https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 23 दिसंबर 2024

अमरकंटक जैन मंदिर के पास लगी दुकानों में भीषण आग, 12 दुकानें जलकर राख

2 करोड़ों नुकसान का आकंलन, आग बुझाने में देरी पर नप की गाड़ी में तोड़फोड़ हंगामा

अनूपपुर। अमरकंटक स्थित जैन मंदिर के पास सोमवार की देर रात्रि भीषण आग लगने से लगभग 12 दुकाने चपेट आने से लगभग 2 करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं व्यापारियों ने आग लगने का कारण अज्ञात व्यक्ति को बता रहें हैं,तो कुछ लोग शार्टशर्किट भी बता रहें हैं। 

आग लगाने का कारणअज्ञात, नगर परिषद के खिलाफ गुस्सा

व्यापारी चुन्नू जैन और नीलेश जैन ने आरोप लगाया कि आग अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगाई थी। इसके अलावा उन्होंने नगर परिषद अमरकंटक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि लगभग 100 मीटर की दूरी पर नगर परिषद का नया भवन स्थित हैं, जहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौजूद था लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी में पानी नहीं था, जिसके कारण समय पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इससे गुस्साए लोगों ने नगर परिषद अमरकंटक की गाड़ी में तोड़फोड़ की। इसके बाद नगर पालिका अनूपपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं मंगलवार को अमरकंटक थाने में सभी दुकानदारो की रिर्पोट लिखी गई। 

जिला प्रशासन से आगजनी से नुकसान के आंकलन की मांग

अमरकंटक में जैन मन्दिर परिसर में आग लगने से 12 दर्जन दुकानें जल गयी हैं। अनुमान है कि यहाँ के छोटे - बडे व्यवसायियों का लगभगग दो करोड रुपये का नुकसान हुआ है। जिससे उनकी आजीविका छिन गयी। प्रशासन का कोई व्यक्ति आगजनी और नुकसान के आंकलन के लिये नहीं गया है। लोगो ने कलेक्टर हर्षल पंचोली से अपील कि हैं कि कुछ लोगों को इसके आंकलन के लिये वहाँ भेज कर मामले की जांच करवाएं। यथा संभव व्यवसायियों को क्षतिपूर्ति की व्यवस्था भी करें। ताकि लघु व्यवसायी जीवन यापन कर सकें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...