https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 30 नवंबर 2019

राजेन्द्रग्राम में सट्टा-पट्टी काटते 5 सटोरिया गिरफ्तार, 3 हजार 830 नगद जब्त

अनूपपुर / राजेन्द्रग्राम राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत सट्टा-पर्ची काटे जाने की लगातार शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशन में राजेद्रग्राम थाना प्रभारी खेम सिंह पेद्रो ने 30 नवम्बर को राजेन्द्रग्राम बस स्टैण्ड सहित देहार क्षेत्र में अभियान चलाते हुए 5 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 हजार 830 रूपए जब्त करते हुए सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए सटोरियों में देवानंद चौकसे पिता महेश प्रसाद 38 वर्ष निवासी राजेन्द्रग्राम से 530 रूपए, दुर्गा प्रसाद जायसवाल पिता बैजनाथ जायसवाल 33 वर्ष निवासी पकरीटोला से 780 रूपए, बृजेश जायसवाल पिता नंदलाल जायसवाल 26 वर्ष निवासी हर्राटोला से 700 रूपए ,अमृत लाल पिता डोमारी प्रसाद उम्र 23 वर्ष निवासी नवगवां  से 720 रूपए एवं ज्ञानेन्द्र सिंह पिता कुंदन सिंह 36 वर्ष से 100 रूपए नगद सहित सट्टा पर्ची जब्त करते हुए जुआं एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...