https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 5 मार्च 2018

पति ने गला दबा कर की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गुमराह करने शव के कपडे किया अस्त- व्यस्त, गांव वालो पर लगाता रहा आरोप

अनूपपुर
राजेन्द्रग्राम थाना अंतर्गत ग्राम महोरा में ३ मार्च को ४५ वर्षीय महिला का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर  खेत में संदिग्ध अवस्था पर ग्रामीणो ने देखा, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पहुंच  शव का निरीक्षण किया जिसमें गले पर निशान तथा शव के कपडे अस्त-व्यस्त पाए गए तथा मृतिका के पति तथा परिजनो से पूछताछ पर उन्होने गांव के ही तीन लडको द्वारा मृतिका के साथ बलात्कार कर हत्या किए जाने का संदेह व्यक्त किया। जिसके बाद राजेन्द्रग्राम थाना प्रभारी नरेन्द्र पॉल ने पूरा मामला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन को अवगत कराते हुए अज्ञात आरोपियो के खिलाफ धारा ३०२ के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन के निर्देशन में की गई जांच में पीएम रिर्पोट तथा घटना स्थल के निरीक्षण पर मृतिका के साथ हुए दुष्कर्म जैसी कोई घटना नही होना पाए जाने पर मृतिका के पति हीरालाल से पूछताछ की गई, जिस पर मृतिका के पति ने पुलिस को गुमराह करते हुए अपने ही बडे भाई पर घटना का संदेह व्यक्त किया गया। लेकिन जांच के दौरान घटना के समय बड़ा भाई घर पर होना प्रमाणित पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने मृतिका के पति हीरालाल से सख्ती के साथ पूछताछ की गई जिस पर हीरालाल ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि २ मार्च की रात लगभग ९.३० बजे खाने-पीने को लेकर दोनो में झगड़ हुआ जिस पर हीरालाल ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी मुन्नी बाई की गला दबाकर हत्या कर दी तथा शव को घर से लगभग १५० मीटर दूर स्थित अरहर के खेत में पास फेंक दिया तथा स्वयं की मुन्नी बाई के कपडे को अस्त-व्यस्त कर गांव के लोगो पर ही आरोप लगाने लगा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति हीरालाल को गिरफ्तार करते हुए धारा ३०२ के तहत कार्यवाही की गई।  वही इस पूरी कार्यवाही में राजेन्द्रग्राम थाना प्रभारी नरेन्द्र पॉल, उप निरीक्षक सोने सिंह परस्ते, पीएसआई दयावती मरावी, सहायक उपनिरीक्षक पी.एस. बघेल, रविकांत शर्मा, प्रधान आरक्षक अशोक गुप्ता, भैरव सिंह, आरक्षक मदगेन्द्र पटेल, कैलाश शामिल रहे। 

न्यू बहुउद्वेशीय स्वास्थ कर्मचारी संघ हड़ताल पर ७ से

अनूपपुर न्यू बहुउद्वेशीय स्वास्थ कर्मचारी संघ विकासखंड पुष्पराजगढ़ के कर्मचारी ७ मार्च को वेतन विसंगति दूर करने को लेकर अनिश्चित कॉलीन हडताल पर जाएगे। जिला चिकित्सालय परिसर में होने जा रहे अनिश्चित काल आंदोलन में समूचे पुष्पराजगढ, कोतमा, जैतहरी के बीईएमपी डब्लू, एल.एचव्ही, एएनएम आदि सभी पदो के कर्मचारी हडताल में शामिल रहेंगें। ४ मार्च की बैठक जिसमें उपस्थित कर्मचारी आर.डी. बुनकर, देवेन्द्र कुमार, छोटेलाल सिंह कोराम, संजय मसीह, चेतन सिंह, झामू सिंह, करीमन बीई राजेश सिंह, अजय यादव, नाहर सिंह, अजय श्याम, कमलेश विश्वकर्मा, केशव मरावी, गीता सोनवानी, प्रियकां सारीवान, सुनीता टांडिया, निर्मला वर्मा, चक्रवती मरावी आदि शामिल रहे। जिनके निर्णयनुसार पदाधिकारियों ने बताया कि अनिश्चित कॉलीन हडताल सेे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम आदि प्रभावित होगे।

चोरी के आरोपी महिला को 3 माह का कारावास

अनूपपुर अपर सत्र न्यायालय कोतमा के न्यायाधीश नीतेन्द्र सिंह तोमर की न्यायालय में गहने व नगद चोरी करने पर आरोपी महिला को तीन माह की सजा सुनाई। मामले की जानकारी देते हुए एडीपीओ राकेश पांडेय ने बताया कि 22 अगस्त 2010 की शाम ६.३० बजे फरियादिया रोशनी पयासी राखी खरीदने कोतमा बाजार गई हुई थी। जहां बाजार में भीड का फायदा उठाते हुए आरोपी रेखा बसोर निवासी घुट्टी दफाई चर्चा कालरी जिला कोरिया छ.ग. ने उसे धक्का देकर उसका पर्स जिसमें सोने चांदी के अभूषण एवं नगद रूपए रखे हुए थे चोरी कर ली। जिसकी सूचना कोतमा थाने में दी गई, जिस पर पुलिस ने धारा 379 के तहत मामला कायम कर मामले की विवेचना उपरांत आरोपी रेखा बसोर के विरूद्ध अभियोग पत्र तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। अभियोजन अधिकारी वृन्दा चौहान द्वारा न्यायिक दंडाधिकारी कोतमा नीतेन्द्र सिंह तोमर की न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 10-10/10 शासन विरूद्ध विट्टन बाई नें अभियोजन ने साक्षियों के माध्यम से तर्क प्रस्तुत किया। न्यायालय ने दोनो पक्षों के तर्क सुनने के पश्चात आरोपी महिला रेखा बसोर को दोष सिद्ध करते हुए धारा 379 भारतीय दंड विधान के तहत तीन माह का कारावास तथा 200 रूपए के जुर्माने से दंडित किया। 

लंबित मामलों का समय-सीमा में करे निराकरण- कलेक्टर

सौभाग्य योजना के क्रियान्वयन में लाएं तेजी

अनूपपुर। कलेक्टर अजय शर्मा ने ५ मार्च को समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में ली गई। बैठक में सीएम हेल्पलाईन, लोक सेवा गारंटी सेवा प्रदाय के लंबित मामलों का संज्ञान लेते हुए कहा कि इन समस्याओं का समाधानकारक एवं संतोषजनक निराकरण करने के लिए समस्त अधिकारियों को विशेष प्रयास करने के लिए कहा है। बैठक में उपस्थित समस्त विभागीय अधिकारियों को यह भी कहा कि समस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आवेदनकर्ता से बात कर उनको संतुष्ट करने की हर संभव कोशिश करें। राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लो.स्वा.यांत्रिकी, स्वास्थ्य, आदिवासी विकास विभाग के मामलों को रेखांकित करते हुए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए है साथ ही समय-सीमा में निराकरण न होने पर नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में एसडीएम पुष्पराजगढ़ बालागुरु के., अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी. तिवारी, एसडीएम जैतहरी बी.डी. सिंह, एसडीएम कोतमा मिलिन्द्र नागदेवे सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
स्वरोजगार योजनाओं के लक्ष्य प्राप्त करने करें प्रयास
कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में शासन द्वारा स्वरोजगार के लिए चल रही योजनाओं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, युवा उद्यमी योजना, आर्थिक कल्याण योजना की विस्तृत समीक्षा की। विभागवार योजनांतर्गत लक्षित उद्देश्य एवं हितग्राहियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। अच्छा कार्य कर रहे अधिकारियों की सराहना के साथ-साथ संतोषजनक प्रदर्शन न कर रहे अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की एवं उन्हें लक्ष्य की प्राप्ति में पूरे मनोयोग से प्रयास करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में उद्योग विभाग, आजीविका, नगरीय विकास, अन्त्यावसायी, आदिवासी वित्त विकास निगम, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
सौभाग्य योजना के क्रियान्वयन में लाएं तेजी
बैठक में कार्यपालन यंत्री म.प्र. पूर्वी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लि. प्रमोद गेडाम से सौभाग्य योजना की प्रगति की समीक्षा की एवं योजना के जल्द प्रसार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा की जिले में विद्युत सप्लाई से बहुत से आवास वंचित हैं। उन तक विद्युत की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करना होगा। श्री गेड़ाम ने बताया कि सौभाग्य योजना का क्रियान्वयन विभाग की पहली प्राथमिकता पर है। योजना का क्रियान्वयन पूरी जिम्मेदारी एवं उत्साह के साथ किया जा रहा है।
सामाजिक अंकेक्षण की कार्यवाही करे शीघ्रता से पूर्ण

शासन के निर्देशानुसार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यो का सामाजिक अंकेक्षण कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में सीईओ जनपद पंचायतों को सामाजिक अंकेक्षण की कार्यवाही शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए तथा संबंधित एसडीएम को भी इस कार्य की मॉनीटरिंग हेतु निर्देशित किया। 

हाईस्कूल की संस्कृत विषय की परीक्षा निर्विघ्न संपन्न

अनूपपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा जिले में आयोजित हाईस्कूल की संस्कृत विषय की परीक्षा निर्विघ्न संपन्न हुई। परीक्षा में 10924 विद्यार्थियों को परीक्षा देनी थी, जिसमें से 10464 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं नकल प्रकरण निरंक रहा।

बिना देखरेख के अभाव में सामुदायिक भवन हुआ जर्जर

जमुना। नगर पालिका पसान के दो सामुदायिक भवनो की स्थिति बिना देखरेख के अभाव में जर्जर हो चली है। जिस ओर नगर पालिका द्वारा किसी तरह का ध्यान नही दिया जा रहा। जिसके कारण 30 हजार आबादी वाले इस क्षेत्र में सामुदायिक भवन का उपयोग नगर के लोग नही कर पा रहे है। नगर पालिका पसान के 18 वार्डो में से कुल चार वार्डो में ही सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया गया था। जिसमें वार्ड क्रमांक 3 एवं 17 में सामुदायिक भवन देखरेख के अभाव में जर्जर हो चला है। जिस पर इस सुविधाओ की ओर नपा अपना उदासीन रवैया बनाया हुआ है।
इनका कहना है
आपके द्वारा जानकारी मिली है, अगर सामुदायिक भवन जर्जर अवस्था में तो जल्द ही मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा।

अजय श्रीवास्तव, सीएमओ नपा पसान

पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट

अनूपपुर थाना कोतमा अंर्तगत ग्राम पथरौडी में निवास करने वाले रामलाल गोंड ने 4 मार्च को थाने पहुंच शिकायत करते हुए बताया कि वह दोपहर 3 बजे घर के सामने बैठा था तभी पुराने विवाद को लेकर लोधा गोंड एवं उसकी पत्नी बसखलहिन गोंड ने उसके साथ मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लोधा गोंड एवं बसखलहिन गोंड के विरूद्ध धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। 

मोबाइल दुकान में चोरी का आरोपी निकला नाबालिग, हुआ गिरफ्तार

अनूपपुर कोतमा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 वीडियों मोड के पास संचालित तोमर टेलीकॉम मोबाइल दुकान की छत तोड अज्ञात चोरो ने घुस कर मोबाइल सामग्री सहित मेमोरी कार्ड, टीवी, पावर बैंक, हेड फोन, सीसी टीवी कैमरा सहित अन्य सामग्री पार कर दिए थे। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला पंजीबद्व कर मामले की विवेचना में लिया। बताया जाता है कि दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे में चोरी की पूरी घटना कैद हो गई थी। जिसके आधार पर कोतमा थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने नाबालिग को पकड कर पूछताछ की गई। जिस पर उसने अपना जुर्म कबूल किया, जिसके कब्जे से पुलिस ने दो मेमोरी कार्ड, टीवी, हेड फोन, पावर बैंक, सीसी टीवी कैमरा, ब्लूटूथ नाबालिग के नाना के घर ग्राम ऊरा से जप्त करते हुए नाबालिग को न्यायालय में पेश किया गया।  

दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा पहुंची जिले में

 पूर्व मुख्यमंत्री का बिसाहूलाल व हिमाद्री ने किया स्वागत
अनूपपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने समर्थकों के साथ 3 हजार 300 किमी लंबी और लगभग 6 माह पूर्व नर्मदा परिक्रमा की शुरूआत नरसिंहपुर जिले की बरमान घाट से यात्रा प्रारंभ कर गुजरात के कच्छ होते हुए वापसी मॉ नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक पहुंच रही है। यात्रा का अंतिम पडाव डिंडौरी जिले के ग्राम मुड़की से चलकर ५ मार्च सोमवार की शाम लगभग ५.३० बजे अनूपपुर जिले की सीमा पर प्रवेश किया। जो की शीश घाट आश्रम पहुंच कर मॉ नर्मदा की पूजा अर्चना कर रात्रि विश्राम करेगे। जिसके बाद यात्रा ६ मार्च की सुबह ८ बजे आश्रम से इटौरदूधीबरांझ पहुंचेगी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का स्वागत पूर्व मंत्री बिसाहू लाल सिंहहिमाद्री सिंहविधायक कोतमा मनोज अग्रवालविधायक फुंदेलाल सिंह मार्कोनपाध्यक्ष अनूपपुर रामखेलावन राठौरसंतोष अग्रवाललक्ष्मण रावआशीष त्रिपाठीसिद्धार्थ शिव सिंहउमेश रायबाबा खानराकेश गुप्तासत्येन्द्र स्वरूप दुबेमयंक त्रिपाठी ने किया। 


म.प्र. शासन को पता नही प्रदेश में कितने जिले

अनूपपुर म.प्र. शासन द्वारा प्रत्येक वर्ष डायरी का प्रकाशन कराया जाता है, जिसमें प्रदेश से जुडी सभी जानकारियां होती है, इस जानकारी आमजनो को लाभ मिलता है। शासन की वर्ष २०१८ में प्रकाशित डायरी में पेज क्रमांक १६६ में भारत की जनगणना २०११ में सभी जिलो की संख्या लिखी हुई है, लेकिन इसमें जिलो की संख्या में ५१ की जगह ५० जिला ही लिखा गया है। ऐसे में इस डायरी के आकडो पर प्रश्र चिन्ह खड़ा होता है। कहीं शासन द्वारा पुराने आकडे व जानकारियां प्रकाशित की गई है। 

संघ कार्यालय में होली मिलन संपन्न

रंग,गुलाल,फाग के बीच धमाल
अनूपपुर।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय में रविवार,४ मार्च को स्वयंसेवकों का होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। विधायक रामलाल रोतेल,सामाजिक समरसता शहडोल विभाग प्रमुख राजेन्द्र तिवारी, जिला संघ चालक सुरेन्द्र सिंह, सह जिला कार्यवाह पुष्पेन्द्र मिश्रा, जय भारत मंच जिलाध्यक्ष मनोज द्विवेदी, विंध्य विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष रामदास पुरी,उमेश पाण्डेय,हरिशंकर वर्मा, देवेन्द्र तिवारी, पत्रकार अजीत मिश्रा,विवेक बियाणी, श्रीमती मीना सोनी,रश्मि खरे,अशोक खरे,छत्रपाल जी,धर्मेंद्र ,मानेन्द्र तिवारी ,रोशन पुरी, डा शिवकुमार गुप्ता,संतोष वर्मनदिलीप शर्मा के साथ सैकडों स्वयंसेवक ,गणमान्य नागरिक, पत्रकार बन्धुओं की उपस्थिति मे आयोजित रंगोत्सव मे लोगों ने एक दूसरे को रंग,गुलाल लगा कर होली पर्व की शुभकामनाएँ प्रदान की। मेडियारास संगीत मण्डली ने फाग गायन के माध्यम से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सायं पांच बजे से देर रात्रि तक चले रंगारंग होली मिलन समारोह मे ठंडाई व स्वल्पाहार की व्यवस्था की गयी थी।

रविवार, 4 मार्च 2018

नाम वाला नही करा सकता विकास किसी की शोहरत से नही मिलता लोगो को रोजगार

राजेश शुक्ला की खरी खरी 


फला व्यक्ति ने फला मे नाम कमाया चाहे फिल्म,सहित्य या फिर अन्य क्षेत्र मे यह अच्छी बात है उस व्यक्ति ने मेहनत कर सफल हुआ। किन्तु उस व्यक्ति से शहर या जिले को क्या हासिल हुआ कि हम गर्व महसूस कर सके उस व्यक्ति ने अपने लिये पाया हमने कार्य किया सफलता मिली सबने बधाई दी। इससे विकास नही होता शहर के लोगो को काम चाहिए जिससे परिवार का भरण-पोषण हो सके न कि नाम वाला व्यक्ति जो अपने घर परिवार का भला नही कर सकता वह समाज मे बडा लेखक होकर भी कुछ नही होता जब वह अपने सामर्थ्य से लोगो के सपनो को साकार कर सके वही नाम वाला होता है।
अनूपपुर से बहुत लोग रहे जिन्होंने कई क्षेत्रो मे नाम कमाया किन्तु अपने शहर के विकास या बेरोजगारो को रोजगार नही दिला सके ऐसे व्यक्ति का समाज या शहर मे कोई महत्व नही होना चाहिए। हम अपने विकास के साथ अपने लोगो को बढा सके वही असली नाम व सोहरत हासिल करता । किताबे लिखकर नाम कमाया जा सकता है किन्तु अपने शहर के आम लोगो के बीच पैठ नही बनाई जा सकती।काम करने वाला समाज के लोगो का भला करने वाला असली नाम वाला होता है। साहित्यकार  के नाम से शहर या जिले का विकास नही हो सकता जो अपने गाँव घर की सडक नही बनवा सकता वह सिर्फ अपना भला कर सकता है दूसरो का नही।
पुरूस्कार पाकर या वापस कर व्यक्तिगत शोहरत हासिल कर सकते है इससे समाज का कोई फायदा नही है।अपनी दुकानदारी है  नुकसान न हो इसलिए ऐसे उल्टे सीधे काम कर कुछ दिनो के लिए अखबार की खबर बना जा  सकता है । इससे जन समान्य से कोई सरोकार नही।

शांति और सद्भावना पूर्ण वातावरण में मनाई गई होली

 जिले में रही चाक चौबंद व्यवस्था,
अनूपपुर प्रेम और सौहाद्र्र का प्रतीक रंगो का त्यौहार होली 2 मार्च की सुबह लगभग 8 बजे से नगर सहित ग्रामीण इलाको में जमकर होली खेली गई। त्यौहार की मान्यताओं एवं शगुन को ध्यान में रखते हुए भले ही लोग एक दूसरे को अबीर लगाया गया हो, लेकिन जिले में परंपरागत रूप से कपड़ा फाड़ होली युवाओ ने खेली। जिला मुख्यालय सहित कोतमा, जैतहरी, राजेन्द्रग्राम, बिजुरी तथा अमरकंटक में भी लोगो ने एक दूसरे को गुलाल व अबीर लगाकर होली की बधाई देते हुए पर्व मनाया। वहीं इस पर्व में बच्चे सहित युवाओ ने एक दूसरे पर रंगों की बौछार करते देखे खुशियां मनाई। तो दूसरी ओर दोपहर के बाद महिला व पुरूष अलग-अलग टोलियो बनाकर लोगो को रंग लगाया।
रही चाक चौबंद व्यवस्था
शांति पूर्ण त्यौहार के लिए प्रशासन एवं पुलिस ने भी चाक-चौबंद व्यवस्था कर आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो जिसके लिए चाक चौबंद व्यवस्था रही। 3 मार्च को कोतवाली अनूपपुर सहित जिले भर में पुलिस जवानो द्वारा जमकर होली खेली गई। जिसमें कपडा फाड होली खेलते हुए लोगो को अबीर, गुलाल लगाते हुए एक दूसरे को बंधाईयां दी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की सतत पेट्रोलिंग कर किसी भी तरह के हुडदंग या अव्यवस्था को रोकने की सफल कोशिश भी रही। वहीं बच्चों, गृहणियों एवं आम लोगों ने परम्परागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया।
भाईदूज पर बहनों ने भाईयों लगाया टीका

3 मार्च को भाईदूज पर्व के अवसर पर बहनों ने अपने भाईयों के माथे पर टीका लगाकर, उनकी आरती उतारकर उन्हे मिठाईयां खिलाई तथा उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की प्रार्थना की। 

अपर सत्र न्यायाधीश को दी गई भाव भीनी विदाई

कोतमा। अधिवक्ता संघ द्वारा 1 मार्च को अपर एवं जिला न्यायाधीश शरद भामकर का विगत दिनो स्थानातंरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर मे सचिव पद पर हुआ, इसी तारतम्य मे विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन अभिभाषक कक्ष मे किया गया। जिसमे पूर्व अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला द्वारा मंच का संचालन किया गया, जिसमे न्यायिक मजिस्ट्रेट के.पी.सिंह, नीतेन्द्र सिंह तोमर, नपाध्यक्ष मोहिनी वर्मा, सहायक लोक अभियोजक राज गौरव तिवारी, शासकीय लोक अभियोजक गणेश अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्त जुगुल किशोर गुप्ता, राजेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थित मे किया गया एवं विदाई समारोह कार्यक्रम मे शरद भामकर को तिलक लगाकर साल श्रीफल भेट करते हुए स्मृति चिन्ह अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राजेश सोनी, जसवीर सिंह, उपाध्यक्ष मो. इस्तयाक द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राजेश सोनी ने किया।  

होली के पर्व पर खूनी संघर्ष, एक की मौत


अनूपपुर फुनगा चौकी अंतर्गत ग्राम दैखल मे 2 मार्च की सुबह होली के दिन 20 वर्षीय रोहित गोड ने विवाद करते हुए गंगाा सिंह गोड उम्र 19 वर्ष की फरसा से मारकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके कारण पूरे गांव में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी हरिशंकर शुक्ला मौके पर पहुंच घटना स्थल एवं शव निरीक्षण कर पंचनामा तैयार करते हुए शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां पीएम उपरांत शव परिजनो को सौप दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी रोहित गोड के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आरोपी के कब्जे से हत्या मे प्रयुक्त किया गया फरसा, खूने से सने कपडे एवं अन्य सामग्री जब्त कर लिया है। पूरे घटना क्रम में चौकी प्रभारी हरि शंकर शुक्ला ने बताया कि 2 मार्च को रोहित गोड सुबह से ही लोगो के साथ उलझ रहा था तथा दोपहर के समय गेंदलाल के साथ विवाद कर रहा था, जिसके बीच-बचाव मे गंगा सिंह पहुंच गया। जिसके बाद रोहित ने फरसे से गंगा के गले मे प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। 

आसामजिक तत्वो ने गुमटी में लगाई आग

अनूपपुर कोतमा नगर में 2 मार्च की देर रात थाना कोतमा के पास स्कूल तिराहे के पास संचालित मो. मैनुद्दीन की रुई दुकान एवं सुशीला चौधरी की गुमटी मे आसामजिक तत्वो ने आग लगा दी। घटना की सूचना सुबह स्थानीय लोगो ने दुकान संचालको को जानकारी दी। जिसके शिकायत कोतमा थाने मे दर्ज कराई गई। जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 1 निवासी  मो. मैनुद्दीन जो कि बीते कई वर्षो से रेलवे लाईन के पास रूई की दुकान लगाता था, जिसके गुमटी मे रखे रूई, कपडे सहित अन्य समान अनुमानित कीमत लगभग ५० हजार जलकर खाक हो गया। वही रूई की दुकान के बगल से सुशीला चौधरी निवासी मगरदहा टोला जो कि पान की गुमटी लगाकर चाय-पान की दुकान लगाती थी जिसमें भी आग लगने से नुकसान हुआ है। 

गांजा के साथ आरोपी पकडाया

अनूपपुर होली के पर्व पर जहां मादप पदार्थो की बिक्री तथा त्यौहार को शांति पूर्ण बनाने जहां पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में लगी थी, वहीं पुलिस ने 1 मार्च को बदरा श्रमिक नगर के पास नवा टोला मे बडकू चौधरी के कब्जे से 450 ग्राम गांजा जब्त करते हुए धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। वहीं जब्त गंाजा की कीमत लगभग 5 हजार के लगभग बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र मे गांजा का अवैध व्यवसाय एलआईसी कार्यालय के पीछे, बुढानपुर गांव, गोहन्ड्रा गांव, दफाई टोला सहित अन्य जगहो मे खुलेआम गांजा बेचा जा रहा है। 

होली की रात मोबाईल दुकान मे चोरो ने बोला धावा

अनूपपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 2 वीडियो मोड के पास संचालित तोमर टेलीकॉम मोबाईल दुकान मे 1 मार्च की दरम्यिानी रात चोरो ने घुसकर मोबाईल समान सहित मेमोरी कार्ड, टीवी, पावर बैंक, हेड फोन, सीसीटीव्ही कैमरा सहित अन्य सामग्री चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मकान मालिक द्वारा शुक्रवार की सुबह 2 मार्च को दुकान संचालक राजकल तोमर ने कोतमा थाने को दी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ  अपराध क्रमांक 69/18 धारा 457, 380 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार दुकान मे लगे सीसीटीवी कैमरे मे चोरी की घटना मे कैद हो गई जो कि रात लगभग 3 बजे के बाद चोर ने छत पर लगी सीमेंट सीट तोडते हुए अंदर पहुंचे और चोरी कर फरार हो गए। जिसकी फुटेज पुलिस को सौपा गया, जिसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन चौक से एक संदेही को पकडते हुए पूछताछ कर रही है।   

शादी मे गया परिवार चोरो ने किया गहने पार


अनूपपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 15 लहसुई स्कूल के पास रहने वाले मो. शीष के सूने घर मे अज्ञात चोरो ने सोने-चांदी के गहने सहित 20 हजार नगद चोरी कर ले गए। वहीं शादी समारोह में घर वापस आने पर चोरी का पता चलने पर फरियादी द्वारा थाना मे सूचना देने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457,380 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। जानकारी के अनुसार लहसुई निवासी मो. शाबिर सपरिवार गांव मे शादी के कार्यक्रम मे शामिल होने गए थे, जहां अज्ञात चोरो ने सूने मकान का फायदा उठाते हुए घर के अंदर प्रवेश कर गए। जहां कमरे में रखी अलमारी की तोडते हुए सोने का हार, अंगूठी, कान की बाली, झुमकी एवं चांदी की पायल सहित नगद चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए समान की कुल कीमत 50 हजार के लगभग बताई जा रही है।   

अलग-अलग मामलो में दो गंभीर घायल

अनूपपुर थाना जैतहरी अंतर्गत शनिवार को अलग-अलग घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 13 के समीप जैतहरी से ग्राम पपरौडी जा रहे दो पहिया वाहन में बैठी किशोरी यशोदा राठौर पिता अशोक राठौर उम्र 17 वर्ष जो अपने रिश्तेदार के साथ जा रही थी कि अचानक उसका दाहिना पैर मोटर साईकिल के पिछले चक्के में फंस गया जिससे उसे गंभीर चोटे आई, वहीं दूसरे मामलो में महेश राठौर पिता संतराम राठौर उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक १५ जैतहरी जो कि रात्रि लगभग 11 बजे मोटर साईकिल से अमगवां से अपने घर वापस आ रहा था, जहां बेलिया फाटक के पास अचानक बाईक अनियत्रित हो कर सड़क के किनारे जा गिरी, जिसके बाद स्थानीय लोगो की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैतहरी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जिसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। 

45 वर्षीय महिला की हत्या, पुलिस जुटी जांच में

अनूपपुर राजेन्द्रग्राम थाना अंतर्गत ग्राम महोरा में ३ मार्च को ४५ वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम महोरा में निवास करने वाली महिला मुन्नी बाई बनावल पति हीरालाल बनावल उम्र ४५ वर्ष का शव उसके घर से लगभग १५० मीटर की दूरी पर अरहर की खेत में देखा गया, जिसकी जानकारी ग्रामीणो ने पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल तथा शव का निरीक्षण किया। जहां प्रथम दृष्टया महिला की हत्या गला दबाकर किया जाने के साथ ज्यादी की आशंका भी पुलिस ने जताई, जिसके बाद पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा जहां पीएम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने अज्ञात अरोपी के खिलाफ धारा ३०२ के तहत कार्यवाही कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। 

जैन समाज ने बिना अनुमति के निकाली रैली

बच्चो के साथ की मारपीट, आक्रोशित लोगो ने किया अमरकंटक बंद

अनूपपुर थाना अमरकंटक मे 2 मार्च होली पर्व की सुबह लगभग 11.30 बजे जैन ऋषि मुनी विद्यासागर जी महराज के आगमन पर उनके सम्मान व स्वागत के लिए जैन समाज द्वारा सागर जिले के ग्राम देवरी से अमरकंटक पहुंच शोभायात्रा निकाली गई, इस बीच रैली में जहां स्थानीय बच्चे रैली के लोगो को रंग लगाने के साथ रैली में नाचने लगे, जिस पर समाज के द्वारा विरोध किए जाने पर बच्चो के साथ मारपीट की गई। जिस पर बच्चो ने अपने साथ मारपीट होने की घटना अपने परिजनो सहित आसपास के लोगो को बताई। वहीं बच्चो के साथ हुए मारपीट पर जहां नगर के लोगो द्वारा एकत्रित होकर 2 दिनो तक कार्यवाही की मांग के लिए डटे रहे। जिसके बाद 3 मार्च को पुलिस ने युवकों की पहचान पर छह लोगों को क्षेत्र में अशांति फैलाने तथा अन्य धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। स्थानीय लोगो ने बच्चो के साथ हुई मारपीट पर आपत्ति जताते हुए बिना अनुमति जुलूस निकालने व मारपीट किए जाने पर आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्यवाही की लगातार मांग करते देखे गए। लोगों का कहना था कि जत्थे में शामिल लोग बजरंग दल के गुरूआ रंग के कपड़े पहने हुए थे, जहां विवाद के उपरांत तलवार, डंडा सहित अन्य चीजों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया था। वहीं पूरे मामले की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने तत्काल पुलिस बल रवाना कर लोगो को समझाईश दी गई तथा मामले को शांत करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस बल तैनात किया गया था। 

कुएं में तैरता दिखा ४० वर्षीय अधेड का शव

अनूपपुर थाना चचाई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदवार में 2 मार्च की शाम ददना कोल की बाड़ी में स्थित कुंए में ४० वर्षीय प्रमोद उर्फ भूरा पिता दनना कोल का शव तैरता देखा गया। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंए से निकाल उसका पंचनामा कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार मृतक प्रमोद उर्फ भूरा 27 फरवरी की शाम गांव घूमने की बात कह घर से निकाला था, जहां रातभर घर नहीं आने पर परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन की गई। जानकारी के अनुसार प्रमोद कोल के लापता होने के दिन से परिजनों ने उसी कुंए के पानी का उपयोग निस्तार के रूप में किया। लेकिन 2 मार्च की शाम शव पानी के ऊपर तैरता नजर आया।


गुरुवार, 1 मार्च 2018

अलग अलग स्थानों पर दो ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

अनूपपुर जिला अस्पताल में दो अलग अलग मामलों में जहर खाए दो लोगों को गम्भीर हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि छुलकारी गांव निवासी १७ वर्षीय किशोरी कमला केवट पिता जगदीश केवट ने किसी अज्ञात कारणों में घर में जहर का सेवन कर लिया, जहां परिजनों ने गम्भीर हालत में किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं अनूपपुर नपा निवासी १९ वर्षीय मीनू पाल पिता अमृतलाल पाल ने अज्ञात कारणों में जहर खा लिया। फिलहाल दोनों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

अपहरणकर्ता के चंगुल से मुक्त हुआ अबोध बालक

आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

अनूपपुर थाना क्षेत्र बिजुरी अतंर्गत ग्राम गुल्लीडा? से मंगलवार को रात 9 बजे के लगभग 5 माह के बच्चे को अपहरण कर लिया गया जिसकी सूचना 100 डायल के माध्यम से 2़ 30 बजे रात बिजुरी पुलिस को सूचना मिली, जिसमे बिजुरी पुलिस की सर्तकता व सक्रियता के साथ मामले की जांच करते हुये बच्चे को 12 घंटे के भीतर बरामद कर ली वही अपहरणकर्ता पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं। मिली जानकारी के अनुसार बिजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम गुल्लीडा? साक्षी पाव पति मोहन पाव अपने मायके गुल्लीडाड आयी हुई थी साक्षी की ससुराल ग्राम बटुरा में है और आरोपी के बहन की ससुराल भी उसी गांव में हैं जिस वजह से आरोपी की जान पहचान साक्षी से हुई जिस कारण आरोपी भरत वासुदेव निवासी केल्हौरी थाना चचाई साक्षी के मायके गुल्लीडा? आया हुआ था आरोपी द्वारा बच्चे को क्यों अपहरण किया गया ये तो उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पायेगा। परिजनों द्वारा बताया गया कि मंगलवार की रात 9 बजे के करीब उसके 05 माह के बच्चे को चुपचाप लेकर गायब हो गया जब बच्चा दिखाई नही दिया तो उसकी खोजबीन परिजनों द्वारा शुरू की गई लेकिन बच्चे का कही अता पता न चला तो लोगो का ध्यान आरोपी के तरफ गया और वह भी मौके पर नही मिला तो परिजनों का सीधा शक उसी के ऊपर गया काफी खोजबीन के बाद जब आरोपी और बच्चा दोनो नही मिले तो परिजनों द्वारा इसकी सूचना 100 डायल को करीब 2़30 बजे रात को दी गई बिजुरी पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान द्वारा अपने दल बल सहित तत्काल मौके पर पहुचें और वहां से आरोपी का मोबाइल नम्बर पता किया गया और नम्बर पर तत्काल बात करने का प्रयास किया जिस पर फोन लग गया थाना प्रभारी द्वारा बिना परिचय दिये बात किया गया तो आरोपी द्वारा अपना परिचित समझ कर बताया कि वह अनूपपुर में हैं और बच्चा उसके साथ हैं जिसकी जानकारी थाना प्रभारी द्वारा उच्चाधिकारियों को दी गई और उनके दिशा निर्देश पर पुलिस टीम अनूपपुर भेजी गई, प्रभारी द्वारा तत्काल साइबर सेल को उक्त नम्बर उपलब्ध करवा लोकेशन की जानकारी मांगी गई जिस पर साइबर सेल द्वारा तत्काल लोकेशन चचाई थाना क्षेत्र के सोन नदी के किनारे रेत खदान के पास बताया गया रेत खदान की ओर पुलिस पहुंचकर बच्चे को बरामद किया वही आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं। इस मामले मे बिजुरी पुलिस ने अपराध क्रमांक 43/18 धारा 363 के तहत दर्ज कर जांच कर रही हैं।

अधीक्षिका एवं सहायक वार्डन के बीच होता है विवाद

अभिभावक ने की शिकायत

कोतमा। जनपद पंचायत कोतमा के थानगांव पंचायत मे संचालित बालिका छात्रावास मे पदस्थ अधीक्षिका एवं सहायक वार्डन के बीच हमेशा विवाद की खबरे सामने आती रही है जिसको लेकर अभिभावक महिपाल यादव द्वारा छात्रावास प्रभारी के खिलाफ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को शिकायती पत्र देते हुए आरोपित किया कि दोनो के मध्य आए दिन विवाद होता है जिसका खमियाजा उपास्थित बच्चियो पर पडता है, आये दिन इसकी शिकायत परिजनो के पास आती है साथ ही छात्राओ के अनुसार अधीक्षिका द्वारा अधिकारी के भ्रमण पर वार्डन की शिकायत करने का दवाब बनाती है जिससे हम लोगो मे भय बना रहता है और पढाई प्रभावित होती है। अभिभावको ने मांग की है कि छात्रावास अधीक्षिका एवं सहायक वार्डन को हटाते हुए नये अधीक्षिका एवं सहायक वार्डन की भर्ती करे। जिससे हमारी बच्चिया अच्छे माहौल पाकर पढाई कर सके। वही थानगांव निवासी तुलसी मिश्रा, मुन्नी पाव, सुनीता पाव, धनेश कुमार सहित अन्य अभिभावको ने प्रभारी मंत्री संजय पाठक को अधीक्षिका अहिल्या बाधवे के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया कि इनके द्वारा पात्र छात्राओ को प्रवेश  ना देकर अपात्रो को लाभ दे रही है। शिक्षा विभाग के आदेशो का खुला उल्लंघन करते हुए अवैध रुप से अपात्र छात्रो को प्रवेश दिया गया। वही स्थानीय स्तर पर भर्ती विज्ञापन ना निकाल कर मनमाने तरीके से भर्ती की गई। 1 फरवरी से 18 फरवरी तक छात्रावास बंद रहा जिसकी जांच आवश्यक है। साथ ही वर्तमान मे मात्र 16  छात्राए ही छात्रावास मे है जबकि 50 सीटर का है। 

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...