रेल्वे स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर नगर विकास मंच द्वारा 20 सितम्बर को किये गये जल सत्याग्रह के बाद जिला प्रशासन की पहल पर रेल प्रबन्धन व जिम्मेदार सत्यग्रहियों के 22 सितम्बर को देर शाम तक हुई बैठक बेनतीजा रही,रेल मंडल बिलासपुर से बात करने पहुंचे एआरएम का सकारात्मक जबाब न मिलने से चर्चा में शामिल प्रतिनिधियों ने 25 सितम्बर से जहां आमरण अनशन की चेतावनी दी, साथही आगामी समय मे होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान के बहिष्कार का ऐलान भी वार्ता के दौरान कर दिया। आजादी के पूर्व बने रेल्वे स्टेशन जैतहरी के क्षेत्रवासी लगभग तीन दशकों से स्टेशन में में एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टापेज की मांग को लेकर लगातार रेल्वे प्रशासन के समक्ष पत्राचार व ज्ञापन सौंपते आ रहे हैं किन्तु मांग पूरी नही हुई,जिससे नगर विकास मंच के बैनर तले जल सत्याग्रह करने को विवश हुये,इसके बाद जिला प्रशासन की पहल पर रेल्वे के अधिकारी वार्ता के लिये तैयार हुये। 22 सितम्बर शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंच बैठक में कहा कि आप ज्ञापन दे दीजिये जिसे आगे कार्यवाही के लिये बढ़ा दिया जायेगावार्ता में नगर विकास मंच के प्रतिनिधियो ने ज्ञापन देने को राजी नही हुऐ उनकी मांग सिर्फ ट्रेनों का ठहराव चाहते हैंप्रतिनिधियो ने कहा कि रेल प्रशासन के 25 सितम्बर तक एक्सप्रेस ट्रेनों के जैतहरी में स्टॉपेज की प्रक्रिया प्रारभ्भ नही करते तो हम आमरण अनशन करेंगेइस पर भी मांगे पूरी नही हुईं तो वह विधानसभा में मतदान का बहिष्कार करेंगे। जैतहरी रेल्वे स्टेशन से रेल्वे को प्रतिमाह यात्री व मालवाहक ट्रेनों से करोड़ों की आय होती हैइसके बाबजूद जैतहरी क्षेत्र के रहवासियों को एक्सप्रेस ट्रेनों के लिये अनूपपुरया बिलासपुर जाना पड़ता है,जबकि जैतहरी में हिन्दुसतान पावर प्लांटअंतरराज्यीय चेक पोष्टजनपद पंचायतनगर पंचायतसामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रएसडीएम,तहसील कार्यालय सहित कई संस्थान हैंजिसमे कार्य करने वाले लोग विभिन्न प्रान्तों के हैं जिन्हें एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा नही मिल पा रही है।








जिला परिवहन विभाग ने किया ओव्हरलोड वाहनो पर कार्यवाही

अनूपपुर जिले में ओव्हरलोड वाहनो के खिलाफ २२ सितम्बर को कोतमा थाने के सामने जिला परिवहन अधिकारी द्वारा थाना कोतमा के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें एक चार पहिया, ट्रक एवं एसईसीएल की बस की जांच करते हुए बिना परमिट के वाहन पाते हुए कार्यवाही करते हुए थाने के सुपुर्द करवाया गया। जिला परिवहन अधिकारी लालता राम सोनवानी ने ट्रक क्रमांक एमपी 65 जीओ 0646 पर 2 लाख 6 हजार 150 रूपए टैक्स बकाया होने तथा एसईसीएल की बस को बिना परमिट के पाए जाने पर पंचनामा जब्त करते हुए थाने में खड़ा करवाया गया। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया बंगाल के मुख्यमंत्री का पुतला दहन

अनूपपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोतमा के कार्यकर्ताओं ने २२ सितम्बर को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ की हत्या के विरोध में गांधी चौक में बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का पुतला दहन किया गया। इस बीच पुलिस कर्मियो ने मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के पुतले को कार्यकर्ता से छीनने की कोशिश के बाद भी कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। वहीं प्रदेशकार्यकर्णी सदस्य पुष्पेंद्रतिवारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता भोले गौतम, अंजनी गौतम, कीर्तिराज जैन, नगर मंत्री कल्याण मिश्रा, नगर अध्यक्ष रवि सोनी, सर्जल जैन, अमित शर्मा, सौरभ पांडेय, अतुल सेन, अंकुश गुप्ता, आदर्श केशरवानी, जय गुप्त, आदित्य सोनी, अमन वर्मा, समीर खान, अनीश हाशमी, अतुल सेन सहित समस्त कार्यकर्त उपस्तिथ रहे।

सेक्टर अधिकारियों की बैठक संपन्न, मतदाता जागरूकता हेतु चलाए गए विविध आयोजन

अनूपपुर। जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. सलोनी सिडाना ने जिला पंचायत में आयोजित सेक्टर अधिकारियों की बैठक में विस्तृत समीक्षा की। डॉ. सिडाना ने विगत दिनो में मतदान के प्रति जागरूकता लाने हेतु संचालित गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा उक्त गतिविधियों के संपादन में आमजनो को अधिक से अधिक संख्या में शामिल कर गतिविधियों को सार्थकता प्रदान करने के लिए हर अधिकारी सदैव प्रयासरत रहे। आगामी दिवसों में मतदाता जागरूकता हेतु रंगोली प्रतियोगिता, महिला मतदाताओं हेतु मेहंदी प्रतियोगिता, मतदान कलश यात्रा, सेल्फी विद एपिक, दीवार लेखन, लोक नृत्य गीत के माध्यम से मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम, मतदाता शपथ कार्यक्रम, दिव्यांग मतदाताओं हेतु वोलंटियर्स की सहायता से जागरूकता प्रसार, अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर वृद्ध मतदाताओं हेतु मतदाता जागरूकता सभा, विद्यालयों में चुनावी पाठशाला का आयोजन, यूथ चला बूथ एवं स्वीप नवरात्रि कार्यक्रम आयोजित होंगे। डॉ. सिडाना ने सभी अधिकारियों को उक्त कार्यक्रम में पूरे मनोयोग से प्रयास कर अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं को शामिल कर आगामी निर्वाचन में मतदान प्रतिशत को शत प्रतिशत तक लाने के लिए कहा है। आपने जिले के मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान कर अपना कर्तव्य निभाने का आह्वान किया है।

जनकल्याण अनुग्रह सहायता से 170 परिवारों को मिला सम्बल

अनूपपुर समय का चक्र सबसे शक्तिशाली है, नियति के सामने किसी की नही चलती। घर के किसी सदस्य को खो देना उसके स्थान की भरपाई करना असम्भव है। वह सदस्य अगर किसी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का सदस्य हो और वही परिवार की आजीविका चला रहा हो तो यह समस्या और भी विकट हो जाती है। ऐसी परिस्थिति में परिवार का संभल पाना और जीवन की राह तय करना अत्यंत ही दुष्कर हो जाता है। ऐसे ही परिवारों को इन दुष्कर राहों में चलने का सम्बल प्रदान करने का कार्य सम्बल योजनांतर्गत अनुग्रह सहायता राशि प्रदान कर किया जा रहा है। जिले में अब तक अनुग्रह सहायता (सामान्य मृत्यु) से 159 असंगठित श्रमिक परिवारों को 3.18 करोड़ सहायता राशि एवं दुर्घटना से मृत्यु में अपने परिवार जनो को खोने वाले 11 असंगठित श्रमिकों के परिवारों को 44 लाख की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। यह राशि इन शोकाकुल परिवारों को इस दुखद घड़ी में आगे बढ़ते रहने का बल प्रदान कर रही है।

स्वच्छता अभियान चला ग्रीन पार्क में किया गया वृक्षारोपण

अनूपपुर रेलवे स्वछता पखवाड़ा कार्यक्रम अभियान 15 सितंबर से 2 अक्टूबर के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां 22 सितंबर को ग्रीन पार्क रेलवे मैदान अनूपपुर मे स्वच्छता अभियान एवं नीम के पौधो का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर रेलवे जोन के एकल मान्यता प्राप्त मजदूर संगठन रेलवे मजदूर कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री लक्ष्मण राव, अध्यक्षता मुख्य स्टेशन अधीक्षक अनूपपुर सुषेन्द्रु दास ने की, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मजदूर कांग्रेस नेता लक्ष्मण राव ने बताया की भारतीय रेल ने  स्वच्छता अभियान को व्यापक रूप मे लागू किया है  बिलासपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आर राज गोपाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंधोपाध्याय, रेलवे मजदूर कांग्रेस के मंडल समन्वयक बी.कृष्ण कुमार के निर्देश पर इस अभियान मे अपना सहभागिता निभा रही है। रेलवे मजदूर कांग्रेस के पंचशील कार्यक्रम के तहत स्वच्छता, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। इस आयोजन में दशरथ महतो, सिनीयर सेक्सन इंजीनियर कार्य, कमर्शियल सुपरवाइजर दिलखुश मीणा, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक धरमवीर सिंह, रेलवे कांग्रेस के कोषाध्यक्ष जयंतो दास गुप्ता, मोहन राव, रामबली, संतोष पनगरे, उमाकांत मिश्रा, सदाशिव पांडेय, संतोष मिश्रा, भोले शंकर जोशी, अजय चौधरी, आदि उपस्थित रहे। 

शुक्रवार, 21 सितंबर 2018

संदिग्धावस्था में मिला युवती का शव, दुपट्टे से गला दबा की हत्या

अनूपपुर कोतवाली थाना से 8 किलोमीटर भोलगढ़ के जंगल में शुक्रवार की सुबह लगभग 18-20 वर्षीय युवती का शव सड़ी-गली हालत में पाई गई। घटना स्थल अनूपपुर-कोतमा मुख्य हाईवे मार्ग से 250 मीटर अंदर बताई जाती है। संदिग्धावस्था में युवती के शव को देखकर वन विभाग का चौकीदार अरुण कुमार ने घटना की सूचना 100 डायल वाहन सहित कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और शहडोल फॉरेसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंच शव का निरीक्षण किया, जहां सम्भावना जताई है कि युवती 18-20 वर्ष के बीच है तथा उसकी हत्या हत्यारों ने दुपट्टे से गला घोंटा गया है। शव के सडऩ से जांच टीम ने आशंका जताई है कि शव 3-5 दिन पुराना है। जांच में युवती के गले में ही दुपट्टे का बंधा पाया। वहीं दुपट्टे के बंधे होने के कारण युवती का चेहरा पूरी तरह सड़ गया है, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। युवती के शव तथा हत्या के तरीकों में पुलिस ने युवती आसपास के गांव के ही होने की उम्मीद जताई है। पुलिस का कहना है कि जंगल का यह मार्ग व्यस्तम मार्गो में नहीं है, लेकिन ग्रामीणों की आवाजाही लगी रहती है। वहीं गांव के चरवाहों का कहना है कि कल शाम तक इस मार्ग पर कोई शव नहीं दिखा था। शुक्रवार की सुबह वन विभाग चौकीदार ने शव देखकर 100 डायल वाहन को जानकारी दी। फिलहाल पुलिस आसपास के गांवों में युवती सम्बंधित जानकारी जुटाने के साथ मामले की जांच में जुटी है।
इनका कहना है
अभी युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस और फॉरेसिंक टीम ने शव जांच किया है, जिसमें शव 3-5 दिन पुरानी प्रतीत हो रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तिलक सिंह, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर।

बंद खदान से कोयला निकाल रही महिला के उपर गिरी चट्टान, एक की मौत, एक घायल

अनूपपुर एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र की बंद हरद खदान में शुक्रवार की सुबह कोयला निकाल रही महिला के उपर अचानक भारी-भरकम चट्टान भरभरा आ गिरी। जिसमें मौके पर ही लगभग 35 वर्षीय महिला कुंती महरा पति संतोष महरा निवासी पयारी की मौत हो गई, जबकि साथ रही अन्य २५ वर्षीय ममता महरा पति कमलेश महरा निवासी पयारी गम्भीर रूप से घायल हो गई। मौके पर उपस्थित अन्य महिला ने घायल ममता को देखकर घरवालों को सूचना दी। जहां मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल महिला को खदान से बाहर निकाल उपचार के लिए एम्बुलेंस 108 के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं भालूमाड़ा पुलिस को सूचना देकर मृत महिला की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम उपंरात परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। वहीं महिला की मौत के बाद बंद हरद खदान की सुरक्षा पर एक बार फिर से सवालियां निशान लग गए हैं। बंद हरद खदान से कोयला की चोरी करने के दौरान अधिकांश मौते इसी खदान में हुई है। जिसकी सुरक्षा में पूर्व में कॉलरी ने सुरक्षा गार्ड तैनात किए थे, बावजूद हाल के दिनों में दो हादसें सामने आ गए हैं।
नीचे गिरी महिला
जानकारी के अनुसार चट्टा की क्रमबद्ध उंचाई में महिलाओं ने बीच वाले हिस्से पर बैठक कोयला निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान ऊपरी हिस्से की चट्टान अचानक भरभराकर गिर पड़ी। जिसमें कुंती महरा उस चट्टान के चपेट में आ गई। यहंा तक दबने के बाद महिला का शव मौके स्थल से 40 फीट नीचे जा गिरी। घायल के अनुसार कोयला खोदने के दौरान तीन महिलाएं मौके पर थी।
इनका कहना है
बंद खदान से कोयला निकालने के दौरान हादसा हुआ, जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई, तथा एक अन्य घायल है। पुलिस शव को निकाल पीएम के लिए ले गई है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तिलक सिंह, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर

उपचार के दौरान 17 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा


डॉक्टर पर अप्रशिक्षित व्यक्ति से उपचार का लगा आरोप, परिजनों ने ज्ञापन सौंप की जांच की मांग
अनूपपुर बिजुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में गुरूवार की रात 8 बजे उपचार के दौरान 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने स्वास्थ्य केन्द्र में जमकर हंगाम मचाया। जहां घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात हो गए तथा परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर हंगामा करते रहे, जहंा पुन: पुलिस द्वारा समझाने पर शांत हुए। रात की घटना पर गम्भीरता दिखाते हुए शुक्रवार की सुबह कोतमा तहसीलदार टीआर नाग व नायब तहसीलदार मनीष शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय दिलाने ज्ञापन सौंपा। साथ किशोर का पीएम डॉक्टरों की टीम गठित कर कराने की अपील की। बताया जाता है कि गुरूवार की रात करीब 8 बजे 17 वर्षीय आकाश बंसल पिता जगदेव बंसल के पेट में अचानक दर्द होने पर परिजनों ने बिजुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया था। आपातकालीन सेवा में डॉ. अनित त्रिपाठी थे। लेकिन भर्ती के दौरान मौके पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जहां परिजनों ने फोन के माध्यम से संर्पक कर जानकारी दी। जिसपर डॉ. अनित त्रिपाठी ने अपने निजी कर्मचारी रिंकु को उस किशोर का ईलाज करने का आदेश दिया। रिंकू ने कुछ दवाईयां दी, लेकिन कुछ ही देर में आकाश बंसल की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जब शासकीय स्तर पर डॉक्टर की तैनाती आपातकालीन सेवा के दौरान थी तो डॉक्टर ने निजी कर्मचारी से ईलाज का आदेश कैसे दिया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही में अप्रशिक्षित कर्मचारी के उपचार में उसके पुत्र की मौत हो गई। सुबह मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश में डॉक्टरों की गठित टीम ने पीएम किया। वहीं पुलिस मामले में परिजनों सहित अन्य के बयान दर्ज कर रही है। 
इनका कहना है
किशोर को बेहोशी की हालत में लाया गया था, जहां डॉक्टर ने उसकी जांच निरीक्षण कर उपचार आरम्भ किया। लेकिन किशोर को बचाया नहीं जा सका। परिजनों की मांग पर टीम गठित कर पीएम कराया गया है।
डॉ.आरपी श्रीवास्तव, सीएमएचओ अनूपपुर। 

लंबित मांगों को लेकर म.प्र. शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

अनूपपुर म.प्र. शिक्षक संघ की बैठक 20 सितम्बर को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विवेकानंद सभागार में संभागीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार बाधवा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती की छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष करते हुऐ गया कहा कि जिलास्तरीय लंबित मांगों को लेकर जल्द ही विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक बुलाई जानी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन मंत्री नरेन्द्र पटेल ने समस्त विकास खंड एवं तहसील इकाई के पदाधिकारियों से लंबित मांगों, समस्याओं की सूची तैयार कर जिला इकाई को सौंपने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज भी जिला पंचायत में अध्यापक संवर्ग के 6 वें वेतन निर्धारण की जांच लंबित है, इसके कारण अधिकतर अध्यापकों को 6 वें वेतन के एरियर का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षिका अंजली सिंह को म.प्र. शिक्षक संघ द्वारा सम्मान पत्र देते हुए शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। बैठक में जिला अंतर्गत आने वाले समस्त विकास खंड एवं तहसील के पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य उपस्थित रहे। जिनमें अमिता मरकाम, मनोज सोनी, रामनारायण तिवारी, प्यारेलाल साहू, धर्मेन्द्र कुमार शाक्यवार, सुनील कुमार पटेल, हेतराम साहू, शंकर सिंह राठौड़, पुष्पेन्द्र कुमार पांडेय, बृंदावन पटेल, सुनील कुमार व्योहार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

अंगारो पर चलकर किया हुसैन को याद, बाबा हुजूर ने दी दुआएं



जिले भर में मातमी पर्व मोहर्रम आपसी सौहार्द के संपन्न
अनूपपुर दस दिनों से चली आ रही पैगम्बर साहब के नवासे इमाम हसन हुसैन के शहदत का मातमी पर्व मोहर्रम शुक्रवार को जिलेभर में आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ सम्पन्न हो गया। शुक्रवार को मोहर्रम के नवासे में अनूपपुर समेत जैतहरी, वैंकटनगर, अमलाई, चचाई, कोतमा, भालूमाड़ा, बिजुरी, राजेन्द्रग्राम तथा राजनगर व वैंकटनगर के विभिन्न ताजिया समितियों द्वारा 20 ताजिए निकाले गए, जहां दोपहर के समय मुस्लिम समुदाय ने स्थानीय मस्जिदों में नमाज अदा कर मोहर्रम का ताजिया निकाला। इससे पूर्व मुस्लिम समुदाय ने जिला मुख्यालय अनूपपुर के दोनों इमामबाड़ा तथा बड़ी मस्जिद में नमाज अदा की। मातमी पर्व मोहर्रम की बीते 9 दिनों से चली आ रही तकरीरें गुरूवार को समाप्त हो गया तथा शुक्रवार को दसवें रोजे के दिन सुबह से ही मातमी गीत मुस्लिम कमेटियों द्वारा बजाए गए। दोपहर से पांच बजे नगर भ्रमण करने के बाद जुलूस बस स्टैंड पहुंचा, जहां विभिन्न कमेटियों द्वारा मोहर्रम के पर्व को व्यापक रूप देने की तैयारियां की गई थी, यहां पर लगाए गए अलाव के अंगारों पर बाबा हुजूर ने चल कर सबको अचंभित किया। ताजिए जुलूस के दौरान हजारों लोंगों ने शिरकत कर सिन्नी आदि चढ़ाई। इसके साथ ही बाबा हुजूर के सामने अपनी समस्याएं तथा मन्नतें मांगी। मौके पर बाबा हुजूर ने खाली झोलियां प्रसाद से भर कर उन्हें आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही जायरीन भी बाबा हुजूर से मुरादें लेने पहुंचे। बस स्टैंड में दहकते शोलो पर हुसैन के मुरीदो ने दौड़कर अपनी आस्था व्यक्त की। इस दौरान अखाड़ो में छोटे बच्चों ने भी जमकर अपने हाथ आमजाएं। मोहर्रम की सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए स्थानीय पुलिस थाना तथा चौकी प्रशासन चाक चौबंद रहे। सुरक्षा मॉनीटरिंग के लिए स्वंय पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमान सम्भालें हुए रहें।
भालूमाड़ा में ताजियां रख लोगो ने किया इबादत
भालूमाड़ा में भी मोहर्रम का पर्व शांति एवं भाईचारे के साथ मनाया गया। भालूमाड़ा दफाई नम्बर 3 बड़ी मस्जिद में बीती शाम को ही ताजिए रखकर लोगों ने इबादत कर हुसैन की याद में अमन चैन की दुआएं मांगी। शुक्रवार की सुबह 10 बजे ही ताजिए का जुलूस निकाला गया। जिमसें छोटे-छोटे बच्चों एवं महिलाओं सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के साथ अन्य समुदाय के लोग शामिल हुए। ढोल नगाड़ों के साथ ताजिए 03 नम्बर दफाई के साथ पीली दफाई, अमनचौक, हालो ब्लॉक, लाईन दफाई होते हुए संतोषी दफाई, गेट दफाई होते हुए डबलस्टोरी के कर्बला में सम्पन्न हुई। इस दौरान नगर के अनेक स्थानों पर लंगर का आयोजन किया गया। वहीं जुलूस में शांति आयोजन की तैयारी में पुलिस बल तैनात रही। 

गुरुवार, 20 सितंबर 2018

25 टन कोयले के अवैध भंडारण के साथ आरोपी गिरफ्तार


अनूपपुर बिजुरी में अवैध कोयले से जुड़े कारोबार की सूचना पर बिजुरी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर नगर के समीप परसापानी के सूनसान स्थल पर भंडारित लगभग 25 टन कोयला जब्त करने के साथ मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए कोयले की कीमत लगभग 87 हजार रूपए बताई गई है। इस दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ साथ एक बाइक और मोबाईल भी जब्त किया। आरोपियों ने बताया कि कोयला की चोरी कर उसे बाहर भेजा जाना था। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय पेश किया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। बताया जाता है कि बिजुरी में लगातार कोयले के अवैध कारोबार को लेकर पुलिस को सूचना मिल रही थी। इसी कड़ी में बुधवार की रात बिजुरी थाना प्रभारी राधिका प्रसाद द्विवेदी ने धरपकड़ की योजना बनाते हुए मुखबिर की सूचना पर परसापानी के पास कोयला के लगभग 25 टन से अधिक का भंडारण होना पाया। कोयले की सुरक्षा में दो लोग टीपू मुसलमान उर्फ आफताब आलम निवासी बिजुरी वार्ड क्रमांक 12 अपने साथी खीदो कोल पिता नानकुली कोल निवासी परसापानी बाइक के साथ पाया गया। जिसे पुलिस ने धर दबोच कर दोनों को गिरफ्तार किया साथ ही बाइक व मोबाइल को भी जब्त की। पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा पिछले कई दिनों से अवैध कोयले का कारोबार किया जा रहा था, वहीं मामले में अब पुलिस की भी भूमिका संदिग्ध मानी गई है। जानकारी के अनुसार टीपू मुसलमान पिछले कई वर्षो से पुलिस की सांठगांव में अवैध कोयले के व्यापार में संलिप्त है, जो छत्तीसगढ़ तक अपना कोयला  भेजता है। पूर्व में भी राजनगर थाना अंतर्गत आमाडांड ओसीपी से कोयला चोरी करते हुए सुरक्षाकर्मियों ने टीपू मुसलमान के वाहन को रंगे हाथ पकड़ा था। जिसपर राज नगर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करते हुए टीपू मुसलमान को जेल भेजने की कार्रवाई की थी।
इनका कहना है
रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्रवाई करते हुए लगभग 25 टन कोयला जब्त किया गया है। कोयला टीपू मुसलमान का है जिसके विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।
राधिका प्रसाद द्विवेदी, थाना प्रभारी बिजुरी

चोर के कब्जे से 2 विद्युत मोटर को पुलिस ने किया जब्त

अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बिजुरी पुलिस ने चोरी गए दो विद्युत मोटर कीमत 55 हजार की तलाश करते हुए उसे जब्त में करने में सफलता पाई है। बताया जाता है कि पूर्व में चोरी हुए दो विद्युत मोटर की शिकायत थाना में दर्ज की गई थी, जिसमें पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संजय यादव के पास से दो विद्युत मोटर पाया। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया। पुलिस ने आरोपी संजय यादव के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी राधिका प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सुमित कौशिक, सहायक उपनिरीक्षक रामनरेश चौबे, वर्मा एवं प्रधान आरक्षक अग्नहोत्री, आरक्षक कमलेश तिवारी, सर्वजीत को भेज आरोपी को गिरफ्तार किया।


ट्रेनों के ठहराव के लिये जैतहरी में लोगो ने किया जल सत्याग्रह

कमर तक पानी में घंटों खड़ा होकर किया आन्दोलन
अनूपपुर बिलासपुर-कटनी रेल खंड के जैतहरी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली आधा सैकड़ा लगभग ट्रेनों में लम्बी दूरी के अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव नहीं होने से नाराज नगर के युवाओं ने बुधवार की सुबह तालाब में जल सत्याग्रह आंदोलन कर जनप्रतिनिधियों व रेलवे प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। लगभग सवा सैकड़ा लोगों ने जैतहरी वार्ड नम्बर 4 स्थित बंजारी तालाब में प्रवेश कर कमरभर पानी में घंटों खड़ा होकर जल सत्याग्रह किया। नगर विकास मंच के बैनर तले नगर के युवाओं के समर्थन में नगरवासियों सहित महिलाओं ने भी अपनी सहमति प्रदान की। लोगों का कहना था कि इससे पूर्व जनप्रतिनिधियों सहित रेलवे प्रबंधन अधिकारियों से भी जैतहरी रेलवे स्टेशन पर लम्बी दूरी के एक्सप्रेस ट्रेेनों जिसमे पुरी-हरिद्वार कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस, बरौनी-गोंदिया, छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस आदि के ठहराव को लेकर चर्चा की थी। जिसमें रेलवे अधिकारियों ने ठहराव को लेकर आश्वासन दिया था। लेकिन वर्ष 2018-19 रेल बजट के बाद भी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव जैतहरी के लिए प्रस्तावित नहीं हुआ। नगरवासियों का कहना था कि जैतहरी नगर के लोग दशको से एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग करता आ रहा है। लेकिन रेलवे व स्थानीय राजनेताओं की अकर्मण्यता की वजह से आज तक नगर की मांग पूरी नही हो पाई है। रेलवे प्रशासन की अकर्मण्यता की वजह से नगर के युवाओं ने नगर विकास मंच का गठन किया तथा कई बार युवाओ ने रेलवे प्रबंधन से मुलाकात कर मांग रखी। वहीं अबतक रेलवे ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। जल सत्याग्रह की सूचना पर सुरक्षा के लिए मौके पर जैतहरी पुलिस पहुंची। जहां युवाओं सहित नगरवासियों को मनाने का प्रयास करती रही। नगर विकास मंच का कहना था कि अगर प्रशासन हमारी मांगों पर कोई पहल नहीं करती तो आगे भी जल सत्याग्रह जैसे आंदोलन संचालित किए जाएंगे। विदित हो कि हिन्दुस्तान पावर प्लांट सहित जैतहरी के आधा सैकड़ा से अधिक गांव के यात्रियों को लम्बी दूरी की ट्रेन सफर के लिए अनूपपुर रेलवे स्टेशन आना पड़ता है। यहां तक कि नागपुर उपचार के लिए भी मरीजों को गम्भीर हालत में पहले अनूपपुर रेलवे स्टेशन आकर फिर बिलासपुर सहित अन्य मार्गो के माध्यम से नागपुर के लिए रवानी भरनी पड़ती है। इस दौरान रात में लम्बी दूरी की ट्रेन का सफर अनूपपुर में समाप्त होने पर यात्रियों को अगली सुबह अपने गांवों की ओर रवाना होना पड़ता है। इससे मरीजों सहित यात्रियों व परिजनों को यात्रा के दौरान परेशानियों से जूझना पड़ता है। 


बुधवार, 19 सितंबर 2018

साहित्यिक चोरी या शोध की पुनरावृत्ति की रोकथाम के बारे में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन



अनूपपुर शोधार्थियों को ई-रिर्सोसेज और प्लेगरिज्म (साहित्यिक चोरी या शोध की पुनरावृत्ति रोकने) के बारे में जानकारी के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकटंक के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में शोधार्थियों से विभिन्न संसाधनों का प्रयोग कर शोध को नई दिशा देने का आह्वान किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए डीन प्रो. रविंद्रनाथ मनुकोंडा ने ई-रिर्सोसेज की उपयोगिता, प्लेगरिज्म और रेफरेंस टूल्स के बारे में शोधार्थियों को जानकारी प्रदान की। उनका कहना था कि केंद्र्रीय ग्रंथालय में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर प्रयोग कर शोधार्थी स्वयं के शोध को नई दिशा दे सकते हैं। आवश्यकता इन संसाधनों के अधिकतम प्रयोग की होती है। कार्यशाला में तकनीकी सत्रों में केंद्र्रीय ग्रंथालय में उपलब्ध ई-संसाधनों, प्लेगरिज्म को रोकने के लिए उपलब्ध सॉफ्टवेयर, यूजीसी के नवीनतम प्लेगरिज्म नियमों और रेफरेंस मैनेजमेंट टूल मेंडले के बारे में विभिन्न विशेषज्ञों ने जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में 22 शोधार्थियों ने भाग लिया।

२० कृषकों के दल को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अनूपपुर। परियोजना संचालक आत्मा एवं उप संचालक कृषि एन डी गुप्ता ने बताया कि आत्मा परियोजना अंतर्गत उन्नत कृैषि तकनीकि को सीखने हेतु अनूपपुर से २० कृषकों का समूह ५ दिवसीय कृषक प्रशिक्षण हेतु ठाकुर छेदीलाल बैरिस्टर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सरकंडा बिलासपुर भेजा गया है। यह दल बटन मशरूम उत्पादन विषय पर वैज्ञानिकों से मार्गदर्शन एवं सलाह प्राप्त करेगा। उक्त दल को कलेक्टर अनुग्रह पी ने आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनान्तर्गत राज्य के बाहर ३० कृषकों का दल करेगा अध्ययन भ्रमण



अनूपपुर। मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनान्तर्गत चयनित १५-१५ कृषकों के दो दल राज्य के बाहर १० दिवसीय कृषक भ्रमण सह प्रशिक्षण के तहत १९ से २८ सितंबर तक राज्य के बाहर भ्रमण पर रहेगे। १० दिवसीय कृषक भ्रमण दल के आरक्षित वाहन को कलेक्टर अनुग्रह पी ने कलेक्टे्रट परिसर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मुख्यमंत्री खेत तीर्थयोजनान्तर्गत चयनित दल के सदस्य १६०५ किलोमीटर की यात्रा कर कृषि विज्ञान केन्द्र, शासकीय कृषि प्रक्षेत्र कृषक प्रशिक्षण केन्द्र कुठुलिया रीवा, इलाहाबाद कृषि संस्थान, चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय कानपुर, दलहन अनुसंधान केन्द्र कल्याणपुर, भारतीय गन्ना अनुसंधान केन्द्र लखनऊ, भारतीय उपोष्ण बागवानी संस्थान रहमानखेडा लखनऊ, नरेन्द्र देव कृषि प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज एवं प्रो एग्रो सीड्स फार्म फैजाबाद, सब्जी अनुसंधान संस्थान केन्द्र एवं जीन्स बैंक चुनार, सुरभि शीघ्र संस्थान (जैविक) डगमगपुर (मिर्जारपुर) का अध्ययन भ्रमण एवं कृषि वैज्ञानिकों से चर्चा करेगे।

शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक में २० सितम्बर को

अनूपपुर। शिक्षक संघ अनूपपुर के तहसील, ब्लॉक एवं नगर इकाईयों के पदाधिकारियों की बैठक २० सितम्बर को आयोजित की गई है,कोषाध्यक्ष संजय निगम ने बताया की प्रांतीय एवं संभागीय इकाई के निर्देशानुसार २० सितम्बर को जिला अंतर्गत समस्त तहसील, ब्लॉक एवं नगर इकाई के समस्त पदाधिकारियों की बैठक शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विवेकानंद कक्ष में दोपहर २ बजे से आयोजित किया गया है। बैठक में साश्वत जीवन मूल्य तथा सहायक शिक्षक, शिक्षक, प्रधानाध्यापक एवं अध्यापक संवर्ग के १२ वर्ष, २४ वर्ष एवं ३० वर्ष पूर्ण होने पर क्रमोन्नति, समयमान वेतनमान पर कार्य योजना एवं अध्यापक संवर्ग के छठवें एवं शिक्षक संवर्ग के सातवें वेतनमान के एरियर राशि के भुगतान न होने पर विशेष चर्चा किया जाना प्रस्तावित है। बैठक में जिला इकाई के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी सदस्यों को उपस्थित होना है। 

रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन में 4 ट्रैक्टर वाहन जब्त

अनूपपुरजैतहरी थाना क्षेत्र के चोलना गांव स्थित सोननदी से रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के मामले में जैतहरी पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई में चार ट्रैक्टर वाहन जब्त किए गए हैं। इनमें तीन ट्रैक्टर वाहनों पर नम्बर ही नहीं लगे थे, जबकि एक नम्बर वाला ट्रैक्टर एमपी 18 एच 2455 नम्बर को जब्त किया गया है। खनिज विभाग निरीक्षक सुरेन्द्र पटले के अनुसार क्षेत्र निरीक्षण के दौरान सोननदी के पास रेत का उत्खनन और परिवहन करते चार ट्रैक्टर वाहनों को रोका गया, जहां परिवहन सम्बंधी दस्तावेज मांगे गए। चारों वाहन चालकों ने किसी प्रकार के कोई भी पास पर्ची नहीं दिखाई। जिसके बाद सभी वाहनों को जब्त कर जैतहरी थाना को सुपुर्द किया गया है। जांच प्रतिवेदन कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे। 

कोल डस्ट को लेकर कॉलरी प्रबंधन के खिलाफ लोगो में फूटा आक्रोश

आक्रोशित लोगो ने २ घंटे लगाया जाम, मौके पर पहुंचा कॉलरी प्रशासन
अनूपपुर नगर पालिका कोतमा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक १० से १५ के रहवासियो एवं छात्र-छात्राओं को लगातार कॉलरी प्रबंधन की तानाशाही से परेशान हो रही है। कोल डस्ट (जहरीले धूल के गुबार) से पीडित नागरिको का आक्रोश बुधवार को कॉलरी प्रबंधन के खिलाफ फूट गया और कॉलेज तिराहे वार्ड क्रमांक १० के पास वार्ड पार्षद देवशरण सिंह एवंश्शैलू के नेतृत्व मे नागरिको द्वारा कोल डस्ट से परेशान होकर कोयला परिवहन मे लगे वाहनो को रोकते हुए चक्काजाम कर दिया। दोपहर १२ बजे लगे जाम एवं कोयला परिवहन से जुडे भारी वाहनो को रोके जाने की खबर से कॉलरी प्रबंधन एवं प्रशासन के कान खडे हो गए। सूचना पाते ही स्थल पर तहसीलदार टीआर नांग, नायब तहसीलदार मनीष शुक्ला, डिप्टी जीएम अजित कुमार सोढा, थाना प्रभारी राकेश वैश्य, पूर्व नपाध्यक्ष राजेश सोनी, बृजेश गौतम, प्रभात मिश्रा, धर्मेन्द्र वर्मा, मुनेश्वर पांडेय, सबएरिया धनराज आखरे, मैनेजर गोविंदा कॉलरी टीसी स्वर्णकार,एपीएम शरद मलिक, आरके सिंह प्रभारी एसओ सिविल, मैनेजर मीरा खदान एस.के. बोहरे सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।
आक्रोश देख तत्काल उठाया मलबा
जनता के आक्रोश पर प्रशासन द्वारा तत्काल कॉलरी प्रबंधन के अधिकारियों को बुलाया गया, जिसके बाद कॉलरी प्रबंधन ने तत्काल सड़क में फैले कोयले के डस्ट एवं जगह-जगह पडे मलबे को हटाने के साथ पानी का छिडकाव कराया किया साथ ही प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियो के सामने ओवरलोड वाहनो को ना चलाने, कोयला परिवहन मे लगे सभी वाहनो मे तिरपाल ढकने, दिन मे दो बार पानी का छिडकाव करने का आश्वासन दिया गया। जहां आश्वासन के बाद ही वाहनो को जाने दिया गया।
नपा ने भी सौपा ज्ञापन
कॉलरी प्रबंधन की तानाशाही से नगर पालिका जनता को राहत पहुंचाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष कोतमा मोहनी वर्मा एवं परिषद ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नाम कॉलरी प्रबंधन के खिलाफ एवं कोयला परिवहन से हो रहे प्रदूषण रोकने को लेकर कार्यवाही की मांग के संबंध में ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन मे उल्लेख किया कि एसईसीएम प्रबंधन द्वारा नगर की आबादी वाले क्षेत्र

मे भारी वाहनो मे ओवरलोड कर कोयले का परिवहन किया जाता है जिससे नगर पालिका के वार्ड क्रमांक ६ की जनता को असुविधा हो रही है।
इनका कहना है
कोयले से लदे वाहनो पर तिरपाल ढंककर खदान के बाहर निकालने सहित ओवरलोडिंग बंद करते हुए समय पर पानी का छिडकाप किया जाएगा।
अजित कुमार सोढा, डिप्टी जीएम
इनका कहना है
कोयला परिवहन के खिलाफ ज्ञापन सौपा गया हैं, कॉलरी प्रबंधन द्वारा आश्वासन दिया गया है,उल्लघंन किए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

टीआर नांग, तहसीलदार कोतमा

सायबर क्राईम की कार्यशाला में शामिल होंगे एडीपीओ राजगौरव तिवारी

अनूपपुर। कोतमा तहसील में पदस्थ वरिष्ठ एडीपीओ राजगौरव तिवारी आगामी 22 एवं 23 सितम्बर को आयोजित होने वाली सायबर क्राईम की कार्यशाला में शामिल होंगे। मीडिया प्रभारी राकेश कुमार पान्डेय ने बताया कि कार्यशाला उच्च न्यायालय जबलपुर के आधीन राज्य न्यायिक अकादमी में आयोजित की जाएगी। लोक अभियोजन संचालनालय म.प्र. की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में शामिल होने के लिए जिले से एडीपीओ कोतमा को नामांकित किया गया है। यह कार्यशाला मुख्य रूप से सायबर क्राईम विषय पर आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में म.प्र. के न्यायिक अधिकारी, अभियोजन अधिकारी एवं अन्य अधिकारी भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि अभियोजन संचालनालय भोपाल म.प्र. द्वारा वर्ष 2018 को प्रशिक्षण वर्ष घोषित किया गया है। जिसका उद्देश्य प्रत्येक जिले में पदस्थ एक-एक अभियोजन अधिकारियों को किसी एक विषय पर विशेषज्ञता प्रदान करना है। जिले में पदस्थ वरिष्ठ एडीपीओ राजगौरव तिवारी को सायबर क्राईम के विषय में विशेषज्ञता प्रदान करने इस आयोजन में उनका नाम नामांकित किया गया है। 

मंगलवार, 18 सितंबर 2018

स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी नायकों के योगदान को रेखांकित करने की आवश्यकता-प्रो.टी.वी. कटटीमनी

अनूपपुर प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की अलख जगाने वाले महाकौशल के नायक राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर इतिहासकारों का आह्वान किया गया कि वे आदिवासी नायकों के इतिहास में अमूल्य योगदान को प्रभावी रूप से रेखांकित करें। इस अवसर पर पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकटंक ने आदिवासी नायकों के जीवन वृतांत को आमजन तक पहुंचाने के लिए संयुक्त प्रयास करने की घोषणा की। पं.शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश तिवारी ने ने कहा कि महाकौशल क्षेत्र के आदिमानव काल से लेकर आधुनिक काल तक की अवधि में दिए गए योगदान का उल्लेख किया और कहा कि यहीं से देश के अन्य हिस्सों में मानव का पलायन हुआ। यह क्षेत्र इतिहास में विशेष स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि प्राचीन भारत में तिथि के आधार पर इतिहास लिखने की परंपरा भले ही न रही हो मगर वेद, शास्त्र और प्राचीन ग्रंथ भारतीय इतिहास का ही भाग हैं जिनके माध्यम से सार तत्व को जनमानस के सम्मुख प्रस्तुत किया गया। उन्होंने आदिवासी नायकों के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को अमूल्य बताते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों से इसकी जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने को कहा। इंगांराजवि के कुलपति प्रो.टी.वी. कटटीमनी ने आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के इतिहास के पुर्नलेखन की आवश्यकता है दोनों विश्वविद्यालय इस संबंध में मिलकर कई नए कदम उठा सकते हैं। लुप्तप्राय: भाषा केंद्र के निदेशक प्रो. दिलीप सिंह ने जानकारी दी की राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह पर आधारित पुस्तक प्रकाशित की जा रही है जिसे रानी दुर्गावती और अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पुस्तकों की श्रृंखला के रूप में आगे ब$ढाया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक डॉ.आशुतोष कुमार सिंह ने दोनों आदिवासी नायकों के योगदान को सुरूचिपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया। संचालन डॉ.संतोष सोनकर व धन्यवाद कुलसचिव पी.सिलुवैनाथन ने दिया।


एडवोकेट प्रोटेक्सन एक्ट अधिनियम में संसोधन के विरोध में अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

कोतमा। सोमवार को नगर के अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्सन एक्ट अधिनियम में संसोधन के विरोध में अपर सत्र न्यायाधीश को मुख्य न्यायाधीश के नाम एवं एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि अधिनियम की धारा ३० एवं ३४ में उच्च न्यायालय द्वारा हस्तक्षेप कर अधिवक्ताओं की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है जो उचित नही है। धारा ३४ अधिवक्ता अधिनियम करने, जजेस एकाउन्ट बिल्टी बिल तुरंत लाया जाए पूर्र्व कैप्टन हरीश उत्पल का प्रकरण व कामकार का प्रकरण म.प्र.उच्च न्यायालय कि निर्णीत प्रकरण प्रवीण पाण्डेय के प्रकरण पर पुर्नविचार करने हेतु संविधान पीठ बनाई जाकर उक्त प्रकरणो को पुर्नविलोपित किया जाए। हायर एजुकेसन बिल ना लाया जाए न ही लागू किया जाए। न्यायाधिपतियों के चयन में उच्च न्यायालय के लिए राज्य अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारी एवं उच्चतम न्यायालय के लिए विधिक परिषद पदाधिकारियों की राय मंगाई जाए,व उनकी राय पर विचार किया जाए। एडवोकट प्रोटेक्सन एक्ट केन्द्रीय अधिनियम के रूप में बनाया जाए एवं अगले सत्र में लागू किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष राजेश सोनी, उपाध्यक्ष मो.इस्तियाक,जसवीर सिंह, शिव कुमार विश्वकर्मा, मुकेश षुक्ला,त्रिवेणी शंकर तिवारी, गोरे लाल नामदेंव, संजीव जायसवाल, सहित अधिवक्तागण शामिल थे।






हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से मतदाता जागरूकता

अनूपपुर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने स्वीप प्लान अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु बूथ चलेंगे हम रैली एवं हम मतदान करेंगे हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जागरूकता लाने के निर्देश समस्त सेक्टर अधिकारियों को दिए हैं। डॉ सिडाना ने समस्त अधिकारियों यह भी कहा है कि रैली में समाज के हर वर्ग पुरुष महिलाओं आदि को शामिल कर मतदान के महत्व उसकी ताकत एवं जिम्मेदारियों से आम जनो को अवगत कराए। आपने बताया कि उक्त गतिविधियों की दैनिक विवरणी सम्बंधित सेक्टर अधिकारी अनिवार्य रूप से देंगे।

उपजिलाध्यक्ष ने किया आवेदकों की समस्याओं का किया त्वरित निदान

अनूपपुर। आवेदकों की समस्याओं को शांतिपूर्वक सुनने मात्र से ही आवेदकों का दर्द आधा हो जाता है। जनसुनवाई लोगों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निदान का माध्यम है। अनूपपुर मुख्यालय में प्रति सप्ताह की भाँति ही इस बार भी साप्ताहिक जनसुनवाई हुई। उपजिलाध्यक्ष ऋषि कुमार सिंघई ने आवेदकों की समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनका त्वरित निदान किया। जनसुनवाई में ग्राम सीतापुर निवासी ने उषा सिंह अध्यापक एवं महेन्द्र सिंह के द्वारा गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी के संबंध में,ग्राम बिजौड़ी निवासी लालाराम यादव ने सीमांकन प्रकरण उपलब्ध कराये जाने के संबंध में, ग्राम बुढानपुर निवासी सुग्रीव यादव ने विवाह सहायता की राशि भुगतान न होने के संबंध में, बिजुरी निवासी ममता राजे ने मुख्य पदस्थापना स्थल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिजुरी में वापिसी करने के संबंध में,ग्राम रेउसा विकास खण्ड कोतमा निवासी सुखमंती बैगा ने मुख्यमंत्री द्वारा आदिवासी महिलाओं को आर्थिक कल्याण की राशि १००० रू० प्रति माह न मिलने कें संबंध में आदि सम्बंध में आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

रैली निकालकर दिया मताधिकार के प्रयोग का संदेश

अनूपपुर। मतदान हर एक नागरिक का अधिकार है और कर्तव्य भी। एक सफल एवं जीवंत प्रजातांत्रिक व्यवस्था का मूल है प्रगति की राह एवं माध्यमों के चयन में आमजनो की सहभागिता। मताधिकार की शक्ति से आम जन इस व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। अनूपपुर अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजग$ढ में आम जनो को मतदान के महत्व एवं उसकी शक्ति से अवगत कराकर मतदान कर अपने  दायित्व के निर्वहन की समझाइश रैली के माध्यम से दी जा रही है। रैली में बच्चे, महिलाएँ पुरुष सभी शामिल होकर जागरूकता लाने का कार्य कर रहे हैं।

बच्चों को सिखाए सफाई के तरीके एवं साफ रहने का महत्व

अनूपपुर। बचपन में ही अगर अच्छी आदतो से नौनिहालों को अवगत कराकर ढाला जाए तो वह आगे चलकर एक जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। इसी क्रम में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत समाज कार्य में स्नातक जैतहरी की छात्रा खुशबू राठौर एवं सविता राठौर ने अनूपपुर के  वार्ड नंबर ११ की आंगनवाडी में आंगनवा$डी कार्यकर्ता के साथ, बच्चों  को साफ रहने का महत्व एवं स्वच्छ आदतों के बारे में विस्तार से बताया। सभी बच्चों के अच्छे से हाथ धुलाकर शपथ दिलाई कि भोजन के पहले एवं शौच के बाद सभी बच्चे प्रतिदिन साबुन से हाथ धोएंगे। सभी बच्चों ने दीदियों का कहना मानने की बात कही।

ईवीएम एवं वीवीपैट से नागरिकों को कराया जा रहा है अवगत

अनूपपुर। कलेक्टर अनुग्रह पी के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी डॉ.सलोनी सिडाना के नेतृत्व में जिले में नागरिकों को ईवीएम एवं मतदाताओं के दोहरे सत्यापन हेतु प्रयोग होने वाली वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया जा रहा है। स्वीप प्लान के अनुसार समस्त विकासखंडो में हाट बाजारों में शासकीय कार्यालयों में ऐसे स्थानो में जहाँ आम तौर पर नागरिक एकत्रित होते हैं। मास्टर ट्रेनर द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा नागरिकों से दिखावटी मतदान कराकर प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन में ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीन का प्रयोग किया जाएगा। वीवीपैट में ७ सेकंड तक प्रदर्शित पर्ची में मतदाता ने जिस अभ्यर्थी को वोट दिया है उसकी क्रम संख्या, नाम एवं चुनाव चिन्ह देखकर दोहरा सत्यापन कर सकेंगे। वीवीपैट के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता और भी बढेगी।

सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत पुष्पराजगढ़ में की गयी कार्यवाही

अनूपपुर। कलेक्टर अनुग्रह पी के निर्देशानुसार सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत व्यापक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में तहसीलदार पुष्पराजगढ़ पंकज नयन तिवारी के नेतृत्व में कार्यवाही कर सार्वजनिक स्थानो में लगे हुए पोस्टर,बैनर आदि को हटाने की कार्यवाही की गयी। उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन ने सार्वजनिक सम्पत्ति के विरूपण के सम्बंध में सखत रूख अपनाया हुआ है।

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...