https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 9 अगस्त 2024

प्रयोगशाला में वॉटर टेस्टिंग के दौरान निकले हानिकारण अपशिष्ट को मिट्टी में दबा कर किया गया खत्म


मामला पीएचई कार्यालय अनूपपुर के पीछे दबायें गये अपशिष्ट का फैलाया भ्रम 

अनूपपुर। सोशल मीडिया में पानी की जांच में उपयोग किए जाने वाले कैमिकल एवं दवाईयों को लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग खंड अनूपपुर कार्यालय के पीछे फिल्ड टेस्ट कीट एवं क्लोरिनेशन दफन किए जाने एवं जनपद पुष्पराजगढ़ के ग्राम सालरगोंदी में एक ही परिवार के चार लोगो की मौत दूषित पानी के कारण संबंधी पोस्ट पर लोक स्वस्थ यंत्र की विभाग कार्यालय की पड़ताल के दौरान ज्ञात हुआ कि लोक स्वस्थ यंत्र की विभाग के वाटर प्रयोगशाला में पानी जांच के दौरान बचे हानिकारक रासायनिक अपशिष्ट को मिट्टी में दबाकर खत्म  किया गया है। जिससे मानव व पशुओं की पहुंच से दूर हो। इसके साथ ही पूर्व में जिला प्रशासन ने ग्राम सालरगोंदी हुई चार मौत उल्टी-दस्त से नही बल्कि अलग-अलग कारणों से होना बताया था,जहां सीएमएचओं ने भी अवगत कराया था कि 31 जुलाई की शाम 7 बजे माखन पिता किर्रा बैगा की मृत्यु पूर्व के एक दो साल से बीमार होने के कारण,झिंघिया बाई पति जेठयू लाल उम्र 75 वर्ष सरई पटेरा की मृत्यु बुखार एवं उल्टी और बच्चे की मृत्यु का कारण उसका सुस्त व बवासीर,खून की कमी तथा अल्कोहलिक  के कारण 1 अगस्त की सुबह 8 बजे होने तथा लीलाबाई पति नरेन्द्र उम्र 25 वर्ष के अचानक बेहोश हो जाने पर अस्पताल पहुंचने के पूर्व होना बताया गया था। 

यह है मामला

लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पीएचई विभाग द्वारा जिले भर के वॉटर सोर्स जिनमें हैण्डपंप, कुआं, नलजल योजना सहित प्राकृति स्त्रोत के पानी की टेस्टिंग के लिए साइड सैम्पल एवं लैब में टेस्टिंग की जाती है। टेस्टिंग के दौरान उक्त जन स्त्रोत के लिए गए सैम्पल से पानी का धुंधलापन परखने से अलावा बैक्टीरिया टेस्ट,पीएच वैल्यू टेस्ट,पानी की टर्बीडिटी,टीडीएस,टोटल अलकानिटी,टोटल हार्डनेस, कैल्शियम, मैग्नीशियम,निटरेट,सल्फेट,आयरन,क्लोराइन,फ्लोराइड सहित अन्य टेस्ट किए जाते हैं। जहां टेस्ट के दौरान लैब से निकलने वाले हानिकारक रसायन जिसे खुले स्थानों में नही फेंका जा सकता है, इसे सिर्फ मिट्टी में दबाकर ही नष्ट किया जाना होता है की जानकारी लगी थी जहां उक्त हानिकारक रसायन को ही सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया गया था, लेकिन सोशल मीडिया में पानी को स्वच्छ करने वाली दवाईयों एवं केमिकल को दबाया जाना भ्रम फैला दिया गया। 

अब तक जांच किए गए वाटर सोर्स के आंकड़े

लोक स्वास्थ्य लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बारिश के पूर्व जिले के वॉटर सोर्स जिसमें हैण्डपंप, कुएं, नलजल योजना सहित प्राकृतिक स्त्रोतों के पानी की जांच की गई। आंकड़ो के अनुसार जिले के चारों विकासखंडो में 9 हजार 537 हैण्डपंप के पानी की जांच की गई है, जिसमें अनूपपुर विकासखंड में 2 हजार 72, कोतमा में 1584, जैतहरी में 3 हजार 11 एवं पुष्पराजगढ़ में 2870 हैण्डपंपो के पानी की जांच लैब में की गई है। इसके साथ ही 176 नलजल योजना एवं पुष्पराजगढ़ के 39 झीरिया (प्राकृतिक स्त्रोत) के पानी की जांच कर पानी में मिलने वाली भारी धातु अरसैनिक, एल्युमीनियम, सिक्का, बैक्टीरिया का पता लगाकर उक्त पानी को स्वच्छ कर पानी से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा जा सके।

जल स्त्रोतो में डाला गया 20 हजार लीटर क्लोरीन

जिले के लोगो को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अनूपपुर कार्यालय द्वारा अब तक 2 हजार 760 पानी के सैंपलो की जांच लैब में की जा चुकी है, जिसके बाद जिले के 9 हजार 537 हैण्डपंप, 176 नलजल योजना सहित अन्य प्राकृतिक स्त्रोतो के पानी में बैक्टीरिया मिलने पर माह मार्च 2024 से माह जुलाई तक 20 हजार क्लोरीन (सोडियम हाइपो क्लोराइड) डाला जा चुका है। इसके साथ कई हैण्डपंप से निकलने वाले पानी में ऑयरन की मात्रा अधिक मिलने पर हैण्डंप के राइजर पाईप को बदला गया है। 

एच.एस. धुर्वे,कार्यपालन यंत्रीलोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अनूपपुर ने बताया कि प्रयोगशाला में पानी की जांच के बाद निकलने वाले अपशिष्ट (वेस्ट मटेरियल को) जो हानिकारक होता है को डिस्पोज किया गया था।


आदिवासी महापुरूषों को याद कर आजादी की लड़ाई में उनके योगदान और शहादत को किया नमन

ढोल,मांदल की थाप पर आदिवासी नृत्य करते निकाली रैली

अनूपपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्तो को जिला मुख्यालय अनूपपुर सहित विभिन्न स्थानों पर आदिवासी समाज की ओर से रैली निकालते हुए आदिवासी गौरव के प्रतीक महापुरुषों को याद करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय में अमरकंटक तिराहे से रैली निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग इस रैली में शामिल हुए। रैली वापस पुन: शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में पहुंची, जहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकमों के आयोजन के बाद वक्ताओं का सम्बोधन हुआ। वक्ताओं ने आदिवासी महापुरूषों को याद करते हुए आजादी की लड़ाई में उनके योगदान और शहदात को नमन किया। साथ ही आदिवासी समाज को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे उनका नेतृत्व कर रहे लोगों को समाज को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर उपर उठाने और शासकीय नीतियों के तहत मिल रही योजनाओं से लाभांवित करने का आह्वान किया।


पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए समुदाय के लोग

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न रंग बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में समाज के लोगों की छंटा बहुत ही आकर्षक नजर आ रही थी। सैकड़ों लोग पारंपरिक वेशभूषा में एकत्रित हुए थे। जो ढोल,मांदल की थाप पर  जमकर आदिवासी नृत्य तथा गायन का आनंद स्थानीय लोगों ने भी उठाया। इस मौके पर एक दूसरे को आदिवासी दिवस की बधाई भी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित जनों की ओर से कहा गया कि आदिवासी समुदाय हमेशा से ही जल जंगल और जमीन की रक्षा करते आया है और करते रहेंगे। इसी का परिणाम है कि आज भी जंगल इन्हीं की सक्रियता से बचे हुए हैं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीती रमेश सिंह ने रैली में आदिवासी नृत्य करते हुए नेतृत्वी किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश सिंह सहित जनप्रतिनिधी शामिल रहें।

जिले के अन्य स्थानों पर भी हुए कार्यक्रम

विश्व आदिवासी दिवस का मुख्य कार्यक्रम स्थल जिला मुख्यालय अनूपपुर रहा। लेकिन इसके अलावा भी विकासखंड स्तर पर कोतमा, बिजुरी, राजनगर,राजेंद्रग्राम तथा अमरकंटक में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रैली एवं सांस्कृतिक आयोजन किए गए। बिजुरी नगर में हनुमान मंदिर तिराहे से सीएलके विद्यालय तक रैली निकाली गई। जहां कार्यक्रम में आदिवासी समाज को एकजुट करने तथा अपने अधिकारों की रक्षा करने की बात कहीं गई। 


कार की बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर, कार में छग से अयोध्या जा रहा था परिवार

अधिकारियों ने पेश की मानवता की मिसाल,घायल को अस्पताल पहुंचा बचाई जान

अनूपपुर। छत्तीसगढ़ से अयोध्या भगवान श्रीराम जी के दर्शन करने कार में जा रहें परिवार की अनूपपुर जिले में विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार दोपहिया वाहन से भिड़ंत हो गई। टक्कर में बाइक सवार को गंभीर चोट आई। इस दौरान सड़क के किनारे इलाज के अभाव में तड़प रहे दोपहिया वाहन सवार घायल की किसी ने मदद नहीं की। तभी वहां से गुजर रहे कार्यपालन अभियंता व सहायक अभियंता ने मानवता दिखाते हुए , घायल को अपने वाहन में बैठाकर इलाज के लिए जिला चिकित्साहलय लेकर पहुंचे जहां इलाज जारी हैं,चिकित्साघको ने गंभीर बताया हैं।

छत्तीसगढ़ से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार हादसा कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम परसवार के पास हुआ। जहां  कार व बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार एक परिवार  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से अयोध्या भगवान राम के दर्शन करने जा रहे थे। तभी परसवार के पास चचाई तरफ से आ रही तेज रफ्तार दो पहीया वाहन व कार में भिड़ंत हो गई। वहीं बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो पहिया वाहन में सवार युवक जगदीश उर्फ जग्गी राठौर को गंभीर चोट आई है।  सड़क दुर्घटना के बाद  लोगों ने 108 एवं पुलिस से संपर्क किया। लेकिन लगभग आधे घंटे तक ना मौके पर पुलिस पहुंची और ना ही 108 एंबुलेंस पहुंची। जिससे लहूलुहान गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा। इस दौरान पास से गुजर विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता, अरुणेंद्र प्रसाद मौर्य एवं सहायक अभियंता जितेंद्र प्रसाद गुप्ता और जिला क्रीडा प्रभारी शेख खलील कुरैशी ने मानवता दिखाते हुए अपनी शासकीय वाहन में घायल जगदीश राठौर को  जिला चिकित्सा्लय अनूपपुर लेकर पहुंच कर भर्ती कराया जहां घायल का इलाज जारी है। चिकित्साकको ने युवक की हालत गंभीर बताई हैं।


बुधवार, 7 अगस्त 2024

पवित्र रिश्ते को पिता ने किया कलंकित,बेटी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप,न्यायालय ने भेजा जेल


नाबालिग पुत्री से एक माह से कर रहा था  दुष्कर्म,पिता के चंगुल से छूट पुलिस को दी जानकारी

अनूपपुर। पिता पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला कोतवाली अनूपपुर में आया है जहां 16 वर्षीय नाबालिक पुत्री ने अपने पिता पर 1 माह से दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्मी पिता को गिरफ्तार करते हुए बुधवार को न्यायालय ने जेल भेज दिया। 

थाना कोतवाली निरिक्षक कोतवाली अरविन्द जैन ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निवासी सोलह वर्षीय नाबालिग पुत्री मंगलवार को अपनी दस वर्षीय छोटी बहन के साथ अपने गांव से बारह किलोमीटर पैदल चलकर पुलिस थाना कोतवाली पहुंची जहां विगत एक माह से अपने ही पिता के द्वारा एक से अधिक बार दुष्कर्म किये जाने की शिकायत दर्ज कराई । इस जघन्य अपराध की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को दिये जाने पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिहं पवॉर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी,एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर सुमित केरकेट्टा ने थाना कोतवाली पहुंचकर महिला पुलिस अधिकारी उपनिरीक्षक अनुराधा परस्ते की उपस्थिति में बच्ची को सहारा देते हुए जानकारी प्राप्त कर दुष्कर्मी पिता के विरूद्ध अपराध की धारा 64(1),64(2)F,64(2)M बी.एन.एस. 3,4,51,5N,6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया गया। रात्री में ही पुलिस टीम एस.डी.ओ.पी. एवं टी. आई. अरविन्द जैन के नेतृत्वअ में घटनास्थल पहुंचकर महत्वपूर्ण साक्ष्यो को सुरक्षित कर एकत्र करते हुए फरार आरोपी पिता को गांव के समीप जंगल से गिरफ्तार कर लिया। 

नाबालिग बालिका ने महिला पुलिस अधिकारी को दी जानकारी में बताया कि बचपन में ही मां की मृत्यु हो जाने के बाद विगत एक माह से पिता घर में बच्ची को अकेला पाकर दुष्कर्म कर रहा था। मंगलवार को पीड़िता अपनी दस वर्षीय छोटी बहन दोनो किसी तरह से पिता के चंगुल से बचकर गांव से पुलिस थाना कोतवाली पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। 


मंगलवार, 6 अगस्त 2024

बेपटरी हुई जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य  व्यवस्थाएं, टार्च की रोशनी में मरीजों का होता इलाज


रात के अंधेरे में परिजन मरीजों की करते देखभाल, भय का बना रहता है माहौल

अनूपपुर। प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए करोड़ों खर्च कर रही है, वहीं अनूपपुर जिले का ही अलग ही नजारा है। जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों को संसाधन की कमी से जूझना पड़ रहा है। तो वहीं मरीजों के लिए इलाज परेशान होना पड़ रहा हैं। वार्ड में बिजली न होने से डॉक्टरों व नर्स को टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज करना मजबूरी है। यही कारण है कि लोग इलाज के लिए निजी अस्पतालों का रुख करते है। 


आदिवासी बाहुल्य अनूपपुर जिले का जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए आए मरीज व डाक्टर सहित स्टाफ को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिला चिकित्सालय के महिला मेडिकल वार्ड में बिजली गुल होने से दिन के उजाले में भी अंधेरे में डूबा रहता है। अव्यवस्थाओं को जानते हुए भी स्वास्थ्य अधिकारी समस्याओं को दुरुस्त नहीं करवा पा रहीं हैं, जिसके कारण यहां के डॉक्टर और स्टाफ को दिन हो या रात मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज करना पड़ता रहा है। व्यडवस्था ओं की जिम्मेंदारी संभालने वाले इतने गैर जिम्मे दार हो चले है कि माहभर से महिला वार्ड में बिजली की समस्यास का समाधान नहीं करा पा रहें हैं। हालात यह है कि महिला मेडिकल वार्ड में मरीजों की देखभाल करने वाले मेडिकल स्टायफ के साथ मरीजों के परिजनों को अंधेरे में ही इलाज कराना पड़ रहा है। परिजनों का कहना है कि इस सम्बंमध में मौजूद स्टा फ नर्स से कई बार शिकायत की गई, लेकिन इस अब तक बिजली के सुधार में कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। जिला अस्पाताल की मेटरनिटी भवन के उपर मंजिल पर संचालित महिला मेडिकल वार्ड में पिछले एक माह से बिजली की समस्याल बनी हुई है। वार्ड में लगी ट़यूब लाइट और बल्वल मानो आंख मिचौली खेल रहें हो, दिन के उजाले में मरीजों व परिजनों का समय तो किसी तरह कट जाता है, लेकिन शाम होते ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो जाती है। बल्वप और ट़यूब लाइट 10 मिनट जलने के बाद गुल हो जाती है, और लगभग घंटाभर बाद पुन उपस्थिति दर्ज कराती है, यह सिलसिला रातभर बना रहता है।

टार्च की रोशनी में मरीजों का इलाज, अप्रिय घटना की आशंका 

महिला मेडिकल वार्ड में ऑपरेशन उपरांत इलाजरत महिलाओं को रखा जाता है। इनमें कई गंभीर लेकिन हालात सामान्यट स्थिति की भी मरीज होती है। जिन्हें ऑक्सीाजन सहित अन्य मेडिसीन चढाए जाते हैं, लेकिन इनके इलाज के प्रति स्वास्थ्य अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। यहां मरीजों को टार्च की रोशनी में दवा चढ़ाया जाता है, वहीं परिजन भी टार्च की रोशनी में अपने मरीजों की देखभाल करते है। जबकि यहां सुरक्षा को लेकर जिला अस्पताल की ओर से कोई विशेष व्यवस्था नहीं बनाई गई है। जिसके कारण रातभर परिजनों को अप्रिय घटना के साए में समय गुजारना पड़ता है। वैसे भी जिला अस्पताल में मोबाइल, पर्स सहित अन्य कीमती सामानों की चोरी सामान्या घटना बनी रहती है। 

एसबी अवधिया, सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय अनूपपुर ने कहा कि मै रोज मॉनीटरिंग कर रही हूं, ऐसा कुछ नहीं है। बिजली लगातार गुल हो रही है, उसके लिए हमारे पास उपलब्धब चारों जनरेटर उपयोग में लाए जा रहे हैं। फिर भी मैं देखवा लेती हूं। 


ट्रेन में चढ़ने ने के दौरान चपेट में आई 3 वर्षीय बच्ची की मौत: बचाने में माता-पिता घायल


रोजी रोटी की तलाश में उड़ीसा जा रहा था परिवार

अनूपपुर। जिले के कोतमा रेलवे स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्ची की मृत्युफ हो गई। वहीं पिता और मां गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा से जिला चिकित्सालय अनूपपुर के लिए रेफर कर दिया गया हैं।

जानकारी अनुसार अनूपपुर कोतमा निवासी शकील अपनी पत्नी और 3 वर्षीय बच्ची के साथ अम्बिकापुर दुर्ग ट्रेन से बिलासपुर जा रहे थे। जहां पूरा परिवार रोजी रोटी के लिए बिलासपुर से उड़ीसा जाने वाले थे। कोतमा रेलवे स्टेशन से ट्रेन में चढ़ने के दौरान उसकी पत्नी और बच्ची फिसल गया जिससें वह प्लेटफार्म के नीचे चले गए। इससे तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई वहीं पत्नी को गंभीर चोटें आई है। पत्नी को बचाते समय पति को भी चोट आई हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अनूपपुर के लिए रेफर कर दिए गए हैं। जहां उनका इलाज जारी हैं।


सोमवार, 5 अगस्त 2024

नाबालिग के साथ बलात्संग पर 20 वर्ष का कठोर कारावास


बालिका पर शारीरिक हिंसा न केवल घटना के समय बल्कि उसके पश्चात् संपूर्ण जीवन को प्रभावित करती हैं - विशेष न्यायाधीश 

अनूपपुर। विशेष न्यायाधीश (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012) अनूपपुर नरेद्र पटेल की न्यायालय ने थाना चचाई के अपराध धारा 363, 366-ए, 376, 376(2)एन भादवि एवं 3/4, 3/5 पॉक्सो एक्ट  के आरोपी 23 वर्षीय ऋतिक दाहिया पुत्र नत्थूलाल दाहिया निवासी क्वा. नं.- एम/62/2 संजय नगर, चौकी देवहरा, थाना चचाई को पॉस्‍कों अधिनियम की धारा 5एल/6 में 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000/- रू. अर्थदण्ड/, धारा 363 भादवि में 02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रूपये अर्थदण्ड एवं धारा 366 भादवि में 02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000 रूपये अर्थदण्ड  के दण्ड की सजा सुनाई हैं। पैरवी विशेष लोक अभियोजक हेमंत अग्रवाल द्वारा की गई।

विशेष लोक अभियोजन ने बताया कि घटना 11 अप्रैल 2022 को नाबालिक पीडिता घर से बिना बताए कही चली गई थी जब वह वापिस नही आई तो घर वालों ने आसपास तलाश किया नही मिलने पर ऋतिक दाहिया के घर पर देखा जहां नही मिला। जिसके बाद पीडिता के परिजनों ने थाना चचाई में अपराध पंजीबद्व कराया। 02 दिवस बाद नाबालिक पीडिता आरोपी के साथ दस्तयाब हुई, जिस पर न्यायालय एवं पुलिस द्वारा कथन लेख में नाबालिक पीडिता ने बताया कि ऋतिक दाहिया उसे बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ बिना उसकी मर्जी के जबरजस्ती लैंगिक हमला किया। जिसके आधार पर संबंधित धाराओं को बढ़ाया गया। पीडिता एवं आरोपी से संबंधित वैज्ञानिक साक्ष्य एवं मौखिक व दस्तावेज साक्ष्यों  का संकलन किया और आवश्यक विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां दोनो पक्षों को सुनने के पश्चात अपराध प्रमाणित पाये जाने पर सजा सुनाई गई।

वहीं न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा कि‘‘प्रकरण में पीडिता 15 वर्ष से कम आयु की थी जिसके साथ बलात्संग का अपराध किया गया हैं, बालिका के प्रति इस प्रकार की शारीरिक हिंसा न केवल घटना के समय बल्कि उसके पश्चात् संपूर्ण जीवन को प्रभावित करती हैं इस कारण आरोपी के प्रति कोई उदारता नही बरती जानी चाहिए।  साथ ही न्यायालय द्वारा अवयस्क पीडिता को उसके पुनर्वास के लिए म.प्र. पीडित प्रतिकर योजना के तहत प्रतिकर दिलाए जाने का भी आदेश दिया। साथ ही आरोपी पर जो जुर्माना अधिरोपित किया गया है उस राशि को भी अपील न्यायालय के निर्णय के अधीन रहते हुए पीडिता को देने का आदेश दिया।

 

एक ही परिवार की गर्भवती महिला सहित 3 की मृत्यु, प्रशासन मौके पर

सरपंच का बयान विरोभास मिडिया को उल्टी दस्त, प्रशासन को बताया उल्टी दस्त के मरीज नहीं थे  

अनूपपुर। आदिवासी बाहुल्य जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के सालारगोंडी में दादी सास के मौत के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने आये (संरक्षित जाति बैगा) एक ही परिवार की गर्भवती महिला सहित तीन दिन में 3 की अलग-अलग स्वास्थ्य कारणों से मृत्युे हुई हो गई। जिला प्रशासन ने मामले का लिया संज्ञान लेते हुए सालरगोंदी सहित आसपास के ग्रामों में स्वास्थ्य जागरूकता चला कर स्वास्थ्य टीम घर-घर दस्तक दे हैं। साथ ही जल स्त्रोतों का पुनः क्लोरीनेशन कराया गया हैं। वहीं सच्चााई कुछ अलग बया करती हैं। जहां ग्रमीण खेत में बने झिरिया से पीने एकत्रित कर पीने के लिए उपयोग में लेते हैं।

मौके पर पहुंची प्रशासननिक टीम

जिले के पुष्पराजगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सालरगोंदी में तीन ग्रामीणों की मृत्यु के मामले का संज्ञान लेकर जिला प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराई गई है। कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देश पर मौके पर एसडीएम पुष्पराजगढ़ सुधाकर बघेल तथा स्वास्थ्य विभाग एवं पीएचई विभाग के अधिकारियों की टीम भेजकर वस्तुस्थिति की जांच कराई गई जिसमें बताया गया कि ग्राम सालरगोंदी में जिन तीन लोगों की मृत्यु हुई है। वह डायरिया से नही बल्कि अन्य कारणों से मृत्यु हुई है। जिसमे जाति बैगा जनजाति के एक ही परिवार के 56 वर्षीय माखन बैगा, 75 वर्षीय झिखिया बाई, 20 वर्षीय लीलाबत्ती की मौत हो गई हैं। वहीं लीलावती के पेट में पल रहे 8 माह का गर्भ भी था। वहीं उल्टी दस्त से दो अन्य 65 वर्षीय जेठू बैगा, डेढ़ वर्षीय अनुज बैगा की हालत गंभीर होने पर शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया हैं।

अलग-अलग स्वास्थ्य कारणों से हुई मृत्युु - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 31 जुलाई 24 को शाम 7 बजे माखन पिता किर्रा बैगा की मृत्यु एक-दो साल बीमारी थी जिसमें उसका वजन लगातार कम हो रहा था और बुखार लिवर सिरोसिस थी क्योंकि वह क्रॉनिक अल्कोहलिक था मृत्यु की दिनांक को बुखार उल्टी पेट में दर्द दो-तीन दिन से था जिसका इलाज स्थानीय निजी डॉक्टर कर रहा था, इलाज के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई। 75 वर्षीय झिंघिया बाई सरई पटेरा पुष्पराजगढ़ को बुखार एवं उल्टी थी और बच्चे की मृत्यु के कारण अत्यंत सुस्त व उसको बवासीर एवं खून की कमी तथा अल्कोहलिक हिस्ट्री थी उसकी मृत्यु हृदय गति रुकने से घर पर हुई हैं। 25 वर्षीय लीलाबाई नरेंद्र गर्भवती थी एवं मायके में रहती थी वह ससुराल आने की पश्चात रात्रि को अचानक बेहोश हो गई इसके बाद अस्पताल पहुंचने के पूर्व मृत्यु हो गई।

सरपंच का बयान में विरोभास

सालारगोंडी के सरपंच विक्रम प्रसाद के बयान में विरोभास रहा जिसमें मिडिया को दिये बयान में बताया कि उल्टी दस्त की शिकायत पर बैगा परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु हुई हैं। करपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज की उचित व्यवस्था नहीं है, वहां डॉक्टर नहीं है। डॉक्टर के अभाव में ही उनकी मृत्यु हुई है। इसके साथ ही नल जल की भी व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों को शुद्ध पीने का पानी नहीं मिल रहा है।

वहीं प्रशासन को लिखे पत्र में सरपंच ने अवगत कराया कि जो मृतकों में कोई भी उल्टी दस्त के मरीज नहीं थे, मृत्यु अन्य कारणों से हुई है। ग्राम में उल्टी दस्त के कोई मरीज नहीं है। पेयजल स्त्रोतों तथा ग्राम में स्थित हैण्डपंप में पीएचई विभाग द्वारा जल शुद्धिकरण पूर्व से कराया गया था। इस संबंध में विभाग द्वारा पुनः जल शुद्धिकरण का कार्य अमले द्वारा कराया गया है। 

पानी के जांच के लिए गये नमूने

जिला प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम द्वारा ग्राम सालरगोंदी में पानी के जांच के लिए नमूने लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए औषधियों का वितरण किया गया है। पूर्व में ग्राम के सभी जल स्त्रोतों में क्लोरीनेशन/ब्लीचिंग पाउडर डालकर पानी का शुद्धिकरण किया गया है। बताया गया है कि प्राथमिक शाला सरईपटेरा के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है। ग्रामवासियों को स्वास्थ्य एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम ने मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए उबला हुआ या शुद्ध पानी पीने, खाने से पहले और शौच के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोने, खुले में शौच न करने, स्वच्छता का पालन करने, खाने की वस्तुओं को ढककर रखने और ताजे भोजन का सेवन करने की अपील की गई है। ग्रामीणों को अवगत कराया गया है कि किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में सम्पर्क कर उपचार लेने की अपील की गई है। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड के स्वास्थ्य सेक्टर करपा के ग्राम लमसरी, सरईपतेरा, लेढ़रा, गोंदी, घाठा, बकान, देवरीदादर के घरों में घर-घर दस्तक देकर स्वास्थ्य जागरूकता के साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण तथा इन इलाकों के 22 कुओं के जल शुद्धिकरण का कार्य किया गया है।


शनिवार, 3 अगस्त 2024

अंतर्जिला गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, दर्जनों चोरियों का खुलासा


घूम-घूम करते थे रैकी,दिन दहाड़े सूने घरों को बनाते थे निशाना

अनूपपुर। दिन दहाड़े सूने घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां मामला का खुलासा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी ने 3 अगस्त को पत्रवार्ता के माध्यम से जानकारी दी गई। अनूपपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 5 चोरियों सहित पड़ोसी जिला शहडोल एवं डिंडौरी में 6 चोरियों का खुलासा किया गया। पकड़े गए चोरो द्वारा दिन के समय बाइक से घूम घूम कर सूने घरों की रैकी की जाती थी और चोरी की घटना को दिन दहाड़े अंजाम दिया जाता था। जहां एक आरोपी घर के बाहर बाइक को चालू कर खड़ा होता था और दूसरा घर के अंदर सोने-चांदी के जेवरात सहित नगद की चोरी करते थे। वहीं फरियादी मुन्नेलाल साहू के सूने घर में हुई चोरी का खुलासा करने तथा आरोपियों को पकडऩे वाले पुलिस टीम को 10 हजार रूपए नगद इनाम के तौर पर दिए जाने की घोषणा भी प्रेस कांफ्रेंस में की है।

यह है मामला

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बकेली निवासी मुन्नेलाल साहू पिता बिहारीलाल साहू उम्र 51 वर्ष निवासी ने 27 जुलाई को दिन के समय उसके सूने मकान का ताला तोडक़र अज्ञात द्वारा सोना एवं चादी के जेवरात चोरी करने की शिकायत दर्ज करवाई थी, जहां फरियादी ने बताया था कि 27 जुलाई की सुबह लगभग 11.30 बजे नेशनल हाईवे 43 रोड किनारे स्थित घर में ताला लगाकर अपनी पत्नी को बाइक से कन्या शाला खाना बनाने के लिए छोडऩे गया था, इस बीच अज्ञात चोरो द्वारा पीछे की बाउंड्रीवॉल कूदकर अंदर आया और कमरे का ताला को तोडक़र आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगद अनुमानित कीमत 1 लाख 40 हजार की चोरी किया गया है, जिस पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया था।

आरोपियों को भागते देखा था ग्रामीणों ने

शिकायत के बाद पुलिस ने घटना स्थल से मिले साक्ष्यों वा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज सहित मुखबिर मिली जानकारियों सहित चोरी कर आरोपियों को बाइक से भागते हुए ग्रामीणों ने देखे जाने की सूचना पर संदेह के आधार पर मनोज मरावी पिता ओमप्रकाश मरावी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सकोला थाना चचाई एवं सुरेन्द्र धुर्वे उर्फ महेश पिता गोरेलाल धुर्वे उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम कंचनपुर थाना सोहागपुर को पकडक़र सख्ती के साथ पूछताछ की गई, जिन्होने चोरी करना स्वीकार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त होने वाली बिना नंबर की बाइक को जब्त किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी मनोज मरावी ने सोने की दो अंगूठिया, चांदी का करधन को ग्राम चकौडिय़ा थाना जैतपुर निवासी सुनील गुप्ता पिता सूर्यभान गुप्ता उम्र 38 वर्ष को बेचना तथा आरोपी सुरेन्द्र उर्फ महेश धुर्वे द्वारा 6 नग सोने के लॉकेट, एक चांदी का करधन, एक जोड़ी चांदी की मेहन्दी को बुढ़ार निवासी शारदा उर्फ सुनील कुमार सोनी पिता जगदीश प्रसाद उम्र 54 वर्ष निवासी वार्ड 3 को बेचना बताया गया। जिस पर पुलिस ने सुनील कुमार गुप्ता एवं शारदा सोनी को पकड़ते हुए उनके कब्जे से चोरी का सामान जब्त किया गया। 

दिन दहाड़े हुई कई चोरियों का हुआ खुलासा

पुलिस द्वारा सख्ती के साथ की गई पूछताछ पर आरोपियों ने अनूपपुर जिला के कई थाना क्षेत्रों सहित पड़ोसी जिला शहडोल एवं डिंडौरी में कई चोरियों का खुलासा किया। जहां उन्होने 10 जुलाई 2024 को रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मलगा में रानू लोनी के सूने घर में जेवरात चोरी करना, कोतवाली अनूपपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मानपुर टिकरीटोला में 23 जुलाई 2024 को राजू प्रसाद कोल के सूने मकान का ताला तोडक़र चोरी करना, थाना कोतमा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठोड़हा में बंगला विश्वकर्मा के सूने मकान में 31 जुलाई 2024 को, थाना राजेन्द्रग्राम क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुहिली में मनीराम सिंह पेन्द्रों के मकान का ताला तोडक़र 2 जुलाई 2024 को चोरी करना, थाना करनपठार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खाल्हेदूधी में दुर्गेशलाल नदा के मकान में 26 जुलाई 2024 को चोरी करना स्वीकार किया गया है। इसके साथ ही पड़ोसी जिला शहडोल एवं डिंडौरी के 6 मकानो में दिन दहाड़े ताला तोडक़र चोरी करने की वारदातों को अंजाम दिया गया था, जिसका खुलासा भी हुआ है। 

अन्य चोरियों हो सकता है खुलासा

कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार चारो आरोपियों को न्यायालय से पुलिस रिमांड में लिया गया है। उन्होने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल डी.सी. सागर के निर्देशन में जिला शहडोल एवं जिला अनूपपुर के संबंधित थानो की पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर आकर पकड़े गये आरोपियो के विरूद्ध कार्यवाही जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी ने बताया कि आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है, जिसमें अन्य चोरियों का खुलासा होने के साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़े जाने तथा और भी जेवरात सहित नगद जब्त होने की संभावना है।

चोरो को पकडऩे इनकी रही भूमिका

जिले में दिन दहाड़े चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिहं पवॉर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी के निर्देशन एवं एसडीओपी सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन, उपनिरीक्षक प्रवीण साहू, सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, रीतेश सिंह, सायबर सेल से राजेन्द्र अहिरवार, आरक्षक पंकज मिश्रा, राजेन्द्र केवट सहित माहिला आरक्षक अंकिता सोनी, आरक्षक अनूप पुषाम, प्रवीण कुमार, मोहन जमरा, मोहित यादव, सचिन पटेल सहित सम्पूर्ण टीम को पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।


ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन, जर्जर सड़क पर की धान की रोपाई, जताया विरोध

अनूपपुर। जिले में जैतहरी स्थित मोजर बेयर थर्मल पावर प्लांट से हरद ओसीएम में फ्लाई ऐश का परिवहन किया जा रहा हैं। जहां ग्राम हरद, बदरा और जमुना से होकर रोजाना सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता हैं। जिससे मुख्य मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे ग्रामवासियों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। जर्जर सड़क से परेशान ग्रमीणों ने शनिवार कों ग्रामीणों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन करतेहुए सड़क को खेत बनाकर उसमें धान की रोपाई कर अपना विरोध जताते हुए सरकार के जिम्मेदार अधिकारी और प्लांट के अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के इस अनोखे प्रदर्शन का वीडियों शनिवार को सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

गांव के पूर्व सरपंच सुरेंद्र ने बताया कि मोजरबेयर थर्मल पावर प्लांट से हैवी गाड़ियों से फ्लाई ऐश का परिवहन किया जा रहा है। जिसके कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया हैं। ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कतों के सामना करना पड़ता है।

जल्द होगी नाला की सफाई

वहीं इस पूरे मामले पर खान प्रबंधक हरद ओसीएम एलबी प्रसाद ने कहा कि पानी निकासी के लिए छोटे-छोटे नालों की व्यवस्था की गई थी। लेकिन, उनकी सफाई नहीं होने के कारण पानी सड़कों पर जमा होने लगा। जिससे गड्ढे हो गए, जल्द ही नालों की सफाई कराई जाएगी।


लोक सेवा केंद्र में आधार अपडेशन के लिए आपरेटर ने मांगे 1500 रुपए, कारण बताओं नोटिस जारी

अनूपपुर। लोक सेवा केन्द्र अनूपपुर में आधार बनवाने एवं अपडेट हेतु आपरेटर द्वारा 1500 रुपए की मांगने शिकायत पर अपर कलेक्टर अमन वैष्णव ने लोक सेवा केंद्र की संचालक मीरा अग्निहोत्री को कारण बताओं नोटिस जारी कर 03 दिवस के अंदर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जवाब प्रस्तुत न करने अथवा जवाब असंतोषजनक पाये जाने पर आर.एफ.पी.के तहत् लोक सेवा केन्द्र अनुबंध निरस्तगीकरण की कार्यवाही की जायेगी।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के रिजनल डायरेक्टर सुमित मिश्रा द्वारा लोक सेवा केन्द्र अनूपपुर का निरीक्षण किया गया। जहां जॉचोपरान्त पाया कि लोक सेवा केन्द्र अनूपपुर में कार्यरत आधार आपरेटर रमेश विश्वकर्मा द्वारा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) आधार अपडेशन कार्य हेतु आवेदक मूलचन्द्र निवासी परासी से बेटी आस्था के आधार में जेंडर अपडेशन हेतु 1500 रूपये की माँग की गई। आवेदक ने इसकी शिकायत 02 अगस्त को यूआईडीएआई के रिजनल डायरेक्टर सुमित मिश्रा को करने पर आपरेटर द्वारा एक हजार रू.की आधिक्य राशि का लेना स्वीकार्य किया गया। जिस पर आवेदक को आधिक्य राशि वापस कराते हुए तत्काल अपडेटेड आधार कार्ड जारी करवाने का निर्देश दिये। 

ज्ञात हो कि शासन स्तर से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यूआईडीएआई आधार कार्ड हेतु शुल्क निर्धारित है। लोक सेवा केन्द्र में कार्यरत कर्मचारी द्वारा आवेदक से अधिक राशि की मॉग नियम विरूद्ध है। जिसे बाद अपर कलेक्टर अमन वैष्णव ने लोक सेवा केंद्र की संचालक मीरा अग्निहोत्री को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए 03 दिवस के अंदर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही जवाब प्रस्तुत ना करने अथवा जवाब असंतोषजनक पाये जाने पर आर.एफ.पी.के तहत् लोक सेवा केन्द्र अनुबंध निरस्तगीकरण की कार्यवाही करने की बात कहीं हैं।


गुरुवार, 1 अगस्त 2024

आजादी के उत्सव में जमेगा रंग, रायपुर से जबलपुर के लिए 15 अगस्त को मिल सकती हैं वंदे भारत की सौगात


अनूपपुर। दो राज्यों छग की राजधानी रायपुर से संस्कारधानी जबलपुर वाया अनूपपुर को जोड़ने 15 अगस्त को वंदे भारत की सौगात मिल सकती है। स्वतंत्रता दिवस मनाने के साथ-साथ इस क्षेत्र को पहली वंदे भारत मिलने की खुशी भी मनागें। जबलपुर, कटनी, अनूपपुर, शहडोल, बिलासपुर और रायपुर के लोगों को इस बात का इंतजार है कि जबलपुर से रायपुर के बीच कब वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। इस एक्सप्रेस के चलने से इस पूरे क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा। जबलपुर से रायपुर का रूट पूरी तरह से औद्योगिक रूट है लिहाजा ट्रेन के चलने से इस क्षेत्र की औद्योगिक गतिविधियां बढ़ जाएगी।

जबलपुर-रायपुर रूट पर दो ट्रेन संचालित

जबलपुर से रायपुर रूट पर फिलहाल दो ट्रेन ही चल रही हैं, इनमें सबसे पुरानी ट्रेन इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस दूसरी अमरकंटक एक्सप्रेस जो भोपाल से चलकर दुर्ग के लिए जाती है। जबलपुर से रायपुर का रूट जबलपुर, कटनी, शहडोल,अनूपपुर, बिलासपुर से रायपुर को जोड़ता है. इससे यह सभी महानगर विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है, इन सभी महानगरों में विकास के कई काम चल रहे हैं कटनी एक बड़ी औद्योगिक नगरी है।

बढ़ेगी औद्योगिक गतिविधियां

अनूपपुर, शहडोल में कोल माइंस, पेपर मिल, बिजली उत्पारद जैसे कई बड़े उद्योग हैं, यही हाल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और रायपुर का है। विकास के नजरिए से यह दोनों ही शहर भविष्य के शहर माने जाते हैं इन सभी शहरों को आपस में जोड़ने वाली रेल लाइन पर मात्र दो एक्सप्रेस होने की वजह से इस इलाके में लोगों का आवागमन सरल नहीं हो पा रहा है। दोनों ही ट्रेनों में हमेशा सीटे फुल होती हैं, लेकिन इसके बावजूद रेल प्रशासन इस मार्ग पर ट्रेन की संख्या नहीं बढ़ा रहा है।

15 अगस्त पर मिल सकती है वंदे भारत की सौगात

रेल सूत्रों की माने तो 15 अगस्त पर इस मार्ग को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मिल सकती है। इसी संभावना ने एक बार फिर जबलपुर से रायपुर के बीच में वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की चर्चा को बल दे दिया है। अनूपपुर रेल विशेषज्ञ अधिवक्ताु बासुदेव चटर्जी का कहना है कि ‘जबलपुर से रायपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस केवल एक सुविधा नहीं होगी, बल्कि यह ट्रेन इस क्षेत्र के विकास की धुरी बना सकती है। इसके लिए रेल मंत्री सहित संबंधितों से वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने के लिए आवश्यतक पत्राचार किया जा चुका हैं।


फ्लाई ओवर निर्माण में देरी को लेकर नगर स्वस्फूर्त रहा बंद, समय सीमा में नहीं बनने पर लोगो में आक्रोस

बसों का संचालक रहा जारी, कार्योलयों में उपस्थिति रहीं समान्य

अनूपपुर। नगर के पूर्वी रेल फाटक में बन रहें ओवर ब्रिज का निर्माण गत तीन वर्षों से कछप गति होने से परेशान आमजन मानस ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए गुरूवार को जिला फ्लाई ओवर ब्रिज संघर्ष समिति के आह्वान पर अनूपपुर नगर के व्यापपारिक प्रतिष्ठाान के साथ कुछ निजी शिक्षण संस्थारन स्वस्फूर्त बंद कर निर्माण कार्यों में लेट लतीफी पर अपना अक्रोश जताते हुए विरोध दर्ज कराया। बाजार बंद के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहीं। 

गुरुवार को व्यापारियों ने जिला ओवरब्रिज निर्माण संघर्ष समिति के आह्वान पर एक दिन के लिए बाजार बंद रखा। सुबह से ही अनूपपुर शहर में सभी व्यारपारिक प्रतिष्ठाकन बंद रहा। सभी ने अपनी स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर एकता दिखाई। फ्लाई ओवर के बंद पड़े निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए है जिसको लेकर जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य को पूरा कराया जाएगा। सुबह से ही मुख्य बाजार सहित चेतनानगर, बस स्टैंड, आदर्श मार्ग, स्टेशन चौक सामतपुर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों का शटर नहीं उठा। होटल संचालक और रेस्टोरेंट में भी बंद का असर रहा। वहीं बसों का संचालक रोज की भांती सुचारू रूप से चालू रहा। इस दौरान दवाई दुकान बंद का हिस्सा रहीं। शासकीय कार्योलयों में उपस्थिति समान्य से कम रहीं रहीं। बंद के कारण कलेक्ट्रेट में भी आवेदक नहीं  पहुंचे।

जिला ओवरब्रिज निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ने बंद को सफल बनाने के लिए सभी नगारिकों, व्याभपारियों सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन का अभार मानते हुए कहा कि अनूपपुर नगर ने स्वर्णिम इतिहास रच दिया। राजनीति धर्म और स्वार्थ से ऊपर उठकर नगर वासियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि नगर का विकास सबसे पहले। हर व्यापारी ने स्वयं की जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी किया। आज के इस ऐतिहासिक बंद में परोक्ष और अपरोक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। शांतिपूर्ण तरीके से बाजार बंद कर व्यापारी बंधुओं ने प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरों के साथ ही फ्लाई ओव्हरब्रिज के निर्माण के चिंतन के लिए अवसर भी उत्पन्न किया है। हर बार की तरह इस बार भी आश्वासन की पुड़िया से काम नहीं चलेगा यह बात प्रशासन की समझ में आ चुकी है। भविष्य में भी इसी एकजुटता के साथ नगर के विकास के लिए हम सभी कटिबद्ध रहेंगे। जल्द से जल्द ओवरब्रिज का निर्माण पूरा नहीं होने पर उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।

 

बुधवार, 31 जुलाई 2024

होटल एवं मैरिज गार्डन संघ ने अर्थदंड के निर्णय को स्थगित करने सौंपा ज्ञापन


अनूपपुर। होटल एवं मैरिज गार्डन संघ ने बुधवार को एसडीएम अनूपपुर एवं जैतहरी द्वारा अर्थदंड के लिए भेजे गए नोटिस पर रोक लगाने की मांग लेकर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ को बुधवार को ज्ञापन सौंपा, जिसमें दोनों तहसील के एसडीएम द्वारा 2.75 लाख रुपए अर्थदंड के निर्णय को स्थगित करने की अपील की। संघ की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष अग्रवाल रहे। 

सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि नगरपालिका से प्रथम नोटिस 10 जून को मिलने के बाद लगभग सभी होटल एवं मैरिज गार्डन संचालकों ने फायर सेफ्टी के उपकरण होटल व मैरिज गार्डन में लगाकर फायर सेफ्टी की एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया है। जिनकी होटल 500 वर्गमीटर से कम है वे ऑफ लाइन एनओसी के लिए है, इसके अतिरिक्त 16 संचालकों ने हाईकोर्ट में एसडीएम की नोटिस के विरुद्ध याचिका भी लगा दी है। इसके अतिरिक्त शासन स्तर पर फायर एनओसी पर लगा जुर्माना माफ कर वन टाइम सेटलमेंट का प्रस्ताव भी विचाराधीन है, जिस कारण एसडीएम की नोटिस पर कार्रवाई रोकी जाए। कलेक्टर ने सभी बातों को गंभीरता से सुना व नगरपालिका/ नगरनिगम अपर कमिशनर से चर्चा कर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।  

 

प्रशासन के झूठे वादे को याद कराने, जन भावनाओं की दुर्गति ना हो सांकेतिक विरोध में बंद रहेंगा नगर- संघर्ष समिति अध्यक्ष


गुणवत्ता, सुरक्षा मानक तथा जनहित का निर्माण कार्य में रखा जाए ध्यान- कलेक्टर 

ओव्हर ब्रिज निर्माण को लेकर नागरिकों के साथ जिला प्रशासन एवं रेल अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

जिला फ्लाई ओवर ब्रिज संघर्ष समिति ने 1 अगस्त को अनूपपुर संकेतिक बंद की कहीं बात

अनूपपुर। रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्यों की लेट लतीफी को लेकर जनमानस पिछले तीन वर्षों से परेशान है। प्रशासनिक लापरवाही के चलते नगर के पूर्वी रेलवे फाटक स्थित ओवर ब्रिज का निर्माण धीमी गति से हो रहा है जिससे इसकी समय अवधि लगातार बढ़ती जा रही है। निर्माण कार्य में हो रही देरी से से परेशान नगरवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। वहीं बुधवार को कलेक्टर एवं रेल अधिकारियों सहित सेतु निगम के अधिकारियों के साथ जिला फ्लाई ओवर ब्रिज संघर्ष समिति की बैठक में खुलकर चर्चा की गई। जिसमें कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने रेलवे के अधिकारियों तथा सेतु निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा कर वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए कार्यों की गति बढ़ाए जाने निर्देश दिए। रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज को लेकर स्थानीय स्तर पर एक अगस्त को फ्लाई ओवर संघर्ष समिति अनूपपुर द्वारा अनूपपुर बाजार बंद के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर अमन वैष्णव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी, एसडीएम अनूपपुर दीपशिखा भगत, तहसीलदार अनुपम पाण्डेय, यातायात प्रभारी ज्योति दुबे, कोतवाली प्रभारी अरविंद जैन, रेलवे विभाग के वरिष्ठ मंडल अभियंता दीपक आहूजा, एडीईएन पंकज कुमार, सीनियर सेक्सन इंजीनियर सिविल अरविंद कुमार, सेतु निगम के कार्यपालन यंत्री वसीम खान, सहायक यंत्री देवेन्द्र मरकाम तथा फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण संघर्ष समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहें। वहीं इस बैठक के बाद समिति के लोगो ने बताया कि बैठक नतीजा सार्थक रहा। हमारी बातों को सुना गया और निराकरण की बात कहीं। 

बैठक में हुई बातचीत का नतीजा सार्थक रहा तब अनूपपुर बंद के औचित्य के सवाल पर समिति के लोगो ने कहा कि यह संकेतिक हैं हम किसी से नहीं कहेंगे कि अपने प्रतिष्ठान बंद करें या खोले। जिसे लेकर अब व्यापारियों में असमंजस कि स्थिति बनी हैं।

कलेक्टर ने रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के लिए मैन पॉवर बढ़ाने तथा आगामी कार्ययोजना का क्रियान्वयन समय-सीमा में करने हेतु माईक्रो प्लानिंग करते हुए कार्यों की दिन-प्रतिदिन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। समिति के सदस्य स्थानीय नागरिकों द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों के संबंध में अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण की तत्काल पहल करने के निर्देश दिए। उपस्थित समिति के सदस्यों ने अवगत कराया कि निर्माण स्थल के आसपास के रहवासियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की बेसिक समस्याओं का संज्ञान लेकर निर्माण एजेंसियां समाधानकारक प्रयास करें। आवागमन के लिए मोटरेबल रोड बनी रहे, इसकी मॉनीटरिंग भी की जाए।  

संघर्ष समिति के सदस्यों ने बैठक में रेलवे से संबंधित जनहित की समस्याओं की ओर रेलवे के अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 01 से 03, 04 में जाने वाले रेलवे फुटओवर ब्रिज को प्रारंभ कराया जाए, जिस पर रेलवे अधिकारियों ने अवगत कराया कि उक्त ब्रिज 65 वर्ष से अधिक अवधि का है। जिसके सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए उसके डिस्मेंटल का निर्णय लिया गया है। शीघ्र ही नया रेलवे फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। यह कार्य रेलवे के गति शक्ति योजना के तहत किया जाना है। रेलवे के अधिकारियों ने अवगत कराया कि रेलवे स्टेशन से अण्डर ब्रिज की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण भी गति शक्ति योजना के तहत कराया जाएगा। समिति के सदस्यों ने पुराना थाना के सामने से रेलवे पुलिस बैरक की ओर पूर्व में बने रेलवे फुट ओवर ब्रिज को पुनः बनाए जाने की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने इसके परीक्षण की बात कही।  

कलेक्टर ने सेतु निगम के अधिकारियों को रेलवे के कार्य के समानान्तर एक ओर से सड़क निर्माण एवं अन्य प्रस्तावित कार्य कराए जाने के संबंध में निर्देश दिए। जनहित को ध्यान में रखते हुए कार्यों की गति बढ़ाकर सुरक्षा के पैरामीटर के अनुसार मैन पॉवर बढ़ाकर कार्य किया जाए, ताकि आम जन को रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज का लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके। समिति के सदस्य स्थानीय नागरिकों ने जनहित से संबंधित मुद्दों को रखा। जिस पर सार्थक चर्चा कर निर्णय लिया गया।  

समिति के सदस्यों ने अवगत कराया कि निर्माणाधीन रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज के रेलवे फाटक से स्कूली बच्चे रेलवे लाईन को पार करने की कोशिश करते हैं, जिस पर निर्णय लिया गया कि सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे फाटक में स्थानीय पुलिस, जीआरपी, रेलवे पुलिस बल के अमले की तैनातगी की जाएगी। 

जिला फ्लाई ओवर ब्रिज संघर्ष समिति के अध्यक्ष अशीष त्रिपाठी न कहा कि वर्तमान पीढ़ी झूठे आश्वासनों और रोज हो रही समस्या से दो-चार हो रही है। सबके द्वारा किया गया प्रयास 7 वर्ष बाद भी अधूरा ही रह गया है। तीन बार इस ब्रिज का भूमि पूजन किया गया, और हर बार अनूपपुर नगर की जनता ने स्वयं को ठगा महसूस कर तालियां बजाई। चिकित्सकीय सुविधा, व्यापार और आवागमन प्रतिदिन बाधित हो रहा है। हर बार आंदोलन की बात पर बैठक एवं बैठक में प्रशासन की जय जयकार के बाद इस समस्या को भुला दिया जाता था। पूर्व की भांति इस बार भी नगर की जनता की भावनाओं की दुर्गति ना हो इसके लिए सांकेतिक कहें य विरोध स्वरूप बाजार बंद कर प्रशासन को उसके झूठे वादे को याद कराने का प्रयास किया जा रहा है।


मंगलवार, 30 जुलाई 2024

पत्नी ने पति व बाप ने बेटे के खिलाफ मारपीट की दर्ज कराई शिकायत


बाप की डांट से नाराज बेटे ने किया जहर का सेवन

अनूपपुर। पत्नी ने पति व बाप ने बेटे के खिलाफ मारपीट की शिकायत मंगलवार को कोतवाली थाना अनूपपुर में लिखाई, जिस पर आरोपित ने जहर खा लिया और इलाज जिला चिकित्सालय अनूपपुर में चल रहा हैं।

जानकारी अनुसार कोतवाली अंतगर्त अनूपपुर नगर के चंदास टोला निवासी 30 वर्षीय ज्ञानेंद्र महतो ने 29-30 जुलाई की रात पत्नी पर चरित्र शंका करते हुए पूरी रात मारपीट की। पत्नी ने जब इस बात की जानकारी सास- ससुर को बताई, तो उन्होंने पीड़ित को जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया। ससुर रामनरेश महतो ने पुत्र द्वारा बहू के साथ हुए मारपीट की शिकायत कोतवाली थाने में करतेहुए बेटे को जमकर डांट लगाई। जिससे नाराज होकर बेटे ने जहर खा लिया। जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा हैं।


हज यात्रा के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। बिजुरी थाना अंतर्गत हज यात्री से हज यात्रा करवाने का झांसा देकर 12 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी 53 वर्षीय सैय्यद अजमत उल्लाह निवासी धारूली बेस आकोट जिला अकोला को बिजुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार शकीर अहमद पिता मो. इसहाक निवासी बिजुरी ने 22 जुलाई को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि शैय्यद तनबीर उल्लाह निवासी आकोट जिला अकोला महाराष्ट्र द्वारा उसे वा उसकी पत्नी को हज यात्रा करवाने का झांसा देकर उनसे 12 लाख रूपए की धोखाधड़ी की है तथा उक्त आरोपी द्वारा इसी तरह की घटना कई अन्य व्यक्तियों के साथ की गई है। जिस कारण शकीर अहमद व उसकी पत्नी 8 जून से 19 जून तक मुम्बई में यहां वहां भटकते रहे और हज यात्रा नही कर पाए। जिसके कारण उन्हे मानसिक एवं आर्थिक क्षति पहुंची है। जहां शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शैय्यद तनवीर के खिलाफ पुलिस ने धारा 406, 409, 420 के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया था। 

पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवॉर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी ने विशेष पुलिस गठित कर आरोपी की पता तलाश हेतु सख्त निर्देश दिए गए थे। टीम ने 29 जुलाई को आकोट जिला आकोला महाराष्ट्र से आरोपी सैय्यद तनवीर उल्लाह पिता सैय्यद अजमत उल्लाह निवासी धारूली बेस आकोट को गिरफ्तार करते हुए बिजुरी थाना लाया गया। जहां पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं आरोपी को पकडऩे में थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह, उप निरीक्षक सोने सिंह परस्ते, सहायक उपनिरीक्षक उदय प्रजापति, प्रधान आरक्षक मनोज लकड़ा, आरक्षक रामनिवास गुर्जर, प्रभाकर त्रिपाठी, आनंद सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


सोमवार, 29 जुलाई 2024

ओवर ब्रिज का निर्माण में देरी से आक्रोशित शहरवासियों ने सौंपा ज्ञापन

शीघ्र निर्माण का नहीं मिला अश्वाशसन तो गुरुवार से अनिश्चितकालीन बाजार बंद

अनूपपुर। जिला मुख्याीलय में निर्माणधीन ओवर ब्रिज का निर्माण समय पर पूरा नहीं होने पर सोमवार को जिला ओवर ब्रिज निर्माण संघर्ष समिति अनूपपुर मुख्य महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर (छ०ग०) एवं प्रमुख सचिव शासन भोपाल के माध्यिम कलेक्टर के नाम तहसीलदार अनुपम अनुपम पांण्डेय को ज्ञापन सौंपकर ब्रिज का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। जिला ओवर ब्रिज संघर्ष समिति के अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ने बताया कि ओवर ब्रिज का निर्माण नहीं होने से रहवासियों में आक्रोश हैं इसके लिए गुरुवार से अनिश्चितकालीन बाजार बंद रहेंगे।

जिला ओवर ब्रिज निर्माण संघर्ष समिति ने सोमवार को कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। ओवर ब्रिज का निर्माण समय पर पूरा नहीं होने पर जिले के रहवासियों और व्यापारियों में आक्रोश हैं। ओवर ब्रिज का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने की मांग कलेक्टर से की गई है।

सौपे गये ज्ञापन में बताया गया हैं कि अनूपपुर शहर दो हिस्सों में बट गए हैं। एक हिस्से में कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत ,कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वन विभाग, बस स्टैन्ड ,बैंक, पोस्ट आफिस, कृषि उपज मंडी, तो शहर के दूसरी तरफ तहसील, एसडीओ कार्यालय, जिला न्यायालय ,जिला अस्पताल, शासकीय महाविद्यालय जैसे महत्वटपूर्व कार्यालय स्थित हैं। दोनो हिस्से में तकरीबन 50-50 गांव लगे हुए है। ब्रिज निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के कारण 4 से 5 किलोमीटर वैकल्पिक मार्ग के माध्यम से लोगों को आना जाना पड़ता है। मरीज को घूम कर जाने की वजह से कई लोग असमय काल कल्पित हो चुके हैं।

जिला ओवर ब्रिज संघर्ष समिति के अध्यक्ष मांग की है कि प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार के दोनों एजेंसी के मध्य तालमेल के लिए जिला स्तर पर समन्वय समिति का गठन किए जाए। प्रत्येक सप्ताह कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाए। कार्रवाई से ही रोड ओव्हर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो सकेगा। इसके साथ ही रेल प्रशासन ने रेलवे स्टेशन परिसर के अंदर प्लेटफार्म 1 से 3, 4 को जोड़ने वाले सीढ़ी को भी बिना किसी कारण के बंद कर दिया है। कोई तकनीकी समस्या है, तो उसका निदान करते हुए उस बंद फुट ओव्हर ब्रिज को प्रारंभ किया जाए। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अनूपपुर के पश्चिम दिशा में चंदास नदी से होकर बिलासपुर (छग.) एवं अमरकंटक जाने के लिए आवागमन की सुविधा दी गई हैं। यह मार्ग तकनीकी रूप से व्यवस्थित नहीं है। चंदास नदी पर स्थित रोड अंडर ब्रिज पर थोड़ी सी बारिश होने पर पानी भर जाता है और वहां प्रकाश की भी व्यवस्था नहीं है। ऐसी स्थिति में दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी रहती है। तीन तरफ जाने का यह मार्ग है। यहां पर आवागमन के बेहतरीन प्रबंधन के लिए ग्लो साइन बोर्ड लगाया जाना भी आवश्यक है।


रविवार, 28 जुलाई 2024

वृद्ध की हत्या पर फरार अज्ञात आरोपी पकड़ने एडीजीपी ने रखा 30 हजार का ईनाम, तलाश में जुटी पुलिस

अनूपपुर। देवहरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुम्मीवर निवासी जयराम बैगा के साथ 10 जुलाई की रात लगभग 3 बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट करते हुए अचेत अवस्था में छोडक़र भागने के मामले में पुलिस ने 12 जुलाई को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115 के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया था। जहां उपचार के बाद जयराम बैगा पिता स्व.भदऊ बैगा की 27 जुलाई की रात मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने 28 जुलाई को अज्ञात के खिलाफ उक्त अपराध में धारा 103 (1) बढ़ाते हुए आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीजीपी डी.सी. सागर ने मृतक जयराम की हत्या के आरोपियों को पकड़वाने वालो को 30 हजार ईनाम देने की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम तुम्मीवार निवासी सिबला बैगा ने चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि 10 जुलाई को मेरा परिवार एवं अन्य रिश्तेदार पिकअप वाहन से शाम 8 बजे निमंत्रण में ग्राम पड़मनिया चले गए थे। घर में सिर्फ मै और मेरे पिता जी थे। जहां रात लगभग 12 बजे खाना पीना खाकर अपने अपने कमरे में सोने चले गए थे। रात लगभग 3 बजे जब मै उठा तो पिता जयराम बैगा अपने कमरे में नही थे। घर के बाहर निकल कर देखा तो लाला बैगा की दुकान के पास मेरे पिता जयराम के साथ गाली गलौज करने की आवाज आ रही थी। जहां मेरे हल्ला मचाने पर अज्ञात व्यक्ति रात के अंधेरो का फायदा उठाकर भाग निकला, जिसके हल्ला सुनकर पड़ोस के लोग वहां पहुंच गये, पास जाकर देखा तो मेरे पिता जयराम बेहोशी के हालत में अचेत अवस्था में पड़े थे। जिनके दाहिने आंख के पास, दोनो हाथों से खून निकल रहा था। जिसके बाद उन्हे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज शहडोल के लिए रेफर कर दिया गया। जिसके बाद 25 जुलाई को डॉक्टर ने उन्हे छुट्टी दे दी, जहां पिता जयराम को घर ले आए तथा 27 जुलाई की रात मौत हो गई।


युवक के अनुसार पूजा नहीं करने पर मंदिर में घुस पुजारी के साथ की मारपीट,मूर्ति को बाहर फेंक किया खंडित

 

एडीजीपी डीसी सागर, अतिरिक्ता पुलिस अधीक्षक ने किया नगर में भ्रमण

अनूपपुर। जिले जैतहरी नगर स्थित राम मंदिर में घुसकर युवक ने मूर्ति को खंडित कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने एवं मंदिर के पुजारी का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गिरधर अहूजा उर्फ गिद्धू के खिलाफ धारा 296, 115(2), 109(2), 351(3), 298 तथा शिवकुमार अग्रवाल पुत्र श्यामलाल सहित अन्य लोगो द्वारा पुजारी के साथ किए जा रहे मारपीट पर बीच बचाव किए जाने पर धारा 296, 115(2), 109(2), 351(3) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी गिरधर अहूजा उर्फ गिद्धू दो तीन दिन से प्रतिदिन सुबह 10 बजे मंदिर आता था और मंदिर के पुजारी को उसके मन के हिसाब से पूजा नही करने पर जान से मारने की धमकी देता था, जिसकी बातों का पुजारी द्वारा ध्यान नही दिया था।

जानकारी के अनुसार 28 जुलाई को राम मंदिर के 62 वर्षीय पुजारी राम दुलारे पांडेय ने जैतहरी थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 28 जुलाई की सुबह लगभग 10 बजे पूजा करते समय गिरधर अहूजा उर्फ गिद्धू अपशब्दो का प्रयोग करते हुए मंदिर के अंदर आया और भगवान की सही तरीके से पूजा नही करने की बात कहते हुए हत्या करने के इरादे से अचानक (पुजारी को) जमीन पर पटकते हुए सीने में बैठकर गला दबाने लगा, जिस पर मंदिर के बाहर खड़े संतोष कुमार सोनी ने घटना को देखकर मंदिर के अंदर आकर पुजारी को बचाया गया, जिसके बाद गिरधर अहूजा ने मंदिर में विराजमान भगवान राम-लक्ष्मण-सीता एवं भरत के संगमरमर की मूर्ति को उठाकर बाहर फेंक दिया, जिससे मूर्तियां खंडित हो गई और मंदिर में तोडफ़ोड़ करने लगा। आवाज सुनकर शिवकुमार अग्रवाल, मनीष गुप्ता, आनंद अग्रवाल एवं बाबूराम राठौर पहुंचे और बीच बचाव करते उसे रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी गिरधर आहूजा ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस बीच छीना झपटी कर भागते वक्त गिरधर आहूजा नाली में दो बार गिरने के से उसे भी कई जगह चोट आई है। पुलिस ने राम मंदिर के पुजारी की शिकायत पर एवं बीच बचाव करने आये लोगो के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी गिरधर आहूजा उर्फ गिद्धू के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

घटना की सूचना पर एडीजीपी डीसी सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी घटना स्थतल पहुँचे और अपराध का पर्यवेक्षण कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुसंधान टीम को वै‍ज्ञानिक, फोरेंसिक, सायबर फोरेंसिक, परिस्थितिजन्य साक्ष्य आदि के आधार पर विवेचना करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एडीजीपी ने जनसमुदाय एवं प्रबुद्ध नागरिकों से मुलाकात कर नगर में शांति एवं आपसी सद्भाव बनाए रखने के लिए अपील की गई। मंदिर के ट्रस्टी अनिल गुप्ता एवं गणमान्य नागरिकों के साथ नगर में भ्रमण किया।

 

शनिवार, 27 जुलाई 2024

आवासीय कन्या शिक्षा परिसर से कंडोम एवं गर्भनिरोधक गोलियां बरामद

शिक्षा के मंदिर में मिला अय्याशी का सामान,स्कूल प्रबंधन पर छिपाने का आरोप

अनूपपुर। शिक्षा के मंदिर में कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां मिलने के बाद हडक़ंप मच गया, जिसके बाद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कोतमा के प्राचार्य द्वारा टीम गठित कर स्कूल परिसर का निरीक्षण किया गया, इस दौरान कंडोम सहित गर्भनिरोधक दवाईयां मिलने पर टीम द्वारा पंचनामा बनाया गया, लेकिन बीते एक माह से पूरे मामले को छिपा कर अपने वरिष्ठ कार्यालय को इस संबंध में कोई भी सूचना से अवगत नही कराया गया। 

यह है मामला

शासकीय मॉडल स्कूल कोतमा परिसर में बड़ी मात्रा कंडोम एवं गर्भनिरोधक दवाईयां पाई गई। जानकारी के अनुसार इसी परिसर में आवासीय कन्या शिक्षा परिसर कोतमा भी संचालित है। जिसकी सूचना लगते ही शिक्षकों में हडक़ंप मच गया और 27 जून को विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अधिकृत शिक्षक संतोष चौबे एवं मॉडल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य गणेश साहू, कन्या शिक्षा परिसर की शिक्षिका सुखवती लोधी के समक्ष मॉडल स्कूल के पश्चिमी हिस्सा में सेफ्टीटैंक के पास एक्सपायरी डेट की दवाईयां सहित कंडोम एवं गर्भनिरोधक गोलियां मिली थी। जिसका मौके पर ही पंचनामा बनाया गया था, लेकिन मॉडल स्कूल के परिसर जहां आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में ऐसी आपत्तिजनक दवाईयों का जकीरा सहित कंडोम मिलने के बाद पूरे मामले की जानकारी अपने वरिष्ठ कार्यालय से छिपा कर कार्यवाही से बचाया गया। 

आपत्तिजनक सामग्री पर अभिभावको में चिंता

शिक्षा के मंदिर में आपत्तिजनक दवाईयों (गर्भनिरोधक गोलियां) मिलने पर अभिभावकों में अपने बच्चों के लिए चिंता जाहिर की गई। वहीं छात्राओं की सुरक्षा पर भी कोतमा क्षेत्र में जनचर्चा का विषय बना हुआ है। जिसके कारण कोतमा की जनता में रोष भी व्याप्त है। लेकिन इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग ने चुप्पी साधते हुए मामले को दबाया जाना उनकी कार्यवाही पर प्रश्रचिन्ह खड़ा कर दिया गया है। वहीं मॉडल स्कूल कोतमा के प्रभारी प्राचार्य गणेश साहू ने बताया कि उक्त आपत्तिजनक सामग्री शासकीय कन्या आवासीय परिसर के पास की घटना बताई है, जिसके बाद मामला और भी संदिग्ध हो गया है। 

पंचनामा तक सिमट कर रह गई कार्यवाही

शासकीय विद्यालय के परिसर में आपत्तिजनक सामग्री मिलने के बाद जहां विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोतमा द्वारा शिक्षकों की टीम से विद्यालय के परिसर का निरीक्षण कराया गया, जहां परिसर में कंडोम वा गर्भनिरोधक दवाईयां मिलने पर पंचनामा तो बना दिया गया, लेकिन इसके बाद इस पूरे मामले को गंभीरता से नही लिया गया और पूरी कार्यवाही सिर्फ पंचनामा तक सिमट कर रह गई। जिसके कारण मॉडल स्कूल एवं आवासीय कन्या शिक्षा परिसर के छात्र-छात्राओं सहित उनके अभिभावकों एवं कोतमा की जनता में रोष व्याप्त है। जनचर्चा है कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा इतने गंभीर मामले कों छिपा कर कार्यवाही नही होने से दोबारा भी विद्यालय परिसर में ऐसी आपत्तिजनक सामग्रियों का मिलने की पुनरावृत्ति हो सकती है। 

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी तुलाराम आर्मो ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है, जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। 


शुक्रवार, 26 जुलाई 2024

उद्योगपति अडानी को ग्रामोद्योग राज्यमंत्री जयसवाल को लिखा पत्र

अधिग्रहित भूमि पर उद्योग स्थापित करें या किसानों को करें वापस

अनूपपुर। प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं कोतमा विधायक दिलीप जयसवाल ने देश के उद्योगपति गौतम अडानी चेयरमैन अडानी ग्रुप को पत्र लिखते हुए कहा कि वर्षों से कोतमा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतो में किसानों की भूमि उद्योग स्थापित करने के नाम पर अधिग्रहित की गई लेकिन आज तक भूमि का उपयोग नहीं किया गया हैं। जहां अबतक यहां पर कोई उद्योग भी स्थापित नहीं हो सका और ना ही यहां के लोगों को रोजगार ही उपलब्ध हो सका जिसके कारण से किसान हताश एवं निराश हैं।

वेलस्पन एनर्जी द्वारा किया गया भूमिका अधिग्रहण 

राज्य मंत्री ने लिखा कि ग्राम उमरदा, मझटोलिया एवं छतई में वेलस्पन एनर्जी अनूपपुर प्राईवेट लिमिटेड द्वारा वर्ष 2010-11 में किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई थी, जहां थर्मल पावर प्लांट लगाया जाना था तब किसानों को यह कहा गया था कि अधिग्रहित की गयी भूमि पर थर्मल पॉवर प्लान्ट लगायेंगे जिसमे सभी प्रभावित किसानों को रोजगार दिया जायेगा, इस बात पर सभी किसानों नें अस्वस्थ होकर अपनी भूमि कम्पनी को दी थी। लेकिन आज तक उक्त भूमि पर किसी प्रकार का कोई उद्योग स्थापित नहीं हुआ।

क्षेत्र में शीघ्र हो उद्योग की स्थापना

मंत्री दिलीप जयसवाल ने अडानी ग्रुप को पत्र के माध्यम से कहां की वर्ष 2017-18 से इस भूमि को अडानी कम्पनी नें लिया है तब से अभी तक प्लान्ट नहीं लगा है। इसलिए किसान बहुत हताश हैं और इस लिए वे अपनी जमीन वापस लेना चाहते है। अदानी ग्रुप से अधिग्रहित भूमि पर जल्द से जल्द उद्योग लगाए जाने की मांग की है, ताकि प्रभावित किसानों को रोजगार मिल सके और जमीन जिस उपयोग के लिए ग्रामवासियों से ली गयी थी उसका सही उपयोग हो सके। मंत्री ने कहा यदि आप थर्मल उद्योग नहीं लगा सकते है तो अन्य कोई उद्योग जरूर लगाये जिससे ग्रामवासियों व भू-स्वामियों को रोजगार मिल सके। जहां तक कंपनी की जमीन पर अतिक्रमण और बाउण्ड्रीवॉल की मरम्मत की समस्या का सवाल है तो उसका समाधान ग्रामीणों के साथ बैठकर किए जाने का पूरा प्रयास किया जाएगा है।


उप संचालक कृषि एनडी गुप्ता के निलंबन पर अड़े कांग्रेसियों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

 

जिला प्रशासन ने अपर मुख्यि सचिव को लिखा पत्र, कांग्रेस ने 5 दिनों के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी 

अनूपपुर। केचुए और सामग्री बांटे बिना 2.29 करोड़ डकारे उप संचालक कृषि एनडी गुप्ता के विरुद्ध शुक्रवार को कांग्रेस जिला अध्यकक्ष रमेश सिंह एवं विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह मार्को के नेतृत्वा में प्रदर्शन करते हुए धरना देते हुए उपसंचालक कृषि एनडी गुप्ता के निलंबन की मांग की। कांग्रेस कलेक्ट्रेट में लगभग 3 घंटे तक धरना प्रदर्शन में बैठे रहे। वहीं जिला प्रशासन के अपर मुख्यव सचिव किसान कल्यारण तथा कृषि विकाश विभाग भोपाल को स्मारण पत्र के बाद कांग्रेस अपना ज्ञापन पत्र सौप कर प्रशासन को 5 दिनों का समय देते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। 

कांग्रेस जिला अध्यजक्ष रमेश सिंह ने बताया कि उपसंचालक कृषि एनडी गुप्ता ने 2018 से 2020 तक जैविक खेती के लिए किसानों को दिए जाने वाले केंचुए एवं अन्य सामग्री साहित्य एवं प्रशिक्षण दिया जाना था। जिसके लिए खनिज मद से दो करोड़ 90 लाख रुपए कृषि विभाग को दिए गए। जिसमें उपसंचालक कृषि ने किसानों को सामग्री उपलब्ध नहीं कराई और दो करोड़ 29 लाख रुपए का गबन कर लिए। जिस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। कांग्रेस पार्टी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा की एनडी गुप्ता को निलंबित कर दो करोड़ 29 लाख रुपए घोटाले का मामला पंजीबद्ध कर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

कांग्रेस पार्टी ने प्रशासन को दिए 5 दिनों का समय

विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने कहा कि जब तक उपसंचालक कृषि एनडी गुप्ता को गिरफ्तार कर निलंबन की कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। लगभग 3 घंटे तक प्रशासन एवं कांग्रेस पार्टी के बीच बातचीत चलती रहीं। जिसके बाद प्रभारी कलेक्टर अमन वैष्णव ने एनडी गुप्ता पर कार्यवाही के लिए अपर मुख्य सचिव कृषि को एक अनुस्मारक पत्र लिखा और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। विधायक ने प्रशासन को 5 दिनों के अंदर उप संचालक कृषि एनडी गुप्ता पर कार्रवाई करने की बात कही। कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

जिले के 5 हजार किसानों को दिया जाना था साहित्य और प्रशिक्षण 

ज्ञात हो कि योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न गांवों के पांच हजार किसानों को वर्मी कंपोस्टिंग बेड, जैविक खाद, केंचुआ, जाल, साहित्य और प्रशिक्षण दिया जाना था। इसके लिए जिला खनिज निधि से छह करोड़ 93 लाख रुपये आवंटित किए गए थे। इसमें दो करोड़ 90 लाख रुपये कृषि विभाग की कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (एटीएमए) परियोजना, अनूपपुर को सामग्री खरीदने के लिए, 2.93 लाख रुपये प्रशिक्षण और अन्य कार्यों के लिए और 1.08 करोड़ रुपये मिट्टी परीक्षण के लिए एक निजी कंपनी को दिए गए। प्रति किसान 9770 रुपये आवंटित किए गए।

दो करोड़ 29 लाख रुपये की वसूली निलंबन का भेजा प्रस्ताव

जिला प्रशासन की जांच में किसानों ने बताया कि केंचुआ और अन्य सामग्री उन्हें मिली ही नहीं। जो मिली भी वह घटिया थी। मिट्टी परीक्षण के नाम पर भी गड़बड़ी की गई। कोई प्रशिक्षण नहीं दिया गया। कलेक्टर ने कृषि उप संचालक एनडी गुप्ता से दो करोड़ 29 लाख रुपये वसूली के साथ विभागीय जांच और निलंबन का प्रस्ताव भेजा है। 16 जुलाई को एनडी गुप्ता के खिलाफ कृषि मंत्रालय भोपाल और ईओडब्ल्यू को प्रतिवेदन भेजा गया। जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई हैं।


शासकीय आवास का नही छोड़ने पर तत्कालीन एएसपी को 7 दिनों का अंतिम नोटिस

नही तो होगी बेदखली की एकपक्षीय कार्यवाही, प्रभारी कलेक्टर 

अनूपपुर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को आवंटित शासकीय आवास पर कब्जा होने का मामला इन दिनों पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं शासकीय आवास पर कब्जा हटाने पर जिला प्रशासन के पसीने छुटे रहे है। मामला जिले में नवीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी की अनूपपुर में पदस्थाना के बाद से उनके नाम पर आवंटित हुई शासकीय आवास गृह क्रमांक ई-3 से कब्जा हटाये जाने को लेकर लगातार भटक रहे है, लेकिन स्थानांतरित हो चुके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह द्वारा आवास पर बीते 3 माह से अधिक समय तक कब्जा किए जाने के मामले में कलेक्टर आशीष वशिष्ठ सहित एसडीएम अनूपपुर द्वारा लगातार नोटिस जारी कर उक्त आवंटित शासकीय आवास को खाली करने के निर्देश देने के साथ नोटिस भेजी गई, लेकिन हर बार नोटिस में तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह द्वारा प्रशासन को भ्रमित करते हुए हर नोटिस में अलग-अलग कारणों का बहाना बनाया जा रहा है।

प्रशासन के हर पत्राचार पर कर रहे भ्रमित

5 अप्रैल 2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह का स्थानांतरण पुलिस मुख्यालय भोपाल हो जाने पर संयुक्त कलेक्ट्रेट के सामने आवंटित शासकीय आवास क्रमांक ई-3 को रिक्त किए जाने हेतु लगातार नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। जिस पर तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह ने हर बार अपना अलग-अलग जवाब पेश कर जिला प्रशासन को भ्रमित किया जा रहा है। जिसमें उन्होने 14 जुलाई को उक्त आवास में उनका परिवार निवासरत होने की बात लेख की गई थी। जहां कलेक्टर के आदेश पर उक्त आवास का भौतिक सत्यापन कराया गया, जहां उक्त शासकीय आवास में ताला लगे होना पाया गया। जिसके बाद दूसरे पत्राचार के दौरान तत्कालीन एएसपी ने फिर से उक्त शासकीय आवास को रिक्त करने हेतु पुनः 15 दिवस का अवसर चाहा गया, तथा जवाब में उल्लेख किया गया कि आवास एवं आवकाश मिलने के बाद ही वे आवास खाली करेंगे।

आवास खाली करने अंतिम नोटिस जारी, 7 दिवस का दिया गया समय

तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह ने अपने तबादले के 3 माह से अधिक समय पर शासकीय आवास पर कब्जा बनाये रखने के कारण नवीन पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनेकों समस्याओं का सामना कर रहे है। जहां एसडीएम अनूपपुर दीपशिखा भगत ने 25 जुलाई को तत्कालीन एएसपी के नाम से अंतिम नोटिस जारी उन्हे 7 दिवस का अंतिम समय दिया गया है। जहां पत्र क्रमांक 717 के माध्यम से एसडीएम ने लेख किया है कि 3 माह से अधिक समय बीत जाने के उपरांत भी आवास को खाली करने हेतु समय चाहा गया, जो अनुचित है। जिस पर एसडीएम अनूपपुर ने तत्कालीन एएसपी को अंतिम नोटिस जारी कर 7 दिन के अंदर उक्त आवास को खाली करने के निर्देश दिए गए है। अन्यथा लोक परिसर बेदखली अधिनियम में वर्णित प्रावधानों के तहत एक पक्षीय कार्यवाही करने का लेख कर समस्त जवाबदारी उनके स्वयं की होने की बात कही गई है।

कब्जा नही छोडने फैली अनेक अफवाहे

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय में जनचर्चा है कि तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह अपने दोबारा अनूपपुर जिले में अपनी पदस्थापना कराने के लिए जुगाड़ लगाने बैठे हुए है, जहां उक्त शासकीय आवास को खाली नही किया जा रहा है। जबकि शासकीय आवास को खाली नही किए जाने के कारण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी लंबे समय से अपने परिवार के साथ मजबूरन अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के उच्च विश्राम गृह में निवास करना पड़ रहा है इसके साथ उन्हे प्रतिदिन 8 किमी दूर का सफर कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय अनूपपुर पहुंच कर अपने दायित्वों का निर्वहन करना पड़ रहा है। वहीं अमरकंटक ताप विद्युत ग्रह के मुख्य अभियंता एम.एल. पटेल ने लंबे समय से उच्च विश्राम गृह चचाई के कक्ष को अधिग्रहित किए जाने के कारण एएसपी इसरार मन्सूरी को दो बार नोटिस जारी करते हुए कक्ष खाली करने का नोटिस जारी कर दिया गया है, जिसके कारण उनका परिवार परेशान है।

इनका कहना है

तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को अंतिम नोटिस के साथ ही अंतिम 7 दिन का समय दिया गया है, अगर 7 दिवस के अंदर शासकीय आवास को खाली नही करने की दशा में बेदखली की कार्यवाही की जाएगी।

अमन वैष्णव, प्रभारी कलेक्टर अनूपपुर

  

गुरुवार, 25 जुलाई 2024

अनूपपुर के विकास में बाधक बने नगरीय प्रशासन के अधिकारी

प्रभारी संयुक्त संचालक ने अपने स्थानांतरण पर कलेक्टर के आदेश को किया सुपर सीट, सीएमओं अनूपपुर पर हुए मेहरबान

अनूपपुर। सहायक परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण अधिकारी शिवांगी सिंह बघेल को कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने 4 मार्च को अपने कार्य के साथ-साथ नगर पालिका अनूपपुर एवं नगर परिषद बरगवां (अमलाई) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था, लेकिन कलेक्टर के उक्त आदेश पर नगरीय प्रशासन एवं विकास शहडोल के प्रभारी संयुक्त संचालक पवन सिंह भारी पड़ गए। जिन्होने 22 जुलाई को अपर आयुक्त नगर पालिका निगम उज्जैन के अपने स्थानांतरण आदेश के दिन ही एक आदेश जारी किया गया, जिसमें कलेक्टर अनूपपुर के आदेश 4 मार्च 2023 का हवाला देते है और 22 जुलाई को ही सहायक परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण अधिकारी शिवांगी सिंह बघेल द्वारा नगर पालिका अधिकारी के दायित्वों से मुक्त करने के निवेदन पर संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास शहडोल द्वारा प्रशासनीक कार्यव्यवस्था के दृष्टि से सहायक संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास शहडोल मूलमद नगर पालिका अधिकारी श्रेणी ख को अपने कार्यो के साथ-साथ आगामी आदेश तक नगर पालिका अनूपपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया जाता है। पूरा खेल 22 जुलाई को ही खेला गया, जिसमें 22 जुलाई को नगरीय प्रशासन एवं विकास शहडोल के प्रभारी संयुक्त संचालक पवन सिंह का स्थानांतरण होता है और 22 को ही सहायक परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण अधिकारी शिवांगी सिंह बघेल को नगर परिषद बरगवां (अमलाई) का अतिरक्त प्रभार छोडक़र सिर्फ नगर पालिका अनूपपुर का अतिरिक्त प्रभार निरस्त कर दिया जाता है। जबकि प्रभारी संयुक्त संचालक शहडोल भूल गए थे कि कलेक्टर को विशेषाधिकार होता कि जिले के अंदर किस अधिकारी एवं कर्मचारियों से काम लेना है, उसके बाद भी प्रभारी संयुक्त संचालक द्वारा अपने स्थानांतरण आदेश के दिन ही एक नया आदेश निकालने पर नगर में लोगो के बीच अनेको चर्चाएं हो रही है। 

जानकारी के अनुसार कलेक्टर अनूपपुर के आदेश अनूपपुर 4 मार्च 2024 द्वारा शिवांगी सिंह बघेल सहायक परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण जिला अनूपपुर को अपने कार्य के साथ-साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद अनूपपुर एवं नगर परिषद बरगवां (अमलाई) के प्रभार हेतु आदेशित किया गया था। जिसे नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रभारी संयुक्त संचालक शहडोल संभाग पवन सिंह ने संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, म.प्र. भोपाल का पत्र 17 फरवरी 2021 का हवाला देकर कार्यालयीन एवं प्रशासनिक कार्यव्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए शिव प्रसाद धुर्वे सहायक संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास शहडोल मूलपद मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अपने कार्यो के साथ-साथ आगामी आदेश तक मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद अनूपपुर के पदीय दायित्वों के निर्वहन म.प्र. नगर पालिका अधिनियम 1961 की सुसंगत धाराओं एवं म.प्र. नगर पालिका (वित्त एवं लेखा) नियम 2018 के अनुसार कार्य किए जाने हेतु अतिरिक्त कार्य भार सौंपा है। जारी आदेश में कहा गया है कि मध्यप्रदेश शासन / संचालनालय से मुख्य नगर पालिका अधिकारी की पदस्थापना होने पर अथवा इस कार्यालय से अन्य आदेश जारी होने पर यह आदेश स्वमेव निरस्त माना जावेगा। नियमानुसार यात्रा भत्ता नगर पालिका परिषद अनूपपुर से देय होगा। प्रभारी संयुक्त संचालक द्वारा जारी आदेश में यह उल्लेखित किया गया है कि शिवांगी सिंह बघेल के आवेदन दिनांक 22 जुलाई 2024 द्वारा निवेदन किया गया है कि उनका बच्चा 1 वर्ष का होने के कारण वह उनका समुचित देखभाल नही कर पा रही है एवं अस्वस्थ है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी के दायित्वों से मुक्त किया जाए। 

उल्लेखनीय की यह आदेश उन्होंने अपने स्थानांतरण के साथ जारी किया जबकि शिवांगी सिंह बघेल को नगर पालिका अनूपपुर के साथ-साथ उन्हें नगर परिषद  बनगंवा (अमलाई) के सीएमओ का भी प्रभार प्राप्त हुआ था, परंतु उन्हें नगर परिषद बरगवां (अमलाई) के प्रभार से मुक्त नहीं किया गया, जिससे उनकी मंशा को समझा जा सकता है। उक्त आदेश के बाद जिले में जनचर्चा है कि जिला मुख्यालय अनूपपुर की नगर पालिका में पिछले कई वर्षो से नगर पालिका अधिकारियों की पदस्थापना कुछ ही महीना के लिए रही है, इसका कारण जिला मुख्यालय की नगरपालिका में आय का स्रोत नहीं है, जिससे यहां अधिकारी रूकना ही नहीं चाहते। वर्तमान पदस्थापना भी इसी व्यवस्था की परिधि में आता है आखिर नगर पालिका अनूपपुर के सीएमओ की कुर्सी से मोह भंग क्यों हुआ। जबकि नगर परिषद बरगवां अमलाई का प्रभार यथावत है।  अब देखना है कि कलेक्टर के आदेश के विरूद्ध प्रभारी संयुक्त संचालक शहडोल का आदेश पर नगरी प्रशासन विभाग के अधिकारियों सहित कलेक्टर क्या संज्ञान लेते है।


बारिश से टपकती छत के नीचे पढाई करने को मजबूर छात्र, छाता लगाकर रसोईया बना रहे मध्यान भोजन

अनूपपुर। जिले में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही हैं। लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हैं। नदी नालों में भी पानी बढ़ हैं। वहीं सरकारी सिस्टम के पोल खोल कर रख दी है। जिले के विभिन्न स्कूलों में छत से पानी टपक रहा हैं। बाहर खेल के मैदान में भी पानी भरा हुआ है। घुटनों तक भरे पानी को पार कर बच्चे अपने कक्षाओं में जा रहे हैं।

यह मामला है

शासकीय माध्यमिक विद्यालय अमलाई कॉलरी में कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। जिसमें 130 बच्चें पढ़ते हैं। गुरुवार सुबह से हो रही बारिश से स्कूलों में लबालब पानी भरा हुआ हैं। स्कूल के छत से पानी टपक रहा हैं। स्कूलों की कक्षा में बैठे बच्चों के बीच भी पानी टपक रहा हैं। खेल के मैदान में भी घुटनों तक पानी भरा हुआ है। छत से टपकती हुई पानी के बूंदों के बीच छाता लगाकर रसोईया खाना बना रही थी। जिस भवन में रसोईया खाना बना रही थी। वह पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। लगातार पानी से छत गिरने की भी संभावना बनी हुई हैं। घुटनों तक मैदान में पानी होने के कारण छोटे-छोटे बच्चे पानी में चल कर स्कूल आते हैं।

पढ़ना और खेलना मुश्किल

कक्षा चौथी में पढ़ने वाले शिवा बैगा ने बताया कि स्कूल में पानी भरा रहता है। जिस कक्षा में पढ़ते हैं, वहां की छत से भी पानी टपकता हैं। किताबें गीली हो जाती हैं। मजबूरी में स्कूल आना पड़ता है। स्कूल में खेल भी नहीं सकते ,मैदान में पूरा पानी भरा रहता है।

उच्च अधिकारियों को दी सूचना

प्रभारी प्रधानाध्यापक जीपी राय ने बताया कि स्कूल में 2 साल से मेंटेनेंस के नाम पर कोई भी राशि नहीं आ रही हैं। हमारे पास कोई भी अतिरिक्त कक्ष नहीं है। जिसके कारण रसोईया जर्जर भवन पर खाना बना रही है। इसके बारे में उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी हैं।

ज्ञात हो कि शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमलाई कॉलरी में 6 कमरों में कक्षा 1 से 8वीं तक की कक्षाए संचालित है, कक्षा 1और 2 के बच्चे एक साथ एक कमरे में और कक्षा 4 और 5के बच्चे एक कमरे में बैठकर शिक्षा ग्रहण करते हैं। स्कूल में 132 से अधिक छात्र छात्राए शिक्षा ग्रहण कर रहे है, जहां शिक्षकों की संख्या  6 है। छात्र व शिक्षक दोनो ही पानी भर जाने प्रभावित हो रही पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं। शासन प्रशासन से इस समस्या से छुटकारा पाने की गुहार लगा रहे है।  

जिला परियोजना संवनवयक जिला शिक्षा केंद्र प्रभारी महेन्द्र यादव कहा कि आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया है दिखवाता हूं।


सामूहिक दुष्कर्म पर जिला न्यायालय अनूपपुर का फैसला:

विक्षिप्त  महिला के साथ दुष्कर्म पर दो आरोपियों को शेष प्राक़ृतिक जीवन के लिए कारावास, 

अनूपपुर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पी.सी.गुप्ता अनूपपुर की न्यायालय ने महिला पुलिस थाना अनूपपुर के अपराध की धारा 376(2)आई, 376(घ) भादवि के दो अरोपी 46 वर्षीय लखन पुत्र रंजीत यादव और पूरनलाल पुत्र 34 वर्षीय रामनारायण कुशवाहा दोनों निवासी ग्राम बरबसपुर थाना कोतवाली, अनूपपुर को धारा 376(घ) के अपराध पर आजीवन कारावास जो शेष प्राकृतिक जीवनकाल के लिए होगा। इसके साथ ही 50,000-50,000 रूपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। पैरवी प्रभारी जिला अभियोजन अधिकारी हेमन्त अग्रवाल द्वारा की गई।  

प्रभारी जिला अभियोजन अधिकारी ने बताया कि घटना 18 मार्च 2023 की फरियादिया की मानसिक रूप से विक्षिप्त पुत्री पीडिता घर आई तो उसके बाल बिखरे हुए थे कपडे अस्त-व्यस्थ  थे। पीडिता से पूछने पर उसने बताया कि लखन यादव व पूरन कुशवाहा ने (पीडिता मामा बोलती थी) शराब पिलाई और दोनों ने मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसकी शिकायत पीडिता की मां द्वारा थाना में की गई। एफआईआर दर्ज होने के पश्चात कोतवाली पुलिस ने पीडिता का मेडीकल करा और कथन लेखबद्व किया। विवेचना के दौरान वैज्ञानिक व दस्तावजी सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य का संकलन कर जप्त  प्रदर्शो को डीएनए परीक्षण हेतु एफएसएल सागर भेजा गया। जिसके परिणाम धनात्मुक आए जिससे आरोपी द्वारा अपराध प्रमाणित पाए जाने की पुष्टि वैज्ञानिक साक्ष्य से हुई।

प्रकरण की गंभीरता पर जिला दण्डाधिकारी की अध्य्क्षता में आयोजित कमेटी द्वारा प्रकरण को जघंन्य एवं सनसनीखेज प्रकरणों की श्रेणी मे रख प्रकरण की सतत मानीटरिंग पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई। संपूर्ण विवेचना पश्चात अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत हुआ जहां न्यायालय द्वारा अभियोजन एवं बचाव पक्ष द्वारा प्रस्तु्त समस्त दस्ताावेज व साक्ष्यों को अभिलेख देखने और दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात न्यायालय ने सजा सुनाई।


बुधवार, 24 जुलाई 2024

दो बाईक सवारों में आमने-सामने हुई भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल

अनूपपुर। जिले के अमरकंटक थाना अंतर्गत ग्राम पोडकी में मंगलवार-बुधवार की रात्रि दो बाईक सवारों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमे एक की घटना स्थकल में मृत्युग हो गई। वहीं तीन घायल होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है।

जानकारी अनुसार अमरकंटक थाना अंतर्गत ग्राम पोडकी तिराहें के पास मंगलवार-बुधवार की रात्रि दो बाईक सवारों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमे 45 वर्षीय अवधलाल टांडिया निवासी बरसोत की घटना स्थिल में मृत्युस हो गई। भूपेंद्र कोल निवासी अनूपपुर, अनुराग पटेल निवासी, मनोज पटेल दोनो निवासी दुलहरा को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां पर घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार अवधलाल टांडिया पोडकी से अपने ग्राम बरसोत जा रहा सामने से आ रहीं बाईक पर तीन लोग सवार थे, आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। आसपास के लोगो की सूचना पर 108 वाहन से तीन घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ में प्रथमिक के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया। राजेंद्रग्राम थाना में मर्ग जीरो में कायम करते हुए अमरकंटक थाना भेज दिया गया।


भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...