https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 12 जनवरी 2021

रेत का अवैध परिवहन करते वेंकटनगर पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त


अनूपपुर
। रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करने की लगातार शिकायत के बाद वेंकटनगर पुलिस ने मंगलवार को रेत का अवैध परिवहन करते हुए ट्रैक्टर को जब्त किया गया है।

चौकी प्रभारी के.एल.बंजारे ने बताया कि वेंकटनगर स्थित अलान नदी से मंगलवार को रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते समय ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 15 डीडी 3139 को रोकते हुए चालक विजय चौधरी पिता रामस्वरूप चौधरी से वाहन में लोड रेत से संबंधित दस्तावेज की मांग की गई,चालक द्वारा मौके पर किसी भी प्रकार कर दस्तावेज नही दिखाया गया। जिस पर पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त करते हुए चौकी में खड़ा कराए जाने के साथ ही चालक विजय चौधरी एवं ट्रैक्टर मालिक रामस्वरूप चौधरी के खिलाफ धारा 379 एवं खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...