https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 13 मार्च 2018

हाईस्कूल सा.विज्ञान की परीक्षा में ३१ नकल प्रकरण दर्ज



अनूपपुर। ५ मार्च से आरम्भ हुए माशिमं की कक्षा १० वीं परीक्षा में मंगलवार१३ मार्च को पुष्पराजगढ़ के ६ परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के दौरान कदाचार करने के आरोप में एसडीएम पुष्पराजगढ़ के बालागुरू और संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग शहडोल ने ३१ परीक्षार्थियों को पकड़ा। इससे पूर्व सोमवार १२ मार्च को एसडीएम पुष्पराजगढ़ ने हायर सेकेंडरी की आयोजित अर्थशास्त्र की परीक्षा में तीन परीक्षा केन्द्रों पर निरीक्षण करते हुए २२ नकलची परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा था। जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड में परीक्षा के दौरान हुई कार्रवाई में चार दिनों में अबतक कुल ८३ परीक्षार्थिओं को नकल करते पकड़ा गया है। वहीं मंगलवार को विज्ञान की परीक्षा में एक ही दिन में ३१ नकलचियों को पकडऩे की कार्रवाई अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जाती है। इससे पूर्व शनिवार १० मार्च को पुष्पराजगढ़ के ३ परीक्षा केन्द्रों पर २५ परीक्षार्थियों को एसडीएम पुष्पराजगढ़ ने नकल करते पकड़ा गया था। शिक्षा विभाग के अनुसार मंगलवार को सामान्य विज्ञान की परीक्षा में जिले के ५७ परीक्षा केन्द्रों से ४७८ परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। जबकि परीक्षा में १११६२ परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जहां १०६८४ परीक्षार्थी ही सम्मिलित हो सके। बताया जाता है कि मंगलवार को तहसीलदार पुष्पराजगढ़ के नेतृत्व में उडऩदस्ता टीम एवं संयुक्त संचालक शहडोल की टीम ने परीक्षा केन्द्र ३६११११ शासकीय मॉडल स्कूल पर औचक निरीक्षण करते हुए ५ परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। जहां सभी छात्रों से उत्तरपुस्तिका जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई की। वहीं परीक्षा केन्द्र ३६१०३५ शासकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भेजरी में निरीक्षण के दौरान ३ परीक्षार्थियों को कदाचार करते हुए पकड़ा। जबकि परीक्षा केन्द्र ३६१०४६ शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खांटी पर ०१ परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा। जबकि पुष्पराजगढ़ एसडीएम के बालागुरू ने परीक्षा केन्द्र  शासकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय बेनीबारी से ०२, संयुक्त संचालक शहडोल के साथ परीक्षा केन्द्र दमेहड़ी से १३ परीक्षार्थियों तथा परीक्षा केन्द्र शासकीय स्कूल खसरखार से ७ परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। 

विभिन्न ग्रामों में पोलियो अभियान की मॉनीटरिंग



अनूपपुर। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.एस.बी.चौधरी ने ग्राम किरगी, गिरारी, मझगवाँ, लीलाटोला, गन्नागू$डा, ठा$डपाथर एवं धोपग$ढ में पल्स पोलियो अभियान के तहत बी.एस.डब्ल्यू छात्रों द्वारा पिलाई जा रही पोलियोड्राप का निरीक्षण किया। इस दौरान रास्ते में आने वाले सभी स्कूलों तथा बस स्टैंड पर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया गया। जिसमें बी.एस.डब्ल्यू.की मेंटर वर्षा सिंह, छात्र अमन कुमार त्रिवेदी एवं निर्मल कुमार गौतम का सहयोग रहा।

कलेक्टर ने जनसुनवाई में जिलेभर से आए आवेदकों की सुनीं समस्याएं



अनूपपुर। कलेक्टर ने मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलेभर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ.आर.पी.तिवारी सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में प्राथमिक शाला पकरीटोला में एमडीएम के तहत कार्यरत रसोईयां मुन्नीबाई सिंह ने मानदेय एवं पुन:रसोईयां का कार्य करने की अनुमति, ग्राम सेंदुरी के मेघसाय राठौर ने किए जा रहे भूमि के सीमांकन को रोके जाने, सामतपुर के मूलचंद राठौर ने भूमि पर जबरन कब्जा किए जाने, वार्ड नं. २ अनूपपुर निवासी लीलावती महरा ने अतिक्रमण हटाए जाने, ग्राम कल्याणपुर तहसील जैतहरी निवासी लालमन कुशवाहा ने खसरा नम्बर इंटरनेट रिकार्ड में सुधरवाने, ग्राम खो$डरी वेंकटनगर निवासी दलबीर सिंह मार्को ने जंगल में  अवैध रूप से पे$ड कटाई के संबंध में आवेदन दिया।

महाविद्यालयों की जनभागीदारी समिति की बैठक के कलेक्टर ने दिए निर्देश


अनूपपुर। कलेक्टर अजय शर्मा ने समीक्षा बैठक में जिले के समस्त एसडीएम को जनभागीदारी समितियों की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। आपने कहा कि इन समितियों में पर्याप्त राशि उपलब्ध है, उसका उपयोग कर महाविद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जांय। बैठक में एसडीएम पुष्पराजग$ढ बालागुरु के.,एसडीएम अनूपपुर प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम कोतमा मिलिन्द्र नागदेवे सहित विभिन्न विभागों के खण्ड एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को निर्देशित किया है कि वे राज्य सरकार द्वारा बैगा परिवारों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने हेतु शुरु की गई योजना के तहत समयबद्घ तरीके से प्रत्येक माह एक हजार रु.की अनुदान राशि का वितरण करायें। इसके लिए जिले के समस्त बैगा परिवारों को चिन्हित किया जाय तथा उनके बैंक खाते तथा आईएफएससी कोड पंजीकृत किए जांय।

सोमवार, 12 मार्च 2018

सीएमओ के लिखित आश्वासन पर पार्षद ने किया अमरण अनशन स्थगित


पार्षद पुरूषोत्तम ने पीएम आवास की किश्तो को जल्द हितग्राहियो को देने सौपा था ज्ञापन
अनूपपुर। नगर पालिका अनूपपुर के वार्ड क्रमांक २ के पार्षद पुरुषोत्तम चौधरी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियो के रूके हुए किश्त की राशि का जल्द भुगतान करने ६ मार्च को नपा सीएमओ आशीष शर्मा को ज्ञापन सौप था। जिसमें राशि जल्द ही हितग्राहियो के खातो में नही आने पर १३ मार्च को नगरपालिका के सामने आमरण अनशन की चेतवानी भी दी थी, जिसके बाद १२ मार्च को पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह एवं नपाध्यक्ष अनूपपुर रामखेलावन राठौर ने तत्काल मुख्य नगरपालिका अधिकारी से बैठक कर तत्काल प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत हितग्राहियो के किश्त की राशि जारी करने सीएमओ अनूपपुर से चर्चा की गई। जिसके बाद वार्ड क्रमांक २ के पार्षद पुरुषोत्तम चौधरी को सीमएओ अनूपपुर ने १२ मार्च को लिखित पत्र देकर सूचित किया कि १३ मार्च से हितग्राहियों को किश्त अदायगी की जाएगी। जिसके बाद पुरुषोत्तम चौधरी ने पूर्व मंत्री बिसाहूलाल, नपाध्यक्ष रामखेलावन राठौर एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपने किए जाने वाले अनशन को स्थगित किया। 

स्वास्थ्य संविदाकर्मियों ने कार्य में वापसी के आदेश प्रतियों को जला कर जताया विरोध

 अनूपपुरजिले में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की दो सूत्री मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल में 12 मार्च को अनिश्चिकालीन हड़ताली कर्मचारियों ने 8 मार्च को शासन द्वारा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों से 12 मार्च तक काम पर वापसी नहीं तो सेवा समाप्ति की चेतावनी में जारी आदेश की प्रतियों को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ रैली निकाल नगर भ्रमण करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं संविदा कर्मचारियों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश में 12 मार्च तक दिए गए कार्य स्थल पर वापसी नहीं तो अनुपस्थिति की दशा में कार्य के प्रति कर्मचारियों की रूचि नहीं मानते हुए सेवा समाप्ति की जारी आदेश पर जबतक शासन द्वारा उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती, तबतक कार्य पर वापसी नहीं होने की घोषणा की है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष शाजिद खान का कहना है कि इससे पूर्व वर्ष में भी कर्मचारियों की अनिश्चिकालीन हड़ताल पर सरकार ने मांगों पर आश्वासन देने के बाद मुकड़ गई और हम कर्मचारियों की 19 दिवसीय हड़ताल को अवैध मानते हुए अवैतनिक घोषित कर दी थी। वहीं 19 फरवरी से जारी हड़ताल के 22 वें दिन अब आदेश पत्र जारी कर हमें यह बताती है कि १२ मार्च तक कार्य स्थल पर नहीं लौटे तो आपकी अनुपस्थिति यह मानी जाएगी कि आपके कार्य के प्रति रूचि नहीं है और मानव संसाधन मेनुअल के तहत अनुबंध पत्र के आधार पर सेवा समाप्ति मानी जाएगी। उनका कहना है जैसे-जैसे कर्मचारियों में आक्रोश पनपने के साथ शासकीय कार्य प्रभावित हो रही है, वैसे-वैसे सरकार अपनी नई आदेश नीतियों का दवाब बनाकर हमें कमजोर करना चाहती है।  विदित हो कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश शासन द्वारा 8 मार्च को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ. ब्रजेश सक्सेना एनएचएम मध्यप्रदेश द्वारा आदेश जारी करते हुए संविदा स्वास्थ्यकर्मियों को अपने कार्यस्थल पर उपस्थित होने के सम्बंध में आदेश जारी किए गए थे। जिसे अब संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने मानने से इंकार कर अनिश्चिकालीन हड़ताल जारी रखने के बात कही है। विदित हो कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मुख्य दो सूत्री मांगों में संविदाकर्मियों को नियमितीकरण तथा अप्रेजल के तहत हटाए गए संविदाकर्मियों की वापसी के साथ अप्रेजल प्रथा को समाप्त करने की मांग शामिल है।
न्यू बहुद्देशीय कर्मचारियों ने भी निकाली रैली
दूसरी ओर सोमवार को शासन की मांगों पर अनेदखी को लेकर संविदा स्वास्थ्यकर्मियों सहित, न्यूबहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ तथा आशा उषा सहयोगिनी कार्यकर्ताओं ने एक साथ विशाल रैली निकालकर नगर भ्रमण किया तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तीनों ही संगठनों ने जबतक मांगे पूरी नहीं होती, काम पर वापसी से मनाही कर दी है।

झाड़ फूंक में गई युवती की जान, खाना बनाते समय जहरीले सर्प ने था काटा

शव के अंतिम संस्कार का लेकर ससुराल व मायका पक्ष में हुआ विवाद

 भालूमाडा भालूमाडा थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11 में निवास करने वाली २२ वर्षीय नव विवाहिता सुमन साकेत पति विमलेश साकेत को 11 मार्च की दोपहर 2 बजे खाना बनाते समय जहरीले सर्प ने काट लिया, जहां महिला की हालत देखते हुए परिजनो ने उसे उपचार के लिए कॉलरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरो ने महिला को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। लेकिन परिजनो ने उसे जिला चिकित्सालय ले जाने की बजाय झाड फूंक कराने अमाडांड चमन चौधरी नामक व्यक्ति के पास ले गए जहां शाम 6 बजे महिला की मौत हो गई। जिसके बाद विमलेश साकेत ने अपने ससुराल फोन कर सूचना दी, जिसके बाद ससुराल पक्ष ने शंका जताते हुए थाना मऊगंज रीवा में शिकायत की गई। जिसके बाद थाना भालूमाड़ा पुलिस ने रात को ही परिजनो को समझाईश देते हुए लड़की पक्ष के लोग के बिना आए अंतिम संस्कार किए जाने से मना किया गया। जिसके बाद दूसरे दिन 12 मार्च को लड़की के पिता सुबह 8 बजे पहुंच अंधविश्वास में जकड़े परिवार के लोग फिर से महिला का शव ले जाकर ग्राम दारसागर पौड़ी के पास गुनिया बुलाकर शव का झाड़ फूंक कराते रहे। इसके बाद सुबह 9 बजे सुमन के शव को झाड फूंक के लिए पेंड्रा ले गए। जिसके बाद भालूमाडा पुलिस ने सूचना पर अनूपपुर तहसीलदार ने शव का पंचनामा कर शव पीएम के लिए भेजा गया है। जहां पंचनामा उपरांत ससुराल व मायके पक्ष के लोगो में शव के अंतिम संस्कार का लेकर विवाद होने लगा जिसके बाद तहसीलदार ने दोनों पक्षों को समझाइश दी गई। जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोगो ने शव का अंतिम संस्कार के लिए शव को मऊगंज रीवा ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।

ओला प्रभावित किसानों को समय पर राहत राशि वितरण के कलेक्टर ने दिए निर्देश

अनूपपुर। समय-सीमा की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने 
जिले के राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले के ओला प्रभावित किसानों को समय पर उनके नुकसान का आंकलन कर राहत राशि वितरित कर दी जाय। कलेक्टर ने तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि प्रभावित किसानों के बैंक खाते एवं आईएफएससी कोड का विवरण सर्वे के दौरान ही संकलित कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि ओला प्रभावित किसानों को समय पर राहत राशि वितरित करने की जवाबदारी उप संचालक कृषि, सहायक संचालक कृषि तथा तहसीलदार की संयुक्त रूप से होगी। बैठक में एसडीएम पुष्पराजग$ढ बालागुरु के.,एसडीएम अनूपपुर प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम कोतमा मिलिन्द्र नागदेवे सहित विभिन्न विभागों के खण्ड एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि रिकार्ड रूम में प्रस्तावित कार्य शीघ्रता के साथ कराएं, जिससे राजस्व रिकार्डों का संधारण व्यवस्थित रूप से हो सके। आपने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय पट्टो के वितरण की सूची तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वितरण की प्रस्तावित तिथियां निर्धारित करने के भी निर्देश दिए।
पेयजल संकटके लिये एसडीएम सप्ताहिक समीक्षा करें 
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि ग्रीष्मकालीन पेयजल संकट से निपटने हेतु संबंधित एसडीएम को प्रति सप्ताह समीक्षा करने के निर्देश दिए। आपने कहा कि जहां नल-जल योजनाएं बंद प$डी हैं, उन्हें शीघ्र चालू किया जाय। विद्युत बिल जमा नहीं होने के कारण नल-जल योजनाओं की लाईनें नहीं काटी जांय। ऐसे स्थान जहां पेयजल परिवहन की आवश्यकता है। उन्हें चिन्हित कर सूची जनपद पंचायत के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में तथा नगरीय निकायों के माध्यम से नगरीय क्षेत्रों में प्रस्ताव भेजे जांय। हैण्डपंप के संधारण, संचालन हेतु मोबाइल वैन की व्यवस्था की जाय, जिनके नम्बर तथा उनमें कार्य करने वाले प्रभारी के मोबाइल नम्बर, संबंधित एसडीएम, जनपद पंचायत कार्यालय एवं तहसीलदार को उपलब्ध कराएं जांय। सभी एसडीएम अनुविभाग स्तर पर प्रति सप्ताह बैठक लेकर पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करें तथा समय-सीमा की बैठक में प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। 
कैरियर मेले का आयोजन १५ मार्च को

बैठक में कलेक्टर ने कि बताया कि जिला मुख्यालय स्थित तुलसी महाविद्यालय में कैरियर मेले का आयोजन १५ मार्च को किया गया है। आपने कृषि, पशुपालन, मछली पालन तथा उद्योग विभाग के अधिकारियों को कैरियर मेले में छायाचित्र प्रदर्शित लगाने तथा युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन देने के निर्देश संबंधित विभागों के जिला प्रमुख अधिकारियों को दिए हैं। आपने कहा कि विभागीय योजनाओं के प्रचार साहित्य भी विद्यार्थियों को वितरित किए जांय तथा मौके पर ही बैंकों के माध्यम से ऋण प्रकरणों का निष्पादन सुनिश्चित कराया जाय। 

छेडछाड पर आरोपी शिक्षक ने शिकायत वापस लेने बनाया छात्रा पर दवाब

छात्रा की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भालूमाडा भालूमाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक शिक्षक द्वारा गुरु- शिष्या के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करते हुए नाबालिग छात्रा के साथ पूर्व मे की गई छेडछाड की गई थी, जिसपर छात्रा ने साहस दिखाते हुए पूर्व मे ही थाना मे आरोपी शिक्षक धर्मराज केवट के खिलाफ  धारा 354  एवं 7, 8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। घटना के बाद से ही आरोपी द्वारा छात्रा व उसके परिजनो को डरा धमका कर मामला वापस लेने का दवाब बनाया जा रहा था। जहां 1 मार्च को पुन: छात्रा को धमकी देने के साथ मामले पर राजीनामा का दवाब बनाया गया। जिसकी शिकायत छात्रा एवं परिजनो ने थाने पहुंच आरोपी शिक्षक धर्मराज केवट एवं भाई रमेश केवट पिता छेदीलाल केवट के खिलाफ धारा 195 ए, 506, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर दोनो आरोपियो को गिरफतार किया गया। 

5 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

भालूमाडा थाना भालूमाडा क्षेत्र अंतर्गत ११ मार्च को ग्राम जमुना स्थित अपने घर के पास खेल रही 5 वर्षीय मासूम के साथ घर के सामने निवास करने वाले २२ वर्षीय बुधराज सोनकर ने मासूम को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जहां मासूम की चीख पुकार सुन परिजनो के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकला। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बुधराम पिता शिवलोचन उम्र 22 वर्ष मूल निवासी उत्तरप्रदेश हाल मुकाम जमुना के खिलाफ अपराध क्रमांक 109/१८ धारा 354 आईपीसी एवं लैंगिक अपराध से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 7, 8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा दिया गया।
इनका कहना है
जानकारी लगते ही आरोपी को उत्तरप्रदेश भागने के पूर्व घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विजय प्रताप सिंह, एसडीओपी कोतमा    

हा.से. की अर्थशास्त्र की परीक्षा में २२ नकलची पकडे गए

अनूपपुर जिले में आयोजित हायर सेकेण्डरी की परीक्षा में सोमवार को अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें 1227 विद्यार्थियों में से 1169 विद्यार्थियों ने भाग लिया। एसडीएम पुष्पराजगढ बालागुरु के. के नेतृत्व में गठित नकल .विरोधी दस्ते द्वारा करौंदी हायर सेकेण्डरी में की गई छापेमारी में 11 नकल का प्रकरण एवं हायर सेकेण्डरी खांटी में 10 नकल प्रकरण दर्ज किए गए। इसी तरह केन्द्राध्यक्ष द्वारा हायर सेकेण्डरी भेजरी में 01 नकल का प्रकरण दर्ज किया गया। हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षा में 43 में से 38 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। 

दिग्विजय सिंह को आदिवासी कला के सिक्के, गहने व सुपाडी की छड़ी की भेट

म.प्र. व छग से आऐ नेताओं ने स्वागत कर अगले पड़ाव की दी विदाई

अनूपपुरनर्मदा परिक्रमा में निकले म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी अमृता सिंह ने 12 मार्च को अमरकंटक के मां नर्मदा सहित सभी मठ व मंदिरों में दर्शन करने के उपरांत मार्कडेंय आश्रम पहुंचे जहां सुबह आरती के पश्चात अपने आगे की यात्रा प्रारंभ की जिले के अंतिम छोर पर रवाना होने से पूर्व म.प्र. के पूर्व मंत्री बिसाहू लाल सिंह एवं मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ से आए हुए कई दिग्गज नेताओं ने उनका स्वागत कर यात्रा के अगले पड़ाव के लिए रवानगी दी। अनूपपुर जिले के पवित्र उद्गम स्थल अमरकंटक में ही पूर्व मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने अपने सैकडो समर्थको के साथ स्वागत कर विदाई दी, विदाई के अवसर पर पूर्व मंत्री श्री सिंह द्वारा अनूपपुर जिले के आदिवासी रीति रिवाजो से संबंधित सिक्को के गहने व सुपाडी से निर्मित छड़ी व अन्य आदिवासी कलाकृति भेट की जिसे दिग्गी ने काफी पसंद किया। उन्होंने इस आदिवासी कला को हमारे देश की अनमोल धरोहर बताया। वहीं अमरकंटक में छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश के प्रमुख नेताओं ने जिसमें पूर्व मंत्री चरणदास महंत, सत्यनारायण शर्मा, रविन्द्र चौबे, डॉ. प्रेमसाय सिंह, नर्मदा प्रजापति, राजकुमार पटेल सहित प्रेमकुमार त्रिपाठी, रामखेलावन राठौर, संतोष अग्रवाल, लक्ष्मण राव, सिद्धार्थ शिव सिंह, आशीष त्रिपाठी, सतेन्द्र स्वरूप दुबे, बाबा खान, रियाज अहमद, तेजभान सिंह, चंद्रशेखर सिंह, राम सिंह, यशोदा सिंह, भगवती शुक्ला, पुरुषोत्तम चौधरी, योगेंद्र राय, बाबा खान, रामाधार बैगा, निरंजन यादव और अन्य कई जिले से आए हुए प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

सांई मंदिर के सातवें स्थापना दिवस पर निकलेगी शोभा यात्रा

अनूपपुर। तिपान नदी के तट पर स्थित सांई मंदिर के स्थापना के सात वर्ष पूरे होने पर १३ मार्च  को धूमधाम से सांई बाबा की भव्य शोभा यात्रा नगर के जानकी मंदिर से बाजे गाजे के साथ निकाली जायेगी। शोभा यात्रा प्रात: १० बजे से शुरू होकर नगर विभिन्न मार्गो से भ्रमण करती हुई तिपान नदी के तट पर स्थित साई धाम मंदिर पहुंचने पर शोभायात्रा का स्वागत किया जायेगा। इस दौरान शोभायात्रा के स्वागत में रंग गुलाल ढोल ढमाको के साथ होगा। साथ ही मदिंर में विषेश पूजा अर्चन की जायेगी। छ: वर्ष पूर्ण होने पर सांई धाम कमेटी द्वारा शोभा यात्रा के बाद सांई मंदिर प्रांगण में धार्मिक भजन व विशाल भंडारा का भी आयोजन किया जायेगा। साई भक्तो सभी से अपील की  है कि इस आयोजन में सफल बनाने के लिये अपनी सहभागिता दे।

रविवार, 11 मार्च 2018

नर्मदा परिक्रमा के 163 वें दिन दिग्विजय सिंह ने सुनाया यात्रा वृतांत

अनूपपुर नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा के दिग्विजय सिंह के अमरकंटक प्रवास में रविवार 11 मार्च की सुबह 11 बजे मार्कडेय आश्रम के अग्निपीठाधिश्वर आचार्य महामंडेलश्वर स्वामी रामकृणानंदजी महराज के सानिध्य में महारूद्राभिषेक का आयोजन किया गया, जहां दिग्विजय सहित उनकी पत्नी अमृता सिंह व पदयात्रा में शामिल दल के सदस्यों ने भगवान शिव का विशेष पूजन अर्चन किया। जिसके बाद कन्या पूजन, साधु संतों का तिलक लगाकर आशीवार्द प्राप्त कर उन्हें प्रसाद का भोग लगवाया। पूजा पाठ उपरांत दोपहर 1.30 भोजन  तथा सामूहिक जनचर्चा के लिए आश्रम द्वारा बनाए मंच पर दिग्विजय सिंह ने मंच सांझा किया। इस दौरान मंच पर उपस्थित साधु-संतों ने भी सामूहिक रूप में पदयात्रा को आध्यात्मिक रूप से सराहनीय बताते दल को आशीवार्द प्रदान किए। मंच सांझा  कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने अपनी पत्नी के साथ अन्य लोगों द्वारा किए जा रहे नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा के सम्बंध में यात्रा वृतांत सुनाया। दिग्विजय सिंह ने बताया कि गुरूजी जगतगुरू शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती की आज्ञा से मैंने नरसिंहपुर जिले के दक्षिणतट बरमान घाट से नर्मदा परिक्रमा आरम्भ की। जिसमें शुरूआती दौर में लगभग 76 लोग काफिले के रूप में दल के साथ चले। लेकिन धीरे-धीरे काफिल बढ़ता गया और करवां बनते चले गए, जो समुद्र तट कटपोर पहुंचते पहुंचते 300 व्यक्तियों का दल बन गया। उसके बाद नाव में बैठकर खम्भात की खाड़ी पार कर रेवा सागर मीठी तलाई उतरे। जहां से काफिला बढते बढ़ते शनिवार 10 मार्च को अमरकंटक पहुंचा। अमरकंटक पहुंचने पर सर्वप्रथम कल्याण सेवा आश्रम में दोपहर का भोजन और विश्राम किया, वहीं गुरू भाई मार्कडेय आश्रम के अग्निपीठाधिश्वर आचार्य महामंडेलश्वर स्वामी रामकृणानंदजी महराज के आश्रम में मैंने रात्रि विश्राम किया। वहीं उन्होंने दो आश्रमों कल्याण सेवा आश्रम तथा मार्कडेय आश्रम का नाम लेते हुए बताया कि उनके आगमन के उपरांत नगरवासियों ने दोनों आश्रमों के साधु-संतों ने बहुत मान-सम्मान प्रदान किया। बताया जाता है कि म.
प्र. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा किए जा रहे नर्मदा परिक्रमा में दिग्विजय सिंह के अमरकंटक पहुंचने की खबर सुनकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पत्नी रेणुका जोगी भी रविवार को उनसे मिलने अमरकंटक पहुंची। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से सैकड़ा की संख्या में कांग्रेसी नेता दिग्विजय के दर्शन करने अमरकंटक पहुंचे। जानकारी के अनुसार 12 मार्च की सुबह लगभग 8 बजे नर्मदा परिक्रमा की पदयात्रा प्रारम्भ कर 10 बजे आरंडी संगम गुफा में अल्पहार व कपिलधारा में दोपहर का भोजन तथा पंचधारा में रात्रि विश्राम किया जाएगा। दिग्विजय सिंह के प्रवास के दौरान पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, श्यामलाल सेन, मनोज जैन, लक्ष्मीचंद्र जैन, वीरू तिम्बोली सहित अन्य लोगों ने दिनरात पदयात्रियों की सेवा की।

यातायात पुलिस ने १० वाहनो की वसूले ७७५० सम्मन शुल्क



कोतमा। जिला यातायात पुलिस ने १० मार्च शनिवार को कोतमा नगर में अभियान चलाते हुए 2 दर्जन से ज्यादा वाहन चालको के खिलाफ  कार्यवाही करते हुए 7750 रूपए का सम्मन शुल्क वसूला। इसके साथ ही अभियान में वाहन चालको को यातायात नियमो के पालन करने के साथ दो पहिया वाहन चालको को अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण



अनूपपुर। कलेक्टर अजय शर्मा ने आज जिला चिकित्सालय में चल रहे निर्माण कार्यों एवं रखरखाव का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी डॉ.आर.पी.श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

दो दिन घर घर पिलाई जायेगी जिंदगी की दो बूद



अनूपपुर। कलेक्टर अजय शर्मा के निर्देशन में जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो सघन अभियान टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जिले में ११ मार्च से १३ मार्च के मध्य ११३८५८ बच्चों को पोलियों की अमृत रूपी दो बूंद दवा पिलाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। प्रथम दिवस ११ मार्च को पोलियो बूथ पर पोलियो की दवा पिलाई गई तथा १२ एवं १३ मार्च को पोलियो दल घर-घर संपर्क कर लक्षित बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से भ्रमण के दौरान अभिभावकों से संपर्क कर लक्षित बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने हेतु प्रेरित करने तथा अभियान दिवस में मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए है।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के तहत आज प्रात: ९ बजे से पोलियो की दवा पिलाने का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जो शाम ५ बजे तक अनवरत चलता रहा। पोलियो की दवा पिलाने हेतु बस स्टैण्ड एवं रेलवे स्टेशन में भी टीमें तैनात की गई हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वा०अधिकारी डॉ.आर.पी.श्रीवास्तव ने कोतमा जनपद पंचायत क्षेत्र में, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.बी. चौधरी ने पुष्पराजग$ढ जनपद पंचायत क्षेत्र में, सिविल सर्जन डॉ. आर.के. परस्ते ने नगरीय क्षेत्रों में, डॉ. शिवकुमार पाण्डेय एवं धनेश बेलिया ने कोतमा क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों का, डॉ. मुकेश द्विवेदी एवं डॉ. सुनील खन्ना ने जैतहरी के विभिन्न सेक्टरों का पल्स पोलियो अभियान में जिला आंतिरिक पर्यवेक्षक के रूप में मॉनीटरिंग की। इसके अतिरिक्त शहरी क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान की मॉनीटरिंग हेतु सेक्टर प्रभारी तथा सेक्टर पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। जिनके द्वारा सतत् रूप से भ्रमण कर इस राष्ट्रीय अभियान की मॉनीटरिंग की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वा० अधिकारी डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरे एवं तीसरे दिन भी पोलियो दल घर-घर संपर्क कर प्रथम दिन दवा पीने से बंचित बच्चों की पहचान कर पोलियो की दवा पिलाएंगे। सम्पर्क के पश्चात् संबंधित घरों में ये दल चिन्ह भी अंकित करेंगे।

विद्युत राशि जमा करने तथा कनेक्शन विच्छेद के बाद भी विद्युत चोरी करने पर विभाग ने बनाए प्रकरण



कोतमा। विद्युत वितरण केन्द्र बिजुरी के कनिष्ठ अभियंता अरविंद पहाडे ने 10 मार्च को ग्राम कटकोना मे विद्युत बिल की बकाया राशि जमा न करने एवं कटिया फंसा कर अवैध विद्युत चोरी पकडने के लिए विद्युत विभाग की टीम के साथ दबिश दी गई, जिसमें विद्युत बिल की राशि जमा नही करने पर कनेक्शन विच्छेद होने जाने के बाद भी कटिया फंसा कर जगदीश प्रसाद पांडेय पिता कमला पांडेय जिनके ऊपर विद्युत की 36 हजार 969 रूपए राशि बकाया होने के बाद भी बिजली चोरी करते पाए गए, वहीं संतोष यादव पिता मिठाईलाल यादव जिन पर 18 हजार 800 रूपए, तुलसी दास तिवारी पिता रामगरीब तिवारी की बकाया राशि 19 हजार 638 रूपए, दलवीर सिंह पिता गणेश सिंह पर 17 हजार 249, हीरामणि तिवारी पर 6 हजार 587 विद्युत की बकाया राशि थी। वहीं जगदीश पांडेय ग्राम कटकोना द्वारा अपने खेत मे दो हर्स पॉवर का मोटर कटिया फंसा कर चोरी के बिजली से उपयोग करते पाया गया, वही लक्ष्मण सिंह पिता रामासिंह घर मे चोरी का बिजली उपयोग करते पाए गए इनके अलावा ग्राम कटकोना मे ही जो उपभोक्ता दो माह से अधिक बिजली का भुगतान नही किए थे उनके भी विद्युत लाईन काटी गई।
इनका कहना है
उच्च अधिकारियो के निर्देशन मे विद्युत बिल की बकाया राशि वसूलने एवं जांच निरीक्षण किया गया। जिस दौरान चोरी करते पाए जाने पर प्रकरण बनाया साथ ही बकाया ना देने पर सभी की लाईन काटी गई।
अरविंद पहाडे, कनिष्ठ अभियंता बिजुरी

रेलवे प्लेटफार्म में जीआरपी ने तीन आरोपियो से जब्त किया 51 लीटर अवैध शराब



बिहार ले जाने प्लेटफार्म में ट्रेन का कर रहे थे इंतजार
अनूपपुर। रेलवे स्टेशन अनूपपुर के प्लेटफार्म क्रमांक १ में ३ संदिग्ध व्यक्तियो के देखे जाने की सूचना पर जीआरपी एवं आरपीएफ पुलिस ने तीन संदिग्धो को पकडते हुए उनकी तलाश ली गई, जिनके पास से ६ बैग में रखे ५१ लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त किया गया, जिसे बिहार में ले जाकर बेचने के लिए प्लेटफार्म क्रमांक १ में ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। पूरे मामले की जानकारी जीआरपी चौकी प्रभारी बिजेन्द्र मिश्रा ने देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की 3 व्यक्तियो द्वारा 6 बैग मे कुछ सामान लेकर आरपीएफ पोस्ट के आगे ओव्हर ब्रिज के पास बैठे हुए हैं। सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी प्रभारी बिृजेन्द्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र झारिया, राजेन्द्र सिंह के साथ संदीप, विजय, वृंदावन सहित आरपीएफ टास्क टीम प्रभारी एसआई आर.एस. मिश्रा, आरक्षक एसडी समाधिया, पुरूषोत्तम मिश्रा, उमेश शर्मा  के साथ पहुंच तीनो व्यक्तियों की तलाशी ली गई। जिनसे से एक आरोपी नाबालिग था। वही दूसरा आरोपी विपिन पिता सतन पासवान उम्र 21 वर्ष निवासी तितराइन औरंगाबाद बिहार एवं तीसरा आरोपी राकेश रविदास पिता बलिराम राम उम्र 19 वर्ष निवासी थाना घोठिया औरंगाबाद बिहार को पकडते हुए समान की तलाशी ली गई। जिसमें आरोपियो के पास से जप्त 6 बैगो मे से 68 बॉटल कुल ५१ लीटर अवैध अंग्रेजी शराब मिली जिसकी अनुमानित कीमत 51 हजार 980 रूपए को बिना वैद्य दस्तावेजो के पाए जाने पर जप्त किया गया। पूछताछ पर आरोपियो ने बताया कि वह अंग्रेजी शराब को बैग में भरकर बिहार मे बेचने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने तीनो आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 23/18 धारा 34 (२) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय मे पेश किया गया।

आंगनबाड़ी,जनस्वास्थ्य रक्षक,जन अभियान की कार्यकर्ताओं ने सम्हाली पोलियो अभियान की कमान

 विधायक, कलेक्टर ने दो बूंद जिन्दगी की पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
अनूपपुर। नौनिहालों में विभिन्न दिव्यांगता के प्रकोप से बचाने रविवार ११ मार्च को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत नौनिहालों ने दो बूंद जिंदगी की खुराक ली। पल्स पोलियों के तहत नौनिहालों को दवाई पिलाने जिलेभर के १००६ बूथ बनाए गए, जहां २०५८ कार्यकर्ताओं ने बच्चों को पल्स पोलिया की दवाई पिलाई। इसकी शुरूआत जिला चिकित्सालय में विधायक विधायक रामलाल रौतेल सहित नपा अध्यक्ष रामखिलावन राठौर द्वारा नवजात शिशुओं को दवाई पिलाकर की। विधायक ने इस मौके पर जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर मरीजों के हाल-चाल जाना। वहीं कलेक्टर अजय कुमार शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो घंूट पिलाई। सीएमएचओ डॉ. आरपी श्रीवास्तव के अनुसार जिले में लक्षित 113858 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाया जाएगा। जिसमें यह अभियान 3 दिनों तक चलेगा। पहले दिन बच्चों को बूथ पर दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए 13 मोबाइल टीम, 2058 वैक्सीनेटर तथा 110 सुपरवाइजर की डयूटी लगाई गई है। शेष 2 दिनों तक मैदानी कार्यकर्ता दवा से वंचित बच्चों के घर पहुंचकर उन्हें दवा पिलाएंगे। कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा अभियान के दौरान कोई भी बच्चा छूटने नहीं पाए, जरूरत के अनुसार अमलों को कार्यक्षेत्र में लगाए।
संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के साथ न्यूबहुद्देशीय कर्मचारी संघ तथा आशा, उर्षा-सहयोगिनी संगठन द्वारा अपनी मांगों में की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल में स्वास्थ्य विभाग ने पल्स पोलिया दवाई पिलाने के लिए चार संगठनों की मदद ली। जिसे दो दिनों के प्रशिक्षण के उपरांत आज से मैदान में उतारा। स्वास्थ्यकर्मियों की कमी की पूर्ति में स्वास्थ्य विभाग ने जनस्वास्थ्य रक्षक की जिलेभर से ९०० सदस्यों, पीएलए की प्रशिक्षित ५७६ महिलाएं, बीएसडब्ल्यू वर्कर(जन अभियान) के ४०० कार्यकर्ताओं के साथ जिलेभर की १०३० आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पल्स पोलिया ड्रोप पिलाने में लगाया गया है।

एक पल्स पोलियो अभियान...पापा - मम्मी के लिये

मनोज व्दिवेदी, कोतमा ,अनूपपुर
आज रविवार ,११ मार्च को  एक यात्रा के लिये अनूपपुर रेलवे जंक्शन पहुंचना हुआ। ट्रेन विलंब थी, इसलिये इंतजार के दॊरान जिला अस्पताल की दो नर्स बहनों को पल्स पोलियो ड्राप बच्चों को पिलाने के लिये कवायद करते देखा। छोटे छोटे बच्चॊं को पोलियो ड्राप पिलाना ग्रामीण क्षेत्र मे जरा भी आसान नही होता। नर्सॊं को देख कर या दवाईयों का मामला देखकर आम तॊर पर बच्चे बुक्का फाड कर रोने लगते हैं, मचल जाते हैं। वही दूसरी ओर ऐसे माता पिता भी दिखे जो ड्राप पिलवाने मे रुचि नही दिखला रहे थे या ऐसा भाव था कि मानो देश पर अहसान कर रहे हों। जाहिर है वे समाज - देश पर अहसान तो कर ही रहे थे,क्योंकि ड्राप पिलाने से देश का भविष्य स्वस्थ रहता है । स्वस्थ देश ही तेजी से विकास कर सकता है।
 
पल्स पोलियो अभियान के प्रचार प्रसार के लिये सरकार प्रतिवर्ष करोडों रुपये खर्च करती है। अमिताभ बच्चन जैसे ब्रांड एम्बेसेडर टीवी पर लोगों से बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने की अपील करते हैं। लोगों मे जागरुकता का इस कदर आभाव है कि सब कुछ शासकीय मशीनरी पर छोड दिया जाता है। लोग विवाह करा कर बच्चे पैदा करने व उनपर अपनी अपेक्षाओं का पहाड लादने को ही सब कुछ मान लेते हैं। दर असल मामला जागरुकता का है। स्वास्थ्य के साथ शासकीय योजनाओं, नियम कायदों के साथ कर्तव्यों के प्रति लोगों की अनभिज्ञता देश पर भारी पड रही है।विकसित राष्ट्रों की तुलना मे हमारा देश सिर्फ इसी लिये पीछे है क्योंकि हम जागरुक नही है। दिमागी दिवालिये पन से बचने - बचाने के लिये एक ऐसा अभियान बच्चों के पापा - मम्मियों के लिये होना चाहिये । पल्स पोलियो ड्राप पिलाने के लिये माता पिता स्वत: अस्पताल जाएं ,जानकारी लें,समय पर ड्राप पिलाएं तो बेहतर। अन्यथा हमारा स्वास्थ्य अमला,सरकार तो है ही हमारी - आपकी सेवा के लिये।

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...