https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 14 जनवरी 2025

राजस्व मंत्री की टिप्पणी से नाराज तहसीलदार दूसरे दिन भी हड़ताल पर

बुधवार को भी रहेंगे हड़ताल पर, राजस्व संबंधी काम होंगे प्रभावित 

अनूपपुर। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा द्वारा महिला तहसीलदार पर की गई की टिप्पणी के विरोध में दूसरे दिन मंगलवार को भी  प्रदेश भर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार पर हैं, जिसके बाद राज्य में समस्त राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो गए हैं।

अनूपपुर जिले के सभी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने सोमवार को अपर कलेक्टर दिलीप पाण्डेसय को ज्ञापन सौंप कर तीन दिन के लिए हड़ताल पर चले गए। नायब तहसीलदार संघ के प्रभारी जिलाध्यक्ष संजय कुमार जाट के अनुसार, 10 जनवरी को राजस्व मंत्री ने एक सार्वजनिक मंच से महिला तहसीलदार का अपमान किया, जिससे पूरे विभाग में रोष व्याप्त है।

तहसीलदारों का कहना है कि वे जनता के राजस्व संबंधी सभी काम पूरी निष्ठा से करते हैं और इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। विरोध स्वरूप सभी तहसीलदारों ने सामूहिक बैठक कर तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...