https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 6 अगस्त 2018

एक अगस्त से आगे - अजय धुप्पड़

चयन समस्त मापदंडो की कसौटी पर परखे
एक अगस्त 18 को लोकतंत्र का सम्पूर्ण चल-चित्र प्रदर्शन अनूपपुर नगर की जनता को देखने मिला,एक तरफ प्रदेश के मुखिया की जन आशीर्वाद यात्रा,के माध्यम से अपने शासन काल मे किये गए जनहितैसी कार्यों को आधार बना कर जनता से आशीर्वाद मांगना, यह उनका एक स्वभाविक अधिकार बनता है, दूसरी ओर विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा प्रदेश की बदहाल आर्थिक हालात, अपराधो का बढ़ता ग्राफ,नित्य नए घोटाले चरम पर भष्टाचार, कई अन्य मुद्दो को लेकर इस यात्रा का विरोध उनकी लोकतंत्र मे सशक्त विपक्ष की भूमिका को दर्शाता है,कुल मिलाकर देर से ही सही पक्ष-विपक्ष दोनो की सक्रियता अनूपपुर मे राजनैतिक माहौल मे गर्मी बढ़ा गई है,एक तरफ प्रदेश के मुखिया के आगमन पर सत्तारूढ़ भाजपा मे उत्साह का संचार हुआ है वहीं दूसरी ओर विपक्ष के खेमे मे बिसाहू लाल सिंह की उपस्थिति ने कांग्रेस जनो में संघर्ष की अलख जगाने का काम किया है जिसका नजारा मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने उपरांत गिरफ्तार कांग्रेस जनो की रिहाई हेतु किया गया प्रदर्शन है। उपरोक्त घटना क्रम से दोनों प्रमुख दलों की आत्ममुग्धता भविष्य मे क्या रूप ले पाएगी ये समय ही बतलाएगा,किन्तु अगर वास्तविक का जायजा लिया जाए और अनूपपुर नगर के संदर्भ मे बात की जाए तो दोनों दलों ने किसी अपनी अपनी भूमिका,अपने अपने दायित्वों का निर्वाहन नही किया यह बात शत प्रतिशत सही है। अनगिनत समस्याओं से ग्रसित अनूपपुर का प्रतिनिधित्व संसद में भाजपा, विधानसभा मे भी भाजपा, नगर पालिका कांग्रेस के हाथों मे है। समय-समय पर समाचार पत्र, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया सभी के माध्यम से जनता की आवाज को शासन तक पंहुचाने का काम सम्बन्धित लोगो द्वारा किया गया किन्तु सार्थक परिणाम नही मिला, इस कारण जनता में एक निराशा भरा माहौल नजर आता है। राजनैतिक नफा-नुकसान के हिसाब से अनूपपुर की समस्याओं को नजर अंदाज करना आने वाले समय मे चुने हुए जनप्रतिनिधियों को एवम संबंधित राजनैतिक दलों को भारी पड़ेगा।
प्रदेश के मुखिया का दावा है कि प्रदेश मे सड़के अमेरिका की सड़कों से अच्छी है, हमे अमेरिका के बारे मे सोचने पर मजबूर करता है व्यर्थ ही हमने अपने जहन मे अमेरिका की सड़कों की छवि चमचमाती सपाट सड़कों की बना रखी है। नगर मे समस्याओं का ऐसा अम्बार उस पर शासन प्रशाशन, नेताओं की ऐसी अकर्मण्यता,अब जरूरत है जन चेतना की नेताओं की शोच मे राजनैतिक नफा नुकसान है किंतु जनता की शोच मे हमने क्या खोया क्या पाया होना चाहिए,जनमानस आप मे बहुत बडी ताकत है,तमाम पूर्वाग्रह छोड़ कर खुले मन से विचार करे, जागरूक बने लोकतंत्र मे समय समय पर अपनी ताकत का अहसास कराए। चुनाव का समय आने वाला है चुनाव एक सिस्टम है जिसमे हम सबकी भागीदारी महत्वपूर्ण है परंतु उससे पहले जो हम सबको करना है वह है चयन आप सभी से अनुरोध है समस्त मापदंडो की कसौटी पर परखे और उचित चयन करें,अन्यथा नगर विकाश का सपना एक मृगतृष्र्णा ही साबित होगा।

रविवार, 5 अगस्त 2018

सिध्दार्थ बने जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, लोगो ने दी बधाई

अनूपपुर। मप्र कांग्रेस कमेटी ने अनूपपुर मे पार्टी को मजबूती के लिये 5 अगस्त 18 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर सिध्दार्थ शिव सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी चन्द्रप्रभाष शेखर ने नियुक्ति पत्र मे यह आशा की है कि श्री सिंह को यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भावनानुसार जिले में पार्टी को मजबूती और समन्वय के साथ कार्य करेगे।
सिध्दार्थ शिव सिंह के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर जिला अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह,प्रदेश सचिव हिमाद्री सिंह, विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह मार्को, विधायक कोतमा मनोज अग्रवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, पूर्व नपाध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी, भाईलाल पटेल, शंकर प्रसाद शर्मा, नपाध्यक्ष रामखेलावन राठौर, नपाध्यक्ष पसान सुमन राजू गुप्ता, रेलवे कांग्रेस के जोनल संयुक्त महामंत्री लक्ष्मण राव, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सराफ, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राम सिंह, जिला पंचायत सदस्य यशोदा सिंह, कांग्रेस जिला महामंत्री जयंत राव, भगवती शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, एडवोकेट संतोष अग्रवाल, अनूपपुर सेक्टर अध्यक्ष उमेश राय, सामतपुर सेक्टर अध्यक्ष रियाज अहमद, मंडलम् अध्यक्ष अनूपपुर राकेश गुप्ता, डॉ. राज तिवारी, संजीव द्विवेदी, बाबा खान, सुजीत मिश्रा, अनिल राठौर, सत्येन्द्र स्वरूप दुबे, योगेन्द्र राय, रेहाना बानो, दीपक शुक्ला, पंकज अग्रवाल, शिव कुमार गुप्ता, चंद्रभान ङ्क्षसह, रामनरेश गर्ग, गीता सिंह, अवधेश अग्रवाल, संतोष पांडेय, निरजंन यादव, वासूदेव चटर्जी, राजेश द्विवेदी, पुरूषोत्तम चौधरी, चंद्रकांत पटेल, करतार ङ्क्षसह, राजू गुप्ता, तेजभान सिंह, धर्मेन्द्र सोनी संदीप पटेल, चंद्रभान सिंह, रामजीवन पटेल, छविलाल राठौर, धन्नू लाल पटेल, पुरूषोत्तम पटेल, मोहित पटेल, बहादुर पटेल, संतलाल यादव, डॉ. गणेश चटर्जी, भद्दू ङ्क्षसह, लक्ष्मीकांत शुक्ला, रामनरेश गर्ग, अनिस मोटवानी, संतोष यादव, साधना गुप्ता, रामाधार बैगा, बृजेश शिवहरे, राघवेन्द्र पटेल, वेदक पटेल, जीतू परिहार, अजय सिंह, अजय यादव, छोटे लाल प्रजापति, पूर्व सरपंच बकेली राम खेलावन सिंह, कमला सिंह, जीतेन्द्र प्रताप सिंह, संजय सोनी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकानाएं दी है। 

18 नग पशुओ की तस्करी करते हुए ट्रक जब्त



2 आरोपी मौके से हुए गिरफ्तार, 8 हुए फरार
अनूपपुर। जिले में पशु तस्कारी की लगातार शिकायत के बाद 5 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव के निर्देशन एवं एसडीओपी उमेश गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर अमरकंटक रोड ग्राम पंचायत सकरा के पास घेराबंदी कर पशुओं का अवैध तरीके से परिवहन कर बूचड़ खाने ले जाते समय पकडा गया। जिसके बाद ट्रक के आगे-आगे पॉयलेटिंग कर रहे चार पहिया वाहन मौके देख फरार हो गई। वहीं वाहन की तलाशी में वाहन के अंदर १६ नग पड़वा को क्रूरता पूर्वक भरे होने पर ट्रक चालक सहित एक अन्य आरोपी को मौके से गिरफ्तार करते हुए वाहन को जब्त किया गया। वहीं ट्रक की पॉयलेटिंग कर रहे 8 आरोपियों मौके से फरार हो गए, जिनकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
यह है मामला
मामले की जानकारी देते हुए सहायक उप निरीक्षक ने बताया कि 5 अगस्त की सुबह लगभग 7 बजे ग्राम पंचायत सकरा के पास ट्रक क्रमांक एमपी 19 एचए 0966 में 4 नग पड़वा, 12 नग भैस जिसे क्रूरता पूर्वक लोड कर त्रिपाल लगाकर बूचड़ खाने उत्तर प्रदेश ले जाने की सूचना पर घेराबंदी कर ट्रक को रोका गया, जहां ट्रक में 18 नग भैस को अवैध तरीके लोड कर परिवहन किए जाने पर मौके दो आरोपियों जिनमें वाहन चालक शहन

वाज अहमद पिता इकबाल अहमद उम्र 26 वर्ष निवासी अकबरपुर एवं राम प्रसाद पिता रामखेलावन उम्र 25 वर्ष निवासी सकरा को मौके से गिरफ्तार करते हुए पशुओ को शोभा सिंह बंजारा को सुपुर्द करते हुए ट्रक को कोतवाली में खड़ा कराया गया है।
8 आरोपी हुए फरार
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पशुओ की तस्करी में ट्रक के आगे-आगे पॉयलेटिंग करने के साथ पशु व्यापारियों एवं वाहन स्वामी सहित 8 आरोपी मौके से फरार हो गए। जिनमें पप्पू मुसलमान, पिंटू मुसलमान निवासी धनपुरी, अशोक नायक, शेरा नायक निवासी सकरा, शहजाद मुसलमान, आयुब मुसलमान  निवासी इलाहाबाद, भोला नायक उर्फ सरवन निवासी सकरा के खिलाफ म.प्र. पशु परीक्षण अधिनियम 1969 की धारा 6, 6क, 9, 10,11 घ, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 तथा वाहन स्वामी को भी 66/192 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। वहीं इस कार्यवाही में एएसआई मंगला दुबे, पी.डी. अंधवान का प्रयास सराहनीय रहा।

पत्नी और भाभी को गोली मार की हत्या, थाने पहुंच हत्या स्वीकार



पुलिस जुटी जांच में, हत्या के कारणो का नही हो सका खुलासा
अनूपपुर। भालूमाडा थाना अंतर्गत जमुना कॉलरी में निवासी करने वाले निर्मल झा ने 5 अगस्त की शाम लगभग 5 बजे अपनी पत्नी मधु झा उम्र 25 वर्ष एवं भाभी अर्चना झा पति शीतल झा उम्र 27 वर्ष को गोली मार कर हत्या कर दी, जिसके बाद स्वयं थाने पहुंच अपनी पत्नी और भाभी की हत्या करना स्वीकार किया। घटना की जानकारी लगते हुए एसडीओपी एस.एन.प्रसाद सहित भालूमाड़ा थाना प्रभारी सहित पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पहुंच शव का निरीक्षण करते हुए पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए भेजा दिया। पड़ोसियों ने बताया की निर्मल झा के घर से तीन फायर गोली चलने की आवाज आई जिसके कुछ देर बाद निर्मल झा घर से निकलकर दरवाजा बंद करते हुए अपने दो बच्चो को पड़ोस में छोड़कर थाने पहुंच गया। वही पुलिस अधिक्षक घटना स्थल पहुंच मौके का निरिक्षण कर अवश्यक निर्देश दिये। उन्होने बताया कि अभी कि जांच चल रही है जांच के बाद हत्या के कारणो का खुलासा होगा।  

तेज रफ्तार अनियंत्रित कार घुसी सूने घर में



अनूपपुर। थाना रामनगर क्षेत्र अंतर्गत रामनगर बैरियर के पास 4 अगस्त की रात लगभग 11 बजे अनियंत्रित कार सड़क में खड़ी गाय को ठोकर मारते हुए पास ही एक सूने घर में जा घुस। हालंाकि घटना में गाय की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार में सवार लोगों के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं सामने आई। जानकारी के अनुसार कार क्रमांक सीजी 06 1000 में मनेन्द्रगढ़ के तीन युवक जो नशे के हालत में कार चलाते हुए बिजुरी की ओर से आ रहे थे। तभी रास्ते में खड़ी गाय से जा टकराए। टक्कर के बाद गाय की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कार अनियंत्रित होकर सूने घर में जा घुसी, जहां घर में कोई नहीं था। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार एक घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया। वहीं अन्य दो सवार मौके से फरार बताए जा रहे है।

सावन उत्सव कार्यक्रम में हुए अनेको आयोजन, महिलाओं को सावन सुदंरी का दिया गया आवार्ड



राजनगर। राजनगर हसदेव क्षेत्र में लेडीज क्लब द्वारा मधुवन क्लब राजनगर में सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में राजनगर आरओ एवं राजनगर ओसीएम एवं जेकेडी माइनस की तरफ  से कार्यक्रम रखा गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता मृदुला उदैनिया, मुख्यअतिथि सीमा सिंह व संगीता अग्रवाल, अन्नपूर्णा साहू, अनीता सक्सेना, दीपका हाजरा, पल्लवीनाम जोशी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में चारों महिला मंडल अध्यक्ष ने रंगारंग आयोजन की प्रस्तुति दी। जिसमें राजनगर आरओ की तरफ से सावन सुदंरी संयुक्ता नायक को बनाया गया। कर्यक्रम में नलनी गायत्री को बेस्ट लेडी के रूप में चयनित किया गया। वहीं राजनगर ओसीएम की तरफ से मुसरत जबी को सावन क्वीन बनाया गया और सुजाता पंडित और कृष्णा शर्मा को बेस्ट लेडी में चयनित किया गया वहीं झगराखांड की ओर से सोमा हलधर को सावन सुंदरी एवं गीता और रेखा को बेस्ट लेडी से सम्मानित किया गया इसके साथ ही रामनगर की ओर से अंतरा को सावन सुंदरी एवं नंदनी एवं संध्या शर्मा को बेस्ट लेडी से सममानित किया गया। मंच का संचालन मीरा ङ्क्षसह एवं हरदा सिंह द्वारा किया गया एवं संयुक्ता नायक द्वारा सभी अतिथियों का अभार व्यक्त किया वहीं अध्यक्ष मृदुला द्वारा कार्यक्रम को सराहा गया। वहीं आयोजन में राजनगर ओसीएम की तरफ से स्वागत गीत, कजरी नृत्य, आरओ की ओर से शिव आराधना एवं छत्तीसगढ़ी नृत्य,रामनगर की ओर राजस्थानी एवं कजरी नृत्य, जेकेडी की ओर से नाटक एवं पंजाबी नृत्य एवं एचओडी की तरफ से नृत्य किया गया।

ट्रैक्टर से गिर कर पहिया के नीचे आने से महिला की मौत




अनूपपुर। थाना करनपठार अंतर्गत सरई चौकी के ग्राम छीरपानी में 4 जुलाई शनिवार ट्रैक्टर पर सवार महिला गिरिजा बाई पति भगवान दास सिंह गोंड उम्र 40 वर्ष निवासी खरसौल की अचानक सड़क पर गिर कर ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे पहिए से सर कुचल जाने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली में में गांव की के आधा दर्जन लोगो ने पीडीएस के माध्यम से मिलने वाले राशन को लेने छीरपानी जा रही थी, जहां शराब के नशे में ट्रैक्टर पर बैठी महिला छीरपानी तालाब मोड के पास अचानक सड़क पर जा गिरी, जिसके सर ऊपर से ट्रॉली का पहिया गुजर गया। पुलिस ने ट्रैक्टर वाहन क्रमांक एमपी 54 ए 3368 के चालक बलवीर सिंह के खिलाफ धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है।


राज्य कराते प्रतियोगिता अमलाई के खिलाड़ी हुए रवाना



अनूपपुर। स्कूल खेल कैलेंडर के अनुसार 6 एवं 7 अगस्त तक छिंदवाडा में विभागीय राज्य स्तर कराते प्रतियोगिता का आयोजन के लिए शहडोल संभाग से  लगभग 35 कराते खिलाडियो का चयन किया गया है जिनमें अनूपपुर जिले के शासकीय उमा. विद्वालय अमलाई के 5 खिलाड़ी ओमनारायण त्रिपाठी पिता कृष्णजी त्रिपाठी कक्षा ११ वीं, मनीषा वर्मन पिता श्यामलाल वर्मन कक्षा ९वीं, मनीष चौहान पिता भुवन नायडू चौहान कक्षा ९ वीं, सतीश चौहान पिता भवन नायडू चौहान कक्षा ९ वीं, राजू लोनिया पिता ओमप्रकाश लोनिया कक्षा ९ वीं एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमलाई से 8 खिलाड़ी जिनमें रणविजय प्रताप पासवान पिता जय कुमार कक्षा ७ वीं, नंदनी साकेत पिता मूलचंद्र साकेत कक्षा ८ वीं, भारती बुनकर पिता सुबोध बुनकर कक्षा ७ वीं, अभय कुमार टांडे पिता रमेश टांडे कक्षा ८ वीं, रोहित सिंह पिता पूरन सिंह, रणवीर प्रताप पासवान पिता ब्रजेश पासवान कक्षा 6 वीं, अन्या सिंह पिता राजेश सिंह कक्षा ६वीं, वरूण साहू पिता शिव कुमार साहू कक्षा ८ वीं का चयन हुआ है। ये सभी खिलाड़ी प्रशिक्षक किशोर कुमार साकेत, जिला कराते प्रशिक्षक अनूपपुर व राष्ट्रीय रैफरी एवं प्रमोद विश्वकर्मा, जिला कराते प्रशिक्षक उमरिया के मार्गदर्शन में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा प्रभारी अनूपपुर बी.के. मिश्रा, शा. उमा. विद्यालय अमलाई प्राचार्य आर.बी. प्रसाद, प्राधानाध्यापक के. के. सिंह, खेल प्रशिक्षक सुधारानी राव, जनपद सदस्य चीनी, अखिलेश सिंह, मो. रवि साकेत, अभिलाषा काछी व अमलाई नगरवासी खेल प्रेमीगण ने खिलाडियो को प्रोत्साहित किया गया।

शनिवार, 4 अगस्त 2018

राष्ट्रीय शिक्षक पुरूस्कार में अपात्र शिक्षक का किया चयन, जिला चयन समिति पर उठे सवाल



पिछले वर्ष भी राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान में भी अपात्र का दिलाया गया था पुरूस्कार
अनूपपुर। राष्ट्रीय शिक्षक पुरूस्कार वर्ष २०१७-१८ में जिला चयन समिति द्वारा लोक शिक्षण संचालानालय द्वारा दिए गए निर्देशो की अवहेलना करते हुए जिले में तीन शिक्षको का नाम चयनित कर भेजा गया, जिनमें पहले नाम में एकलव्य विद्यालय में अटैच अध्यापक अमित प्रताप सिंह, शा.उमा. विद्यालय भाद के वरिष्ठ अध्यापक अंजली सिंह एवं माध्यमिक विद्यालय मेडिय़ारास के शिक्षक पुरूषोत्तम पटेल है। वहीं जिला चयन समिति द्वारा जिले में हमेशा से सुर्खियों और विवादितो से घिरे अध्यापक अमित प्रताप का नाम राष्ट्रीय शिक्षक पुरूस्कार के लिए अपात्र के बावजूद जिला चयन समिति द्वारा सूची में पहला स्थान राज्य स्तरीय चयन समिति को भेजा दिया गया है। गत वर्ष भी जिला स्तरीय चयन द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरूस्कार कन्या हाई स्कूल जैतहरी के व्याख्यता डी.सी. मिश्रा को विभाग द्वारा दंडित किए जाने के बाद भी चयन समिति द्वारा राज्य स्तरीय पुरूकार से सम्मानित करा दिया गया था बाद में मामला उजागर होने पर पुरूस्कार वापसी की कार्यवाही की बात भी कही गई थी।
विवादो एवं सुर्खियो में अमित का नाम सूची मे पहला
जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरूस्कार के लिए चयनित पहला नाम अमित प्रताप की योग्यता पर ही प्रश्र चिन्ह खड़ा हो गया है, जिसमें शा. बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेनीबारी में पदस्थ अध्यापक संवर्ग अमित प्रताप सिंह को छात्रो को ट्यूशन  पढ़ाने के आरोप में ४ अप्रैल २०१४ को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश हुए बाद में अमित प्रताप को बहाल करते हुए ग्रामीण अंचल से हटाकर शहरी क्षेत्र में अटैच किया गया, इसके साथ ही एकलव्य विद्यालय में अतिथि शिक्षक अरूण कुमार तिवारी के साथ अध्यायपन कार्य के दौरान कक्षा में पहुंच अपशब्दो का प्रयोग कर मारपीट की गई, जिसमें अतिथि शिक्षक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अमित प्रताप ङ्क्षसह के खिलाफ २९४, ३२३, ५०६ के तहत कार्यवाही भी की गई थी। ऐसे में राष्ट्रीय शिक्षक पुरूस्कार में अमित प्रताप सिंह निष्कलंक से अछूते नही है बावजूद चयन समिति सब कुछ जानते हुए भी सूची में पहला नाम दिया गया।
मापदंडो और योग्यता को किया गया दर किनार
राष्ट्रीय शिक्षक पुरूस्कार के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित किए गए योग्यता एवं मापदंडो को आधार मानते हुए लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा ११ बिन्दु के पालन कर जिले से शिक्षको को चयनित किया जाना था, लेकिन जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा ऑन लाईन आवेदको के द्वारा उन बिन्दुओ पर पोर्ट फोलियो के माध्यम से अपलोड किए गए आवश्यक दस्तावेज, शिक्षको के चरित्र निष्कलंग, विभागीय एवं अपराधिक कार्यवाही प्रचलन में न होने, जनभागीदारी के लिए किए गए कार्यो, व्यक्तिगत साहित्य का प्रकाशन, विद्यालय के तीन वर्षो के दौरान शिक्षक की वार्षिक गतिविधि सहित मादंडो का दर किनारे कर शिक्षको का चयन किया गया है।
जिला चयन समिति पर भी उठे सवाल
राष्ट्रीय शिक्षक पुरूकार में जिले के तीन शिक्षको का नाम भेजा जाना था, जिसमें जिला चयन समिति में  कलेक्टर द्वारा नामांकित शिक्षा विद् जिला पंचायत सीईओ सलोनी सिड़ाना, अध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी यू.के. बघेल द्वारा एपीसी देवेश सिंह बघेल को उक्त कार्य को संपादित करने प्रभारी बनाया गया था। जिसमें देवेश ङ्क्षसह बघेल द्वारा शिक्षको के चयन मेंं विषंगति पूर्ण कार्यवाही की गई तथा अध्यापक द्वारा ऑनलाईन आवेदन में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का कोई अभिलेख अपलोड किए गुणानुक्रम में सूची में वरीयता अध्यापक अमित प्रताप को मनमानी ढग़ से चयनित कर पहला स्थान दिया गया है।
जिला चयन समिति की विषंगतियों पर म.प्र. शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
म.प्र.शिक्षक संघ द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरूस्कार वर्ष २०१७-१८ में जिला चयन समिति द्वारा की गई विषंगति पर लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के आयुक्त को ४ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जिला चयन समिति द्वारा शिक्षक एवं अध्यापको के मूल्यांकन हेतु ऑनलाईन संलग्रक ने दर्शित कटेगिरी ए और बी के अनुसार बिन्दुवार मूल्यांकन नही करने और न ही आवेदको द्वारा दी गई जानकारी का भौतिक सत्यापन परीक्षण किया गया, जिला चयन समिति द्वारा निर्देशानुसार कार्यवाही विवरण पंजी संधारित नही किए जाने, अपात्र अध्यापको को प्रथम स्थान में दर्शाया जाना, संबंधित अध्यापक की प्रथम नियुक्ति तिथि ५ अप्रैल २००७ है जो अपने निर्धारित शैक्षणिक सेवा अवधि पूर्ण नही होने, जिला चयन समिति के अध्यक्ष यू.के. बघेल जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्वयं न करते हुए उनके स्थान पर एपीसी देवेश सिंह बघेल द्वारा कलेक्टर अनुग्रह पी एवं जिला पंचायत सीईओं सलोनी सिडाना के समक्ष जानकारी छिपाते हुए अमित प्रताप सिंह का नाम बिना शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का कोई भी अभिलेख पोर्ट फोलियों में अपलोड नही होने के बावजूद पहला नाम अमित प्रातप का नाम दिए जाने का आरोप लगाए है।
इनका कहना है
मुझे जानकारी मिली है, मामले की जांच करवाई जा रही है।
डॉ. सलोनी सिडाना, जिला पंचायत सीईओ

रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर जब्त



अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत 3 अगस्त को रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त करते हुए खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। मामले की जानकारी देते हुए सहायक उप निरीक्षक मंगला दुबे ने बताया कि 3 अगस्त की रात गश्त के दौरान  ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 65 एमए 2136 को रोकते हुए वाहन में लोड रेत से संबंधित दस्तावेजो की मांग की गई।  जहां चालक मथुरा प्रसाद राठौर निवासी हर्री द्वारा मौके पर किसी तरह का दस्तावेज नही उपलब्ध कराया गया जिसके बाद पुलिस ने धारा 4/21, 53,1 (5), 1/18 खान खनिज परिवहन के तहत कार्यवाही की गई थी।

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एसपी ने ली बैठक



अनूपपुर। आगामी विधान सभा २०१८ की चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह द्वारा संयुक्त कलेक्ट्रेट सभागार में 4 अगस्त को तैयारियों को दृष्टिगत रखते हुए समस्त अनुविभागीय अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारियों, रक्षित निरीक्षक, चुनाव सेल प्रभारी की पुलिस बैठक ली गई। जिसमें चुनाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। जिसमें मतदान केन्द्रो की संख्या, क्रिटिकल मतदान केन्द्रो की जानकारी, शहरी एवं ग्रामीण मतदान केन्द्रो की जानकारी, नए मतदान केन्द्रो की संख्या, जिले के बाहर से आने वाले मार्गो की जानकारी, आवश्यक बल की जानकारी, चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक सामाग्री, पूर्व के चुनावों के समय घटित घटनाओं की जानकारी एवं उनको रोकने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा समय-समय पर म.प्र. निर्वाचन आयोग द्वारा मांगी गई जानकारियों को तत्काल तैयार कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भेजने हेतु निर्देशित किया गया है।

जर्जर भवन में २ शिक्षको के भरोसे ७६ छात्र-छात्राएं अध्ययन पाने मजबूर



अनूपपुर। जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत ऊरा के प्राथमिक पाठशाला जमुडी भवन जर्जर हो चली है। जहां बारिश के दौरान कक्ष में पानी टपकने के कारण छात्र-छात्राओं के अध्यापन कार्य में दिक्कते आ रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक पाठशला का भवन छप्पर वाला है, जो कि काफी पुराना है। जिसके कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। बताया जाता है कि प्राथमिक पाठशाला के भवन में मात्र दो कमरे ही हैं। जिसमें से एक कक्ष कार्यालीन है तथा एक कक्ष में 76 छात्रो को एक साथ बैठाकर 2 शिक्षको द्वारा अध्यापन कार्य कराया जाता है। वहीं दो शिक्षको में एक शिक्षक कार्यालयीन कार्य करते है वहीं एक शिक्षक के भरोसे पढाई का जिम्मा है। जिसके कारण छात्र-छात्राओं की गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिलने पर प्रश्रचिन्ह खड़ा हो रहा। शिक्षकों द्वारा कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को पत्राचार भी किया गया बावजूद इसके इस ओर किसी तरह का ध्यान नही दिया जा रहा।

सपाक्स की जिला स्तरीय बैठक आज



अनूपपुर। जिला मुख्यालय में सपाक्स की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन आज 5 अगस्त को हॉटल मंदाकनी के सभागार में शाम 5.30 बजे से की गई है। बैठक की जानकारी देते हुए सपाक्स के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण शर्मा एवं ब्रजभूषण शुक्ला ने बताया कि आयोजन में पूर्व संभागायुक्त हीरालाल त्रिवेदी एवं प्रतांध्यक्ष सपाक्स डॉ. के.एल साहू की अध्यक्षता में होगा। बैठक का उद्देश्य आरक्षक का मूल उद्देश्य समाज के पिछडे तबके को मुख्य धारा में लाना था ना कि समाज को उनके अधिकारी से वंचित करना, सपाक्स वर्ग के प्रतिभाशाली बच्चो की योग्यता को आरक्षण को कुछ प्रतिशत लोगो ने अपने घर में बंधक बनाकर आरक्षण के मूल उद्देश्यो को ही समाप्त कर दिया। आरक्षण के माध्यम से जिसे एक बार नौकरी प्राप्त हो गई हो वह अपने बच्चो को पालन पोषण करने में सक्षम हो जाता है फिर भी उसके ही बच्चो को निरंतर आरक्षण का लाभ मिलता रहता है। जो कि आरक्षण के मूल उद्देश्य के विपरीत होकर समाज के साथ-साथ आरक्षित वर्ग के साथ भी धोखा है इसलिए आरक्षण जातिगत स्तर के स्थान पर न होते हुए आर्थिक आधार पर होना चाहिए। इसके लिए सम्पूर्ण समाज को संगठित होकर एक साथ मिलकर देश व्यापी आंदोलन करने की आवश्यकता है। इन उद्देश्यो को लेकर बैठक का आयोजन किया गया है।

स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाकर युवा सफल उद्यमी बनें- विधायक श्री रौतेल



जिला स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन में 901 हितग्राहियों को हितलाभ वितरित
अनूपपुर। जिला स्तरीय हितग्राही सम्मेलन का आयोजन विधायक रामलाल रौतेल की अध्यक्षता में आईटीआई भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संभागायुक्त जे.के.जैन, कलेक्टर अनुग्रह पी.,जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.सलोनी सिडाना, अपर कलेक्टर डॉ.आर.पी.तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, कार्यालय प्रमुख पत्रकार बड़ी संख्या में हितग्राही तथा युवा उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। बडी संख्या में पात्रताधारी लाभान्वित होकर हितलाभ प्राप्त कर रहे है। आपने कहा कि राज्य सरकार ने सभी  वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनायें प्रारंभ की है। जिससे ब$डी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। जरूरत है कि लोग हितलाभ लेने के लिये योजनाओं को जाने तथा पात्रता अनुसार लाभ प्राप्त करें। आपने इस अवसर पर कहा कि कौसल विकास के तहत युवाओ को हुनरमंद बनाकर रोजगार व स्वरोजगार से जोडने की पहल की जा रही है, जिसका लाभ युवाओं केा उठाना चाहिये। आपने सभी  उपस्थित हितग्राहियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर कलेक्टर अनुग्रह पी.ने स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाकर युवाओं उद्यम स्थापित करने को प्रेरित किया। आपने कहा कि जिले में स्वरोजगार स्थापना की बडी संभावनायें हैं।
सम्मेलन में बंटे हितलाभ 
जिला स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन में जिला व्यापार एवं उधोग केन्द्र के 124 मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबंल) योजना के ४८, जिला अंत्यावसायी सहारी विकास समिति के 58, जनजाति कल्याण विभाग के २३०, घुमक्कड जाति के ३, पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण के ४३, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के १५२, खादी ग्रामोद्योग के ३२, हथकरघा के १९, माटी कला बोर्ड के २, आजीविका मिशन के ११०, पशुपालन विभाग के १८०, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के ८ के साथ ही लाडली लक्ष्मी योजना तथा शहरी आजीविका परियोजना, संबंल योजना के अनुग्रह सहायता राशि के हितलाभ वितरित किये गये। अतिथियों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से योजनानुसार २-२ हितग्राहियों को मंच से हितलाभ प्रदान किये गये।
स्वच्छ सर्वेक्षण एप का लोकार्पण
स्वरोजगार सम्मेलन में स्वच्छ अनूपपुर सुघड़ अनूपपुर को दृष्टिगत रख गांव-गांव तथा गांव-गांव चलाये जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत अनूपपुर की पहचान स्थापित करने जिले का स्वच्छता लोगो तथा एप का लोकार्पण मंचासीन अतिथियो द्वारा किया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण एप्स जिले के नागरिक अपलोड कर एप्स के माध्यम से स्वच्छता संबंधी फीडबैक प्रदान कर सकते हैं। एप में दिये गये फीडबैक के आधार पर स्वच्छ अनूपपुर की परिकल्पना को साकार किया जा सकेगा।

जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सतर्कता समिति की बैठक खाद्य उपभोक्तओं के हित में लिये गये निर्णय



अनूपपुर। जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सतर्कता समिति की बैठक अध्यक्ष व विधायक रामलाल  रौतेल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में बैठक मे समिति की सचिव व जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.सलोनी सिडाना, सदस्य राहुल पाण्डेय,जिला आपूर्ती अधिकारी, डी.आर.सी.एस., नागरिक आपूर्ती निगम के अधिकारी,एम.डी.एम की प्रभारी अधिकारी पूनम सिंह सहित खद्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में खाद्यान्न हितग्राहियों के लिये लागू की गयी पीओएस मशीन में अंगूठा लगाने के बाद राशन उठाओ करने संबंधी प्राप्त दिशा निर्देश पर चर्चा की गयी जिस पर निर्णय लिया गया कि सभी खाद्यान्न हितग्राहियों को प्रचार-प्रसार कर जानकारी उपलब्ध करायी जाये ताकि वह विभागीय प्रक्रिया से अवगत होकर पीओएस मशीन में खाद्यान्न उठाओ के लिये अंगूठा लगा सके। जिला आपूर्ती अधिकारी ने बैठक में बताया कि ९५ राशन दुकानो में आधार से खाधान्न वितरण किया जा रहा है। आधार बायोमेट्रिक जरूरी किया गया है। फिर भी वर्तमान में आधार बायोमेट्रिक नहीं होने पर समग्र से राशन का उठाव किया जा रहा है। आपने कहा कि जल्द से जल्द आधार वेरिफिकेशन के कार्य को जिले में पूर्ण करने की कार्यवाही की जायेगी। समिति के सदस्य ने राशन दुकानो का संचालन बाजार दिवस में करने का प्रस्ताव रखा जिस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में वेयरहाउस का समय-समय पर निरीक्षण करने तथा खाद्यान्न के गुणवत्ता की जांच करने का भी निर्णय लिया गया। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने माह में एक दिन सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में खाद्य सुरक्षा सतर्कता समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये। बैठक में नगर पंचायत अमरकंटक के पात्रता पर्ची संबंधी शिकायतो के निराकरण के लिये अमरकंटक में शिविर लगाकर समस्याओं का निराकरण करने का निर्णय लिया गया।

एएसआई सुरेश एवं अरविंद को पुलिस अधीक्षक ने किया पुरूस्कृत



अनूपपुर। जिले के प्रत्येक थानो में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए २२ जुलाई से २८ जुलाई की अवधि में किए गए कार्यो की समीक्षा के दौरान सप्ताह का श्रेष्ठ कर्मी के रूप में थाना चचाई के सहायक उप
निरीक्षक सुरेश अहिरवार एवं थाना कोतमा के सहायक उप निरीक्षक अरविंद दुबे को चयनित कर ५००-५०० रूपए नगद पुरूस्कार के साथ सम्मानित किया गया है। पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चचाई थाने में ऑपरेशन मुस्कान के तहत १ बालक, २ बालिकाएं एवं १ महिला की दस्तायाबी पर सहायक उपनिरीक्षक सुरेश अहिरवार एवं थाना कोतमा में संपत्ति संबंधी अपराध में मशरूका बरामदगी व गिरफ्तारी में धारा ४५७, ३८० में आरोपी राजा बसोर, संतोष बसोर, सैफ अली, बित्तू उर्फ विकास भरिया के कब्जे से चांदी के जेवरात कीमत १३०० २५ हजार रूपए के जब्त आरोपियों को गिरफ्तार करने के सराहनीय कार्य पर पुरूस्कृत किया गया है।

शुक्रवार, 3 अगस्त 2018

खुले में कचरा फेंकने वालों की अब खैर नहीं- सीएमओ



अनूपपुर। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के मद्देनजर नपा अनूपपुर के सीएमओ अशीष शर्मा ने नपा के कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि आवासीय क्षेत्र एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों के ऐसे लोग जो खुले में कचरा फेंकते हैं उनकी निगरानी रखते हुए फोटोग्राफ बना कर मनाही और नहीं मानने अर्थदंड से दंडित किया जाएगा।  सीएमओ ने कहा कि नपा परिषद के आवासीय क्षेत्र में पहली बार मना करने पर न माने जाने पर ५० रूपए एवं दूसरी बार १०० रूपए या उससे अधिक पाए जाने पर २५० रूपए, इसी तरह व्यापारिक क्षेत्र में पहली बार ५०, दूसरी बार २०० से अधिक और मना करने के बावजूद भी अगर प्रतिष्ठान मालिक के द्वारा बार-बार कचरा फेंका जा रहा है तो ५०० रूपए के अर्थदंड से दंडित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

400 रूप्ए के विवाद पर भाई ने की अपने बडे भाई की हत्या



हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने थाने पहुंच दी झूठी सूचना, आरोपी गिरफ्तार
अनूपपुर। करनपठार थाना अंतर्गत ग्राम कंचनपुर में 31 जुलाई की रात दो सगे भाईयों के बीच पैसो को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई गोविंद सिंह उम्र ४९ वर्ष ने बडे भाई पती सिंह के सर पर डंडे से मारकर हत्या कर 1 अगस्त को थाना पहुंच अपने भाई की मृत्यु हो जाने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव निरीक्षण किया, जहां मृतक के चेहरे में चोट के निशान पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पीएम कराते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ की। जांच में सूचनाकर्ता छोटा भाई गोविंद ही अपने बडे भाई के हत्या का आरोपी निकला। जिसके बाद पुलिस द्वारा सख्ती से की गई पूछताछ पर हत्या करना स्वीकारा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी गोविंद सिंह पिता भोग सिंह के खिलाफ धारा 302,201,117,193,203 के तहत मामला पंजीबद्घ कर 3 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
400 रूपए के विवाद में हुई हत्या
करनपठार थाना प्रभारी अरविंद साहू ने जानकारी देते हुए बताया की मृतक के सर पर मिले चोट के निशान मिलने पर हत्या की आशंका हुई, जिसके बाद जांच में 31 जुलाई की रात पती सिंह एवं गोविंद सिंह दोनो गांव से कुछ दूर शराब पीने गए हुए थे, जहां घर वापस आते समय रास्ते में छोटा भाई गोविंद ने पत्थर तोडने का 400 रूपए अपने ब$डे भाई से मांग की, जिस पर पती सिंह ने गोविंद के सर पर पत्थर से मार दिया, जिससे वे लहुलुहान हो गया तथा गुस्से में आकर गोविंद ने अपने बडे भाई के सर पर डंडे से मारकर घायल कर दिया और उसे अपने साथ घर ले जाकर घायल अवस्था में ही सुला दिया, जहां रात लगभग 1 बजे उसकी मौत हो गई।
भाई को नही मारना चाहता था जान से
आरोपी गोविंद सिंह ने बताया कि वह अपने भाई को जान से नही मारना चाहता था, उसने बताया कि घटना के समय उसने गर्मी के समय पत्थर तोडा था जिसे उसके भाई ने ही खरीदा था, जिसका 400 रूपए भाई ने नही दिया था, जहां उसने अपने भाई से अपना रूपए मांगा, जिस पर भाई गुस्से में आकर मेरे सर पर पत्थर मार दिया जिसके कारण मेरे सर से खून निकलने लगा और मैने गुस्से में आकर अपने भाई के सर पर डंडा मार दिया और घायल अवस्था में उसे ले जाकर उसके घर छोड दिया, जहां कुछ समय भाई के घर से रात लगभग १ बजे रोने की आवाज आई जहां मैने जाकर देखा तो भाई की मौत हो गई। जानकारी लगी और सूचना मेरे द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं मामले की जांच में सूचनाकर्ता ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से घटना की बात किसी को नही बताई।

वित्तीय अनियमितता मामले में सचिव फूलचंद के खिलाफ मामला पंजीबद्घ



1 करोड से अधिक शासकीय राशि का किया गया गबन
अनूपपुर। जनपद पंचातय पुष्पराजगढ के ग्राम पंचायत किरगी के तत्कालीन सचिव फुलचंद सिंह मरावी को 1 करोड 37 लाख 22 हजार 451 रूपए की शासकीय राशि आहरण कर वित्तीय अनियमितता किए जाने की पुष्टि होने पर 8 जून को जिला पंचायत सीईओ डॉ. सलोनी सिडाना ने पद से पृथक करते हुए जनपद सीईओ पुष्पराजगढ राजेन्द्र त्रिपाठी को एफआईआर करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद 2 अगस्त को राजेन्द्रग्राम थाने में सचिव फूलचंद मरावी के खिलाफ धारा 409,420 के तहत मामला पंजीबद्घ करते हुए मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। वहीं पंचायत राज संचालनालय म.प्र. के संचालक ने 2 अगस्त को सचिव फूलचंद मरावी को अपने पदीय कर्तव्यो के निर्वहन में लापरवाही बरते जाने के कारण दो वेतन वृद्घि असंचयी प्रभाव से रोकने का दंड दिया जाकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर को आदेश क्रमांक 1903/जिप./पं. प्रको/धारा 40/92/2018 दिनांक 8/062018 द्वारा दीर्घशास्ति स्वरूप पद से पृथक किए जाने का आदेश निरस्त करते हुए अपीलांट फूलचंद मरावी को सेवा में बहाल कर ग्राम पंचायत धीरूटोला जनपद पुष्पराजगढ में पदस्थ किए जाने का आदेश जारी किया गया। लेकिन आदेश के कुछ समय पहले ही सचिव फूलचंद के खिलाफ मामला पंजीबद्घ हो चुका था। मामले की जानकारी देते हुए राजेन्द्रग्राम थाना प्रभारी रामनाथ आर्मो ने बताया कि जनपद पुष्पराजग$ढ के खंड पंचायत अधिकारी जागृत सिंह द्वारा 26 जुलाई को सचिव फूलचंद मरावी के खिलाफ 1 करोड 37 लाख 22 हजार 451 रूपए की शासकीय राशि आहरण कर वित्तीय अनियमितता की 11 बिन्दुओ की शिकायत की गई थी, जिसमें हरिजन बस्ती विकास मद पीसीसी सडक निर्माण मोहन चौधरी के घर से आयोध्या प्रसाद के घर तमक ग्राम किरगी में 1 लाख 84 हजार 300 रूपए के दुरूपयोग, म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 सहपठित म.प्र. पंचायत नियम १८४९ के नियम 5 (1234) के विपरित नजूल भूमि में बिना सक्षम प्रधिकारी के अनुमति व तकनीकी व प्रशासकीय स्वीकृत प्राप्त किए 44 लोगो से 53 लाख 95 हजार ऊपर ही ऊपर अधूरे निर्मित दुकानो को आवंटित करते हुए प्राप्त राशि को पंचायत के खाते में जमा न कर नियम विरूद्घ स्वयं व्यय करना, कन्या मैट्रीक छात्रावास राजेन्द्रग्राम में 2 अतिरिक्त कक्ष के लिए प्राप्त राशि में से बिना कार्य पूर्ण कराए १ लाख 50 हजार अधिक राशि आहरित करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में निर्मित किचेन शेड की दिवाल को जोडकर बिना तकनीकि व प्रशासकीय स्वीकृत प्राप्त किए 2 दुकान बनाकर 2 लोगो से 3 लाख रूपए नियम विरूद्घ आवंटित करना व प्राप्त राशि पंचायत के खाते में जमा नही करने, तहसील परिसर के सामने 8 दुकानो की नीलामी के दौरान 360 नग आवेदन पत्र विक्रय से प्राप्त 3 लाख 60 हजार रूपए एवं 2 लाख रूपए के मान से प्राप्त अमानत राशि 1 लाख 60 हजार रूपए एवं २ लाख रूपए के मान से प्राप्त अमानत राशि 16 लाख 60 हजार रूपए कुल मिलाकर 1 लाख 96 हजार के विरूद्घ ग्राम पंचायत किरगी के बैंक खाते में मात्र 7 लाख 80 हजार जमा किया गया, शेष राशि 1 लाख 18 हजार का दुरूपयोग किया जाना, पंचायत परिसर किरगी के सामने निमार्णाधीन 9 दुकानो को आरक्षण नियम का पालन किए बिना मनमाने ढग से लोगो को आवंटित करना, वर्ष 2011-12 में मनरेगा से ग्राम किरगी में शांतिधाम निर्माण कार्य में 3 लाख रूपए आहरित कर व्यय करना कार्य आज पर अधूरा होने, आईएपी मद से ग्राम किरगी से राजेन्द्रग्राम तक 237 मीटर नाली निर्माण कार्य के विरूद्घ मूल्यांकित राशि 2 लाख 608 से अधिक 5 लाख रूपए आहरित कर रूपए 2लाख 99 हजार 392 का दुरूपयोग करने, अपने स्वयं के मरावी ट्रैवल्स एवं मरावी हार्डवेयर के बिल लगाकर ग्राम पंचायत किरगी से स्वयं 53 लाख 56 हजार 525 नियम विरूद्घ आहरित करने, पंकज दुबे पिता सुखनिधान दुबे ग्राम किरगी मेट के नाम 63 लाख 66 हजार 60 रूपए नियम विरूद्घ आहरण करने कुल 1 करोड 36 लाख 85 हजार 131 रूपए अपव्यय कर धोखाधडी कर गबन की शिकायत पर सचिव फूलचंद मरावी के खिलाफ मामला पंजीबद्घ करते हुए मामले की विवेचना प्रारंभ की गई है।

बैंक अधिकारी बन की धोखाधड़ी, निकाले 40 हजार



एसपी ने सायबर के माध्यम से कराए 30 हजार वापस
अनूपपुर। बैंक अधिकारी बनकर बैंकिंग उपभोक्ताओं से खाता बंद या एटीएम एकाउंट होल्ड की बातें बताकर उपभोक्ताओं से एटीएम अंक और पासवर्ड के माध्यम से पैसे उड़ाने के मामले में एसपी के मार्गदर्शन में सायबर सेल अनूपपुर ने एक बार फिर पीडि़त खातेदार के खाते में २१ हजार से अधिक की राशि वापस दिलाने में सफलता पाई है। बताया जाता है कि 23 जून को बिजुरी निवासी मो. याहिया अंसारी पिता स्व. कासिम बल्स ने थाना उपस्थित होकर शिकायत की थी कि 20 जून को मेरे मोबाईल पर किसी अज्ञात नम्बर से फोन कर बोला कि मैं स्टेट बैंक सेवा केन्द्र का मैनेजर दीपक शुक्ला बोल रहा हूं। आपका खाता बंद हो गया है, अगर पुन: चालू करना है तो आप अपना एटीएम के आगे लिखे 16 अंक एवं एटीएम के पीछे के 3 अंक मुझे बता दें तो मैं अभी आपका खाता चालू कर दूंगा। मैं समझ नहीं पाया और सभी जानकारी के साथ-साथ मो. में आए ओटीपी नम्बर को भी बता दिया। उसके बाद मेरे मो. में एक मैसेज आया जिससे मुझे पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति धोखाधडी कर मेरे खाते से ४४ हजार रूपए निकाल लिया है। पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने गंभीरता से सायबर सेल अनूपपुर को जांच के लिए निर्देशित किया। जिसके बाद सायबर सेल ने तकनीकी माध्यम से ट्रांजेक्शन रोककर फरियादी की धोखाधड़ी से गई राशि में से 21,999 रूपए पुन: उसके खाते में जमा कराया। सायबर सेल के अनुसार शेष राशियों को वापस दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्य के लिए एसपी ने प्रभारी सायबर सेल राजेन्द्र प्रसाद अहिरवार और पंकज मिश्रा को उत्साहवर्धन के लिए 500-500 रूपए के नगद इनाम से पुरूष्कृत किया है।

जबलपुर सांतरागांधी के स्टॉपेज पर रेलवे बोर्ड ने लिया संज्ञान



छग नेता प्रतिपक्ष के लिखे पत्र से ठहराव पर बनी सम्भावना
अनूपपुर। रेलवे बोर्ड के पूर्व घोषित जबलपुर-सांतरागाछी साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस के अनूपपुर स्टॉपेज के बजाय
शहडोल रेलवे स्टेशन स्टॉपेज पर रेलवे द्वारा किए गए ठहराव तथा इस स्टॉपेज पर छग के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंह देव द्वारा की गई आपत्ति तथा रेल मंत्रालय को लिखे गए पत्र के बाद अब रेलवे बोर्ड हरकत में आ गई। जहां आनन फानन में रेलवे बोर्ड ने इसपर गम्भीरता दिखाते हुए पूर्व प्रस्तावित अनूपपुर स्टॉपेज पर अपनी यथा स्थिति निर्णय जाहिर की है। रेलवे सूत्र बिलासपुर के अनुसार इसपर मंत्रालय ने दो टूक में कहा है कि जब पूर्व में अनूपपुर को स्टॉपेज के लिए घोषित किया गया था तो बाद में यह शहडोल कैसे शामिल हो गई। सूत्रों का मनना है कि  रेलवे बोर्ड द्वारा लिए गए आपत्ति के बाद सम्भावना है कि रेलवे जल्द ही अनूपपुर स्टॉपेज की घोषणा कर सकती है। विदित हो कि जबलपुर-सांतरागाछी साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस का शुभारंभ गुरूवार को जबलपुर से हुआ था। जिसके ठहराव के लिए पूर्व से ही रेलवे बोर्ड द्वारा अनूपपुर स्थान घोषित किए गए थे। लेकिन सांसद द्वारा नियुक्त रेल सलाहकार सदस्य ने बैठक में संभाग का हवाला देकर इसका ठहराव अनूपपुर से हटाकर इसकी जगह शहडोल को करवा दिया था। जिसपर छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष ने अनूपपुर सहित छग के १४ विधानसभा क्षेत्रों का हवाला देते हुए पूर्व तयानुसार इस गाडी का स्टापेज जब अनूपपुर था तो इसे बदला क्यों गया? पर रेलमंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया था। इसमें नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह देव ने अपने पत्र में लिखा है कि अनूपपुर छग. का प्रवेश द्वार कहलाता है। यहां छग. के उत्तरी क्षेत्र सरगुजा संभाग जिसके अंतर्गत कोरिया, सूरजपुर, रामानुजगंज, बलरामपुर, सरगुजा तथा जशपुर जिले आते हैं। इनमें कुल १४ विधानसभा क्षेत्र हैं।

जिपं.सीईओ के खिलाफ सरपंच संघ पुष्पराजगढ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन



७ दिवस के अंदर कार्यवाही नही होने पर देगे सामुहिक स्तीफा
राजेन्द्रग्राम। जनपद पंचायत पुष्पराजगढ के सरपंच संघ द्वारा जिला पंचायत अनूपपुर की सीईओ द्वारा सरपंचो को अश्लील शब्दो का प्रयोग कर गाली देने और मारने के लिए हाथ उठाने के मामले में १ अगसत को जन आर्शीवाद यात्रा में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को १४ ग्राम पंचायतो के सरपंच, उपसरपंच एवं पंचो ने ६ सूत्री ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से सरपंच संघ ने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा सरपंच ग्राम पंचायत मझौली गे$डीआमा के सरपंच कमला सिंह को मारने के लिए हाथ उठाया गया है जिसमें १ जुलाई को स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण के कार्य ग्राम पंचायतो को सौंपा गया और मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा १५ दिवस के अंदर ओडीएफ कराने की बात कही गई, जिला पंचायत सीईओ द्वारा अपने संपर्क के ठेकेदार द्वारा एसी ब्लॉक ईटा ग्राम पंचायतो में शौचालय निर्माण में भेजा गया है साथ में अपने गृह ग्राम के राज मिस्त्रियों को बुलाकर शौचालय निर्माण का काम कराया जा रहा है, एसी ब्लॉक ईटा एवं सामग्री सरपंचो द्वारा लेने से इंकार करने पर धारा ४० लगाकर पद से हटाने की धमकी दी जा रही है, पीएम आवास निर्माण कार्य हितग्राही मूलक है एवं हितग्राही के खाते में राशि आता है एवं ४५ दिन में पूर्ण कराने की बात कही गई जनपद पंचायत पुष्पराजग$ढ आदिवासी बाहूल्य क्षेत्र है यहां की जनता कृषि पर आश्रित है बरसात का समय होने के कारण समस्त किसान अपने अपने खेती के बोवाई जोताई में लगे है जिस कारण शौचालय एवं पीएम आवास का निर्माण कार्य तीव्र गति से नही हो पा रहा है। गांव के अधिकतर पहा$डी जंगलो में स्थित है जहां पर बरसात में शौचालय निर्माण एवं आवास निर्माण की सामग्री ईट, रेत, गिट्टी, सीमेंट रोड में पडे है क्योकि रोड हितग्राहियों के घर तक न होने के कारण लोग अपने सर में रखकर घर तक ले जाते है और शौचालय निर्माण एवं पीएम आवास का निर्माण कार्य करते है इस कारण कार्य प्रगति तेज गति से नही हो पा रहा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा मझौली गेडीआमा सरपंच कमला सिंह को मारने के लिए हाथ उठाया गया और धारा ४० लगाकर पद से हटाने के बात कही गई एवं एक कार्यकर्ता व्यक्ति विष्णु सिंह पिता लक्ष्मण सिंह के ऊपर बिना कारण के एफआईआर दर्ज कराने गई व ग्राम पंचायत किरगी के सरपंच अहिल्या बाई को भी धारा ४० की कार्यवाही की गई एवं ग्राम पंचायत खजुरवार के पूर्व सरपंच को जेल भेजा गया। वहीं जनता द्वारा चुना हुआ सरपंच प्रतिनिधियों को जनताओं के सामने अश्लील बात करती है व डांट फटकार, माने के लिए हाथ उठाना और जनता के सामने अपमानित करती है। जिस पर जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर के खिलाफ ७ दिवस के अंदर कार्यवाही करने की मांग तथा कार्यवाही नही होने जनपद पुष्पराजग$ढ के समस्त सरपंचो, उपसरपंचो व पंचो द्वारा सामुहिक रूप से कलेक्ट्रेट का घेराव कर सामूहिक त्याग पत्र दिए जाने की बात कही गई।

जिला स्तरीय कराते चयन प्रतियोगिता संपन्न



अनूपपुर। सेल्फ डिफेंस स्पोट्र्स एकेडमी अमलाई में जनजातीय कार्यविभाग अनूपपुर द्वारा २ अगस्त को जिला स्तरीय कराते चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अनूपपुर जिले से लगभग ५० बालक-बालिका सम्मिलित हुए एवं २५ छात्र-छात्राओं का चयन क्षेत्र स्तरीय कराते प्रतियोगिता उमारिया के लिए किया गया। जिसमें मुख्य निर्णायक के रूप में किशोर कुमार साकेत, जिला कराते प्रशिखक अनूपपुर एवं जिला क्री$डा समिति सदस्य सुधारानी राव उपस्थित रहे एवं रेफरी जज की भूमिका सुमित यादव, अभिलाषा काछी, मोण् याहिया, मनीष चौहान ने निभाई। प्रतियोगिता में प्राचार्य शा. उमा. विद्यालय अमलाई आर.बी. प्रसाद, जिला क्रीडा अधिकारी बी.के. मिश्रा, प्रधानाध्यक्ष के.के. सिंह, जे.पी राय, आर.बी. मिश्रा, अखिलेश सिंह, अमन बैगा, अभय विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

नपा परिषद विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 3 से 9 अगस्त तक



अनूपपुर। नगर पालिका परिषद् अनूपपुर के तत्वाधान में एक्युप्रेशर सुजोक कपिंग चिकित्सा शिविर का आयोजन ३ से ९ अगस्त तक राम जानकी मंदिर के पास मंगल भवन में आयोजित किया जा रहा है। नपाध्यक्ष रामखलेवान राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि एक्युप्रेशर रिसर्च ट्रेनिंग ट्रिटमेंट संस्थान जोधपुर राजसािान के विशेषज्ञो द्वारा किया जाएगा। शिविर में ब्लडप्रेशर, शुगर, मोटापा, लकवा, दमा, बावासीर, पेट के रोग, साइटिका, पुराना सिरदर्द, जुकाम, जोडो का दर्द, घुटनो का दर्द, आंख, नाक, कान की बिमारी, लंबाई ब$ढाना, मानसिक परेशानी, थायराइड, किडनी स्टोन, अनिद्रा आदि अनेक बीमारियों का इलाज बिना दवाईयों के उपरोक्त प्राकृतिक चिकित्सा एक्युप्रेशर, एक्युपंचर, सुजोक चिकित्सा द्वारा किया जाएगा।

 

गुरुवार, 2 अगस्त 2018

जबलपुर सांतरागांछी के ठहराव के लिए छ.ग. नेता प्रतिपक्ष ने लिखा पत्र

मांग पूरी न हुई तो होगा रेल रोको आंदोलन
अनूपपुर। रेलवे बोर्ड द्वारा घोषित जबलपुर सांतरागांछी साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस का शुभारंभ गत दिनों जबलपुर से हुआ। अभी तक यह विशेष गाडी के रूप में चल रही थी, जिसे अब नियमित कर दिया गया है और इसमें नये कोच लगाये गये हैं। बोर्ड द्वारा इसके ठहराव पहले से ही घोषित कर दिया गया था, सांसद द्वारा नियुक्त रेल सलाहकार सदस्य ने बैठक में  तथाकथित संभाग का हवाला देकर इसका ठहराव अनूपपुर हटाया गया और इसकी जगह शहडोल किया गया। जिसे लेकर अनूपपुर ही नहीं अपितु छ.ग. के १४ विधानसभा क्षेत्र के नेताओं ने एक सुर से इसका विरोध किया है कि तयानुसार इस गाडी का स्टापेज जब अनूपपुर था तो इसे बदला क्यों गया? इसे लेकर छ.ग. के नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंह देव ने रेलमंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया है। नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह देव ने अपने पत्र में लिखा है कि अनूपपुर छ.ग. का प्रवेश द्वार कहलाता है। यहां छ.ग. के उत्तरी क्षेत्र सरगुजा संभाग जिसके अंतर्गत कोरिया, सूरजपुर, रामानुजगंज, बलरामपुर, सरगुजा तथा जशपुर जिले आते हैं। इनमें कुल १४ विधानसभा क्षेत्र हैं। जबलपुर सांतरागांछी का अनूपपुर स्टापेज नहीं दिये जाने से एक बडी आबादी को इस सुविधा से बंचित किया गया है। पूर्व घोषित समय चक्र में अनूपपुर स्टापेज रखा गया था, अज्ञात कारणों से इसे हटा दिया गया है। लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि छ.ग. का सरगुजा संभाग आदिवासी बाहुल्य संभाग के निकट व पहुंच में है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रीगण अनूपपुर होकर देश के विभिन्न दिशाओं में यात्रा करते हैं। इस क्षेत्र में एक द्रुतगामी एक्सप्रेस के ठहराव की नितांत आवश्यकता है, जिसकी बहुप्रतीक्षित मांग लंबे समय से हो रही थी। इस ट्रेन के अनूपपुर ठहराव से न केवल यात्रियों को सुविधा होगी, अपितु रेल विभाग के राजस्व में भी वृद्धि होगी। इसे अनूपपुर ठहराव देना आवश्यक होगा। तो वहीं दूसरी ओर अब तक स्थानीय किसी सत्ता या विपक्ष के नेताओं ने इसके लिए कुछ नहीं किया है। वहीं क्षेत्र के लापता सांसद की भी इस सलाहकार सदस्य ने नहीं मांनी, बल्कि सांसद के गृह जिला उमरिया में भी इसका ठहराव नहीं हो पाया है। वैसे भी क्षेत्र के सांसद ने अब तक ऐसा कोई कार्य नहीं किया है और ना ही रेल मंत्री से क्षेत्र की समस्याओं को रख सकें हैं। ऐसे में इनसे अपेक्षा करना बेईमानी होगी।



भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...