https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 25 अगस्त 2018

रेत उत्खनन विवाद पर खनन माफिया ने किया हवाई फायर



शिकायत पुलिस अधिक्षक के पास

अनूपपुरचचाई थाना अंतर्गत 24 अगस्त की रात लगभग 12 बजे ग्राम कैल्हौरी में रेत माफियाओं द्वारा अपने आधा दर्जन साथियों सहित खनिज विभाग के दो निरीक्षको को लेकर कैल्हौरी गांव पहुंच ग्रामीणो को सोन नदी से रेत चोरी करने की बात कह बदूंक की बट से मार कर ग्रामीणो में दहशत फैलाने अपनी लायसेंसी बदुंक से ३ राउंड हवाई फायर किया गया। जहां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीओपी अनूपपुर उमेश गर्ग सहित चचाई पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद कैल्हौरी गांव निवासी थाने पहुंच मानेन्द्र सिंह लिखित शिकायत की गई। जिसके बाद 25 अगस्त को जनपद पंचायत जैतहरी, क्षेत्र क्रमांक 2 कैल्हौरी चचाई की प्रदेश सदस्य एवं सभापति सहकारिता एवं उद्योग मीना तनवर ने 25 अगस्त को संयुक्त कलेक्ट्रेट पहुंच कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को मानेन्द्र ङ्क्षसह द्वारा हवाई फायर कर जान से मारने की लिखित शिकायत करते हुए बताया गया कि 24 अगस्त को रेत खदान में कार्यरत मानेन्द्र ङ्क्षसह अपने साथ कुक्कु सोनी 2 पिकअप में 40 साथियों के साथ ग्राम कैल्हौरी आया जहां खेत से वापस आ रहे अमरा बैगा एवं प्रीतम बैगा को रोकर कर जबरन मानेन्द्र सिंह ने हवाई फायर करते हुए धमकाने लगा, जहां बंदूक की आवाज सुन ग्रामीणो ने वहां पहुंच मानेन्द्र सिंह से बंदुक छीन उसे पुलिस के हवाले किया। वही मानेन्द्र सिंह द्वारा बंदुक के बट से मारा जिसकी सूचना मेरे द्वारा तत्काल एसडीओपी अनूपपुर उमेश गर्ग को दी गई। वहीं पूरे मामले में उन्होने आरोपी लगाया है कि पूर्व में रेत के अवैध उत्खनन से नदी में हुए गड्ढे में डूबने से दो बच्चो की मौत भी हो चुकी है, लेकिन थाना प्रभारी रहे पीसी कोल ने उक्त प्रकरण पर कोई कार्यवाही नही की गई।
खनिज निरीक्षक की भूमिका संदिग्ध
जानकारी के अनुसार चचाई स्थित सोन नदी से ग्रामीणो पर रेत का अवैध उत्खनन किए जाने की बात को लेकर खनन माफियाओं द्वारा अपने निजी वाहन पर खनिज निरीक्षक राहुल शांडिल्य एवं एक अन्य को ले जाकर जबरन दवाब बनाने का प्रयास किया गया, जहां खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए है। वहीं खनिज अधिकारी की खनन माफियाओं के साथ संलिप्ता तथा खनिज पदार्थो के दोहन कराए जाने की शिकायत पर उनके कार्यप्रणाली पर सवाल खडे कर दिए है। वहीं इस संबंध में एसडीओपी अनूपपुर उमेश गर्ग ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा गया जहां मानेन्द्र सिंह के निजी वाहन में खनिज निरीक्षक राहुल शांडिल्य भी उनके साथ आया था, वहीं अमरा बैगा एवं प्रीतम बैगा द्वारा चचाई थाने में लिखित शिकायत की है जिससे की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण पर एमसीएमसी की बैठक सम्पन्न



अनूपपुर। आगामी विधानसभा आम निर्वाचन २०१८ के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण कर, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुग्रह पी ने जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) का  गठन किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित एमसीएमसी समिति की बैठक में सदस्यों को भारत निर्वाचन आयोग के मीडिया सम्बंधी दिशा निर्देशों, एमसीएमसी समिति के दायित्वों एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम १९५१ के मीडिया सम्बंधी उपबंधो से अवगत कराया गया। अनुग्रह पी ने मीडिया में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की जाँच,पेड न्यूज मामलों के अनुवीक्षण, राजनैतिक विज्ञापनों के व्यय लेखा संधारण से सम्बंधित एमसीएमसी समिति के कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के सम्बंध विस्तार से बताया। बैठक में पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ आर पी तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी कोतमा मिलिंद नागदेवे, एसडीओपी उमेश गर्ग, सहायक संचालक जनसम्पर्क अंकुश मिश्रा, जिला प्रबंधक एनआईसी सुभाष ठाकरे, एमसीएमसी समिति के मीडिया सदस्य कैलाश पांडे एवं  राजेश शुक्ला उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री जनकल्याण योजनांतर्गत शहरी हितग्राहियों का सम्मेलन सम्पन्न



बेसहारों का सहारा है सम्बल योजना-विधायक 
अनूपपुर। जिले की समस्त नगरपलिकाओ में २५ अगस्त को मुख्यमंत्री जनकल्याण योजनांतर्गत असंगठित श्रमिकों को हितलाभ वितरण का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में सम्बल योजनांतर्गत हितलाभ वितरण के साथ विभिन्न रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों, स्वसहायता समूह के सदस्यों को स्वीकृति पत्र एवं हितलाभ का वितरण किया गया। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामलाल रौतेल ने कहा मध्यप्रदेश शासन की सम्बल योजनाओं ने सभी को सहारा दिया है, अब कोई भी बेसहारा नही है शासन  हर वर्ग विशेषकर गरीबों के उत्थान के लिए प्रयासरत है। विधायक ने उपस्थित जनो को सम्बल योजनांतर्गत प्रदान किए जाने वाले हितलाभ अनुग्रह राशि, अंत्येष्टि सहायता, प्रसुती सहायता, बिजली बिल माफी योजना, राज्य बीमारी सहायता निधि से उपचार, शिक्षा सुविधाओं आदि के बारे में विस्तारपूर्वक आम जनो को अवगत कराया। आपने कहा ऐसे व्यक्ति जो कि पात्र हैं और किन्हीं कारणो से पंजीयन नही करा सके हैं वे अभी भी पंजीयन करा सकते हैं। नपाध्यक्ष रामखिलावन राठौर ने कहा शासन आमजनो की आजीविका में सुधार के लिए एवं उनका भविष्य सुधारने के लिए प्रतिबद्घ है। लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता एवं शासन द्वारा किए कार्यों से आमजनो को अवगत कराया। डिप्टी कलेक्टर ऋषि सिंघई ने बताया कि पंजीयन प्रक्रिया अभी भी चालू है समस्त पात्र अपना पंजीयन करा सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के लाल परेड ग्राउंड भोपाल से राज्यस्तरीय कार्यक्रम से दिए गए सम्बोधन के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गयी थी।
कार्यक्रम में उपस्थितजन जिनमें से कईयों ने इन योजनाओं का लाभ प्राप्त भी कर चुके हैं। उन्होंने अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। ज्ञात हो कार्यक्रम में पूर्व में असंगठित योजनातंर्गत पंजीकृृत 2600 हितग्राहियों के स्मार्ट कार्ड जो जिले से प्राप्त हुए हैं उनका वितरण भी निकाय के पार्षदगण एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया है।

शहरी असंगठित श्रमिक सम्मेलन में वीवीपीएटी से कराया गया अवगत



अनूपपुर। नगरपालिका द्वारा स्वसहायता भवन अनूपपुर में आयोजित शहरी असंगठित श्रमिक सम्मेलन में मतदाताओं एवं जनप्रतिनिधियों को ईवीएम एवं वीवीपीएटी से अवगत कराया गया। डिप्टी कलेक्टर ऋषि सिंघई ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विधानसभा आम निर्वाचन में ईवीएम के साथ वीवीपीएटी मशीन का प्रयोग किया जाएगा। जिसके माध्यम से मतदाता ने किस प्रत्याशी को वोट डाला है इस आशय की पर्ची वह स्वयं देख सकेंगे। यह पर्ची ७ सेकंड तक देखने के लिए वीवीपीएटी में प्रदर्शित रहेगी। इसके पश्चात यह सील्ड बॉक्स में चली जाएगी। मास्टर ट्रेनर कौशलेन्द्र सिंह ने पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया  एवं वीवीपीएटी का भौतिक प्रदर्शन किया। उपस्थित जनो ने स्वयं ईवीएम के माध्यम से वोट डालकर पर्ची का अवलोकन किया। पर्ची में प्रत्याशी का सरल क्रमांक नाम एवं चुनाव चिन्ह अंकित रहेगा। इस अवसर पर विधायक रामलाल रौतेल, नपाध्यक्ष अनूपपुर रामखिलावन राठोर समेत आमजन उपस्थित थे।

कला मंडलियों की सूची तत्काल उपलब्ध कराऐं- कलेक्टर



अनूपपुर। कलेक्टर अनुग्रह पी ने बताया कि जिले की कला मंडलियों को वाद्य यंत्र उपलब्ध कराये जाने हेतु शासन द्वारा योजना बनाई गई है। इस योजना द्वारा मंडलियों को लाभान्वित करने हेतु समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों के अंतर्गत ग्राम पंचायतों की कलामंडलियों की सूची अपेक्षित है। समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को समस्त ग्राम पंचायतों की कलामंडिलयों की सूची संलग्न निर्धारित प्रपत्र मे तैयार कराकर हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

बिना सक्षम स्वीकृति के राशि का आहरण होने पर की जाएगी अनुशासनात्मक कार्यवाही- कलेक्टर



अनूपपुर। कलेक्टर अनुग्रह पी ने जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों एवं आहरण एवं संवितरण अधिकारी को सचेत करते हुए निर्देश दिए हैं कि जिले के समस्त कार्यालय प्रमुख/आहरण संवितरण अधिकारी मध्यप्रदेश वित्तीय शक्ति पुस्तिका भाग एक एवं भाग दो में प्रत्योजित शक्तिओं के अनुसार एवं शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कोषालय/बैंक से राशि का आहरण करें। बिना सक्षम स्वीकृति/अनुमोदन के कोई भी राशि की आहरण एवं संवितरण तथा अन्य स्वीकृतियॉ/आदेश जारी नही करें। यदि ऐसा पाया जाता है कि, बिना सक्षम स्वीकृति के राशियॉ आहरित की गई है अथवा आदेश जारी किया गया है तो, सबंधित कार्यालय प्रमुख/आहरण संवितरण अधिकारी के विरूद्घ मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम, १९६६ के तहत आर्थिक अनियमितता मानते हुए नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।

यात्री जागरूकता सप्ताह का आयोजन संपन्न



अनूपपुर। ट्रेनों में चोरी-लूट सहित महिला अपराध के बढ़ते मामले में यात्रियों को जागरूक करने के उद्देश्य से अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर २४ अगस्त से यात्री जागरूकता सप्ताह का आरम्भ किया गया है। जहां 24 अगस्त शुक्रवार को रेलवे स्टेशन एवं रेलवे प्रांगण में यात्री जागरूकता सप्ताह के तहत स्वच्छता, महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, रेल यात्री सतर्कता के संबंध में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेल यात्रियों को जागरुक करने का महत्वपूर्ण प्रयास किया गया। यह अभियान वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक एवं जिला आयुक्त स्काउट गाइड बिलासपुर मोहम्मद याकूब शेख, वरीष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर भवानी शंकरनाथ, जिला आयुक्त स्काउट गाईड संगठन बिलासपुर डीके स्वाईन, रेलवे मजदूर कांग्रेस संयुक्त महामंत्री लक्ष्मण राव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम प्रभारी रेल सुरक्षा आरपीएफ  इंस्पेक्टर ओपी यादव, मुख्य स्टेशन अधीक्षक अनूपपुर एमदास तथा रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर के सचिव रामदास राठौर सम्मिलित हुए। इस मौके पर स्काउट गाईड बिलासपुर ने महिला सुरक्षा, महिला शक्तिकरण, स्वछता, रेल यात्रियों को जहर खुरानी, चोरी आदि पर नुक्कट के माध्यम से जानकारी दी।

बिजली लोक अदालत में 75 प्रकरणों का हुआ निराकरण



अनूपपुरमध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेश में बिजली समस्याओं को लेकर 25 अगस्त को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत प्रकरण वापसी व समझौते के तहत सुलझाने में सफल रही। जिला न्यायाधीश रवि कुमार नायक के मार्गदर्शन में लोक अदालत का आयोजन संपन्न हुआ। लोक अदालत में मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना 2018 में पंजीकृत श्रमिकों तथा मप्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत कर्मकारों के विरूद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135138 के अंतर्गत आने वाले मुकदमे वापस लिए गए। हालंाकि सुबह हल्की रिमझिम बारिश के कारण पक्षकारों की आवाजाही ना के बराबर रही, लेकिन दोपहर के समय पक्षकारों की भीड़ समस्याओं के निराकरण के लिए जुटी। जिला विधिक सहायता अधिकारी जीतेन्द्र मोहन धुर्वे ने बताया कि शनिवार को आयोजित लोक अदालत वारीन्द्र कुमार तिवारी विशेष न्यायाधीश विद्युत के न्यायालय में खंडपीठ का गठन किया गया था, जहां 75 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इनमें 12 प्रकरणों में समझौता हुआ, जबकि 63 प्रकरण वापस लिए गए। आयोजित लोक अदालत में लाभान्वित व्यक्तियों की संख्या 150 रही।

अनियंत्रित होकर टैक्टर पलटा मौके पर ही दबकर की चालक



अनूपपुर करनपठार थाना क्षेत्र के शहडोल पंडरिया मार्ग के बगदरा घाट पर तेज रफ्तार की ट्रैक्टर-ट्रॉली घाट पर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके नीचे आने से 19 वर्षीय वाहन मालिक व चालक संतोष सिंह गोंड पिता रामरतन सिंह निवासी विचारपुर थाना राजेन्द्रग्राम की मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रैक्टर ने गांव के अन्य लोग भी सवार थे, जो घायलावस्था में शहडोल और डिंडौरी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराए गए हैं। बताया जाता है कि कुछ ग्रामीणों को लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली बगदरा घाट को उतर रही थी, तभी तेज रफ्तार की वाहन अनियंत्रित हो गई और ट्रैक्टर पलटी मार दी। जिसके नीचे आने से चालक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके के लिए पहुंच रवाना हुई, जहां पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

शुक्रवार, 24 अगस्त 2018

विधानसभा चुनाव पूर्व दो राज्यो की सुरक्षा सबंधी बैठक सपंन्न

अनूपपुर। पुलिस महानिरीक्षक आईपी कुलश्रेष्ठ, डीआईजी पी०एस० उइके,पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य के पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु गुप्ता सरगुजा रेंज, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला जिला कोरिया, एसडीओपी मनेन्द्रगढ़ अनुज कुमार गुप्ता, एसडीओपी रामानुजगंज नीतेश कुमार गौतम की मौजुदगी में आगामी विधान सभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुये दोनों राज्यों की सीमाओं से लगे पोलिंग बूथ, राज्यवर्ती नाकों, जिलावर्ती नाकों थाना, चौकी की सुरक्षा के संबंध में विस्तृत चर्चा किया गया। बैठक के दौरान दोनो राज्यो के स्थाई वारंटियों एवं गिरफ्तारी वारंटिंयों में संबंध में भी चर्चा की गई, एवं चुनाव के दौरान एक दूसरे की सहायता करने की बात कही गई। बैठक में एसडीओपी अनूपपुर उमेश गर्ग, एसडीओपी कोतमा एसएन प्रसाद, रक्षित निरीक्षक संजय सूर्यवंसी, थाना प्रभारी रामनगर विभेन्द्रू वेंकट टांडिया, थाना कोतवाली प्रफुल्ल राय, थाना प्रभारी यातायात ब्रिजेन्द्र मिश्रा उपस्थित रहें। बैठक में एक-दूसरे जिलों में निवासरत स्थाई एवं गिरफतारी वारंटियों की गिरफतारी से संबंधित सूची एवं वारंटियों के बारे में जानकारी का आदान-प्रदान किया गया व अपराधियों को गिरफतार करने के लिये कहॉं-कहॉं नाकाबंदी की जायेगी से संबंधित जानकारी तथा अवैध शराब के परिवहन, डम्प किये जाने वाले स्थानों को चिन्हित करने तथा प्रभावी चेकिंग कर कार्यवाही किये जाने व सूचनाओं के आदान प्रदान करने के संबन्ध में विस्तृत चर्चा कर कार्य योजना बनाई गई। चुनाव के दौरान एक दूसरे जिले से सुगम संचार व्यवस्था निरन्तर बनी रहने बाबत् कार्ययोजना तय की गई। बैठक में म०प्र०/छ०ग०के सीमावर्ती अधिकारियों, थाना प्रभारियों का वाट्सअप ग्रुप बनाकर सूचनाओं का आदान प्रदान करने का निर्णय लिया गया तथा सीमावर्ती थाना प्रभारियों को थाना स्तर पर सीमावर्ती बैठकें आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया। अन्तर्राज्यीय सीमावर्ती थानों में कहॉं-कहॉं नाकाबंदी की जावेगी उन स्थानों को चिन्हित किया जाकर सूची का आदान प्रदान किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इसी तरह आगे भी दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारी मिलकर सूचनाओं का आदान-प्रदान करते रहेंगे व समन्वय बैठक कर आपराधिक गतिविधियों पर अधिक से अधिक रोक लगाने का प्रयास करेंगे।


निमहा में असंगठित मजदूर पंजीयन प्रमाणपत्र का किया गया वितरण

अनूपपुर। पंचायत अनूपपुर के ग्राम निमहा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री असंगठित मजदूर के पंजीयन प्रमाणपत्र पंचायत के १४४ हितग्राहियो को वितरण किया गया। इसके पूर्व ४६ कार्ड वितरण किया गया था। शेष हितग्राहियो को पंचायत के द्वारा गॉव मे मुनादी कराके सूचना दी गई है कि अपने स्मार्टकार्ड संबल योजना के पंचायत भवन पहुच प्राप्त कर ले साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओ का लाभ प्राप्त करे। इस अवसर पर सरंपच नरेश सिंह, सचिव संजय परिहार, रोजगार सहायक रुपा महरा एंव ग्रामीण जन उपस्थि रहे।

मुरुम का अवैध परिवहन करते २ टैक्ट्रर जब्त

अनूपपुर। वन विभाग ने मुरुम का अवैध परिवहन करते २ वाहनो को जब्त कर वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। कोतमा परिक्षेत्र के रेरुला बीट ४२९ की सीमा मे पकड़ा गया दोनो वाहनो के खिलाफ गुरुवार को अवैध परिवहन की धारा लगाकर प्रकरण दर्ज किया गया। बिना नम्बरो के वाहनो मे १-१ घनमीटर मुरुम जब्त की गई। वाहनो के खिलाफ वन अपराध अधिनियम की धारा ४१ दर्ज किया गया। पकडे गये वाहन पूरन सिंह एंव रामनाथ सिंह दोनो निवासी रेरुला के बताये जा रहे है।  

अवैध गिट्टी,रेत परिवहन करते पकड़े 3 ट्रैक्टर 1 हाईवा व 1 डम्फर

अनूपपुरकलेक्टर के निर्देशानुसार तथा उप संचालक (खनि प्रशासन) के मार्गदर्शन में कल बुधवार को देर रात खनिज निरीक्षक सुरेन्द्र पटले व राहुल शाडि़ल ने अलग अलग क्षेत्रो में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान 6 वाहनों को खनिजों के अवैध परिवहन के दौरान पकड़ा गया। राजेन्द्रग्राम में खनिज निरीक्षक सुरेन्द्र पटले ने ग्राम लांघाटोला में वाहन क्र.एमपी 18 जीए 0775 अबैध बोल्डर परिवहन कर अनूपपुर ले जा रहा था। दूसरा ग्राम लेढऱा में 2 वाहन जिनमे डम्फर एमपी 65 एच 0258, हाईवा एमपी 65 एच 0275 अबैध गिट्टी परिवहन कर चचाई ले जा रहा था। जिस पर कार्यवाही करते हुए दोनों वाहनों को शासकीय अभिरक्षा थाना राजेन्द्रग्राम की सुपुर्दगी में दिया गया है। वही दूसरी ओर जैतहरी के ग्राम चोलना व पोंडी में तीन ट्रैक्टर अबैध रेत परिवहन करते पकड़ा गया जिनमें दो बिना नंबर का महिंद्रा और स्वराज ट्रैक्टर तीसरा ट्रेक्टर एमपी 65 एए 0917 पोंडी चौड़ी ले जा रहे तीनों वाहनों पर कार्यवाही कर टीवीसीएल कैम्प, जरियारी (चोलना) में खड़ा कराया गया। खनिज निरीक्षक का कहना है कि आकस्मिक निरीक्षण के दौरान तीनों वाहनों को एक साथ अवैध गिट्टी परिवहन करते पकड़ा गया है। जांच रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

अटल की अस्थि कलश यात्रा को जगह जगह पुष्पांजलि अर्पित कर किय गया याद




 सभी राजनीतिक दलो व नगरवासियों ने श्रद्धांजलि दी
 अनूपपुर 16 अगस्त की शाम 5.05 मिनट पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन तथा उनकी अस्थियों के आमजनों के दर्शन के लिए आयोजित की गई अस्थि कलश यात्रा गुरूवार 23 अगस्त की रात 9.30 बजे जिले की पवित्रनगरी अमरकंटक पहुंची, जहां रात्रि विश्राम उपरांत शुक्रवार 24 अगस्त की सुबह आमजनों के दर्शन और माल्यार्पण कार्यक्रम के उपरांत नर्मदा मंदिर पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ अस्थि कलश की विदाई दी गई। अमरकंटक से प्रस्थान के बाद अस्थि कलश पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत मुख्यालय के स्वसहायता भवन पहुंची, यहां भी स्थानीय जनों ने अस्थि कलश के प्रति अपनी श्रद्धा समुन अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री के अस्थि कलश को आगे के लिए रवाना किया। दोपहर 1 बजे के आसपास अस्थि कलश यात्रा अनूपपुर जिला मुख्यालय पहुंची, जहां इंदिरा तिराहा पर आयोजित विशेष सभा स्थल पर रखी गई अस्थि कलश को नगरवासियों,सर्वदलीय राजनीति पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित अन्य ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अस्थि कलश आगे के लिए रवाना हुई। अस्थि कलश की रवानगी के दौरान नगरवासियों ने अस्थि कलश वाहन के साथ चलकर जबतक सूरज चांद रहेगा अटल तेरा नाम रहेगा। अटल बिहारी अमर रहे जैसे गगनभेदी नारे से गुंजायमान किया। लगभग 20 मिनट के आयोजित कलश यात्रा श्रद्धांजलि के दौरान हजारो लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। 

समाधान एक दिन जुलाई में २०१६६ नागरिकों को प्रदाय की गयी त्वरित सेवाएँ

अनूपपुर। सेवा प्रदाता की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है सेवा प्राप्तकर्ता के चेहरे में संतुष्टि की मुस्कुराहट का आना। सही समय में एवं सहजतापूर्वक सेवाओं के प्रदाय हेतु शासन सदैव प्रयासरत रहा है। समाधान एक दिन  से लोगो को सहजतापूर्वक एवं शीघ्रता से सेवाओं के प्रदाय का लाभ मिला है। इससे शासन को आदर्श सेवा प्रदाता के रूप में स्थापित करने का कार्य कर रही है। जिला लोक सेवा प्रबंधक सोनू सिंह राजपूत ने  बताया कि जुलाई माह में जिले के २०१६६ नागरिकों को समाधान एक दिन सेवा अंतर्गत सेवाओ का त्वरित प्रदाय किया गया है। लोक सेवा केंद्र अनूपपुर में ५१५५, जैतहरी २५७७, पुष्पराजगढ़ ८०९४ एवं कोतमा ४३४० नागरिकों को सेवा का प्रदाय किया गया है। इसमें निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मतदाता सूची की प्रतिलिपि का प्रदाय, एफआईआर की प्रति, मर्ग इंटिमेशन की छायाप्रति, खसरा बी-१ खतोनी की छायाप्रति, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेन्स एवं वाहन फिट्नेस प्रमाण पत्र की छायाप्रति, डूप्लिकेट पंजीयन कार्ड, पेंशन योजनाओं की प्रथम स्वीकृति एवं प्रदाय, रोजगार कार्यालय में पंजीयन आदि कुल मिलाकर ३५ सेवाओं का प्रदाय किया जा रहा है।

इंगांराजवि ने स्व.वाजपेयी की अस्थि विसर्जन कलश को श्रद्घासुमन अर्पित किए

सड़को के दोनो ओर लगी रही लम्बी कतारे

अनूपपुर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकटंक परिवार की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि विसर्जन कलश को पोड़की में पुष्पांजलि अर्पित की गई। २४ अगस्त गुरूवार को अस्थि विसर्जन कलश अमरकटंक से अनूपपुर आ रहा था इस दौरान जगह जगह पुष्पांजलि अर्पित की गई। सड़को के दोनो ओर भीड़ रही। पोड़की पर बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्रो ने भारत माता की जय और अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे के उदघोषों से वातावरण गुंजायमान हो गया। इस दौरान स्व. वाजपेयी के भारत के विकास में दिए गए अभिन्न योगदान को भी याद किया गया। निदेशक (अकादमिक) प्रो.आलोक श्रोत्रिय और कुलसचिव पी. सिलुवेनाथन के निर्देशन में विश्वविद्यालय के शिक्षकअधिकारी,कर्मचारी और एनसीसी व एनएसएस स्वयंसेवक बड़ी संख्या में पहुंच कर स्व.वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उनके अस्थि विसर्जन कलश पर श्रद्घासुमन अर्पित किए गए। विश्वविद्यालय परिवार के अतिरिक्त निकटवर्ती ग्रामीणो ने भी स्व. वाजपेयी के अस्थि कलश के अंतिम दर्शन को उत्कंठित दिखाई दिए। कुलपति प्रो. टी.वी.कटटीमनी ने राजेंद्रग्राम पहुंचने पर अस्थि कलश को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कुलानुशासक प्रो.शैलेंद्र सिंह भदौरियाप्रो. अजय वाघप्रो.तीर्थेश्वर सिंहप्रो.मनुकोंडा रविंद्रनाथप्रो. रेनू सिंह ,डॉ.नागेंद्र सिंह डॉ.जितेंद्र कुमार सिंह डॉ.विकास सिंह डॉ.अभिषेक बंसल,सुदेश कुमारडॉ.मोहनलाल चढ़ारप्रो.प्रसन्ना कुमार सामल आदि उपस्थित थे।

गुरुवार, 23 अगस्त 2018

दिग्विजय की यात्रा को लेकर कांग्रेस की तैयारी बैठक सपंन्न



अनूपपुर। आगामी 30 अगस्त18 को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की यात्रा अनूपपुर को लेकर तैयारी बैठक  में पूर्व मंत्री बिसाहू लाल सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बताया गया कि दिग्विजय सिंह  29 अगस्त की रात्रि 8 बजे सड़क मार्ग से अनूपपुर पहुचेंगे। रात्रि विश्राम कर 30 अगस्त को स्वसहायता भवन प्रांगण में कार्यकर्ताओं से मुलाकात, आमसभा एवं पंगत में संगत कार्यक्रम होगा। बिसाहू लाल सिंह ने जिले के विकास में दिग्विजय सिंह द्वारा दिए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर अपने प्रिय नेता के कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया। बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, प्रेमकुमार त्रिपाठी, रामनरेश गर्ग, गीता सिंह, करतार सिंह, रामखेलावन राठौर,धीरेन्द्र सिंह, राकेश गुप्ता, अजय सिंह, संतोष यादव, उदय प्रताप सिंह, राजू गुप्ता, धर्मेंद्र सोनी, अनिल पटेल, तेजभान सिंह, वृजेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थि कलश यात्रा 24 अगस्त को



अनूपपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की अस्थि कलश यात्रा २४ अगस्त को जिले में निकाली जाएगी इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सभी कार्यकर्ता के पहुंचने की अपील की। अस्थि कलश यात्रा सुबह राजेंद्रग्राम में तथा लगभग ११:०० बजे अनूपपुर इंदिरा तिराहा में रखी जाएगी जहां पर सभी लोगों के द्वारा श्रद्घा सुमन अर्पित कर आगे के लिए प्रस्थान होगी।

भाजपा का हर कार्यकर्ता २४ घंटे चुनाव के मूड में रहता है-अजय प्रताप सिंह



भाजपा की  एक दिवसीय  कार्यशाला संपन्न
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी जिले की एक दिवसीय कार्यशाला चचाई में संपन्न हुई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने कहां की चुनाव का आगाज जन आशीर्वाद यात्रा के साथी हो गया है,भाजपा का हर कार्यकर्ता २४ घंटे चुनाव के मूड में रहता है क्योंकि समय-समय पर कोई न कोई चुनाव होता रहता है उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की नीति में दो फर्क है कांग्रेस अंग्रेजो के द्वारा बनाई गई नीति पर काम करती है और भाजपा राष्ट्रवाद के नीति पर काम करती है। भाजपा सरकार ने बिजली पानी सड़क के अलावा हर क्षेत्र में कार्य किया है पार्टी की सोच हमेशा यही रही है की अंतिम अंतिम छोर के व्यक्ति को आगे लाया जाए और उस के उत्थान के लिए काम किया जाए होने वाला चुनाव यह केवल एक जगह का भविष्य नहीं बल्कि पूरे भारत का भविष्य तय करेगा इस नजरिए से सभी को २०० के पार का लक्ष्य ध्यान में रखते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। भाजपा जिला अध्यक्ष आधा राम वैश्य ने कहा कि बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ता रणनीति बनाकर कार्य करें पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क करे। इस कार्यशाला में विधायक रामलाल रौतेल,जिला प्रभारी अरुण द्विवेदी, रामदास पुरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल गुप्ता, सुदामा सिंह, दिलीप जायसवाल, जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी, भूपेंद्र सिंह, राजेश सोनी,बृजेश गौतम के सहित जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह उपस्थित रहे कार्यशाला में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई।

कृष्णानंद द्विवेदी को सहकारिता का जिला सहसंयोजक बनाये जाने पर दी बधाई



अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्णानंद द्विवेदी को सहकारिता विभाग का जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। इनके नियुक्ति पर राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, संभागीय संगठन मंत्री जितेंद्र लटोरिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल, आधाराम वैश्य, सुदामा सिंह सिंग्राम,दिलीप जायसवाल, अनिल गुप्ता, बृजेश गौतम, मिथलेश पयासी, मनोज कुमार द्विवेदी, राजेश सोनी, रामदास पुरी, अखिलेश द्विवेदी, भूपेंद्र सिंह, भारत सिंह, इंद्राणी सिंह,आशुतोष अग्रवाल, लवकुश शुक्ला, ज्ञानेंद्र सिंह परिहार,राजकिशोर तिवारी, उमेश पटेल, रामरीना रौतेल,अरूण सिंह, मनोज दुबे, व शिवरतन वर्मा के साथ अन्य लोगों ने बधाई दी।

31 ब्राह्मणों द्वारा लगातार हो रहा अभिषेकात्मक अतिरूद्र महायज्ञ का पाठ



मृत्युंजय आश्रम में सावन मास चला अभिषेक व यज्ञ
अनूपपुर पवित्रनगरी अमरकंटक में श्रावण मास प्रारम्भ होते ही शिवभक्तों का आगमन अमरकंटक के लिए आरम्भ हो जाता है और यह सिलसिला पूरे मास तक चलता रहता है। लेकिन इस मास में पडऩे वाले सोमवार को विशेष व्रत के रूप में मनाते हुए शिव की पूजा अर्चना व जलाभिषेक किया जाता है। वहीं भक्त नर्मदा सरोवर में स्नान कर हाथों में जल लेकर 10 किलोमीटर दूर जालेश्वर धाम पहुंच बाबा महादेव को जल अर्पित करते हैं। इसी सावन माह के दौरान अमरकंटक के स्वामी भजनानंद मृत्युंजय आश्रम में लगातार 31 ब्राह्मणों द्वारा अभिषेकात्मक अतिरूद्र महायज्ञ परमहंस स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज द्वारा पूरे मास अभिषेक का आयोजन करवाया गया, जो 28 जुलाई से आरम्भ होकर 26 अगस्त तक चलेगा। इसमें सवा पंद्रह सौ करने का लक्ष्य है। प्रात: 8 बजे शाम 7 बजे तक अभिषेक निरंतर चलता है तथा 11 ब्राह्मणों द्वारा 17 अगस्त से 26 अगस्त तक रोजाना प्रात:3 बजे से शाम 7 बजे तक हवन भी प्रारम्भ किया गया है। अंतिम दिवस यज्ञ की पूर्णाहूति कराई जाएगी। इस पूरे कार्यक्रम के यज्ञाचार्य पंडित रवि त्रिपाठी द्वारा सम्पन्न कराया जाएगा। आश्रम के योगेश दुबे के अनुसार इस अभिषेकात्मक अतिरूद्र महायज्ञ में बनारस, हरिद्वार, बिलासपुर, और क्षेत्रीय ब्राह्मणों द्वारा कार्यक्रम को सम्पन्न कराया जा रहा है। वहीं पूरे सावन मास में कांवडिय़ों को ठहरने की व्यवस्था कराई गई थी।

सम्बल ने शब्बीर खान को दिया सबंल



अनूपपुरसाथ जीने का एक दूसरे की देखभाल कर जीवन के सफर को तय करने का सपना देख शब्बीर खान ने कनिसा बेगम से निकाह किया। जीवन के सफर में एक दूसरे का सहयोग कर उनका परिवार चलने लगा। समय गुजरा परिवार बड़ा हुआ छोटी मोटी समस्याओं का सामना कर दोनो आगे बढते रहे। शब्बीर खान खेती करते तो कनीसा चूड़ी बेचती थीं दोनो परिवार को आगे ले जाने में सदैव प्रयासरत रहते थे। परंतु समय का चक्र बहुत शक्तिशाली होता है। इसके सामने किसी की भी नही चलती है। लम्बा समय साथ गुजारने के बाद जुदाई और भी दुखदायी हो जाती है। नगरपालिका अनूपपुर के वार्ड क्र 14 के निवासी शब्बीर खान के साथ भी ऐसी ही दुखद घटना हुई। अपनी जीवनसाथी कनिसा बेगम को खोने के बाद भविष्य में क्या करना है धुँधला सा हो गया था शब्बीर खान के लिए। शब्बीर जब भी घर में चूडि़यों को देखते उन्हें कनीसा की याद सताती। शब्बीर खान को सम्बल योजनांतर्गत २ लाख रुपए प्राप्त हुए। इन पैसों से दु:ख तो कम नही हुआ पर शब्बीर की आँखो के सामने पड़ा धुँधलका जरूर हटा। शब्बीर कहते हैं इन रुपयों का प्रयोग वे चूड़ी के धंधे के लिए घर की कुछ जरूरतों को पूरा करने में करेंगे जैसा कनीसा चाहतीं थी।  

उज्जवला ने सुधरत बैगा का पोछा आँसुओं को

अनूपपुरआदिवासी अंचल के ग्रामीणों का संघर्ष खाद्य पदार्थ की व्यवस्था के पश्चात चूल्हे के धुएँ तक जारी रहता है। इस धुएँ से लम्बे समय में होने वाली हानि के साथ रोजमर्रा के आँसू भी महिलाओं को खाना पकाने के समय प्राप्त होते हैं। इन्हीं आँसुओं को पोछने के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरुआत की गयी है। ग्राम पंचायत बरबसपुर की सुधरत बैगा के आँसुओं को पोछने का कार्य किया है उज्जवला योजना ने। सुधरत बताती हैं कि उनका परिवार ब$डा हैं बहुएँ है नाती पोते हैं। खाना बनाना एक ब$डी गतिविधि है ऐसे में चूल्हे में खाना बनाना,उनके साथ-साथ बहुओं के लिए भी काफी कष्टदायी होता था। आपने कहा उन्होंने बड़े अरमान संजोये थे कि अपनी बहुओं को अपने से अच्छा जीवन देंगी किंतु बड़े परिवार में चूल्हे के धुएँ से कैसे बचे यह उन्हें समझ नही आ रहा था। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना ने उनकी इस समस्या को हल कर दिया आज बहुओं समेत उनका परिवार धुएँ से मुक्त हो गया है और न बारिश की किच किच ही उन्हें अब तंग कर पाती है। बच्चे भी धुएँ मुक्त वातावरण में अच्छा जीवन जी रहे है, साथ ही बच्चों की छोटी छोटी खाने की फरमाइशों को पूरा करना भी आसान हो गया है। सुधरत की नयी बहु का कहना है कि सासु माँ सदैव हमारी परेशानी को देखकर चिंतित रहती थी। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना ने उनकी चिंता और हमारी परेशानी दोनो को दूर कर दिया है।


बुधवार, 22 अगस्त 2018

जर्जर भवन मे संचालित माध्यमिक विद्यालय पर अतिक्रमणकारियों का बना कब्जा



अनूपपुरप्रदेश शासन द्वारा छात्राओ की शिक्षा एवं सुरक्षा के लिए अनेको माध्यम से प्रयास किया जा रहा है। वही विकाश खंड अनूपपुर के ग्राम बोडरी में संचालित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला का भवन वर्ष 2006 में निर्माण किया गया, जहां भवन पूरी तरह से जर्जर हो चला है। जहां बारिश के दौरान कक्षाओ मे छत से पानी टपकता है, जिसके कारण छात्र-छा़त्राओ को अध्ययन करने में परेशानी होती है, जहां स्कूल प्रबंधन द्वारा बारिश के दौरान विद्यालय के बरामदे मे बैठा कर पढ़ाया जाता है। वहीं विद्यालय मे बाउंड्रीवॉल ना होने के कारण विद्यालय में दिनभर असमाजिक तत्वो का हलचल बना रहता है जिससे छात्राओं की सुरक्षा पर भी प्रश्र चिन्ह खड़े हो रहे है।
अतिक्रमणकारियों का बना कब्जा
विद्यालय परिसर में बाउंड्रीवॉल न होने के कारण परिसर में अतिक्रमणकारियों द्वारा चारो ओर से कब्जा किए हुए है। जहां विद्यालय का शौचालय तोड दिया है, जिसके कारण विद्यालय में शौचालय उपयोग विहीन हो चला है। शौचालय ना होने के कारण छात्राओं को विद्यालय के बाहर खुले मे जाने पर शर्मसार होना पडता है। वहीं विद्यालय के पीछे तालाब नही होने के कारण भी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। वहीं कुछ माह पूर्व इसी प्रकार बेलियाबडी शासकीय विद्यालय के पास तालाब में डूबने से मौत हो चूकी है।

विद्यालय प्रबंधन बना उदासीन
विद्यालय में फैली अव्यवस्था के कारण जहां छात्राओं की शिक्षा पर भी पड़ रहा है, वहीं प्रबंधन द्वारा जर्जर भवन, अतिक्रमण एवं असमाजिक तत्वो के जमावडे सहित अन्य जिम्मेदारियों एवं अपने कर्तव्यों से विमुख होकर अब तक किसी तरह का समाधान नही किया जा रहा है।  वहीं ग्रामीणो एवं अभिभावको ने जिला प्रशासन से विद्यालय की व्यवस्थाओं मे सुधार किए जाने की मांग की है।

दिग्विजय की पंगत में संगत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक २९ अगस्त को



अनूपपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल एवं कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सिद्वार्थ शिव सिंह ने सयुक्त जानकारी में बताया कि म.प्र. कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का २९ अगस्त को अनूपपुर आगमन हो रहा है, जिसमें कार्यकर्ताओं की बैठक एवं पंगत में संगत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए आज २३ अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में दोपहर १२ बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि उक्त बैठक में पहुंच कर अपना-अपना सुझाव दे।

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...