अनूपपुर। १४ अप्रैल से ५ मई २०१८ तक संचालित ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत
जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ के ग्राम पंचायत जरही, करौंदी, उमनिया, बेलगांव एवं बहपुर के समस्त पात्रों को उज्जवला
योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, जन धन योजना,जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, मिशन इंद्रधनुष का शत-प्रतिशत लाभ प्रदाय सुनिश्चित
करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी समीक्षा के लिए भारत सरकार कृषि विभाग
के उपसचिव रमेश कुमार ममगई व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अवर सचिव शमी अहमद खान
चयनित गांवों के भ्रमण में है। अधिकारियों के द्वारा ग्रामीणो से चिन्हित योजनाओ के क्रियान्वयन के संबंध मे विस्तृत चर्चा कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया
गया। उपसचिव एवं अवर सचिव की समीक्षा के दौरान करौंदी ग्राम मे २९ हितग्राहियों को
उज्जवला योजनांतरगत गैस कनैक्शन का वितरण किया गया। आपके द्वारा संबन्धित
अधिकारियों को ५ मई तक समस्त उल्लेखित सेवाओं के शत प्रतिशत लक्षित प्रदाय करने हेतु निर्देश दिये गए हैं। केंद्र सरकार के
अधिकारियों के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ आरपी त्रिपाठी,जिला खाद्य अधिकारी विपिन पटेल समेत अन्य जिलास्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय
अधिकारी उपस्थित थे।
गुरुवार, 3 मई 2018
ग्राम स्वराज अभियान के क्रियान्वयन की केंद्र से आए अधिकारियों द्वारा की गयी समीक्षा
जिला स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन १२ मई को खूटाटोला में
अनूपपुर। कलेक्टर अजय शर्मा ने बताया है कि जिले में वित्तीस वर्ष २०१८-१९
में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन जनपद
पंचायत जैतहरी के खूटाटोला में १२ मई २०१८ को किया जायेगा। आपके द्वारा समस्त
मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा
समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी के संबंधित अधिकरियों को सामूहिक विवाह हेतु
सम्मिलित होने वाले जो$डो का पंजीयन समग्र पोर्टल पर करते हुए पात्र जोडो
की सूची समग्र विवाह पोर्टल से जनरेट कर कार्यलय को विवाह के दो दिवस पूर्व उपलब्ध
कराना सूनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। जिससे संबंधित जो$डो को समय-सीमा में प्रोत्साहन राशि प्रदान करते हुए समग्र विवाह पोर्टल से
प्रमाण पत्र जनरेट कर विवाह स्थल पर ही उपलब्ध कराया जा सके। समय पर सेवा न देने पर कलेक्टर ने दो अधिकारियो लगाया शास्ति अर्थदण्ड
अनूपपुर। कलेक्टर अजय शर्मा ने लोक सेवा गारण्टी अधिनियम के अंतर्गत
अधिसूचित सेवाओं का समय-सीमा में प्रदाय नहीं करने पर तहसील अनूपपुर ईश्वर प्रधान
को एवं राजस्व निरीक्षक डी.पी.दहाईत पर २५-२५ सौ रुपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया
है। कलेक्टर ने अर्थदण्ड की राशि एवं अन्य प्रशासनिक सेवाएं, तीन दिवस के भीतर जमा की जाकर चालान की एक प्रति जिला लोक सेवा प्रबंधन में
भेजने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार, 2 मई 2018
जहरीले सर्प के काटने से चार गंभीर
अनूपपुर। जिले
के अलग-अलग स्थानों पर चार व्यक्तियों को जहरीले सर्प के काटने पर उन्हे गंभीर
हालत में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार
जैतहरी जनपद अंतर्गत ग्राम पपरौडी में निवास करने वाली 17 वर्षीय रोशनी पिता जमुना
बैगा, ग्राम मेडियारास निवासी राजकुमार पिता
पूरनलाल उम्र 25 वर्ष को जहरीले सर्प के काटने पर उन्हे उपचार के लिए भर्ती कराया
गया जहां उपचार के दौरान दोनो की हालत समान्य बताई जा रही है। वहीं ग्राम लखनपुर
में निवास करने वाले संतोष पिता शिव कुमार वर्मा उम्र ४२ वर्ष जो अपने खलिहान में
सो रहा जिस सर्प ने काट लिया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं ग्राम
पंगना में निवास करने वाले प्रताप पिता बेसाहन सिंह गोंड को घर जाते समय जहरीले
सर्प के बाये पैर में काट लिया जिस पर गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया
गया। जहां डॉक्टरो द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।
दमेहड़ी सहकारी मर्यादित केन्द्र प्रबंधक पर लोकायुक्त की कार्रवाई
अनूपपुर। पुष्पराजगढ़
विकाशखण्ड के ग्राम दमेहड़ी रीवा लोकायुक्त
की टीम ने आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में पूर्व में दर्ज प्रकरण पर
मंगलवार १ मई की दोपहर को रीवा आदिम जाति सहकारी समिति मर्यादित केन्द्र दमेहड़ी
के प्रबंधक राजकुमार पांडेय के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके पास से ५.७३ लाख रूपए
नगद, ७० हजार की एक बाइक तथा १ लाख ७८ हजार
बैंक बाइलेंस की राशि जब्त की। वहीं राज कुमार पांडेय को मामले में लोकायुक्त
कार्यालय रीवा में उपस्थिति दर्ज कराने टीम ने नोटिस जारी किया। लोकायुक्त टीम के
अनुसार यह कार्रवाई एक साथ दो स्थानों पर की गई। जिसमें प्रबंधक राजकुमार पांडेय
के गृहग्राम डिहेलिया प्रंगणा नईगढ़ी रीवा तथा सहकारी मर्यादित केन्द्र दमेहड़ी
अनूपपुर शामिल है। नई गढी रीवा के लिए डीके पटेल के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई
की गई, वहीं हीतेन्द्र नाथ शर्मा एवं एसआई
विद्यावारिद तिवारी के नेतृत्व में दमेहड़ी अनूपपुर में छापाकार कार्रवाई की।
अज्ञात कारणो से राईस मिल में लगी आग
अनूपपुर। मनेन्द्रगढ़
रोड स्थित श्यामू गहोई के राईसमिल मे १ मई की शाम लगभग ७ बजे अचानक आग लग गई
जिसमें मकान के ऊपर रखे खाली बारदाने पूरी तरह चल गए। जहां आग लगने की सूचना
तत्काल ही नगर पालिका कोतमा सहित पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे
तीन फॉयर ब्रिगेड सहित नपा कर्मचारियो व आसपास के लोगो की मदद से आग से काबू पाया
गया। वहीं आग की घटना की सूचना पर पहुंचे धमेन्द्र वर्मा, सीएमओ श्रीनिवास शर्मा,दीपक बागरी, रवि सोनी,पिंटा सोनी मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना
पर विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता विजय धुर्वे ने मौके पर पहुंच तत्काल विद्युत
प्रवाह को बंद करवाया। रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग उदासीन
कोतमा। क्षेत्र
के नदियो से माफियाओ द्वारा धडल्ले सेे रेत का अवैध उत्खनन कर उसका परिवहन करने मे
लगे हुए है। जहां लगातार शिकायतो के बाद भी खनिज विभाग इस ओर किसी तरह का ध्यान
नही दे रहा है। कोतमा सहित आसपास के नदियो व नालो से रेत माफियाओ द्वारा दिन रात
वाहन के माध्यम से रेत की चोरी की जा रही है। ज्ञात हो कि क्षेत्र मे बढ़ते अवैध
कारोबार जैसे रेत, बोल्डर, मिट्टी उत्खनन का खुलेआम किया जा रहा है। जिसमें सफेदपोश नेताओ का भी हाथ है।
इसके साथ ही कोतमा क्षेत्र मे राजस्व अधिकारियों द्वारा क्षेत्र मे घूमघूम कर अवैध
रेत एवं पत्थर से लदे वाहनो को रोकर कर जानकारी तो ली जाती है लेकिन उन पर किसी
तरह की कार्यवाही नही की जाती है। जिस पर राजस्व अधिकारी का माफियाओ से मिलीभगत का
आरोप भी सामने आ रहा है।
इन स्थानो से
रेत का हो रहा अवैध उत्खनन
जानकारी के
अनुसार रेत माफियाओ द्वारा ग्राम बेलिया, वरगवां, देवगवां, बगैहाटोला, जोगीटोला, रेउला के नदी नालो सहित कोतमा के जीवनदायिनी केवई नदी से रेत का अवैध उत्खनन
कर उसका परिवहन किया जा रहा है। वहीं पर माफियाओ द्वारा नदी नालो के बीचे में रेत
का उत्खनन कर उनका अस्तित्व संकट में डाल रहे है। जिसके कारण इन नदियो व नालो की
जल धारा टूटती जा रही है। जानकारी के अनुसार केवई नदी चंगेरीघाट जमुडी घाट, कटकोना घाट, शिवलहरा घाट पर माफियाओ द्वारा गिरोह
बना कर रेत की चोरी की जाती है।
अवैध परिवहन
में लगे कृषि कार्य हेतु पंजीकृत ट्रेक्टर
परिवहन
कार्यालय में कृषि कार्य हेतु उपयोग किए जाने वाले पंजीकृत अधिकत्तर ट्रैक्टर खनिज
पदार्थो के परिवहन में किया जा रहा है। जिसमें धडल्ले से ईट, रेत, बोल्डर, कोयला, अवैध मिट्टी का परिवहन किया जाता है
लेकिन परिवहन अधिकारी कृषि कार्य के लिए उपयोग के लिए पंजीकृत वाहन को निजी उपयोग में
चलाए जाने पर किसी तरह की कार्यवाही करने से बचते आ रहा है।
श्रम दिवस के अवसर पर समस्या निवारण शिविर का आयोजन
अनूपपुर। जिला
विधिक सहायता अधिकारी विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया है कि ०१ मई को राज्य विधिक
सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा मोजरवेयर थर्मल
पावर प्लांट में विधिक साक्षरता एवं समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर
के दौरान ब$डी संख्या में प्लांट के मजदूरों ने
उपस्थित होकर उनके हितार्थ चलायी जा रही शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और
लाभान्वित हुये। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी जीतेन्द्र मोहन धुर्वे ने
मजदूरों को संबोधित करते हुये श्रमिक कानून के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होने बताया कि शासन द्वारा मजदूरों के हितार्थ बहुत सी योजनायें चलायी जा रही
हैं, जिनकी जानकारी के आभाव में मजदूर उनका
लाभ नहीं उठा पाते। इसी प्रकार मजदूरों की बहुत सी ऐसी समस्यायें भी होती हैं
जिनसे वे जूझते तो हैं पर उन समस्याओं का निराकरण कैसे हो सकता है यह उनको नहीं पता।
कम वेतन, समय से अधिक कार्य कराना, मजदूरों का शोषण जैसी समस्यायें अक्सर मजदूरों के सामने आती हैं ऐसे में वे
सीधे न्यायालय की शरण ले सकते हैं। उनकी सहायता के लिये न्यायालय में अलग से
श्रमिकों के लिये अपराध प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। प्लांट अधिकारी कृष्णा
रेड्डी ने बताया कि मजदूरों की सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है। श्रम दिवस के
अवसर पर श्रमिकों ने भी अपने अनुभव बांटे।
अवैध कालोनियों के नियमितीकरण हेतु शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करे- कलेक्टर
अनूपपुर।
कलेक्टर ने अवैध कॉलोनियों के नियमितिकरण के संबंध में जिले के समस्त नगरपालिका
अधिकारियों को आवश्यक जानकारियां एकत्रित कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये हैं, जिससे कि कॉलोनियों का नियमितिकरण कर उन्हें आवश्यक आधारभूत सुविधायें प्रदान
की जा सकें । कलेक्टर ने कहा कि अवैध कॉलोनियों के नियमितिकरण का कार्य व्यवहारिक
दृष्टिकोण के साथ किया जाकर १५ अगस्त तक पूर्ण किया जाना है। वैधानिक प्रक्रिया
द्वारा अवैध कॉलोनियों को नियमित करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य होगा।
पूर्व में ३१ दिसम्बर, २०१२ की अवधि तक
स्थापित अवैध कॉलोनियों का नियमितिकरण किया जाता था, जिसे अब ब$ढाकर ३१ दिसम्बर २०१६ तक की कॉलोनियों
के लिये कर दिया गया है।
लंबित प्रकरणो
मे कार्य की वस्तु स्थिति से अवगत कराय
कलेक्टर अजय शर्मा
ने आयोजित समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मे समस्त जिला अधिकारियों को
निर्देश दिये कि समय सीमा मे चिन्हित विषयों मे त्वरित कार्यवाही कर प्राथमिकता के
साथ उत्तर को भेजना सुनिश्चित करे। जिन विषयों मे कार्य करने के पश्चात सूचित करना
है ऐसे विषयों मे कार्य को शीघ्र संपादित कर पूर्णता प्रतिवेदन प्रस्तुत करे
अन्यथा कार्य की प्रगति के संबंध मे वस्तुस्थिति से अवगत कराये। सोमवार को अवकाश
होने के कारण इस सप्ताह, समय सीमा की साप्ताहिक
समीक्षा बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया। बैठक मे अपर कलेक्टर डॉ आरपी तिवारी,एसडीएम जैतहरी बीडी सिंह, एसडीएम अनूपपुर प्रवीण
फूलपगारे, एसडीएम कोतमा मिलिंद नागदेवे समेत जिले
के अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
पेयजल की से
होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए बरतें सावधानी
कलेक्टर अजय
शर्मा ने समय-सीामा के समीक्षा बैठक में
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरपी श्रीवास्तव से पेय जल से
होने वाली बीमारियों की रोकथाम के संबंध मे आवश्यक तैयारियों के संबंध मे पूंछतांछ
की। डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि गत वर्षों मे क्षेत्र विशेष से प्राप्त होने वाली
शिकायतों के आधार पर चिंहांकन किया जाकर, स्वास्थ्य व्यवस्था प्रदाय करने हेतु आवश्यक तैयारियां कर ली गयी है। श्री
शर्मा ने लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी विभाग के अधिकारियों को पेय जल की गुणवत्ता के
संबंध मे आवश्यक जानकारी एकत्रित कर, जिन जगहों मे वर्तमान गुणवततापूर्ण जल उपलब्ध नहीं है ऐसे स्थानो के लिए
व्यवस्था बनाने के प्रस्ताव जल्द प्रस्तुत कर, सुविधा प्रदाय की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।
नगर में पेयजल समस्या को लेकर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार ने सौंपा ज्ञापन
अनूपपुर। जिला
मुख्यालय में पेयजल की की समस्या को लेकर २ मई को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार
एसोसिएशन के कार्यकर्ताओ एवं वार्ड क्रमांक 9 के युवाओ ने मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री एवं विधायक अनूपपुर के नाम अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी. तिवारी को
ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि बीते कई महीनो से नगर की पेयजल एक
बडी समस्या बनी हुई है। नगर में नलो के माध्यम से सप्लाई किए जाने वाला दूषित पानी
का उपयोग किया जा रहा है। जिस पर उन्होने टैंकर के माध्यम से नगर पेयजल उपलब्ध
कराकर लोगो को पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार
एशोसीएशन के जिलाध्यक्ष आदर्श दुबे ने बताया की नगर में पानी की सप्लाई बाधित है, वार्ड क्रमांक 9, 7 एवं पुरानी बस्ती के
कई वार्डो में महीनों से नल नही चल रहा है। वहीं जिला मुख्यालय का जल स्तर न्यून
हो गया है, ऐसे में नपा अनूपपुर द्वारा पहले से
किसी तरह की व्यवस्थाओ पर ध्यान नही दिया गया। जिसका परिणाम नपा की जनता को भुगतना
पड़ रहा है। इतना ही नही वार्ड क्रमांक 9 के वार्डवासी लगातार सोशल मीडिया के माध्यम
से वार्ड में पानी की समस्या बताई जा रही थी लेकिन इस ओर किसी तरह का ध्यान नही
दिया गया। वहीं ज्ञापन सौपने वालो में सामाजिक कार्यकर्ता आदर्श दुबे, प्रदीप यादव, ईशान पाल, चंदन गुप्ता,दिव्यांश सिन्हा, प्रवीण मरावी,दुर्गा शुक्ला, ओमप्रकाश द्विवेदी,भीम साहू,साबिर अली,मोहम्मद असलम नियाजी उपस्थित रहे।
लोगो को बारिश से मिली राहत गिरे ओले
दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
अनूपपुर। थाना
अमरकंटक बटकी गांव से ५ जनवरी २०१७ को शादी के झांसे में बिना परिवारिक अनुमति में
नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा लगातार दो माह तक ज्यादती करने के
मामले में जिला सत्र विशेष न्यायाधीश रवि कुमार नायक ने मामले में दोषी आरोपी २३
वर्षीय युवक रामपाल यादव पिता रामलाल यादव को आजीवन कारावास तथा ५ हजार रूपए के
अर्थदंड की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक दुर्गेन्द्र सिंह भदौरिया के अनुसार
घटना ५ जनवरी २०१७ की है। जहां युवक ने किशोरी का अपहरण कर २२ दिसम्बर से २१ फरवरी
२०१७ तक ग्राम बिजुरी में उसे बंधक बनाकर उसके साथ ज्यादती की। साथ ही जान से
मारने की धमकी दी थी। मामले में किशोरी के मिलने तथा शिकायत पर मामले में दर्ज
अपराध पर पुलिस ने विवेचना उपरांत मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया था। जहां लोक
अभियोजन पक्ष की दलील व साक्ष्यों को सुनने के उपरांत विशेष लोक अभियोजक
दुर्गेन्द्र सिंह भदौरिया के तर्को को सुनने के उपरांत न्यायाधीश ने यह सजा सुनाई।
अमरकंटक ताप विद्युत गृह में मनाया गया मजदूर दिवस
चचाई। अमरकंटक
ताप विद्युत गृह चचाई में १ मई को मजदूर दिवस मनाया गया। अवसर पर गेट क्रमांक १ पर
प्रबंधक आर.के.गुप्ता ने अमरकंटक ताप विद्युत गृह में कार्य करने वाले सभी मजदूरो
को उनकी मेहनत से कंपनी को ऊचाईयो तक ले जाने का श्रेय दिया तथा कार्य के दौरान
मजदूरो को स्वयं की सुरक्षा पर ध्यान दिए जाने की बात कही गई। इसके उपरांत सभी
मजदूरो को खिचड़ा व ठंडा पेय पदार्थ शरबत वितरण किया गया। इस आयोजन में दीपक निगम, गुरमीत सिह,ओ.पी.शर्मा, आर.एस. मिश्रा, आर.बी.भदौरिया, संदीप कुमार सिन्हा सहित कंपनी में कार्यरत सभी मजदूर उपस्थित रहे।
मंगलवार, 1 मई 2018
इंगांराजवि की प्रवेश परीक्षा पांच और छह मई को देशभर में 37 परीक्षा केंद्र्रो 9500 परीक्षार्थी होगे शामिल
सबसे अधिक
मुख्य परिसर में, अनूपपुर में 1650
अनूपपुर। इंदिरा गांधी
राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकटंक के स्नातक,परा-स्नातक और डी-फार्मा पाठ्यक्रमों के लिए इस बार रिकॉर्ड संख्या में आवेदन
प्राप्त हुए हैं। लगभग 1600 सीटों के लिए इस वर्ष 9500 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं जिनमें लगभग 2700 परीक्षार्थी के लिये
मुख्य परिसर में परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. बसवराज पी.
डोनूर ने बताया कि विश्वविद्यालय ने पांच और छह मई को प्रवेश परीक्षा के सुचारू
संचालन के लिए 31 स्थानों पर 36 परीक्षा केंद्र बनाऐ
गये हैं। प्रवेश परीक्षा तीन पालियों में प्रात: 10 से 12, दोपहर एक से तीन और
शाम को चार से छह बजे के बीच आयोजित की जाएंगी। पांच मई को स्नातक पाठ्यक्रमों और
डी.फार्मा के लिए प्रवेश परीक्षा होगी जबकि छह मई को परा-स्नातक पाठ्यक्रमों के
लिए प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा में सौ बहु-विकल्पीय प्रश्न होंगे जिनका
उत्तर ओएमआर शीट पर देना होगा। प्रो.डोनूर ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए
इंगांराजवि के मुख्य परिसर में 2700 परीक्षार्थी, शहडोल में लगभग 1800 और अनूपपुर में 1650 परीक्षा केंद्र बनाए
गए हैं। इनके अलावा जबलपुर, डिंडौरी और पूर्वोत्तर
के इंफाल में भी लगभग 500-500 परीक्षार्थियों के लिए
परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग दोगुना आवेदन
प्राप्त हुए हैं। कुल प्राप्त आवेदनों में से सात हजार स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए
और लगभग 2500 आवेदन परा-स्नातक
पाठ्यक्रमों के लिए प्राप्त हुए हैं।
परीक्षा
नियंत्रक ने सभी छात्रों से अनुरोध किया है कि वे प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा
केंद्र पर आधा घंटा पूर्व उपस्थित हो। अपने साथ सिर्फ काला या नीला बाल प्वाइंट
पैन, प्रवेश पत्र और आईडी प्रूफ रखे।
एम.एससी. गणित, भौतिकी, रसायन और सांख्यिकी के छात्रों को छोड़कर और किसी को कैलकुलेटर ले जाने की
अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, पेजर, बैग इत्यादि की भी अनुमति नहीं होगी।
उन्होंने सभी छात्रों से प्रवेश पत्र को प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक संभाल कर
रखने को कहा है। प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को कुलपति प्रो. टी.वी.कट्टीमनी के
निर्देशन में अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभी परीक्षा केंद्रो पर परीक्षा सामग्री
के साथ परीक्षकों की रवानगी भी शुरू हो गई है।
एस.डी.एम.ने जन-सुनवाई में समस्याओं का किया निदान
अनूपपुर। राज्य
शासन के आदेशानुसार नागरिकों की निजी व सार्वजनिक समस्याओं, शिकायतों, मांग आवेदनों और बीमारी के उपचार व अन्य
प्रकार की सहायता आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु हर सप्ताह मंगलवार के दिन
साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान
के निर्देश पर आमजनों के शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कराने एवं त्वरित गति से
कार्य सम्पादित करने के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित की जाती है। जन-सुनवाई
लोगों की समस्याओं के निराकरण का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से
अधिकारियों द्वारा नागरिकों की समस्याओं को सुनकर तत्काल उनका निराकरण किया जाता
है। प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जन-सुनवाई में कई फरियादियों की
समस्यायें सुनी गईं। आवेदकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर सुशासन की अवधारणा पर
अनूपपुर में अमल किया जा रहा है। एस.डी.एम. जैतहरी बी.डी. सिंह ने जिलेभर से आये
आवेदकों की समस्याओं का निदान किया। इस मौके पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी
उपस्थित थे।
जनसुनवाई में
जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम दैखल निवासी मोतीलाल पनिका पिता स्व. धनीराम पनिका ने
निजि सम्पत्ति में काबिज करने के संबंध में शिकायत की, ग्राम बम्हनी के बैजनाथ साहू पिता स्व. बसंतलाल साहू ने शौचालय की राशि भूगतान
कराने के संबंध में शिकायत की, ग्राम तुम्मीवर निवासी
पन्नेलाल बैगा ने शिकायत की है कि प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत राशि
बैंक खाता में आने के बाद प्रार्थी के गैर जानकारी में कटौती किये जाने के संबंध
में जॉच व कार्यवाही बावत्, ग्राम सकरिया के
रवीन्द्र कुमार भट््ट ने खसरा में जंगल शब्द हटाने के संबंध में आवेदन, अनूपपुर जनपद पंचायत के सामतपुर निवासी अनीता खेमका पति सुरेश चन्द्र खेमका ने
भूमि सीमांकन संबंधी आवेदन, ग्राम कोदैली के
निवासी संतोषी पटेल पति स्व. संतोष पटेल ने राष्ट्रीय परिवार सुरक्षा के तहत
सहायता राशि दिलाये जाने के संबंध में आवेदन किया।
ग्राम स्वराज अभियान मे चिन्हित सेवाओं का शत प्रतिशत प्रदाय सुनिश्चित करे
अनूपपुर। ग्राम
स्वराज अभियान अंतर्गत पुष्पराजगढ विकासखंड के
चिन्हित ५ ग्राम जरही, करौंदी, बहपुर, बेलगवा एवं उमनिया मे प्रधानमंत्री जन धन योजना,जीवन ज्योति योजना, जीवन सुरक्षा योजना,उज्जवला योजना,सौभाग्य योजना, उजाला योजना एवं मिशन इंद्रधनुष अंतर्गत शत प्रतिशत लाभ प्रदाय किया जाना है। कलेक्टर अजय शर्मा ने आज
आयोजित विशेष बैठक मे बैंक प्रतिनिधि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य एवं खाद्य विभाग के
अधिकारियों से संबन्धित सेवाओं के प्रदाय
की वस्तुस्थिति की समीक्षा की। आपने समस्त संबंधितों को निर्धारित समयावधि मे
समस्त पात्रो को सेवा प्रदाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।पेयजल व्यवस्था करे दुरुस्त रखने कलेक्टर ने दिये निर्देश
अनूपपुर।
कलेक्टर अजय शर्मा ने वर्तमान गर्मी मे संभावित पेय जल की समस्याओं का संज्ञान
लेते हुए आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी एवं नगर पालिका के अधिकारियों से पेय जल की वर्तमान
व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। आपके द्वारा क्रियान्वित नल जल योजनाओ एवं हैंड
पम्पों की वस्तुस्थिति की रिपोर्ट के आधार पर संबन्धित अधिकारियों से कार्ययोजना
के संबंध मे जानकारी ली गयी। आपने कहा पेय जल परिवहन के संबंध मे प्रस्तावों को
तुरंत प्रस्तुत कर स्वी.ति प्राप्त करे। इस संबंध में कोई भी लापरवाही नहीं होनी
चाहिए।
निर्माण
एजेंसियां नल जल योजनाओं मे रखे सावधान
कलेक्टर ने आज
समय सीमा की साप्ताहिक बैठक मे समस्त निर्माण एजेंसियों से कार्य के दौरान विशेष
सावधानी से कार्य करने के लिए निर्देशित किया है। आपने कहा किसी भी जगह पर उत्खनन
से पूर्व भूमिगत सुविधा के प्रदाय को
सुनिश्चित कर ले। सुनिश्चितता के पश्चात कार्य के दौरान यह ध्यान रखे की किसी भी
भूमिगत सुविधा को क्षति न पहुचे। सावधानी के उपरांत भी किसी कारणवस अगर
सुविधा मे परिवर्तन अपरिहार्य हो जाए तो तुरंत पुनसर््थापना सुनिश्चित करे।
आपने पेय जल व्यवस्थाओं मे निर्माण एजेंसियों के कार्य से हुई क्षति का संज्ञान
लेते हुए कहा कि पेय जल व्यवस्थाओं की मरम्मत का कार्य उसी दिन करना सुनिश्चित
करे।
आवास के कोई भी
भूमि से वंचित नहीं हो
कलेक्टर ने आज
समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मे पंचायत ग्रामीण विकास विभाग, नगरपालिका एवं राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री जी की
मंशानुसार जिले के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति आवास निर्माण के लिए भूमि से वंचित नहीं
होना चाहिए। इस हेतु संबन्धित विभाग आपसी सामंजस्य के साथ ऐसे सभी व्यक्ति जिनके
पास आवास निर्माण के लिए भूमि नहीं है का चिंहांकन कर भूमि के आवंटन की व्यवस्था
करे।
नर्मदा सेवा
अभियान के वृक्षारोपण का रखे ध्यान
नर्मदा सेवा
अभियान मे किए गए वृहद पौधरोपण की सार्थकता तभी है जब उनका पालन पोषण कर उन्हे
वृक्ष के रूप मे परिवर्तित कर दिया जाए। इस हेतु ग्रीष्म ऋतु में विशेष अभियान
चलाकर वृक्षो को पानी के प्रदाय की व्यवस्था करे।
सोमवार, 30 अप्रैल 2018
सालभर बाद भी नहीं मिली मजदूरी भुगतान
अनूपपुर। रामनगर ग्राम
पंचायत रेउंदा अंतर्गत मनरेगा अंतर्गत पीसीसी सडक निर्माण के 12 माह बाद भी
निर्माण से जुड़े आधा सैकड़ा मजदूरों की मजदूरी नहीं मिली। जहां ग्राम पंचायत से
मजदूरी नहीं मिलने से नाराज गांव के मजदूर ग्राम पंचायत के कार्यो से दूरी बना रहे
हैं। इससे गांवों में विकास के लिए आने वाले कार्य मजदूरों के अभाव में पेंडिंग
पड़ रहे हैं। ग्राम पंचायत रेउंदा सरपंच सुशीला देवी एवं सचिव के अनुसार जनपद
कार्यालयके वित्तीय वर्ष 2017-18 में पीसीसी सडक निर्माण का कार्य अवध लाल के घर
के सामने से नंदलाल के घर की ओर तक 18 अपै्रल 2017 से 17 सितंबर 2017 तक कराया
गया। जिसमें मास्टर रोल में शामिल मजदूर रोहित चौधरी, सुख सेन चौधरी, भागवली चौधरी, राजेश चौधरी, उमा देवी, महेश केवट, विद्या केवट, उषा चौधरी के मजदूरी आज तक बकाया हैं। मजदूरों का भुगतान 12 माह बाद भी उनके
बैंक खाते में नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत भुगतान नहीं
कराए जाने के कारण ग्रामीण मजदूर मनेरगा के तहत होने वाले कार्यो को करने से मनाही
कर देते हैं। जबकि सरपंच व सचिव ने इस सम्बंध में जनपद पंचायत सीईओ को कई बार पत्र
लिखकर भुगतान की अपील की है। बावजूद जनपद मजदूरों का भुगतान नहीं कर पा रही है।
आश्वासनों के बाद भी ग्रामीणों को नहीं मिला पानी,पांच टैंकरो के सहारे 12 हजार की आबादी
अनूपपुर। रामनगर डोला व
राममंदिर में इन दिनों गर्मी के मौसम में पीने के पानी की भीषण समस्या बनी हुई है।
शादी ब्याह के मौसम में भी पानी नहीं मिल पाने के कारण गांव के साथ साथ तीनों गांव
की लगभग 12 हजार की आबादी पूरी तरह प्रभावित है। पानी की पूर्ति के लिए लोग
दूर-दराज की दौड़ लगा रहे हैं। जबकि पानी की समस्या को लेकर डोला सरपंच शान्ति
देवी, जप सदस्य शारदा मरावी तथा दिनेश सिहं
द्वारा उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। वहीं पानी की समस्याओं को लेकर पूर्व में
7 नवम्वर को ग्रामीणों द्वारा आमरण अनशन भी किया गया। जहां 8 नवम्वर को कोतमा
एसडीएम मिलिंद नागदेवे व कोतमा नायब तहसीलदार मनीष शुक्ला द्वारा अनशन को समाप्त
कराकर ग्रामीणों को कॉलरी प्रशासन के समक्ष जलापूर्ति कराने तथा बाद में पाईपलाईन
बिछाकर जल समस्या को दूर कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन आश्चर्य अनशन समाप्त कर
सिर्फ आश्वासन दिया और पानी की समस्या जस की तस छोड़ दी। भीषण गर्मी में 12 हजार
अबादी वाले क्षेत्र में सिर्फ पांच टैंकर से पानी सप्लाय कराई जा रही है। जबकि
एसडीएम ने डोला पंचायत के लिए दो टैंंकर बढाने के निर्देश दिए थे। ग्रामवासियों का
कहना है की क्षेत्र में लगे हैंडपंप गर्मी आने के कारण सूख गए हैं। कुछ हैंड पंप
जिनमें से पानी तो निकलता है पर पीने योग्य नहीं है। ग्रामवासियों ने पीने के पानी
के लिए स्वत: चंदा इक_ा कर बिजुरी से टैंंकर
मंगा कर पानी लिया जाता है। लगभग 1 सप्ताह से मस्जिद एवं श्याम बाई मोहल्ले में
ठेकेदार द्वारा पानी सप्लाई की जाती रही। किन्तु आज 1 सप्ताह से पानी टैंकर बंद कर
देना के कारण पानी की त्राहि त्राहि मची हुई है।
वैवाहिक कार्यक्रमो के कारण सूने पड़े बस स्टैण्ड
अनूपपुर। वैवाहिक
कार्यक्रमो के कारण जिला मुख्यालय बस स्टैण्ड में दो दिनों से बसों की कमी से
लोगों को भारी परेशानी हो रही है। जिला से चलने वाली अधिकांश बसें बारात लेकर जा
रही है जिससे कारण परिवहन के साधनों की परेशानी आम नागरिकों को भुगतनी पड़ रही है।
सबसे ज्यादा समस्या ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को है। कुछ ही बसें मुख्यालय
से विभिन्न रूटों पर आई और गईं। बस स्टैण्ड में लोग घंटो वाहन का इंतजार करते रहे।
इन दिनो लगन अधिक होने के कारण छोटे-बड़े सभी वाहन वैवाहिक कार्यक्रम में चले गए
हैं, जिससे वाहनो का टोटा पड गया है। परिवहन
विभाग भी लोगों की सुविधा को ध्यान में न रख विवाह के लिए वाहनो का परमिट जारी कर
दिया है।
पुष्पराजगढ़ के
लोगों को ज्यादा परेशानी
इन दिनो बसों
की कमी के कारण लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान जाना दूभर हो गया है। सड़कों पर
वाहन न चलने से लोग वाहन का इंतजार करते रहे। यदि कोई वाहन आया तो उसमें भीड़ अधिक
थी जिससे लोग उसमें सवार नहीं हो सके। सबसे ज्यादा समस्या पुष्पराजगढ़ तहसील के
लोगों को उठानी पड रही है। यहां रेल संसाधन न होने के कारण और बसों के अधिकतर
शादियों में जाने के कारण यहां के ग्रामीणों को अपने जरूरी कार्यों सहित विवाह
कार्यक्रम में शामिल होने तथा बाजार करने में दिक्कते आ रही हैं।
छोटे वाहनो का
सहारा
बसों के सड़कों
में कम चलने के कारण जीप,टैक्सी, टाटा मैजिक में भी भीड़ ज्यादा चल रही है। इन वाहनों में क्षमता से अधिक लोग
यात्रा कर रहे हैं जिससे दुर्घटना की संभावना भी बन रही है। पुलिस व यातायात विभाग
भी वाहनो में चल रही भीड़ को सुरक्षा के दृष्टि से रोक नहीं पा रहा है। वर्तमान
समय में अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं शादी में बारात में लगे वाहनों की भी हो रही है।
ऐसे में अधिकतर वाहनो के शादियों में जाने की छूट दिए जाने तथा ऐसे वाहनो की जांच
न किए जाने भी दुर्घटना का भी संभावना बढ़ गई है। लोगों को मुसीबत के बीच सफर करना
पड़ रहा है।
लतार में बंद पड़ी नलजल योजना,तकनीकी खराबी के कारण नही मिल रहा पानी
अनूपपुर। ग्रामीण अंचलों
में गर्मी से पेयजल संकट गहराया हुआ है। जिन पंचायत में नलजल योजना संचालित हैं
वहां भी पानी की समस्या विकराल बनी हुई है। जल संकट को दूर करने के प्रयास केवल
कागजों में हो रहे हैं जनता पानी के लिए हलाकान हो रही है। अनूपपुर जनपद के लतार ग्राम
पंचायत में भी नलजल योजना ग्रामीणों को पानी की सुविधा देने के लिए शुरू की गई
किंतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और ग्राम पंचायत की उदासीनता से यहां के
ग्रामवासी पेयजल सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे। सभांगायुक्त से लेकर कलेक्टर तक
बंद नलजल योजना को चालू करने विभाग को निर्देशित किये लेकिन आदेश का पालन नहीं हो
रहा। लतार ग्राम पंचायत की नलजल योजना एक उदाहरण है। जहां पानी की गंभीर समस्या
बनी हुई है, नलजल योजना ठप्प होने से लोग भीषण गर्मी
में पानी के लिए परेशान हैं।
2013 में शुरू
हुई थी नलजल योजना
अनूपपुर जनपद
के लतार पंचायत की आबादी लगभग 5 हजार से अधिक है। वर्ष 2013 में यहां नलजल योजना
लागू हुई थी। पंचायत की उदसीनता तथा पीएचई विभाग की अनदेखी के कारण अपने मूल
उद्ेश्य को पूरा नहीं कर पा रही है। यहां के ग्रामीण पूरी तरह कुएं और हैंडपंप पर
निर्भर हैं। पंचायत में 20 वार्ड हैं। नलजल योजना के शुरू होने पर लोगों को उम्मीद
थी कि जल संकट का सामना उन्हे नहीं करना पडेगा। किंतु छोटी-छोटी समस्या लोगों को
पेयजल सुविधा से वंचित की हुई है। पीएचई विभाग द्वारा पंचायत को नलजल योजना
हस्तांतरित कर दी गई थी, लेकिन पंचायत योजना को
ठीक तरह से संचालित नहीं कर पा रहा जो तकनीकी खामियां यहां व्याप्त है उसे दूर
नहीं की जा रही। पीएचई विभाग भी इस गांव में बंद नलजल योजना की समस्या को दूर करने
कोई ध्यान नहीं दे रहा। पानी का परिवहन भी पंचायत नहीं कर रही।
पांच बोर फिर
भी नहीं होती पर्याप्त पानी की सप्लाई
जानकारी अनुसार
पंचायत में 5 बोर कराए गए थे जो पिछले 2 वर्ष से विभिन्न कारणों के कारण तकनीकी
खराबी के कारण काम नहीं कर रहे। ग्रमीणो ने बताया कि लतार के वार्ड क्रमांक 2 बस
स्टैंड में जो बोर है उसमें मोटर लगाया ही नहीं गया जिसके कारण पानी की सप्लाई नहीं
हो पा रही है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 19 पतेरा टोला के पंप हाऊस में स्टार्टर नहीं
होने से पंप नहीं चल पा रहा। पंचायत इस उपकरण को खरीद नहीं पा रही है। पंचायत के
दलित बस्ती में मोटर पिछले वर्ष जल गया था जिसे विभाग का एक मैकैनिक निकालकर ले
गया तब से यहां की जल सप्लाई बंद है। पंचायत के वार्ड क्रमांक 20 छिटका टोला में
पानी सप्लाई हेतु एक ट्रांसफार्मर लगा था। यहां 1 फेस लाइट रहने से मोटर चल नहीं
पा रही। वोल्टेज की समस्या साल पूरे होने पर भी दूर नहीं किए जा सकी। एक बोर
उपसरंपच के घर के समीप है, जिसका उपयोग एक व्यक्ति
द्वारा निजी रूप से किया जा रहा। उक्त बोर में किसी अन्य को पानी नहीं लेने दिया
जाता। यहां के ग्रामीण पूरी तरह हैंडपंपों के ऊपर आश्रित हैं। बताया गया पूरे
पंचायत में पाइप लाइन का विस्तार भी अभी नहीं हो पाया है।
जनपद सदस्या की
कलेक्टर से गुहार न आई काम
अनूपपुर
विधानसभा की यह पंचायत जहां की जनता पानी की समस्या से जूझ रही है। विभाग, पंचायत तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से पानी की समस्या इस भीषण
गर्मी में दूर नहीं हो पा रही। इस संबंध में 17 अप्रैल को जनपद सदस्य मायावती
चौधरी ने जनसुनवाई में आवेदन कलेक्टर को देकर यहां की पेयजल समस्या को दूर करने
बंद बोरों को चालू करने की मांग रखी थी, लेकिन समस्या से अवगत कराए जाने के बावजूद जनप्रतिनिधि की शिकायत पर प्रशासन
द्वारा अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। बताया गया वार्ड क्रमांक 1 जिला पंचायत
सदस्य की शिकायत पर पीएचई विभाग द्वारा उस बोर में सबमर्सिबल पंप न डालकर हैंडपंप
फिट करा दिया, जबकि जिस स्थान पर बोर में हैंडपंप
लगाया गया वहीं पर महज 20 कदम में पहले से हैंडपंप लगा हुआ है।
चचाई पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब के साथ पकडा आरोपी को
रज्जन गुप्ता गिरफ्तार 54 लीटर शराब जप्त
चचाई। वरिष्ठ अधिकारियो के कुशल निर्देशन व मार्ग दर्शन मे चचाई थाने के उपनिरीक्षक सुन्दर लाल तिवारी के नेतत्व मे ए एस ई प्रजापति प्रधान आरक्षक रावेन्द्र तिवारी आरक्षक प्रेम सिंह अखिलेश तिवारी योगेन्द्र मिश्रा ने लम्बे अरसे से चला रहे अवैध शराब सरगना रज्जन गुप्ता को दबिस दे कर उसके मंडल की भूमी में अवैध रूप से निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक से 54 लीटर देशी मदिरा प्लेन मौके से जप्त कर आरोपी पर 34/2 की कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया जहा से उसे न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया । ज्ञात हो की रज्जन गुप्ता के ऊपर चचाई थाना मे पूर्व से ही कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है साथ ही अनूपपुर आबकारी विभाग मे भी इसके खिलाफ कई प्रकरण पूर्व से ही दर्ज है । आरोपि आदतन अपराधी प्रवत्ति का मालुम पड्ता है । इसके पूर्व रिकाडो की जाँच करना अतिआवश्यक है ।
70 बैगा परिवारों को नहीं मिल रहा योजनाओ का लाभ ग्राम पंचायत पडौर में नाले का दूषित पानी पीने को मजबूर
अनूपपुर। प्रदेश सरकार बैगओ के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का ढिंढोरा पीट रही है।
लेकिन हकीकत है कि ग्राम पड़ौर के लगभग 70 बैगा परिवारों को कोई भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। नाले का दूषित पानी
कभी भी महामारी का रूप ले सकती है। वही जिला प्रशासन भी इनकी शिकायत पर कोई ध्यान
नहीं दे रहा है। गांव के सरपंच व पंच शिकायत कर थक चुके हैं पर कोई सुनने को तैयार
नहीं। ग्राम सरपंच व पंचों के अनुसार ग्राम पंचायत पडौर में भीषण जल संकट है।
ग्रीष्मकाल के
दौरान बनने वाली जलसंकट की समस्याओं को दूर करने शासन प्रशासन के द्वारा माहभर
पूर्व से दिए जा रहे आदेश के बाद भी जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत पडौर के
वार्ड क्रमांक ८-९ के लगभग ४०० बैगा सहित आदिवासी परिवार पानी के लिए तरस रहे हैं।
गांव की हैंडपम्प चार माह पूर्व फेल हो गई। चालू हालत की एक हैंडपम्प से पर्याप्त
पानी की धार नहीं फूट रही है। जिसके कारण गांव के ७५ बैगा परिवार सहित ८०-८५
आदिवासी परिवार पानी के लिए १ किलोमीटर दूर से सामूहिक पैदल यात्रा कर नाला से
पानी भर कर अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।
ग्राम पंचायत
पडौर वार्ड क्रमांक 8 एवं 9 बैगा बस्ती एवं गोंड बस्ती के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। वार्ड
क्रमांक 8 एवं 9 में लगभग 70 बैगा परिवार एवं इससे अधिक गोंड
आदिवासी परिवार सहित चार-छह घर केवट परिवार निवास करते हैं। जहां इन दोनों वार्ड
के लगभग 400 लोग प्रतिदिन गांव से बाहर नाला से
पानी लाते हैं। सरपंच ने बताया कि गांव में 3 साल पहले नल जल योजना में समर्सिबल पंप डाला गया था। पाइप लाइन भी बिछाई गई।
लेकिन आज तक नल नहीं बही। वहीं विद्युत विभाग द्वारा हर माह 70-75 हजार का बिल पंचायत में थमाया जाता है। जबकि गांव के वार्ड 8 व 9 में कुल 5 हैंडपंप हैं। जिनमें एक हैंडपंप चालू है। शेष हैंडपम्प चार महीनें से बंद
पड़े हैं। एक हैंडपंप में सुबह से शाम तक भीड़ होती है। वहीं लोगों द्वारा
थोड़ा-थोड़ा पानी लिया जाता है। उन्हें डर है कि ज्यादा देर तक चलाने से कहीं यह
भी हैंडपम्प बंद न हो जाए। गांव में लगभग 25 हैंडपंप हैं जिनमें से 10 हैंडपंप ही चल रहे
हैं बांकी बंद पड़े हैं।
सीएम हेल्पलाइन
में शिकायत का असर नही
ग्रामीणों के
अनुसार इन दोनों वार्डो के अलावा सबसे ज्यादा समस्या वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 सहित वार्ड क्रमंाक ८ और ०९ भी जलसकंट
से अछूता नहीं है। जहां पर हैंडपंप के अलावा कोई विकल्प नहीं है। गांव में एक भी
कुंआ जीवित हालत में नहीं है। पूर्व में एक-दो कुंआ थे वह भी सूख चुके हैं। वार्ड
क्रमांक 9 के पंच पति कमलेश ने बताया कि 4 अप्रैल को सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन आजतक कोई सुनवाई नहीं
हुई। वहीं वार्ड क्रमांक 8 के पंच समय लाल बैगा
ने बताया कि पानी के लिए पंचायत एवं जनपद में कई बार बोले, लेकिन हमारी कोई सुनता ही नहीं हम बैगा जो ठहरे। पडौर सरपंच उमाकांत उइके ने
बताया कि गांव में हैंडपंप खराब की सूचना जनपद में एवं सीएम हेल्पलाइन में दिया
गया था। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
बैगा परियोजना
में करोड़ा का बजट आवंटन
यह आश्चर्य की
बात है कि जिले में बैगा विकास परियोजना के तहत करोड़ा का बजट आवंटन होता है। साथ
ही अब शासन ने रेत खदानों से आने वाले रायल्टी से भी विकास की बात कही है। जबकि
माहभर पूर्व से शासन व प्रशासन द्वारा जल सकंट की समस्याओं के निराकरण के आदेश दिए
थे। बावजूद पीएचई विभाग ने अबतक सुधार कराने में कोताही बरती।
इनका कहना है
हैंडपंप खराब
है तो पीएचई से बात कर सुधार करवाता हूं।
के.पी.राजौरिया, सीईओ जनपद पंचायत अनूपपुर।
हैंडपंप सुधार
करा दिया जाएगा। रही बात नलजल की तो समर्सिबल पंप चलता था, गांव के लोग चलाते ही नहीं इसलिए बंद हो गया है उसका भी सुधार कराया जाएगा।
एचएस धुर्वे, कार्यपालनयंत्री पीएचई अनूपपुर।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन 1029 को मिला लाभ
भालूमाड़ा।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा इकाई के तत्वाधान में 28 अप्रैल को कोतमा जनपद के अंतिम छोर स्थित कोठी ग्राम में वृहत नि:शुल्क
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 10 29 महिला-पुरुष सहित बच्चों के स्वास्थ्य की जांच पड़ताल की गई। स्वास्थ्य शिविर
का लाभ लेने सुबह से ही मरीजों की आवाजाही आरम्भ हो गई थी। जहां महिला-पुरुष सहित
बच्चों का रजिस्ट्रेशन करवाकर डॉक्टरों द्वारा जांच किया गया। शिविर में कई असाध्य
रोगों के विशेषज्ञ जैसे अस्थि रोग, हृदय रोग, नेत्र रोग, गुर्दा रोग, चर्म रोग, सहित स्त्री और शिशु रोग विशेषज्ञ शामिल हुए। वहीं मानसिक रोग विशेषज्ञ व नाक, कान, गला, व दंत रोग का भी उपचार विशेषज्ञों द्वारा किया गया। शिविर जिला स्वास्थ्य
विभाग, शहडोल तथा बिलासपुर से आए डॉक्टरों के
सहयोग से आयोजित हुआ। जिसमें दवाईयां, पैरामेडिकल स्टाफ सहित डॉक्टर जिला अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराए गए। वहीं शहडोल
तथा बिलासपुर से आए विशेषज्ञों ने भी अपना सहयोग देते हुए गम्भीर बीमारी के
चिह्नित मरीजों की जांच पड़ताल कर उपचार के लिए आमंत्रित किया है। इस मौके पर
अधिकांश मरीजों का मधुमेह, तथा उच्च रक्तचाप की
भी जांच पड़ताल की गई। सीएमएचओ डॉ.आर.पी.श्रीवास्तव के अनुसार अखिल भारतीय
क्षत्रिय महासभा की आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सुबह की अपेक्षा शाम को
अधिक मरीजों की संख्या पहुंची, जहां सभी मरीजों की
जांच पड़ताल कर सम्बंधित बीमारियों की दवाईयां नि:शुल्क वितरित कराया गया। वहीं
कार्यक्रम में शामिल प्रत्येक सहयोगियो को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा
प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष
संग्राम सिंह के अनुसार स्वास्थ्य शिविर में पहुंची भीड़ से यह बात भी सामने आई कि
ग्रामीण दूरस्थ अंचल में अब भी बीमारों की संख्या कम नहीं है। आगे भी इस प्रकार के
आयोजन अन्य गांवों में जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कराई जाएगी।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत
अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...

















