https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 1 सितंबर 2018

सुगम्य निर्वाचन सम्पन्न कराने कलेक्टर के निर्देश



अनूपपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुग्रह पी ने दिव्यांग जनो की निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सहज मतदान प्रक्रिया उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश निर्वाचन के लिए आयोजित विशेष बैठक में दिए हैं। मु.का.अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने कलेक्टर को अवगत कराया कि दिव्यांग जनो का चिन्हांकन बूथ स्तर पर किया जा चुका है। आपने बताया कि दिव्यांग जनो की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु सुगम्य मतदान केंद्र सुविधाएँ एवं दिव्यांग जनो की सुविधा हेतु वोलंटियर्स का चिन्हांकन कार्य प्रगति पर है। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. आरपी तिवारी, एसडीएम एवं तहसीलदार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
नाम जोडऩे की अंतिम तिथि ७ सितम्बर तक
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली में नाम जोडऩे, संशोधन, निरसन एवं दावा आपत्ति हेतु अंतिम तिथि ७ सितम्बर हो गयी है। कलेक्टर ने समस्त बीएलओ,सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं रजिस्ट्रीकरण  अधिकारियों को बूथ लेवल पर कार्ययोजना बनाकर समस्त पात्र मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में जोडऩा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आपने कहा कोई भी पात्र मतदाता पंजीयन से वंचित नही रहना चाहिए।

मतदाताओं का नाम सूची में जो$डने के साथ मतदान भी महत्वपूर्ण - कलेक्टर



कलेक्ट्रैट सभागार में आयोजित हुई विशेष निर्वाचन बैठक
अनूपपुर। मतदान हर एक नागरिक का अधिकार है और कर्तव्य भी। कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम न जु$डने से मतदान से वंचित नही होना चाहिए। उक्त निर्देश कलेक्टर अनुग्रह पी ने निर्वाचन में आमजनो की सहभागिता ब$ढाने एवं शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने हेतु कलेक्ट्रैट सभागार में आयोजित विशेष बैठक में दिए। बैठक में कलेक्टर ने निर्वाचक नामावली में नाम जोडऩे की गतिविधि में ऐसे क्षेत्र जहाँ महिलाओं का पंजीयन कम है एवं कम ईपी प्रतिशत वाले क्षेत्रों में बूथ लेवल पर कैम्प लगाकर एवं घर-घर जाकर हर एक पात्र को पंजीकृत करने हेतु युद्घस्तर पर प्रयास करने के लिए कहा है। कलेक्टर ने महिला बाल विकास एवं आजीविका के जमीनी कार्यकर्ताओं एवं सवसहायता समूह के सदस्यों के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता लाने हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। आपने आगामी विधानसभा में प्रयोग में लाई जाने वाली वीवीपीएटी मशीन से लोगों को अवगत कराने हेतु व्यापक प्रदर्शन करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी डॉ सलोनी सिडाना, अपर कलेक्टर डॉ आर पी तिवारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

निष्प्पक्ष एवं शांति पूर्ण मतदान संपन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं एसपी ने ली बैठक



हुटर्स एवं नम्बर प्लेट पर होगी कठोर कार्यवाही
अनूपपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखतें हुए कलेक्टे्रट सभागार में प्राशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुग्रह पी ने पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ईव्हीएम एवं व्हीव्ही पैट मशीन का भण्डारण एवं वितरण के संबध में चर्चा की। कलेक्टर ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नियम विरूद्घ लगायें गयें हुटर्स एवं नम्बर प्लेट पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दियें है। आपने कहा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नही है। आपने अंतर जिला रास्तों के नाकाबंदी हेतु वनविभाग के अधिकारियों से भी समन्वय कर स्थल निरीक्षण उपरांत चिन्हाकंन करने के लिये कहा है। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारियों से चिन्हित संवेदनशील क्षेत्र एवं बुतों पर कम मतदान प्रतिशत होने के कारणों एवं समस्याओं की वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त करने हेतु क्षेत्र भ्रमण कर मतदाताओं से चर्चा करने के लियें कहा। आपने कहा ऐसे क्षेत्र के मतदाताओं से सदा संपर्क में रहें एवं समस्त आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कर निर्बाद मतदान संपन्न करानें हेतु कार्य योजना बनायें। आपने वाहन व्यवस्था पुलिस अधिकारियों के लियें पोस्टल बैलक सुविधा, पेण्डिग वांरट, जिला बदल की सूची व्यवस्थित कर आवश्यक कार्यवाहिया सुनिश्ििचत करें। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ० आर पी तिवारी ने आचार संिहता, कोलाहल नियंत्रण अधिनियम संपत एवं संपति विरूपण अधिनियम के प्रावधानों एवं दण्डात्मक कार्यवाहियों से उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया। बैठक में वनमण्डालाधिकारी जे.एस. भार्गव, एसडीएम कोतमा मिलिंद नागदेवे, एसडीएम अनूपपुर नदीमा शीरी समेत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

तेंदूपत्ता संग्राहकों कों व्हीव्ही पैट से कराया गया अवगत



अनूपपुर। तेंदूपत्ता संग्राहक लांभाश वितरण समारोह में अनूपपुर जिलें के विभिन्न क्षेत्रों से आयें तेंदूपत्ता संग्राहकों को व्हीव्ही पैट मशीन से अवगत कराया गया। मस्टर टे्रनर कौशलेन्द्र सिंह ने संग्राहकों से छद्म मतदान करा कर मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा निर्वाचन में भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार ईव्हीएम के साथ व्हीव्ही पैट मशीन का उपयोग किया जायेगा। व्हीव्ही पैट मशीन के माध्यम से मतदाता अपने दियें गये वोट का दोहरा सत्यापन कर सकेंगे। ईव्हीएम के माध्यम से वोट देनें के पश्चात् व्हीव्ही पैट में प्रदर्शित पर्ची में मतदाता ने जिस प्रत्याशी को वोट दिया है। उसकी क्रम संख्या, नाम एवं चुनाव चिन्ह देख सकेंगे।

शासकीय डिग्री कॉलेज पुष्पराजगढ़ के छात्र हुये व्हीव्ही पैट से अवगत



अनूपपुर। जिले में पात्र नागरिकों का मतदाता पंजीयन एवं मतदान के प्रति जागरूकता का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अनूपपुर के विकासखंड पुष्पराजगढ़  के शासकीय डिग्री कॉलेज में नवपंजी.त मतदाताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में प्रयोग की जाने वाली वीवीपीएटी मशीन से अवगत कराया गया। वीवीपीएटी में प्रदर्शित पर्ची में मतदाता ने जिस प्रत्याशी को वोट दिया है उनकी क्रम संख्या, नाम  एवं चुनाव चिन्ह देखकर दोहरा सत्यापन कर सकेंगे। यह पर्ची ७ सेकेंड के लिए उपलब्ध रहेगी।

बिना सूचना के अनुपस्थित पंचायत समन्वय को किया गया पद से पृथक



अनूपपुर। कलेक्टर अनुग्रह पी ने पंचायत समन्वय अधिकारी गोपाल सिंह कंवर जनपद पंचायत जैतहरी को शासकीय कार्य में लापरवाही व बिना सूचना के विगत कई महीनों से निरंतर अनुपस्थित रहने के कारण मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम १९९६ के नियम-९ के अंतर्गत पद से पृथक किया है। शासन के नियमानुसार गोपाल सिंह कंवर को जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा इनका मुख्यालय कार्यालय जिला पंचायत निर्धारित किया जाता है। मुख्यालय में उपस्थित न होने पर जीवन निर्वाह भत्ता देय नहीं होगा।

सेक्टर ऑफिसर ग्रामसभाओं में मतदाता सूची का वाचन करें सुनिश्चित

मतदाता सूची दुरुस्त करने दिए गए विस्तृत निर्देश
अनूपपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुग्रह पी ने निर्वाचन कार्य से जु$डे समस्त सेक्टर ऑफिसर्स को निर्वाचन कार्य सम्बंधी विशेष बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली के द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण की ब$ढाई हुई सीमा का पूरा लाभ उठाते हुए मतदाता सूची को पूर्णतया दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य ७ सितम्बर तक किया जा सकेगा।आपने समस्त सेक्टर ऑफिसर्स को सौंपे गए मतदान केंद्र अंतर्गत ग्राम सभा आयोजित कर मतदाता सूची एवं दावा आपत्ति सूची का वाचन करवाने के निर्देश दिए हैं। इन ग्राम सभाओं में बीएलओ, ग्राम रोजगार सहायक, आंगनवा$डी सहायिका, एनआरएलएम सम्बंधित स्वसहायता समूह, कोटवार एवं आशा कार्यकर्ता की उपस्थिति अनिवार्य है। कलेक्टर के आदेशानुसार सेक्टर ऑफिसर्स मतदान केंद्र अंतर्गत जिन मतदाताओं का नाम छूट गया है, जो मृत हो गए हैं अथवा जो मतदाता वोटर पहचान पत्र में किसी प्रकार का संशोधन चाहते है उस हेतु सम्बंधित प्रपत्र में जानकारी एकत्रित कर आवश्यक कार्यवाही करवाएँगे। इसके अतिरिक्त मतदान केंद्रो में मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण, बिजली, पानी, रैम्प, भवन की स्थिति, मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता के साथ वल्नरेबल एवं क्रीटिकल पॉकेट चिन्हांकन कर ग्रामवासियों से चर्चा कर संभावित कारणो पर प्रतिवेदन देंगे। सभी सेक्टर अधिकारियों को १० प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन, दिव्यांग जनो की सूची निर्धारित प्रपत्र में प्रदान करने के साथ २ प्रतिशत नवविवाहिताओं के,१ प्रतिशत दिव्यांग जनो के,२ प्रतिशत हाल ही में मृत्यु वाले, ३ प्रतिशत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के एवं २ प्रतिशत पहुँच विहीन दुर्गम क्षेत्रों में निवास करने वाले परिवारों का स्थल भ्रमण कर जानकारी प्रदान करनी होगी।
मतदाताओं को करें मतदान के लिए जागरूक
कलेक्टर ने समस्त सेक्टर अधिकारियों को ग्राम सभाओं के दौरान एवं हाट बाजारो के दिन ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन करवाने, मतदाताओं को जागरूक करने हेतु रैली,मानव शृंखला, निबंध लेखन आदि के माध्यम से मतदाताओं को वोट करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा है। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ आरपी तिवारी समेत एसडीएम कोतमा मिलिंद नागदेवे, एसडीएम अनूपपुर नदीमा शीरी समेत निर्वाचन कार्य  सम्बंधित  नोडल अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे।

गुरुवार, 30 अगस्त 2018

पत्रकार वार्ता में दिग्विजय प्रधामंत्री,मुख्यमंत्री सहित भाजपा पर दागे कई सवाल

सवालों से झल्लाए बगल के नेता पत्रकारो को बताया भाजपा का मीडिया प्रभारी
अनूपपुर कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी को समाप्त करने और कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाकर आगामी विधानसभा व लोकसभा में जीत का गुरूमंत्र देने गुरूवार २९ अगस्त की रात म.प्र. कांग्रेस समन्वय समिति एकता यात्रा के साथ समन्वय समिति अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अनूपपुर पहुंचे,वही देर रात तक दिग्विजय सिंह कंाग्रेस के स्थानिय नेताओ घर जा जा कर मिले। ३० अगस्त को प्रेसवार्ता के साथ साथ स्वसहायता भवन परिसर में कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया। वही प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से सांझा किए गए बातों को ही मंच पर कार्यकर्ताओं के बीच सांझा किया। प्रेसवार्ता के दौरान दिग्विजय ङ्क्षसह ने देश और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने नोटबंदी, जीएसटी, आर्थिक दर की गिरावट, मोदी और पाकिस्तान सम्बंध सहित प्रदेश की व्यापमं और तेंदूूपत्ता श्रमिकों के लिए वितरित किए गए घटिया किस्म की चप्पले व जूतों पर सरकार को घेरा। यहीं नहीं उन्होंने पांच बिन्दूओं पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनौती देते हुए कहा कि अगर शिवराज में दम हो तो मेरे पांच आरोपों का मंच पर जवाब दें या फिर न्यायालय में मानहानि का दावा करें, मुझे स्वीकार होगा। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं सहित किए गए घोटालों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व उनके परिवार के लोग शामिल हैं, उदाहरण के तौर पर पंाच बिन्दूओं को रखते हुए उन्होंने शिवराज सिंह परिवार को व्यापंम घोटाला, रेत के अवैध उत्खनन कारोबार, आंगनबाडी के पोषण आहार की ई-ट्रेंडरिंग घोटाला, तेन्दुपत्ता में मजदूरो की बोनस के पैसे से जूते, पानी की बोतल एवं साड़ी खरीदी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इतना ही नही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो महत्वपूर्ण व्यवस्था नोटबंदी एवं जीएसटी को बिना तैयारी के लागू करने तथा देश की अर्थव्यवस्था बिगाडऩे का आरोप लगाते हुए नोटबंदी और जीएसटी में लिए गए निर्णय को देशहित में मूखर्तापूर्ण निर्णय बताया। उनका कहना था कि नोटबंदी जैसी नीति भाजपा द्वारा पार्टी हित में लिया गया निर्णय था जिसमें भाजपा नेताओं के कालेधन के सफेद करने, सीए वर्ग को चांदी कमाने तथा मध्यम वर्ग के व्यापारियों के लिए बोझ डाल देश की आर्थिक व्यवस्थाओं को कमजोर किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पाकिस्तान दौरे पर देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना बताया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा अगर कांग्रेस पाकिस्तान गई होती तो देशद्रोही कहा जाता, लेकिन प्रधानमंत्री ने बिना किसी प्रॉटोकॉल के पाकिस्तान यात्रा की तो देशभक्त कहलाए। 
सवालों से झल्लाए नेता, पत्रकारों ने किया बहिष्कार

दिग्विजय सिंह के २२ मिनट की प्रेसवार्ता के दौरान सवाल जवाब में मीडिया द्वारा पूछे जा रहे सवालों पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस समन्वय उपाध्यक्ष रामेश्वर निखरा बार बार झल्लाएं। जहां भाजपा पर लगाए गए आरोपों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के भी घोटालों व रेत कारोबार में शामिल होने के सवाल पर उपाध्यक्ष रामेश्वर निखरा ने मीडिया पत्रकार को भाजपा मीडिया प्रभारी आपत्तिजनक शब्दों से इशारा किया, जिसके बाद मीडियाकर्मियों ने आपत्ति जताते हुए प्रेसवार्ता का बहिष्कार कर दिया। विवादों के बीच खुद दिग्विजय सिंह मीडिया से उलझते नजर आए। लेकिन अंत में रामेश्वर निखरा ने मीडिया से माफी मांगी और स्वीकार किया कि उनसे बोलने में चूक हुई, उन्हें इन शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था।

घुटनो तक भरा पानी कलेक्ट्रेट परिसर में,चारो तरफ पानी पानी



अनूपपुर एक तरफ जिला प्रशासन स्वच्छता अभियान को लेकर मुहिम चला रही हैवहीं दूसरी तरफ जिले में चल रही इस अभियान में विभाग के कर्मचारी सिर्फ कैमरे के सामने ही अभियान चलाते दिखते हैजबकि जिला मुख्यालय में स्वच्छता अभियान के प्रति प्रशासन कितना गंभीर है यह तो जिला मुख्यालय में फैली गदंगी व अव्यवस्थाओं से ही लगाया जा सकता है। जहां 30 अगस्त की शाम हुई झमाझम बारिश से जहां संयुक्त कलेक्टर परिसर में बाढ़ सी आ गई, जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए संयुक्त कलेक्ट्रेट में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के जाने वाले मुख्य द्वार के पास घुटने भर पानी भर गया, जहां जिला एवं पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों द्वारा घुटने भर पानी भरते देखा, जहां बारिश का पानी संयुक्त कलेक्ट्रेट एवं जिला पंचायत के बीच बने तालाब भर जाने के साथ ही दोनो कार्यालयो के कैम्पस में भरे बारिश का पानी निकासी की व्यवस्था नही होने के कारण पूरा पानी बह कर संयुक्त कलेक्ट्रेट में परिसर में भर गया, वहीं विद्युत खंभे की लाइट बंद होने के कारण पूरा परिसर अंधेरे से छाया रहा। जहां बारिश के बंद होने के बाद जब पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारी अपने घर जाने के लिए घुटने तक पानी को पार किए वहीं परिसर के अंदर इतना पानी भर जाने की संभावना किसी ने नही जताई। वहीं जिला प्रशासन की इस अव्यवस्था एवं संयुक्त कलेक्ट्रेट तक ही नही सीमित नही है, यही हालत कलेक्ट्रेट की मॉडल सड़क की है जहां पानी निकासी की व्यवस्था नही होने के कारण इस मार्ग से आने जाने वाले राहगीरो सहित छोटे वाहन चालको के लिए मुसीबत बनी हुई है, इसके पहले भी 20 अगस्त को जिला मुख्यालय में संयुक्त कलेक्ट्रेट के बगल से संचालित खनिज विभाग एवं नापतौल विभाग का परिसर डूब जाने के बाद लोगो को सड़को से प्राकृतिक सुंदरता अनुभव मिल रहा




गिरदावरी का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें - कलेक्टर



अनूपपुर। कलेक्टर अनुग्रह पी ने पटवारियों समेत राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खरीफ फसलों की गिरदावरी का कार्य समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। आपने कहा कि गिरदावरी के अभाव में कोई भी किसान शासन की जनहितकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न हो इस हेतु पूरी शक्ति से प्रयास करें। उल्लेखनीय है कि आयुक्त भू अभिलेख के निर्देशानुसार १३ सितम्बर तक गिरदावरी कार्य पूर्ण किया जाना है। ताकि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी कार्य जिसमें गिरदावरी के आधार पर कृषकों की फसल का सत्यापन किया जाना है प्रभावित न हो। गिरदावरी का कार्य समय पर सम्पन्न करने हेतु ७ सितम्बर तक गिरदावरी सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवधि में पटवारियों को युद्घस्तर पर कार्य कर समय पर गिरदावरी सम्पन्न करने हेतु कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिले में चयनित प्रशिक्षु पटवारी भी वरिष्ठ पटवारियों के मार्गदर्शन में गिरदावरी का कार्य पूर्ण करने में सहयोग करेंगे। अनूपपुर में अब तक १ लाख ७३ हजार हेक्टेयर रकबे की गिरदावरी की जा चुकी है।

मिल बांचे जिले में २८४३ वालंटियर करेगें सहभागिता



अनूपपुर। सर्व शिक्षा अभियान के प्रमुख हेमन्त खैरवाल ने बताया कि शासन के निर्देशाानुसार मिल बांचे मध्य प्रदेश कार्यक्रम ३१ अगस्त को जिले की समस्त ११६१शा.प्रा. एवं समस्त ३९३ माध्यमिक स्कूलो में आयोजित होगें। कार्यक्रम में सहभागिता हेतु कुल २८४३ वांलंटियर पंजीकृत हुए। जिसमें २१७७ पुरूष एवं ६६६ महिला हैं। विकास खंड अनूपपुर में ५९९,जैतहरी में ७४७,कोतमा में  ५३९ एवं पुष्पराजगढ में ९५८ वालंटियर पंजीकृत है। वालंटियर के रूप समस्त वर्गो ने उत्साह पूर्वक पंजीकरण किया गया है, जिसमें गृहणी,छात्र,जनप्रतिनिधि, शासकीय सेवक, स्वैच्छिक संगठन, सेवा निवृत्त सेवक, मीडियाकर्मी, डॉक्टर, अधिवक्ता, इंजिनियर, स्कूल चले हम के प्रेरक, खिलाड्ी, स्व.वयवसायी, जन अभियान परिषद एवं अन्य जनों ने पंजीकरण किया है। कलेक्टर अनुग्रह पी,मा.शा. तिपानखोली,पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह मा०शा० कन्या अनूपपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सलोनी सिडाना मा.शा.तिपानखोली में तथा वन मंडलाधिकारी जामसिंह भार्गव मा.शा.बरबसपुर में वालंटियर के रूप में सहभागिता करेगें। उक्त कार्यक्रम के दौरान गिफ्ट अ बुक के तहत प्रत्येक वालंटियर से शालाओं को प्रेरक पुस्तकें भेंट कर सकते है। इसके अतिरिक्त वालंटियर अपनी इच्छा से अन्य उपहार भी शाला को दे सकते हैं। मिल बांचे मध्य प्रदेश में पंजीकृत वालंटियर के अतिरिक्त भी अन्य लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता हेतु आग्रह किया गया है।

कॉलेज की मनमानी व सीएम हेल्पलाईन पर शिकायतों में गलत जानकारी देने के विरोध में एवीव्हीपी ने सौंपा ज्ञापन



अनूपपुर पुष्पराजगढ़ विकासखंड के शासकीय महाविद्यालय राजेन्द्रग्राम में कॉलेज प्रबंधन की मनमानी तथा सीएम हेल्पलाईन पर दर्ज शिकायतों में गलत जानकारी देने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बैनर तले छात्र छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर तहसीलदार पुष्पराजगढ़ को ज्ञापन सौंपा। जिसमें महाविद्यालय प्रबंधन के ऊपर गम्भीर आरोप लगाए। आरोपों में मनमानी करने तथा सही जानकारी उपलब्ध न कराने व अपने हिसाब से प्रवेश के नियम बनाने की बातें उल्लेखित की। वहीं ज्ञापन में मुख्यमंत्री हेल्पलाईन में छात्र महेश सिंह उइके की शिकायत का जिक्र करते हुए महाविद्यालय द्वारा गलत जानकारी अपलोड करने की बात कही। एबीवीपी के छात्रों ने बताया कि स्नातक के बाद स्नातकोत्तर के लिए इच्छा मुताबिक विषय में प्राचार्य द्वारा प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। पूछे जाने पर गलत नियमावली बताई जाती है। छात्रों द्वारा सही नियमावली की कापियां सार्वजनिक रूप से बांटी वा दिखाई भी गई है। वहीं छात्रों का आरोप है कि जिन कागजों में आवेदन फार्म बनाया गया है, वह रद्दी पेपर पर बने हैं। इन कागजों के दूसरे पेज पर जाने क्या क्या लिखा है, जिसकी आवश्यकता आवेदन के समय नहीं होती है। उसी कागज के दूसरे पेज पर आवेदन फार्म बना कर प्रति पेज 10 रूपए प्रति आवेदन 40 रुपए वसूले जा रहे हैं। प्रभारी प्राचार्य के अंदर निरंकुशता के साथ मनमानी रवैया हावी हो गया है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर नियमानुसार कार्रवाई नहीं की गई तो एबीवीपी बैनर तले उग्र आंदोलन किया जाएगा और इसकी सम्पूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी।

मारपीट के आरोपियो को न्यायालय ने दोषी पाते हुए तीन छह माह कारावास की दी सजा



अनूपपुर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम बड़हर में मवेशी चराने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में न्यायालय ने मामले में दोषी पाते हुए तीन आरोपियों को छह माह का कारावास की सजा सुनाई है। सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी एवं मीडिया प्रभारी राकेश कुमार पांडेय के अनुसार घटना ग्राम बड़हर की है, जहां अस्थाई रूप से चौंकीदार के पद पर राजू नायक कार्य करता था। 23 अक्टूबर 2014 को मनौनीडांड के नर्सरी में लखन यादव, विजय यादव, नत्थू यादव के मवेशी नर्सरी में चरने के लिए घुस गए थे। जहां समझाने पर विजय यादव व लखन यादव ने क्या कर लोगे की धमकी दी। अगले दिन सुबह 8 बजे बड़हर बीट के फॉरेस्ट गार्ड दिनकर त्रिपाठी ने उसे जंगल चौकी चलते की बात कहते हुए बाइक पर बैठकर नत्थू यादव के होटल के सामन उतार दिया। होटल में नत्थू यादव पहले से बैठा था जहां लखन यादव, विजय यादव, ने राजू नायक को देखते ही गाली गलौच करते हुए मारपीट की। और जान से मारने की धमकी दी। राजू नायक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीगणों के विरूद्ध मामला दर्ज कर आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया था। जहां न्यायालय ने तीनों आरोपियों को छह-छह मास की सश्रम कारावास तथा 1000-1000 रूपए अर्थदंड की सजा सुनाई।

पुराना हेल्पर ने साथियो के साथ जीप का कांच तोड़कर 1 लाख 37 हजार रू. किया था पार



16 घंटे में पुलिस ने तीन चोरो सहित रू.किया बरामद

अनूपपुर थाना करनपठार के सरई गांव स्थित ढाबा के पास 21 अगस्त को जीप का कांच तोड़कर उसके अंदर  रखे 1 लाख 37 हजार रूपए की चोरी की शिकायत पर 30 अगस्त को करनपठार पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उसके पासे चोरी गए 1 लाख 37 हजार रूपए बरामद करने में सफलता पाई। गिरफ्तार आरोपियों में 22 वर्षीय दुर्गेश सिंह गोंड पिता ध्यान सिंह गोंड निवासी सरई के पास से 15 हजार रूपए, 24 वर्षीय नीलेश सिंह पिता कमल सिंह के पास से 1 लाख 8 हजार 500 रूपए तथा 35 वर्षीय गुड्डू सिंह पिता बहादुर सिंह के पास से 13 हजार 500 रूपए जब्त किए। पुलिस ने यह कार्रवाई 37 वर्षीय राजेन्द्र साहू पिता ईश्वरदीन साहू निवासी मैरटोला गोहपारू जिला शहडोल की शिकायत के 16 घंटे के भीतर की। जिसमें पुलिस ने राजेन्द्र साहू द्वारा संदेह के आधार पर दिए गए नामों पर पुलिस ने पकड़ी। थाना प्रभारी अरविंद साहू का कहना है कि घटना 21 अगस्त की रात की है, जहां 29 अगस्त को पीडि़त राजेन्द्र साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराया था। शिकायत में राजेन्द्र साहू ने बताया था कि 21 अगस्त को वह जीप में महुआ भर कर बजांग गया था। जहां महुआ बेचकर १ लाख 37 हजार रूपए लेकर वापस गोहपारू लौट रहा था। लेकिन रात 11 बजे उसे वाहन चलाते हुए झपकी आने लगी। जिसमें उसने सरई गांव के पास ढाबे पर जीप रोककर अंदर सो गया। इसी दौरान लगभग 12 बजे पास के घर में कजलिया का कार्यक्रम चल रहा था, जिसे देखने वह वहां चला गया। कार्यक्रम के दौरान उसका पुराना हेल्पर दुर्गेश सिंह व उसके साथी नीलेश सिंह व गुड्डू मिले। कुछ देर बैठने के बाद सभी  चले गए। राजेन्द्र साहू भी उनके जाने के 15 मिनट बाद वापस जीप के पास लौटा तो पाया कि उसके जीप के खिड़की की कांच टूटा था तथा उसके छुपाए पैसे गायब थे। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के उपरांत आरक्षक अंकित कुमार, दिलीप सिंह, विमल सिंह, सैनिक सुनवालाल, रामसिंह की टीम बनाकर मामले में तीनों संदेहियों को पूछताछ के लिए बुलाया, जहां तीनों ने चोरी करने की बात स्वीकार करते हुए चुराए पैसे वापस लौटा दिए।

भालू के हमला से वृद्घा को लगे 50 टांके स्थिति नियंत्रण में

अनूपपुरवन परिक्षेत्र जैतहरी के उमरिया बीट अंतर्गत ग्राम निगौरा के बटुराडांड़ टोला में मवेशी चरा रही 50 वर्षीय वृद्घा सुकली बाई पति रत्ती सिंह गोंड़ पर झाडि़यों में छिपे भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, वृद्घा के हल्ला करने पर परिजनों व पड़ोसियों के पहुंचने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। सुकली बाई के दाएं गाल, हाथ की कलाई, पीठ एवं शरीर के अन्य अंगों में गंभीर रूप से चोटें आने पर 108 एंबुलेंस से शा.चि.वेंकटनगर ले जाया गया जहां, प्राथमिक उपचार बाद पीडि़ता की स्थिति गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय भेजा गया। वृद्घा को लगभग 50 टांके लगाए गए। चिकित्सको ने खतरे से बाहर बताया है। घटना की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी पहुंचकर प्रारंभिक सहायता सहायता राशि प्रदान की।

विधायक बनने की होड़ मे पार्टी लाईन का नही ज्ञान

गांव विशेष के जनाधार पर विधानसभा पहुंचने का सपना
अनूपपुर जैसे-जैसे विधानसभा के चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे वैसे टिकट के दावेदार सफेद रंग के कुर्ते मे सजे अपने हर बड़े नेता के सामने चक्कर लगा चेहरा दिखाने की होड़ में है। ऐसा ही नजारा अनूपपुर विधानसभा के टिकट के लिए पंच, सरपंच,जनपद सदस्य के साथ जिला पंचायत के सदस्य भी दौड़ रहे है। इनके पीछे इन्हे दौडऩे वाले पार्टी के कल तक अदने से नेता के पीछे चलने वाला प्यादा था आज उसके कंधे मे बंदूक रख अपना प्रतिशोध लेने केे प्रयास में है। यह हाल दोनो ही राजनीतिक दल का है जिसे देखो वही विधायक बनने का सपना संजोए है और होना भी चाहिए पार्टी को हर बार नये चेहरे के साथ चुनावी दंगल मे आ कर किस्मत आजमाना किन्तु पार्टी को यह भी देखना जरूरी है कि टिकट का दावेदार पार्टी के लिए कितना निष्ठावान है क्या वह किसी की बैसाखी बन दावेदारी कर रहा है। दावेदार का पंचायत प्रतिनिधि होना टिकट की दावेदारी करना और कहना कि मै 3-4 वर्ष से पंचयतो मे काम किया। जैसे कई तरह से दावेदारी पेश करना यह मापदंड नही है अगर इस तरह से है तो कई दावेदार हो सकते है जिन्होने 4 से 5 वर्ष से पंचयतो का प्रतिनिधित्व कर रहे है। दलो को इस पर कड़ी नजर रखना चाहिए कि फला नेता का जनाधार कितना है समाज के सभी वर्गो मे सामंजस है या नही ऐसे मे टिकट के दावेदारो की पहचान होगी। कांग्रेस मे कई दावेदार है जो अपनी गांडी लेकर चार समर्थको के साथ स्वागत मे सबसे पहले खडे नजर आते है। दिग्विजय सिंह की एकता यात्रा पर एक अखबार मे प्रतिशत विज्ञापन मे सभी छोटे बड़े नेता नजर आ रहे है किन्तु जिलाध्यक्ष व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष को इसमे स्थान न मिलना कही न कही दर्शाता है कि पार्टी के अन्दर भारी गुटबाजी का शिकार है। किसी भी दल का प्रमुख उस विशेष क्षेत्र का मुखिया है जब उसकी उपेक्षा है तो समझ मे आता है कि वह विज्ञापन देने या दिलाने वाले की मंशा क्या है। कंागे्रस सूत्रो की माने तो पार्टी ने अपने टिकट तय कर दिये है। अनूपपुर में बुधवार को दिग्विजय सिंह के आगवन पर जो जो घटना क्रम हुये उससे यह तय हो गया।


बुधवार, 29 अगस्त 2018

तहसील कार्यालय में किया गया वीवीपीएटी का प्रदर्शन



अनूपपुर। जिले में स्वीप अभियान अंतर्गत बहुत सी गतिविधियाँ की जा रही हैं। मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने, मतदान की प्रक्रिया से अवगत कराने हेतु सतत प्रयास किये जा रहे हैं। विकासखंड पुष्पराजगढ़ में २८ अगस्त को वीवीपीएटी मशीन का भौतिक प्रदर्शन किया गया। भौतिक प्रदर्शन में तहसीलदार पुष्पराजगढ़ पंकज नयन तिवारी एवं नायब तहसीलदार भूपेन्द्र मसराम ने उपस्थित जनो को वीवीपीएटी एवं ईवीएम मशीन की विस्तार से जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा निर्वाचन में इस बार ईवीएम के साथ वीवीपीएटी मशीन का भी प्रयोग किया जाएगा। ईवीएम के माध्यम से वोट देने के पश्चात मतदाता वीवीपीएटी मशीन में प्रदर्शित पर्ची में उन्होंने जिस प्रत्याशी को वोट डाला है उसकी क्रम संख्या, नाम एवं चुनाव चिन्ह देख सकेगे। यह पर्ची ७ सेकंड के लिए उपलब्ध रहेगी इसके पश्चात यह सील्ड बॉक्स में चली जाएगी। निर्वाचन की विश्वसनीयता को ब$ढाने एवं मतदाताओं को दोहरे निरीक्षण की सुविधा देने हेतु भारत निर्वाचन आयोग ने ईवीएम के साथ वीवीपीएटी मशीन की सुविधा की व्यवस्था की है।

रैली निकाल कर मतदाताओ को किया जागरूक
आगामी विधानसभा व अन्य चुनावों में मतदान करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। नगर के उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक बिद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। रैली में जन-जन की पुकार है, वोट देना अधिकार है, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो,हमने सब ठाना है मतदान करने जाना है के नारे लगाये गए। उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय लखौरा से राजेन्द्रग्राम बाजार होते हुए नगर भ्रमण करते हुए जुलूस निकाला गया। जुलूस शहीद चौक से साप्ताहिक बाजार चौक होते हुये मुख्य मार्गो में निकाली गई। रैली में मुख्य रूप से क्षेत्रीय बिधायक फुन्देलाल सिंह तहसीलदार पंकज नयन तिवारी नायब तहसीलदार भूपेंद्र मसराम आदित्य द्विवेदी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी नयन भान सिंह सहित बिद्यालय स्टाफ राजस्व अमला मौजूद रहा।

अनूसूचित जाति/अनूसूचित जनजाति छात्रों का पंजीयन हेतु लगाये जाएगे विशेष कैम्प



अनूपपुर। प्रभारी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ऋषि सिंघई ने जिले अंतर्गत समस्त शासकीय उ०मा० हाई स्कूल के प्राचार्यो को अनूसूचित जाति/अनूसूचित जनजाति के समस्त विद्यार्थियों एवं हितग्रहियों को संबधित पंजीयन केन्द्र तक संस्था प्रभारी/शिक्षकों के साथ उपस्थित करतें हुये पंजीयन का कार्य पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया है। आपने ने यह भी निर्देशित किया है कि निर्धारित प्रारूप में रिकार्ड संधारण कर संकुल प्राचार्य के माध्यम से प्रतिवेदन दें। पंजीयन कार्य के अभाव में यदि कोई विद्यार्थी विभागी योजना से वंचित रहता है। तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबधित संस्था की होगी। उल्लेखनीय है कि  आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग के निर्देशानुसार विभागीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु नये सॉफ्टवेयर के अंतर्गत अनूसूचितजाति/अनुसूचित जनजाति के हितग्रहियों का प्रोफाइल पंजीयन करने के निर्देश दियें गये है। पंजीयन का कार्य ३० एवं ३१ अगस्त को समस्त संकुलों में किया जाएगा। संबधित संकुल प्राचार्य पंजीयन केन्द्र के प्रभारी रहेंगे तथा संबधित विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी नोडल अधिकारी एवं संबधित समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है।

कोतमा में दिन दहाड़े चोरी,लगातार चोरीयों से पुलिस पर उठे सवाल



अधिवक्ता के सूने घर को बनाया निशाना
अनूपपुर। कोतमा नगर के वार्ड ४ निवासी राममनोहर जायसवाल (अधिवक्ता) के घर मे २८ अगस्त की दोपहर  को सूने घर मे चोरो ने नगदी रुपये सहित सोने के गंहने पार कर दिये, घटना की सूचना थाना कोतमा मे दिये जाने पर पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ अपराध ३१३ धारा ४५४,३८० आईपीसी का प्रकरण दर्ज कर चोरो की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि चोरो ने घर का ताला तोड कर नगदी रकम एंव १ जोडी सोने का झुमका, हार, मंगलसूत्र, चूडी, चैन, लेडीज अंगूठी, जेन्टस अंगूठी, सोने का लाकेट की चोरी कर ले गये है। चोरी की खबर लगते ही थाना प्रभारी आर.के.बैस पुलिस टीम सहित डाग स्कावड को लेकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। नागरिको ने पुलिस से चोरी की घटनाओ पर रोक लगाने मांग की। पुलिस ने संदेहियो को लेकर पूछताछ कर रही है। नगर मे बढ़ती चोरी को लेकर २९ अगस्त को अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक वैष्णव शर्मा ने कोतमा पुलिस की बैठक कर चोरो को पकडने एंव गस्ती मे तेजी लाने के निर्देश दिये।
इनका कहना है
चोरी के खुलासे को लेकर टीम सक्रिय है, कुछ संदेहियो को अभिरक्षा मे लेकर  पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जायेगा।
वैष्णव शर्मा,अतिरिक्त पुलिसअधीक्षक

राजेन्द्रग्राम बस स्टैण्ड यात्रीयों की परेशानी का सबब



 पुष्पराजगढ़। मुख्यालय राजेन्द्रग्राम मे बना बस स्टैण्ड अपनी बदहाली के आंसू रो रहा है १०० से अधिक बसों के ठहराव की यह दलदल और कीचड से सनी गंदगी मे तबदील हो चुका है भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी का स्वच्छता अभियान यहा दम तो$डता दिखाई देता है चारो तरफ गंदगी भरे वातावरण मे यात्री बसों का इंतजार करते है लाखों का राजस्व देने वाला ११९ ग्रामपंचायतों का एक मात्र यह बसस्टैण्ड करो$डो की लागत से बना है पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम से राजेन्द्रग्राम के इस बस स्टैण्ड का नामकरण कर इसकी शुरुआत धूमधाम से किया गया था अब यह मूलभूत सुविधाओं के आभाव मे खण्डहर नुमा इमारत मे तबदील हो गया है यहा गंदगी ही गंदगी भरी प$डी है जिसका सुध लेने वाला कोई नही है इस इमारत के चारो ओर जहां यात्री बसों की प्रतीक्षा करते है वहां बारिस का कीच$ड होटलो से निकला गंदा पानी मास के टुक$डे जानवरो के मलमूत्र उनका स्वागत करते मिलते है पुष्पराजगढ़ मे प्राय: सभी प्रकार के कार्यालयो के मुख्यालय संचालित है जिससे दूर दराज के ग्रामीणो को अपने काम हेतु राजेन्द्रग्राम आना प$डता है यहां तक आने का एक मात्र साधन स$डक है जिसमे चलने वाली सार्वजनिक परिवहन के बस टैक्सी आटो प्रमुख है जिनके ठहराव की जगह आज अस्त व्यस्त हो चुकी है जिसके ओर किसी का ध्यान नही जा रहा है शासन प्रशासन को आइना दिखाता पं. दीनदयाल राजेन्द्रग्राम बस स्टैण्ड अपने साथ हुई बेरुखी के लिए जाना जाता है।

मूलभूत सुविधाओ का आभाव
राजेन्द्रग्राम मे बना पं दीनदयाल उपाध्याय बसस्टैण्ड परिसर मे मूलभूत सुविधाओं का आभाव है जैसे सार्वजनिक लाइट की व्यवस्था स्वच्छ पेयजल साफसफाई शौचालय आदि व्यवस्थाओं के न होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना प$डता है जहां एक ओर पूरे भारत वर्ष मे शौचालय बनाए जा रहे है वही दूसरी तरफ राजेन्द्रग्राम के इस बस सटैण्ड मे शौचालय का आभाव है पुराना बना एक शौचालय किसी तरह से संचालित किया तो जाता है पर वहां के गंदगी भरे वातावरण मे महिलाएं जाने से कतराती है शौचालय के नाम से बना यह भवन खंडहर मे तबदील हो चुका है जिसकी दीवारो पे दरारे साफ दिखाई प$डती है इस बस स्टैण्ड मे सार्वजनिक शुद्घ पेयजल की व्यवस्था नही है जो हैण्डपम्प यहां संचालित है उनमे गंदा और बदबूदार पानी आता है कारण नाली के पानी का जमाव उचित निकासी न होने के कारण इन हैण्डपम्प के चारो तरफ हो जाता है पीएचई विभाग इन हैण्डपंम्प पर जल शुद्घीकरण हेतु किसी भी प्रकार का प्रयास नही करती है बस स्टैण्ड परिसर मे लाईट की उचित व्यवस्था न होने पर शाम से ही अंधेरा होने लगता है दूरदराज के यात्री अकेले मे डर अनुभव करते है।
बारिस से गंदा हुआ परिसर
बारिस के इस मौसम मे पहले से ही गंदा यह परिसर और भी गंदगी मे तबदील हो गया है बारिस के पानी से चारो तरफ प$डी कच्ची मिट्टी कीच$डों मे तबदील हो चुकी है ऐसे मे बेतरतीब तरीके से लगी गुमटियो पे दुकाने यात्रीयो की परेशानी कई गुना ब$ढाती है जहां इन दुकानो की वजह से सुनिश्चित जगह पर बस ख$डी नही हो पाती वही यात्रियो कों भी पानी मे भीगकर कीच$डो से सने परिसर से गुजरकर बस पक$डना प$डता है टैक्सी स्टैण्ड भी इसी परिसर पर होने से टैक्सियां भी अव्यवस्थित अपनी सुविधा के अनुसार ख$डी रहती है वाहन मालिक तो अपनी मनमाफिक जगह का चुनाव कर वाहन ख$डा कर लेते है किन्तु यात्री तेज रफतारो से निकलती हुई बस टैक्सी के बीच से जान जोखिम मे लेकर अपने बसों तक पहुंचते है वर्षो से यही क्रम चलता आ रहा है लेकिन यह परिसर इसी तरह संचालित होने के लिए मजबूर है शासन प्रशासन कोई भी इसके रखरखाव व संचालन के प्रति गंभीर नही है।
होटलो से दिनभर बहता है गंदा पानी
बसस्टैण्ड परिसर मे अवैध रुप से कब्जा कर कई होटल मालिक होटलो का संचालन करते है नालियो की उचित व्यवस्था न होने से इन होटलो से निकलने वाला गंदा और बदबूदार पानी बारह महीने स$डको पर बहता रहता है इससे राहगीरो को परेशानी का सामना करना प$डता है साथ ही बीमारियों का डर भी बना रहता है ये होटल संचालक अवैध कब्जा कर पहले बनी नालियो को पाटकर उस स्थान मे लंबी चौ$डी जगह मे टेबिल कुर्सी फ्रीज आलमारी आदि से सुसोभित कर अपने होटलो का संचालन करते है फिर इन्ही होटलो से निकलने वाला मल्वा गंदा पानी स$डको पर डाल देते है जिससे हमेशा गंदगी बनी रहती है अनाज के टुक$डो की स$डन की वजह से हमेशा बदबूदार वातावरण उक्त परिसर मे बना रहता है ये बेतरतीब खोले गये होटलों का साथ गुमटी के लगे फ्रूॅट्स सेन्टर संचालक देते है ये भी स्टैण्ड परिसर को आधा अपने कब्जे मे लिये हुए है इनकी वजह से पॉलीथिन आदि का बिखराव स$डको पर होता है साथ ही स$डे हुए फलो को किनारे न डाल कर परिसर मे ही और सडऩे के लिए फेक दिया जाता है बिना स्वीकृती खुले मे मास जानवरो का मास बेचने वाले गंदगी के इस वातावरण को और गंदा कर देते है।
इनका कहना है
मै दिखवा लेता हू अगर होटलो का पानी सड़को पर आ रहा है तो साफ सफाई कराई जाएगी
पंकज नयन तिवारी तहसीलदार पुष्पराजग$
मै अभी जिला पंचायत मे हूं आकर मौके का निरीक्षण कर साफ सफाई कराता हूं
सचिव ग्राम पंचायत शुक्ला यादव

आवारा कुत्तों ने चीतल को किया घायल,



राहगीरों की मदद से बची चीतल की जान
उपचार के बाद वनकर्मियों ने जंगल में छोड़ा
अनूपपुर जमुड़ी बीट के कक्ष क्रमांक आरएफ 380 शहडोल-अमरकंटक मार्ग के ग्राम छीरापटपर सजहा गांव में मंगलवार 28 अगस्त की शाम आवारा कुत्तों के झुंड ने जंगल से बाहर निकले एक चार वर्षीय नर चीतल को खदेड़ कर घायल कर दिया। इसी बीच राजेन्द्रग्राम से आ रहे अनूपपुर निवासी सीताराम भारद्वाज एवं उनके साथियों ने सड़क किनारे पड़े घायल चीतल को देखते हुए पास खड़े कुत्तों को भगाया और घायल चीतल को जीप में लादकर  वनविभाग कार्यालय को सुपुर्द कर दिया। जहां वनविभाग पदाधिकारियों एके निगम, आर राव, शशिधर ग्रवाल, निरंजन सिंह पोर्ते सहित चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार कर पुन: बुधवार को जंगल में विचरण के लिए छोड़ दिया गया।

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...