https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023

अवैध ई टिकट बनाते युवक गिरफ्तार, 10 हजार रुपयें की ई टिकट जप्त

अनूपपुर। रेल सुरक्षा बल अनूपपुर ने मंगलवार को एक युवक से मोबाइल से ई टिकट बनाने के आरोप में 25 ई टिकट कीमत 10 हजारों रुपयों से अधिक को गिरफ्तार करते हुए रेलवे अधिनियम की धारा 143 का मामला दर्ज किया हैं। बुधवार को मिली जानकारी अनुसार 6 फरवरी को मुखबीर सूचना पर 40 वर्षीय अकील अहमद पुत्र स्व. फत्तन खान, निवासी-वार्ड नं. 09, विकलांग छात्रावास के पास, अनूपपुर को रे.सु.ब. पोस्ट अनूपपुर में पूछताछ करने पर बताया कि निजी यूजर आई डी से अन्य लोगों को भी ई-टिकट उपलब्ध करवाता हैं। टिकट का स्क्रीन शॉट लेकर व्हाट्सएप के माध्यम से भेज देता हैं तथा अपने ग्राहकों से प्रिंट मूल्य के अलावा 50-100 रूपये कमिशन के रूप में लेता है। इस कार्य को करने हेतु वैधानिक दस्तावेज की मांग की गई परंतु युवक ने कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नही किया। जिस पर रेलवे अधिनियम की धारा 143 का अपराध करते पाए जाने एवं मौके पर उपलब्ध गवाहो के समक्ष उसका कथन दर्ज कर मोबाईल व जी-मेल एप से कुल 25 नग रेलवे ई-टिकट प्रिंट कर निकाला गया। जिस पर मोबाईल समेत उन 25 नग रेलवे ई-टिकटो को जप्तीपत्र बनाकर जप्त किया गया जिसका मूल्य 10027.85 आंकी गई।

सोमवार, 6 फ़रवरी 2023

विकास यात्रा से नहीं जनता का मोह, खाली कुर्सी भरने हो रही मशक्कत, दूसरे दिन भी खाली रहा पंडाल

कोतमा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने खाली कुर्सियों के सामने किया भाजपा सरकार के कार्यो का बखान
अनूपपुर। प्रदेश में संत रविदास जयंती से विकास यात्राओं की शुरूआत हुई। यात्रा के जरिये सरकार नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तक पहुंच कर अब तक के हुये विकास कार्यो का बखान के साथ नए हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान करना तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देना है। रविवार को कोतमा नगर पालिका क्षेत्र के गांधी चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने विकास यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जहां नगर पालिका अध्यक्ष कोतमा व उपाध्यक्ष सहित नगर की जनता ही नदारद रहीं हैं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने प्रदेश की भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री द्वारा किये गये विकास कार्यो का बखान मंच के सामने लगी खाली कुर्सी से करना पड़ा। जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने विकास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर नगर के 7 वार्डो में रवाना किया। वहीं दूसरे दिन 6 फरवरी को 9 वार्डो का भ्रमण कर पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाना था। जिसके लिये वार्ड क्रमांक 9 टैक्सी स्टैण्ड में मंचासीन कार्यक्रम किया गया। लेकिन दोनो ही दिन विकास यात्रा के मंचासीन कार्यक्रम से लोग नदारद रहे। पूरे कार्यक्रम में सिर्फ भाजपा नेताओं सहित अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। आखिर क्या कारण हैं कि कोतमा नगर के 15 वार्डो की जनता ने नगर के भाजपा नेताओं से दूरी बनाते हुये विकास यात्रा का लाभ प्रशासन से लेना उचित समझ रही है।
मंच पर सिर्फ भाजपा नेताओं की भीड़ विकास यात्रा के शुभारंभ पर जहां कोतमा नगर की जनता ने अपने आप को दूर रखा। वहीं मंच के सामने लगी कुर्सियां खाली रही। इतना ही नही कोतमा नपाध्यक्ष अजय सराफ व उपाध्यक्ष वैशाली बद्री ताम्रकार कार्यक्रम से अपनी दूरी बनाये रखे और भाजपा नेताओं की मंच पर भीड़ देख स्वयं को कार्यक्रम से दूर कर लिया गया। लोगो ने बताया कि जो भी कल्याणकारी योजनाएं है उसे प्रदेश सरकार द्वारा लाया गया है। लेकिन निचले स्तर के नेताओं के कारण पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ नही मिल पाता है। अब कोतमा नगर की जनता जिला प्रशासन के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ लेना चाहती है। जिसके कारण कोतमा के भाजपा नेताओं ने अपनी दूरी बनाये हुये है। विधानसभा चुनाव की तो नही है तैयारी प्रदेश सरकार ने विकास यात्रा का मुख्य उद्देश्य नए हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान करना, विभिन्न योजनाओं का लाभ देना, पहले के हितग्राहियों से संवाद स्थापित करना तथा छूटे हुए हितग्राहियों का नाम जोड़ना है। 20 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा जिले के हर गांव-गांव, मजरे टोला तक पहुंच कर लाभ देना एवं विकास कार्यो का बखान करना है। इस यात्रा खास मानी जा रही है, क्योंकि विधानसभा चुनाव के 7 से 8 महीने बाकी हैं और अभी से बीजेपी चुनावी मूड में आ गई। इस यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से भूमि पूजन, लोकार्पण सहित कई विकास कार्यो को लेकर विकास यात्रा चल रही है। लेकिन इन दिनों भाजपा के कुछ तथाकथित नेताओं के चंगुल में कई बार फंस चुकी जनता अब इन नेताओं से दूर रहने में ही अपनी भलाई समझ रही है। क्योकि इन तथाकथित नेताओं के पास खुद के द्वारा क्षेत्र में किये गये कार्य व विकास शून्य है।

चुनिंदा उद्योगपतियों के इशारों पर चल रहीं हैं मोदी सरकार- कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश सिंह

अनूपपुर। भारत सरकार की अदूरदर्शिता के कारण करोड़ों नागरिकों की गाढी कमाई जो राष्ट्रीय कृत बैंकों और भारतीय जीवन बीमा निगम में जमा थी, अडानी ग्रुप में निवेश करा दिया गया जिससे कि सबका पैसा डूबने की कगार पर है। बैंकों में जमा जनता का पैसा कारपोरेट घरानों के पास पहुंचा दिया गया है। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के वजह से आम जनता परेशान है। 6 दिसम्बेर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर एवं प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा अणानी समूह सहित एलआईसी,एसबीआई व अन्य सर्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से जबरजस्ती निवेश के विरोध में भारतीय स्टेट बैंक अनूपपुर के सामने धरना प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रमेश सिंह मरावी ने संबोधित करते हुए कहीं। इसके पूर्व कांग्रेस ने ई-मेल के माध्यम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर एलआईसी और स्टेट बैंक जैसे सरकारी संस्थानों द्वारा अणानी समूह में बेहद जोखिम भरे लेन देन और निवेश से इंश्योरेंस कंपनी के 29 करोड़ पालिसी धारकों व बैंक के 45 करोड़ खाताधारकों का भविष्य दांव पर लगा दिया हैं। सरकार इन पर इतनी मेहरबान क्यों हैं। कांग्रेस शुरू से कहती आ रही है कि मोदी सरकार देश के कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों के इशारों पर चल रहीं। मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा का पूरा बजट उनके द्वारा बनाया जाता हैं,और उन्हीं के इशारे पर यह सरकार चल रही हैं। शेयर बाजार गिरने के कारण देश के करोड़ों निवेशकों का पैसा फंसा हुआ हैं। एलआईसी और आरबीआई जैसे संस्थान घाटे में चले गए हैं। भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबा जा रही हैं इसीलिए कांग्रेस ने जनता के हित में सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करने का निश्चय किया हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास यात्रा पर भी कहा कि 18-19 वर्षों से प्रदेश को लूटने वालों को अब विकास की याद आई हैं। विकास यात्रा को गुमराह यात्रा करार दिया साथ ही साथ जिले के किसानों की समस्याओं को भी जनता के सामने रखते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एस.डी.एम., तहसीलदार के साथ साथ समूचे प्रशासन को विकास यात्रा में झोंक दिया है। सरकारी दफ्तरों में विभागीय कार्य ठप्प हो गए हैं।

विकास यात्रा का एनएसयूआई ने शव यात्रा निकाल किया अंतिम संस्कार

अनूपपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने मध्य प्रदेश सहित अनूपपुर जिले में निकल रहीं विकाश यात्रा को विनाश यात्रा बताते हुए विरोध में सोमवार को शव यात्रा निकाल कर अंतिम संस्कार किया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अनूपपुर इकाई के जिलाध्यलक्ष संजय सोनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के निर्देश पर प्रदेश सहित अनूपपुर जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा की विकास यात्रा नहीं अपितु विनाश यात्रा हैं जिसकी शव यात्रा निकाल कर दहन किया। एनएसयूआई जिलाध्यसक्ष ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा द्वारा निकाली जा रही विकास यात्रा, विकास यात्रा नहीं बल्कि विनाश यात्रा हैं। आज मध्य प्रदेश में शिक्षा माफिया चरम सीमा पर है रेत माफिया चरम सीमा पर हैं भ्रष्टाचार और बेरोजगारी में नंबर हैं। महाविद्यालय और विद्यालयों में शिक्षकों की कमी हैं, छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिल रहीं, सभी विभाग के कर्मचारी आंदोलनरत हैं ऐसे में शिवराज सिंह चौहान किस हक से विकास यात्रा निकाल रहे हैं, इन्हे विकास नहीं बल्कि विनाश यात्रा निकालनी चाहिए।

विकास यात्रा में शत-प्रतिशत क्षेत्र के लोगो से संवाद कर जन कल्याण विकास का उद्देश्य्- आशीष वशिष्ठ

अनूपपुर। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से पात्र हितग्राहियों को जोड़ने तथा जरूरतमंद लोगों का जीवन बेहतर हो। इस मंशा से शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा विकास कार्यों, सुशासन व मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान से वंचित या छूटे हुए लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकास यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। विकास यात्रा के दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधि तथा विकास यात्रा के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, हितलाभ वितरण, पेसा एक्ट की जनजागरूकता तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए सोमवार को नवागत कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने विकास यात्रा के संबंध में पत्रकार से रूबरू होते हुए कही। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया, अपर कलेक्टर अंजली द्विवेदी रहीं। कलेक्टर ने कहा कि विकास यात्रा के दौरान लोक कल्याणकारी विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया जाएगा। साथ ही विभिन्न शासकीय संस्थानों का निरीक्षण भी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को कराया जाएगा। निरीक्षण में पाई गई कमियों को दूर करने के प्रयास भी किए जाएंगे। प्राप्त सुझावों तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन तथा मांग संबंधी ज्ञापन भी नागरिकों से स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समन्वित प्रयास से ही प्रगति विकास और जन कल्याण के परिणाम आएंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से मैदानी क्षेत्रों की सकारात्मक और नकारात्मक खबरें प्राप्त होती हैं, जिसे संज्ञान में लेकर व्यवस्था के सुधार के प्रयास भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा के माध्यम से शत-प्रतिशत क्षेत्र को कवर करने का प्रयास होगा। इस दौरान हितलाभ से लाभान्वित लोगों से संवाद किया जाएगा तथा उनके विचार भी लोगों से साझा कराए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र आदि के लाभ देने के भी प्रयास होंगे। जन समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर आयोजित कर सकारात्मक निराकरण के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने पत्रकारों से विकास यात्रा के दौरान जन जागरूकता किए जाने तथा इस संबंध में आवष्यक सुझाव भी देने की अपील की। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने विकास यात्रा के लिए तय किए गए रूटचार्ट की जानकारी दी। साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के कार्यक्रम के संबंध में भी जानकारी साझा करते हुए कहा कि शत-प्रतिशत पात्रताधारी हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लक्ष्य के अनुरूप कार्य किया जा रहा है।

रविवार, 5 फ़रवरी 2023

माघ पूर्णिमा पर नर्मदा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, किया दीपदान

अनूपपुर। माघी पूर्णिमा के पावन पर पवित्र नगरी अमरकंटक में रविवार को नर्मदा तीर्थकोटी कुंड एवं रामघाट में हजारों श्रद्धालुओं के हुजूम ने नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई और दीपदान किया तथा सूर्य देव को प्रणाम कर अर्ध्य दिया। इस दौरान नर्मदे हर के जयकारों से मां नर्मदा के स्नान घाट एवं नर्मदा उद्गम मंदिर प्रांगण गूंज उठा वही कतारबद्ध होकर श्रद्धालु मां नर्मदा के दर्शन करते दिखे। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने गरीब निराश्रितों ब्राह्मणों को तिल, गुड़, कंबल व वस्त्र दान किए। माघी पूर्णिमा पर नर्मदा स्नान करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं का अमरकंटक आगमन होता है। पूर्णिमा के इस अवसर पर अमरकंटक के विभिन्न आश्रमों,मंदिरों,देवालयों एवं सार्वजनिक स्थानों में भंडारा,प्रसाद का भी आयोजन रखा गया जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। माघी पूर्णिमा में स्नान का महत्व - धार्मिक दृष्टिकोण से इस मास का बहुत अधिक महत्व है। इस मास में शीतल जल के भीतर डुबकी लगाने वाले मनुष्य पापमुक्त हो जाते हैं। माघ मास या माघ पूर्णिमा को संगम में स्नान का बहुत महत्व है। संगम नहीं तो गंगा, गोदावरी, कावेरी, नर्मदा, कृष्णा, क्षिप्रा, सिंधु, सरस्वती, ब्रह्मपुत्र आदि पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए।
मान्यता है कि माघी पूर्णिमा के पावन दिन श्रीहरि विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। इसलिए इस दिन गंगा स्नान का विशेष फल प्राप्त होता है। माघ मास की पूर्णिमा पर चंद्रमा मघा नक्षत्र और सिंह राशि में स्थित होता है। मघा नक्षत्र होने पर इस तिथि को माघ पूर्णिमा कहा जाता है। माघी पूर्णिमा पर देवता भी गंगा स्नान के लिए प्रयाग आते हैं, इसलिए माघ मास की पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान करना बहुत शुभ माना गया है। नर्मदा मंदिर के मुख्यप पुजारी धनेश द्विवेदी (वंदे महराज) बताया कि यह जो माघ का महीना स्नान के लिए अत्यंत पावन पुण्यदायी है। माघ मास के पूर्णिमा के दिन गंगा,नर्मदा सहित अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने पर अनंत कोटि गुणफल की प्राप्ति होती है। इस मास में किए गए दान से समस्त प्रकार की मनोकामना पूर्ण होती है। आज के ही दिन जो लोग एक महीने का कल्पवास करते है आज उसकी पूर्णयता होती है। जो लोग माता जी के आश्रय लेकर नर्मदा तट में स्नान कर नर्मदा जी का दर्शन करता है वह धन धान्य लक्ष्मी वैभव एवं सुख शांति से अपना जीवन संपन्न करके अपने आपको धन्य बना लेता है। शास्त्र में तीन मास का स्नान वर्णित है जिसमे प्रथम कार्तिक मास, दूसरा माघ मास तीसरा वैशाख मास है। जो लोग माघ मास पूर्णिमा के दिन स्नान करते है उन्हे पूरे महीने के स्नान का पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ भगवान लक्ष्मी नारायण की कृपा मिलती है और मनवांछित मनोकामना पूर्ण होती है।

शनिवार, 4 फ़रवरी 2023

तीन दिन पूर्व तालाब में डूबे वृद्ध का मिला शव, शराब के नशे में गिरा तलाब में

अनूपपुर। कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरा के निदावन गांव में 1 फरवरी की रात से गुमे 52 वर्षीय व्यक्ति का शनिवार को शव गांव के तालाब के अंदर मृत स्थिति में तीन दिन बाद कड़ी मेहनत के बाद मिल। कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर जांच की कार्यवाही कर रही हैं। जानकारी अनुसार ग्राम निदावन निवासी 52 वर्षीय रामलाल कोल पुत्र स्व,डोमारी कोल जो मजदूरी एवं घरेलू कार्य करता था 1 फरवरी की रात अपने साथी श्यामलाल अगरिया के साथ गांव के किनारे लल्ला कोल के यहां शराब पीने बाद वापस घर आ रहा था लेकिन वह घर नहीं पहुंचा, दूसरे दिन सुबह गांव के नया तालाब के पगडंडी रास्ते में रामलाल का जूता एवं गमछा मिलने पर परिजनों तथा ग्रामीणों द्वारा खोजबीन की गई किंतु किसी भी तरह की जानकारी न मिलने के कारण ग्राम पंचायत सकरा सरपंच संतोष सिंह को जानकारी देते हुए कोतवाली थाना अनूपपुर में गुमने की सूचना दर्ज कराई। वहीं संदेह के आधार पर पुनः ग्रामीणों ने दूसरे और तीसरे दिन तालाब में खोजबीन की गई साथ ही कोतवाली पुलिस ने जिला होमगार्ड अनूपपुर के सहयोग से तालाब में खोजबीन कराए जाने के बाद शनिवार की सुबह जेसीबी के द्वारा तालाब की मेढ खोदकर पानी निकाला गया पानी के कम होते ही रामलाल मृत स्थिति में तालाब के बीच झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। परिजनों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों सौंप दिया। वहीं प्रथम दृष्टरया मृतक के शरीर में किसी भी तरह की गंभीर चोट के निशान नहीं मिले जबकि मृतक के माथा एवं आंख के पास वह दोनों पैरों के घुटने के पास खरोचदार निशान मिले मिले हैं, प्रारंभिक जांच दौरान मृतक की मृत्यु पानी में डूबने से होना प्रतीत होता है।

अवैध गांजा रखने के आरोप में तीन आरोपितों को 8-8 वर्ष कठोर कारावास, 75 हजार का अर्थदण्ड

अनूपपुर। विशेष न्यायाधीश अनूपपुर (स्वापक औषधि तथा मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985) पंकज जायसवाल की न्यायालय ने थाना जैतहरी के विशेष प्रकरण में अपराध की धारा 20 (बी)/8 एनडीपीएस एक्ट के आरोपित 53 वर्षीय जगतप्रसाद गुप्ता पुत्र नानदादी गुप्ता निवासी छातापटपर थाना जैतहरी, 35 वर्षीय राजाराम चौधरी पुत्र रामगोपाल चौधरी, 23 वर्षीय सागर चौधरी पुत्र रामप्रसाद चौधरी दोनो निवासी पोडी, बरबसपुर थाना भालूमाडा को 8-8 वर्ष का कठोर कारावास एवं कुल 75हजार रू. के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। पैरवी अपर लोक अभियोजक सुधा शर्मा द्वारा ने की। सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पुलिस थाना जैतहरी में 16 अक्टूबर 2019 को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर बताये हुए स्थान ग्राम छातापटपर गोविन्द चौधरी के घर के पास संदेही व्यक्ति जगत प्रसाद गुप्ता अपने दो साथी राजाराम चौधरी एवं सागर चौधरी के साथ दस्तयाब होने पर संदेहियों की तलाशी में तीनों एक-एक बोरी रखे हुए थे, जिनके अन्दर अवैध गांजा रखा था, जिसे तौलने पर जगत प्रसाद के पास 19 किलो 860 ग्राम, राजाराम चौधरी के पास 18 किलो 860 ग्राम तथा सागर चौधरी के पास 17 किलो 860 ग्राम गांजा पाया गया। प्रत्येक के पास बरामद गांजा में से 50-50 ग्राम पदार्थ परीक्षण हेतु प्रत्येदक कार्यवाही का पंचनामा जप्तशुदा करते हुए विवेचना संबंधी सम्पूर्ण कार्यवाही पश्चात अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष विचारण हेतु पेश किया गया, जहां आरोपितों को दोषी पाते हुए न्यायालय ने सजा सुनाई।

नाबालिग से शादी करने की बात कर बलात्कार करने वाले आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

अनूपपुर। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश अनूपपुर आर.पी.सेवेतिया की न्यायालय ने थाना कोतवाली के अपराध की धारा 366, 376(2)एन भादवि एवं 5(एल) (जे) (II)/6 पॉक्सो एक्ट के आरोपी 26 वर्षीय रामरहीस बैगा पुत्र छोटेलाल बैगा निवासी ग्राम मझौली, चौकी केशवाही, थाना बुढार शहडोल को आजीवन कारावास एवं कुल 3000 रूपये का अर्थदण्ड की सजा सुनाई हैं। पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी शशि धुर्वे ने की। सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पीडिता अपने मौसी के ग्राम में निवास करती थी तब आरोपित पीडिता से मिलने आया करता था और जब भी उसे मिलता था तो उसे पसंद करने की बात करता था तथा 23 मई 2021 को पीडिता से शादी करने की बात करते हुए उसे उसके घर से बिना बताये अपने साथ जनकपुर ले गया। जिस पर पीडिता के परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। जहां आरोपित ने पीडिता को अपने साथ रखकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया जिसके परिणाम स्वरूप वह गर्भवती हो गई। इस बीच पुलिस ने पीडिता को आरोपित के पास से दस्तयाब करते हुए उसका चिकित्सीय परीक्षण करा आरोपित को अभिरक्षा में लेते हुए अनुसंधान समाप्ति पर अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया जहां पर आरोपित पर दोष सिद्ध होने पर सजा सुनाई गई।

शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023

महावीर कोल रिसोर्स धिरौल अनूपपुर, शहडोल समेत 4 ठिकानों पर वाणिज्य विभाग की छापेमारी

अनूपपुर। जिले के महावीर कोल रिसोर्स धिरौल में वाणिज्य विभाग का छापा पड़ा है। टीम ने कटनी के कोयला कारोबारी अनुज जैन की महावीर कोल रिसोर्स धिरौल के शहडोल, अनूपपुर सहित प्रदेश के चार अन्य ठिकानों पर छापा मारा है। टीम ने शुक्रवार शाम 5:30 बजे एक साथ कार्रवाई की है। टीम की पड़ताल अभी जारी है। वाणिज्य कर विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार डॉ.अलोक मिश्रा राज्य कर अधिकारी जबलपुर के नेतृत्व में 20 सदस्यीय इस टीम में बृजराज सिंह धुर्वे, सचिन कुमार उद्दे, विवेक सिंह बघेल, वीके सिंह, जूही खटिक, गोपाल सिंह आदि यहां पहुंचे हैं। अनूपपुर के धिरौल स्थित कोल वासुरी के साथ ही बुढ़ार कॉलेज कॉलोनी में स्थित कार्यालय व कटनी के बड़वारा एवं सिंगरौली के चितरंगी में भी छापे मारे हैं। कोयले की खरीदी और बिक्री के दौरान शासन की कर चोरी किए जाने की बात सामने आई है। उक्त फर्म के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

जैतहरी नगरीय निकाय के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष का चुनाव 11 फरवरी को

अनूपपुर। जिले की जैतहरी नगरीय निकाय में संपन्न पार्षद पद के निर्वाचन के पश्चात अब अध्यक्ष,उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष वशिष्ठ ने शुक्रवार को जारी आदेश में नगर परिषद जैतहरी के चुनाव की शनिवार 11 फरवरी की तिथी तय की हैं। साथ ही पीठासीन अधिकारी एवं सहायक पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति भी की हैं। जैतहरी नगरीय निकाय संपन्न पार्षद पद के निर्वाचन के पश्चात अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 45 के अधीन पार्षद के निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने की तीथि से 15 दिवस के भीतर निर्वाचित पार्षदों के सम्मिलन बुला कर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त अधिकारी की अध्यक्षता में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न कराए जाने के निर्देश पर मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी राजपत्र (असाधारण) प्राधिकार से प्रकाशित अनूपपुर जिले नगरीय निकाय जैतहरी के नव निर्वाचित पार्षदों की अधिसूचना प्रकाशित कर दी गयी हैं। जिसमे नगर परिषद् जैतहरी में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने हेतु 11 फरवरी तिथी तय की गई हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने अध्यक्ष (पीठासीन अधिकारी) सहायक पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति की हैं। जिसमें पीठासीन अधिकारी डिप्टी कलेक्टर विजय डेहरिया एवं सहायक पीठासीन अधिकारी शशंक शेंडे को नियुक्त किया गया हैं। कलेक्टर ने संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को नवनिर्वाचित पार्षदों को अध्यक्ष /उपाध्यक्ष निर्वाचन तिथि की लिखित सूचना देकर पावती उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

जिला जेल अनूपपुर को मिला आईएसओ प्रमाण, रीवा सर्किल की जेल

अनूपपुर। जिला जेल अनूपपुर को कार्यालय एवं जेल का अनुशासन, सफाई व्यवस्था सहित अन्यु कार्य प्रणाली में अच्छे कार्य के लिए लिए ISO प्रमाण पत्र जारी किया गया हैं। ज्ञात हो कि केन्द्रीय जेल रीवा सर्किल के अंतर्गत आने वाली जेलों में अनूपपुर पहली जिला जेल है जिसे आईएसओ प्रमाण मिला हैं। उप जेल अधिक्षक अनूपपुर ने शुक्रवार बताया कि केन्द्रीय जेल रीवा सर्किल के अंतर्गत आने वाली जेलों में अनूपपुर जिला को एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी के मार्गदर्शन में जिला जेल को कार्यालय एवं जेल का अनुशासन, सफाई व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था, रिकार्ड संधारण, पाकशाला व्यवस्था व कार्यालय स्टाफ अनुशासन को देखते हुए ISO प्रमाण पत्र जारी किया गया। ज्ञात हो कि उप जेल अधिक्षक इन्द्रदेव तिवारी के कार्य कुशलता पर यह संभव हो सका हैं।

गांव जाने के इंतजार में खड़े अधेड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ठोकर, मौत

अनूपपुर। जैतहरी थाना अंतर्गत सड़क के किनारे खड़ें 50 वर्षीय अधेड़ गांव जाने के लिए सड़क किनारे ऑटो या बस के इंतजार में खड़ा था तभी माल वाहक वाहन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए ठोकर मार दिया जिससे अधेड़ की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। जानकारी अनुसार जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम धनगवां पड़रिया निवासी 50 वर्षीय पूरन सिंह पुत्र वीरन सिंह राठौर शुक्रवार को घर के लिए घरेलू सामग्री लेने के लिए खूटाटोला बाजार से वापस गांव आने के लिए दोपहर 3 बजे सड़क किनारे वाहन के इंतजार में खड़ा था तभी से वेंकटनगर से अनूपपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक CG 20 BD 1018 के चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए ठोकर मार दिया,जिससे अधेड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगो ने घटना की जानकारी जैतहरी पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रक को जप्त करते चालक की खोजबीन में लग गई।

अंतरराज्यीय दो पहिया वाहन चोरी में एक गिरफ्तार 5 वाहन जप्त

कोतवाली की टीम ने आरोपी के कब्जे से 2.5 लाख के वाहनों को किया जप्त
अनूपपुर। थाना प्रभारी कोतवाली अनूपपुर को मुखबिर से वाहन चोरी के एक संदेही के बारे में सूचना प्राप्त मिली जिस पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमर वर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने छत्तीसगढ़ के थाना गोरेला निवासी एक युवक को पकड़कर पूछतांछ करने पर पांचों दो पहिया वाहन की चोरी को स्वीकार किया। पुलिस ने पांचो वाहनों को जप्त किया। जिसकी कुल कीमत ₹ 2 लाख 50 हजार आंकी गई। जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेंद्र सिंह पवार ने समस्त थाना प्रभारियों को चोरी के पूर्व अपराधियों जेल से रिहा होने वाले अपराधियों की नियमित जांच हेतु निर्देशित किया गया हैं। कोतवाली निरीक्षक अमर वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि गुरूवार को मुखबिर से वाहन चोरी के एक संदेही के बारे में सूचना मिली, जिस पर एसडीओपी अनूपपुर कीर्ति बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। संदेह के आधार पर 25 वर्षीय तोमेश्वर पुत्र घनश्याम राठौर निवासी फाटक टोला लालपुर थाना गोरेला छत्तीसगढ़ से पूछतांछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया। विशेष टीम द्वारा पांचों दो पहिया वाहनों जप्त कर थाना में खड़ा किया। जिसकी कुल कीमत ₹2 लाख 50 हजार आंकी गई। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह अनूपपुर सब्जी बेचने आता था और डुप्लीकेट चाबी के माध्यम से वाहनों की चोरी करता था। पुलिस को अन्य थानों के चोरी के वाहन बरामद होने की संभावना है। कार्यवाही में एसडीओपी अनूपपुर कीर्ति बघेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमर वर्मा, सउनि. नागेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, महिपाल नामदेव, प्रधान आरक्षक महेंद्र राठौर, रामखेलावन यादव, राजेश कंवर, शेख रशीद, आरक्षक प्रकाश तिवारी एवं साइबर सेल के आरक्षक राजेंद्र अहिरवार, पंकज मिश्रा एवं राजेंद्र केवट शामिल रहें।

गुरुवार, 2 फ़रवरी 2023

ग्रीष्म ऋतु के आगमन पर अमरकंटक में जमी ओस की बूंदे, मौसम सर्द

अनूपपुर। जिले के अमरकंटक जो ऊंची पहाड़ी क्षेत्र में बसा हुआ हैं, जहां नर्मदा नदी का उद्गम स्थल हैं यहां हर वर्ष दिसंबर माह में तापमान न्यूनतम स्तर पर पहुंच जाता है और कई बार यहां की जमीन पर बर्फ रुपी सफेद ओस जम जाती है। इस वर्ष दिसंबर और जनवरी माह जो ठंड के लिए मुख्य समय होता है अमरकंटक में तापमान एक अथवा 0 डिग्री पर नहीं पहुंचा। किंतु 3 फरवरी शुक्रवार को शीतलहर न चलने के कारण तापमान एक डिग्री पर आ गया और अमरकंटक में नर्मदा तटीय क्षेत्र व अन्य स्थानों पर सफेद बर्फ रुपए ओस की बूंद सुबह घंटों जमी रही। जमी ओस की बूंदे मानो प्रकृति ने सफेद चादर धरती पर बिछा दी हो।
शीत ऋतु लगभग विदा ले चुका है लेकिन हिमालय में हो रही बर्फबारी मौसम में उतार-चढ़ाव किया हुआ है जिसके चलते ठंड जिले के वातावरण में समाई हुई है। पवित्र नगरी अमरकंटक के माई की बगिया, रामघाट, कपिलधारा मार्ग और अमरकंटक के आसपास लगे गांव में घास और पैरा में खर्रा जमा हुआ नजर आया।अमरकंटक में ठंड अच्छी थी लेकिन शीतलहर चलने के कारण तापमान में गिरावट नहीं आ सकी थी जिसके कारण यहां लोग इस बार घास पर सफेद बर्फ जैसा नजारा देखने से वंचित थे लेकिन शुक्रवार की सुबह यह मनोहरी नजारा दूर-दूर से आए पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को देखने को मिल ही गया। गुरुवार को भी अमरकंटक सहित जिले के चारों तहसील क्षेत्र में कड़ाके की ठंड थी। शुक्रवार की सुबह भी लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। पुष्पराजगढ़ तहसील क्षेत्र में कड़ाके की ठंड जरूर पड़ी जिससे अरहर की फसल को नुकसान हुआ हैं। माघ माह चल रहा है ठंड के फिर से पलट कर आने की संभावना कम थी लेकिन पर्यावरण में बदलाव के चलते लोगों को फरवरी माह में भी ठंड का सुहावना मौसम मिल रहा है और लोग भी चाहते हैं कि और अधिक दिनों तक ऐसे ही ठंड बरकरार रहे। संभावना जताई गई है कि यदि शुक्रवार और शनिवार की रात हवाएं ना चली तो एक बार फिर यहां तापमान नीचे जाएगा और बर्फ रूपी नजारा अमरकंटक की धरा पर नजर आएगा।

नर्मदा परिक्रमा करते पवित्र नगरी पहुंचे डिजिटल बाबा, ओंकारेश्वर के लिए किया प्रस्थान

सोशल मीडिया में बाबा के एक लाख 62 हजार फॉलोअर्स
अनूपपुर। नर्मदा परिक्रमा पर निकले सन्यासी स्वामी राम शंकर जिन्हें डिजिटल बाबा के नाम से भी संबोधित किया जाता है, शुक्रवार को पवित्र नगरी अमरकंटक पहुंचे जहां उन्होंने माई की बगिया होते हुये तट परिवर्तित कर दक्षिण तट से ओंकारेश्वर की ओर प्रस्थान किया। डिजिटल बाबा पूरे परिक्रमा को फेसबुक लाइव कर आम जनमानस को डिजिटली परिक्रमा का दर्शन लाभ प्रदान करा रहे हैं। डिजिटल बाबा के फेसबुक पेज पर देश और दुनियां भर से एक लाख 62 हजार फॉलोअर हैं। नर्मदा मैया के जल को स्वच्छ रखने के विषय मे डिजिटल बाबा ने कहा कि जब तक हम व्यक्तिगत ढंग से जागरूक नहीं होंगे तब तक मां नर्मदा का जल प्रदूषित होता रहेगा। सरकार में बैठे नेता लोग केवल वादा करते रहेंगे, धरातल पर उन वादों को उतारने में कोई भी सरकार तब तक सफल नहीं हो सकती जब तक की नागरिक अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह ठीक ढंग से नही करेंगे। 3600 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा में डिजिटल बाबा अकेले ही रहते हैं और जहां रुकते हैं उनके मध्य अपना अनुभव सुनाते हैं, आध्यात्म के विषयों से लोगो को परिचित कराते हैं। डिजिटल बाबा प्रति दिन करीब 25 से 30 किलोमीटर पैदल परिक्रमा कर रहे हैं।
बाबा ने बताया कि हमने परिक्रमा को समय सीमा में नही बाधा है। मां नर्मदा के पावन सानिध्य में मन आनन्दित है। अधिकतर परिक्रमा मां नर्मदा मां के तट मार्ग से ही कर रहे हैं। परिक्रमा के दौरान प्रदेश के नागरिक जन बेहद प्रेम भाव से परिक्रमा कर रहे लोगो की सेवा में तन मन धन से समर्पित रहते हैं। यह परिक्रमा 4 से 5 महीने में पूरी होती है। परिक्रमा करने वाले लोगों के लिये भोजन, चाय व ठहरने की व्यवस्था ग्रामीण जन आपस मे मिल कर करते है। कहीं-कहीं कोई अकेले भी करते हैं। कुछ स्थान पर आश्रम एवं मन्दिर के व्यवस्थापक जन कर रहे हैं। सोशल मीडिया के लोकप्रिय युवा संन्यासी डिजिटल बाबा ने 4 नवम्बर को देव उठनी एकादशी के दिन गोमुख घाट पर विधिवत पूजा पाठ कर कन्या भोज के उपरान्त ओमकारेश्वर से नर्मदा परिक्रमा आरंभ किये। स्वामी राम शंकर ऐसे युवा संन्यासी हैं जो युवा वर्ग को आध्यात्म भारतीय संस्कृति के विषय में लगातार सोशल मीडिया के जरिये जागरूक करते रहते हैं। युवा वर्ग को जीवन मे अध्यात्म के महत्व को समझाते रहते हैं।

परेशान वार्डवासियों ने नपा की सड़क को पीडब्ल्यूडी को देने की मांग

शंकर मंदिर से बस्तीन मार्ग पीडब्ल्यूडी से बनवाने का सौंपा ज्ञापन, 20 दिनों में कार्य प्रारंभ नही होने पर होगा अनशन
अनूपपुर। नगर के लोगो ने नगर पालिका अनूपपुर के वार्डो की खराब सड़क से परेशान होकर नगर की सड़को को लोक निर्माण को देने की मांग की हैं। वार्ड क्रमांक 10, 11 एवं 14 अंतर्गत शंकर मंदिर चैराहा से सामुदायिक भवन अनूपपुर (देवानटोला) तक पीडब्ल्यूडी से सीसी रोड का निर्माण कराये जाने को लेकर वार्डवासियों ने 2 फरवरी को कलेक्टर के नाम ज्ञापन अपर कलेक्टर सरोधन सिंह को सौंपा। साथ ही कहां हैं कि 20 दिनों में कार्य प्रारंभ नही होने पर होगा अनशन करेंगे। वार्डवासियों ने बताया कि नगर पालिका की बनाई सड़के 6 माह से ज्या2दा नहीं चलती हैं और इसका खमियाजा नगर के लोगों को उठाना पड़ता हैं। घटिया निर्माण से हमारे कर का गलत उपयोग कर हम पर और अधिक कर का बोझ डालते हैं। नगर की सभी सड़के इसी तरह का हाल हैं। शिकायत करनेपर कोई सुनवाई नहीं होती। अगर इन सड़को के निर्माण की जिम्मेादारी लोक निर्माण विभाग को दी जाती हैं तो सड़क चलने लायक तो बनेगी। सौंपे गये ज्ञापन में वार्डवासियों ने कहा हैं कि वार्ड क्रमांक 10, 11 एवं 14 अंतर्गत शंकर मंदिर चौराहे से सामुदायिक भवन अनूपपुर देवानटोला तक विगत 15 वर्षो से सीसी रोड नही बन पा रही हैं। बीते तीन पंचवर्षीय से चुनाव का मुद्दा बनकर रह गया है। जिसके कारण अब आमनजों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के समय में सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो जाती है। जबकि इस मार्ग से पिपरिया, दुलहरा, कांसा, लखनपुर, गोबरी सहित कई ग्राम पंचायतो के ग्रामीण आनाजाना होता है। गर्भधात्री महिला, स्कूली बच्चे, रोजमर्रा से जुड़े व्यापारी इस मार्ग मे दुर्घटना ग्रस्त हो जाते है। वार्डवासियों ने इस मार्ग को नपा अनूपपुर से लेकर पीडब्ल्यूडी से सड़क बनाये जाने की मांग की है। साथ ही कहा हैं कि 20 दिवस के अंदर सड़क निर्माण के लिये जिला प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाया जाता है तो सभी वार्डवासी सड़क बनावाये जाने हेतु रैली निकालकर अनसन में बैठेंगे।

बुधवार, 1 फ़रवरी 2023

आम बजट: भाजपा ने बताया अमृत तो कांग्रेस ने संवेदनहीन बताया

बजट में देश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प- सांसद
अनूपपुर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का आम बजट 2023 पेश किया। जिसमे गरीब खाद्यान्न योजना 1 साल के लिए बढ़ाई गई है। वहीं 7 लाख की आय तक अब कोई टैक्स नहीं लगाने एवं नए टैक्स स्लैब की भी घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि पैन अब राष्ट्रीय पहचान पत्र के रूप में जाना जाएगा। इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोबाइल, खिलौने और देसी मोबाइल सस्ते होंगे। वहीं, चिमनी, कुछ मोबाइल फोन और कैमरे के लेंस, सिगरेट सोना, चांदी, प्लैटिनम महंगा होगा। बजट में रखा हर वर्ग का ध्यान- सांसद सांसद हिमाद्री सिंह ने सर्वसमावेशी और हर वर्ग का ध्यान रखने वाला बजट बताते हुए कहा कि यह देश के गरीबों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और किसानों को ताकत देने वाला बजट है। आम बजट में पीएम कौशल विकास योजना-4 प्रारंभ करने, स्किल इंडिया मिशन इंटरनेशनल सेंटर स्थापित करने, युवा उद्यमियों के लिए एग्रीकल्चर स्टार्टअप शुरू करने की बात की गई है। यह बजट युवाओं के लिए नये रोजगार का सृजन तो करेगा ही साथ ही महिला सशक्तीकरण की दिशा में भी प्रभावी होगा। महिलाओं को 2 लाख तक की बचत पर 7.5 प्रतिशत ब्याज देने प्रावधान इसमें किया गया है। जनजातीय क्षेत्रों के लिए पीजीबीटी के अंदर 15000 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है, जो जनजातीय समाज के नौजवानों और आदिवासी भाई-बहनों को ताकत देगा। मोदी सरकार ने कोविड काल में गरीब कल्याण अन्न योजना चलाई थी, ताकि कोई भी गरीब भूखा न सो सके। 80 करोड़ परिवारों के लिए इस योजना को 1 वर्ष के लिए और बढ़ाकर मोदी सरकार ने गरीबों को ताकत दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना जो हर गरीब के जीवन स्तर को बदल रही है, उसमें 66 प्रतिशत की वृद्धि एवं 79 हजार करोड़ का प्रावधान कर मध्यम वर्गीय एवं गरीब परिवारों को ताकत देने का काम किया गया है। आम बजट में युवाओं के कृषि स्टार्ट अप्स को बढ़ावा देने के लिए एग्रीकल्चर फंड की स्थापना करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, अगले 3 साल तक 1 करोड़ किसानों को नेचुरल फॉर्मिंग में मदद करने और 10 हजार बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर्स बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। सरकार के ये कदम किसानों को लाभदायक और जैविक खेती की ओर प्रेरित करेंगे। अमृतकाल का पहला जन कल्याणकारी बजट - मनोज द्विवेदी
बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता मनोज द्विवेदी ने इसे अमृतकाल का पहला जन कल्याणकारी व विकसित भारत के निर्माण की ओर महत्वपूर्ण कदम का बजट बताया। भाजपा नेता ने कहा कि आम बजट 2023 की समग्र चर्चा करें तो निष्पक्ष तरीके से आप पाएगें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत अमृतकाल का यह पहला बजट विकसित भारत के निर्माण की दिशा में मजबूती से रखा गया महत्वपूर्ण कदम है। यह वित्तीय दबाव को कम करते हुए देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएगा। भाजपा नेता मनोज द्विवेदी ने कहा कि यह बजट गरीबों, मध्यमवर्गीय आम जनता का बजट है। इस बजट मे समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है। नये प्राथमिक सहकारिता बनाने से ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। दूध, मछली , सब्जी , सिंघाडा, अंडा जैसी वस्तुओं का उत्पादन बढेगा। गाँव को विकास की धुरी पर लाकर मोदी सरकार ने विकसित भारत की संकल्पना पर ठोस पहल की है। जिस तरह से रेल बजट पर बडी राशि स्वीकृत की गयी है , उससे ट्रेनों का संचालन अधिक सुगम , सरल और सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना आपदा के कठिन समय में जिससे आज तक दुनिया के तमाम देश उबर नहीं पाए हैं , भारत आज और भी मजबूती से आत्मनिर्भर बन कर सामने आया है। पिछले 60 वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था को कांग्रेस ने पटरी से उतार दिया था। प्रधानमंत्री सरकार की कुशल नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर आ गयी है। गरीबों को छत के लिए 66% राशि इस बजट में बढ़ाई गई है।जिससे 2024 तक हर गरीब को उसकी छत मिल जाएगी। एक करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ा जाएगा। जिससे पेस्टीसाइड और रसायनिक दवाइयों से मुक्ति मिलेगी। युवाओं और कर्मचारियों के लिए भी यह बजट अमृत जैसा है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ देश की जनता को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। देश को आत्मनिर्भर, गरीबी मुक्त बनाने की राह पर बढ़ रहे प्रधानमंत्री- खाद्य मंत्री
प्रदेश खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि यह देश के आर्थिक चक्र को मजबूत करने वाला बजट है। 2014 से पहले भारत विश्व की दसवीं अर्थव्यवस्था था, लेकिन आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। यह सब ऐसे ही नहीं हुआ, बल्कि उन उपायों का परिणाम है, जो एक विजनरी व्यक्तित्व हैं और आजादी के अमृतकाल के इस पहले बजट से भी यही दिखाई देता हैं। बजट में 7 लाख रूपए तक सालाना कमाने वालों पर कोई टैक्स नहीं है, वहीं, 10 लाख करोड़ का जो पूंजीगत व्यय किया गया है, उससे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप होगा और रोजगारों का सृजन होगा। देश के विकास को गति देगा-भाजपा जिला अध्यक्ष भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि गुड इकॉनोमी इज द गुड पॉलीटिक्स। इस लिहाज से देखें तो प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रस्तुत आम बजट देश को आगे बढ़ाने वाला, अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला बजट हैं। यह सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय बजट देश के विकास को नई गति प्रदान करेगा। अमृतकाल का यह बजट हर क्षेत्र में सामर्थ्यशाली भारत की नींव बनेगा। निराशाजनक व संवेदनहीन बजट- कांग्रेस जिलाध्यक्ष
कांग्रेस जिलाध्ययक्ष रमेश सिंह मरावी ने बजट को निराशाजनक व संवेदनहीन बताते हुए कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने बजट में युवा, बेरोजगारों, मेहनतकश किसान,महिलाओं को निराश किया है। पेश किए गए बजट में छात्रों की फीस बढेगी, दवाओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि होगी, रेल किराया बढेगा, गैस सिलेंडर की कीमतों में प्रतिदिन इजाफा होगा, डीजल - पेट्रोल- बिजली बिलों मे आए दिन बढोत्तरी होगी। आम आदमी को रोजमर्रा की वस्तुएं खरीदने के लिए संघर्ष करना पडेगा। भारत में अब तक का सबसे दिशाहीन बजट पेश किया गया हैं। इस बजट में पूंजीपतियों के हितों का ध्यान रखा गया है।

चलती गांडी से उतरते समय गिरने से दो हिस्सो में कटा युवक, मौत

अनूपपुर। छुलहा रेलवे स्टेशन मे मंगलवार- बुधवार की रात ट्रेन से अचानक उतरने के कारण 40 वर्षीय व्यक्ति की कई हिस्सों में कटने के कारण स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना रेलवे स्टेशन अनूपपुर स्टेशन मास्टर द्वारा जीआरपी पुलिस अनूपपुर दी गई। मृतक के परिजनों के समक्ष पुलिस ने पंचनामा बना शव का पोस्टिमार्टम उपरांत अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप पर जांच प्रारंभ कर दी। जानकारी अनुसार रेलवे स्टेशन अनूपपुर स्टेशन मास्टर द्वारा जीआरपी चौकी अनूपपुर को इस आशय की सूचना दिया गया कि मंगलवार- बुधवार की रात मालगाड़ी के चालक ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति अनूपपुर-जैतहरी रेलखंड के मध्य छुलहा स्टेशन के पास मृत स्थिति में रेल लाइन के बीच व आसपास मृत स्थिति में पड़ा हुआ हैं। जीआरपी घटना स्थल पर पहुंचकर कार्यवाही प्रारंभ की। इस दौरान मृतक की पहचान अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत वेंकटनगर निवासी सचिन उपाध्याय पुत्र शंकर उपाध्याय के रूप में हुई, मृतक भोपाल में एक शादी समारोह में सम्मिलित होने बाद भोपाल- बिलासपुर ट्रेन से वापस वेंकटनगर अपने घर जा रहा था, तभी अचानक छुलहा स्टेशन में गाड़ी चलने बाद अचानक उतरा जिससे वह ट्रेन के नीचे आ गया और कमर से नीचे दो हिस्सों में कटने से मौत हो गई।

मंगलवार, 31 जनवरी 2023

ग्रापं गोधन के पूर्व ग्राम रोजगार सहायक को जिपं सीईओ ने भेजा जेल

शौचालय निर्माण की 77 हितग्राहियों की 9 लाख 24 हजार की राशि हडपने का आरोप
अनूपपुर। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वीकृत शौचालय निर्माण कार्य में 77 हितग्राहियों के नाम कूट रचना कर 9 लाख 24 हजार का भुगतान न होना जांच के दौरान आरोप प्रमाणित पाए जाने पर जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत गोधन के पूर्व रोजगार सहायक वीरेंद्र केवट को जिला पंचायत द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर वसूली की राशि 9 लाख 24 हज़ार जिला पंचायत के खाते में जमा कर रसीद सहित जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया था, परंतु संबंधित द्वारा वसूली की राशि जमा नहीं करने पर 24 मई न्यायालय कलेक्टर अनूपपुर के समक्ष में सुनवाई कर वीरेंद्र केवट से राशि वसूली हेतु भी आदेशित किया गया था। किन्तु राशि जमा नहीं होने पर अपर कलेक्टर (विकास) अभय सिंह ओहरिया ने मंगलवार को पूर्व ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत गोधन को मामला मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 92 की धारा 2 जा, फौ,के तहत 31 जनवरी से 1 मार्च तक जिला जेल में निरूद्ध करने के आदेश जारी करते हुए जिला जेल के जेलर को अनावेदक को 31 जनवरी को कार्यालय जिला पंचायत अनूपपुर में हाजिर कराने को भी कहा हैं। जिला पंचायत के विहित अधिकारी अपर कलेक्टर (विकास) अभय सिंह ओहरिया ने वसूली हेतु 25 जनवरी को पुनः कारण बताओ नोटिस जारी कर वीरेंद्र केवट को अंतिम सुनवाई का अवसर प्रदान करते हुए वसूली राशि जमा कर 31 जनवरी 2023 को अपराह्न 2:00 बजे कार्यालय में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने तथा अनुपस्थिति एवं प्रस्तुत जवाब समाधान कारक न पाए जाने की दशा में मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 92 की उप धारा 2 के तहत जिला जेल की एक पक्षीय कार्रवाई की नोटिस देते हुए इसके लिए स्वतः ही उत्तरदाई होने का उल्लेख किया था किन्तु वसूली राशि वीरेंद्र केवट पुत्र गजाधर केवट द्वारा जमा नहीं करने और समाधान कारक जवाब नहीं मिलने पर जिला पंचायत अपर कलेक्टर (विकास) अभय सिंह ओहरिया ने मंगलवार को पूर्व ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत गोधन थाना तहसील जैतहरी को मामला मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 92 की धारा 2 जा, फौ,के तहत 31 जनवरी से 1 मार्च तक जिला जेल में निरूद्ध करने के आदेश जारी करते हुए जिला जेल के जेलर को अनावेदक को 31 जनवरी को कार्यालय जिला पंचायत अनूपपुर में हाजिर कराने को भी कहा हैं।

रामचरितमानस की प्रतियां जलाने व अभद्र टिप्पणी को लेकर सपा पर आक्रोश

भगवती मानव कल्याण संगठन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी अनूपपुर ने सौंपा ज्ञापन
अनूपपुर। रामचरितमानस की प्रतियां जलने व अभद्र टिप्पणी से सनातन धर्म का अपमान करने एवं देश को जाति धर्म के नाम पर बांटने की साजिश करने वाले उप्र समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य सहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही की मांग करते हुए भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी अनूपपुर ने 31 जनवरी को प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यठम से तहसीलदार भागीरथी लहरे को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रवक्ता अमित कुमार यादव ने बताया कि भारत आदिकाल से ही साधु-संतो ऋषि-मुनियों का देश रहा हैं। यहां का जन-जन भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण अपने देवी-देवताओं पर गहरी आस्था रखता है। हमारे धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस में देश की लोक आस्था के केन्द्र भगवान श्रीराम के जीवन का वर्णन किया गया हैं। भगवान श्रीराम जिनका जीवन देश ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व के लोगों को आत्मकल्याण एवं जनकल्याण का मार्ग प्रशस्त करता था रहा है। परंतु खेद का विषय है कि समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद साथ रामचरितमानस पर अभद्र टिप्पणी की गई जिससे उत्साहित होकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को फाड़ा एवं जलाया, इस कृत्य से करोड़ो लोगों की आस्था को ठेस पहुँची है। उन्होंमने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकताओं द्वारा ओछी राजनीति के माध्यम से सनातन धर्म को बदनाम करने एवं जाति-धर्म नाम पर बाँटने की साजिश की जा रहीं। जिसका भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति ना पार्टी विरोध करती है। ज्ञापन में रामचरितमानस की प्रतियां जलाकर सनातन धर्म का अपमान करने वाले एवं देश को जाति धर्म के नाम पर बांटने की साजिश करने वाले समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की अभद्र टिप्पणी से समाज आहत हुआ हैं। इस तरह की टिप्पणी व कृत्या को सनातन समाज को स्वी कार नहीं हैं।राम चरित मानस को फाड़ा व जलाये जाने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर सख्त कार्यवाही किए जाने मांग की हैं।

सांतवे वेतनमान एवं नियमितीकरण मांग को लेकर सर्व शिक्षा अभियान कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

एक सप्ताह में निराकरण नहीं होने पर धरना की दी चेतावनी
अनूपपुर। स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत समग्र शिक्षा अभियान में 27 वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मियों ने सांतवे वेतनमान एवं नियमितीकरण किये जाने जाने को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यएम से अनूपपुर एसडीएम कमलेश पुरी को दो सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया हैं कि विगत 27 वर्षो से स्कूल शिक्षा विभाग में समय शिक्षा अभियान अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र में ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर विभिन्न पदों पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के संबंध में समय समय पर शासन, प्रशासन को जापन / पत्र एवं विभिन्न के माध्यम से मांगों की पूर्ति हेतु ध्यानावार्पण करवाया गया हैं। मांगों का निराकरण व कर्मचारी संगठन से संवाद नहीं किये जाने के फलस्वरूप प्रदेश के समय शिक्षा अभियान कार्यरत संविदा अधिकरियों/कर्मचारियों में आर्थिक संकट का सामना करने के साथ साथ निराशा एवं आक्रोस हैं। दो सूत्रीय ज्ञापन विभिन्न पदो पर संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमानुसार 01/04/2016 से सांतवा वेतनमान मय एरियर्स सहित दिया जाये एवं विभिन्न पदों की वेतन विसंगति दूर करने, शासन सामान्य प्रशासन विभाग के नीति-निर्देश 5 जून 2018 के आदेश क्रमांक सी-5-2/2016/1/3 के अनुक्रम में विभाग में प्रशासकीय सेटअप तथा भर्ती नियमों में यथोचित परिवर्तन कर नवीन भर्ती/ रिक्त पदा मैं संविदा अधिकारियों/कर्मचारियों का संविलियन कर अन्य विभागों की भांति नियमित किये जाने की मांग करते हुए कहा हैं कि लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया जा रहा हैं 31 जनवरी को कलम बंद आंदोलन धरना दिया गया। एक सप्ताह में निराकरण नहीं होने की स्थिति में सर्व शिक्षा अभियान कर्मचारी संघ, पूर्व प्रेपित कार्यक्रमानुसार राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन के लिये वाध्य होगा।

गुरुजी के नियमितीकरण हाईकोर्ट की अवमानना, प्रशासन को दिया 1 माह का समय

अनूपपुर। गुरुजी के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट की अवमानना पर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग सहित 3 को नोटिस चार हफ्तों का समय दिया हैं। जिले में कार्यरत गुरुजी के नियमितीकरण के लिए मंगलवार को याचिका अधिवक्ता दीपक पाण्डे ने प्रस्तुत की जिस पर हाईकोर्ट ने याचिका का निराकरण करते हुए सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, कलेक्टर अनूपपुर, जिला समवंयक सर्व शिक्षा अभियान अनूपपुर एवं आयुक्त सहायक आदिवासी विकास अनूपपुर को नोटिस देते हुए निर्देशित किया था कि तीन महीने के अंदर याचिकाकर्ता के आवेदन पर नियमानुसार कार्यवाही कर सूचित करें। किन्तु प्रशासन ने समय सीमा बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नही होने पर आवेदक ने अवमानना याचिका प्रस्तुत की। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता हेमलता राठौर गुरुजी शा. प्राथमिक विद्यालय करहिबाह सहित शेष अन्य की तरफ से बहस करते हुए अधिवक्ता दीपक पाण्डे ने बताया कि पात्रता परीक्षा पास करने के बाद नियमितीकरण के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर ने याचिकाकर्ता हेमलता राठौर सहित अन्यन के लिए अनुशंशा की थी उसके बाद भी नियमितीकरण नहीं किया जा रहा है, जिस पर अवमानना याचिका दायर की गई जिस पर हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद प्रतिवादी को चार हफ्ते का समय दिया हैं।

दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास, दो हजार का जुर्माना

अनूपपुर। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश अनूपपुर आर.पी.सेवेतिया की न्यायालय ने थाना जैतहरी के अपराध की धारा 376, 506 भाग-2 भादवि शासन बनाम 40 वर्षीय रामप्रसाद ऊर्फ पन्ने राठौर पुत्र रामदुलारे राठौर, निवासी ग्राम धनगवां पिपरहा टोला को धारा 376 भादवि में 20 वर्ष का सश्रम, कारावास 1000 रूपये अर्थदण्डऊ एवं धारा 506 भाग-2 भादवि में 05 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रूपये का अर्थदण्ड की सजा सुनाई हैं। पैरवी अपर लोक अभियोजक सुधा शर्मा ने की। अपर लोक अभियोजक ने मंगलवार को बताया कि पीडिता का पति रिश्तेदारी में गया हुआ था और वह रात में अकेली थी, देर रात के उसे आहट सुनाई दी, वह जागी तो अपने बिस्तर के पास रामप्रसाद ऊर्फ पन्ने राठौर को देखा जिसने उसकी मर्जी के बिना उसके साथ गलत काम/बलात्कार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीडिता ने इस संबंध में परिवार को जानकारी देकर आरोपित के विरुध थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपित को गिरफ्तार किया। कार्यवाही उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया जहां पर आरोपी को सजा सुनाई गई।

सोमवार, 30 जनवरी 2023

नवागत कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने संभाला पदभार

अनूपपुर। रविवार देर रात हुए अईएएस के स्थनातंरण में अनूपपुर जिले की कलेक्टर सोनिया मीना का स्थनातंरण भोपाल मंत्रालय में हुआ हैं। वहीं सोमवार को नवागत कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने जिले के कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया। रविवार देर रात 11 अईएएस के स्थनातंरण में अनूपपुर जिले की कलेक्टर सोनिया मीना का स्थनातंरण भोपाल मंत्रालय में हुआ हैं। सोनिया मीना ने जिले में 20 माह का कार्यकाल पूरा किया हैं। इनका कार्यकाल औसतन ठीक रहा। वहीं सोमवार को नवागत कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने जिले के कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर प्रशासनिक अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। वर्ष 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आशीष वशिष्ठं एसडीएम गोहद, लवकुशनगर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी धार एवं उमरिया का दायित्व निभाया। इसके साथ ही अपर कलेक्टर भोपाल व कौशल विकाश विभाग में अपनी सेवाएं दी। इसके बाद नगरपालिक निगम जबलपुर के आयुक्त के बाद अब अनूपपुर जिले में कलेक्टर की जिम्मेतदारी मिली हैं।

रविवार, 29 जनवरी 2023

मुख्यमंत्री के जाते ही कुछ घंटों में हटाये गयें कलेक्टर, नर्मदा जंयती पर अवकाश न देना बना स्थनातंरण की वजह!

हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र नहीं बांटने पर देख लेने की बात पर
अनूपपुर। 29 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अमरकंटक प्रवास पर थे। उन्होंने वहां मां नर्मदा की पूजा अर्चना की और विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। जिसके बाद मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत कलेक्टर से मंच में ही आवेदनों के बारे में जानकारी ली, लेकिन आवेदकों को स्वीकृत पत्र नहीं मिलने पर कलेक्टर पर नाराजगी जताते हुए कहा कि 2 दिनों में स्वीकृत पत्र ना बांटे तो 181 पर फोन करना। नहीं बांटने वालों को देखने की बात कहीं। मुख्यमंत्री के जाने के कुछ घंटों बाद ही कलेक्टर सोनिया मीणा का स्थानांतरण भोपाल कर दिया गया। ऐसा माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की नाराजगी के कारण ही कलेक्टर का तबादला हुआ है। उनके जगह जबलपुर नगर निगम के आयुक्त आशीष वशिष्ठ होंगे नए कलेक्टर होगे। वहीं सूत्रों की माने तो नर्मदा जंयती पर जहां आसपास के जिलों में अवकाश घोषित रहा वहीं अनूपपुर जिले में नर्मदा जंयती पर नहीं होने पर जनप्रतिनिधियों ने भी नारजगी जताते हुए मुख्यमंत्री की थी। मुख्यमंत्री ने पूछा 2 दिन में कैसे बांटेंगे मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को मंच पर बुलाकर मुख्यमंत्री जन सेवा के तहत आए आवेदकों के बारे में पूछा। कलेक्टर ने कहा कि जनसेवा अभियान के तहत 1 लाख 32 हजार 905 आवेदन आए थे। जिसमें उन्होंने कहा कि अलग-अलग योजनाओं के 1 लाख 21 हजार 10 आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं। तब उन्होंने कहा कि सभी आवेदकों को स्वीकृत पत्र बांट दिए गए। तब कलेक्टर ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में स्टॉल लगाकर बांटे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टॉल में लंबी-लंबी लाइनें लगेंगे। ऐसा ना हो कि मैं जाऊंगा और आप लोग लापरवाही बरतने लगे और जनता भटकते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैसे बाटेंगे मुझे बताएं, तब कलेक्टर ने कहा कि स्टॉल लगाकर बाटेंगे। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी स्वीकृति पत्र ना मिले तो 181 पर कॉल करना ना बांटने वाले को मैं देख लूंगा। मुख्यमंत्री हुए असहज खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने खुले मंच से मुख्यमंत्री से कहा कि आपने को 3 साल पहले चुनाव के समय 10 हजार करोड़ अनूपपुर के लिए स्वीकृत किया था, लेकिन यह किस वजह से रुका हुआ है। यह तो मैं नहीं जानता, लेकिन अगर यह 10 हजार करोड़ रुपए मिल जाते, तो अनूपपुर की रूपरेखा ही बदल जाती। फिर कोई भी माई का लाल नहीं है जो हमारे विरोध में बात कर सकता। खाद्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री के बीच अनबन की चर्चा जिले के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह व प्रभारी मंत्री मीना सिंह के बीच लगातार तकरार देखने को मिला है। कलेक्टर भी खाद्य मंत्री की बातों को अनसुना कर रहे थे । जिससे कई बार बिसाहू लाल को खुले मंच से ही बोलना पड़ रहा था। दोनों मंत्रियों के बीच तकरार से ही जिला पंचायत के सीईओ हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल और अब कलेक्टर सोनिया मीणा का स्थानांतरण भोपाल करना पड़ा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी बिसाहूलाल दिखे दूर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब अमरकंटक प्रवास पर थे। तब भी बिसाहू लाल सिंह मुख्यमंत्री से दूर ही दिखाई पड़ रहे थे। उनके पास प्रभारी मंत्री मीना सिंह मौजूद थी। मुख्यमंत्री भी बिसाहूलाल सिंह को पहले की तरह मंच से दादा कहकर पुकारते थे, लेकिन इस बार ऐसा कुछ दिखाई नहीं पड़ा। मंत्री सिंह मंच से विवश होकर जिले का हाल मुख्यमंत्री को बताते रहे। जिसे माना जा रहा है कि जिले में विकास के कार्य को लेकर कई तकरार होने की वजह से कलेक्टर का स्थानांतरण करना पड़ा। मजरा-टोलो में होगा विद्युतीकरण मंच पर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता को सीएम ने बुला कर पूछा कि अब तक कितने मजरे टोलो में विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। इसके उत्तर में बताया गया कि 700 से ज्यादा मजरे टोले ऐसे हैं, जहां वन विभाग और दूरस्थ ग्राम होने की वजह से विद्युतीकरण का कार्य नहीं हो पा रहा है। इसके बाद सीएम ने कहा कि एक बार पूरे कार्यों का निरीक्षण करा लें कहीं ऐसा तो नहीं है कि ठेकेदार रुपए खा कर भाग गया हो और खंभों में अब कौए बैठ रहे हों। इन मजरे-टोले में विद्युतीकरण के लिए 50 करोड़ रुपए स्वीकृत करने की बात भी सीएम के की ओर से कही गई। नहीं चलेगा लव जिहाद अपने उद्बोधन के दौरान सीएम ने कहा प्रदेश में कुछ जगहों पर शिकायतें मिल रही है कि बाहर से आकर कुछ लोग शादी कर ले रहे हैं और जमीन पर अपना कब्जा कर लेते हैं। बाद में कुछ और निकलते हैं। अब मध्यप्रदेश में ऐसा नहीं चलेगा ऐसा कहीं सुनने में आया या शिकायत हुई तो कार्रवाई भी होगी और बुलडोजर भी चलेगा। मध्य प्रदेश की सीमा में लव जिहाद को नहीं चलने दिया जाएगा। बच्चों ने रखी अपनी बात राम नरेश प्रजापति निवासी अनूपपुर ने आवेदन दिया कि आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से वह डायलिसिस नहीं करा पा रहा है। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने मंच से ही कलेक्टर को निर्देशित किया कि डायलिसिस की व्यवस्था कराई जाए। इसी तरह शहडोल जिले से आए सुमित कुमार ने बताया कि उसकी दादी को कैंसर हो गया है। जिस के इलाज के लिए आर्थिक व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले विद्यार्थी और हितग्राहियों ने भी मंच से अपनी बात को साझा किया। आंचल शुक्ला ने हृदय प्रत्यारोपण के लिए मुख्यमंत्री का मंच से आभार व्यक्त किया।

दो दिन में योजनाओं के स्वीकृति पत्र नहीं मिलें, तो हेल्पलाइन पर करें शिकायत अमरकंटक में मुख्यमंत्री ने कहा

अनूपपुर। मुख्यमंत्री ने मंच से कलेक्टर सोनिया मीना से पूछा कि अनूपपुर जिले में जन सेवा अभियान में कितने आवेदन और लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र कैसे देंगे। जिस पर कलेक्टर ने बताया कि अनूपपुर जिले में एक लाख 21 हजार 10 आवेदन स्वीकृत हुए हैं। एवं हम दिन में स्वीकृति पत्र बांट देंगे। इस पर मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि यदि दो दिन में स्वीकृति पत्र नहीं मिलें तो आप सभी लोग सीएम हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत करें। उन्होंइने मंच से सीएम हेल्पलाइन का नंबर 181 भी बताया। मुख्यमंत्री जान सेवा अभियान में स्वीकृति पत्रक का वितरण करने शिवराज सिंह चौहान रविवार को अनूपपुर जिले के अमरकंटक पहुंचे। जहां मंच से राम नरेश प्रजापति के डायलिसिस के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से उपचार करने के साथ सुमित कुमार नापित की दादी के कैंसर के उपचार का पूरा खर्च उठाने का अश्वासन मंच से दिया। विकास यात्रा में पेसा कानून की जानकारी देने और जरूरतमंद लोगों से योजनाओं के आवेदन लेने के निर्देश दिए। खाद्य मंत्री की मांग पर मुख्यमंत्री ने जिले के सभी गांवों के मजरो टोलो में बिजली पहुंचाने के निर्देश दिए। जिस पर बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि बिजली विहीन मझोरे टोले में बिजली पहुंचाने के लिए योजना बनाई गई है।
लाड़ली बहना से बदलेगा जीवन मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं चौथी बार मुख्यमंत्री बना हूं। मुझे लगा कि बहनों के लिए कुछ करना चाहिए। मैंने मैया की कृपा से तय किया कि इनकम टैक्स न देने वाली बहनें हैं, शादी होकर ससुराल जाएंगी या बूढ़ी बहनें हैं, उनके लिए लाड़ली बहना योजना बनाई है। इसमें गरीब परिवार की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए दिए जाएंगे। योजना बनाकर कैबिनेट में लाएंगे, गाँव-गाँव में शिविर लगेंगे, फॉर्म भरवाए जाएंगे, इनकम टैक्स देने वाली बहनों को छोड़कर मैं सभी बहनों को लाभान्वित करूंगा। सीएम जनसेवा अभियान चलाया है। कई योजनाएँ हैं, जिनके लिए कई बार जनता भटकती रहती है तय किया है कि अब सरकार जनता के पास जाएगी, वॉर्ड और पंचायत में शिविर लगाएगी और पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ेगी। उन्होंने बताया कि सीएम जनसेवा अभियान चलाया है। कई योजनाएँ हैं, जिनके लिए कई बार जनता भटकती रहती है। हमने तय किया है कि अब सरकार जनता के पास जाएगी, वॉर्ड और पंचायत में शिविर लगाएगी और पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ेगी। यहाँ 1.21 लाख लोगों के नाम स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी से विकास यात्रा निकल रही है। भाजपा नेतृत्व का काम होगा कि अगर कोई रह गया हो, तो नाम छाँटो और भेजो। मेरे खजाने में गरीबों की सेवा के लिए कोई कमी नहीं है।
अभिलेख सुधार का अधिकार ग्राम सभा को मुख्यमंत्री पेशा के बारे में बताया कि इससे किसी का नुकसान नहीं होगा। यह 89 विकासखंडों में लागू हैं, जो ग्राम सभाओं को जल, जमीन और जंगल के अधिकार दिए जाएंगे। जहां हर साल पटवारी और बीट गार्ड को खसरे, नक्शे ग्राम सभा के सामने रखना होंगे। अगर कोई अभिलेख में गलती पाई गई, तो ग्राम सभा को उसके सुधार का अधिकार होगा। किसी भी प्रोजेक्ट के लिए यदि जमीन लेना है, तो बिना ग्राम सभा की अनुमति के बिना ये नहीं होगा। कोई छल या कपट से जमीन हथियाने की कोशिश करेगा, तो ऐसे लोगों को मैं ठीक कर दूंगा। किसी खदान की नीलामी होगी, तो वो बिना ग्राम सभा की अनुमति से नहीं होगी। जितने भी वनोपज हैं, उनको बेचने और उनके दर निर्धारित करने का अधिकार ग्राम सभा के पास होगा। तेंदूपत्ता तोड़ने और बेचने का अधिकार भी आपके पास ही है। मस्टर रोल को ग्राम सभा में रखा जाएगा। अगर किसी को मजदूरी के लिए कोई एजेंट बाहर ले जाता है, तो उसे पहले ग्राम सभा को सूचित करना पड़ेगा। अगर कोई बिना बताए ले गया, तो उसे छोड़ेंगे नहीं। कोई बाहर से गाँव में रहने आ गया, तो पहले ग्राम सभा को बताना पड़ेगा। काम के बदले पूरी मजदूरी मिले, यह ग्राम सभा देखेगी। कोई नई शराब या भांग की दुकान बिना ग्राम सभा की अनुमति के नहीं खुलेगी। छोटे-मोटे झगड़े हैं, तो उसके लिए पुलिस में जाने की जरूरत नहीं है। आपस में ही इन्हें निपटा लिया जाएगा।
वेबसाइट का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने यहां अमरकंटक नर्मदा उद्गम मंदिर की वेबसाइट का लोकार्पण किया। इसके साथ ही अटका भोग, नारियल के लड्डू का प्रसाद दिया गया। मुख्यमंत्री ने अनूपपुर जिले के अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एचसी राय, मुख्य नपाधिकारी कोतमा प्रदीप झारिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अनूपपुर ऊषा किरण गुप्ता को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं में नित्या सिंह और परी राजपूत सहित अन्य हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र दिए। मुख्यमंत्री भू-अधिकार आवासीय, संबल योजना के प्रमाण-पत्र बांटे। यहां अनूपपुर, शहडोल और उमरिया जिले के हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र बांटे।
खाद्य मंत्री ने राहुल गांधी पर बोला हमला कार्यक्रम में प्रदेश के खाद्य मंत्री ने लोगों संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला- उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि प्रदेश पर पहला अधिकार आदिवासियों का है। मैं राहुल से पूछना चाहता हूं कि इतने साल में आपने आदिवासियों को अब तक अधिकार क्यों नहीं दिया। अब प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पेसा कानून बनाकर आदिवासियों को उनका अधिकार दिया है। उन्होंने अनूपपुर जिले के बिजली विहीन गांवों में बिजली पहुंचाने की मांग मुख्यमंत्री से की।

मुख्यमंत्री ने अमरकंटक में मां नर्मदा का किया पूजन, स्वामी शारदानंद जी महाराज को दी श्रृद्धांजलि

19,719,53 लाख के कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया
अनूपपुर। जिले के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के हेलीपैड में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान कार्यक्रम में शामिल होने हेतु रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री यहां से सीधे नर्मदा उद्गम मंदिर में पहुंच कर मां नर्मदा की पूजा अर्चना की। तय कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री महा मृत्युंजय आश्रम में ब्रम्हलीन स्वामी शारदानंद जी महाराज को श्रृद्धांजलि अर्पपित किया। इसके पश्चानत कार्यक्रम स्थल रामघाट पर मध्यप्रदेश सरकार के सबसे ऊंचे ध्वज एवं एक जिला एक उत्पािद की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंंने कार्यक्रम स्थल में 25 कार्यो का शिलान्यास 13463,70 लाख रूपयें एवं 20 कार्यो का लोकार्पण जिसकी अनुमानित लागत 6255,83 लाख रूपये का कुल 19719,53 लाख के कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की मंत्री एवं अनूपपुर जिले की प्रभारी मंत्री मीना सिंह, मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह, सांसद हिमाद्री सिंह, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे, पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल, बृजेश गौतम, अतरिक्त पुलिस महा निर्देशक शहडोल डीसी सागर, इंगाराजविवि के कुलपति प्रो. प्रकाश मणि त्रिपाठी, कलेक्टर शहडोल वंदना वैद्य, कलेक्टर सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवार सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

शनिवार, 28 जनवरी 2023

मुख्यमंत्री रविवार को अमरकंटक में, ब्रम्हलीन स्वामी शारदानंद जी महाराज को करेंगे श्रृद्धांजलि अर्पण

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत स्वीकृत पत्र एवं हितलाभ कर करेंगे वितरण अनूपपुर। तीन दिवसीय नर्मदा महोत्सव के तीसरे दिन 29 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अनूपपुर जिले के अमरकंटक में नर्मदा उदृगम मंदिर में पूजन व ब्रम्हलीन स्वामी शारदानंद जी महाराज को महा मृत्युंजय आश्रम में श्रृद्धांजलि अर्पण, हितग्राही मूलक योजनाओं के हितलाभ वितरण सहित आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार की दोपहर 1.30 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय लालपुर के हैलीपैड पहुचेगे। जहां से दोपहर 2 बजे अमरकंटक पहुंकर नर्मदा मंदिर में पूजन कर ब्रम्हलीन स्वामी शारदानंद जी महाराज को महा मृत्युंजय आश्रम में इसके पश्चादत कार्यक्रम स्थल में रामघाट पर मध्यप्रदेश सरकार के सबसे ऊंचे ध्वज एवं लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन करेगे। वहीं से नवीन बने व बनने वाले शासकीय भवनो का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। कन्या पूजन के बाद नर्मदा महोत्सव के उपलक्ष्य में संतों का सम्मान होगा। नीट चयनित एक विद्यार्थी, जेईई चयनित एक विद्यार्थी, राज्य शासन के सहयोग से शल्य चिकित्सा से लाभान्वित आंचल शुक्ला एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) लाभांवित हितग्राही का आभार प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री अमरकंटक नर्मदा उद्गम मंदिर के बेवसाईड का लोकार्पण करेंगे। जिले में उत्पादित औषधीय उत्पादों का से भेंट करेगे। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत स्वीकृत पत्र एवं हितलाभ वितरण 20 हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण कर शाम शाम 5:5 बजे रवाना होगे। जहा डुमना जबलपुर एयरपोर्ट से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

शुक्रवार, 27 जनवरी 2023

नर्मदा उद्गम अमरकंटक में निकाली गई माँ नर्मदा की शोभा यात्रा,तीन दिवसीय नर्मदा महोत्सव की शुरुआत

अनूपपुर/अमरकंटक। पतित पावनी मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय नर्मदा जन्मोत्सव का आयोजन 27 जनवरी से मां नर्मदा मंदिर प्रांगण अमरकंटक से मां नर्मदा शोभा यात्रा से की गई। शोभायात्रा श्रीनर्मदा मंदिर उद्गम से पूरे नगर में गाजे बाजे ढोल नगाड़े स्थानीय कलाकारों ने अपने कला का प्रर्दशन करते हुए शामिल हुए। इस दौरान पूरे अमरकंटक को दुल्हन की भांति सजाया गया। मां नर्मदा का प्राकट्य स्थल नर्मदा उद्गम कुंड है। शोभायत्रा के रास्ते में भक्तों द्वारा जगह-जगह पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान कल्याण आश्रम के प्रमुख हिमांद्री मुनी महाराज, शांति कुटी के महंत श्रीराम भूषण दासजी महाराज, नर्मदा मंदिर के पुजारी नीलू महाराज सहित भारी भीड़ रही। वहीं शनिवार को मॉ नर्मदा के प्रकटोत्साव पर मॉ नर्मदा की विषेश पूजा अर्चना की जायेगी। शाम को अपनी मधुर आवाज से लोगों की चहेती गायिका अनुराधा पौडवाल अपने मधुर संगीत से भव्यता प्रदान करेंगी।
पवित्र नगरी अमरकण्टक में तीन दिवसीय नर्मदा महोत्सव की शुरुआत 27 जनवरी शुक्रवार को हो गई। जहां माँ नर्मदा के उद्गम स्थल मंदिर से मां नर्मदा की सुसज्जित झांकी की शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर माँ नर्मदा मन्दिर, उद्गम स्थल एवं मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया, संवारा गया है। माँ नर्मदा के उद्गम स्थल नर्मदा मंदिर से नर्मदा की शोभायात्रा को नगर में घुमाया गया। जिसमें माँ नर्मदा को फूलों से सुसज्जित रथ में विराजमान किया गया था। माँ नर्मदा मंदिर परिसर से निकाली गई शोभायात्रा में विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को, नगर परिषद अमरकंटक की अध्यक्ष पार्वती सिंह सहित व्यापारी, जनप्रतिनिधि, परिक्रमावासी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न आश्रमों, मंदिरों के साधु-संत, पुजारी, महिलाएं, युवाजन श्रृद्धालु तथा सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन शोभायात्रा में साथ रहा। शोभायात्रा में लोक कला पथक दल तथा बैण्ड पार्टी के साथ ही नर्मदे हर की तख्ती लिए श्रृद्धालु भक्तों ने उत्साह, उमंग के साथ सहभागिता की।
नर्मदा जन्मोत्सव के प्रथम दिवस प्रातःकाल हुआ योगाभ्यास
माँ नर्मदा जन्मोत्सव आयोजन के तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन आज सुबह 7 बजे अमरकंटक स्थित मैकल पार्क में योगाभ्यास योग प्रशिक्षकों द्वारा कराया गया। योगाभ्यास में बड़ी संख्या में लोगों के साथ ही युवा एवं बच्चे शामिल रहे। फोटो मुन्नू पाण्डेय

दादा की हत्या करने वाले दो आरोपियों को आजीवन कारावास

अनूपपुर। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश कोतमा रवीन्द्र कुमार शर्मा की न्यायालय ने थाना भालूमाडा के अपराध की धारा 302,34 भादवि में आरोपी 21 वर्षीय गणेश कोल पुत्र जगतलाल कोल निवासी धरहरकला थाना राजेन्द्रग्राम हाल निवास हनुमान दफाई भालूमाडा को धारा 302/34 में आजीवन कारावास एवं 1000रू की सजा सुनाई है। पैरवी अपर लोक अभियोजक शैलेन्द्र सिंह ने की। अपर लोक अभियोजक ने शुक्रवार को बताया कि आरोपित गणेश कोल की मॉ गुड्डी बाई ने दूसरा विवाह मृतक विष्णु कोल के पुत्र ओमप्रकाश के साथ किया था और घटना 01 अगस्ते 19 के पूर्व मृतक विष्णुब ने गुड्डी बाई को डण्डेर से मारा था जिससे गुड्डी बाई के पैर में चोट आयी थी और इसी बात को लेकर 01 अगस्त 19 को गणेश तथा उसका छोटा भाई अपचारी बालक दोनों विष्णु कोल से इस बात को लेकर विवाद करने लगे कि उनकी मॉ को क्यों मारा और इलाज क्यों नहीं कराया तब दोनो ने विष्णु कोल सक मारपीट करने लगे, इस दौरान विष्णु कोल का पुत्र ओमप्रकाश बीच बचाव कर रहा था और दोनों आरोपित विष्णु को घसीटते हुए घर पथरीले पत्थर पर पटक दिये। इससे विष्णु के सिर में गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर तथा विवेचना के बाद अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में अपर लोक अभियोजक ने साक्ष्य के दौरान 16 साक्षियों एवं 32 प्रदर्शो को चिन्हित करा तर्क प्रस्तुत किया, जिस न्यायालय ने सजा सुनाई।

15 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त रीवा ने ग्रापं सचिव को पकड़ा रंगे हाथो पकड़ा

पुलिया निर्माण के लिए मांगी 20 हजार की रिश्वत, दूसरी किस्तह ले रहा था    अनूपपुर। जिले के बदरा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत चुकान में पुलिया नि...