https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 9 जनवरी 2025

जिला मुख्यालय के करीब पहुंचा बाघ, दहशत में लोग, प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील

अनूपपुर। जिला मुख्यालय के पास व अमरकंटक में बाघ की आहट से प्रशासन चौकन्नाप हो गया हैं। जिला मुख्याखलय से सटे ग्राम पंचायत सकरा में बुधवार की शाम एक बाघ के विचरण करने की जानकारी पर आसपास के ग्रामीणों में दहशत की स्थिति बनी हुई हैं। जानकारी पर वनविभाग नजर बनाए रखते हुए ग्रामीणों को रात होने पर सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही प्रशासन द्वारा ग्राम में मुनादी के माध्यम से ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। 

जानकारी अनुसार बुधवार की शाम ग्राम पंचायत सकरा में शंकर मंदिर के पीछे एक वृद्ध मवेशी चरा रहा था तभी एक जंगली जानवर को अचानक मवेशियों के समीप आता देखकर हो-हल्ला किया जिसकी आवाज सुन कर परिवारजनों के आने से हो-हल्ला करने पर जंगली जानवर नाला की ओर उतर गया इसके बाद ग्राम पंचायत सकरा के साथ जमुडी में जंगली जानवर के विचरण से कुत्तों की भौंकने के कारण ग्रामीणों में दहशत की स्थिति बनी रही। वहीं रात में एक ग्रामीण ने जंगली जानवर को अमरकंटक मुख्य मार्ग के मध्य मार्ग के किनारे चलते देखा। 

गुरुवार की सुबह परसवार गांव में एक बालक ने बड़े जानवर को देखते हुए सूचना दिए जाने पर वनविभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जिला प्रशासन आम नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर स्वयं एवं मवेशियों को रखे जाने की अपील की।  

वनमण्डलाधिकारी अनूपपुर विपिन कुमार पटेल ने बताया कि अमरकंटक एवं अनूपपुर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में बाघ पग मार्ग देखा गया है, अभी जंगल की ओने जाने की जानकारी हैं टीम को सही लोकेशन नहीं मिली हैं प्रयास जारी हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...