https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 27 नवंबर 2019

समपार फाटको में सीमित ऊंचाई के सबवे निर्माण कार्य हेतु कई ट्रेन रहेगी प्रभावित

अनूपपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर-अनूपपुर सेक्शन में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीमित ऊंचाई के सबवे निर्माण कार्य के तहत विभिन्न रेल फाटको में 22 दिसम्बर तक प्रत्येक रविवार को ढ़लित खंडों को स्थापित करने का कार्य किया जाना प्रस्तावित था। इस कार्य के फलस्वरूप 1, 8,15 एवं 22 दिसम्बर प्रत्येक रविवार को गाडी संख्या 68740-68739 बिलासपुर -शहडोल -बिलासपुर मेमू एवं गाड़ी संख्या 68747-68748 बिलासपुर-कटनी-बिलासपुर मेमू को रद्द करने तथा कुछ एक्सप्रेस गाडिय़ों को देरी से रवाना किए जाने की घोषणा की गई थी। अपरिहार्य कारणों से इस कार्य को आगामी आदेश तक के लिए स्थगित किया गया है तथा इस दौरान प्रभावित होने वाली सभी गाडियों को इनके निर्धारित समयानुसार चलाने का निर्णय रेलवे प्रशासन द्वारा लिया गया है। इस दौरान प्रभावित सभी गाडिय़ां अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...