अनूपपुर। चचाई थाना
अंतर्गत ग्राम बकही में चचाई पुलिस ने 25 सितम्बर को रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर
जब्त कर खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। मामले की जानकारी देते हुए उप निरीक्षक
बी.एन प्रजापति ने बताया कि एसडीओपी उमेश गर्ग के निर्देशन में 25 सितम्बर को ग्राम बकही के
पास ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 65 एए 1836 एवं एक बिना नंबर की टैक्टर को रोक कर वाहन में लोड रेत से
संबंधित दस्तावेजो की मांग की गई। जहां वाहन चालक सूरज पिता समय लाल सिंह उम्र 18 वर्ष एवं मथुरा महरा पिता
गंगाराम महरा उम्र 22 वर्ष दोनो निवासी ग्राम बकही ने मौके पर किसी भी तरह का दस्तावेज
नही दिखाया गया, जहां पुलिस ने दोनो वाहनो को थाने में खड़ा कराते हुए खनिज एक्ट
की धारा 18 (1), 18 (5) म.प्र. खनिज भंडारण एवं परिवहन निवारण नियम 2006 के तहत कार्यवाही की गई।
मंगलवार, 25 सितंबर 2018
चचाई में पुलिस की सह पर चल रहा अंक गणित का खेल,सैलून की दुकान बनी केंद्र
अनूपपुर। चचाई थाना
अंतर्गत इन दिनो अवैध खेलो के संचालन अवैध पर रोक नही लग पा रही है, जहां चचाई बाजार में संचालित
सैलून में इन दिनो सट्टा पट्टी का खेल खिलवाया जा रहा है, जिसकी जानकारी चचाई पुलिस
को होने के बाद भी इस अवैध खेल को रोकने पुलिस उदासीनता बरत रही है। जिसके कारण चचाई
नगर व आसपास के ग्रामीण इस 1 के 80 खेल में अपनी जमा पूंजी गवां रहे है। जहां पुलिस की संलिप्ता
चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं आसपास के लोगो की लगातार शिकायत के बाद भी क्षेत्र
में चल रहे सट्टे के काराबोर को लगाम कसने में बरती जा रही उदासीनता को देखते हुए जहां
लोगो में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं सटोरियों द्वारा बिना किसी भय के खुले आम सट्टा काटते देखे जा रहे है।
मतदाता जागरूकता के लिये जिलें में संचालित की जा रही है विभिन्न गतिविधियॉ
अनूपपुर। विधानसभा निर्वाचन २०१८
को दृष्टिगत रखतें हुये जिलें में मतदाता जनजागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियॉ
संचालित की जा रही है। जिसके तहत ईवीएम एवं वीवीपैड का प्रदर्शन हार्ट बाजार,
आईटीआई,
महाविद्यालय
स्तर तथा मतदान केन्द्रों में किया जा रहा है। इसी तरह मतदाता जागरूकता रैली,
मतदान करेंगें
हम हस्ताक्षर अभियान, रंगोली दिवार लेखन, साईकिल रैली, सेल्फी विद ईपिक,मतदाता जागरूकता लोकगीत प्रदर्शन
किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मतदान केन्द्र स्तरीय जागरूकता गु्रप का गठन किया
गया है।
समय पर एवं उत्कृष्ट सेवा प्रदाय की कलेक्टर ने दिलाई शपथ
अनूपपुर। कलेक्टर अनुग्रह पी ने आज
लोक सेवा दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रैट सभागार में समय पर, उचित एवं उत्कृष्ट सेवा प्रदाय
करने की शपथ दिलाई। सभागार में उपस्थित विभिन्न विभागों के प्राधिकृत अधिकारियों ने
आमजनो की सेवा करने की शपथ ली। उल्लेखनीय है कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम २०१० के क्रियान्वयन
के पश्चात हर वर्ष २५ सितंबर लोक सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। लोक सेवा दिवस
मनाने का उद्देश्य लोक सेवा गारंटी अधिनियम का उत्कृष्ट क्रियान्वयन सुनिश्चित करना
एवं नागरिकों तक इस अधिनियम अंतर्गत प्रदाय की जाने वाली सेवाओं की जानकारी पहुँचाना
है। जिला लोक सेवा प्रबंधक सोनू सिंह राजपूत ने बताया कि २५ सितम्बर से २ अक्टूबर के
मध्य लोक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत लोक सेवा अधिनियम अंतर्गत प्रदान की
जाने वाली सेवाओं एवं प्रक्रियाओं के सम्बंध में जागरूकता लायी जाएगी।
जनसुनवाई में कलेक्टर ने किया आवेदकों की समस्याओं का निदान
अनूपपुर। जनसुनवाई में कलेक्टर अनुग्रह
पी ने आवेदकों की समस्याओं को सुना सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा कर निराकरण का प्रयास
किया। जनसुनवाई में ग्राम कोदैली पों० बरबसपुर निवासी मोहन लाल यादव पिता चिंता प्रसाद
यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत मजदूरी राशि एवं शौचालय की एक भी किस्त न मिलने
के संबंध में, ग्राम जमुनिहा टोला वार्ड नं. ०५ अनूपपुर निवासी कृष्णा बसोर ने अनुदान राशि दिलवाये
जाने के संबंध में,ग्राम लोढी ग्राम पंचायत सड्डी कोतमा लाला बैगा ने नाम पर वनाधिकार
पट्टे में बैगा की जगह भरिया जाति लिखा गया है उसे सम्पूर्ण रूप से सुधरवाये जाने के
संबंध में, ग्राम दुलहरा जमुना प्रसाद साहू ने भूमि खतौनी एवं खसरा की नकल वर्ष १९५८-५९ निकलवाये
जाने के संबंध में, तथा अन्य विषयक आवेदकों से आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में
विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जिन्होंने आवेदकों की समस्याओं के निराकरण
की आवश्यक पहल की।
आयुष्मान भारत के सपने को साकार करने में फार्मेसी छात्रों की अहम भूमिका
सोमवार, 24 सितंबर 2018
पुलिस ने गुम किशोर को भोपाल से खोज किया परिजनों को सुपुर्द
अनूपपुर। भालूमाड़ा थानांतर्गत
फुनगा चौकी के गांव रक्शा से लापता हुए 16 वर्षीय किशोर कन्हैयालाल जोगी पिता प्रदीप जोगी को भालूमाड़ा
पुलिस ने आखिरकार भोपाल से ढूढऩे में सफलता पाई है। किशोर के गुमशुदगी पर परिजनों ने
थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसपर पुलिस ने अपराध क्रमांक 358/18 की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया
था। जिसे सोमवार की सुबह भालूमाड़ा थाना प्रभारी ने परिजनों को बुलाकर किशोर को उनके
सुपुर्द किया। किशोर को पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।
नाबालिग के अपहरण में सहयोग पर नौसाद एवं युवती गिरफ्तार
अनूपपुर। चचाई थाना
अंतर्गत सेकेण्ड एफ से 16 वर्षीय नाबालिग की अपहरण मामले में जहां पुलिस ने मुख्य आरोपी
को गिरफ्तार करने के बाद 24 सितम्बर को नाबालिग के अपहरण में सहयोग किए जाने पर धारा 368,120 बी के आरोपी नौसाद खान उर्फ
सोनू पिता सलाम खान उम्र 28 वर्ष एवं 18 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया गया है। चचाई थाना अंतर्गत
5 सितम्बर को सेकेंड चचाई
एफ में निवास करने वाली 16 वर्षीय नाबालिग की को घर से भगा ले जाने पर पुलिस ने अज्ञात
आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत मामला पंजीबद्ध कर पतासाजी की गई, जहां पतासाजी के दौरान पुलिस
ने 14 सितम्बर को अनूपपुर मुख्यालय में संचालित मारूति होटल के कमरा नंबर 6 से नाबालिग को आरोपी आदिल
खान के कब्जे से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 363, 366, 376, 376 (2) एन, 368, 120 बी, 506 एवं 5,6 पॉस्को एक्ट के तहत मामला
पंजीबद्ध किया गया, जहां पुलिस की पूछताछ पर नाबालिग ने बताया कि उसे भगाने में नौसाद खान उर्फ सोनू
पिता सलाम खान उम्र 28 वर्ष निवासी बस स्टैण्ड अनूपपुर, महमूद एवं 18 वर्षीय युवती ने सहयोग दिया
था। जहां नौसाद खान ने 15 सितम्बर को बस स्टैण्ड में मिला था, जहां उसने नाबालिग और आदिल
खान को मारूति होटल के कमरा नंबर 6 में अपनी आईडी के माध्यम से रूम दिलवाने तथा खाने पीने
की व्यवस्था किए जाने की बात कही थी। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ धारा 368,120 बी के तहत मामला पंजीबद्ध
करते हुए 24 सितम्बर की दोपहर 3 बजे बस स्टैण्ड अनूपपुर से नौसाद खान उर्फ सोनू को एवं 18 वर्षीय युवती निवासी चचाई
सेकेण्ड एफ को गिरफ्तार किया गया, वहीं पुलिस ने नौसाद खान उर्फ सोनू को न्यायालय में पेश
किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं आरोपियों को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक
बी.एन.प्रजापति, आरक्षक मनीष सिंह,महिला आरक्षक सरिता लकड़ा द्वारा
नाबालिग की पतासाजी में सराहनीय योगदान रहा।
सरिया लोड ट्रक किररघाट उतरते पेड़ से टकराया, स्टेरिंग में फंसकर चालक की मौत
परिचालक घायल चिकित्सालय में भर्ती
अनूपपुर। रायपुर
से सतना सरिया लोड कर राजेन्द्रग्राम से किररघाट उतर रहा ट्रक सोमवार की दोपहर ३ बजे के आसपास ढलायुक्त मार्ग पर अनियंत्रित
होकर पेड़ से टकराते हुए अन्य पेड़ पर पलट गया। घटना में 35 वर्षीय चालक शिवदयाल यादव
निवासी पुरानी बस्ती अमराडंडी अमलाई की ट्रक के अंदर ही स्टेरिंग में फंसकर मौत हो
गई, जबकि पेड़ में लगी जोरदार ठोकर के दौरान सामने की शीश को तोड़ते बाहर फेंकाया परिचालक
18 वर्षीय सुनील सिंह गोंड
पिता रमेश सिंह गोंड वार्ड क्रमंाक 8 अमलाई निवासी घायल होकर बाल बाल बच गया। स्थानीय लोगों
की मदद से घायल परिचालक को सुनील सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया
गया। वहीं मृतक के सम्बंध में लोगों ने कोतवाली पुलिस सहित राजेन्द्रग्राम थाना को
सूचना दी। घायल परिचालक के अनुसार घटना लगभग 3 बजे के आसपास घटी,
जब रायपुर से
सरिया लोड कर सतना जा रहा ट्रक क्रमांक सीजी 29 ए 5167 किररघाट उतरते समय अचानक
अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी पेड़ से जा टकराया। ठोकर इतना जोरदार था कि परिचालक
सामने की शीशा की ओर फेंकाया तथा तोड़ते हए आधा से ज्यादा शरीर बाहर निकल आया। अभी
ठोकर लगी ही थी कि ट्रक सरिया सहित सड़क किनारे परिचालक की ओर से पेड़ पर पलट गया।
लोगों ने परिचालक को बाहर निकाला, लेकिन चालक स्टेरिंग से दबने के कारण बाहर निकाला नहीं
जा सका। घटना में ट्रक का बॉड्री पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस
शव को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।
घायल भालू उपचार होगा बांधवगढ़ में
अनूपपुर। वनपरिक्षेत्र
जैतहरी अंतर्गत बीट वेंकटनगर के ग्राम निगोरा में सोमवार की सुबह ग्रामीण चरवाहों ने
लगभग 8 वर्षीय भालू को घिसटकर चलने की जानकारी वनरक्षक सतेन्द्र मिश्रा वेंकटनगर को दी।
सम्भावना है कि रात के दौरान पटरी पार कर रहा भालू किसी अज्ञात टेरन की चपेट में आ
गया होगा। जिसपर एसडीओ वनविभाग
अनूपपुर श्रीकांत शर्मा, पशु चिकित्सक डॉ. सचिन सलैया,
परिक्षेत्र
अधिकारी सुरेश बहादुर सिंह सहित परिक्षेत्र सहायक वेंकटनगर सीताराम मिश्रा व आरएस सिकरवार
तथा वन्यप्रेमी शशिधर अग्रवाल ने मौके पर पहुंच भालू की तलाश की तथा ग्रामीणों से पूछताछ
किया। जहां घायल भालू के उपचार अनूपपुर में नहीं होने पर तत्काल बांधवगढ़ रिजर्व टाईगर
परियोजना अधिकारी को पत्र लिख रेस्क्यू करने की अपील की।
ग्राम हर्राटोला एवं परसेल कला में पत्थरो का हो रहा अवैध उत्खनन
प्रतिबंध के बावजूद विस्फोटक सामग्री
का हो रहा उपयोग
अनूपपुर / राजेन्द्रग्राम । निकटवर्ती राज्य छत्तीसगढ़ के खनिज माफिया पुष्पराजगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत
हर्राटोला में सरस्वती माइनिंग एंड क्रेसिंग ग्राम परसेल कला में मेसर्स प्रशांत चौधरी
द्वारा पत्थरो के उत्खनन में विस्फोटक सामग्री का खुलेआम उपयोग किया जा रहा है। जिसके
कारण आसपास के ग्रामीणो मे दहशत का महौल बना हुआ है, इसके साथ ही लीज से हटकर आसपास के
क्षेत्रो से भी अवैध पत्थरो का उत्खनन किया जा रहा है। इन दोनो क्रेशर का वास्तविक
मालिक जय प्रकाश जेठानी उर्फ जेठू सेठ के नाम से जाना जाता है। जिसकी लगातार शिकायत
के बाद खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा बिना कोई कार्यवाही किए सिर्फ खाना पूर्ति
कर अपना कोरम पूरा कर रहे है। जिसके कारण क्षेत्र में पत्थरो का अवैध उत्खनन से लेकर
अवैध परिवहन एवं चट्टानो को तोडने के लिए डेटोनेटर एवं बारूद का धडल्ले से इस्तेमाल
उपयोग करते हुए पत्थरो को भारी वाहनो के माध्यम से पीएमजीएसवाई की सड़को से परिवहन
किया जा रहा है। ग्रामीणो ने बताया की ग्राम हर्राटोला, परसेल कला एवं इसके आसपास
के ग्रामो का अगर जिला प्रशासन द्वारा निरीक्षण किया जाए तो सैकड़ो अवैध खदाने दिखाई
देगी जहां खनिज माफिया द्वारा करोड़ो का राजस्व चोरी करने में लगे हुए है।
विस्फोटक सामग्री का हो रहा खुले
आम उपयोग
भारत सरकार नई दिल्ली एवं म.प्र.
शासन की विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9 (ख) एवं विस्फोटक पदार्थ 1908 की धारा 4 एवं 5 के नियमों की खुले आम धज्जियां
उड़ाई जा रही है, विस्फोटक अधिनियम 2008 के नियम के 24 प्रावधानो के अनुसार विस्फोटको
के विनिर्माण कब्जा विक्रय प्रयोग या वहन के लिए अनुज्ञाप्ति धारण करने एवं शासन के
निर्देशो का पूर्ण रूपेण पालन करने, समय-समय पर निरीक्षण कर नियमो के
अनुरूप कार्य की पुष्टि के निर्देश है। बावजूद इसके ग्राम परसेल कला सहित आसपास के
क्षेत्र में पत्थरो का उत्खनन के लिए प्रतिबंध के बावजूद विस्फोटक सामग्रीका उपयोग
कर रहे है।
8 करोड 75 लाख की निकल चुकी रिकवरी
जय प्रकाश जेठानी पर प्रशासनिक कार्यवाही
के दौरान लगभग 8 करोड 75 लाख रूपए की रिकवरी का प्रकरण बनाया गया था,
जो आज दिनांक
तक लंबित है और ना ही प्रशासन द्वारा अब तक इसकी वसूली किए जाने पर किसी तरह का ध्यान
दे रही है। वहीं पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को द्वारा विधानसभा
मे भी उठाया जा चुका है फिर भी प्रकरण का निराकरण न होना जिला प्रशासन की उदासीनता
का प्रतीक है। वहीं एक अन्य मामले पर लगभग 50 लाख की रिकवरी जयप्रकाश पर निकली
थी, इस प्रकरण मे भी प्रशासन द्वारा निराकरण में उदासीनता बरती गई है।
इनका कहना है
मैने सभी दस्तावेजो सहित कार्यालय
बुलाया गया है, यदि दस्तावेजो में किसी भी प्रकार की कोई कमी पाई जाती है तो
निश्चित रुप से कार्यवाही की जाएगी।
पंकज नयन तिवारी, तहसीलदार पुष्पराजगढ़
आयुष्मान भारत के सम्बंध में जानकारी के लिए जिला चिकित्सालय में खुला है कियोस्क
अनूपपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
अधिकारी डॉ. आर.पी.श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारम्भ
23 सितम्बर
को किया जा चुका है। डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत एसईसीसी
सेंसस में चिन्हित डी1 से डी 7(डी6 को छोड़कर)श्रेणी के परिवारों एवं असंगठित श्रमिक परिवारों
को राज्य के अंदर चिन्हित अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक की प्रतिवर्ष प्रति
परिवार को स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करायी जाएँगी। योजनांतर्गत लगभग 1400 बीमारियों के उपचार हेतु
सुविधाएँ दी जाएगी। चिन्हित अस्पतालों में प्रारम्भिक जाँच उपरांत समस्त जाँच एवं 10 दिन तक की दवाइयाँ प्रदान
की जाएगी इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नही देना पड़ेगा। इस योजना से सम्बंधित किसी
भी जानकारी के लिए जिला चिकित्सालय में बने कियोस्क में सम्पर्क किया जा सकता है।
वच्छता पखवाड़े में हो रही हैं विविध गतिविधियां, दिया जा रहा है संदेश
अनूपपुर। सम्पूर्ण जिले को स्वच्छ
सुंदर एवं सुगढ बनाने का अभियान लगातार जारी है। इस अभियान को स्वच्छता पखवाड़े में
और भी बल मिल गया है। बच्चे बड़े सभी ने स्वच्छता को आचरण में लाने का प्रण ले अन्यो
को भी इस हेतु प्रेरित करने की ठान ली है। बच्चे अच्छी स्वच्छ आदतें सीखकर स्वयं एवं
घर वालों को सिखा रहे हैं वहीं जागरूक नागरिक सम्पूर्ण समाज में स्वच्छता संदेश के
वाहक बने हैं। सभी के सहयोग से ही अनूपपुर सुगढ बनेगा। कलेक्टर अनुग्रह पी,
मुख्य कार्यपालन
अधिकारी जिला पंचायत डॉ.सलोनी सिडाना ने इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता संदेश का
अधिक से अधिक प्रसार करने के लिए कहा है। स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए प्रयासों
की सराहना की है एवं अनूपपुर के सभी निवासियों से स्वच्छ आचरण अपनाने और परिवेश को
स्वच्छ रखने में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया है।
निर्वाचन की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा
सभी दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम
शीघ्र संपन्न कराने दिए निर्देश
अनूपपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन
अधिकारी अनुग्रह पी ने जिले में निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में हो रही गतिविधियों
की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने शराब जब्ती, मोटर यान अधिनियम, संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम
के अंतर्गत एवं पोलिंग बूथ में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के सम्बंध में गई कार्यवाहियों
की जानकारी ली। अनुग्रह पी ने उक्त सम्बंध में की जा रही कार्यवाहियों को दैनिक रूप
से प्रदान करने के लिए कहा है। उक्त गतिविधियों के सम्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही
या उदासीनता नही होनी चाहिए। कलेक्टर ने वल्नरबिलिटी
मैपिंग, स्ट्रॉंग रूम की व्यवस्थाओं, निर्वाचन हेतु आवश्यक सामग्रियों, वाहनों एवं अन्य सुविधाओं
की उपलब्धता के संबंध में अब तक की गई गतिविधियों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु गठित
दलों को उनकी जिम्मेदारियों, प्रक्रियाओं, प्रतिवेदन के तरीकों एवं प्रारूपों
से अवगत कराने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी ली। प्रशिक्षण कार्यक्रम में दलों
के सदस्यों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा
निर्देशों से अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए साथ ही प्रशिक्षण सामग्री के साथ चेक
लिस्ट का भी प्रदाय किया जाए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. सलोनी
सिडाना, अपर कलेक्टर डॉ. आरपी तिवारी, एसडीएम पुष्पराजगढ़ बालागुरु के, एसडीएम कोतमा मिलिंद नागदेवे,
एसडीएम अनूपपुर
नदीमा शीरी, डिप्टी कलेक्टर अमन मिश्रा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
निर्वाचन प्रक्रिया में दिव्यांग जनो की परिभाषा विस्तृत - कलेक्टर
अनूपपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन
अधिकारी अनुग्रह पी ने बताया निर्वाचन प्रक्रिया में दिव्यांग जनो की परिभाषा विस्तृत
है। समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों
को बताया कि ऐसे सभी व्यक्ति जैसे वृद्ध नागरिक (70 वर्ष की उम्र से अधिक), गर्भवती महिलाएं (7 महीने से ऊपर), लैक्टेटिंग माताएं (42 दिन) आदि जिन्हें आवागमन
में परेशानी है को भी निर्वाचन हेतु दिव्यांग जन की विस्तृत परिभाषा अंतर्गत चिन्हांकन
हेतु कहा है। ताकि निर्वाचन के समय वोलंटियर्स की मैपिंग एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध
कराइ्र जा सकें।
आदिवासी समाज में बढ़ते अंतर पर चिंतन की आवश्यकता
अनूपपुर। आदिवासी
समुदाय में आ रहे सामाजिक परिवर्तनों पर चिंतन और इसका समाज पर प्रभाव जानने के उद्देश्य
से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकटंक में दो दिवसीय राष्ट्रीय
सेमीनार सोमवार से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रमुख वक्ताओं ने आदिवासी समाज के विभिन्न
वर्गो में सामाजिक और आर्थिक स्तर पर बढ़ रहे अंतर को इंगित करते हुए इसे दूर करने
के लिए नई नीतियां लागू करने का सुझाव दिया। मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव
संग्रहालय, भोपाल के निदेशक प्रो.सरित कुमार चौधरी ने देश के विभिन्न क्षेत्रों से अलग-अलग
समुदायों द्वारा स्वयं को आदिवासी समुदाय में शामिल करने की मांग का जिक्र करते हुए
कहा कि यह ऐतिहासिक रूप से विभिन्न समुदायों को उसके नैतिक और सामाजिक अधिकार न दिए
जाने के कारण हो रहा है। जिसकी वजह से सामाजिक आंदोलन शुरू हुए। उन्होंने कहा कि सामाजिक
अंतर को खत्म करने और शासन में आम लोगों की भागीदारी को बढ़ा कर इन चुनौतियों का मुकाबला
किया जा सकता है। उन्होंने आदिवासी समाज पर शोध को बढ़ावा देने के लिए कई और संस्थान
स्थापित करने का सुझाव दिया जो नई नीतियां सुझा सके और इन्हें लागू करने के लिए उपयोगी
सुझाव दे सके। अमेरिका स्थित कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय की प्रो. अन्नपूर्णा देवी
पांडे ने अमेरिका और भारत में आदिवासी समाज की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि 21वीं सदी में जिस प्रकार से
शहरीकरण बढ़ रहा है उससे आदिवासियों के सामाजिक और आर्थिक स्तर को बेहतर बनाने और उनके
विस्थापन को रोकने के लिए नई नीतियां बनानी होंगी। इससे पूर्व निदेशक (अकादमिक) प्रो.
आलोक श्रोत्रिय ने आदिवासी समाज में शिकार, भोजन एकत्रित करने और उनकी खुशहाली
का जिक्र करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में वे जिस प्रकार स्वयं को प्रसन्न रखते
हैं उससे समाज के अन्य वर्गो को सीख लेने की आवश्यकता है। उन्होंने नई तकनीक विशेषकर
मोबाइल का आदिवासी समाज पर प्रभाव जानने का भी सुझाव दिया। कार्यक्रम में संयोजक प्रो.एस.आर.पा$ढी और सह-संयोजक प्रो.रंजन
हंसीनी साहू ने भी भाग लिया। संचालन डॉ. चाल्र्स वर्गीज ने किया।
रविवार, 23 सितंबर 2018
प्रेम प्रसंग में प्रेमी ने प्रेमिका का गला दबाकर की थी हत्या
अनूपपुर। कोतवाली अनूपपुर अंतर्गत ग्राम भोलगढ़ में 21 सितम्बर को अज्ञात युवती
की हत्या का खुलासा 23 सितम्बर को पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव
शर्मा एवं एसडीओपी अनूपपुर उमेश गर्ग ने प्रेसवर्ता कर किया। वहीं पुलिस अधीक्षक तिलक
सिंह ने बताया कि प्रेमिका के किसी और से फोन में बात करने तथा किसी और से भी प्रेम
संबंध पर गला दबा कर प्रेमिका ने हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया
कि 21 सितम्बर को ग्राम भोलगढ़ के जंगल में अज्ञात युवती का 7 दिन पुराना शव मिलने की
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए युवती की हत्या किए
जाने की आशंका जताते हुए शहडोल से एफएसएल अधिकारी को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची
पुलिस ने स्थानीय लोगो से युवती की पहचान के संबंध में पूछताछ की गई, जहां युवती का पहचान नही
की जा सकी,कोतवाली निरीक्षक प्रफुल्ल राय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि युवती की
शिनाख्त नही हो पाने पर कोतवाली में दर्ज गुम इंसान एवं गुमशुदा बालिकाओं से संबंधित
आधारो पा पतासाजी की गई, जिस पर 20 सितम्बर को गुमशदगी की रिपोर्ट अपराध के आधार पर अपह्त
युवती के संदेह पर परिजनो से पूछताछ की गई तथा गुमशुदा की मॉ के पास जाकर शव के वस्त्रों
एवं कलाई में बंधे सफेद काले गुरिया की माला देखकर मृतिका की मॉ ने उसे स्वयं की पुत्री
के रूप में पहचाना। वहीं युवती की मॉ ने बताया कि पहचान 15 सितम्बर की सुबह लगभग 10 बजे युवती बिना कुछ बताए
घर से चली गई थी, जो वापस नही आई। पूछताछ पर युवती की मॉ ने बताया की उसकी पहचान
पास के ही गांव के रज्जन कोल पिता हीरालाल कोल निवासी मेडियारास के साथ था। शंका के
आधार पर पुलिस ने रज्जन कोल पिता हीरालाल कोल निवासी मेडियारास को पतासाजी कर उसे 22 सितम्बर को ग्राम मेडियारास
से गिरफ्तार कर पूछताछ की जहां रज्जन कोल ने अपना अपराध स्वीकार कर बताया कि उसका वर्ष
2014 से युवती के साथ प्रेमसंबंध
था, वहीं 15 सितम्बर को वह अनूपपुर बस स्टैण्ड में युवती से मिला और अपने साथ चलने को कहा
किन्तु युवती ने उसके साथ जाने से इंकार कर दी और फुनगा की ओर जाने वाली बस में बैठ
गई, जहां युवक भी उसी बस में बैठ गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि युवती के भोलगढ़
में उतरने के बाद वह उसे जंगल की ओर बातचीत के बहाने ले गया। जहां बातजीत के दौरान
युवती के मोबाइल में बार-बार फोन आने लगा, जहां उसे किसी लड़के के द्वारा फोन
आने की शंका हुई और युवती से पूछने पर उसने किसी और से भी संबंध होना बताया,
जहां युवक ने
किसी और लड़के से प्रेम संबंध होने की बात सुन युवती को बातो में फंसाकर उसके दुपट्टे
से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी द्वारा हत्या स्वीकार किए जाने के बाद पुलिस
ने उसके कब्जे से मृतिका का मोबाइल फोन जब्त किया, वहीं आरोपी ने बताया की उसने मोबाइल
फोन खरीदकर मृतिका को दिया था। पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने कोतवाली पुलिस को 5 हजार रूपए से पुरूस्कृत
किए जाने की बात कही। वहीं अज्ञात हत्या के खुलासे में कोतवाली निरीक्षक प्रफुल्ल राय,
उप निरीक्षक
अभयराज सिंह, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहु, आरक्षक अनूप पुसाम, राज कुमार साहु की सराहनीय भूमिका
रही।
डीजल चोरी में उमेश राय सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
पीकअप वाहन सहित 5 जेरिकेन में 250 लीटर डीजल जब्त
अनूपपुर। जिले के
सभी थानो में पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह एवं एसडीओपी अनूपपुर उमेश गर्ग ने अपराधिक गतिविधियों,
अवैध धंधो एवं
अवैध खेलो के संचालन पर रोक लगाने के निर्देशानुसार 23 सितम्बर की रात मुखबिर की
सूचना पर चचाई पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बिना
नंबर के पीकअप वाहन में लोड ५प्लास्टिक के जेरिकेन में 250 लीटर डीजल, पाईप तथा रस्सी जब्त करते
हुए धारा 41 (1-4), 379 के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना में जुटी हुई है। वहीं दो आरोपी मौके
से फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए चचाई थाना प्रभारी अरविंद साहू ने बताया
कि अपराधिक गतिविधियों को रोकने की मुहिम में २३ सितम्बर की रात लगभग 1 बजे अमलाई रोड संजयनगर मोहाड़ा
के पास बिना नंबर की पिकअप में पांच नग प्लास्टिक के जेरिकेन में भरा हुआ 50-50 लीटर एवं २ खाली जेरिकेन,
तेल निकलाने
वाला पाईप एवं रस्सी के साथ 6 लोग डीजल चोरी कर पिकअप वाहन में लोड कर ले जाने की
सूचना पर गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चार लोगो को मौके पर गिरफ्तार
किया गया, वहीं गिरफ्तार आरोपियों में राजेश यादव उर्फ छंगा पिता कृष्णा यादव उम्र 28 वर्ष, उमेश राय पिता गिरिजा राय
उम्र 22 वर्ष, दीपक बैगा पिता राजेन्द्र बैगा उम्र 25 वर्ष एवं प्रवीण पाल पिता परमेश्वर पाल उम्र 26 वर्ष सभी निवासी अमलाई को
गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, वहीं दो आरोपी पिकअप चालक कोदू पनिका
व छोटू बैगा रात के अंधेरे का फायदा उठा मौके से फरार हो गए। उक्त डीजल चोर गिरोह को
पकडने में सहायक उप निरीक्षक महिपाल प्रजापति, आरक्षक विवेक मिश्रा, मनीष सिंह, कमलेश रैदास का कार्य सराहनीय
रहा।
जुआं खेलते 3 जुआडियो से 2 हजार 890 रूपए जब्त
अनूपपुर। चचाई थाना
अंतर्गत 23 सितम्बर की रात अमलाई रोड विवेकनगर कॉलोनी में स्ट्रीट लाईट के नीचे जुआं खेलते
तीन लोगो को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 2 हजार 890 रूपए जब्त कर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही
की गई। मामले की जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने तीन
जुआडियो जिनमें रामायण पासवान पिता राम कुमार पासवान उम्र 40 वर्ष निवासी विवेकनगर,
बजरंग सिंह
पिता कविराम सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी अनूपपुर एवं छोटेलाल पिता दीपराम चंद्राकर उम्र
60 वर्ष निवासी विवेकनगर को
घेराबंदी कर जुआं खेलते हुए पकडा गया, जिसके पास 2 हजार 890 रूपए सहित ताश की गड्डी
जब्त कर कार्यवाही की गई। वहीं इस कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार अहिरवार,
आरक्षक विवेक
मिश्रा, विकास दाहिया, विष्णू तिवारी का योगदान सराहनीय रहा।
गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत

अनूपपुर। रामनगर
थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बनगवां राजनगर में भगवान गणेश विसर्जन के दौरान 23 सितम्बर को राम कुमार खैरवार
पिता रामधनी खैरवार उम्र 23 वर्ष की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वहीं मूर्ति विसर्जन
के बाद अन्य साथियों द्वारा जब ग्राम डोला तक वापस चले गए, जहां रामकुमार खैरवार के
नही पाए जाने पर उसकी खोज प्रारंभ की गई तथा वापस तालाब के पास पहुंचे जहां राम कुमार
खैरवार का कपड़ा और उसका मौबाइल वहीं रखा हुआ था तथा शंक होने पर ग्रामीणो की मदद से
बंटी रजक, परवेज रजक एवं आरक्षक विनय त्रिपाठी द्वारा तालाब के अंदर खोजबीन की गई,
जहां काफी मशक्कत
के बाद राम कुमार खैरवार का शव बाहर निकाला गया तथा सूचना पुलिस को दी गई। जहां मौके
पर पहुंची पुलिस ने शव का निरीक्षण करते हुए पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए अस्पताल
भेजा गया, जहां पीएम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले
की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार एसईसीएल राजनगर खुली खदान परियोजना द्वारा
कोयला निकालकर पोखर नुमा तालाब छोड़ दिया गया है, जहां रामनगर, राजनगर, रवि नगर, झिरिया टोला एवं अन्य स्थानो
में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। जहां मूर्ति विसर्जन केदौरान किसी
भी तरह की सुरक्षा के इंतजाम नही किए गए थे।
जिला स्तरीय एमसीएमसी समिति को किया गया प्रशिक्षित
अनूपपुर। मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण
एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया (प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक) के सम्बंध में दिए
गए आदेशों एवं दिशानिर्देशों की पालना सुनिश्चित कर स्वतंत्र, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निर्वाचन
संपन्न कराने हेतु जिले में गठित जिला स्तरीय एमसीएमसी समिति के सदस्यों को प्रशिक्षित
किया गया। प्रशिक्षण हेतु आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी
डॉ.आर.पी.तिवारी एवं सहायक संचालक जनसम्पर्क अंकुश मिश्रा द्वारा एमसीएमसी के सदस्यों
को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम १९५१, निर्वाचन संचालन नियम १९६१ एवं भारत निर्वाचन आयोग के
मीडिया सम्बंधी उपबंधो, नियमो, प्रावधानो, दिशानिर्देशो, अन्य मीडिया सम्बंधी विधिक
प्रावधानो से अवगत कराने के साथ साथ आदर्श आचरण संहिता की जानकारी दी गयी। समस्त सदस्यों
को उनके दायित्वों, निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत करने के लेखों, पेड न्यूज के चिन्हांकन एवं
आवश्यक रिपोर्टिंग की प्रक्रिया एवं प्रपत्रों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में एमसीएमसी
के सदस्य जिला एनआईसी प्रबंधक सुभाष ठाकरे, कैलाश पांडेय, राजेश शुक्ला मीडिया प्रभारी
जिला पंचायत अमित श्रीवास्तव, डीपीसी हेमंत खैरवाल एवं वीवीटी के सदस्य उपस्थित थे।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत
अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...












