https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 9 मार्च 2018

इंगाराजवि में मीडिया परिदृश्य पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार


समाचार पत्रों और रेडियो की भूमिका को बताया अहम
अमरकटंक (अनूपपुर)। भारतीय जनसंचार संस्थान के डायरेक्टर जनरल के.जी.सुरेश ने कहा है कि मीडिया को आम लोगों को उनके अधि
कारों के प्रति अधिक जागरूक बनाने और उन्हें राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियां निभाने के लिए जागरूकता पैदा करनी होगी। इसमें स्थानीय भाषाओं की मीडिया और कम्युनिटी रेडियो अहम भूमिका निभा सकते हैं। सुरेश शुक्रवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकटंक के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय 21 वीं सदी में मीडिया परिदृश्य-उभरते दृष्टिकोण,देशीय तथा जनजातीय सामाजिक संप्रेषण के विशेष संदर्भ सहित विषयक पर राष्ट्रीय सेमीनार के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

सुरेश ने कहा कि भारत में सामाचार पत्रों के स्थानीयकरण से समाचार पत्रों के साथ ही आम लोगों को काफी लाभ हुआ है। उनकी चुनौतियों को अब मीडिया के माध्यम से नीति निर्धारकों तक पहुंचाया जा सकता है। यही कारण है कि दुनिया में समाचार पत्रों का बाजार कम होने के बावजूद भारत में समाचार पत्र निरंतर प्रगति कर रहे हैं। उन्होंने कम्युनिटी रेडियो का जिक्र करते हुए कहा कि इससे प्रमुख रूप से जनजातियों की आकांक्षाओं को पूरा किया जा सकता है। फिलहाल 206 कम्युनिटी रेडियो हैं जिन्हें बढाकर 4000 किया जा सकता है। इसके लिए छात्रों को आगे आना होगा।
हैदराबाद विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर प्रो. बी.पी. संजय ने मीडिया में कारपोरेट के बढते हस्तक्षेप का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी वजह से मीडिया निष्पक्ष तरीके से अपने दायित्व का निवर्हन नहीं कर पा रहा है। सोशल मीडिया का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसके समाचारों की विश्वसनीयता न होने की वजह से इसके विकास की संभावना कम है। उन्होंने विकासात्मक समाचारों को सिर्फ 1.1 प्रतिशत प्रतिनिधित्व मिलने पर चिंता व्यक्त करते हुए पब्लिक ब्रॉडकास्टर की उपयोगिता को रेखांकित किया। निदेशक (अकादमिक) प्रो.आलोक श्रोत्रिय ने जनजातियों के विकास के लिए संयुक्त रणनीति बनाने का आह्वान करते हुए इनके ज्ञान, परंपरा और बौद्घिक संपदा को संरक्षित करने पर जोर दिया।
इससे पूर्व डीन प्रो.मनुकोंडा रविंद्रनाथ ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ.नागेंद्र कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद डॉ.राघवेंद्र मिश्रा ने दिया। कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो.किशोर गायकवाड, डॉ. राधेश्याम शुक्ला, डॉ.मनीषा शर्मा, डॉ. मानस प्रतिम गोस्वामी, डॉ.कृष्णामूर्ति बी.वाई. अभिलाषा एलिस टिर्के सहित ब$डी संख्या में शिक्षकों, शोधार्थियों और छात्रों ने भाग लिया। सेमीनार में 102 शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। इस अवसर पर इन सभी शोधपत्रों पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी हुआ।

गुरुवार, 8 मार्च 2018

दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा का अगला पडाव खांटी में

 ग्रमीणो ने किया जगह जगह स्वागत
अनूपपुर दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा के 160 वें दिन 8 मार्च को देवरी से होते हुए दमेहडी, घुंईदादर से कस्तूरी पहुचं कर मध्यान्ह विश्राम हुआ,इसके बाद यात्रा बिलासपुर, भीमकुंडी, करौंदाटोला,पडरिया से खांटी पहुंचकर मॉ नर्मदा की पूजा-अर्चना कर उपस्थित जन समूह से चर्चा कर रात्रि विश्राम किया। 
नर्मदा परिक्रमा के अगले दिन शुक्रवार को प्रात: 8 बजे खांटी से प्रस्थान कर मोहदी व हर्रई होते हुए मिरिया पहुँचेंगे जहां मध्यान्ह विश्राम होगा। मिरिया से प्रस्थान कर फर्री सेमर होते हुए दमगड पहुँच कर रात्रि विश्राम करेगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व म.प्र.के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने समर्थकों के साथ 3 हजार 300 किमी लंबी,6 माह से नर्मदा परिक्रमा कर रहे है जो नरसिंहपुर जिले की बरमान घाट से प्रारंभ की थी यह यात्रा 5 मार्च को अनूपपुर जिले की सीमा प्रवेश कर चुकी है। 

वेतन विसंगतिकरण और नियमितीकरण को लेकर 9 संधठनो की हडताल से जिले की व्यवास्थ चरमराई

सरकार नही ले रही सुध


अनूपपुर वेतन विसंगतिकरण में सुधार और नियमितीकरण सहित वेतनवृद्धि व अन्य मांगों को लेकर जिले के 9 संघठनो द्वारा की अनिश्चिकालीन हड़ताल ने बड़ा स्वरूप धारण कर लिया है। जिसमें  कल तक स्वास्थ्य संविदाकर्मियों की हड़ताल के साथ सहकारी संस्थाएं संघ और वाणिज्यिक विभाग सहायक महासंघ व संविदा अधिकारी-कर्मचारी संघ की अपनी मांगों में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही, वहीं अब गुरूवार 8 मार्च को जिले के दो अन्य संघों ने अपनी अनिश्चिकालीन हड़ताल की राह पकड़कर शासकीय योजनाओं को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। गुरूवार को संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने थाली बजाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया, जबकि महिलाओं ने महिला शोषण के विरूद्ध संविदाकर्मियों की हड़ताल पर नारेबाजी कर शासन   को सत्ता लाने की भूल बताया। वहीं दोपहर संविदाकर्मियों के साथ न्यू बहुद्देशीय कर्मचारी संघ व आशा, उर्षा सहयोगिनी संगठन कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप में रैली निकाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इनमें संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, आशा उषा-सहयोगिनी संघ, मप्र. सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी संघ, मप्र वाणिज्यिक कर निरीक्षक संघ एवं मप्र कराधान सहायक संघ, मप्र. प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाएं महासंघ, संविदा अधिकारी-कर्मचारी महासंघ एवं मप्र. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ के हजारों कर्मचारी शामिल हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने १५ मार्च को भूख हड़ताल आरम्भ कर उसे क्रमिक रूप में अनिश्चितकालीन रूप में चलाएगी। बताया जाता है कि स्वास्थ्य विभाग के अंग के रूप में न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ब्लॉक पुष्पराजगढ़, जैतहरी, कोतमा सहित पूरे कर्मचारी ने 7 मार्च से वेतन विसंगति दूर करने की मांग में अनिश्चितकालीन हड़ताल आरम्भ की। जिसमें पुष्पराजगढ, कोतमा, जैतहरी के बीईएमपीडब्लू, एलएचवी एएनएम आदि सहित अन्य पदों के कर्मचारियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया। वहीं सीटू के बैनर तले जिलेभर की 1224 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी दो मुख्य मांगों नियमितीकरण और मासिक वेतनमान 18000 रूपए किए जाने की मांग में गुरूवार 8मार्च से अनिश्चिकालीन हड़ताल आरम्भ कर दी। इसके अलावा म.प्र. सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी संघ, मप्र वाणिज्यिक कर निरीक्षक संघ एवं मप्र कराधान सहायक संघ तीनों संवर्गो के सम्पूर्ण मप्र. कार्यकारी एवं राजपत्रित अधिकारी का वर्ष 2008 से शासन द्वारा घोषित किए छठवां वेतनमान तथा उनमें बने विसंगति में सुधार नहीं होने से नाराज विभाग के तीनों संघठनो द्वारा 19 फरवरी से अनिश्चिकालीन हड़ताल किया जा रहा है। संघ के अनुसार छठवें वेतनमान को लागू करते समय राज्य सेवा परीक्षा से चयनित कार्यकारी अधिकारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों का वेतनमान 2800 एवं 3600 ग्रेड बैंड पर नियमित किया गया था। लेकिन शासन द्वारा इसमें कुछ समय बाद संशोधित किया गया एवं शासन द्वारा तहसीलदार, पुलिस निरीक्षक, जिला सहायक आबकारी अधिकारी का वेतनमान ग्रेड पे 4200 पर एवं तहसीलदार, पुलिस उपनिरीक्षक एवं आबकारी उपनिरीक्षक का 3600 ग्रेड पे पर नियत कर दिया। इसके अलावा संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने भी अपनी मुख्य 2 सूत्री मांगों नियमितीकरण और अप्रैजल में हटाए गए कर्मियों की वापसी व अप्रैजल व्यवस्था को समाप्त की मांग लेकर 19 फरवरी से इंदिरा तिराहा पर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखी गई है। इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में जिले के संविदा डॉक्टर, स्टाफ-नर्स, एएनएम, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, एनआरसी  स्टॉफ, एसएनसीयू स्टॉफ, डीपीएम यूनिट, बीपीएम यूनिट, टीबी यूनिट एवं अन्य विभागीय कार्य से सम्बंधित संविदाकर्मी शामिल हैं। जबकि मप्र. प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों ने भी तीन सूत्री मांगों में 21 फरवरी से अपनी अनिश्चिकालीन हड़ताल जारी रखा है। म.प्र. सहकारी संस्थाएं कर्मचारी महासंघ के लगभग 400 सदस्य इस अनिश्चिकालीन हड़ताल में शामिल हैं।  

यातायात ने 110 वाहनो से 40 हजार 750 रूपए वसूले

अनूपपुर। जिले में सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाने के लिए जहां जिला यातायात विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाकर बिना हेलमेट, बीमा तथा नशे में वाहन चलाने वालो वाहन चालको के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। अभियान में जिला यातायात प्रभारी विजेन्द्र मिश्रा ने ५ मार्च को कोतमा में २४ वाहनो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए ११ हजार ५०० रूपए, ६ मार्च को ३३ वाहनो से १५ हजार तथा ७ मार्च को ५३ वाहनो से १३ हजार ७५० रूपए सम्मन शुल्क वसूले। जानकारी के अनुसार इस अभियान के दौरान ५ वाहन चालको को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जिस पर कार्यवाही करते हुए ५ वाहन चालको के लायसेंस रद्द करने हेतु जिला परिवहन कार्यालय भेजा गया है। वहीं यातायात प्रभारी ने बताया कि लगातार लोगो सहित वाहन चालको को वाहन चलाते समय स्वयं की सुरक्षा हेतु हेलमेट लगाकर वाहन चलाने के साथ ही यातायात नियमो के पालन करने, वाहनो के दस्तावेज रखने तथा शराब पीकर वाहन न चलाने की समझाईश दी जाती रही है। जिससे सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाई जा सके। बावजूद इसके दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको द्वारा लगातार यातायात नियमो का पालन नही किए जाने पर कार्यवाही की जा रही है। 

चोरी का मोबाइल खरीद उपयोग करने पर युवक को किया गिरफ्तार

जीआरपी एवं आरपीएफ टॉस्क टीम की संयुक्त कार्यवाही

अनूपपुर चलती ट्रेनो में यात्रियो के समानो की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ टॉस्क टीम 2 एवं जीआरपी पुलिस द्वारा 8 मार्च को संयुक्त कार्यवाही करते हुए कटनी-चिरमिरी ट्रेन में हुई चोरी का मोबाइल को उपयोग करते हुए रूपेश नामदेव पिता जगदीश नामदेव निवासी हरद को अनूपपुर से गिरफ्तार करते हुए धारा 411 आईपीसी के तहत कार्यवाही की गई। पूरे मामले की जानकारी देते हुए उपनिरीक्षक आर.एस.मिश्रा ने बताया कि 3 नवम्बर 17 को कटनी-चिरमिरी ट्रेन में सफर कर रही कोमल मिश्रा पति ओम प्रकाश मिश्रा निवासी गोहरी चिरमिरी का पर्स जिसमें जेवरात सहित दो नग मोबाइल फोन अनुमानित कीमत लगभग 27 हजार 500 रूपए को अज्ञात चोरो द्वारा पार कर दिया गया था, जिसकी शिकायत फरियादी ने जीआरपी चौकी अनूपपुर में दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद जीआरपी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380 आईपीसी के मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना में जुट गई। विवेचना में मुखबिर की सूचना पर 7 फरवरी को शिवकुमार उर्फ अभिषेक प्रजापति निवासी रामपुर जिला सिधी को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया, जहां सख्ती के साथ की गई पूछताछ पर उसने अपना जुर्म कबूल किया। वहीं आरोपी के पास एक मोबाइल जब्त किया गया तथा दूसरा मोबाइल रूपेश नामदेव को ४ हजार में बेचे जाने की बात कही। जिसके बाद जीआरपी एवं आरपीएफ टॉस्क टीम 2 ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अनूपपुर स्टेशन के पास से चोरी का मोबाइल खरीद कर उपयोग करते हुए पाए जाने पर आरोपी रूपेश नामदेव को गिरफ्तार करते हुए धारा 411 के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं इस कार्यवाही में जीआरपी चौकी प्रभारी बिजेन्द्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक आर.एस. तोमर तथा आरपीएफ टॉस्क टीम २ सीआईसी सेक्शन प्रभारी उप निरीक्षक आर.एस. मिश्रा, आरक्षक पी.के.मिश्रा, एसडी समाधिया एवं अजय यादव शामिल रहे। 

गोंडी धर्म संस्कृति एवं सामूहिक विवाह सममेलन २५ को

कोतमा। गोंड समाज महासभा कमेटी के जिलाध्यक्ष ध्यान सिंह श्याम ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 मार्च को गोंड समाज महासभा कमेटी अनूपपुर के तत्वावधान में ग्राम मनमारी में जिलाध्यक्ष द्वारा बैठक आयोजित कर 25 मार्च रविवार को ग्राम मनमारी कुदराटोला (विद्यानगर) में चैत ज्योति नवमी महा पूजन गोंडी धर्म संस्कृति साहित्य एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष गोंड महासभा म.प्र. विज्ञान सिंह, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नारेन्द्र सिंह मरावी, श्रीमती हिमाद्री सिंह मरावी, हीरा सिंह मरकाम, कमल सिंह, विधायक जैतपुर जय सिंह मरावी, पूर्व विधायक अनूपपुर बिसाहू लाल सिंह सहित अनूपपुर जिले के गोंड समाज, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष एवं जिला एवं जनपद सदस्य, सरपंच उपस्थित रहेंगे। 

छेडछाड करने वाले जीजा को 1 वर्ष की सजा

अनूपपुर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोतमा नीतेन्द्र सिंह तोमर के न्यायालय मे प्रकरण शासन विरूद्व रामकृपाल गोस्वामी में अभियोजन अधिकारी वृंदा चौहान द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत किए गए साक्ष्यो एवं दस्तावेजो से अभियोजन का मामला प्रमाणित होने पर 6 मार्च को आरोपी को दोष सिद्ध पाए जाने पर धारा 354 भादवि में 1 वर्ष का कारावास तथा 500 रूपए का अर्थदंड तथा 454 भादवि में ६ माह का कारावास तथा 250 रूपए के अर्थदंड से दंडित किया गया। मामले की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि थाना बिजुरी क्षेत्र अंतर्गत 8 अप्रैल 15 की दोपहर 1.30 बजे रामवती गोस्वामी अपने घर का दरवाजा बंद चारपाई मे सो रही थी तभी आरोपी रामकृपाल गोस्वामी निवासी काली बस्ती राजनगर जो रिश्ते में रामवती का जीजा है घर के अंदर पहुंच रामवती के चारपाई में बैठकर उसके साथ छेडछाड करने लगा। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर थाना बिजुरी में अपराध क्रमांक 155/15 धारा 454, 354 भादवि कायम किया जाकर आवश्यक अनुसंधान पश्चात आरोपी के विरूद्ध अभियोग पत्र तैयार किया जाकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। जहां आरोपी के दोष सिद्ध होने पर उसे 1 वर्ष की सजा सुनाई गई।

सशक्त समाज की आधारशिला महिलाओं द्वारा रखी जाती है- विधायक

 सम्मान-सुरक्षा-स्वरक्षा-संवाद अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न
अनूपपुर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ८ मार्च को सम्मान-सुरक्षा-स्वरक्षा-संवाद अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन स्वसहायता भवन अनूपपुर में प्रात: १०:३० बजे से किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामलाल रौतेल, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक सुनील जैन, अपर कलेक्टर डॉ.आर.पी. तिवारी, नपा कोतमा अध्यक्ष मोहिनी वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मंजूलता सिंह, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी मंजूषा शर्मा, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य विजय राठौर, जनप्रतिनिधि, शौर्या दल के सदस्य, छात्राएं, समाज सेवी, पत्रकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि रामलाल रौतेल ने महिलाओं की समाज निर्माण में भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि एक सशक्त समाज के निर्माण की कल्पना बिना सशक्त महिलाओं के की ही नहीं जा सकती। एक महिला के सशक्तिकरण से न केवल हम उन्हें सशक्त करते हैं, वरन् समूचे परिवार एवं समाज का विकास भी साथ ही साथ होता है। आपने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन का लक्ष्य महिलाओं की इसी भूमिका को स्वीकार कर समग्र विकास के पथ पर आगे ब$ढना है। आपने इस अवसर पर शासन द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उल्लेख एवं उसके सकारात्मक प्रभावों का जिक्र भी किया। आपने यह भी कहा कि नि:संदेह इन योजनाओं के फलस्वरूप बालिका के आगमन पर अभिभावकों की सोच में सकारात्मक परिवर्तन आने लगा है। अब वे भी महसूस करने लगे हैं कि बालिकाएं समाज एवं परिवार के किसी भी दायित्व का निर्वहन करने में बालकों से पीछे नहीं हैं। इस अवसर पर आपने जिले की विभिन्न महिलाओं एवं बालिकाओं की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि अनूपपुर भी महिलाओं की सहभागिता के मामले में देश के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। आपने कोतमा नगर की निवासी वंदना जैन (डिप्टी कलेक्टर),अनीता शर्मा (डीएसपी), मोहिनी वर्मा नगरपालिका अध्यक्ष कोतमा का विशेष जिक्र किया। आपने कहा कि ये सभी जिले के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। साथ ही आपने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
महिलाओं की सुरक्षा पर आधारित है उनकी सहभागिता
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने महिलाओं के सुरक्षा के प्रति पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे विशेष कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि विभाग महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सजग एवं संवेदनशील है। इस अवसर पर आपने जिले में कार्यरत महिला सेल के बारे में भी बताया। आपने बताया कि महिलाओं की समाज में सहभागिता के लिए उनकी सुरक्षा एक महत्वपूर्ण जरूरत है। इसके लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्घ है। आपने कहा जैसे-जैसे समाज एवं तकनीक प्रगति कर रही है, वैसे-वैसे विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को सहज एवं अनुकूल माहौल देने के लिए पुलिस के साथ-साथ समस्त समाज की जिम्मेदारी ब$ढती जा रही है। आपने कहा कि महिलाओं के सम्मान से स्वयं का भी मान ब$ढता है। आपने इस अवसर पर महिलाओं के विकास एवं सुरक्षा के लिए प्रवृत्त विभिन्न अधिनियमों विशेषकर सायबर क्राईम से जु$डे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में समाज सेवा के क्षेत्र में जिले में विशेष कार्य करने के लिए समाजसेवी मोहिनी वर्मा, लक्ष्मी खे$िडया, विद्या शर्मा,अभिलाषा पटेल,कुसुम सिंह राठौर, पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए सुमिता शर्मा, सफाई कर्मचारी राबिया, आजीविका योजनाओं से लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनी महिलाओं रुकमणी, यशोदा, सुषमा कोल, पुलिस विभाग में विशेष कार्य करने के लिए महिला सेल प्रभारी तारकेश्वरी मरकाम, सरिता लक$डा, लेखनवती, विकेश्वरी, रीता, शिवकुमारी के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल में परेड में शामिल शौर्या दल की सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। इससे पहले कार्यक्रम में उपस्थित समस्त सदस्यों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष उद्बोधन सुना।

कलेक्टर ने ओलाप्रभावित ग्रामों का किया निरीक्षण

अनूपपुर। कलेक्टर अजय शर्मा ने जिले में हुई बारिश एवं ओलावृष्टि का संज्ञान लेते हुए राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम के साथ जिले के प्रभावित क्षेत्रों का मौका निरीक्षण किया। आपने जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम उमरिया, चोरभठी का भ्रमण कर वस्तुस्थिति का मुआयना किया। साथ ही आपने राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं मैदानी अमलों को निर्देशित किया है कि मैदानी स्तर की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ-साथ संभावित क्षति का आंकलन भी जल्द प्रस्तुत करें। ताकि समय पर उचित कार्यवाही की जा सके। इस दौरान एसडीएम जैतहरी बी.डी. सिंह, उप संचालक कृषि एन.डी. गुप्ता उपस्थित थे।   

जनपद पंचायत अनूपपुर की सामान्य सभा की बैठक १६ मार्च को

अनूपपुर। जनपद पंचायत अनूपपुर की सामान्य सभा की बैठक का आयोजन १६ मार्च को अपरान्ह २ बजे से जनपद पंचायत अनूपपुर में किया गया है। बैठक में शासन के नीति निर्देश, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जनपद को खुले में शौच मुक्त संबंधी, अन्य विभागों में चल रही योजनाओं एवं अध्यक्ष ज.पं.की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। 

नालियो में बजबजा रही गदंगी, सड़को पर बह रहा गंदा पानी, वार्डवासी परेशान


अनूपपुर। कोतमा नगर पालिका के कई वार्डो में गदंगी का अंबार लगा हुआ है, जहां जगह-जगह फैली गदंगी तथा नालियो के जाम होने के कारण गंदा पानी सड़को में बह रहा है। वहीं शिकायत के बाद भी नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस ओर किसी तरह का ध्यान नही दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नगर में कई ऐसे वार्ड है, जहां चारो ओर गदंगी के साथ नालियो की जाम की स्थिति बनी हुई है। वहीं नपा की उदासीन रवैया के कारण नगर की स्वच्छता अभियान पर ग्रहण लगा हुआ है। जिसके कारण वार्डवासी गदंगी के बीच रहने को मजबूर है। नगर के वार्ड क्रमांक २ में जहां नाली की साफ-सफाई नही होने के कारण वार्ड से निकलने वाला गंदा पानी नाली के माध्यम से निकासी न होने के कारण सड़को पर बह रहा है। वहीं नगर पालिका की उदासीनता के कारण वार्डवासियो की शिकायतो पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। जिसके कारण वार्डवासी बदबू और गदंगी के बीच रहने को विवश है। वहीं सड़को पर बहता गंदा पानी के कारण आवागमन करने वाले लोगो को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जहां वाहनो के आने जाने के कारण गंदा पानी के छींटे लोगो के ऊपर पड़ रहे है। इतना ही नही वार्ड क्रमांक १, ६ एवं वार्ड क्रमांक ११ की हालत में इसी तरह है, जहां साफ-सफाई के अभाव में चारो ओर गदंगी फैली हुई है जिसके कारण यहां निवास करने वाले लोगो को गंदगी के बीच ही रहना पड़ रहा है। जिसकी जानकारी वार्डवासियो द्वारा नपाध्यक्ष सहित सीएमओ को दी जाती है, लेकिन इस ओर नपा द्वारा अभियान चलाकर सफाई नही की जा रही है। 

घर से पैसे न मिलने पर युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या

अनूपपुर थाना भालूमाडा अंतर्गत ग्राम तीतरी पोंडी में निवास करने वाले २४ वर्षीय युवक मदन यादव पिता स्व. भरत यादव ने अपने घर से लगभग २ किमी दूर स्थिति गोडरू नदी के पास पेड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी ग्रामीणो ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार शव का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार करते हुए शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया गया, जहां पीएम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार मदन यादव अपने घर में पैसो की मांग कर रहा था जहां पैसे नही मिलने पर नाराज होकर वह घर से चल गया तथा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। 

अवैध गिट्टी का परिवहन करते दो हाइवा जब्त

अनूपपुर पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में जगह-जगह खनिज पदार्थो के उत्खन्न एवं परिवहन की लगातार सूचना के बाद खनिज विभाग द्वारा माफियाओ की खुली छुट दे रखी है। जिसके बाद मुखबिर की सूचना बेनीबारी थाना प्रभारी अरविंद कुमार साहू ने 7 मार्च को ग्राम लीलाटोला से दमेहडी के बीच दो हाईवा को खनिज पदार्थो के अवैध उत्खनन करते जब्त किया गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की लीला से नोनघाटी सडक निर्माण में अवैध बोल्डर एवं गिट्टी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बेनीबारी ने अपने स्टॉफ सहायक उपनिरीक्षक कमल किशोर चंद्रोल, प्रधान आरक्षक संतोष पांडेय, आरक्षक विमल सिंह के साथ रवाना हुए। जिन्होने लीला से दमेहडी के बीच दो हाईवा क्रमांक एमपी 65 एच 0168 एवं एचआर 38 व्ही 9355 को रोका गया तथा वाहन में लोड गिट्टी से संबंधित दस्तावेजो की मांग वाहन चालको से की गई। लेकिन वाहन चालक द्वारा मौके पर किसी भी तरह का दस्तावेज नही दिखाया गया। जिसके बाद  दोनो वाहन चालको रामानुज केवट पिता पारसनाथ उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम डागनीहा सतना, राजेंद्र केवट पिता रामनेवाज केवट उम्र 30 वर्ष निवासी बाणसागर शहडोल के खिलाफ म.प्र. गौंड खनिज अधिनियंम 2006 की धारा 1, 18, 5 के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों वाहनो को थाने में खड़ा कराया गया है। 

जैतहरी में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार

जैतहरी। थाना जैतहरी अंतर्गत राठौर चौक के पास ७ मार्च बुधवार की दरमियानी रात पुलिस गश्ती के दौरान मुखबिर की सूचना पर रेल्वे अंडर ब्रिज के पास जुआं खेलते ६ आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे अंडर ब्रिज के पास विद्युत खंभे की स्ट्रीट लाईट की रोशनी में जुआ फड का संचालन किया जा रहा था। जहां पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए 6 आरोपियों अजीत कुमार, देवीदीन रैदास, सुरेश सिंह, अखिलेश पांडेय, भूपेन्द्र सिंह. संजय शर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ताश की गड्डी, चार नगर मोबाइल, तीन मोटर साईकिल सहित १६ हजार २०० रूपए जब्त किया गया, वहीं तीन आरोपी गिरीश सेन निवासी लाईन पार जैतहरी, लाला चौधरी निवासी आदर्शग्राम जैतहरी तथा अशोक पांडेय निवासी धनपुरी मौके से भाग निकले। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार ६ आरोपियो के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 

बुधवार, 7 मार्च 2018

अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई में

राष्ट्रीय संरक्षा दिवस सप्ताह शुभारम्भ
चचाई। अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई में राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सप्ताहांत चलने वाले कार्यक्रमों का शुभारम्भ समारोह मुख्य अभियंता इंजी.आर.के. गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में हुआ। मुख्य अभियंता ने अपने उदबोधन में अधिकारियों,कर्मचारियों को राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह की गतिविधियों में सक्रीय रूप से भाग लेने हेतु सराहना की। आप ने अपने संदेश में श्रमिक सुरक्षा एवं उत्पादन को सर्वोच्य प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया, इस अवसर पर आपने बताया कि गत वर्ष हमारा विद्युत गृह दुर्घटनारहित वर्ष रहा एवं आने वाले वर्ष में भी कोई दुर्घटना न होने पाये इस हेतु सभी प्रयास किये जायें। आपने बताया कि कार्य करते समय हमेशा चार सूत्रों को याद रखें,प्रथम-आस्था, दूसरा- लगन, तीसरा-परिपालन एवं चौथा-समर्पण का पूर्ण पालन करें तो निश्चित रूप से दुर्घटनाओं से बचे रहेंगे एवं अपने दुर्घटना शून्य लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों में संरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, संरक्षा पोस्टर प्रतियोगिता,नारा लेखन प्रतियोगिता का इसके अतिरिक्त संरक्षा गतिविधियों में भाग लेने वाले श्रमिकों को पुरूस्कार एवं उपहार प्रदान किये जायेगे। अग्निशमन विभाग एवं केमिकल विभाग द्वारा अग्निशमन तथा क्लोरीन गैस रिसाव का मॉकड्रिल के माध्यम से प्रदर्शन एंव कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया  जायेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त सुरक्षा अधिकारी जे पी निषाद, आर.के.कोहली,ओ.पी.शर्मा, सहित अधिकारी/कर्मचारी, ठेकेदार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार की टक्कर में बाइक सवार घायल

अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बरबसपुर गांव में बुधवार 7 मार्च की शाम तेज रफ्तार की कार ने बाइक सवार को ठोकर मार दी, जहां घायल बाइक चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि घायल युवक पसला गांव निवासी राजेश विश्वकर्मा अपनी बाइक से अनूपपुर से पसला गांव वापस लौट रहा था। इसी दौरान बरबसपुर गांव के पास पान ठेला के पास अपनी बाइक साईड कर खड़ा करने का प्रयास कर रहा था, कि बरबसपुर सांधा तिराहा से अनूपपुर की ओर आ रही कार ने सामने से ठोकर मार दी। जिसमें युवक बाइक सहित दूर जा गिरा। डॉक्टरों के अनुसार इस घटना में युवक के दाया पैर के निचले हिस्से में फैक्चर आना बताया जा रहा है।

जंगली सुअर से टकराकर प्रधान आरक्षक हुआ घायल

 अनूपपुर। जिले के भालूमाडा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक 50 वर्षीय जगत सिंह पिता रामसिंह कोर्चाम मंगलवार की रात 8.30 बजे अकेले बाइक से अनूपपुर आते समय एनएच 43 पर पसला गेट के पास जंगल से सड़क पार कर रहे जंगली सुअर से टकरा गया। जिसमें बाइक सहित वह सड़क पर जा गिरा। इस घटना में जगत सिंह के बाएं कान से आत्यधिक खून तथा बाएं कंधे में चोट लगी। हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने घायल की हालत गम्भीर पाते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया।  

निर्माण के 10 वर्षों बाद चालू हो सका सुलभ काम्प्लेक्स

संस्था ने आय की कमी बता निर्माण में की थी आनाकानी
भालूमाड़ा। पसान नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 11 टैक्सी स्टैंड के पास 10 वर्षों से बनकर बंद पड़े सुलभ काम्प्लेक्स को आखिरकार आमजन के उपयोग के लिए पसान नगरीय प्रशासन ने प्रारंभ करवाया दिया। ताकि आम लोगों को सुविधाएं मिल सके। बताया जाता है कि लगभग 10 वर्ष पूर्व वर्ष 2007-08 में शासन की योजना के तहत पसान नपा के वार्ड क्रमांक 11 में लगभग पांच लाख से अधिक की लागत से सुलभ इंटरनेशनल द्वारा सुलभ काम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया था। लेकिन निर्माण के बाद से काम्प्लेक्स में ताला जड़ा रहा। शासन की योजना अनुसार सुलभ इंटरनेशनल संस्था को निर्माण के साथ-साथ उसके क्रियान्वयन की भी जवाबदारी थी। जिस में सुलभ इंटरनेशनल को ही काम्प्लेक्स संचालित करना था, लेकिन ऐसा नहीं होने से काम्प्लेक्स बंद पड़ा रहा। इसके लिए नपा द्वारा अनेक बार पत्राचार कर काम्प्लेक्स चालू कराने की मांग रखी गई। लेकिन सुलभ संस्था द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना है कि वर्ष 2007-08 में इसका निर्माण हुआ उस समय नपा अध्यक्ष सुमन गुप्ता ही थी, उसके बाद 5 वर्ष का कार्यकाल राम अवध सिंह का गुजर गया। लेकिन काम्प्लेक्स चालू नहीं हुआ। वर्तमान में पुन: सुमन गुप्ता के अध्यक्ष बनने पर नगर के लोगों ने सुलभ काम्प्लेक्स चालू करवाने की बात रखी थी। जिसे नगरीय प्रशासन अध्यक्ष व सीएमओ ने जनहित की बात कहते हुए 10 वर्षों से बंद पड़े काम्प्लेक्स को सुधारकार्य कराकर चालू करवाया गया है। बताया जाता है कि शुलभ इंटरनेशनल संस्था ने यहां निर्माण के उपरांत अपनी आय नहीं देखा, जिसके कारण उसके संचालन में लचली रूख अपनाया। लोगों का कहना है कि यहां एक सामुदायिक भवन का निर्माण करा दिया जाए तो इस शुलभ कॉम्प्लेक्स का सही उपयोग हो सकेगा और वार्डवासियों को सुविधाएं भी मिल सकेगी।
इनका कहना है
शुलभ काम्प्लेक्स में शासन का पैसा लगा है, सदुपयोग होना चाहिए। यह बात सही है कि यहां पर बाहरी आवागमन ना होने से उपयोग ना के बराबर है। शुलभ काम्प्लेक्स के पास सामुदायिक भवन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
अजय कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ नपा पसान। 

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...