नेतृत्वविहीन
पार्टी हो चुकी है कांग्रेस-बिसाहूलाल
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के नेतृत्व द्वारा अनूपपुर विधानसभा में
होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रभारी राजेन्द्र शुक्ला और संजय पाठक को बनाया
है। सोमवार को जिले की पहली बैठक लेने पहुचे, चुनाव
प्रभारी राजेन्द्र शुक्ला ने पत्रवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा के
प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल, पूर्व विधायक और मंत्री
बिसाहूलाल सिंह, जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम, पूर्व
जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, रामदास पुरी, सिद्घार्थ
शिव सिंह, मनोज द्विवेदी सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।
राजेन्द्र
शुक्ला ने कहा कि 15 महीने में ही प्रदेश के अंदर जनता
परेशान हो गई और कांग्रेस सरकार द्वारा लोग प्रताडि़त किये जाने लगे, जो
वादे करके सरकार कमलनाथ ने बनाई थी, उन वादो को
तो पूरा नहीं किया, बल्कि बदले की भावना से लोगों पर
कार्यवाही करना शुरू कर दिया था। इनकी प्रताडऩा से हर कोई परेशान हो चुका था यहां
तक की इनके कांग्रेस के विधायक ही कमलनाथ के कार्यकाल से संतुष्ट नहीं थे और उनकी
सुनी भी नहीं जाती थी। जिसके कारण 22 विधायको ने
कांग्रेस छो$डकर भाजपा का दामन थाम लिया। किसी विधायक के ऊपर कोई दबाव व
प्रलोभन की कहीं कोई बात नहीं थी, कमलनाथ के पाप का घडा भर गया था
जो फूट गया। भाजपा होने वाले उपचुनाव में भारी बहुमत के साथ विजय हासिल करेगी।
इसके लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ काम करेगें।
कांग्रेस
नेतृत्वविहीन पार्टी
बिसाहुलाल
सिंह ने कहा कांग्रेस जिलाध्यक्ष और ब्लाक अघ्यक्ष के बारे कहा दोनों उनके अपने
लोग है और काम करेंगे वही कांग्रेस प्रत्यासी खोजती रहे अब कांग्रेस में कोई नही
बचा उन्होने कहा उन्हे किसी प्रकार का न तो प्रलोभन दिया गया न ही पैसा। लोग
अनावश्यक ही बदनाम कर रहे है जबकि हकीकत यह है कि हम वरिष्ठ विधायको की कांग्रेस
में कोई सुनवाई नहीं होती थी और हमे नजर अंदाज किया जाता रहा, जिससे
रूष्ट होकर हमने भाजपा का दामन थामा है। पूर्व विधायक ने कांग्रेस पर नेतृत्वविहीन पार्टी बताते हुए कहा इंदिरा
गांधी और राजीव गांधी के बाद कांग्रेस पार्टी का कोई मुखिया नहीं है जो बात सुन
सके। हमारी उपेक्षा हो रही थी इस कारण से हमने कांग्रेस पार्टी को छोड़ा। दिग्विज
सिंह और कमलनाथ को कांग्रेस का खलनायक बताया।
300 लोगों
ने ली भाजपा की सदस्यता
बिसाहूलाल
सिंह ने बताया कि उनके भोपाल से आने के बाद सोमवार को अनूपपुर विधानसभा के 300 लोगों
ने भाजपा की सदस्यता जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम के उपस्थिति में ली। जिसमे 2 नगरपालिका
अध्यक्ष एवं एक पूर्व अध्यक्ष शमिल है। इसमे पसान नगरपालिका अध्यक्ष सुमन राजू
गुप्ता, जैतहरी नगर पंचायत अध्यक्ष नवरत्नी विजय शुक्ला एवं अनूपपुर
नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष रामखेलावन राठौर के अलावा जिला कांग्रेस के कार्यकारी
अध्यक्ष सिधार्थ शिव सिंह सहित 300 लोगों ने भाजपा की सदस्यता
ग्रहण की है। यह सिलसिला आगे जारी रहेगा हमारा लक्ष्य अनूपपुर जिले को कांग्रेस
मुक्त करना।
बिसाहूलाल
सिंह ने खुले तौर पर कहा कि हमने लंबे समय तक कांग्रेस में कार्य किया और हमने जयप्रकाश
अग्रवाल को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष को बनाया, जो तब से
लेकर अभी तक जिलाध्यक्ष के पद पर काबिज है हमे पूरा विश्वास है कि होने वाले
उपचुनाव में जयप्रकाश अग्रवाल हमारा साथ देंगे।
भाजपा के
प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल एवं चुनाव संचलान समिति के मुखिया अपने ऊपर उठ रहे
सवालों को लेकर स्पष्ट किया कि वह बिसाहूलाल सिंह को होने वाले उपचुनाव में जीत
दिलाने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करेगें, उनके ऊपर जो
भी लोग संदेह कर रहे है वह गलत है भाजपा ने उन्हे इतना कुछ दिया है कि वह कभी जीवन
में भाजपा छोडऩे की सोच भी नहीं सकते। सभी कार्यकर्ताओं से बिसाहूलाल को जिताने के
लिए अभी से मैदान में उतर जाने के लिए कहा तथा सभी को भरोसा दिया कि वह पूरी
निष्ठा के साथ काम करेगें।