अनूपपुर। कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम बडकाटोला उरतान गांव मे निवास करने वाले
केशव उपाध्याय एवं इंद्रवती द्वारा २७ मई को कोतमा थाने पहुंच शिकायत करते हुए
बताया कि गांव में निवास करने वाले अशोक नापित, महेश नापित, गणेश एवं गोले
द्वारा 27 मई को विवाद करते हुए इंद्रवती के साथ मारपीट की जा रही थी, जहां महिला द्वारा बचाव की पुकार लगाने पर गांव के ही केशव उपाध्याय द्वारा
बीच-बचाव करने लगे। जिसके सभी लोगो ने महिला को छोड केशव उपाध्याय को अपशब्दो का
प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगे। जहां केशव उपाध्याय एवं इन्द्रवती की शिकायत के
आधार पर पुलिस ने आरोपी अशोक नापित, महेश नापित, गणेश नापित एवं
गोले सभी निवासी बडकाटोला के खिलाफ धारा 294, 352, 323, 190, 506, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना में जुटी हुई है।
रविवार, 27 मई 2018
जारी है बीजेपी का विकास कार्य,नगर में जल्द ही बनेगा अस्पताल-गोलू सरदार
जमुना। नगर के युवा नेता एवं ABVP के पूर्व नगर अध्यक्ष गोलू सरदार ने बताया कि बीजेपी की सरकार देश के हर कोने में विकास कार्य कर रही है और वर्तमान में गाँव गाँव जा कर विकास यात्रा निकाल कर विकास कार्यो को करा रही है नगर में ही विधुत सब स्टेशन का कार्य प्रगति पर है और तो और जल्द ही स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सरकारी अस्पताल का निर्माण होने वाला है जिसका बजट भी आ चुका है कुछ कारण बस काम नहीं शुरू हो पा रहा है परंतु उन्होंने क्षेत्र की जनता को यह विश्वास दिलाने की कोशिश की है कि जल्द ही नगर को सरकारी अस्पताल की सौगात मिलने वाली है। आने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जनता को यह संदेश दिया है कि वे किसी की बातों में न आये और जितना विकास बीजेपी सरकार ने किया है कोई नहीं कर सकता साथ ही क्षेत्र की जनता से निवेदन करते हुए कहा है कि वे किसी की भ्रामक बातों में न आये और पार्टी का सहयोग करे।वही उन्होंने पार्टी के समर्थकों से निवेदन किया है कि खुल कर पार्टी का प्रचार करे और जनता को पूरे प्रदेश भर में चल रही योजनाओं और विकास के बारे में बताए।शनिवार, 26 मई 2018
एक केंद्र शासित प्रदेश सहित नौ राज्यो के 450 से अधिक कैडेट्स ने इंगांराजवि की जानकारी प्राप्त की
कुलसचिव प्रो.किशोर गायकवाड़ ने विश्वविद्यालय द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र
में दिए जा रहे योगदान को रेखांकित करते हुए औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्द्धन
के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। कर्नल रामनी ने अमरकटंक के
ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा क्षेत्र के विकास में किए
जा रहे प्रयासों को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय जनजातीय
संस्कृति को संरक्षित कर भारतीय परंपराओं को सहेजने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा
है।
लापता सांसद को विकास यात्रा के प्रचार में युवाओं ने घेरा
अनूपपुर। भाजपा के चार साल के विकास कार्यो की प्रचार प्रसार में शहडोल संसदीय क्षेत्र
के लापता सांसद ज्ञान सिंह शनिवार 26 मई की दोपहर कोतमा में स्थानीय युवाओं के घेरे में घिर गए। जहां युवाओं और
सांसद के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा में व्याप्त स्वास्थ्य
अव्यवस्थाओं को लेकर एक घंटें तक वाद विवाद हुआ। इस दौरान सांसद युवाओंं को
डॉक्टरों व संसाधनों को लेकर आश्वासन पर आश्वासन देते रहे, वहीं दूसरी ओर युवाओं द्वारा आश्वासन नहीं तत्काल व्यवस्थाओं को बनाने को लेकर
बहस होता रहा। यह विवाद घंटे तक जारी रहा। युवाओं का कहना था कि अबतक हर मंत्री
विधायक ने सिर्फ आश्वासन हंी दिए है, लेकिन व्यवस्थाएं वर्षो से बदहाल बनी हुई है। जबकि कोतमा नगरीय क्षेत्र सहित
आसपास के दर्जनों गांव के ढाई लाख लोगों के उपचार का एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य
केन्द्र कोतमा हीं है। बावजूद शासन और प्रशासन ने लापरवाही बरती। विदित हो कि शहडोल संसदीय क्षेत्र के लापता
सांसद ज्ञान सिंह शनिवार को एनएच 43 पर कोतमा वनडिपो के पास देखा गया। जहां स्वास्थ अव्यवस्था से नाराज युवाओं
ने पूर्व कैबनेट मंत्री तथा वर्तमान शहडोल
सांसद ज्ञान सिंह को घेर लिया। युवाओं ने भाजपा सरकार के उदासीनता को जिम्मेदार
ठहराते हुए खूब खरी खोटी सुनाई। इस दौरान युवाओं ने जिला प्रभारी मंत्री संजय पाठक को भी आड़े
हाथों लेते हुए पूर्व में कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए एम्बुलेंस
वाहन देने के आश्वासन को बताते हुए अबतक कोई भी वाहन नहीं मिलने की बात कही। इससे
पूर्व नगर के युवाओं ने काली पट्टी बांध एसडीएम कोतमा को ज्ञापन सौंपा। हालांकि बाद में आक्रोशित युवाओं ने सांसद के 1 माह के आश्वासन
पर सभा के लिए जाने दिया।
पत्थर खदान धसकने से मजदूर की मौत, बिना पीएम के कर दिया गया अंतिम संस्कार
अनूपपुर। वनो से अच्छादित जनपद पुष्पराजगढ़ क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सौदर्यता के नाम से
जाना जाता है, जहां खनिज माफियाओ द्वारा जगह-जगह अवैध उत्खनन कर प्राकृतिक सौदर्यता पर ग्रहण
लगा रहे। एैसे ही एक मामले में जहां ग्राम सोनियामार में पत्थरो के अवैध उत्खनन पर
लगे 50 वर्षीय
ग्रामीण की मौत हो गई। जिसके बाद मामले को छिपाने के लिए जहां मृतक के परिजनो
द्वारा बिना पुलिस को सूचना दिए चोरी छिपे अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जनपद पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में लगातार पत्थरो का अवैध उत्खनन कर उसका परिवहन
करने में लगे माफियाओ पर खनिज विभाग ने जहां अपनी मौन स्वीकृति दिए हुए है। वहीं
माफिया ग्रामीणो को रोजगार देने के नाम पर इस कार्य में लगा बिना लीज के किसानो की
उनकी ही भूमि से पत्थरो उत्खनन कर प्रति ट्रॉली 250 रूपए में खरीद कर
आसपास के क्रेशर संचालको द्वारा खरीदी जाती है, जिसे क्रेशरो में
पहुंचाकर खपाया जा रहा है। इस खेल में
जहां ग्राम सोनियामार के खालेटोला में पत्थरो का उत्खनन करते समय खदान धसक जाने से
गेंदा सिंह गोंड पिता जुन्द्रा सिंह गोंड की 25 मई की शाम को मौत हो
गई थी।
बिना पीएम कर दिया गया अंतिम संस्कार
ग्राम पंचायत हर्राटोला के ग्राम सोनियामार में पत्थरो का अवैध उत्खनन करते
समय खदान धसकने से जहां 50 वर्षीय अधेड की दब कर मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजनो ने डर कर २६ मई की सुबह
लगभग 9 बजे मृतक का
बिना पीएम करवाए ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनो ने बताया कि पत्थरो का
उत्खनन हमारे द्वारा स्वयं की जमीन पर जाता रहा है, जिस पर हम डर गए और
अपने ही ऊपर कार्यवाही की बात सोच मृतक का अंतिम संस्कार कर दिए। वहीं पत्थरो का
उत्खनन कर उसे टै्रक्टर टॉली में भरकर राजेश जायसवाल एवं जेठू को देना बताया।
जिन्हे वे ग्राम पंचायत हर्राटोला में संचालित क्रेशर (एमएस प्रशांत चौधरी) में ले
जाते थे।
पुलिस ने जब्त किया जला हुआ अवशेष
सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम आर.एन. आर्मो ने जानकारी
देते हुए बताया कि गेंदा सिंह पिता जयपाल द्वारा अपने खेत में संतोष सिंह के साथ
पत्थर खोदाई कर रहे थे, जहां अचानक खदान भसक जाने से गेंदा पत्थरो में दब गया, जहां आसपास के लोगो ने
उसे बाहर निकाल, जहां उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के परिजनो ने बिना सरपंच, कोटवार को सूचना दिए
दूसरे दिन सुबह लगभग 9 बजे अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं इस मामले में पुलिस ने मृतक के जले हुए
अवशेषो में हड्डी और राख जब्त करते हुए ग्रामीणो की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर
मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।
रोजगार के नाम पर ग्रामीणो से खिलवाडा
जनपद पुष्पराजगढ़ में खनिज माफियाओ द्वारा जहां लीज की खदान से हटकर पत्थरो का
अवैध उत्खनन किया जाता रहा है। जिसमे
पत्थर खदान के आसपास के किसानो की भूमि पर
बेरोजगार भू-स्वामियो की पत्थर का अवैध उत्खनन में लगा उन्हे प्रति
ट्रैक्टर टॉली 240 रूपए मजदूरी के रूप में दी जाती है। जहां मजदूर रोजगार पाने की लालच में आकर
अपनी ही जमीनो पर पत्थरो का अवैध उत्खनन
में लगे हुए है। जिसके कारण 25 मई को उत्खनन करते समय मजदूर की मौत हो गई।
जगह-जगह संचालित है अवैध खदान
पुष्पराजगढ़ जनपद में अपार खनिज संपदा होने के कारण जहां खनिज माफियाओ द्वारा
जगह-जगह पत्थरो का अवैध उत्खनन किया जाता है, जिसमें ग्राम सोनियामार, पकरी टोला, मुठेल टोला, शिरिष टोला, हर्राटोला, कोहका, दोनिया, विचारपुर, लेढऱा, पटना, लांघाटोला, जरही, पमरा, अमगवां, मझगवां, लखौरा,
परेल, भालूचुआ एवं बडीतुम्मी, तरंग, सरई, लीलाटोला सहित पौनी अन्य ग्राम पंचायतो में पत्थरो का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। जिस पर खनिज विभाग व जिला प्रशासन द्वारा इस ओर किसी तरह की कार्यवाही करने से बचती आ रही है।
खनिज विभाग बना उदासीन
जनपद पुष्पराजगढ़ में पत्थरो का अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग इस ओर किसी तरह की
कार्यवाही करने से बचती आई है। वहीं लगातार शिकायत के बाद खनिज विभाग द्वारा वाहनो
पर अवैध परिवहन की कार्यवाही कर अपना कागजी कोराम पूरा कर अपने कर्तव्यो से
इतिश्री कर लिया जाता है। लेकिन बिना लीज के पत्थरो का अवैध उत्खनन पर किसी तरह की
कार्यवाही नही की जा रही है। वहीं जिले में खनिज अधिकारी प्रकाश चंद्र पेद्रे के
संरक्षण और माफियाओ से सांठगांठ कर जिले में खनिज संपदा के उत्खनन में वृद्धि हुई
है। जिस पर खनिज अधिकारी पर प्रश्र चिन्ह खड़ा हो गया है।
इनका कहना है
बिना पुलिस के सूचना पर शव का अंतिम संस्कार किए जाने पर मौके पर पहुंच मृतक
के जले हुए अवशेष को जप्त किया गया है, पूरे मामले की जांच की जा रही है।
आर.एन. आर्मो, थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी 28 से अनिश्चित कॉलीन हडताल पर
अनूपपुर। म.प्र. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ प्रांतीय निकाय भोपाल के निर्देशन पर
अपनी मांगो की पूर्ति के लिए जिले के समस्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बीटीएम, एअीएम, संविदा लेखापाल, तकनीकी सहायक तथा
किसान मित्र/ किसान दीदी 25 मई से काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए 28 मई को इंदिरा तिराहे
स्थित एमपी एग्रो अनूपपुर के समीप अनिश्चित कालीन हडताल व धरना प्रदर्शन कर
अनिश्चित कॉलीन हडताल पर रहेगे। जिसमें जिलाध्यक्ष श्री मिश्रा ने बताया कि
हाईकोर्ट न्यायालय के निर्णय अनुसार
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियो को सर्वेयर के समान वेतनमान शीघ्र कैबिनेट में
स्वीकृत किया जाने, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, आत्मा योजना अंतर्गत संविदा तकनीकी सहायक, जिला सलाहकार, बीटीएम, एटीएम, कम्प्यूटर प्रोग्रामर, लेखापालको विभाग में
रिक्त पदो पर संविलियन नीति बनाकर संविलियन किए जाने, किसान मित्र, किसान दीदी को
प्रतिमाह 500 रूपए मानदेश् के स्थान पर कलेक्ट्रेट रेट के आधार पर प्रति माह भुगतान किए
जाने की मांगो को लेकर अनिश्चित कॉलीन हडताल पर बैठेगें। पुलिस अधीक्षक ने अपराध के संबंध में ली पुलिस अधिकारियो की बैठक
अपराध गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा, एसडीओपी अनूपपुर उमेश
गर्ग, कोतमा एस. एन.
प्रसाद, पुष्पराजगढ़
मलखान सिंह, मुख्यलिपिक आर.आर.एस. धुर्वे, रक्षित निरीक्षक कमलेश परस्ते, डीएसबी प्रभारी जितेन्द्र सिंह, समस्त थाना चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहें।
सउनि एवं आरक्षक का एसपी ने मनाया जन्मदिवस
कलेक्ट्रेट परिसर मे संचालित सभी कार्यालयों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि पर कांग्रेस का धरना 27 मई को
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बना रेफर सेंटर, अव्यवस्थाओ के बीच मरीज होते परेशान
प्रतिदिन उपचार
के लिए पहुंचते दो सैकडा से अधिक मरीज
अनूपपुर। समुदायिक
स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा में मूलभूत सुविधाओ की कमी के कारण आसपास के क्षेत्रो से
पहुंचने वाले मरीजो को लगातार परेशान होना पड़ रहा है। वही संसाधनो की कमी से खुद
स्वास्थ्य कर्मचारी भी परेशान है, जिसका पूरा खामियाजा
आम जनता व मरीज तथा उनके परिजनो को भुगतना पडता है। कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य
केन्द्र अंतर्गत लगभग 153 ग्राम आते है और इनकी
जनसंख्या लगभग 2 लाख 51 हजार 730 के लगभग है।
प्रतिदिन इलाज
के लिए पहुंचते दो सैकडा मरीज
कोतमा अस्पताल
मे प्रतिदिन नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो से उल्टी-दस्त व मौसमी बीमारियों
के लगभग 200 मरीज से अधिक मरीज उपचार कराने पहुंचते
है। जिनमें 15 से 20 मरीजो को अस्पताल मे भर्ती किया जाता है, लेकिन संसाधनो व डॉक्टरो की कमी के कारण उन्हे गुणवत्तापूर्ण उपचार कराना पडता
है। गौरतलब है की कोतमा विधानसभा अंतर्गत आने वाले 153 ग्राम की लगभग 2 लाख की आबादी होने के
बावजूद उन्हे गुणवत्ता युक्त उपचार के लिए भटकना पड़ता है।
नए भवन मे नही
है सुविधा
सामुदायिक
स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा में के नए भवन मे 30 बिस्तरो का अस्पताल है, मगर यहां पर वर्तमान
मे 20 बिस्तर से ही काम चलाया जा रहा है। वही
मरीज की संख्या बढने पर उन्हे बरामदे व जमीन पर लेटाकर उपचार किया जाता है। इतना
ही नही अस्पताल का शौचालय की स्थिति भी जर्जर है। सफाई के नाम से ठेकेदार को
बकायदे ठेका दिया गया है उसके बावजूद भी अस्पताल परिसर मे जगह-जगह गंदगी व दिवालो
पर जाले लगे हुए है। नए भवन मे कई जगह से दरारे भी आ गई है।
डॉक्टर नही पद
कई स्वीकृत
कोतमा
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे 10 चिकित्सको के पद
स्वीकृत है, इन 10 डॉक्टरो में विशेषज्ञ चिकित्सक व महिला चिकित्सको के पद भी शामिल है, जिसमे चार सहायक शल्य चिकित्सक दो पीजीएमओ दो विषेशज्ञ, शिशु रोग तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ, एक पद निश्चेतना मेडीसीन, एक महिला चिकित्सक का
है, लेकिन यहां पर डाक्टरो की कमी लगातार
कमी बनी हुई है। स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा अंतर्गत 7 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आते है और सभी सातो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र
मे चिकित्सक पदस्थ है, जिनके सेवाओ का लाभ आम
जनता को मिल रहा है, किन्तु कुछ ग्रामीण
विरोधी मानसिकता के अधिकारी इन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो मे पदस्थ स्वास्थ्य
कर्मचारियो को निहित स्वार्थो के कारण अन्यत्र संलग्न कर दिए है जिसके कारण मरीजो
व ग्रामीणो को वह लाभ नही मिल पाता है।
कई लापरवाही के
मामले आए सामने
समुदायिक
स्वास्थ्य केन्द्र में जब गंभाीर मरीजों का उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जाता है
तो जिस डाक्टर की डियृटी रहती है वे अस्पताल से नदारत रहते है। जहां कोतमा क्षेत्र
सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो से इलाज कराने पहुंचने वाले मरीज उपचार कराने
भटकते रहते है और मजबूर होकर झोलाछाप डॉक्टरो का सहारा लेते हुए अपने जीवन से
खिलवाड करने को मजबूर रहते है।
रेफर के भरोसे
सामुदायिक के
कोतमा
स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है कोतमा क्षेत्र में मरीजो को स्वास्थ्य
सुविधा का लाभ नही मिल पा रहा है यहां पर रेफर व्यवस्था पर स्वास्थ्य सुविधा
निर्भर है मरीज आने के पूर्व ही रेफर पेपर तैयार रखा जाता है मरीज आने पर एकाद
इंजेक्शन लगाकर उसका नाम गांव पूछकर रेफर पेपर मे लिखकर थमा दिया जाता है और
कर्तव्यों की इतिश्री कर ली जाती है।
अखिल भारतीय किसान करेगी 29 को विशाल धरना प्रदर्शन
अनूपपुर। अखिल भारतीय
किसान सभा द्वारा 29 जून की दोपहर 12 बजे इंदिरा तिराहे में विशाल धरना प्रदर्शन कर आमजन को संबोधित करेगे। किसान
सभा के प्रांतीय अध्यक्ष जनक राठौर ने बताया कि देश के किसानो को कमर तोड मेहनत के
बाद स्वयं ही भूखे पेट सोने को विवश है। लगातार प्राकृतिक प्रकोपो व मौसम की मार
को झेलने के बाद किसानो को मिलने वाली सबसीडी में लगातार कटौती की जा रही है साथ
ही यूरिया सहित अन्य खाद्य पदार्थो की कीमतो में लगातार वृद्धि से किसान लगातार
बदहाल होते जा रहे है। जिसको लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने अपनी मांगो में
स्वामीनाथ कमीशन की रिपोर्ट को पूरी तरह से लागू कर कृषि उत्पाद का न्यूनतम समर्थन
मूल्य, लागत मूल्य को दो गुना करने, किसानो को सरकारी, सहकारी निजी बैंको तथा
सूदखोर, महाजनो सहित सभी ऋण को माफ करने, महिला पुरूष, खेत मजदूरो एवं
ग्रामीण दस्तकारो को 60 वर्ष की आयु पर 10 वर्ष पेंशन देने, प्रगतिशील भूमि सुधार
लागू हो तथा 8 डिसमिल जमीन ग्रामीण
ग्रह विहीनो को निर्माण के लिए आवंटित करने व जिन्हे पट्टे दिए गए है उन्हे कब्जा
दिलाने, केन्द्र एवं राज्य सरकार संयुक्त रूप से
किसानो को बीज, खाद एवं कीटनाशको के सबसिडी दिलाने, जिले में सिंचाई की समुचित व्यवस्था हेतु स्टॉप डैम, डायवर्सन नहर निकाल कर लिफ्ट ऐरिगेशन के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था करने, किसानो का बकाया बिजली माफ किए जाने तथा उनके विरूद्ध आपराधिक प्रकरण बनाकर
सख्ती से विद्युत वसूली कार्यवाही पर रोक लगाने, वन अधिकार कानून के तहत बन रहे विद्युत बिल की वसूली कार्यवाही पर रोक लगाए
जाने, मोजर वेयर कंपनी की प्रभावित गांव के
विस्थापित किसानो को पुनर्वास नीति का पालन किए जाने व उनको नौकरी दिलाए जाने, म.प्र. पावर जनरेटिंग कंपनी चचाई में नेशनल सिक्योरिटी सर्विस कैम्प चचाई के
अंतर्गत प्राइवेट सुरक्षा सैनिक के पद पर वर्ष 2014 से कार्यरत जिन लोगो का भुगतान दिलाने, जिले के अंदर निर्माण कार्यो में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच कराने एवं
गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य पर रोक लगाने आदि मांगो को लेकर प्रदर्शन किया
जाएगा।सीबीएससी बोर्ड परिक्षा का परिणाम जिले में रहा अव्वल

अनूपपुर।
सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित सीबीएसई कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम 26 मई शनिवार को घोषित कर दिया गया। जिसमें अनूपपुर जिले के अधिकांश स्कूलों के
परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहे। शनिवार को घोषित हुए परीक्षा परिणामों में
केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी के सभी छात्रों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उर्तीण
कर जिले का मान बढाए रखा। वहीं बिजुरी में रामाकृष्ण विवेकानंद विद्यापीठ ने 95.75 प्रतिशत परिणाम रहा
जिसमें विभूति नारायण शुक्ला ने 86.80 प्रतिशत, स्वाती वैश्य ने 85.40 प्रतिशत, नीतिश कुमार सिंहा ने 85.20 प्रतिशत, स्नेहा अग्रवाल ने 84.40 प्रतिशत, सोमी बनर्जी ने 80 प्रतिशत अंक अर्जित किए है। इनमें सभी छात्र साईंस, गणित तथा कॉमर्स संकाय के हैं। विद्यालय से 45 छात्रो में 30 प्रथम श्रेणी तथा 15 द्वितीय श्रेणी में उत्र्तीण हुए। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक 94.9 प्रतिशत परिणामों
हासिल किए। परिणामों की वरीयता सूची में केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी के अभिराज
पिता अरविंद कुमार लाल ने 92.04 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं नवोदय विद्यालय अमरकंटक के साईंस संकाय की
छात्रा समीक्षा दुबे ने 92.04 प्रतिशत तथा कॉमर्स संकाय की पूर्णिमा वर्मा ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त
कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अमरकंटक स्थित कल्याणिका केन्द्रीय
शिक्षा निकेतन स्कूल की परीक्षा में 65 छात्र शामिल हुए। जिसमें विकास चंद्र सिंह ने 84 प्रतिशत, संदीपन द्विवेदी ने 83.80 प्रतिशत (साईस संकाय)
से परीक्षा उत्तीण हुए, जबकि आकाश सोनी ने 82 प्रतिशत तथा परिकृष्टि तिवारी ने 81.60 प्रतिशत (कॉमर्स संकाय) में अंक हासिल किए। केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी का
परिणाम सौ प्रतिशत रहा। जमुना कॉलरी में सभी 24 बच्चे उत्तीर्ण हुए। जिसमें पहला स्थान अभिराज पिता अरविंद कुमार लाल निवासी
जमुना कालरी को 92.40 प्रतिशत और काजी
फरहाना इमरान पिता काजी मोहम्मद इमरान अली निवासी भालूमाड़ा को 90 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। इसी तरह तीसरे नंबर पर आयुषी रस्तोगी 88 प्रतिशत व नूरी फातमा 83.4 प्रतिशत, राखी सोनी 81.8 प्रतिशत के साथ बेहतर सूची में उपर रही।
इसके अलावा अन्य सभी बच्चे उत्तीर्ण रहे। प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद अभिराज
ने बताया कि वह आगे यूपीएससी परीक्षा देकर देश की सेवा करना चाहता है। जबकि जवाहर
नवोदय विद्यालय अमरकंटक की कक्षा 12वीं की परीक्षा में 79 परीक्षार्थियों में 75 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिसमें साइंस संकाय में 42 छात्रों में 41 छात्र-छात्राएं प्रथम
श्रेणी में पास हुई, जबकि एक छात्र पूरक के
रूप में सामने आया। वहीं वाणिज्य संकाय में कुल 37 छात्रों में से 25 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी, 9 द्वितीय श्रेणी, 2 पूरक तथा एक अनुत्तीण हुए। जबकि सबसे अधिक अंक अर्जित करने वाले
विद्यार्थियों में कुमारी पूर्णिमा वर्मा 92.4 प्रतिशत, अभिषेक शाक्य 85 प्रतिशत तथा श्रेया
सोनी 84.4 प्रतिशत अंक के साथ
उत्र्तीण हुई। जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य आवासीय स्कूल से 40 छात्रों में 39 छात्र परीक्षा में
सम्मिलित हुए, जिनमें 29 उत्र्तीण रहे तथा 7 छात्र पूरक तथा 3 फेल रहे। एकलव्य के परीक्षा परिणाम 74.35 फीसदी रहा। यहां 4 छात्र प्रथम श्रेणी, 25 द्वितीय श्रेणी, 3 तृतीय श्रेणी, तथा 7 पूरक रहे। जबकि चचाई की प्रायवेट
स्कूल आरसी स्कूल के परिणाम 64 फीसदी रहा। स्कूल से 25 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थी।शुक्रवार, 25 मई 2018
टोला प्लाजा के कर्मचारी को बंधक बनाकर की लूट
अनूपपुर। थाना बिजुरी क्षेत्र अंतर्गत कोयलांचल क्षेत्र बैहाटोला में स्थित कॉलरी के
टोल प्लाजा मे 24 मई की सुबह लगभग 4 बजे के लगभग 3 से 4 बदमाशो द्वारा सुरक्षा
गार्ड राजेन्द्र द्विवेदी उम्र 44 वर्ष को बंधक बनाते हुए मोबाइल, लोहे का पाईप एवं स्क्रैप लूटकर ले जाने की शिकायत टोल प्लाजा के सुरक्षा
कर्मचारी राजेन्द्र त्रिपाठी द्वारा गुरुवार को थाना बिजुरी मे शिकायत दर्ज करवाई, जहां पुलिस शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियो के खिलाफ धारा 382, 323, 342 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियो
की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र मे इन दिनो फिर से कबाड़ का
अवैध कारोबार प्रारंभ हो गया है, जिस कारण कॉलरी खदानो मे चोरी सहित घरो मे चोरी की घटनाएं लगातार बढ रही है।32 वर्षीय युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या
कोतमा। कोतमा थाना अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 5 उपरटोला मे लाला महाराज के
मकान मे किराए से निवास करने वाले संतोष दुबे उम्र ३२ वर्ष निवासी जनकहाई थाना
जंवा रीवा ने 24 मई की रात घर के कमरे मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया।
जिसकी सूचना तालेश्वर द्विवेदी थाने में दी गई। जहां सूचना मिलते ही थाना प्रभारी
आर.के.मिश्रा सहित मौके पर पहुंची टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को नीचे
उतार पंचनामा तैयार करते हुए शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया। जहंा पीएम
उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया। वहीं
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना मे जुटी है। वहीं युवक द्वारा फांसी लगाने
का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर पकडाया
अनूपपुर। रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन की लगातार शिकायतो के बाद खनिज विभाग ने 25 जून
की रात लगभग 2.15 बजे अनूपपुर तहसील अंतर्गत ग्राम बेला के पास अवैध रेत के परिवहन करते बिना
नंबर के ट्रैक्टर को रोक वाहन में लोड रेत से संबंधित दस्तावेजो की मांग की गई।
जिस पर वाहन को जब्त करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा कराया गया। वहीं ट्रैक्टर
में 3 घन मीटर रेत
लोड था। उक्त कार्यवाही में खनिज निरीक्षक राहुल शांडिल्य एवं होमगार्ड राधू सिंह
तथा हरि सिंह शामिल रहे।
विधिक जागरूकता शिविर में महिलाओं को बताए गए उनके अधिकार

अनूपपुर। महिलाओं को सशक्त बनाने, हितों की देखभाल व उनका संरक्षण करने म.प्र.राज्य महिला आयोग द्वारा दो दिवसीय
विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है। विधिक जागरूकता शिविरट्रेनो से मोबाइल चोरी के दो मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
जीआरपी व रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्यवाही
अनूपपुर। जीआरपी अनूपपुर तथा रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने चलती ट्रेनो मे
यात्रियो का मोबाइल चोरी करने के दो अलग-अलग मामलो में 4 आरोपियो को गिरफ्तार
किया गया। जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 58/2018 धारा 379 मामले में सीडीआर
रिर्पोट के आधार पर 24 मई को आरोपी दल ङ्क्षसह पिता लीला ङ्क्षसह उम्र २३ वर्ष निवासी चौघड़ा थाना
मनेन्द्रगढ़ को पकडा गया जिसके पास से एक मोबाइल फोन कीमत 7500 रूपए को जब्त करते
हुए पूछताछ की गई जिस पर उसने उक्त मोबाइल संजय बंसोड पिता राम प्रसाद उम्र 40 वर्ष निवासी लालपुर
मनेन्द्रगढ़ से 4600 रूपए में खरीदना बताया। पतासाजी के दौरान संजय को गिरफ्तार किया गया जिसने
उसने रेलवे स्टेशन कोतमा से चोरी करना एवं दल सिंह को बेचना स्वीकार किया तथा मिले
पैसे से 500 रूपए बचाना तथा शेष खर्च होना बताया , जिस पर पुलिस ने बचे हुए पैसे को जब्त करते हुए दोनो आरोपी को धारा 379/411 के तहत कार्यवाही की
गई।
दूसरे मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
वहीं अपराध क्रमांक 59/2018 धारा 380 के मामले में प्राप्त
सीडीआर रिर्पोट के आधार पर शासकीय रेल पुलिस चौकी अनूपपुर व रेलवे सुरक्षा बल की
संयुक्त टीम ने 24 मई को ही पतासाजी करने पर आरोपी रूपलाल केवट पिता जगदीश केवट उम्र २२ वर्ष
निवासी मेन रोड बिजुरी को पकडा गया जिसके पास से एक मोबाइल कीमत 17790 को जब्त किया गया।
पूछताछ करने पर उक्त मोबाइल को लोकनारायण उर्फ पप्पू तिवारी पिता लखन लाल तिवारी
उम्र 29 वर्ष निवासी
कटकोना थाना बिजुरी से 4500 रूपए में खरीदना बताया तब लोकनारायण की पतासाजी पर उसे पकडते हुए पूछताछ की
गई जिस पर उसने चिरमिरी कटनी पैसेंजर से चोरी करना एवं रूपलाल को बेचना स्वीकार
किया। जिस पर पुलिस ने दोनो आरोपी के खिलाफ 380/411 के तहत
गिरफ्तार किया गया तथा उक्त सभी आरोपियो को न्यायालय अनूपपुर में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में जीआरपी चौकी अनूपपुर से उप निरीक्षक बृजेन्द्र मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक शेख जुम्मन, आरक्षक अमोल सिंह एवं रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक आरपी ङ्क्षसह, उप निरीक्षक आर.एस. मिश्रा एवं प्रधान आरक्षक एसबी प्रसाद शामिल रहे।
टिकट लेते यात्री का पर्स चोरी, आरोपी गिरफ्तार
एक अन्य मामले में फिरोज अली पिता साकीर शाह उम्र 25 वर्ष निवासी मोहतरा थाना गोहपारू शहडोल जो कि २४ मई को बिजुरी रेलवे स्टेशन
में टिकट लेते समय पर्स चोरी हो गया जिसमें 2 हजार रूपए नगद सहित आधार
कार्ड, एटीएम एवं अन्य दस्तावेज थे जिस पर उसके पता करने पर एक यात्री द्वारा रामबाई
बसोर पिता गुला बसोर निवासी लालपुर मनेन्द्रगढ़ द्वारा चोरी कर बिजुरी बाजार की ओर
जाना बताया, जिसे पकडते हुए स्टेशन
में तैनात आरपीएफ स्टॉफ एवं महिला सफाई कर्मचारी के साथ अनूपपुर आकर रिपोर्ट किया
गया। जिस पर 24 मई को पूछताछ पर उसने
अपना जुर्म स्वीकार की जिसके पास से चोरी गया पर्स एवं समस्त समान जब्त कर उसके
खिलाफ धारा 379 के तहत कार्यवाही करते
हुए न्यायालय में पेश किया गया। गुरुवार, 24 मई 2018
आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान- कविन्द्र कियावत
अनूपपुर, जैतहरी में कार्यशाला संपन्न
अनूपपुर। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। सभी सर्वे दल एवं पर्यवेक्षक खुलेमन से कार्य करें, जिससे पात्र हितग्राही लाभांवित हो सके। उक्त विचार मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य विभाग आयुक्त एवं सचिव कविन्द्र कियावत ने जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यशाला के दौरान अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने सर्वेदल एवं पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया है कि खुलेमन से कार्य करें। इसका मुख्य आधार २०११ की जनगणना के अनुसार माना जा रहा है। कार्यक्रम में अनूपपुर विधायक रामलाल रौतेल, नपा अध्यक्ष रामखेलावन राठौर, अपर कलेक्टर आर.पी. तिवारी, पार्षद पुरूषोत्तम चौधरी, सीएमएचओ डॉ आरपी श्रीवास्तव, डॉ एस आरपी द्विवेदी, डॉ एस बी चौधरी, मलेरिया अधिकारी अरूणेंद्र प्रताप सिंह के साथ अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला चिकित्सालय कार्यक्रम पश्चात श्री क्रियावत जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर आयुष्मान भारत योजना के तहत अपने विचार व्यक्त किये।
अनूपपुर। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। सभी सर्वे दल एवं पर्यवेक्षक खुलेमन से कार्य करें, जिससे पात्र हितग्राही लाभांवित हो सके। उक्त विचार मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य विभाग आयुक्त एवं सचिव कविन्द्र कियावत ने जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यशाला के दौरान अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने सर्वेदल एवं पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया है कि खुलेमन से कार्य करें। इसका मुख्य आधार २०११ की जनगणना के अनुसार माना जा रहा है। कार्यक्रम में अनूपपुर विधायक रामलाल रौतेल, नपा अध्यक्ष रामखेलावन राठौर, अपर कलेक्टर आर.पी. तिवारी, पार्षद पुरूषोत्तम चौधरी, सीएमएचओ डॉ आरपी श्रीवास्तव, डॉ एस आरपी द्विवेदी, डॉ एस बी चौधरी, मलेरिया अधिकारी अरूणेंद्र प्रताप सिंह के साथ अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला चिकित्सालय कार्यक्रम पश्चात श्री क्रियावत जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर आयुष्मान भारत योजना के तहत अपने विचार व्यक्त किये।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत
अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...






