अनूपपुर। जनसुनवाई लोगों की समस्याओं
को सुनकर त्वरित निदान का माध्यम है। मुख्यालय में उपजिलाध्यक्ष ऋषि कुमार सिंघई ने
आवेदकों की समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनका त्वरित निदान किया।
जनसुनवाई में ग्राम पंचायत ठोडीपानी तहसील जैतहरी निवासी लल्ला सिंह गोड़ नें शासकीय
भूमि पर बनी प्रार्थी की रहायसी मकान बाडी की मौके स्थल से आवश्यक जॉच करायी जाकर प्रार्थी
के नाम पट्टा दिलाये जाने के संबंध में, ग्राम देवरी ग्राम पंचायत कंचनपुर
तहसील पुष्पराजगढ़ रामप्रसाद सिंह, बनमाली सिंह ने ग्राम पंचायत कंचनपुर अन्तर्गत ग्राम
देवरी में शासकीय पौधा रोपड़ कार्य विकास में बांधा डालनें के संबंध में, अनूपपुर के वार्ड ०७ जानकी वर्मा ने राजस्व प्रकरण में समय सीमा में
व समय सीमा व्यतित होने के बाद भी तहसीलदार अनूपपुर द्वारा आदेश पारित न करने के कारण
परेशानी उठानी पड रही है जिसपर कार्यवाही किये जाने के संबंध में, ग्राम कोदैली पटवारी हल्का
बकेली निवासी रामकृपाल ने सीमांकन नक्सा कम्प्यूटर में दर्ज कराये जाने के संबंध में,
ग्राम छिल्पा
केदार प्रसाद पिता लच्छू साहू ने ई-उपार्जन हेतु पंजीयन कराने के संबंध में आदि सम्बंध
में आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
मंगलवार, 4 सितंबर 2018
घर घर जाकर करे सर्वे एक भी मतदाता न हो वंचित, त्रुटिमुक्त हो निर्वाचक नामावली का करे प्रयास
अनूपपुर। कलेक्टर अनुग्रह पी के निर्देशानुसार
समस्त सेक्टर अधिकारी निर्वाचक नामावली से किसी भी प्रकार की त्रुटियों को दूर करने
एवं समस्त पात्रों का नाम जो$डने हेतु घर घर जाकर सर्वे कर रहे हैं। सर्वे में नवीन
पत्रों जैसे नवविवाहिताओं, ऐसे नागरिक जो १ जनवरी २०१८ को १८ वर्ष या उससे अधिक आयु के
हो चुके हैं साथ ही ऐसे मतदाता जो स्थानांतरित हो गए हैं अथवा स्थानांतरण स्वरूप आ
गए हैं उनका नाम जोडऩा अथवा हटाने के कार्य के साथ सत्यापन का कार्य भी किया जा रहा
है। कलेक्टर के आदेशानुसार सभी सेक्टर अधिकारी विशेष ग्रामसभाओं में मतदाता सूची एवं
दावा आपत्तियों का वाचन कर रहे हैं साथ ही सभी सेक्टर अधिकारी सम्बंधित मतदान केंद्र
के १० प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन, दिव्यांग जनो की सूची निर्धारित प्रपत्र
में प्रदान करने के साथ २ प्रतिशत नवविवाहिताओं के,१ प्रतिशत दिव्यांग जनो के,२ प्रतिशत हाल ही में मृत्यु
वाले,३ प्रतिशत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के एवं २ प्रतिशत पहुँच विहीन दुर्गम क्षेत्रों
में निवास करने वाले परिवारों का स्थल भ्रमण कर जानकारी प्रदान करेंगे। निर्वाचक नामावली
से किसी भी प्रकार की त्रुटि को दूर करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा यह अभियान
चलाया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के
संक्षिप्त पुनरीक्षण की अवधि ७ सितंबर तक ब$ढा दी गयी है। सभी पात्र अपना नाम
जोडऩे अथवा संशोधन के लिए आवश्यक कार्यवाही
कर सकते हैं।
सोमवार, 3 सितंबर 2018
हत्या की आशंका को लेकर बीच सड़क पर शव रख परिजनो एवं ग्रामीणो ने किया चक्काजाम
आधे घंटे अमरकंटक मार्ग रहा अवरूद्ध,
आश्वासन के
बाद ग्रामीणो ने खोला जाम
अनूपपुर। थाना राजेन्द्रग्राम अंतर्गत
ग्राम बेलगवां तिराहे के पास अमरकंटक मार्ग में अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से
घायल हुए मुन्नालाल चौधरी की मौत हो जाने पर गुस्साएं परिजनो एवं ग्रामीणो ने मुन्नालाल
की हत्या किए जाने की आशंका को लेकर बीच सड़क में शव रख चक्काजाम कर दिया। जिसकी सूचना
मिलते ही मौके पर पहुंची राजेन्द्रग्राम पुलिस ने लगातर परिजनो एवं ग्रामीणो को मामले
की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणो एवं परिजनो ने जाम खोल शव को अंतिम
संस्कार के लिए गांव ले जाया गया।
यह है मामला
ग्राम बेलगवां में 25 अगस्त को मुन्नालाल चौधरी
उम्र 55 वर्ष को गंभीर हालत में सड़क के मिलने की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात वाहन की ठोकर
से घायल हो जाने का मामला पंजीबद्ध करते हुए सूचना परिजनो को दी गई, जहां परिजनो ने घायल मुन्नालाल
को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजेन्द्रग्राम में भर्ती कराया गया,
जहां घायल की
गंभीर अवस्था देखते हुए डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के लिए उसे जिला चिकित्सालय तथा
वहां से जबलपुर रेफर कर दिया गया, जहां 2 अगस्त को उसकी मौत हो गई। जिसके संबंध में सूचना परिजनो
द्वारा पुलिस को दी गई, जहां राजेन्द्रग्राम पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद ही शव
का अंतिम संस्कार किए जाने की बात कही गई, लेकिन कई बार सूचना देने के बाद पुलिस
के न पहुंचने पर गुस्साएं परिजनो एवं ग्रामीणो ने 4 अगस्त को बेलगवां तिराहा
स्थित अमरकंटक मार्ग के बीचो बीच शव रख जाम लगा दिया।
हत्या का लगाया आरोप
परिजनो का आरोप है कि पुलिस मुन्नालाल
की मौत को सड़क हादसा बता रही है, लेकिन उसकी हत्या की गई है। परिजनो ने शंका जाहिर करते
हुए बताया कि मृतक मुन्नालाल चौधरी जिस टेक्सी से गांव आ रहा
था, उस टैक्सी के मालिक के साथ उसका घरेलू विवाद चल रहा है, तथा टैक्सी मालिक एवं चालक ने मुन्नालाल को अपनी टैक्सी में जबरजस्ती बैठाया गया और रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई।
तीन घंटे तक रहा मार्ग अवरूद्ध
परिजनो ने हत्या की आशंका को लेकर
किए चक्काजाम के कारण तीन घंटे तक अमरकंटक मार्ग पूरी तरह से अवरूद्ध रहा, वहीं सूचना मिलते ही मौके
पर पहुंचे एसडीओपी राजेन्द्रग्राम प्रतिपाल ङ्क्षसह एवं पुलिस बल मौके पर पहुंच ग्रामीणो
को लगातार समझाईश देती रही, जहां एसडीओपी पुष्पराजगढ़ की समझाईश एवं पूरे मामले की सही तरीके
से जांच करने के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणो ने जाम खोला।
राष्ट्रीय आमजन पार्टी की तीसरे दिन भी धरना आंदोलन जारी
अनूपपुर। राष्ट्रीय आमजन पाटी द्वारा
अपनी विभिन्न मांगो को लेकर लगातार तीसरे दिन भी इंदिरा तिराहे के पास धरना आंदोलन
जारी किए हुए है, जहां राष्ट्रीय आमजन पार्टी के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार राठौर
ने जानकारी देते हुए बताया कि अनूपपुर अपने विभिन्न मांगो को लेकर राष्ट्रीय आमजन पार्टी
का आंदोलन के तीसरे दिन सैकडो निवेशको ने अपने अपने दस्तावेज एकाग्र किए जिनमें पीएसीएल,
रोजवैली,
गरिमा,
ओंम सांई नाथ,
सांई प्रकाश,
पिनकॉन,
पन्ना क्रेडिट
को-ऑपरेटिव, कोलकत्ता वेयर, सांईराम, सनसाईनाथ, बीएनगोल्ड, बीएनजी, सृष्टि वेयर, मिलियन माइंस, केएमजे इत्यादि कंपनी बांड
पेपर की छायाप्रति एकत्रित किए वहंी लगभग ५०० सहयोगियों में राष्ट्रीय आमजन पार्टी
की सदस्यता ग्रहण किए और संकल्प लिए कि अगर चुनाव के पहले हमारे मेहनत एवं खून पसीने
की कमाई का पैसा वापस नही हुआ तो हम अपना प्रत्याशी विधानसभा चुनाव में उतारेगे व गद्दी
छीनने और ब्याज सहित अपना पैसा वापस लेगे। उन्होने बताया कि शासन द्वारा ही चिटफंड
कंपनियों को रजिस्ट्रेशन दिया, म.प्र. शासन ने ऑफिस खोलने की अनुमति दी तो हमने अपना
पैसा लगाया और प्रधानमंत्री ने २ लाख कंपनियों को बंद कर दिया जिससे लाखो कर्मचारी
बेरोजगार हो गए एवं २ करोड निवेशको का पैसा वापस नही दिया जा रहा है। इसका जवाब जनता
चुनाव में देगी। राष्ट्रीय आमजन पार्टी ने बताया की अगर शासन एवं प्रशासन से हमारी
मांग है कि जिन कंपनियों को संरक्षण देते हुए रजिस्ट्रेशन दिया गया उनसे हमारे जमा
पैसे जल्द से जल्द वापस कराए।
पराजय की आशंका से हमले पर उतरी कांग्रेस- मनोज द्विवेदी
अनूपपुर। सीधी जिले
में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान हुई पथराव की
घटना अत्यंत निन्दनीय,शर्मनाक व आपराधिक है। आगामी चुनाव में पराजय सुनिश्चित जानकर
कांग्रेस हताश हो गयी है। मुख्यमंत्री के वाहन पर पथराव उसकी इसी हताशा व कुंठा का
परिणाम है। भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी ने मुख्यमंत्री पर हमले
की कडी निन्दा करते हुए कहा है कि प्रदेश के गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के इस बयान के
बाद कि यह महज पथराव नही बल्कि यह मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश थी, यह स्पष्ट है कि प्रदेश कांग्रेस
अध्यक्ष कमलनाथ के पास न तो कांग्रेस को जिताने की कोई ठोस योजना है और न ही कोई मजबूत
टीम। कांग्रेस के भीतर चल रही आन्तरिक गुटबाजी से वे परेशान हैं। पार्टी के क्षत्रपों
की हरकतों,उनकी अति महत्वाकांक्षा पर उनका कोई नियंत्रण नही है। यही कारण है कि कभी उनके
कार्यकर्ता अपने ही नेता दीपक बावरिया से हाथापाई करते हैं तो कभी प्रदेश के मुख्यमंत्री
के विरुद्ध अनर्गल बयान देते हैं। मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखलाने के बाद जब जनता
मे बात नही बनी तो अब हमला तक करने लगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के ग्रहमंत्री ने इससे
पूर्व कहा है कि पहले चुरहट में मुख्यमंत्री
के ऊपर हमला करने की साजिश रची गई थी,लेकिन वहां सुरक्षा का घेरा अत्यंत
मजबूत होने के कारण हमला नहीं किया गया। कुछ समय के बाद इस हमले को अंजाम दिया गया।
श्री सिंह ने कहा कि इस पूर साजिश को कांग्रेस ने रचा है और अब तक कांग्रेस के नौ लोगों
की गिरफ्तारी हो चुकी है। अभी इस मामले में और भी जांच पड़ताल चल रही है। इस खुलासे
के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनता में भारी गुस्सा है। भाजपा नेता मनोज द्विवेदी
ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के
खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाली कांग्रेस इस निचले स्तर पर उतर आएगी इसकी कल्पना
नहीं की जा सकती। यह अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री की लोकप्रियता
और उनकी जनआशीर्वाद यात्रा को मिल रहे अपार जनसमर्थन से बौखलाई कांग्रेस अब उनकी हत्या
की साजिश रच रही है। प्रदेश की जनता कांग्रेस के इस आचरण से हतप्रभ है,आने वाले समय मे उसे इसका
जवाब जनता जरुर देगी।
बारिश से मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, झोलाछाप डॉक्टरों कर रहे इलाज
कीटनाशक दवाईयों का नही हुआ छिडकाव
कई वार्ड में पानी के भराव एवं गंदगी
के कारण पनप रहे मच्छरो को रोकने के लिए नगरपालिका लगातार उदासीन बनी हुई है,
जिसके कारण
नगर के सभी वार्डो में संक्रमण का खतरा बना हुआ है। वहीं चारो ओर फैली गंदगी व नाली
के जाम होने पर सड़को पर बह रहे पानी के कारण जहां आवागमन में लोगो को परेशानी हो रही
है, वहीं नगर पालिका द्वारा संक्रमण से बचने के लिए अब तक कीटनाशक दवाईयों को वार्डो
में छिडकाव नही किया गया है।
झोलाछाप कर रहे इलाज
बारिश के दिनो में जहां मौसमी बीमारी
के मरीजो की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
कोतमा में खंड चिकित्सा अधिकारी के साथ १ सितम्बर को हुए अभद्र व्यवहार एवं मारपीट
पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा में केवल आपातकालीन सेवाएं ही मरीजो को दी जा
रही है, जिसके कारण बाह्य रोगी कक्ष में उपचार न होने पर मौसमी बीमारी से संक्रमित मरीज
उपचार के लिए झोलाछाप डॉक्टरो का सहारा ले रहे है।
नंद के आनंद भयों जय कन्हैया लाल की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की जिले भर में रही धूम
अनूपपुर। श्रीकृष्ण
जन्माष्टमी के पर्व को जिले भर में धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। जहां पूरा वातावरण
माखन चोर, नंद किशोर, नटखट, घनश्याम जैसे अनगिनत नामों से जाने जाने वाले भगवान श्रीकृष्ण
के रंग में रंगा रहा। वहीं जिला मुख्यालय स्थित रामजानकी मंदिर में सहित सभी देवालयों
में सुबह से लेकर शाम तक भगवान की पूजा के लिए श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्री
कृष्ण जन्माष्टमी पर लोगो ने उपवास रखकर पूजा अर्चना की। वहीं कई जगहो पर मटकी फोड
कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें युवाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं पूरा
माहौल गोङ्क्षवदा आला रे जैसे उद्घोष और जयकारें से गूंज उठा। मथुरा के नटखट गोपाल,
नंदलाल के जन्मोत्सव
को नगर के रामजानकी मंदिर में बडे उत्साह के साथ मनाया गया। नगर के लोगों द्वारा रात्रि
12 बजे तक रामायण का पाठ व
कीर्तन किया गया। १२ बजते ही भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाते हुए ढोल, नगाडों व पटाखे फोड़ कर मंदिरों
में पूजा अर्चन की गई। वहीं कृष्ण जन्मोत्सव देखने पूर नगर मंदिर पहुंचा, वहीं कई जगहो पर भगवान श्रीकृष्ण
की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चन की गई। इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी का दुर्लभ संयोग
एवं भादों मास में मनाई जाने वाली जन्माष्टमी तिथि, राशि व नक्षत्र के अनुसार बहुत खास
रहा। पंडितों की माने तो इस बार की जन्माष्टमी विशेष फलदायी भी रही।
सपाक्स समाज बैठक संपन्न, ६ को भारत बंद के लिए लिए निर्णय
अनूपपुर। एससीएसटी
कानून के विरोध में ३ सितम्बर को जिला मुख्यालय वार्ड क्रमांक ९ में सपाक्स समाज की
बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में ६ सितम्बर को होने वाले भारत बंद के बारे में समाज
के लोगो द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें व्यापारी वर्ग के पास जाकर उनसे संपर्क
कर बंद का निवेदन, आरक्षण के विरोध में व्यापारी वर्ग के साथ होने, एक दिन पहले ५ सितम्बर को
बाजार बंद के लिए व्यापारियों से अनुरोध करने, बाजार बंद करने हेतु मुनादी के माध्यम
से इसकी जानकारी जिले के लोगो को दिए जाने, जिला मुख्यालय सहित जैतहरी,
कोतमा,
राजेन्द्रग्राम,
बिजुरी एवं
अमरकंटक के व्यापारियों से भी संपर्क कर उन्हे भी भारत बंद के लिए समर्थन लिया जाएगा।
बैठक में सपाक्स समाज के जिला संयोजक बृजभूषण शुक्ला, जयप्रकाश नारायण शार्मा,
युवा संयोजक
चंद्रशेखर ङ्क्षसह, अधिवक्ता संतोष सिंह, दुर्गेश पांडेय, संजीव द्विवेदी, संजय शुक्ला, जीतेन्द्र पांडेय,
व्यापारी संघ
से राकेश गौतम, राजेश गुप्ता, बृजमोहन गुप्ता, राम नारायण उमर्लिया,
विद्याधर पांडेय,
रामनारायण द्विवेदी,
वरूण चटर्जी,
राकेश गुप्ता,
रामप्रकाश द्विवेदी,
शैलेन्द्र ङ्क्षसह,
शिवेन्द्र सिंह,
शकील अहमद, अजय मिश्रा, चंद्रभूषण त्रिपाठी सहित
अन्य सपाक्स एवं अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे।रविवार, 2 सितंबर 2018
श्रमदान से चलने योग्य ग्रामीण बना रहे सड़क
अनूपपुर। जनपद कोतमा
अंतर्गत ग्राम पंचायत थानगांव के ग्राम कुदरी से बेनिबहरा को जोडने वाली सड़क जो कि
बारिश के दिनों में कीचड़ व मिट्टी से पटे होने के कारण आवागमन अवरूद्ध हो गया था।
जिसके लिए ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय में सड़क को सुधारने के लिए एक सप्ताह पूर्व
ज्ञापन भी दिया गया था, लेकिन तत्काल समस्या का समाधान न होते देख ग्रामीणों ने स्वत:
इस मार्ग को सुधारने के लिए धन संग्रह कर मुरूम गिरवाया एवं स्वयं इस मार्ग को चलने
योग्य बनाने जुट गए। गांव के दर्जनों युवकों ने श्रमदान कर लगभग 500 मीटर सड़क को चलने
लायक बनाया साथ ही यह श्रमदान की प्रक्रिया सतत चलती रहेगी, जब तक उक्त मार्ग चलने योग्य
नही हो जाती इस कार्य मे रिंकू मिश्रा, मंगल दिन साहू, विनय द्विवेदी, शिवम द्विवेदी सहित गांव
के कई युवक श्रम दान कर रहे।
जिला प्रशासन बेसुध, तीन दिनों लगातार लग रही जाम
अनूपपुर। अनूपपुर-जैतहरी मार्ग की बदहाली और जिला प्रशासन की बेसुध ने अनूपपुर नगरवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। शनिवार की सुबह कोयला से लदा ट्रक दलदलयुक्त सड़क में जा फंसा, जिसके बाद पीछे आ रही सैकड़ो की तादाद में भारी वाहनों का जाम लगने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। वहीं कीचडय़ुक्त अनूपपुर-जैतहरी मार्ग भारी वाहनों की लंबी कतार में तब्दील हो गया। वहीं जैतहरी की ओर से आने वाली सैकड़ों वाहनें भी दूसरी छोर पर पूरी तरह सड़क जाम कर दी। घटना की सूचना यातायात प्रभारी को दी गई, जहां मौके पर पहुंचा यातायात अमला ने सड़क निर्माण ठेकेदार के माध्यम से जेसीबी और पॉकलेन के द्वारा फंसे ट्रक को बाहर निकाला जा रहा है और वाहनों को एक-एक कर दोनों दिशाओं की ओर रवाना किया। न्यायालय परिसर से चंद दूरी पर निर्माण के लिए उधेड़ी गई सड़क भारी वाहनों की आवाजाही में दो फीट गहरे दलदलयुक्त सड़क में तब्दील हो गई है। जिसे पूर्व में लगी जाम की समस्या के बाद यातायात पुलिस प्रभारी द्वारा मोटे बोल्डर से भराने के निर्देश दिए थे। लेकिन ठेकेदार ने निर्देशों को अनदेखी कर दी। जिसके बाद शनिवार की सुबह हल्की बारिश के उपरांत दलदली बनी मिट्टी भारी वाहनों के लिए मुसीबत बन गई। आलम यह रहा कि दोपहर तक सड़क पर मिट्टी, मुरूम तथा गिट्टी डालकर उसे समतली करने का कार्य किया गया। इस दौरान दोनों दिशाओं से वाहनों की आवाजाही बिल्कुल बंद रही। यातायात प्रभारी का कहना है कि अगर ठेकेदार ने सड़क समतलीकरण की व्यवस्था नहीं बनाई तो यह जाम रोजाना लगते रहेंगे। एक ओर जहां अनूपपुर सहित मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक और यात्री परेशान है, वहीं मामले में जिला प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। जबकि पूर्व में सभ्भगायुक्त जे.के.जैन ने कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करते हुए अन्य को टेंडर देते हुए निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए थे। लेकिन चार माह बाद भी प्रशासन की अनदेखी बनी हुई है।
रेलवे सायडिंग से खुलेआम होता कोयला चोरी
अनूपपुर। जमुना-कोतमा
क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कोयला खदानो से कोयला वाहनो के माध्यम से गोविंदा रेलवे सायडिंग
तक पहुंचाया जाता है, जहां पर आसपास के आसामजिक तत्वो द्वारा रेल के बैगनो से कोयला
चोरी कर उसे बोरियो मे भरकर दो पहिया एवं बडे वाहनो के माध्यम से नगर व आसपास के क्षेत्रो
में संचालित ढाबा, होटलो एवं अवैध ईट- भट़्ठो मे खपाया जा रहा है।
कॉलरी एवं रेल प्रबंधन उदासीन
सायंडिग एवं रेल के बैगनो से कोयला
चोरी मे कॉलरी प्रबंधन एवं संबंधित विभाग की लगातार उदासीनता के कारण आसामाजिक तत्वो
द्वारा कोयला चोरी का कारोबार तेजी से किया जा रहा है, जिससे कारण कॉलरी सहित रेलवे
प्रबंधन को अर्थिक क्षति पहुंच रही है। कोयले का अवैध चोरी रोकने के लिए कई बार नगर
के जनप्रतिनिधियो एवं नागरिको द्वारा रेलवे के उच्च अधिकारियो सहित प्रशासन से चोरी
पर रोक लगाने की मांग की गई लेकिन कार्यवाही के अभाव के कोयला चोरो के हौसले लगातार
बुलंद होते जा रहे है।
सुरक्षा कर्मचारियो से सांठगांठ
गोविंदा सायडिंग मे सुरक्षा कर्मचारियो
की सह पर एवं मालगाडियो से कोयला चोर गिरोह द्वारा खुलेआम कोयला चोरी कर उन्हे अवैध
ईटा भट़्ठो मे खपाया जाता है। वहीं रेलवे बैगनो मे चढकर कोयला चुराने के दौरान कई दुर्घटनाएं
भी घटी जिसमें कई लोगो जान भी जा चुकी है, बावजूद इसके रेलवे सुरक्षा बल की
उदासीनता व लापरवाही के कारण बैगनो से कोयला चोरी में अब तक किसी तरह की कोई कमी नही
आ सकी है।
दिखावा साबित हो रहा स्वच्छता अभियान, जगह-जगह फैली गदंगी
कालरी के स्वच्छता अभियान की खुली
पोल
अनूपपुर। कॉलरी
प्रबंधन द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान की हकीकत जगह-जगह फैली गदंगी से लगाया जा
सकता है। जो कि नगर पालिका क्षेत्र के वार्डो मे साफ-सफाई नही होने के कारण कचडो का
ढेर लगा हुआ है, दिखावे के लिए ठेकेदार द्वारा तो सफाई की जाती है लेकिन कॉलोनियो
की सकरी गलियो मे फैली गदंगी हकीकत को सामने ला रही है। जो लोगो के लिए पेरशानी का
सबब बना हुआ है। कालरी प्रबंधन द्वारा स्वच्छता अभियान के नाम से लाखो खर्च करने का
दावा किया जाता है बावजूद इसके चाहुओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है जो कालरी प्रबंधन
के दावो की पोल खोल रही है।
स्वच्छता अभियान की खुली पोल
कालरी प्रबंधन की लचर कार्य प्रणाली
तथा स्वच्छता अभियान का पीटा जा रहा ढिंढोरा सिर्फ दिखाबा साबित हो रही है। वहीं कॉलोनियो
सहित वार्डो मे फैली गदंगी को ठेकेदार द्वारा सप्ताह के एकाद बार ही सफाई कर अपने जिम्मदेरी
से मुक्ति पा लेते है। वहीं कालरी प्रबंधन से लगातार कॉलोनी वासियो की शिकायत के बाद
भी इस ओर किसी तरह का ध्यान नही दिया जा रहा है। जिसके कारण कॉलोनियो में संक्रमण का
खतरा अंदेशा बना हुआ है।
वार्डो मे गंदगी का आलम
एक तरफ कॉलरी प्रबंधन द्वारा स्वच्छता
के नाम पर कागजो में लाखो खर्च होना दर्शाया जाता है, उसके बाद भी कालरी के दोनो
वार्डो जिनमें लहसुई कैम्प एवं गोविंदा कॉलरी मे चारो ओर फैली गंदगी एवं उनसे आतीदुर्गंध
से आमजन परेशान है। कॉलरी श्रमिको सहित आसपास के लोगो का कहना है कि कॉलानी के हर गली
एवं मोहल्ले मे गंदगी फैली हुई है, जिसके कारण आवारा सुअरो का आंतक भी फैला हुआ है।
सफाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति
कालरी कॉलोनियो मे फैले कचडे एवं
जाम हो चुकी नालियो के कारण जहां घरो से निकालने वाले गंदे पानी सड़को पर पहुंच रहे
है, वहीं कालोनी वासियो ने बताया कि दो विभागो द्वारा सफाई के लिए कर्मचारी लगाए गए
है जिसके बाद भी सफाई व्यवस्था चौपट है। जहां सफाई के नाम पर लाखो रूपए खर्च के बाद
भी यहां की सफाई व्यवस्था चौपट पडी हुई है। श्रमिक व उनके परिवारो ने कालरी प्रबंधन
से नियमित रूप से सफाई कराने और वार्डो मे पडे कचडे के ढेर को उठाने की मांग की गई
है।
प्रतिबंध के बावजूद मानसून हो रहा लगातार रेत का अवैध उत्खनन
अनूपपुर। जिले के
नदियो के संरक्षण एवं संर्वधन एवं संरक्षण के लिए जहां प्रदेश शासन द्वारा नदियो की
जलधार बचाने के लिए लगातार प्रयासरत है, वहीं मुख्यमंत्री द्वारा नदियो से
रेत के अवैध उत्खनन पर प्रतिबंध लगाते हुए नदियों में पोकलेन व जेसीबी मशीन से रेत
उत्खनन पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए गए थे, बावजूद इसके माफियाओं द्वारा जिले
से निकलने वाली सोन, तिपान, केवई, बकान सहित अन्य नदियों में लगातार
रेत उत्खनन कर उसका परिवहन किए जाने में लगे हुए है। वहीं खनिज विभाग की उदासीनता व
मिलीभगत के कारण जहां दिखावे के लिए एकाद रेत के वाहनो को निशाना बना अवैध परिवहन की
कार्यवाही कर अपना कागजी कोरम पूरा कर अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर लेते है।
प्रतिबंध के बाद रेत उत्खननव भंडारण
तेजी से
मानसून में जहां जिला प्रशासन द्वारा
जहां जिले की नदियों से रेत उत्खनन कार्य प्रतिबंधित किए जाने के आदेश पर रेत माफियाओं
द्वारा रेत का अवैध भंडारण करने में लगे हुए है। जहां चचाई, कोतमा,भालूमाडा, अनूपपुर एवं बिजुरी में रेत
का अवैध उत्खनन एवं परिवहन कर आसपास के क्षेत्रो में उसका भंडारण किया गया है,
जहां खनिज विभाग
इस ओर किसी तरह का ध्यान नही दिया जा रहा है।
सिर्फ अवैध परिवहन पर कार्यवाही
खनिज विभाग की उदासीनता के कारण जहां
रेत माफिया द्वारा लगातार नदियों से रेत का उत्खनन कर अवैध परिवहन व उसका जगह-जगह भंडारण
करने में लगे हुए है। वहीं खनिज अधिकारी प्रकाश पेद्रे द्वारा माफियाओं से मिलीभगत
कर सोन, तिपानी एवं केवई नदियों में हो रहे रेत के अवैध उत्खनन पर कार्यवाही न कर दिखावे
के लिए सिर्फ कुछ वाहनो को सड़क पर पकडकर रेत के अवैध परिवहन की कार्यवाही कर अपने
कर्तव्यों से मुक्ति पा लेते है। जिनकी उदासीनता के कारण जगह-जगह रेत का अवैध भंडारण
का खेल मचा हुआ है।
शनिवार, 1 सितंबर 2018
राष्ट्रीय आमजन पार्टी द्वारा 5 दिवसीय मांगो को लेकर धरना में
अनूपपुर। राष्ट्रीय आमजन पार्टी के
तत्वाधान में अपनी विभिन्न मांगो को लेकर अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार राठौर ने प्रेस विज्ञापित
जारी कर बताया कि १ से ५ सितम्बर तक इंदिरा
तिराहा अनूपपुर में ५ दिवसीय धरना आंदोलन किया जा रहा है। जिसमें उन्होने अपनी मांगो को लेकर गरीबो के हित
विवश होकर धरना आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होने बताया कि एक तरफ शासन-प्रशासन चिटफंड
कंपनियों के सीएमडी एवं डायरेक्टर को अनुमति प्रदान कर रहे है एवं अभिकर्ताओं के माध्यम
से गरीब मजदूर एवं किसानो के खून पसीने की कमाई का संचित करवाते है। जिस पर उन्होने
आरोप लगाया है कि कलेक्टर ऐसी एजेंसियों को जिले में संचालित करने की अनुमति देते है
और अपने पद का दुरूपयोग कर निवेशको को झूठे प्रकरण दर्ज कर प्रताडि़त करते है। जबकि
म.प्र. निरपेक्षको के संरक्षण अधिनियम २००० के तहत कार्यवाही करने का आदेश म.प्र. शासन
ने कलेक्टर को दिया था परंतु आज दिनांक तक कोई कारगार कदम नही उठाया गया। वहीं उन्होने
मांग की है कि चिटफंड कंपनी के सीएमडी एवं डायरेक्टर पर अविलंब आईपीसी धारा के तहत
धोखाधडी का प्रकरण दर्ज किया जाए एवं निर्देश निवेशको एवं अभिकर्ता को सुरक्षा प्रदान
करने, समान शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत सभी स्कूल कॉलेजो का राष्ट्रीयकरण किए जाने,
संविदा कर्मचारी,
आशा-ऊषा कार्यकर्ता
ठेकेदारी मजदूरो को स्थाई नियुक्तियां दी जाए, किसानो का कृषि कर्ज माफ किया जाए
एवं जैविक खेती करने वालो को ५० प्रतिशत सबसीडी कृषि उपकरण एवं खाद बीज दिए जाने,
शिक्षित बेरोजगार
युवाओं को ४ हजार प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिए जाने, वृद्धा पेंशन योजना न्यूनतम
३ हजार ५०० प्रतिमाह बढाए जाने की मांग की है।
विधि विधान से पूजा कर मांताओ ने संतान की लंबी उम्र की कामना
अनूपपुर। १ सितम्बर शनिवार को मांताए
अपनी संतान की लंबी उम्र और उनकी सुख समृद्घि की कामना के लिए हलषष्ठी का निर्जला वृत
रखी। इस दौरान इस पर्व की तैयारियां माताओ ने एक दिन पूर्व बांस की बनी टोकरी मिट्टी
के बने चुकरिया पसही के चावल, महुआ एवं लाई की खरीदारी की गई। भाद महिने के शुक्ल पक्ष
की छठवीं तिथि पर हरछठ का व्रत मनाया जाता है। शनिवार को सुबह से माताएं डोरी की खरी
से स्नान कर वृत प्रारंभ की, इस वृत के दिन महिलाएं बिना हल लगे चावल व फलो का उपयोग
करती है, वहीं सुबह से ही माताएं वृत रख विधि विधान से पूजा अर्चन कर अपनी संतान की लंबी
आयु की कामना की। जिसमें मिट्टी से भगवान का निर्माण कर बांस की लकडी,छुईला के पत्ते, कांस एवं महुआ के पत्ता को
सजा कर पूजा अर्चना की गई।
चिटफंड कंपनी का मुख्य एजेंट गिरफ्तार
अब तक 4 कंपनियों के 11 लोगो की हो चुकी गिरफ्तारी
4 कंपनियों के खिलाफ हो चुकी कार्यवाही
जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में कम
अवधि में रूपए को दो गुना करने का लालच देकर कई हितग्राहियों से करोडो रूपए जमाकरा
धोखाधडी किए जाने की शिकायत पर 4 चिटफंड कंपनियों जिनमें सनराइज फ्यूचर लैण्ड इंडिया लिमिटेड,
बीएनजी ग्लोबल
इंडिया लिमिटेड, सांईराम रियेलटेक कंपनी दिल्ली एवं आरबीएन इंफ्राटेक्चर इंडिया
लिमिटेड ग्वालियर पर कार्यवाही की गई।
अब तक 11 लोगो की हो चुकी गिरफ्तारी
मामले की जानकारी देते हुए उप निरीक्षक
अभय राज ङ्क्षसह ने बताया कि माह अप्रैल से 4 चिटफंड कंपनी के 11 लोगो को गिरफ्तार किया जा
चुका है। जिनमें सनराईज फ्यूचर लैण्ड इंडिया लिमिटेड के रामपाल महरा, राकेश चौधरी, बीएनजी ग्लोबल इंडिया लिमिटेड
के एजेंट दशरथ नाई निवासी लोहसरा थाना बिजुरी, शिवचरण पुरी निवासी कोरजा एवं कंपनी
के मैनेजर विष्णु प्रसाद पिता रामदास सोनी निवासी कोतमा, सांईराम रियलटेक कंपनी दिल्ली
के शाखा डायरेक्टर अजय विश्वकर्मा निवासी शहडोल, फिल्ड ऑफिसर संतोष कुर्रे निवासी
ग्राम कोहका छ.ग. हाल निवासी बस्ती रोड, शेर सिंह आयाम निवासी भरनी थाना अमरकंटक,
आरबीएन कंपनी
के सीनियर एजेंट त्रिवेणी प्रजापति, एजेंअ रामपाल महरा निवासी ग्राम पयारी
एवं मुख्य एजेंट पंचूलाल प्रजापति पिता बुद्धराम प्रजापति निवासी पाली उमरिया को गिरफ्तार
किया गया है।
एलआईसी एजेंट के अनुभव का उठाया था
लाभ
पूरे मामले में जहां 31 अगस्त को गिरफ्तार हुए पंचूलाल
प्रजापति पिता बुद्धराम प्रजापति एलआईसी एजेंट है, जिन्होने अपने अनुभव का लाभ उठाते
हुए जिले के स्थानीय लोगो से संपर्क कर उन्हे एजेंट बनाते हुए उनकी जमा पूंजी को कम
अवधि में दो गुना से ज्यादा दिए जाने का लुभवाना वादा देते हुए उनकी राशि कंपनी में
जमा करवाई थी, वहीं इसके बादले एजेंटो को 18 से 20 प्रतिशत कमीशन दिया जाता रहा है।
शिकारपुर में वर्ष 2018 से नही हुए एक भी पीएम आवास स्वीकृत
शौचालय से वंचित ग्राम में कराया
जा रहा ओडीएफ, ग्रामीणो ने की शिकायत
अनूपपुर। जनपद अनूपपुर के ग्राम पंचायत शिकारपुर व ग्राम बगडुमरा के उपसरपंच, पंचो सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीणो ने 1 सितम्बर को संयुक्त कलेक्ट्रेट पहुंच सरपंच उमरभान सिंह, सचिव भरत पटेल एवं रोजगार सहायक दलपत ङ्क्षसह पर पात्र हितग्राहियों को लाभ न देने तथा मनमानी तरीके से कार्य किए जाने की शिकायत कलेक्टर से की गई। जहां शिकायत में उन्होने बताया कि बीपीएल कार्डधारी होने पर भी उनका नाम स्वच्छ मिशन के तहत शौचाललय निर्माण में नही है, सचिव से इसकी जानकारी पूछने पर सचिव द्वारा स्वयं के पैसे से शौचालय बनाने की बात कही जाती है। जबकि हमारे ग्राम पंचायत ओडीएफ किया जा रहा है जबकि यहां के ग्रामीण इस लाभ से वंचित है। वर्तमान में एसईसी डाटा में रोजगार सकायक द्वारा नाम भी मनमानी तरीके से जोडा जा रहा है, वहीं संबल कार्ड योजना में छूटे हुए पात्र लोगो की जगह अपात्र का नाम जोडा जा रहा है। ग्रामीणो ने आरोप लगाया है कि पीसीसी सड़क निर्माण कार्य गलत तरीके से कराया गया जिससे मार्ग आज भी कीचडयुक्त है एवं आवागमन में असुविधा हो रही है, वहीं अब तक कई मजदूरो की राशि का भुगतान नही किया गया, ग्राम बगडुमरा में पीएम आवास सन् 2018 में एक भी व्यक्ति के नाम नही आया है जबकि यहां लगभग 130 परिवार निवासरत है। जहां सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक के कारण ग्राम पंचायत के ग्रामीणो को किसी भी तरह की योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बीएमओ डॉ. दीवान के साथ हुई अभद्रता एवं मारपीट
3 दिनो के अंदर अपराधियों पर कार्यवाही नही होने पर डॉक्टरो
सहित चिकित्सक स्टॉफ देगे त्यागपत्र
अनूपपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
कोतमा के डॉक्टरो पर पर इलाज में लापरवाही का दोष लगाते हुए आसामजिक तत्वो द्वारा खंड
चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. एल. दीवान के साथ अभद्रता एवं मारपीट किए जाने पर 1 सितम्बर को जिले भर के डॉक्टर
संयुक्त कलेक्ट्रेट पहुंच कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को मारपीट करने वाले लोगो के खिलाफ
कार्यवाही करने तथा कार्यवाही न होने पर समस्त स्टॉफ द्वारा अपने पद से त्याग पत्र
देने की लिखित शिकायत की गई। शिकायत पत्र के माध्यम से उन्होने बताया कि 31 अगस्त को लगभग दोपहर 3.56 बजे मुन्ना गुप्ता उर्फ धन
प्रसाद पिता बलभद्र गुप्ता निवासी वार्ड क्रमांक 4 कोतमा अपनी नातिन को मृत
अवस्था में अस्पताल लेकर आए, जिसका चिकित्सकीय परीक्षण डॉ. चिनमय पटेल द्वारा किया
जाकर मृत घोषित किया गया, परिजनों के आग्रह पर डॉ. चिनमय पटेल एवं द्वारा पुन: परीक्षण
करते हुए बालिका की मृत्यु के संबंध में जानकारी दी उसी समय डॉ.के.एल. दीवान एवं डॉ.शिव
कुमार पांडेय द्वारा भी मृत्यु की पुष्टि की गई। जिसके बाद परिजनो एवं अपराधी प्रवृत्ति
के लोगो के द्वारा जबरन डॉक्टर्स पर इलाज में लापरवाही का दोष लगाते हुए चिकित्सकीय
कार्य को बाधित कर डॉक्टरो के साथ अपशब्दो का प्रयोग करते हुए चिकित्सालय को जलाने
की बात कहने लगे तथा बीएमओ डॉ.के.एल.दीवान के साथ मारपीट की गई जिससे उनका चश्मा टूट
गया। जिसके बाद से डॉ. के.एल. दीवान के साथ-साथ समस्त चिकित्सक स्टॉफ अपनी जानमाल की
सुरक्षा को लेकर मानसिक रूप से तनाव ग्रस्त है। उन्होने शिकायत में बताया कि इसके पूर्व
भी कई बार डॉक्टरो के साथ अभद्र व्यवहार किया गया जिसके संबंध में प्रकरण न्यायालय
में विचाराधीन है। जहां कई बार सुरक्षा के लिए कोतमा अस्पताल में पुलिस चौकी स्थापित
करने एवं आसामाजिक तत्वो द्वारा अस्पताल में पहुंचकर मारपीट करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही
की मांग की जा चुकी है।
तीन दिनो में कार्यवाही न होने पर
देगे त्याग पत्र
अपने शिकायत में डॉक्टरो ने बताया
कि 1 सितम्बर से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा में केवल आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध
रहेगी एवं बाह्य रोगी कक्ष से संबंधित बंद रहेगी। वहीं 3 सितम्बर की सुबह लगभग 8 बजे तक अगर अपराधियों के
विरूद्ध म.प्र. चिकित्सा सुरक्षा अधिनियम, अनुसूचित जाति एवं जनजाति सुरक्षा
अधिनियम तथा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की धाराओं के तहत कार्यवाही एवं पुलिस
चौकी स्थापित नही की गई तो चिकित्सक सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी अपने वर्तमान पद
से त्याग पत्र देने विवश होगे।
बदहाल बस स्टैण्ड राजेग्राम का तहसीलदार ने किया निरीक्षण
राजेन्द्रग्राम। बस स्टैण्ड राजेन्द्रग्राम
में फैली अव्यवस्थाओं, गदंगी, कीचडयुक्त बस स्टैण्ड परिसर से यात्रियों को होने वाली
परेशानियों की लगातार शिकायतो के बाद ३१ अगस्त को तहसीलदार पंकज नयन तिवारी ने नए बस
स्टेण्ड का भ्रमण कर जायजा लिया एवं ग्राम पंचायत सचिव शुक्ला यादव को परिसर में पानी
की निकासी के लिए नाली निर्माण के किए जाने के निर्देश दिए। वहीं बस स्टैण्ड में संचालित
दुकानदारो को सख्त निर्देश देते हुए हिदायत दी कि वे अपनी दुकानो को निश्चित स्थान
पर लगाए जिससे सड़को का आवागमन प्रभावित न हो। तथा प्रत्येक दुकानदारों को कहा गया
कि दुकानदार अपने अपने दुकान के सामने कूड़ादान रखें ताकि बस स्टैण्ड परिसर में फैली
गंदगी को रोका जा सके। वहीं ऐसा न करने वाले दुकान संचालको व व्यक्तियों पर ५ हजार
से लेकर १५ हजार तक जुर्माना किया जाएगा।
फुनगा पुलिस ने पशु तस्करो से १० हजार लेकर छोडा
रेत का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर जप्त
अनूपपुर। जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम उमरिया के गुजरनाला से रेत का अवैध परिवहन की लगातार
शिकायत के बाद खनिज विभाग द्वारा 1 सितम्बर को मौके पर पहुंच गुजरनाला के पास दो ट्रैक्टर
को रेत का अवैध परिवहन करते हुए जब्त किया गया। मामले की जानकारी देते हुए खनिज निरीक्षक
सुरेन्द्र पटले ने बताया कि 1 सितम्बर को ग्राम उमरिया के पास गुजरनाला से रेत का
उत्खनन कर उसका परिवहन करते समय रास्ते में ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 65 जीए 0104 तथा एक बिना नंबर के ट्रैक्टर
को रोककर उनसे वाहन में लोड रेत से संबंधित दस्तावेजो की मांग की गई, जहां चालको द्वारा मौके पर
किसी भी तरह का दस्तावेज मौके पर नही दिखाया गया, जिसके बाद दोनो ट्रैक्टर को जब्त
कर केडिया स्टोन क्रेशर में खड़ा कराया गया है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत
अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...








