अनूपपुर। विश्व हिन्दू परिषद एवं अन्य हिन्दू वादी संगठन अनूपपुर द्वारा मंडला में
संपन्न आदि उत्सव में धर्मान्तरण कानून का उल्लंघन करते हुए कराए गए अवैध विवाह
तथा अपने पदीय दायित्वो का दुरूपयोग, कदाचरण करने वाले अधिकारियो को तत्काल हटाए जाने पर
४ मई को मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव एवं आयुक्त राजस्व शहडोल संभाग के नाम
एसडीएम जैतहरी बीडी सिंह को ५ सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा। जहां ज्ञापन के
माध्यम से उन्होने बताया कि मंडला जिले के रामनगर में 24 से 26 अप्रैल तक आदिवासी
समाज की संस्कृति, संरक्षण, संवर्धन एवं
उत्साह हेतु आदि उत्सव का आयोजन शासन द्वारा किया गया था। इस आयोजन में एक मुस्लिम
युवक तथा अनुसूचित जनजाति की युवती का विवाह कराया गया नियमानुसार यह धर्मान्तरण
कराए बगैर निकाह कराया गया। इसलिए यह विवाह कराने के लिए प्रशासन दोषी है। 26
अप्रैल को इसी सम्मेलन में हिन्दू युवक मुस्लिम महिला के साथ निकाह कराया गया।
हिन्दू युवक ने जब मुस्लिम धर्म स्वीकार नहीं किया तो किस आधार पर निकाह कराया
गया। धर्मांतरण से संबंधित म.प्र. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार अधिनियम का संधारण
कलेक्टर के पास होता है। पूरी जानकारी के बाद कलेक्टर मंडला द्वारा इस अवैध निकाह
की अनुमती देना गंभीर विषय है। हिन्दू संगठन ने मांग रखी कि 7 दिनों के अंदर मुख्य
कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंडला, कलेक्टर मंडला और सीएमओ नगरपालिका परिषद मंडला को
हटाया जाए ऐसा न होने पर निर्धारित अवधि के बाद कलेक्ट्रेट के समक्ष क्रमिक धरना
दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालो में विश्व हिन्दू परिषद (बजरंगदल) अनूपपुर के
जिलाध्यक्ष राजेन्द्रकांत तिवारी, जिला मंत्री रोशन पुरी, जिला संयोजक
बजरंग दल प्रदीप मिश्रा, गौरक्षा प्रमुख पंकज मिश्रा, सत्संग प्रमुख ललित दुबे, सह संयोजक अंशु केशरवानी, प्रीतम तिवारी, राज बहोर ङ्क्षसह, बाल्मीक
जयसवाल, सुरभि जयसवाल, आशीष मिश्रा
सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
शनिवार, 5 मई 2018
दहेज की मांग को लेकर पत्नी के साथ मारपीट
भालूमाडा। थाना भालूमाडा क्षेत्र अतंर्गत ४ मई को ग्राम दैवगंवा मे निवास
करने वाली २५ वर्षीय महिला गीता भरिया पति मानसिंह भरिया ने थाने पहुंच शिकायत
करते हुए बताया कि उसके पति मान सिंह द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताडित
करने सहित मारपीट करते है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति के
खिलाफ धारा 498ए, 323, 506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना में
जुटी हुई है।
अपर कमिश्रर ने तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण
पक्षकारो से अवैध वसूली पर अधिवक्ता संघ ने सौपा ज्ञापन
कोतमा। 5 मई को तहसील कार्यालय कोतमा मे संभाग के अपर कमिश्रर अमर सिंह बघेल
द्वारा तहसील एवं एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया तथा लंबित प्रकरणो के बारे मे
जानकारी लेते हुए रिकार्डो के अवलोकलन सहित व्यवस्थाओ के संबंध में चर्चा कर
आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यालीन निरीक्षण के दौरान अधिवक्ता संघ द्वारा तहसील
कार्यालय मे मनमानी एवं व्याप्त समस्याओ को लेकर ज्ञापन अपर कमिश्रर को दिया गया, जिसमे तहसील एवं एसडीएम कार्यालय मे बीते 3 वर्ष से ज्यादा समय से डटे समस्त
कर्मचारियो को नियमानुसार स्थानातंरण किए जाने, पक्षकारो को
नकल प्राप्त करने मे कर्मचारियो द्वारा मोटी रकम की मांग की जाती है, जिससे ग्रामीण एवं किसानो को परेशान होना पड़ता है साथ ही वर्षो से लंबित
प्रकरणो को जल्द निराकरण कर पक्षकारो को न्याय दिलाने संबंधी मांग की गई। वहीं
तहसील परिसर के निरीक्षण दौरान ग्राम पचखुरा क्षेत्र के ग्रामीणो द्वारा गांव मे
नलजल योजना के प्रारंभ किए जाने, क्षेत्र मे हो रहे अवैध उत्खनन पर कार्यवाही किए
जाने संबंधी ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौपने वालो में जसवीर सिंह, इस्तयाक अहमद, संजीव जायसवाल, घनश्याम
मिश्रा, सीएल त्यागी सहित अन्य लोग उपास्थित रहे।
पूर्व में हुई चोरी के मामले में दो से पूछताछ
अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामलो में पूछताछ के लिए
पुलिस ने लगातार निगरानीशुदा बदमाशो सहित अन्य अपराध पर संलग्र अपराधियो की
पतासाजी कर उनसे क्षेत्र में हुई चोरियो की पूछताछ की जा रही है। जिसमें 5 मई को कोतवाली थाना प्रभारी वीभेन्द्रु वेंकट
टांडिया ने दो अपराधियो जिनमें शहजादे खान उम्र २७ वर्ष निवासी शांतिनगर एवं राहुल
सोनी निवासी जैतहरी को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया तथा क्षेत्र में बीते हुए
चोरी व अन्य घटनाओ के संबंध में पूछताछ करने में लगी हुई है।
शुक्रवार, 4 मई 2018
121 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न
जिले भर के ब्राम्हणो ने निकाली शोभा यात्रा
अनूपपुर। ब्राम्हण समाज की एकजुटता करने का परिचायक जिला मुख्यालय में देखने को मिला।
जहां 4 मई को विवेकानंद स्मार्ट सिटी मे 121 बटुकों का नि: शुल्क सामूहिक उपनयन
संस्कार किया गया। आयोजन मे जिले सहित अन्य स्थानो के विप्रजनों ने हजारो की
संख्या में कार्यक्रम स्थल पहुंच कार्यक्रम को सफल बनाने अपना महत्वपूर्ण योगदान
दिया। जहां आचार्य पूजन कार्यक्रम सुबह 8 बजे प्रारंभ हुआ। सामुहिक उपनयन संस्कार
जिले में लगातार तिसरी बार आयोजित की गई। जिसमें सबसे पहले जिले में आर्यावर्त
समाज द्वारा वर्ष 2012 में एक बटुको का उपनयन संस्कार से शुरूआत की गई थी, जिसके बाद दुर्गा मढिया मंदिर में 31 बटुको, बिजुरी नगर में 51 बटुको का आयोजन किया जा चुका है।
121 बटुकों का हुआ उपनयन संस्कार
जिले भर से आए 121 बटुकों का नि:शुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक चलता रहा। जहां उपनयन संस्कार मे बटुक के माता-पिता सहित परिजनों के
साथ विप्रजनो ने आचार्यो के मार्गदर्शन मे विधि विधान से जनेऊ धारण कराया। जिसके
बाद बटुकों को विप्रजनों के साथ भोजन कराया गया। उपनयन संस्कार के बाद जिले के
प्रतिभाशाली ब्राम्हण छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।
धुमधाम से निकाली गई शोभायात्रा
शाम 6 बजे से बटुकों को मंदिर दर्शन हेतु कार्यक्रम स्थल
से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जहां हजारों विप्रजनों की उपस्थिति मे अमरकंटक
तिराहा, शंकर मंदिर चौक, राम जानकी
मंदिर, माई की मढिया, शीतलामाता
मंदिर, सामतपुर शिव मारूति मंदिर होकर नगर के मुख्य मार्गो
से होकर यात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंची। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने जिले के सभी
विप्रजनो ने परोक्ष व अपरोक्ष रूप से कार्य में सहयोग देने वाले सभी लोगो का आभार
जताया।
ट्रेन से कटकर युवती की मौत
अनूपपुर। जैतहरी थाना अंतर्गत बेलिया फाटक से रेलवे स्टेशन जैतहरी के बीच 20 वर्षीय युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जानकारी
के अनुसार 4 मई की दोपहर सोनू उर्फ रानी पिता कुंवर सिंह गोड़
निवासी क्योटार जो की रेलवे ट्रेक पर ट्रेन के सामने कूद आत्महत्या कर ली। जिसकी
सूचना आसपास के लोगो ने थाने मे उपलब्ध कराई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का
निरीक्षण कर पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए जैतहरी अस्पताल भेजा गया। जहां
पीएम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले
की जांच में जुटी हुई है। दो बाईक की आपसी भिड़त में चार गंभीर घायल
भालूमाड़ा। भालूमाड़ा थाना अंतर्गत कदमटोला में 3 मई को दो मोटरसाईकिल की आमने-सामने भिड़त में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो
गए। जानकारी के अनुसार गणेश वर्मन एवं अर्जुन कोल जो की भालूमाडा बाजार से घर
वापसी कर रहे थे जहां सामने से आ रही मोटर साईकिल के साथ जोरदार भिड़त हो गई।
जिसके बाद आसपास के लोगो ने चारो घायलो जिनमें गणेश वर्मन पिता बाबूलाल उम्र 27 वर्ष, अर्जुन कोल पिता नत्थू कोल उम्र 35 वर्ष दोनो निवासी कदमटोला, भुनेश्वर सिंह उम्र 30 वर्ष एवं जीवन ङ्क्षसह गोड निवासी निगवानी को गंभीर हालत में जिला
चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बरात से लौट रही पिकअप वाहन पलटी,6 गंभीर

अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सजहा स्थित किरर घाट के पास ग्राम अतरिया से बरात लेकर ग्राम पटपरहा लौट बिना नंबर की पिकअप वाहन के आगे अचानक गाय के आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में २२ लोग सवार थे। वहीं दुर्घटना में 6 लोगो को गंभीर चोटे आई है। जिनमें वंदना पति विजय, डालू प्रसाद पिता मूलचंद, अमन पिता मूलचंद सभी निवासी पेंड्रा रोड तथा राम मिलन पिता राम गरीब, मोहन लाल पिता लालू प्रसाद ग्राम बसनिहा है। वहीं दुर्घटना की सूचना आसपास के लोगो ने तत्काल 108 एम्बुलेंस वाहन को दी गई। लेकिन 108 वाहन के खराब होने की बात कह ऑपरेटर ने फोन काट दिया। वहीं राहगीरो सहित अन्य लोगो ने सभी घायलो को निजी वाहन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरो ने सभी जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। रेल टिकट को अवैध रूप से बेचते एक गिरफ्तार
अनूपपुर। रेलवे स्टेशन जैतहरी में टिकट काउंटर से टिकट लेकर अवैध रूप से यात्रियो को
बेचे जाने पर आरपीएफ एवं सीआईबी अनूपपुर ने ३७ वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार ३ मार्च की सुबह लगभग 10 बजे मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ एवं सीआईबी अनूपपुर की संयुक्त टीम ने
जैतहरी रेलवे स्टेशन पहुंच टिकट काउंटर के पास से गणेश देववानी पिता तीरथ प्रसाद
देववानी उम्र 37 वर्ष निवासी जैतहरी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से दो रेल टिकट जब्त कर
उसके खिलाफ 143 रेलवे एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। तालाब मे डूबने से महिला की मौत
अनूपपुर। कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम पैरीचुआ में निवास करने वाली महिला फिरदौस जीबा
पति मो. इब्राहिम उम्र 28 वर्ष की गांव के तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी
के अनुसार 4 मई की सुबह गांव के बडका तालाब मे नहाने गई थी, जहा गहरे पानी मे चले जाने से महिला की डूबने लगी, जिसे डूबते देख अन्य लोगो ने महिला को बचाने हल्ला मचाने लगे। जिसके बाद
ग्रामीणो द्वारा तालाब से महिला को निकाल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा
मे भर्ती कराया गया। जहां महिला की प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं
अस्पतालीय तहरीर पर सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुए
शव को पीएम के लिए भेजा गया जहां पीएम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया। वहीं
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
नाबालिग के अपहरण का मामला पंजीबद्ध
भालूमाडा। भालूमाडा थाना अंतर्गत 2 मई को ग्राम बदरा मे निवास करने वाली 16 वर्षीय नाबालिग के अपहरण की शिकायत
थाने में परिजनो द्वारा दर्ज कराई गई। वहीं परिजनो की शिकायत पर पुलिस ने 3 मई गुरूवार को आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत
मामला पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश मे जुटी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की
नाबालिग का मूल निवास ग्राम पचखुरा है जो कि इन दिनो अपने परिजनो के साथ बदरा मे
रह रही थी। खरगोश व तोता का शिकारी वन विभाग की पकड़ में
अनूपपुर। ग्राम जमुडी के घोघरा टोला निवासी भंवर सिंह पिता बेसाहन सिंह गोंड के घर
वन्यप्राणियों को जंगल से पकडकर रखने की सूचना मुख्य वन संरक्षक को दिये जाने पर
वन परिक्षेत्र अनूपपुर द्वारा भंवर सिंह के घर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में
आकस्मिक निरीक्षण कर घर के अंदर रखे दो नग जंगली खरागोश एवं दो नग टुईची प्रजाति
के तोतो को अपनी अभिरक्षा में लेकर मौका पंचनामा तैयार कर वन्यप्राणियों को
स्वतंत्र विचरण हेतु जंगल में छोडा गया। इस कार्यवाही में ए.के.निगम परि.अधिकारी, जयकरण प्रसाद साहू प.सहा.,रिचर्ड रेगीराव प.सहा.किरर, शशिधर अग्रवाल वन्यप्राणी प्रेमी,भद्दू सिंह
सरपंच ग्रा.पं.जमुडी एवं सामाजिक कार्यकर्ता विजय शुक्ला रहे हैं।
१९ सूत्रीय मांगो को लेकर वन कर्मचारी संघ ४ मई से अनिश्चितकालीन हडताल पर
कर्मचारियों ने वन परिक्षेत्र में सौंपे अपने बस्ते
अनूपपुर। मध्यप्रदेश वन कर्मचारी संघ भोपाल के आहवान पर वन मण्डल अनूपपुर में पदस्थ
परिक्षेत्र अधिकारी, परिक्षेत्र सहायक, वन रक्षक
सहित विभिन्न पदों में पदस्थ २०० से अधिक कर्मचारियों ने पांच मई से अपनी मांगों
को लेकर अनिश्चित कालीन हडताल पर चले गये हैं इस संबंध में जिलाध्यक्ष सुरेश
बहादुर सिंह एवं उपाध्यक्ष ए.के. निगम ने बताया कि संगठन के निर्देश पर वन
कर्मचारियों के १९ सूत्रीय लंबित मांगों के निराकरण हेतु शासन को ज्ञापन देकर समय
प्रदान किया गया था। लेकिन निश्चित समय पर मांगों निराकरण न हो पाने की स्थिति में
मजबूर होकर पांच मईसे अनिश्चिकालीन हडताल का निर्णय लिये जाने पर हडताल की जा रही
है। उन्होंने हडताल अवधि के दौरान वनोंं एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा एवं उन्हें
होने वाली किसी भी तरह की क्षति के लिए शासन को जवाबदार माना है। प्रांताध्यक्ष के
निर्देश पर 4 मई की अपरान्ह वनमण्डल के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा
अपने-अपने अभिलेख संबंधित वन परिक्षेत्र कार्यालयों में जमा कराकर विभाग,प्रशासन एवं पुलिस विभाग को जानकारी दी। जनजातीय समुदाय को वेक्टर बोर्न डिजिज से बचाने की आवश्यकता
इंगांराजवि में आयोजित हुआ दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार
अनूपपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकटंक के फार्मे
सी विभाग के
तत्वावधान में 'इंडियन ट्राइबल मेडिसिनल प्लांट्स रिसर्च-चैलेंजेज
एंड प्रोसपेक्ट्स विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार आयोजित किया
गया। इसमें विशेषज्ञों ने जनजातीय समुदाय के पास प्रचुर मात्रा में उपलब्ध औषधीय
ज्ञान को संरक्षित करते हुए इसे आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर
जनजातीय समुदाय में वेक्टर बोर्न डिजिज की ब$ढती संख्या
पर चिंता व्यक्त करते हुए इस चुनौती का मुकाबला करने के लिए व्यापक रूपरेखा बनाने
पर जोर दिया गया। सेमीनार का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर
रिसर्च इन ट्राइबल हैल्थ जबलपुर के निदेशक डॉ.ए.दास ने जनजातीय समुदाय में वेक्टर
बोर्न डिजिज पर व्यापक प्रकाश डालते हुए प्रमुख रूप से मलेरिया के बारे में चर्चा
की। उनका कहना था कि मलेरिया की रोकथाम के लिए पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध है जिनके
बारे में जागरूकता बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। डिवीजन ऑफ सोशल साइंसेज एंड
एथनोमेडिसिन, आईसीएमआर जबलपुर के वैज्ञानिक डॉ.निशांत सक्सेना ने
एथनोमेडिसिन और जनजातीय समुदाय के बारे में जानकारी प्रदान की। डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय
के डॉ.हेमंत कुमार शर्मा ने जनजातीय समुदाय के पास उपलब्ध औषधीय ज्ञान पर प्रकाश
डाला। कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो.किशोर गायकवा$ड, परीक्षा नियंत्रक प्रो.बसवराज पी.डोनूर, डीन
प्रो.एन.एस.हरीनारायण मूर्ति,वित्त अधिकारी सीएमए ए. जेना आदि ने भाग लिया। दो
दिवसीय सेमीनार में डॉ.ई.मनीवनान, देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय, इंदौर, प्रो.नवीन कुमार शर्मा, डीन (साइंस)
आईजीएनटीयू, डॉ. टी.नरेंद्र, सेंट्रल ड्रग
रिसर्च इंस्टीट्यूट, लखनऊ, डॉ.चारू अरो$डा,गुरू घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर,डॉ.
टी.श्रीनिवासन, आईजीएनटीयू आदि ने भी विचार व्यक्त किए।गुरुवार, 3 मई 2018
फुनगा में फिर शुरू हुआ देह व्यापार,चौकी में पदस्थ सैनिक की भूमि संदिग्ध
अनूपपुर। फुनगा चौकी से लगभग ३ किमी दूर स्थित ग्राम पंचायत पाली में बीते
१० वर्षो से देह व्यापार चलने कीलगातार शिकायत के बाद भी फुनगा चौकी प्रभारी
द्वारा खुली छुट दे रखी थी, जहां अमरकंटक पुलिस ने नाबालिग की गुमशुदगी की
खोजबीन के दौरान ९ अप्रैल को इस देह व्यापार का खुलासा करते हुए देह व्यापार में
लगे ६ आरोपियो को गिरफ्तार किया गया था, जहां जांच के
दौरान आरोपियो ने देह व्यापार में मिलीभगत करने वाले एक आरक्षको एवं नगर सैनिक का
नाम भी सामने आया था। जिसके बाद से पुलिस अधीक्षक द्वारा सैनिक को जिला होमगार्ड
कार्यालय वापसी करने के निर्देश दिए थे। लेकिन चौकी प्रभारी फुनगा द्वारा सैनिक को
वापसी नही किया तथा मामले के शांत होने तक के कुछ दिनो बाद ग्राम पाली में देह
व्यापार का संचालन फिर से खुलेआम प्रारंंभ हो गया। जहां इस पूरे मामले में फुनगा
चौकी प्रभारी की भूमिका संदिग्ध है। जहां बीते कई वर्षो से लगातार चल रहे इस देह
व्यापार पर शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नही की गई थी। जहां देह व्यापार संचालन
में फुनगा चौकी में पदस्थ सैनिक देह व्यापार के अड्डे मे आसपास के लोगो ने कई बार
देखा वहीं इस पूरे मामले में सैनिक की कॉल डिटेल उसकी कार्यवाही के भी अहम मानी जा
रही है।
इनका कहना है
सैनिक की तत्काल ही वापसी कर दी गई है, पूरे मामले
की तत्काल जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
वैष्णव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर
आरटीओ उडन दस्ता की छापेमारी से हडकंप, 1 बस सहित 3 मैजिक वाहन जब्त
कोतमा। कोतमा नगर सहित आसपास के क्षेत्रो मे यात्रियो की सुरक्षा को ध्यान
में रखते हुए बिना वैद्य दस्तावेजो के वाहनो के खिलाफ कार्यवाही की गई। जिसमें
संभागीय उडन दस्ता प्रभारी एस.आर. डबारिया के नेतृत्व मे 3 मई को टीम ने पूरे जिले मे सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए चचाई मे एक बस एमपी
18 पी 0173 कोतमा मे बिना टैक्स एवं परमिट के चल रहे दो वाहन
जिसमे एमपी 18 टी 2373 एवं सीजी 10 जे 1995 को रोकते हुए चालक से वाहन से दस्तावेजो की मांग
की गई जो कि मौके पर कोई वैद्य दस्तावेज नही दिखा सके। जिसे जब्त करते हुए दोनो
वाहनो को कोतमा थाने मे सुरक्षार्थ खडा करवाया गया।
15 मई तक चलेगा
अभियान
उडन दस्ता प्रभारी एसआर डबारिया ने बताया कि 1 से 15 मई तक वाहनो की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे लगातार ओव्हर लोडिंग, सवारी वाहनो के नियम विरूद्ध संचालित करने पर
कार्यवाही की जाएगी।
पत्रकारिता के आदिदेव नारद जयंती पर हुआ यह विशेष आयोजन
अनूपपुर। पत्रकार नि:संदेह स्वार्थ से दूर हटकर समाज के विकास मे निरंतर
कार्यरत है। क्षेत्र मे हो रही घटनाओ, शासन द्वारा क्रियान्वित योजनाओ की जानकारी एवं
उसके जमीनी प्रभाव की जानकारी प्रदान कर एक जगह जहां पत्रकारिता के द्वारा आम जनो
को सशक्त किया जा रहा है,वहीं इस जानकारी से शासन को जनता के विचारो को
जानने एवं वस्तुस्थिति के मूल्यांकन करने मे भी सहूलियत होती है। इस जानकारी का
सदुपयोग प्रशासन द्वारा सुशासन की अवधारणा को मूर्तरूप प्रदान करने मे किया जाता
है। निरंतर बदलते हुए विकास के मानको, सामाजिक व्यवस्था मे तीव्र गति से हो रहे परिवर्तन, विभिन्न नवीन प्राकृतिक एवं मानवजनित समस्याओं के प्रादुर्भाव होने से न
केवल प्रशासन की वरन प्रजातंत्र के चतुर्थ स्तम्भ पत्रकारिता की जिम्मेदारियों मे
भी निरंतर वृद्घि होती जा रही है। इस नित बदलते परिवेश एवं नवीन चुनौतियों का
सामना करने मे पत्रकारिता द्वारा किस प्रकार सम्पूर्ण मानव जाति का सहयोग किया जाए, किस प्रकार विकास की इस प्रक्रिया को सतत एवं संवहनीय बनाया जाए इस विषय पर
विचारों को साझा करने के लिए पत्रकारिता जगत के आदिदेव देवर्षि नारद जी की जयंती
पर विचार गोष्ठी कलेक्ट्रेट सभागार मे
उक्तशाय का विचार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा ने कहा। श्री शर्मा
ने कहा कि नारद जी ब्रह्मांड स्तर के पत्रकार थे उनका प्रभाव क्षेत्र काफी व्यापक
था। उनके द्वारा समाज लाये गए परिवर्तन चाहे वह राक्षसो का वध हो या किसी का
उद्घार हर विषय मे उन्होने सतत कार्य किया। नारद जी ने जिस तरीके से संचार एवं
संवाद के माध्यम से सृष्टि के संचालन मे, समाज मे
सकारात्मक परिवर्तन लाने मे, समाज मे व्यापात बुराइयों को दूर करने मे भूमिका
निभाई वह वर्तमान जगत के पत्रकारों के लिए अनुकरणीय है।
अमरकंटक यूनिवरसिटी के पत्रकारिता विधा के प्राध्यापक डॉ नागेंद्र सिंह ने
बताया पत्रकार का कर्तव्य है कि समाज को वो समस्त जानकारियाँ उपलब्ध कराये जिसके
माध्यम से वे समाज देश,पर्यावरण एवं प्रशासनिक व्यवस्था के विषय मे
सर्वोत्तम निर्णय ले सके। पत्रकार स्वयं को व्यवस्था के संबंध मे निर्णय लेने से
दूर रखे कोई भी प्रयास जनहित का रूप तभी लेता है जब वह आमसहमति से लिया गया हो।
यही पत्रकार का कर्तव्य एवं लक्ष्य होना चाहिए कि वो विभिन्न विषयों एवं
गतिविधियों मे समाज को समस्त संबन्धित तथ्यो से अवगत कराकर उत्कृष्ट निर्णय लेने
हेतु सशक्त बनाए। विचार गोष्ठी में मनोज द्विवेदी ने कहा कि पत्रकारिता का
निष्पक्ष होना एक कल्पना है आपके विचार को पसंद आता है तो किसी को नहीं। पत्रकारो
पर सदैव पक्ष लेने के आरोप भी लगते रहे हैं। यहाँ यह आवश्यक है कि पत्रकार की कलाम
से निकले शब्द समाज के हित मे हो, तथ्यों पर आधारित हो। यहा पर कैलाश पांडे,अजीत मिश्रा,मुकेश मिश्रा,चौतन्य
मिश्रा एवं प्रदीप मिश्रा ने भी अपने विचार रखे। सहायक संचालक जनसम्पर्क अंकुश
मिश्रा पत्रकारो द्वारा शासन की व्यवस्था मे पारदर्शिता लाने मे सहयोग किया रहा है, जो कि सुशासन का एक महत्वपूर्ण अंग है। संवाद सुशासन का एक महत्वपूर्ण अंग
है, यह कार्य जिले के पत्रकारो द्वारा अच्छे ढंग से
किया जा रहा है। विचार गोष्टी मे पत्रकार राजेश शुक्ला,मनोज शुक्ला,अजय मिश्रा,अमित शुक्ला,आदर्श दुबे,हिमांशु बियानी, वीरेंद्र सिंह, समेत अन्य
पत्रकारो ने अपने रखे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र तिवारी एवं आभार प्रदर्शन
अनीश तिगाला द्वारा किया गया।
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी को वेंकटनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
अनूपपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम मानपुर में निवास करने वाली 16 वर्षीय नाबालिग अपने परिजनो के साथ 30 अप्रैल को कोतवाली पहुंच शिकायत करते हुए बताया कि
२९ अप्रैल को चचाई बस्ती में निवास करने वाला जगदीश कोल पिता लक्ष्मण कोल उम्र 25 वर्ष ने उसे खरगोश दिखाने के बहाने अपने घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जगदीश कोल के
खिलाफ अपराध क्रमांक 146/18 धारा 363, 376, 376 (२) (एन), 506 भादवि एवं लैगिंग अपराधो से बालको का संरक्षण
अधिनियम २०१२ की धारा 5 ए (१), 6 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया, वहीं घटना दिनांक से ही आरोपी फरार हो गया था। जिसके बाद आरोपी लगातार तलाश
की जा रही थी, वहीं मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी जगदीश कोल
वेंकटनगर के पास छिपा है। जहां सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा के
निर्देशन में वेंकटनगर चौकी प्रभारी एएसआई रवि कांत शर्मा, प्रधान आरक्षक सुरेश कोरी एवं आरक्षक देवेन्द्र ङ्क्षसह ने आरोपी जगदीश कोल
को २ मई की शाम लगभग 7 बजे वेंकटनगर चौकी से लगभग 2 किमी दूर स्थित छत्तीसगढ़ के ग्राम खैर झिटी से गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस
को सौंपा गया, जहां कोतवाली पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में
प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
नपा पसान का फायर बिग्रेड हुआ दुर्घटनाग्रस्त
भालूमाडा। भालूमाडा थाना अंतर्गत 3 मई की सुबह लगभग 5.30 बजे जमुना ओसीएम के बगल में रेलवे लाइन किनारे भीषण आग लगने की सूचना आसपास
के लोगो ने नपा पसान को दी गई। जहां सूचना मिलते ही नपा पसान के फायर बिग्रेड वाहन
आग बुझाने के लिए निकला जहां हरद स्टेशन स्थित रेलवे पुलिया के पास सामने से आ रही
तेज रफ्तार मोटर साईकिल को बचाने के चक्कर में फायर बिग्रेड वाहन अनियंत्रित होकर
पलट गया। जिसकी भालूमाडा थाना सहित नपा अधिकारी अजय श्रीवास्तव को दी गई। वहीं
फायर बिग्रेड के पलट जाने से जहां वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं
इस दुर्घटना में किसी को भी चोटे नही आई है।
समाधान एक दिवस मे सीईओ पुष्पराजगढ़ सम्मानित
अनूपपुर। समाधान एक दिवस अंतर्गत अप्रैल माह में सेवा प्रदाय में उत्कृष्टता के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी
जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ आरपी त्रिपाठी को मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र
प्रदान कर सम्मानित किया गया है। लोक सेवा केंद्र पुष्पराजगढ़ का कैटेगरी-बी के
अंतर्गत सेवा प्रदाय मे अप्रैल माह मे उत्कृष्ठ प्रदर्शन रहा है।
अब तक ६९ कृषकों से १३६.९ क्विन्टल गेहू का किया गया है उपार्जन
अनूपपुर। जिला खाद्य अधिकारी विपिन पटेल ने बताया है कि जिले में गेहूं
विक्रय हेतु १४५९ कृषको ने अपना पंजीयन कराया है। आपने बताया है कि आदिमजाति सेवा
सहकारी समिति अनूपपुर में २४०, कोतमा में १२०, जैतहरी में
११६, बेनीबारी में ९३, भेजरी में
११७, दुलहरा में २८४, फुनगा में २४९ एवं राजेन्द्रग्राम में २४० कृषकों ने गेहूं विक्रय में अपना
पंजीयन कराया है। अब तक ६९ कृषकों से १३६.९ क्विन्टल गेहू का उपार्जन किया जा चुका
है। आदिमजाति सेवा सहकारी समिति अनूपपुर में २६ कृषकों ने ६४.४ क्विटल गेहू, कोतमा में २२ कृषकों ने ४२.२५ क्विटल गेहू, जैतहरी दो
कृषको ने २.५ , भेजरी में एक कृषक ने २.७ और दुलहरा में आठ कृषकों
ने ११.५५, फुनगा में दस कृषकों ने १३.५ क्विटल गेहूं का
विक्रय किया है। एवं राजेन्द्रग्राम में
२४० कृषकों ने गेहूं विक्रय में अपना पंजीयन कराया है अब तक ६९ कृषकों से १३६.९
क्विन्टल गेहू का विक्रय किया है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत
अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...











