https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 26 मार्च 2018

गोंड समाज महासभा का साहित्य सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न



अनूपपुरगोंड समाज महासभा के तत्वधान में दो दिवसीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम 25 मार्च को ग्राम मनमारी कुदरा टोला स्थित विद्यानगर के चौराहा सिद्ध बाबा में चार जोडी वर-वधु का सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं कार्यक्रम में गोंडवाना सांस्कृतिक कार्यक्रम रात भर चलता रहा। सुप्रसिद्ध गायक सांस्कृतिक कार्यक्रम के गोंडी महिमा गीत गायक लामू सिंह सिदराम कुंडी कापा पुष्पराजगढ द्वारा मनमोहक गीत गाकर दर्शकों का मन मोहा। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में गोंड समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विसन सिंह परतेती, विशिष्ट अतिथि के रूप में गोंडवाना के समग्र क्रांति आंदोलन के जननायक दादा हीरा सिंह मरकाम, रामगोपाल सिंह धुर्वें जिलाध्यक्ष कटनी के.एस. उरेती, जिलाध्यक्ष दमोह बाल गोविंद आयाम, जिला सचिव उमरिया अवधराज सिंह टेकाम, जिलाध्यक्ष उमरिया डॉ. एस. कोर्चे, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष जबलपुर आनंदराम सिंह मार्को, जिला उपाध्यक्ष अनूपपुर डॉ. दीपारानी मराण्डी, डॉ. टुडू ध्यान सिंह श्याम, जिलाध्यक्ष अनूपपुर वीरन सिंह मार्को, रवि शंकर बैगा, अशोक कोल उपस्थित रहे। मंच का संचालन गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश सचिव दुर्गा सिंह कोराम द्वारा मंच का संचालन किया गया।

ट्रैक्टर की ठोकर में ६० वर्षीय वृद्धा की मौत



अनूपपुर। जिला मुख्यालय अनूपपुर से ८ किमी दूर स्थित ग्राम मेडियारास में २६ मार्च सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर की ठोकर से ६० वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुलबिया बाई पति स्व. राम प्रसाद कुम्हार उम्र ६० वर्ष जो अपने साथी के साथ साईकिल में बैठकर जा रही थी, वहीं सामने से तेज रफ्तार आ रहा ट्रैक्टर ने वृद्धा को ठोकर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद आसपास के लोगो सहित राहगीरो ने वृद्धा को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ट्रक छोड भागे चालक व परिचालक, लोगो ने तोड फोड कर चोरी की आलू की बोरियां



अनूपपुर कोतवाली थाना अंतर्गत ट्रक क्रमांक सीजी ०४ एलएफ ९३७४ जो कि कोतमा रोड छोड शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय मार्ग में जा घुसी तथा एकलव्य विद्यालय के पास मार्ग खत्म होने के बाद ट्रक का चालक व परिचालक ट्रक छोड भाग खडे हुए, जिसके बाद कुछ लोगो द्वारा अचानक ट्रक के पास पहुंच ट्रक में तोडफोड करने लगे। वहीं कुछ ग्रामीणो ने ट्रक में लोड आलू की बोरियो की चोरी करने लगे। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए थाने ले आई। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक सीजी ०४ एलएफ ९३७४ द्वारा किसी वाहन को ओव्हर टेक कर ठोकर मारी थी, जिसके बाद ट्रक का कुछ लोगो द्वारा पीछा किया गया, जिस पर ट्रक चालक ने ट्रक को एकलव्य विद्यालय मार्ग में घुस गया तथा विद्यालय के पास ही ट्रक छोड भाग गया। वहीं कुछ लोगो द्वारा वहां पहुंच ट्रक के सामने सीसा में तोडफोड करने के साथ ही आसपास के लोगो द्वारा ट्रक में लोड आलू के बोरियो को उतार चोरी करने लगे।
इनका कहना है
अगर किसी के द्वारा ट्रक में तोड फोड करने के साथ ट्रक में लोड आलू की बोरियां चोरी की गई है तो जांच कर कार्यवाही जाएगी।
वैष्णव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर




रविवार, 25 मार्च 2018

छह उपाध्यक्ष दो महामंत्री की नियुक्ति के साथ पसान मंडल कार्यकारिणी का हुआ गठन

अनूपपुर। भाजपा जिला ईकाई पसान मंडल कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष सहित दो महामंत्री, पांच मंडल मंत्री तथा कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी के रूप में कार्यकारिणी को गठन किया गया है। जिसमें पसान मंडल उपाध्यक्ष   के रूप में राजेश बाथम, रमेश तिवारी, पुष्पा शर्मा, जितेन्द्र रजक, रामानुज कुमार को जगह दी गई है, वहीं महामंत्री में रघुवंश सिंह रघुवंशी, दिलीप झा को नियुक्त किया गया है। जबकि मंडल मंत्री में सुरेश गुप्ता, मीना रैदास, अजोरिया बाई, रामचरण केवट,
हसन अंसारी तथा कोषाध्यक्ष संतोष सिंह और मीडिया प्रभारी सुरेश शर्मा बनाए गए हैं।
मंडल अनूपपुर ग्रामीण महामंत्री बने मानेन्द्र सिंह

भाजपा जिला ईकाइ मंडल अनूपपुर ग्रामीण में भी कार्यकारिणी में सदस्यों को नियुक्त कर विस्तार किया गया है। जिसमें मंडल अनूपपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष में अरविंद मिश्रा, खेमनदास राठौर, विजय शुक्ला, प्रमोद यादव, अभिषेक सिंह,राजकुमार पटेल नियुक्त किए गए हैं। जबकि महामंत्री में लालमणि शुक्ला, मानेन्द्र सिंह, वहीं मंत्री में ओमप्रकाश दाहिया, रूनिया बाई, ज्योति बाई, अभिषेक गौतम, गंगा सिंह मार्चे शामिल हैं। इसके अलावा कोषाध्यक्ष रवी सिंह, कार्यालय प्रभारी राकेश द्विवेदी, सह कार्यालय प्रभारी गोंविद यादव, मीडिया प्रभारी नियामुद्दीन अली तथा सहमीडिया प्रभारी सत्यनारायण पटेल बनाए गए हैं।

घर में लगी आग से डेढ लाख की सम्पत्ति स्वाहा आग लगने कारण अज्ञात

अनूपपुरगर्मी की आहट होते ही आगजनी की घटनाएं बढऩे लगी है। 25 मार्च रविवार की दोपहर जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर पंगना गांव में अज्ञात कारणों में महेन्द्र सिंह गोंड पिता सोहन सिंह गोंड के खपरेल वाली कच्चे घर में आग लग गई। जिसमें दो कमरे सहित कमरों में रखे अनाज, कपड़े सहित अन्य जरूरी सामान जलकर खाक हो गए। जबकि आगजनी से सटे दो अन्य कमरों को ग्रामीणों व फायरब्रिगेड की मदद से बचा लिया गया। घटना के दौरान घर में घर का कोई सदस्य नहीं था, सभी लोग खेतों में काम करने घर से बाहर थे। ग्रामीणों की सूचना पर महेन्द्र सिंह गोंड ने फायरब्रिगेड और सरपंच को सूचना दी थी। बताया जाता है कि दोपहर में गर्म वातावरण में आग इतनी भयावह रूप ले ली थी कि आग बुझाने में दमकल अमले को दो घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं गृहस्वामी महेन्द्र सिंह के अनुसार इस अगजनी में लगभग डेढ लाख की सम्पत्ति जल गई। वहीं आग के कारणों का पता नहीं चला। घर के सदस्यों का कहना है कि सभी लोग घर से बाहर थे, किसने आग लगाई नहीं कह सकते। ज्ञात हो की गत दिनों में पसला नर्सरी में अज्ञात कारणों में लगी आग में २० एकड़ की वनस्पित जलकर खाक हो गई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

सर्पप्रहरियों ने पकडे तीन जिलों में पांच जहरीले सांप

अनूपपुर। जिला मुख्यालय सहित आस-पास के ग्रामीण अंचलों में निवासरत नागरिकों के घरों में घुसे पांच जहरीले सांपों को सर्प प्रहरी शशिधर अग्रवाल एवं उनके सहयोगी छोटेलाल यादव, लालदास सिंह ने सुरक्षित पकड कर उन्हे स्वतंत्र विचरण हेतु जंगल में छोडा गया। जिनमें ग्राम परसवार के बकानटोला निवासी अरूण यादव के कुंआ में गिरे पांच फिट लंबा सर्प, ग्राम छुलहा के पास मुख्य मार्ग में दो फिट लंबा सर्प, वार्ड क्रमांक 9 उज्जवल कॉलोनी निवासी सरमन जायसवाल के घर के अंदर से दो फिट लंबा सर्प, ग्राम सकरिया स्थित संस्कार लॉ कॉलेज के पंप हाऊस में बैठा तीन फिट लंबा सर्प, वार्ड क्रमांक 3 पटौरा टोला निवासी उर्मिला पनिका के घर में बैठा तीन फिट लंबा सर्प को सुरक्षित पकडा गया।

क्रेशर में काम करते मजदूर का हाथ कटा

अनूपपुर मुख्यालय से 15 किमी दूर स्थित ग्राम चटुआ (मझगवां) में संचालित क्रेशर में मजदूरी का काम कर रहे 22 वर्षीय युवक आशीष पिता रामाश्रय रजक निवासी उ.प्र. का बांया हाथ गिट्टी, मिट्टी हटाते समय अचानक बेल्ट में फंस जाने से कट गया। जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसे रेफर कर दिया गया। 

स्वसहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने संबंधित विभाग निभाए जिम्मेदारी

अनूपपुर। शासकीय सहयोग का उद्देश्य अंत:क्षेपों के माध्यम से समूहों मे आत्मनिर्भरता लाना है। हितग्राहीमूलक मूलक विभागों का लक्ष्य लाभार्थियों का सहयोग कर योजनाओं के माध्यम से दी जा रही मदद से स्थायी आय सुनिश्चित करना है। उक्त निर्देश कलेक्टर अजय शर्मा ने पोड़की शुष्क डेयरी मे कार्यरत सीता स्वसहायता समूह की प्रगति की समीक्षा के दौरान दिए। समूह के सदस्यों से शुष्क डेयरी मे चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। शुष्क डेयरी मे परंपरागत दुग्ध उत्पादन के साथ-साथ, गौवंश को सदैव लाभकारी बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही आचार्य विद्यासागर योजना के सहयोग के माध्यम से जैविक खाद का निर्माण, गौमूत्र शोधन, जैविक कीटनाशक के निर्माण की गतिविधियां चल रही है। श्री शर्मा ने डेयरी मे चल रही समस्त गतिविधियों की वस्तुस्थिति की जानकारी के साथ साथ गायों के स्वास्थ्य का भी मुआइना किया तथा समूह के सदस्यों को समझाइश देते हुए कहा कि आजीविका मे उत्थान के लिए तकनीकी जानकारी एवं परिश्रम के साथ-साथ आर्थिक प्रबंधन मे निपुण होने भी अत्यंत आवश्यक है। डीपीएम आजीविका शशांक सिंह ने समूह के सदस्यों को साप्ताहिक बैठक के माध्यम से भविस्योंमुखी विमर्ष करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री शर्मा ने जोहिला बांध के समीप पशुपालन के लिए आवंटित घास के मैदान का निरीक्षण किया एवं मौसम को दृष्टिगत रखते हुए जल्द ही नैपियर घास की बुवाई के निर्देश दिए। 

शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र राजेन्द्रग्राम का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

अनूपपुर। कलेक्टर ने शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र राजेन्द्रग्राम मे चल रही गतिविधियों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान आपने मेजर कार्प के मत्स्य बीज जो कि शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र मे तैयार किया गए है उनका अवलोकन भी किया तथा सहायक संचालक मत्स्य विभाग शिवेंद्र सिंह परिहार से प्रक्षेत्र की गतिविधियों के माध्यम से विकास कार्य को बढ़ाने के संबंध मे चर्चा की साथ ही अन्य विभागो से अपेक्षित सहयोग की आवश्यकता की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान सहायक मत्स्य अधिकारी राजेन्द्रग्राम एसएस मिश्रा उपस्थित रहे। शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र राजेंद्रग्राम मे मेजर कार्प के मत्स्य बीज तैयार हैं एवं उनका वितरण 25 मार्च से प्रारम्भ किया जा चुका है। सहायक संचालक मत्स्य विभाग ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र राजेंद्रग्राम अथवा मत्स्य विभाग के जिला मुख्यालय मे उपस्थित कार्यालय मे संपर्क कर सकते हैं।   

महाअष्टमी व रामनवमी घूमघाम से मनाई गई


मंदिरो में भक्तो की रही भारीभीड
अनूपपुर 18 मार्च से आरम्भ हुई शक्ति की आराधना का महापर्व चैत दुर्गा नवरात्र महाअष्टमी तथा रामनवमी रविवार 25 मार्च को जिले के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजना अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें मां दुर्गा की अष्टम स्वरूप महागौरी के साथ साथ नवमी स्वरूप रिद्धी-सिद्धि की भी पूजा अर्चना की गइ। इस मौके पर रामनवमी के रूप में मर्यादा पुरूर्षोत्तम अराध्य श्रीराम की जयंती भी मनाई गई। मुख्यालय स्थित रामजानकी मंदिर, मारूति मंदिर सामतपुर के अलावा विभिन्न प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ जुटी रही। सुबह से भक्तों ने मंदिरों में जल चढ़ाने से लेकर हवन तथा भंडारे का प्रबंध कर स्थानीय लोगों में प्रसाद वितरण किया। अनेक स्थानों पर माता दुर्गा के अष्टमी व नवमी स्वरूप की पूजा अर्चन कर कन्याओं को ब्रह्मकन्या भोजन कराया गया। दिनभर विभिन्न मंदिरों में रामभजन के कीर्तन एवं अन्य समारोह आयोजित किए गए। मुख्यालय स्थित रामजानकी मंदिर में रामनवमी के मौके पर २४ घंटे का अखंड रामायण पाठ किया गया साथ ही भजन-कीर्तन के साथ आदिशक्ति दुर्गा के नवमें स्वरूप रिद्ध-सिद्ध तथा मर्यादा पुरूष श्रीराम के साथ हनुमान की विशेष पूजा अर्चना की गई। जबकि दोपहर के समय हलवा का विशेष प्रसाद भी वितरण किया गया। रामजानकी मंदिर के पुरोहित नरेन्द्र तिवारी का कहना है कि यहां प्रतिवर्ष रामनवमी के अवसर पर अखंड रामायण और विशाल भंडारे करने की परम्परा रही है। इसके अलावा जिले के कोतमा, राजनगर, रामनगर, बिजुरी, जैतहरी, सहित अन्य क्षेत्रों में भी हर्षोल्लास के साथ चैत दुर्गा नवरात्र की महाअष्टमी तथा महानवमी का पर्व मनाया गया। वहीं जैतहरी में चैत्र रामनवमी का महापर्व नगर में आस्था व विश्वास और पारम्परिक तरीके से मनाया गया। राम मंदिर मेन मार्केट में पुरूषोत्तम श्रीराम भगवान की जयंती पर्व पर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जबकि चैत नवरात्रि महाष्टमी व महानवमी पर श्रद्धालुओं द्वारा विशेष पूजा अर्चना की गई। वहीं हनुमान मंदिर धनगंवा, छिंदी माता मंदिर, सिवनी शारदा मंदिर, मनागंज पंचमुखी हनुमान मंदिर आदि देवी स्थलों पर श्रद्धालुओं द्वारा भजन र्कीतन एवं रामायण पाठ का आयोजन किया गया तथा कल्याणपुर गांव में मेले का भी आयोजन किया गया।  

संविदा कर्मचारियो ने अपनी मांगो को लेकर किया हवन एवं पूजन

अनूपपुर म.प्र. शासन के विभिन्न विभागो में 15 से 20 वर्षो से संविदा पर कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियो की १५ मार्च से चल रही अनिश्चित कॉलीन हड़ताल 11 वें दिन भी जारी रही। जहां समस्त संविदा कर्मचारियो द्वारा 25 मार्च को अनशन स्थल इंदिरा तिराहा पर विधि विधान से पूजन कर हवन किया गया एवं ईश्वर से संविदा कर्मचारियो को नियमित किए जाने हेतु मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि प्रदान करने की मन्नत मांगी गई। वहीं वरिष्ठ संविदा कर्मचारियो द्वारा विचार व्यक्त किए गए कि मुखिया को मुख के समान होना चाहिए जो सबसे एक समान व्यवहार करे, किन्तु प्रदेश के मुखिया कुछ को तो सब कुछ दे रहे है जबकि संविदा कर्मचारियो को पिछले 20 वर्षो मे सम्मानजनक वेतन तक नही दिया जा रहा, जिससे कर्मचारियो के परिजनो तक में असंतोष है। वहीं उनका कहना है कि मार्च तक पीएम आवास योजना के तहत 3149 मकान, शौचालय 37 हजार, पीएम आवास के नवीन लक्ष्य 8800 का पंजीयन कर प्रथम किश्त जारी करना सहित प्रगतिरत कार्यो में 2763 मस्टररोल भुगतान किए जाने थे, जो लम्बित पड़े हुए हैं। वहीं स्वास्थ्यकर्मियों ने भी 19 फरवरी उपरांत शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के ठप होने की बात दुहराई। दोनों ही महासंघ के सदस्यों ने बिना मांग पूरी अनिश्चितकालीन हड़ताल से वापस नहीं जाने की बात कही।

जुऐ के फड में पुलिस छापा 12 लोगों से 56 हजार नगद सहित 10 बाइक व एक कार जब्त

अनूपपुरकोतवाली पुलिस ने 25 मार्च की रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कुशमुहाई मार्ग स्थित एक फार्म हाउस के सामने से जुआ खेल रहे 12 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसके पास से पुलिस ने 56 हजार 250 रूपए नगद के साथ 12 मोबाईल, 10 बाइक तथा एक कार भी जब्त किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्र्ज किया। थाना प्रभारी वीबी टांडिया के अनुसार 24 मार्च की रात मुखबिर ने सूचना दी कि कुशमुहाई मार्ग पर फार्म हाउस के सामने कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल उपनिरीक्षक एपी सिंह सूर्यवंशी, श्यामलाल मरावी, सहायक उपनिरीक्षक देवराज सिंह, सेंगर बघेल, प्रधान आरक्षक श्याम शुक्ला, अजीत सिंह, अशोक गुप्ता, आरक्षक शैलेंद्र दुबे, अब्दुल कलीम, संदीप मिश्रा, संजय लोधी को लेकर मौके पर पहुंच घेराबंदी की गई। जिसमें 12 लोगों को मौके से पकड़ा गया। इनमें वर्षीय विजय सिंह, अश्विनी तिवारी निवासी राजेंद्रग्राम, मोहम्मद जावेद निवासी राजेंद्रग्राम, जमशेद अली सामतपुर, अनिल सोनी पिता पुरानी बस्ती अनूपपुर, शिवेंद्र सिंह पुरानी बस्तीप्रहलाद सुभानी निवासी राजेंद्रग्राम, दीपू गुप्ता पिता ईश्वर प्रसाद गुप्ता निवासी चेतना नगर, भीम साहू, सुशील गुप्ता पिता फूलचंद गुप्ता निवासी स्टेट बैंक रोड, राकेश अग्रवाल तथा सुभाष पटेल निवासी बस्ती अनूपपुर शामिल है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई के उपरांत राजनीतिक स्तर से फोन आने शुरू हो गए थे, लेकिन पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा के निर्देश में सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर मामला दर्ज किया गया।  

फर्जी चेक देकर ज्वेलर्स की दुकानो में करता था लाखो की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की विवेचना पर उठे सवाल, कोतवाली पर खडा हुआ प्रश्र चिन्ह
अनूपपुर जिला मुख्यालय में संचालित ज्वेलर्स की दुकानो में एक्सिस बैंक का फर्जी चेक देकर लाखो के सोने-चांदी के अभूषण खरीद मौके से फरार हो जाने वाले आरोपी की फोटो सोनी समाज द्वारा व्हॉट्स एप के माध्यम से जिले भर में संचालित ज्वेलर्स की दुकानो के संचालको को आगाह करने के साथ कोतवाली अनूपपुर में लिखित शिकायत की गई थी। जिसके बाद जैतहरी में संचालित ज्वेलर्स की दुकान में फर्जी चेक के माध्यम से आभूषण खरीदने पहुंचे आरोपी को दुकानदार द्वारा पहचान लिए जाने के बाद इसकी सूचना अनूपपुर में ज्वेलर्स के दुकान संचालक को तथा दुकान संचालको ने कोतवाली अनूपपुर को दी गई। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने जैतहरी पहुंच आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
यह है मामला
22 मार्च को आदर्श मार्ग में संचालित लालदास ज्वेलर्स की दुकान से डेढ लाख का सोने एवं चांदी का आभूषण खरीद फर्जी चेक देकर चंपत हो जाने के बाद 22 मार्च को दुकान संचालक रामगोपाल सोनी पिता लालदास सोनी ने की थाने पहुंच लिखित शिकायत की गई। जहां पुलिस ने पूरे मामले को विवेचना में लिया। वहीं 23 मार्च को दीपक कुमार ने जैतहरी वार्ड क्रमांक 9 में संचालित हेंमत ज्वेलर्स में पहुंचा जहां फर्जी चेक का उपयोग कर सोने एवं चांदी का आभूषण खरीद रहा था, लेकिन सोशल मीडिया में बनाए गए ग्रुप में उसकी फोटो को हेंमत ज्वेलर्स के संचालन ने पहचान लिया जिसके बाद उसने इसकी फरियादी को दी, तथा फरियादी ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने जैतहरी पहुंच आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली अनूपपुर ले आई।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
पुलिस ने पूरे मामले में जहां आरोपी दीपक कुमार राठौर पिता राजकरण राठौर उम्र 23 साल निवासी खाड़ा के विरूद्ध धेखा देते हुए सोने के आभूषण चोरी करके ले जाने पर अपराध क्रमांक 94/18 धारा 379, 420 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को जैतहरी से गिरफ्तार करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। जबकि पूरे मामले में आरोपी दीपक कुमार राठौर ने लालदास ज्वेलर्स सहित अन्य दर्जनो दुकानो से कई लाखो को ठगी फर्जी चेक के आधार पर किया गया था। लेकिन पुलिस आरोपी से बिना पूछताछ कर सिर्फ एक फरियादी सोने की अंगूठी 4 नग, 3 नंग सोने के पेंडल बड़े, 1 जोडी कान का टॉप्स, 2 सोने के लॉकेट, 1 नग सोने की चेन कुल अनुमानित लागत 1 लाख 50 हजार जब्ती दिखाई और पूरी विवेचना को गोल मोल घुमा दिया। जिस पर कोतवाली अनूपपुर की कार्यप्रणाली पर प्रश्रचिन्ह खडे हो रहे है।
पूर्व में भी आरोपी ने फर्जी चेक देकर की थी ठगी

इस पूरे मामले में ज्वेलर्स संचालको से फर्जी चेक के माध्यम से लाखो के सोने एवं चांदी का आभूषण खरीद कर ठगने के कई मामले दर्ज है। जिसमें चेतना नगर स्थित राधा बिहारी ज्वेलर्स से 22 हजार, भईया लाल सोनी के दुकान से 50 हजार, कुमार ज्वेलर्स आदर्श मार्ग से 1 लाख 30 हजार तथा प्रमोद सोनी के यहां से फर्जी चेक देकर सोने चांदी का आभूषण खरीद उनके साथ ठगी की गई थी।

शनिवार, 24 मार्च 2018

स्व सहायता समूह के उत्कृष्ट योगदान हेतु नाबार्ड ने संगम समूह को दिया प्रथम पुरस्कार

अनूपपुर। स्व सहायता समूह के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान हेतु जिले के अनूपपुर विकासखंड के ग्राम सकोला के संगम स्व सहायता समूह को नाबार्ड द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम में म.प्र.शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री पं.गोपाल भार्गव ने राजधानी भोपाल में २३ मार्च को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया। जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में म.प्र.दीन दयाल अन्त्योदय योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित स्व सहायता समूह को प्रदेश मे सर्वश्रेष्ठ स्व सहायता समूह के रूप मे पुरस्कृत होना संपूर्ण जिले के लिए गौरव की बात है। स्व सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण गरीब परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव का एक नया अध्याय प्रारंभ हुआ है और यह पुरस्कार इस बात की पुष्टि करता है।

संविदाकर्मियों ने दिव्यांग बच्चों सहित कन्याभोज कराया



 म.प्र.संविदा संयुक्त संघर्ष मंच तथा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की हड़ताल जारी 
अनूपपुर अपनी नियमितीकरण मांगों को लेकर पिछले 34 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्यकर्मी तथा 10 दिनों से मप्र. संविदा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले हड़ताल पर बैठे संविदा अधिकारी कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने शनिवार 24 मार्च को दिव्यांग छात्रावास पहुंचकर बच्चों को कन्याभोज कराया। यहीं नहीं कुछ कन्याओं का धरना स्थल पर कन्या पूजन कर कन्या भोज का आयोजन किया तथा देवी स्वरूप कन्याओं से नियमितीकरण का आशीर्वाद मांगा। इसी दौरान वर्ष 1995 में संविदा पर नियुक्त भृत्य कल्याण सिंह राजीव गांधी शिक्षा मिशन(सर्व शिक्षा अभियान)को श्रीफल देकर सम्मानित किया। संविदाकर्मियों के अनुसार 24 मार्च 1995 को ही तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा प्रथम बार संविदानीति का आरम्भ किया गया था। वहीं उनका कहना है कि मार्च तक पीएम आवास योजना के तहत 3149 मकान, शौचालय ३७ हजार, पीएम आवास के नवीन लक्ष्य 8800 का पंजीयन कर प्रथम किश्त जारी करना सहित प्रगतिरत कार्यो में 2763 मस्टररोल भुगतान किए जाने थे, जो लम्बित पड़े हुए हैं। वहीं स्वास्थ्यकर्मियों ने भी 19 फरवरी उपरांत शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के ठप होने की बात दुहराई। दोनों ही महासंघ के सदस्यों ने बिना मांग पूरी अनिश्चितकालीन हड़ताल से वापस नहीं जाने की बात कही। 


ग्राम दुलहीबांध में सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन संपन्न




अनूपपुर कोतमा विधानसभा के ग्राम पंचायत गोडारु के ग्राम दुलहीबांध मे सामाजिक समरसता मंच, जय भारत मंच द्वारा सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन 23 मार्च को किया गया। आयोजन मे मुख्य अतिथि के रूप में जय भारत मंच के जिलाध्यक्ष मनोज द्विवेदी, कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक समरसता मंच के विभाग प्रमुख राजेन्द्र तिवारी, हरिशंकर वर्मा, सरपंच राम सिंह के साथ ग्राम दुलहीबांध, गोडारू, रेउसा, सारंगगढ, लामाटोला, निगवानी, कोतमा, बिजुरी के साथ अन्य जगहों के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं मॉ सरस्वती की छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिसके बाद जागरूकता प्रदर्शनी का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समरस भारत समर्थ भारत को एक सूत्र में बांध कर मजबूत भारत के निर्माण के लिए कार्य कर रहा है। वहीं जय भारत मंच के जिलाध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने कहा कि जागरूकता, जागरण एवं जानकारी के आभाव से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिल पाता। शिक्षा, संस्कृति को अपना कर सहकार्य करने वाले व्यक्ति का परिवार ही आगे बढता है। मंच को हरिशंकर वर्मा, सरपंच राम सिंह, रामसजीवन शर्मा, पूर्व जनपद सदस्य बलराम जायसवाल ने भी मंच से ग्रामीणो को संबोधित किया।

विद्युत बकाया न जमा करने पर कोमल पर कुर्की की कार्यवाही



अनूपपुर अधीक्षण अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं लि.शहडोल एवं कार्यपालन अभियंता अनूपपुर के निर्देशन पर जिले मे विद्युत बकायादार विद्युत बिल जमा नही कराते तो उनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जायेगी। जिले कोतमा के ग्राम गढ़ी (लमाटोला) मे शनिवार 24 मार्च को विद्युत उपभोक्ता कोमल साहू के 37034 रूपए बकाया जिस पर कई बार नोटिस देने के बाद भी जमा नही कराया जिस पर कोतमा उप सभ्भाग के सहायक अभियंता सुशील यादव एवं कनिष्ठ अभियंता विजय धुर्वे ने 5 एचपी की मोटर को जप्त कर कुर्की की कार्यवाही की गई। कार्यपालन अभियंता प्रमोद गेडाम ने सभी बकायादारो से अपील की है कि इस अप्रिय घटना से बचे और समय से विद्युत बिलो का भुगतान करे।

तहसीलदार आईडी से भावांतर योजना के शत प्रतिशत ऑनलाईन पर जताई आपत्ति



कलेक्टर को ज्ञापन सौंप तहसीलदारो ने पूर्व प्रक्रियाओं के अनुरूप फीडिंग की मांग
अनूपपुर भावांतर योजना का सत्यापन पूर्व की भांति दिए गए निर्देशों में पालन कराने तथा वर्तमान में शासन द्वारा तहसीलदार की ही आईडी से शत प्रतिशत योजना का सत्यापन ऑनलाईन कराने के आदेश पर आपत्ति जताते हुए  मप्र. राजस्व अधिकारी (कार्मिक प्रशासनिक सेवा) संघ के बैनर तले शनिवार 24 मार्च को जिले के चोरों जनपदों के तहसीलदारों ने प्रमख सचिव राजस्व विभाग के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जहां तहसीलदारों ने ज्ञापन के  माध्यम से शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए बताया कि भावांतर योजना के तहत हुए पंजीयन के सत्यापन के लिए तहसीलदार को जिम्मेदारी दी गई है। जिसके तहत समस्त पंजीयन का सत्यापन तहसीलदार आईडी से किए जाने के निर्देश हैं। जबकि तहसीलदार के पास पूर्व से ही अत्याधिक कार्यो का बोझ है जैसे लोक सेवा गांरटी के आवेदनों का निराकरण, एकदिनी समाधान का निराकरण, सीएम हेल्पलाईन, प्रतिदिन कानून व्यवस्था की समस्या सहित स्वत के न्यायालय की जिम्मेदारी, सिविल न्यायालय/ हाईकोर्ट के जवाब की जिम्मेदारी, वसूली का कार्य, प्रोटोकॉल सहित अन्य कार्य हैं, जिसमें समस्त तहसीलदार समयाभाव व संशोधन की अनुपलब्धता के कारण अत्याधिक दवाब झेल रहे हैं। ऐसी स्थिति में इन कार्यो को किस तरह से किया जाए, कार्य की विलम्बता पूर्ण किए  जाने का दवाब अलग बना हुआ है। अगर ऐसी स्थिति में कोई त्रुटि होती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी तहसीलदार की बताई जाती है। जिसके कारण समस्त तहसीलदार व्यथित हैं। जबकि पूर्व में शासन द्वारा 10 प्रतिशत तहसीलदार, 5 प्रतिशत अनुविभागीय अधिकारी तथा 100 फीसदी हल्का पटवारी द्वारा किए जाने के निर्देश रहे हैं।

एसईसीएल की वादा खिलाफी से नाराज बैशखिया बाई आत्मदाह की दीचेतावनी



अनूपपुर एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के आमाडांड खुली खदान में नौकरी पाने की उम्मीदों तथा कॉलरी द्वारा पिछले 8 सालों से नौकरी नहीं देने से नाराज महिला बैशखिया बाई प्रजापति पति भारत लाल प्रजापति ने निमहा आमाडांड के अनशन स्थल पर ही आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। इस सम्बध में महिला ने कलेक्टर को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके पति भारतलाल प्रजापति पिता घांसीराम प्रजापति ग्राम निमहा के नाम वर्ष 2010 में रोजगार स्वीकृति प्राप्त हुई थी। सम्पूर्ण कार्रवाई के बाद मेडिकल में पति की आंख के कारण अनफिट बताया गया तथा रोजगार दिए जाने में कॉलरी द्वारा परेशान किया जाता रहा। 3 वर्ष पति को लकवा मार दिया, इसमें पति का पूर्ण शरीर अपंग हो गया। जिसके कारण घर की पूरी जिम्मेदारी मेरे द्वारा ही निर्वहन किया जा रहा है। लेकिन कॉलरी द्वारा मकान सहित मेरी पूरी जमीन पूर्व में ही अधिग्रहित कर ली गई है। कॉलरी द्वारा पति की जगह मुझे नौकरी दिए जाने का आश्वासन दिया गया और मेरे द्वारा समस्त कागजात कॉलरी को सौंपी गई, बावजूद कॉलरी प्रबंधन नौकरी नहीं प्रदाय कर रही है। आर्थिक तंगी के कारण मैं परेशान होकर टूट चुकी हूं और अपनी मांगों में पिछले नवम्बर माह से अनशन पर बैठी हूं। वहीं महिला ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि अगर कॉलरी उसे 30 मार्च तक नौकरी नहीं देती है तो वह 31 मार्च की दोपहर अनशन स्थल पर ही आत्मदाह करेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी कॉलरी और जिला प्रशासन की होगी।  
इनका कहना है
मै सभी दस्तावेज देख कर ही बता पाऊंगा कि पीडिता को नौकरी मिल पाएगी या नहीं।
ए.के. पांडेय, महाप्रबंधक जमुना कोतमा क्षेत्र

इनका कहना है
हाई कोर्ट के आदेश पर कलेक्टर द्वारा  31 मार्च को ग्राम कुहका, निमहा में शिविर लगाया जाएगा जिसमें पात्र हितग्राही को ही रोजगार दिया जाएगा।
अजीत सिंह सोडा, डिप्टी जीएम जमुना कोतमा क्षेत्र

शुक्रवार, 23 मार्च 2018

तीसरी आंख की नजर में जिला मुख्यालय

२० चयनित स्थानो पर लग चुके ६२ सीसीटीवी कैमरे, हर गतिविधियो पर रखी जा रही नजर
अनूपपुर। अपराधो में नियंत्रण तथा अपराधियो पर लगाम कसने के साथ ही जिला मुख्यालय के २० चयनित स्थलो में निगरानी रखने के लिए ९७ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने थे, वहीं अब तक ६२ सीसीटीवी कैमरे को चालू कर मुख्यालय में होने वाले गतिविधियो पर पुलिस विभाग द्वारा नजर रखा जाना प्रारंभ कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने बताया कि २१ मार्च को मुख्यालय में ६२ सीसीटीवी कैमरे चालू कर दिए गए है, जिसकी टेस्टिंग भी की जा चुकी है। वहीं ३५ कैमरे को चालू करने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।
९७ कैमरे से रखी जाएगी मुख्यालय में नजर
मुख्यालय में प्रवेश करते ही लोगो की प्रत्येक गतिविधियो पर नजर रखने के लिए मुख्यालय की २० चयनित स्थलो में में ९७ सीसीटीवी कैमरे में ६२ कैमरे को चालू कर दिया गया है, जिनमें ३४ कैमरे फिक्स, १४ मूविंग कैमरे तथा १४ ऑटो मैटिक नंबर प्लेट रीडर लगाए जा चुके है। जिससे जिला मुख्यालय के हर गतिविधियो पर नजर रख अपराधो पर नियंत्रण लाया जा सकेगा।
सीसीटीवी कंट्रोल रूप से होगी निगरानी
अपराधो पर नियंत्रण रखने जिले में लगाए गए ९७ सीसीटीवी कैमरे से जहां मुख्यालय की निगरानी रखरने के हेतु वार्ड क्रमांक २ सामतपुर में सीसीटीवी कंट्रोल रूप स्थापित किया गया है, जहां से जिला मुख्यालय के प्रत्येक  गतिविधियो पर नजर रखी जाएगी। वहीं इस सीसीटीवी कैमरे से नगर में होने वाली छोटी मोटी घटनाओ पर पैनी नजर रखी जा सकेगी।
चारो दिशाओ पर लगे है कैमरे

पुलिस की विवेचना में जहां अब तीसरी आंख सहायक होगी, वहीं मुख्यालय के चारो दिशाओ में प्रवेश करते लोग तीसरी आंख की नजरो में कैद होगे। जिसमें तुलसी महाविद्यालय, इंदिरा तिराहा, थाना तिराहा, सामतपुर तिराहा, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, अमरकंटक तिराहा, संयुक्त कलेक्ट्रेट, शंकर मंदिर चौक, ईदगाह, स्टेट बैंक शाखा सहित अन्य स्थानो पर तीसरी आंख लगा दी गई है। 

आम निस्तार की सड़क पर विधायक ने किया कब्जा

आधा सैकडा ग्रामीणो ने किया विरोध, कलेक्टर से की शिकायत
अनूपपुर। नगरपालिका अनूपपुर के वार्ड क्रमंाक १ में अनूपपुर विधायक द्वारा पूर्व प्रस्तावित सड़क में कब्जा करते हुए गड्ढा खोदकर कॉलम खड़ा किए जाने आधा दर्जन से अधिक प्रभावित परिवारो ने आपत्ति जताते हुए निर्माण कार्य का विरोध करते हुए कलेक्टर अजय शर्मा से लिखित शिकायत की गई। वहीं प्रभावित किसानों में भीखम राठौर पिता स्व. सरजू राठौर ने कलेक्टर आवेदन देते हुए बताया कि विधायक रामलाल रौतेल द्वारा आम मार्ग को अवरूद्ध कर जबरदस्ती कब्जा कर रहे है। वहीं विधायक के दवाब में आरआई व पटवारी अपनी जांच प्रतिवेदन भी तहसीलदार को नहीं प्रस्तुत किए हैं, जिसके कारण तहसील न्यायालय से स्टे के आदेश नहीं प्राप्त हो रहा हैं। बताया जाता है कि ग्राम सामतपुर स्थित आराजी खसरा नम्बर ७४/१/ क/६ खसरा नम्बर ७४/१/क/७ रकवा ०.००९ हेक्टेयर, ०.००९७ हेक्टेयर कुल २ किता कुल रकवा ०.१०६ हेक्टेयर का पट्टा का वह पुस्तैनी मालिकाना अधिकारी है। जिसपर आराजियो के अंश रकवा ५ गुणा १३० लगभग ६५० वर्ग फीट भूमि पर अनावेदक द्वारा १८ मार्च को गड्ढा खोदकर कॉलम खड़ा कर अनाधिकृत कब्जा कर आवेदक को बेदखल कर दिया गया है। जबकि आम निस्तार सीसी रोड लगभग १० वर्ष सांसदनिधि से ७ लाख की लगात से बनाया गया है। अगर यह मार्ग अवरूद्ध होता है तो जमीन के आसपास के लगभग आधा दर्जन किसानों को अपने खेतों तक जाने का रास्ता नहीं मिल पाएगा। बताया जाता है कि इस जमीन को लेकर पूर्व में भी विवाद निर्मित हुए थे तथा मामला न्यायालयीन श्रवणाधिकार में हैं। हालांकि इस पूरे मामले में जिला प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन ने अनभिज्ञता जताई है। लेकिन दूसरी ओर मार्ग अवरूद्ध से किसानों में रोष का माहौल बना हुआ है। बताया जाता है कि आवेदक द्वारा २१ मार्च को तहसील न्यायालय में आवेदन दिए गए थे, जिसपर तहसीलदार ने दो दिनों में जांच रिपोर्ट को प्रस्तुत करने आरआई व पटवारी को निर्देशित किया था। इसमें २२ मार्च को ही आरआई व पटवारी ने जांच निरीक्षण तथा पंचनामा बनाकर रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करने की बात कही थी। लेकिन२३ मार्च की शाम तक न्यायालय में कोई भी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं किए गए।
इनका कहना है
अभी तक आरआई व पटवारी द्वारा जांच प्रतिवेदन नहीं दिया हैं, जांच प्रतिवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ईश्वर प्रधान, तहसीलदार अनूपपुर

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...