अनूपपुर।
साऊथ ईस्टर्न कोल फील्डस लिमिटेड अंतर्गत संचालित निजी सुरक्षा प्रहरियों को कार्य
से मुक्त किए जाने पर कांग्रेस असंगठित कामगार जिलाध्यक्ष अनूपपुर अरूणेन्द्र प्रताप
सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल द्वारा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय
सिंह को ज्ञापन सौपा मांग की जिसमें सुरक्षा प्रहरियों को वापस काम पर बुलाए जाने हेतु
पार्टी स्तर से पहल किए जाने जिससे उनका परिवार भूख व बदहाली के जीवन से उठकर सम्मान
जनक जीवन जी सके। ज्ञापन के माध्यम से जिलाध्यक्ष अरूणेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया
कि म.प्र. राज्य के अंतर्गत संचालित निजी सुरक्षा प्रहरियों को साऊथ ईस्टर्न कोल फील्डस
लिमिटेड द्वारा अचानक १९ जुलाई को बिना किसी पूर्व सूचना के कार्य से मुक्त कर दिया
गया। जिससे म.प्र. के विभिन्न कोयला खदानों में कार्यरत लगभग २ हजार सुरक्षा प्रहरी
बेरोजगार हो गए हैं तथा उनके समक्ष अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए मुश्किले
आ रही है। श्री सिंह ने बताया है कि पिछले 15 वर्षो से सुरक्षा प्रहरी रिटायर्ड वरिष्ठ
मिलेट्री अधिकारियों द्वारा बनाई गई विभिन्न सुरक्षा कपनियों जैसे अरविंद कुमार भारद्धाज
एवं कृष्ण कुमार किसानिया सुरक्षा कंपनी साऊथ ईस्टर्न कोल फील्डस लिमिटेड में कार्यरत
रहकर कोयला खदानों की सुरक्षा का काम करते रहे हैं। कोल इंडिया द्वारा लिए गए अकस्मिक
निर्णय से सुरक्षा प्रहरियों को कार्य से मुक्त कर दिया गया है। सुरक्षा प्रहरी सुरक्षा
गार्ड के रूप में अपना कार्य करते हुए एक लबा समय ब्यातीत कर चुके है तथा आयु की सीमा
को पार कर चुके है। जिससे उन्हे अन्य कही भी रोजगार मिलने की संभावना नही है। उन्होने
बताया कि वे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत संचालित योजना के रूप में पात्र
कुशल दर्जे में आते है ऐसे में उन्हे हटाया जाना मानवीय संवदेनाओं को तार-तार करने
जैसा है, अचानक कार्य से मुक्त किए जाने से सुरक्षा प्रहरियों का परिवार भरण पोषण की
समस्या के साथ अपने बच्चों के नए शिक्षण सत्र में शिक्षा दिलाने से भी वंचित हो चले
हैं तथा उनका जीवन नरकीय व बदहाल हो रहा है। श्री सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री
दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर नीखरा ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त
किया है कि वे जल्द ही इस संबंध में साऊथ ईस्टर्न कोल चर्चा करेगें।
शुक्रवार, 10 अगस्त 2018
पुलिस मुखबिरी के शक में नाबालिग का अपहरण
अपराधी के चंगुल से बच
पहुंचा थाने, की शिकायत
अनूपपुर।
थाना बिजुरी क्षेत्र के आदतन अपराधी द्वारा 9 अगस्त को पुलिस मुखबिरी किए जाने के शक
पर 15 वर्षीय नाबालिग को बिजुरी रेल्वे फाटक के पास मारपीट करते हुए उसका अपहरण कर
ले गया। जिसकी सूचना नाबालिग के पिता शंकर लाल कुशवाहा ने पुलिस को दी। इस बीच नाबालिग
10 अगस्त की सुबह आरोपी के चंगुल से बच भाग निकला तथा अपने पिता के साथ थाना पहुंच
जानकारी पुलिस को दी। शिकयत के बाद पुलिस ने भोल्ले सोनी उर्फ शंकर सोनी के के खिलाफ
धारा 294, 323, 363, 506, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना में जुट गई
है। मामले की जानकारी देते हुए नाबालिग ने बताया कि 9 अगस्त की सुबह लगभग 7 बजे रेलवे
फाटक होते हुए अपने पिता के दुकाल दलदल पैसा लेकर जा रहा था। जहां फाटक बंद होने पर
वह अपने भाई आशीष से मोबाईल पर बात कर रहा था इसी बीच भोल्ले सोनी उर्फ शंकर सोनी वहा पहुंच मेरा मोबाइल छुडाते हुए मेरे
साथ मारपीट कर मुझ पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए नगर से दूर भवनिहा के पास स्थित
जंगल में लिप्टिस के पेड पहले से खड़े व्यक्ति के हवाले कर दिया। जिससे किसी तरह बच
कर सडक पर पहुंचा जहां विक्की व सावन नाम के ब्यक्ति मिले, जिन्होने मुझे वहां से बचाकर
थाने लाने में मदद की।
30 पाव अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
अनूपपुर। कोतवाली क्षेत्र
में लगातार शराब की अवैध बिक्री एवं होटलो में अवैध तरीके से शराब पिलाने पर पुलिस
ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कार्यवाही की गई है। जिसमें उप निरीक्षक श्याम
मरावी ने बताया कि 8 अगस्त को अवैध तरीके से शराब बेचने पर पटौराटोला में निवास करने
वाले दुर्गा प्रसाद उर्फ छोटू पिता राम प्रसाद श्रीवास्तव के घर के पास से बेचने के
लिए रखे 30 पाव अंग्रेजी शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ धारा
३४ ए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। वहीं दूसरे मामले में ९ अगस्त को सहायक उप
निरीक्षक ने सब्जीमंडी स्थित होटल में अवैध तरीके से लोगो को बैठाकर शराब पिलाए जाने
पर मन्नान पिता अब्दुल गफ्फार को गिरफ्तार करते हुए म.प्र.आबकारी अधिनियम 1915 की
धारा 34, 36 के तहत कार्यवाही की गई है।
पैतृक संपत्ति के बंटवारा विवाद पर भाई ने डंडे से पीट की थी हत्या

परिजनो ने जताया था संदेह,
आरोपी गिरफ्तार
अनूपपुर।
कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया के ग्राम कुसमहाई दुर्गा पंडाल के पास टुक्कूल
बैगा पिता घोसल बैगा उम्र 45 वर्ष की डंडे से मारकर हत्या करने वाले आरोपी तेरसू प्रसाद
बैगा पिता भीखम बैगा उम्र 30 वर्ष को पुलिस ने 10 अगस्त को गिरफ्तार करते हुए धारा
302 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। मामले की जानकारी
देते हुए कोतवाली निरीक्षक प्रफुल्ल राय ने बताया कि 9 अगस्त की सुबह ग्राम कुसमहाई
में शव मिलने की सूचना पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह को दी गई, जहां पुलिस अधीक्षक के निर्देशन
में पुलिस टीम गठित कर घटना स्थल का निरीक्षण कर मार्ग कायम करते हुए मामले की जांच
में जुटी हुई थी।
संपत्ति विवाद पर परिजनो
ने जताई थी शंका
मामले की जांच में जहां
पुलिस द्वारा परिजनो के बयान लिए गए, जहां 9 अगस्त को टुक्कूल बैगा शराब पीने बस्ती
गया था, जहां से उसकी पत्नी ने उसे घर लाकर सुला दिया, वहीं सुबह उठने पर उसका शव घर
के बाहर मिला, वहीं परिजनो ने हत्या का आरोप पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद पर
चचेरे भाई का नाम संदेह के आधार पर लिया गया। जहां पुलिस ने 10 अगस्त को संदेह के आधार
पर तेरसू बैगा पिता भीखम बैगा को पूछताछ के लिए थाने ले आई।
पैतृक संपत्ति को लेकर
की हत्या
पुलिस द्वारा सख्ती के
साथ तेरसू प्रसाद बैगा से हत्या के संबंध में पूछताछ की गई, जिस पर उसने हत्या करना
स्वीकार करते हुए बताया कि 9 अगस्त की रात लगभग 10 बजे वह बस्ती से अपने घर जा रहा
था, जहां टुक्कूल बैगा अपने घर के बाहर खड़ा था और मुझे देखते हुए अपशब्दो का प्रयोग
करने लगा, जिस पर मैने गुस्से में आकर पास में पडी लकडी से उसके पैर व सर पर प्रहार
कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डंडा एवं हत्या
के समय पहने हुए खून से सने कपड़े जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
मामले की विवेचना कर रहे
उप निरीक्षक श्याम मरावी ने बताया कि मृतक के परिवार में पैतृक संपत्ति का हिस्सा बंटवार
नही हुआ था, जिसके कारण आए दिन संपत्ति को लेकर विवाद बना रहता है। जिसके कारण आरोपी
द्वारा अपने भाई की डंडे से मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं हत्या के आरोपी को गिरफ्तार
करने में उप निरीक्षक श्याम मरावी, सहायक उप निरीक्षक पोहप सिंह बघेल, आरक्षक शेख रसीद,
लाल बहादुर एवं चालक दिनेश बघैया की भूमिका सराहनीय रही। शराब के नशे में चाकू से हमला करने वाले आरोपी भतीजा गिरफ्तार
चाचा पर हमला के लिए दौड़ा
भतीजा बीच बचाव में आई चाची को ही चाकू से कर दिया था घायल
अनूपपुर।
भालूमाड़ा 9 जुलाई को हरद ग्राम में 35 वर्षीय कौशल शिवहरे पिता सुंदर शिवहरे द्वारा
शराब के नशे में शाम को अपने चाचा अरूण शिवहरे से शराब के लिए पैसे मांगने तथा नहीं
देने पर चाकू से हमला करने की नियत से दौडाने पर बीच बचाव करने पहुंची पत्नी रामवती
पर कौशल ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। जिसमें पुलिस ने कौशल शिवहरे को गुरूवार 9
अगस्त की शाम को गिरफ्तार कर 10 अगस्त को न्यायालय में पेश किया। बताया जाता है कि
कौशल शिवहरे 9 अगस्त की सुबह से ही शराब पीकर गांव में आने-जाने वालों के साथ मारपीट
गाली-गलौज कर रहा था। जिसे लोगों ने शराब के नशे में होने के कारण नजर अंदाज करते रहे।
लेकिन कौशल शिवहरे ने शाम लगभग 3 बजे गांव के ही राजकुमार देवगन से शराब के लिए पैसे
की मांग की। जिसपर राजकुमार ने पैसे नहीं होने की बात कही। इससे बात से नाराज कौशल
ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी। वहीं 5 बजे शाम हाथ में चाकू लिए हुए वह अपने चाचा अरुण
शिवहरे के घर पहुंचा और बाहर से ही जोर जोर से चिल्लाते हुए जान से मारने की घमकी देते
हुए दरवाजा पीटने लगा। तभी अरुण की पत्नी रामवती बाहर निकली तो उसके साथ पहले झूमा-झटकी
किया। इसी दौरान कौशल बाहर आ गया, जिसे देखते हुए कौशल ने उसे चाकू लेकर मारने दौड़ा।
इसी बीच अरुण की पत्नी रामवती बीच बचाव करना चाहा तो कौशल ने रामवती को ही चाकू से
हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। जिसपर पुलिस
मामले की जांच करते हुए 9 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार किया।
अवैध रेत परिवहन करते दो ट्रैक्टर वाहन जब्त, खनिज विभाग ने की रात में कार्रवाई
अनूपपुर।
चचाई थाना के ग्राम बकही में रात के समय लगातार सोननदी से रेत उत्खनन की मिल रही शिकायत
पर गुरूवार 9 अगस्त की रात खनिज विभाग ने मुखबिर की सूचना पर बकही मौहारटोला में दबिश
देते हुए अवैध रेत परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर वाहन को जब्त करने की कार्रवाई की। चचाई
पुलिस के साथ खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में खनिज निरीक्षक राहुल शांडिल्य तथा
सुरेन्द्र पटले ने रेत से लदे दोनों वाहनों को रोकते हुए परिवहन सम्बंधी दस्तावेज मांगे।
जहां वाहन चालकों द्वारा कोई ईटीपी नहीं दिखाया गया। खनिज विभाग ने वाहन क्रमांक एमपी
18 एए 8119 चालक रामचंद्र प्रजापति ग्राम बकही, तथा एमपी 18 एबी 2297 चालक यादभान महरा
ग्राम बकही के वाहनों को जब्त करते हुए शासकीय अभिरक्षा में चचाई थाना में खड़ा किया
गया है।
पिता से मोबाईल न मिलने पर पुत्र ने लगाई फांसी
अनूपपुर।
बिजुरी थानांतर्गत वार्ड क्रमांक 13 कुरजा गांव में महंगी मोबाईल की मांग और मजदूर
पिता प्रसादी केवट द्वारा उसे खरीदकर नहीं दिए जाने से नाराज 17 वर्षीय पुत्र लवकुश
केवट ने अपने ही घर में 9-10 अगस्त की दरमियानी रात अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी
कर ली। सुबह परिजनों द्वारा घर में पुत्र के लटके शव को देखकर घटना की सूचना पुलिस
को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम उपरांत परिजनों को सौंप
दिया। बताया जाता है कि प्रसादी केवट कुरजा कॉलरी में ठेका मजदूर के रूप में मजदूरी
करता था, जहां पुत्र द्वारा कुछ माह से लगातार महंगे मोबाईल की मांग की जा रही थी।
लेकिन पिता ने उसे खरीदकर लाने का आश्वासन दिया था। पिता के अनुसार कल ही उसे 3 हजार
रूपए मोबाईल खरीदने के लिए दिए थे। लेकिन मोबाईल 3 हजार से अधिक महंगा होने के कारण
खरीदा नहीं जा सका। इसपर पिता ने अगले माह कुछ पैसे और इंतजाम कर खरीदने की बात कही
थी। लेकिन रात को ही पुत्र ने मोबाईल नहीं मिलने से नाराज होकर घर में खुदकुशी कर डाली।
घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
जिसकी सरकार और ना ही प्रशासन सुनता वह जनप्रतिनिधि अकर्मण्य
अनूपपुर।
विधानसभा 2018 की चुनावी रणनीतियों में विधानसभा क्षेत्रों व कार्यकर्ताओं की नब्ज
टटोलने 10 अगस्त को कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी अनूपपुर पहुंचे
अपने कार्यक्रमों से पहले पत्रकार वार्ता का आयोजन किया, जहां सरकार व स्थानीय विधायक
के साथ प्रभारी मंत्री पर जमकर चुटकी ली। उन्होंने अनूपपुर विधायक को नौटंकी करने वाला
विधायक बताते हुए उन्होंने चुनौती दी। जीतू पटवारी ने कहा कि अगर सत्ता के बावजूद प्रतिनिधि
अपनी मांगों में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करें तो उसकी अकर्मण्यता
दिखती है। यानि जनप्रतिनिधि अकर्मण्य हो गया है, जिसकी सरकार और ना ही प्रशासन सुनता
है। चुनौती देते हुए उन्होंने कहा अनूपपुर विधायक ने अपनी बातों को कितनी बार सदन में
रखा। क्षेत्र के विकास के लिए कितने सवाल पूछे। अगर उन्होंने पूछा भी तो कितनी दमदारी
से समस्याओं को पटल पर रखा। हालात यह हैं कि दल-बदलू जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा
सालभर में ही अनूपपुर की तस्वीर बदलने की बात कही थी। लेकिन हालात यह है कि पिछले पांच
सालों में अनूपपुर की तस्वीर ही नहीं बदली। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के 50
वर्षो की विकासी सवालों पर चुटकी लेते हुए कहा कांग्रेस की ही 50 वर्षो की आधारशिला
पर मुख्यमंत्री ने विकास की दीवार खड़ी की है। अगर कांग्रेस ने आधार ही तैयार नहीं
किया होता तो आज सरकार की नीतियों से नाराज प्रदेशवासी कब का सरकार उखाड़ फेंक दी होती।
इसमें शासन द्वारा लोगों को योजनाओं का लाभ दिए जाने की वाहवाही तो ली, लेकिन प्रदेश
में युवाओं की बेरोजगारी, किसानों के फसल के वाजिब दाम, आदिवासी परिवारों तक पहुंचने
वाली योजनाओं का समुचित लाभ नहीं पहुंचाया। आज प्रदेश में 50 लाख युवा बेरोजगार हैं।
पिछले १४ सालों से सिर्फ लाडली लक्ष्मी योजना, नि:शुल्क शिक्षा योजना, बिल माफी की
घोषणाओं को दोहरा-दोहरा कर विकास की डंका बजा रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री ने आजतक व्यापमं,
मंदसौर गोली कांड, मालवा में 5 हजार बच्चों पर मामला दर्ज सहित अन्य मामलों के सम्बंध
में जानकारी नहीं देते। महिलाओं के प्रति आपराधिक घटनाओं में सुप्रीम कोर्ट ने तो दो
टूक में कहा है कि मध्यप्रदेश में रोजाना 6 महिलाओं के साथ ज्यादती की घटनाएं हो रही
है। प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा अगर कांग्रेस सत्ता
में आती है तो पांच सालों में गरीब परिवारों को पक्का आवास, बरोजगार युवाओं को रोजगार
या बेरोजगारी भत्ता देना भी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस
की जीत पक्की होने का भी दावा किया। वार्ता के दौरान भाजपा कार्यकर्ता, नेता या प्रशासकीय
विभागों में बिना रिश्वत लिए हितग्राहियों के काम नहीं किए जाने के मीडिया द्वारा क्या
कांग्रेस के समय रिश्वत की व्यवस्था नहीं थी पर जीतू पटवारी ने पल्ला झाड़ते हुए इसे
मानवीय परम्परा का हिस्सा कहा। उन्होंने कहा पूर्व से यह व्यवस्था व्याप्त है।
परिजनों ने किया अपनी पुत्रियों का अंतिम संस्कार, पुलिस सुरक्षा में हुई अंत्येष्ठि
अनूपपुर।
कहते है पति के दरवाजे से निकली पत्नी की अर्थी को पति के हाथों मुखाग्नि मिल जाती
है तो पत्नी मोक्ष प्राप्ति होती है। लेकिन भालूमाड़ा में हाल के दिनों में अपनी पत्नी
के साथ निर्मम हत्या के साथ अपनी भाभी को भी गोली मारकर मौत की नींद सुलाने वाले आरोपी
को आज अपनी कुकृत के कारण अंतिम दर्शन से भी वंचित कर दिया गया। यहीं नहीं आरोपी के
साथ साथ उसके परिजनों को भी श्मसान घाट से दूर रखते हुए आरोपी की पत्नी के साथ साथ
भाभी के शव को आरोपी के तीन वर्षीय पुत्र ने एक साथ एक ही चिता पर मुखाग्नि देकर अपने
पुत्र धर्म का निर्वहन करा दिया। कुछ ऐसा ही नजारा भालूमाड़ा में देखने को मिला, जहां
थाना के जमुना कॉलोनी वार्ड क्रमांक 1 में 5 अगस्त की शाम परिवारिक अंर्तकलह में पति
निर्मल झा द्वारा अपनी 25 वर्षीय पत्नी मधु झा और 27 वर्षीय भाभी अर्चना झा को गोली
मार की गई हत्या में पांचवें दिन गुरूवार 9 अगस्त को दोनों मृतिकाओं के परिजन पुत्रियों
के अंतिम संस्कार में जमुना कॉलोनी पहुंचे।
सुबह परिजनों ने अस्पताल के मर्चुरी में रखे शव को लेने से इंकार करते हुए इस
दोहरी हत्या में आरोपी के बड़े भाई शीतल झा, पिता भ्रमरकांत झा सहित मां सुचिता देवी
पर भी मामला दर्ज करने के उपरांत शवों के अंतिम संस्कार की बात कही। परिजनों का कहना
था कि इस हत्या में आरोपी के साथ साथ उनके माता पिता की भी उतनी ही भागीदारी है। साजिशपूर्ण
हत्या में माता पिता ने जानबूझ कर दिल्ली जाने का बहाना लेकर अपने पुत्र से दोनों की
हत्या करवा दी। परिजनों का कहना था कि भ्रमरकांत के दोनों पुत्रों द्वारा शादी के बाद
से ही दोनों बहुओं के साथ मारपीट कर उसे प्रताडि़त करता था। जिसमें लड़की पक्ष की नाराजगी
पर दोनों परिवारों के बीच गांव में ही आपसी समझौता हुआ था, इसमें लड़का पक्ष ने आगे
से अपनी पत्नियों के साथ मारपीट नहीं किए जाने तथा शांतिपूर्ण रखने के शपथ पत्र दिए
थे। लेकिन बाद में पुन: पतियों द्वारा अपनी पत्नियों के साथ मारपीट की गई और पुत्रियां
वापस मायके लौट आई थी। हालांकि मामले में पुलिस व स्थानीय लोगों ने मामले को शांत कराते
हुए परिजनों से शव के अंतिम संस्कार के लिए अपील की। लेकिन इस मौके पर परिजनों ने पुलिस
व स्थानीय लोगों से एक शर्त रखी। जिसमें दोनों पुत्रियों के अंतिम संस्कार कार्यक्रम
में ससुराल पक्षवालों को कार्यक्रम में शामिल होने से वंचित कर दिया। परिजनों का कहना
था कि उनकी दोनों बेटियों के अंतिम संस्कार में आरोपी के परिजन शामिल नहीं होंगे। इसके
बाद पुलिस सुरक्षा में भालूमाड़ा केवईनदी घाट पर शवों का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी
के अनुसार अंतिम संस्कार में तीन वर्षीय पुत्र मारूति ने एक ही चिता पर दोनों माताओं
(मां और चाची)को मुखाग्नि देकर पुत्र धर्म का निर्वहन किया। कार्यक्रम के उपरांत थाने
में सभी मायके पक्ष को उनके बयान के लिए बुलाया गया है, वहीं अर्चना के पिता मुन्नालाल
झा ने एक शपथ पत्र देकर अपने बेटी मधु व अर्चना के हत्या के लिए पति शीतल झा ससुर भवर
कांत सास सुचिता देवी पर नियोजित पूर्वक निर्मल झा द्वारा हत्या कराया गया है की शिकायत
दर्ज कराई है।
गुरुवार, 9 अगस्त 2018
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव
अनूपपुर। कोतवाली थाना
क्षेत्र अंतर्गत जिला मुख्यालय से सात किमी दूरी स्थित ग्राम पंचायत पिपरिया के ग्राम
कुसमहाई दुर्गा पंडाल के पास टुक्कूल बैगा पिता घोसल बैगा 45 वर्षीय का शव देखा गया।
जिसकी सूचना मृतक के पुत्र प्रीतम बैगा द्वारा थाने में दी गई। जहां मौके पर पहुंचे
कोतवाली निरीक्षक प्रफुल्ल राय सहित टीम पहुंच घटना स्थल एवं शव का निरीक्षण किया गया
जहां मृतक के सर एवं चेहरे पर गंभीर चोट के निशान देखे गए। वहीं पुलिस ने पंचनामा तैयार
करते हुए शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां पीएम उपरांत शव परिजनो
को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
दो वाहनो से 100 लीटर डीजल चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
धोखाधडी के मामले में सांई राम रियलटेक चिटफंड कंपनी के तीन लोग गिरफ्तार
लंबित तीन
चिटफंड पर भी एसपी ने दिए कार्यवाही के निर्देश
अनूपपुर।
जिला मुख्यालय में वर्ष 2016 में चिटफड़ कंपनियों द्वारा ढाई गुना का लालच देकर हितग्राहियो
के साथ धोखाधडी करने की लगातार शिकायतो के बाद पुलिस ने चार कंपनियों के दस्तावेजो
को जब्त कर संबंधित कंपनियों के मैनेजर अभिलाष पटेल एवं मालिक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध
किया गया, जिसके बाद से वर्ष 2016 से प्रकरण लंबित पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक तिलक
सिंह ने इन लंबित प्रकरणो का जल्द निराकरण करने के निर्देश कोतवाली निरीक्षक को दिए।
जहां कोतवाली निरीक्षक प्रफुल्ल राय के निर्देशन में उप निरीक्षक अभय राज सिंह ने चिटफंड
कंपनियों के जप्त दस्तावेजों का अवलोकन कर पीडि़त हितग्राहियों की तलाश करते हुए 8
अगस्त को सांई राम रियलटेक कंपनी के तीन लोगो को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ पूर्व
की धाराओं को बढाकर धारा 467, 468, 471, 120 बी के तहत मामला पंजीबद्ध कर तीनो आरोपियों
को न्यायालय में पेश किया गया। वहीं चिटफंड कंपनी का संचालन विनय सक्सेना निवासी गाजियाबाद
की पतासाजी की जा रही है।
यह है मामला
मामले की जानकारी देते
हुए उप निरीक्षक अभय राज ङ्क्षसह ने बताया कि 15 मार्च 2016 को मुखबिर की सूचना पर
पुलिस ने सांई राम रियलटेक कंपनी के दस्तावेजो एवं जिल के हितग्राहियो की सूची जब्त
करते हुए समितियों के खिलाफ धारा 420, निक्षेपको के हितग्राही का संरक्षण अधिनियम धारा
छ के तहत कार्यवाही कर प्रकरण लंबित रहा। जहां प्रकरण में उक्त शाखा से जब्त दस्तावेजों
का अध्ययन कर हितग्राही हीरा सिंह मार्को ग्राम कंचनपुर थाना करनपठार, अमर ङ्क्षसह
परस्ते निवासी पमरा थाना अमरकंटक एवं सोहन सिंह परस्ते ग्राम बसनिहा की तलाश की गई।
दो गुना लाभ दे हितग्राहियो
से करते धोखाधडी
विवेचना के दौरान पीडित
हितग्राही सोहन सिंह ने बताया कि शेर सिंह एवं नारायण तेलगाम द्वारा दो गुना लाभ का
लालच दिया जिस पर मैने सेंट्रल बैंक राजेन्द्रग्राम से 5 लाख रूपए निकाल 3 जनवरी 2015
को 5 लाख रूपए दिया जिसके बदले शेर सिंह एवं नारायण तेलगाम द्वारा मुझे पॉलसी रसीद
क्रमांक 23473 देते हुए 7 वर्ष 9 माह बाद 30 जुलाई 2022 तक 12 लाख 50 हजार रूपए दिए
जाने की पॉलसी दी और मेरी राशि 5 लाख रूपए धोखाधडी कर हड़प ली गई।
ज्वाइंट खाता बना करते
थे लेनदेन
विवेचना के दौरान सांई
राम रियलटेक कंपनी के मालिक विनय सक्सेना गाजियाबाद एवं डायरेक्टर अजय विश्वकर्मा,
फील्ड ऑफीसर संतोष कुर्रे का एक ज्वाइंट खाता क्रमांक 144705000696 था, जिसके माध्यम
से हितग्राहियों की रकम का लेन-देन का कार्य किया जाता रहा, जिसमें कई हितग्राहियों
की राशि को डिप्टी डायरेक्टर शेर सिंह आयाम को कंपनी की ओर से ग्राम मनमारी पटवारी
हल्का गोहण्ड्रा में कोतमा-मनेन्द्रगढ़ मार्ग में भूमि नंबर 618/1/ग/1 रकवा 0.535 हेक्टेयर
एवं इससे लगी भूमि 618/2 रकवा 1.890 हेक्टेयर कुल 6 एकड़ रोड के किनारे से लगी भूमि
डिप्टी डायरेक्टर के नाम कंपनी की ओर से खरीद एवं रजिस्ट्री कराया गया है।
तीन आरोपी गिरफ्तार, एक
फरार
मामले की विवेचना के दौरान
8 अगस्त को उपनिरीक्षक अभय राज सिंह एवं प्रधान आरक्षक सुखदेव रामभगत द्वारा तीन आरोपियों
जिनमें डॉयरेक्टर अजय विश्वकर्मा पिता राम स्वरूप उम्र 39 वर्ष निवासी बलपुरावा शहडोल,
डिप्टी डायरेक्टर शेर सिंह पिता चंदन सिंह आयाम उम्र 35 वर्ष निवासी भरनी थाना अमरकंटक
तथा फील्ड ऑफिसर संतोष कुर्रे पिता रामदरस उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कोहका थाना शिवरी
नारायण छ.ग. को गिरफ्तार कर पूर्व की धारा बढाते हुए धारा 467, 468, 471, 120 बी के
तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहीं कंपनी के मालिक
विनय सक्सेना निवासी गाजियाबाद को जल्द ही गिरफ्तार किए जाने की बात कही गई।
लंबित पड़े अन्य कंपनियो
पर जल्द होगी गिरफ्तारी
उप निरीक्षक अभय राज सिंह
ने बताया की जिला मुख्यालय में संचालित अन्य चिटफंड कंपनियों के खिलाफ वर्ष 2016 से
लगातार लंबित पड़े मामले में पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह के निर्देश के बाद कोतवाली निरीक्षक
द्वारा सनराइज लिमिटेड कंपनी ग्वालियर से संबंधित अपराध क्रमांक 381/16, आरबीएन कंपनी
के खिलाफ अपराध क्रमांक 382/16 तथा ग्लोबल इंडियन लिमिटेड कंपनी के खिलाफ अपराध क्रमांक
99/16 की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। जिसमें जल्द ही हितग्राहियों से धोखाधडी पर
आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी किए जाने की बात कही गई।
कांग्रेस की पोल खोलो जन जागरण यात्रा का करें स्वागत - मयंक त्रिपाठी
अनूपपुर युवा कांग्रेस लोकसभा शहडोल संसदीय क्षेत्र के जिला उपाध्यक्ष मयंक त्रिपाठी
ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष
विधायक जीतू पटवारी व युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी भाजपा की भ्रष्ट
महा घोटालेबाज सरकार के खिलाफ जन जागरण यात्रा लेकर अनूपपुर जिले में आ रहे हैं जिनका
भव्य स्वागत समस्त कांग्रेस जन करें उन्होंने बताया कि जन जागरण यात्रा के माध्यम से
भाजपा सरकार की पोल खोली जाएगी कोतमा मैं 10ः00 बजे , अनूपपुर में 12ः00 बजे राजेंद्र
ग्राम में 2ः00 बजे विशाल जनसभा को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष
विधायक जीतू पटवारी व युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी संबोधित कर भाजपा
सरकार व उनके मुख्यमंत्री की करनी व कथनी की पोल खोलेंगे युवा नेता मयंक त्रिपाठी ने
कहा कि मध्य प्रदेश पूरी तरह से बदहाल स्थिति में है भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश की
महिलाओं, आदिवासियों ,दलितों, किसानों, युवाओं ,अधिकारियों-कर्मचारियों ,पत्रकारों
,व्यापारियों, अधिवक्ताओं, कमजोर वर्ग तथा आम जनता के साथ अत्याचार शोषण अन्याय और
अत्याचार से मुक्त कराने के लिए जन जागरण यात्रा निकाली जा रही है उन्होंने कहा कि
व्यापम जैसा महाघोटाला प्रदेश में हुआ और मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा लेकर सड़क
सड़क घूम रहे हैं जबकि उनको अपने कार्यकाल की पश्चाताप यात्रा करनी चाहिए थी युवा कांग्रेस
नेता मयंक त्रिपाठी ने कहा कि जनता जनार्दन को जागरूक करने के लिए कांग्रेस पोल खोलो
यात्रा निकाल कर जन-जन को भाजपा की करनी और कथनी बताने जा रही है उन्होंने जिले भर
के कांग्रेस जनों से अपील की है कि वह अनूपपुर जिले में में आयोजित विशाल आम सभा में
उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
उच्च शिक्षण संस्थानों को समाज से जुडऩे की आवश्यकता-प्रो. वेद प्रकाश
इंगांराजवि में विश्व जनजातीय दिवस पर यूजीसी के पूर्व चेयरमैन को सम्मानित किया गया
कुलपति प्रो. टी.वी.कटटीमनी
ने जनजातीय विकास के लिए विश्वविद्यालय द्वारा उठाए जा रहे कदमों का विस्तार से वर्णन
करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित
है और उनके सामाजिक और आर्थिक स्तर को बढाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। इससे
पूर्व प्रो. कटटीमनी ने प्रो. वेद प्रकाश और डॉ. शिमला का उच्च शिक्षा के क्षेत्र में
अतुलनीय योगदान के लिए सम्मान किया। डीन प्रो. प्रसन्ना कुमार सामल ने अतिथियों का
स्वागत किया। अंत में प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी ने धन्यवाद दिया। डॉ. संतोष सोनकर के
निर्देशन में पलाश थियेटर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रो.
आलोक श्रोत्रिय, कुलसचिव पी. सिलूवेनाथन, प्रो. प्रसन्ना कुमार सामल, प्रो. तीथेश्वर
सिंह, डॉ.तरूण ठाकुर, डॉ.पूनम शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों और छात्रों ने भाग
लिया। संचालन पूजा तिवारी ने किया।
बुधवार, 8 अगस्त 2018
संपर्क क्रांति ट्रेन में शराब ले जाने वाले अटेंडर से ५ बोतल शराब की जब्त, हुई कार्यवाही
अनूपपुर। जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ८ अगस्त को हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के कोच क्रमांक बी १ के अटेंडर ललित कुमार सिन्हा पिता प्यारेलाल सिन्हा उम्र २२ वर्ष निवासी ग्राम बिरेझर थाना बोरी जिला दुर्ग छ.ग. अवैध रूप से ट्रेन में शराब रखकर ले जा रहा है, सूचना पर सीआईबीअनूपपुर के प्रभारी आर.पी. सिंह, रेलवे सुरक्षा बल अनूपपुर के प्रभारी ओमप्रकाश यादव के साथ जीआरपी चौकी प्रभारी बृजेन्द्र मिश्रा की संयुक्त टीम ने ट्रेन के प्लेटफार्म क्रमांक १ में आने पर बी १ कोच को चेक किया जहां अटेंडर ललित कुमार मिला, जिससे पूछताछ पर उसके द्वारा कंबल रखने वाला आलमारी में ५ नग शराब की बोतल ले जाना बताया, जिससे शराब ले जाने के लिए लायसेंस की मांग की गई लेकिन कोई भी दस्तावेज नही दिखाने पर उसके कब्जे से ५ बोतल ३.७५ लीटर शराब जब्त कीमत ३३४० रूपए को जब्त कर धारा ३४ (ए) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जीआरपी चौकी लाया गया। जहां आरोपी को मुचलके जामनत पर छोड दिया गया।
जीआरपी व आरपीएफ की सयुंक्त कार्यवाही दो महिला चोर को किया गिरफ्तार

20 हजार रूपए नगद सहित
अन्य सामग्रियां हुई जब्त
ट्रेन यात्री के पर्स चुराने
के मामले में
अनूपपुर।
8 अगस्त को चिरमिरी-चंदिया सवारी गाड़ी से अनूपपुर आ रहे मनेन्द्रगढ़ निवासी दम्पत्ति
के अनूपपुर आने के दौरान हुई पर्स चोरी के मामले में अनूपपुर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त
टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी के संदेह में दो महिलाओं को पकड़ा, जहां पूछताछ में
दोनों महिलाओं ने पर्स उडाने की बात कहते हुए चोरी किए गए 20 हजार 25 रूपए पुलिस को
सुपुर्द किए। पुलिस ने 20 हजार 25 रूपए के साथ साथ अन्य जरूरी दस्तावेज को जब्त करते
हुए दोनों महिला चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर अनूपपुर न्यायलय पेश किया। जीआरपी चौकी
अनूपपुर प्रभारी बृजेन्द्र मिश्रा के अनुसार 8 अगस्त को ही रंजी वंगीश मैथ्यू निवासी
महेन्द्रगढ़ ने पर्स सहित अन्य जरूरी दस्तावेज के चोरी सम्बंधित शिकायत चौकी में दर्ज
कराई थी। जिसमें शिकायतकर्ताओं ने बताया कि ट्रेन क्रमांक 58221 चिरमिरी-चंदिया से
अनूपपुर आ रहे थे, जहां सुबह 11.25 बजे रेलवे स्टेशन अनूपपुर में घुस रही ट्रेन में
वह अपना सामान लेकर उतरने के लिए तैयार थी। तभी दो संदिग्ध महिलाओं ने अन्नू रंजी मैथ्यू
की लेडिज पर्स जिसमें 20 हजार रूपए तथा कुछ चिल्लर सहित अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए
थे चोरी कर लिए। रंजी वंगीश मैथ्यू ने संदेह के आधार पर दोनों महिलाओं का नाम पता पूछा
तो दोनों ने अपना नाम 30 वर्षीय आशा बसोर पति राजू बसोर निवासी गोदरीपारा घुटरी दफाई
चिरमिरी तथा दूसरी 35 वर्षीय ललिता बसोर पति पवन बसोर निवासी सलखा जिला सिंगरौली हाल
मुकाम गोदरीपारा जिला कोरिया बताया। शिकायत के आधार पर जीआरपी निरीक्षक बृजेन्द्र मिश्रा
सहित आरपीएफ प्रभारी आरपी सिंह के नेतृत्व में दल गठित कर दोनों महिलाओं को मुखबिर
की सूचना पर रेलवे स्टेशन से ही खोजबीन कर पूछताछ के लिए चौकी ले आई। जहां महिला द्वारा
चोरी करने की बात कबूल करते हुए चुराए गए २० हजार रूपए सहित अन्य कागजी दस्तावेज पुलिस
को सौंप दिया।
कांग्रेस के नव नियुक्त कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह का हुआ भव्य स्वागत
लगन मेहनत और ईमानदारी
का प्रतिफल मिला सिद्धार्थ को - बिसाहूलाल ङ्क्षसह
अनूपपुर। प्रदेश अध्यक्ष
कमलनाथ द्वारा सिद्धार्थ शिव सिंह को कांग्रेस पार्टी का जिला कार्यवाह अध्यक्ष नियुक्त
किए जाने पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी देखी गई, वहीं कार्यवाह
जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह के प्रथम जिला आगमन पर गाजे-बाजे व आतिशबाजी के साथ
रेलवे स्टेशन पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया। जो पूरे स्वागत
रैली में लोगो द्वारा शुभकामनाएं दी गई। स्वागत रैली मुख्य बाजार से होते हुए बस स्टैण्ड
एवं बस स्टैण्ड से स्टेट बैंक मार्ग होते हुए सभा स्थल पहुंची। जहां कांग्रेसी नेता
अपने-अपने विचार व्यक्त कर कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प लेते हुए प्रदेश नेतृत्व
के प्रति आभार व्यक्त किए।
सभा के दौरान पूर्व मंत्री,
प्रदेश उपाध्यक्ष बिसाहूलाल सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस शासनकाल में
जो विकास है उसके अलावा भाजपा के १५ वर्ष के शासनकाल में कोई विकास नही किया गया। शिक्षा,
स्वास्थ्य की व्यवस्था बदहाल पड़ी हुई है। अगर मुख्यमंत्री ने जिले का विकास किए है
तो चौराहों में उन कार्यो की सूची बोर्ड लगाकर दर्ज कराए। उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी
दिवस पर भाजपा शासन में मांदर, ढोलक, गुदुम, नगाडा बजाकर आदिवासी समाज के हमारे भाईयों
को नचाया जा रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री के नाचने रहने से प्रदेश का विकास नही होगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री २ करोड़ के रथ में जनदर्शन यात्रा करें और हमारे आदिवसी भाई सडकों
पर नाचे, यह हमारे समाज के साथ घोर अन्याय है। बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि मेरे पीडब्ल्यूडी
मंत्री रहने पर नेशनल हाईवें ४३ का मेरे द्वारा कार्य स्वीकृत कराया गया था, जो अब
हो रहा है।
प्रदेश में दुष्कर्म का
बढ़ा ग्राफ
कांग्रेस किसान जिलाध्यक्ष
सुनील सराफ ने कहा कि मध्यप्रदेश विकास, सुरक्षा, संपन्नता से भटक कर अब दुष्कर्म के
मामलों में आगे हो गया है। श्री सराफ ने दिल्ली के निर्भया कांड को याद करते हुए कहा
कि उस तरह के दुष्कर्म और कांड अब म.प्र. में रोज देखने को मिल रहे हैं और मुख्यमंत्री
अपने आपको बहन, बेटियों का मामा और भाई बताकर असुरक्षित कर दिए हैं। आमसभा का आयोजन
रेलवे कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री लक्ष्मण राव ने कार्यक्रम का बेहतर संचालन कर
सभी अतिथियों का स्वागत कराया और दूर-दराज से आए सभी कांग्रेस जनों को प्रमुख स्थान
दिया।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश
उपाध्यक्ष बिसाहूलाल सिंह, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, प्रेमकुमार त्रिपाठी, संतोष
अग्रवाल, नपाध्यक्ष अनूपपुर रामखेलावन राठौर, गीता सिंह, भगवती शुक्ला, यशोदा सिंह,
राकेश गुप्ता बबलू, आशीष त्रिपाठी, पंकज अग्रवाल, मोहित पटेल, पृथ्वीराज सिंह, शिव
कुमार गुप्ता, शिव प्रसाद सोनी, कोतमा नगर कांग्रेस अध्यक्ष हरीश गर्ग, धर्मेंद्र सिंह,
जयंतराव, पुरूषोत्तम चौधरी, निरंजन यादव, बाबा खान, रेखा द्विवेदी, रेहाना बानो, तेजभान
सिंह, मो. रियाज राजू, रहीस खान, सुमन दीपक शुक्ला, योगेंद्र राय, राजेश द्विवेदी,
वीरेंद्र सोनी लालू, महेंद्र त्रिपाठी के साथ अमरकंटक, पुष्पराजगढ़, अमलाई, चचाई,अनूपपुर,
जैतहरी, वेंकटनगर, पसान, कोतमा, फुनगा,बदरा, बिजुरी, राजनगर के अन्य कांग्रेसजन उपस्थित
रहे।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग अधिकारी का कलेक्ट्रर ने छीना वित्तिय प्रभार
अनूपपुर।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग अनूपपुर की वर्ष 2015-16 तथा 2016-17 के दौरान शासकीय
मंद से आदिवासी विकास विभाग के लिए आवंटित हुई विभिन्न मदों की 692.17 लाख की वित्तीय
अनिमितताओं के मामले में 7 अगस्त को कलेक्टर पी अनुग्रह ने सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग
पीएन चतुर्वेदी से वित्तीय अधिकारी छींनते हुए स्थगित कर दी है। इस दौरान अनियमितताओं
की जांच तक कलेक्टर ने जनजातीय कार्य विभाग की वित्त एवं लेखा सम्बंधी नस्तियां सहायक
कोषालय अधिकारी के परीक्षण उपरांत जिपं सीईओ के माध्यम से अनुमोदन के उपरांत क्रियान्वित
की जाएगी। कलेक्टर ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग अनूपपुर में होने वाले वित्तीय
आहरण व संवितरण तथा प्रशासकीय अधिकारी जिपं सीईओ डॉ. सलोनी सिडाना को सौंपा है। बताया
जाता है कि वर्ष 2015-16 तथा 2016-17 में छात्रावास आश्रमों के लिए सामग्री प्रतिपूर्ति
मद में उपलब्ध कराए गए बजट 692.17 लाख रूपए बिना सक्षम स्वीकृति प्राप्त किए, तथा सामग्री
खरीदने, भौतिक सत्यापन, गुणवत्ता सत्यापन एवं बिना क्रय समिति गठित कराए, राशि छात्रावास
आश्रमों के पालक शिक्षक संघ के खाते में नियम विरूद्ध तरीके से प्रदाय किए जाने के
कारण तथा बिना सूचना एवं अवकाश स्वीकृत कराए मुख्यालय एवं साप्ताहिक समय सीमा की बैठकों
से लगातार अनुपस्थित रहने, जिले में जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत बैगा महिलाओं के पोषण
आहार सहायता की राशि समय पर नहीं देने व सर्वेक्षण नहीं कराए जाने और शासन द्वारा संचालित
विभिन्न योजनाओं-कार्यक्रमों का तत्परतापूर्वक समय-सीमा में क्रियान्वयन नहीं कराए
जाने के कारण पीएन चतुर्वेदी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग अनूपपुर के वित्तीय
अधिकार को स्थगित कर दिया। वहीं कलेक्टर ने मप्र. वित्तीय अधिकार पुस्तिका 2012 भाग
एक में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए विभाग की सभी वित्तीय अधिकार व आहरण सवितरण
तथा प्रशासनिक अधिकारी जिपं सीईओ को सौंप दिया है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि इस
दौरान विभागीय वित्तीय एवं लेखा सम्बंधी नस्तियां सहायक कोषालय अधिकारी के परीक्षण
के उपरांत ही जिपं सीईओ के माध्यम से अनुमोदित होगी।
लापता सांसद का मिला पता जबलपुर-सांतरागाछी के ठहराव के लिये रेल राज्यमंत्री को सौपा पत्र
छग नेता प्रतिपक्ष के पत्र
के बाद टूटी सांसद की नींद
अनूपपुर।
पूर्व में घोषित जबलपुर-सांतरागाछी हमसफर ट्रेन लम्बे के इंतजार के बाद पटरी पर 1 अगस्त
को आई जिसे चलने से पहले विवादास्पद बना दिया गया। ट्रेन की घोषित समय सारणी में इस
ट्रेन का अनूपपुर जंक्शन पर ठहराव दिया गया था। लेकिन हाल के दिनों में जबलपुर से सांतरागाछी
के लिए ट्रेन प्रारंभ की गई तो अनूपपुर का ठहराव समाप्त कर शहडोल में कर दिया गया।
जिसके विरोध में छत्तीसगढ़ के प्रतिपक्ष नेता टीएस सिंह देव ने तत्काल रेल मंत्री को
पत्र लिखकर नाराजगी जताते हुए ट्रेन का स्टॉपेज अनूपपुर किए जाने तथा मांग जल्द पूरी
नहीं होने पर रेल रोकने की चेतावनी दी थी। यहीं नहीं इसके बाद मध्यप्रदेश नेता प्रतिपक्ष
अजय सिंह से कांग्रेस नेताओ ने पत्र लिखा कर अपना विरोध रेल मंत्री के पास दर्ज कराया।
अब शहडोल संसदीय क्षेत्र के लापता सांसद ज्ञान सिंह की नींद खुली तो उन्होने अपने सिपहसलाहकारो
के साथ दिल्ली कूच कर अपने ही गृह जिला मुख्यालय उमरिया के साथ हमसफर के ठहराव के लिये
अनूपपुर का नाम नहीं होने पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से मिलकर ठहराव के लिये कड़ी
आपत्ति जाहिर की पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता के अनुसार आपत्ति कितनी असर करारक
होगी यह तो समय बतायेगा। श्री गुप्ता के अनुसार हमसफर एक्सप्रेस के अनूपपुर एवं उमरिया
में ठहराव को लेकर जोरदार वकालत की। उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रतिपक्ष नेता टीएस सिंह
देव के दोहराया और कहां कि अनूपपुर जंक्शन जिला मुख्यालय है। जहां से छत्तीसगढ़ राज्य
के कोरिया, बैकुंठपुर, सूरजपुर, रामानुजगंज, सरगुजा, बलरामपुर तथा जसपुर जिलो के लिए
अनूपपुर जंक्शन ही कनेक्टिंग स्टेशन है। जिन्हें जबलपुर एवं सांतरागाछी यात्रा के लिए
अनूपपुर जंक्शन से ही ट्रेन उपलब्ध होती है। रेलवे ने पूर्व में अनूपपुर जंक्शन घोषित
किया था, लेकिन अन्य कारणों से स्टॉपेज समाप्त कर दिया जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा
कि उमरिया रेलवे स्टेशन जिला मुख्यालय का प्रमुख स्टेशन है नेशनल पार्क बांधवगढ़ जाने
के लिए उमरिया स्टेशन पर ही उतरना पड़ता है जिसके लिए उमरिया में भी स्टॉपेज देना अति
आवश्यक है। रेलवे सूत्रों के अनुसार रेल मंत्री ने आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन
दिया है।
वेतन न मिलने से अमरकंटक नप के कर्मचारी परेशान
अनूपपुर।
जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक के विकास में शासन के करोड़ों रूपए के आवंटन तथा लाखों
सैलानियों के लिए सुविधा उपलब्ध कराने वाले नगरपरिषद अमरकंटक के द्वितीय-तृतीय श्रेणी
कर्मचारी अब खुद अपने ही परिवारिक भरण पोषण में असमर्थ हो रहे हैं। नगरपरिषद द्वारा
पिछले पांच माह से उनका मासिक वेतन नहीं प्रदान किया गया है। जिसके कारण नगरपरिषद में
कायर्रत 50 से अधिक शासकीय कर्मचारी अब पैसे-पैसे के लिए तरस रहे हैं। बताया जाता है
कि नगरपरिषद में कार्यरत 53 से अधिक कर्मचारियों को पिछले पांच माह यानि फरवरी-मार्च
के बाद से वेतन नहीं प्रदाय किया गया है। जिसके कारण उनके घरों में भरण पोषण की समस्या
उत्पन्न हो गई। कर्मचारियों को दुकानदारों ने अधिक कर्ज होने पर राशन देना बंद कर दिया
है। यहीं नहीं कई कर्मचारियों के बच्चों का एडमिशन स्कूलों में नहीं हो सका है। नगरपरिषद
कर्मचारी संघ अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि जिले के सुदूर अंचल में संचालित नगरपरिषद
के कर्मचारी अपनी पारिश्रमिक मासिक वेतन के लिए तरस रहे हैं। नगरीय प्रशासनिक अधिकारी
हर बार कर्मचारियों से अगले माह-अगले माह वेतन मिल जाने की दुहाई दे रहे हैं। लेकिन
आश्चर्य है उनके आश्वासन के बाद भी पांच माह बीत गया। मनोज तिवारी के अनुसार कुछ कर्मचारियों
ने वेतन नहीं मिलने तथा परिवार के भरण पोषण में बन रही परेशानियों से परेशान होकर मामले
की शिकायत कलेक्टर व कमिश्नर की चेतावनी दी। लेकिन नगरीय प्रशासक ने सभी कर्मचारियों
से आगामी 14 अगस्त तक ठहरने की अपील करते हुए पैसे भुगतान कराने का आश्वासन दिया है।
हालांकि कर्मचारियों का मनना है कि इससे उनके खाते में कोई वेतन नहीं आने वाले, लेकिन
अधिकारी होने के कारण उनके आश्वानों पर कुछ दिन और ठहर जाने की बात कही है। नप सूत्रों
का कहना है कि इससे पूर्व नगरपरिषद में इस प्रकार की समस्या नहीं बनी। लेकिन इस वर्ष
पांच माह से वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों की रीढ ही तोड़ डाली है।
इनका कहना है
हम लगभग 15 कर्मचारियो
का वेतन नही दिया है हमारे पास बजट न होने के कारण नही होसका, 15 अगस्त के बाद दकनक
हा प्रयास करेगे।
सुरेन्द्र सिंह उइके,मुख्य
नपा अधिकारी अमरकंटक
कर्मचारियों के खाते में
पिछले पांच माह से किसी भी माह की वेतन राशि नहीं आई है। परिवार के सदस्यों का भरण
पोषण मुश्किल हो गया है। दुकानदारों ने अब राशन देने से मनाही कर दी है। कुछ बच्चों
के नामांकन पैसे के अभाव में निजी संस्थानों में नहीं हो सका है। सीएमओ ने 14 अगस्त
की मोहल्लत मांगी है।
मनोज तिवारी, नप कर्मचारी
संघ अध्यक्ष अमरकंटक
न्याय के लिये भटकते पक्षकारों व अधिवक्ताओं ने बिजुरी उप तहसील में जड़ा ताला
अनूपपुर।
बिजुरी में स्थानीय व आसपास के ग्रामीण अचंलों से जुड़े लोगों की सुनवाई के लिए स्थापित
उप तहसील कार्यालय में पिछले पांच माह से मिल रही तारीख पर तारीख से नाराज पक्षकारों
व अधिवक्ताओं ने किसी भी दंडाधिकारी के नहीं बैठने से नाराजगी जताते हुए बुधवार 8 अगस्त
की सुबह उपतहसील कार्यालय का बहिष्कार करते हुए कार्यालय के दरवाजे पर ताला लगा दिया।
यहीं नहीं सभी पक्षकार व अधिवक्ताओं ने प्रशासन की पूर्व आदेश के परिपालनार्थ नायब
या तहसीलदार के कार्यालय में बैठाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पक्षकारों
का कहना था कि पिछले पांच माह से यहां आने वाले रोजाना सैकड़ों लोगों को अधिवक्ताओं
द्वारा सिर्फ तारीख पर तारीख ही दी जा रही थी। वहीं अधिवक्ताओं का कहना था आने वाले
पक्षकारों के लिए उप तहसील न्यायालय में तारीख पेशी की जाती थी, लेकिन बाद में यह जानकारी
दी जाती थी कि आज कोई साहब नहीं बैठेंगे। ये हालात पिछले पांच माह से चली आ रही है।
पांच माह के दौरान अबतक कोई नायब तहसीलदार या तहसीलदार अधिकारी इस उप तहसील कार्यालय
में एक भी सुनवाई नहीं किए हैं। जिसके कारण रोजाना अधिवक्ताओं को पक्षकारों की दुत्कार
सुननी पड़ रही थी। वहीं अपनी रोजाना मजदूरी और आर्थिक नुकसान कर सुनवाई के लिए आने
वाले पक्षकारों को बिना किसी निर्णय के वापस खाली हाथ लौटना पड़ता था। बताया जाता है
कि बिजुरी उप तहसील कार्यालय की स्थापना वर्ष 1996 में की गई थी। जिसका मुख्य उद्देश्य
कोतमा तहसील कार्यालय पर आने वाले अतिरिक्त भार को कम करते हुए स्थानीय ग्रामीणों को
कम दूरी पर तहसील कार्यालय स्थापित कराते हुए राजस्व व अन्य प्रकरणों के निराकरण के
लिए स्थानीय स्तर पर उप तहसील कार्यालय उपलब्ध कराना। जानकारों के अनुसार शुरूआत दिनों
में उप तहसील कार्यालय का बेहतर संचालन हुआ। लेकिन कुछ वर्षो के बाद यह बंद हो गया।
जिसके कारण पुन: कोतमा तहसील कार्यालय में कोतमा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले 31 ग्राम
पंचायतों के साथ साथ कोतमा व बिजुरी नगरपालिका के राजस्व सम्बंधित अन्य मामले का भार
बढ़ गया। इसमें दूर-दराज से आने वाले पक्षकारों के साथ साथ अधिवक्ताओं को भी पैरवी
कराने में परेशानियां का सामना करना पड़ा। इसे देखते हुए लगभग डेढ वर्ष पूर्व स्थानीय
नगरवासियों तथा पक्षकारों व अधिवक्ताओं की मांग पर वीरान पड़ी बिजुरी उप तहसील कार्यालय
को पुन: संचालन कराने की मांग की गई। जिसपर प्रशासन ने भी रूचि दिखाते हुए नायब तहसीलदार
या तहसीलदार के माध्यम से बिजुरी उप तहसील कार्यालय के लम्बित प्रकरणों के निपटारे
के आदेश जारी किए। इसमें सप्ताह में दो दिन उप तहसील कार्यालय का संचालन भी हुआ। उप
तहसील कार्यालय बुधवार और गुरूवार को संचालित होना आरम्भ हुई।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत
अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...









