https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 25 जनवरी 2025

अपडेट: तीन नाबालिक छात्राओं से छेड़खानी प्राचार्य गिरफ्तार

अनूपपुर। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर में कक्षा 11वीं एवं 12वीं में अध्यनरत तीन नाबालिक छात्राओं द्वारा विद्यालय के प्राचार्य  हीरालाल बहेलिया द्वारा  गलत नियत से छेड़खानी की रिपोर्ट किए जाने पर विद्यालय की 06  सदस्यीय आंतरिक परिवाद समिति ( अध्यक्ष मीनू प्रजापति ) से जांच रिपोर्ट प्राप्त कर महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा द्वारा धारा  74 भारतीय न्याय संहिता  एवं धारा  7/8, 9 c , 9f, 10 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम में तीन अपराध  37/25, 38/25, 39/25 पंजीबद्ध कर 61 वर्षीय प्राचार्य हीरालाल बहेलिया पिता दद्दी प्रसाद बहेलिया वर्तमान पता  वार्ड नंबर 10 अनूपपुर स्थाई पता ग्राम शिकारगंज रामपुर नैकिन जिला सीधी को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस विवेचना में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी जप्त किए गए हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...