https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 18 सितंबर 2018

औचक निरिक्षण से जिला चिकित्सालय की खुली पोल

जिपं सीईओ जांच के दरौन डॉक्टर रहे नदारत,जताई नराजगी

अनूपपुर जिला चिकित्सालय की लगातार बिगड़ती अव्यवस्थाओं की शिकायत पर मंगलवार की दोपहर 12 बजे निरीक्षण करने पहुंची जिला पंचायत सीईओ डॉ. सलोनी सिडाना नाखुश नजर आई। सफाई के साथ साथ मरीजों के दी जा रही सुविधाओं में संसाधनों का अभाव सहित व्यवस्थाओं को
 
बनाने में भी लापरवाही पाई। निरीक्षण के लिए पहुंचते ही सबसे पहले जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टरों की उपस्थिति पंजियक की जांच की। जिसमें मंगलवार की सुबह ड्यूटी के समय तैनात डॉक्टरों की उपस्थिति सूची में ३० प्रतिशत डॉक्टर को नदारद पाये गये। जिपं सीईओ ने डॉक्टरों की उपस्थिति पंजियन से डॉक्टरों की पूरी सूची तैयार कर डॉक्टरों के कक्ष का बारी बारी से निरीक्षण किया तथा उनकी उपस्थिति और अनपुस्थिति के सम्बंध में कर्मचारियों से पूछताछ की। इस दौरान पूछताछ में यह बात सामने आई कि कुछ डॉक्टर सुबह उपस्थित हुए, लेकिन चंद समय बाद चले गए। जबकि कुछ निर्धारित समय १ बजे से पूर्व ही अस्पताल परिसर छोड़ दिया। जिसके कारण अस्पताल में कुछ डॉक्टर कक्ष के बाहर मरीजों को डॉक्टर के इंतजार में बैठे पाया गया, कक्ष के भीतर डॉक्टरो की कुर्सी खाली पाई गई। जबकि मानसूनी सीजन के पिकआवर के शुरूआती रूझानों में कुछ मरीजों का उपचार मुख्य बरामदें पर ही गद्दे पर लेटा कराते पाया। यहीं नहीं जिपं सीईओ ने खुद मरीज बनकर स्टाफ नर्स से ब्लड प्रेशर और प्लस की जांच कराई। जिसमें प्रशिक्षु स्टाफ नर्स द्वारा जांच में बरती गई अपरिपक्वता पर चिंता जताई। जिपं सीईओ से इसे सामान्य निरीक्षण प्रक्रिया बताते हुए निरीक्षण के बाद व्यवस्थाओं को सुधार करने की बात कही। इस दौरान सामान्य वार्ड सहित डॉक्टरों के कक्ष और प्रसव कक्ष का निरीक्षण कर वहां की अव्यवस्थाओं को चिह्नित कर रिपोर्ट तैयार की। जबकि प्रसव वार्ड से रेफरल केस सहित चाईल्ड डेथ केस सीट की जानकारी के लिए रजिस्टर अपने साथ ले गई। जिपं सीईओ डॉ. सलोनी सिडाना का कहना है कि जिला अस्पताल के नाम के अनुसार व्यवस्थाएं नहीं है। संसाधनों का अभाव है। स्टाफ की कमी है। मरीजों के अनुसार जगह भी कम पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा आज की जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी। जिसपर एक कमेटी गठित कर जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की नियमित मॉनीटरिंग के साथ व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। जिपं सीईओ के अनुसार जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर रखने अभी बहुत कार्य कराने की आवश्यकता है। 

अभियोजन कार्यालय कोतमा का हुआ वार्षिक निरीक्षण

अनूपपुर। न्याय के सजग प्रहरियों को और अधिक सजग करने के लिए उपसंचालक अभियोजन, जिला अभियोजन अधिकारी रामनरेश गिरी द्वारा 15 सितम्बर को कोतमा अभियोजन कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसमें तहसील मुख्यालय में संधारित पंजी एवं कोर्ट मोहर्रिर द्वारा संधारित की जाने वाली पंजियों का निरीक्षण किया गया। साथ ही अभियोजन अधिकारियों की दैनंदिनी पंजी व स्कू्रटनी पंजी व अपली व रिवीजन का अवलोकन किया गया। जिला अभियोजन अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान पाए गए कमियों व सुधार के साथ-साथ आने वाली कठिनाईयों को भी दूर करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर कोतमा कार्यालय के प्रभारी सहायक जिला अभियोजन अधिकारी राजगौरव तिवारी, वृंदा चौहान, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी व एपीसीडी रामपाल पटेल,कोर्ट मोहर्रिर रघुराज सिंह, ध्यान सिंह, सुरेन्द्र सिंह एवं आलम हुसैन कादरी उपस्थित रहे। बताया जाता है कि मध्य प्रदेश शासन ने सम्पूर्ण जिले में आपराधिक प्रशासन में कुशल अभियोजन का संचालन का अंतिम उत्तरदायित्व उपसंचालक अभियोजन को सौंपी है, इसी कड़ी में अभियोजन प्रशासन में कसावट लाने निरीक्षण किया गया।  

एक्यूप्रेशर हेल्थ केयर की आड़ में मरीजों को ठगने वाला सेंटर शिकायत के बाद सील


अनूपपुर कोतमा के इस्लामगंज में संचालित एक्यूप्रेशर हेल्थ केयर सेंटर के नाम की आड़ में उपचार के नाम पर मोटी रकम लिए जाने की शिकायत पर मंगलवार 18 सितम्बर को कोतमा तहसीलदार मनीष शर्मा के नेतृत्व में बीएमओ केएल दीवान तथा थाना प्रभारी आरके वैश्य ने मीडिया की उपस्थित में छापामार कार्रवाई की। जहां दस्तावेजों की जांच में अनियनिमतता पाते हुए उसे सील कर दिया। वहीं सेंटर में मिले दस्तावेजों को प्रशासन ने अपने कब्जे में लिया। बताया जाता है कि एक्यूप्रेशर हेल्थ केयर सेंटर की आड़ में मरीजों को उपचार के नाम पर ठगने तथा उपचार बेहतर नहीं करने की शिकायत कोतमा नपा पूर्व अध्यक्ष राजेश सोनी ने बीएमओ कोतमा तथा तहसीलदार कोतमा से की गई थी। जिसमें पूर्व नपा अध्यक्ष ने बताया कि बरेली से आए लकवा के मरीज आरएएन खन्ना जो पिछले 12 दिन से भर्ती थे तथा सेंटर संचालक 500 रूपए प्रतिदिन बेड चार्ज सहित 1 हजार रूपए चेकअप के नाम सहित और इलाज के 25000 रूपए भुगतान करवा लिया था, जिसमें उपचार के बाद भी मरीज को कोई राहत महसूस नहीं हुआ। इसकी शिकायत आरएएन खन्ना ने राजेश सोनी से की थी। पूर्व नपा अध्यक्ष की शिकायतों पर गम्भीरता दिखाते हुए मंगलवार की दोपहर प्रशासनिक अमला सहित बीएमओ ने पुलिस के साथ सेंटर पर छापामार कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार सेंटर मालिक अब्दुल शमीम अत्तारी निवासी बिजुरी एवं पुत्र इलियास अत्तारी द्वारा कोतमा में पिछले दो वर्षों से क्लीनिक डालकर एक्यूप्रेशर मशीनों के द्वारा इलाज करना बताया। साथ ही वार्ड नम्बर 8 गुप्ता के बाड़ा में मकान हॉल लेकर पेशेंट भी एडमिट करने लगा था। इसमें बिहार, नेपाल, हैदराबाद सहित अन्य स्थानों से मरीज आने लगे थे। जिसमें कई मरीजों से 80 से 90 हजार रूपए तक इलाज के नाम पर लिया जाने की जानकारी प्राप्त हुई। यहीं नहीं अब्दुल शमीम अत्तारी द्वारा अपने क्लीनिक में लगे पोस्टर में अपने नाम के पीछे डॉ. लिखवाया था। पुत्र के भी कई डिग्री उपाधियां लिखी पाई गई। जबकि घर की महिलाओं के नाम को चिकित्सकों की उपाधि के साथ जोड़ चस्पा कर दिया था। गुप्ता बाड़ा में एडमिट मरीजों से बात में सबने एडवांस पैसा जमा करना बताया गया। जांच में कोई भी लीगल पेपर बिल बाउचर सही नहीं पाए गए। सारे दस्तावेज जब्त कर क्लीनिक को सील कर दिया गया है। साथ ही अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
इनका कहना है
पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश सोनी द्वारा शिकायत की गई थी, जिसकी जांच की गई है कोई भी दस्तावेज सही नहीं पाए गए। सभी दस्तावेजों को जब्त कर सेंटर को सील कर दिया गया है। 
केएल दीवान, बीएमओ कोतमा।

पूर्व नपा अध्यक्ष की शिकायत मिली थी, जिसपर जांच की गई। प्रथम दृष्टया में क्लीनिक और दस्तावेज अनियमितता पूर्ण पाए गए। इसलिए क्लीनिक को सील कर अग्रिम कार्रवाई की गई।
मनीष शर्मा, तहसीलदार कोतमा।  

अनुमति पाने फाईलों में बंद केन्द्रीय विद्यालय व भवन का नक्शा,केवीएस में अटका

केन्द्रीय विद्यालय की कक्षाएं नही हो सकी संचालित
अनूपपुर। जिले में केन्द्रीय विद्यालय की प्राथमिक कक्षाओं के लिए भी नगरवासियों को पिछले दो सालों से इंतजार की आस लगी है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने वर्ष 2017 के जून माह में ही आदिवासी विकास विभाग को भले ही भवन का निर्माण बाद में प्राथमिक कक्षाओं के संचालन का दिलासा दिया था। लेकिन देखते ही देखते केवीएस द्वारा अबतक प्राथमिक कक्षा की अनुमति तो क्या भवन निर्माण की भी अनुमति नहीं प्रदान की है। जिसके कारण पिछले एक वर्ष से केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए बने प्रस्ताव के बाद भी भवन निर्माण का कार्य आरम्भ नहीं हो सका है। आलम यह है कि आदिवासी विभाग ने यह संकेत दिए हैं कि इस वर्ष प्राथमिक कक्षाओं का संचालन भी नहीं हो पाएगा। जबकि दूसरी ओर वर्षो से जिला मुख्याल में कन्या शिक्षा परिसर के लिए भवन का अभाव बना हुआ है। मुख्यालय में संचालित कन्या शिक्षा परिसर की एक से आठवीं तक संचालित कक्षा आवासीय बालक एकलव्य विद्यालय में लगाई जा रही है, जो 50 बिस्तरों वाला बालक आवासीय परिसर का हिस्सा है। लेकिन आश्चर्य संसाधन विहीन भवन में अब भी 200 किशोरियां रहने के साथ पढऩे को भी विवश है। इसके बाद भी न तो प्रशासन और ना ही विभाग इस ओर ध्यान दे रही है। बताया जाता है कि केन्द्रीय विद्यालय के संचालन के लिए वर्ष 2016 में जिपं सामान्य सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष सहित जिला पंचायत सीईओं ने भी केन्द्रीय विद्यालय की मांग का समर्थन कर प्रस्ताव तैयार कर उच्च विभाग को भेजने के निर्देश दिए थे। जिसमें संयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने केन्द्रीय विद्यालय का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय कार्यालय रायपुर भेजा। जहां से अधिकारियों ने अपना पल्ला झाड़ते हुए आदिवासी विभाग अनूपपुर से फाईल को नई दिल्ली भेजे जाने की बात कही। इस परिस्थति में फाईल वापस अनूपपुर आई। जहां से फिर रायपुर तथा उसके बाद नई दिल्ली भेजी गई। मामले में केवीएस नई दिल्ली ने जमीनों के दस्तावेज पुन: 2017 के मार्च तक मंगवाए, जिसके बाद अनूपपुर जिले में केन्द्रीय विद्यालय संचालन के लिए चयनित पैनल में डाला। इसके बाद केवीएस ने 31 मई 2017 को आदिवासी विभाग को पत्राचार करते हुए जमीनी मामले को सही पाते हुए 31 जुलाई तक केन्द्रीय विद्यालय के संचालन के प्रस्ताव पर अपनी अनुमति प्रदान करने की बात कही। लेकिन 31 जुलाई के बाद आजतक केवीएस ने इस सम्बंध में कोई जबाव नहीं दिया। आदिवासी विभाग अनूपपुर का कहना था कि प्रदेश के 51 जिलो में अब भी 36 जिलों में केन्द्रीय विद्यालय संचालन किया जाना है, जिसमें अबतक केवीएस द्वारा 36 जिलों में शामिल किसी भी जिले के लिए अनुमति नहीं प्रदान की है। आदिवासी विभाग ने सम्भावना जताई है कि अगर केवीएस द्वारा अनुमति प्रदान की जाएगी तो अनूपपुर को अवश्य इसकी सौगात मिलेगी।
दूसरी बार जमीन हुआ पास
केन्द्रीय विद्यालय भवन निर्माण के लिए रायपुर से आई टीम ने सकरिया के पास लभगग 13 एकड़ भूमि देखा। जहां भूमि देखने के बाद टीम ने भवन निर्माण के प्रस्ताव से इंकार कर दिया। टीम का कहना था कि विद्यालय भवन के आसपास वनीय क्षेत्र, नाला भी है, अन्य नॉम्स में जमीन असुरक्षित लगी। इसके बाद आदिवासी विभाग ने मुख्यालय से सटे मानपुर गांव के पास 6 एकड़ जमीन उपलब्ध कराते हुए टीम से भवन निर्माण की अनुमति मांगी। वहीं आदिवासी विभाग ने प्रायोगिक तौर पर प्राथमिक कक्षाओं के संचालन में जबतक भवन का निर्माण नहीं हो जाता, विभाग मॉडल स्कूल के प्रथम तल पर कक्षा 1 से छह तक प्राथमिक कक्षा के रूप में संचालित करने की योजना बनाई थी। लेकिन इसके लिए भी केवीएस द्वारा कोई अनुमति नहीं प्रदान की गई।
इनका कहना है
अभी भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव दिल्ली के लिए भेजी गई है। जमीन मानपुर के पास आवंटित है। लेकिन अबतक कक्षा संचालन सहित भवन निर्माण के लिए कोई अनुमति पत्र नहीं प्राप्त हुए हैं। इसके लिए फिर से पत्राचार कर अनुमति मांगी जाएगी।

सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग अनूपपुर।

नियमो को तांक में रख छात्राओं की सुरक्षा में विभाग कर रहा खिलवाड़

चपरासी के भरोसे सैकड़ा भर छात्राऐ 
अनूपपुर म.प्र. शासन अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अधीनस्थ भारतीय खेल प्राधिकरण से सम्बंध प्रदेश के चुनिदा स्थानों में एक जिले के पवित्र नगरीय अमरकंटक आवासीय बालक-बालिका क्रीडा परिसर में शासकीय आदेशों के विपरीत सुरक्षा व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। जहां पढऩे वाले दो सैकड़ा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से विभाग खिलवाड़ कर रहा है। लगभग 100-100 की संख्या में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा तथा परिसर की व्यवस्थाओं के लिए कोई भी जिम्मेदार उपलब्ध नहीं है। दोनों ही छात्रावास को उनमें पदस्थ चपरासी के भरोसे संचालित कराई जा रही है। जबकि शासन के आदेशों में बालक-बालिका छात्रावास में वार्डन की उपस्थिति की अनिवार्यता के बावजूद दोनों छात्रावास में कोई भी अधीक्षक दिन हो या रात नहीं ठहर रहे। छात्र-छात्राओं का कहना है कि वार्डन दिन के समय एक चक्कर लगाकर चले जाते हैं। वार्डन को आजतक छात्र-छात्राओं ने नहीं देखा। छात्रावास की सारी जिम्मेदारी चपरासी के कंधो संचालित की जाती है। यही कारण है कि पिछले 4-5 दिनों से बालक क्रीड़ा परिसर में जलापूर्ति के लिए बोर मशीन खराब पड़ी है, जिसे सुधारने के लिए अधीक्षक तक सुध नहीं ली है। हालात यह है कि बालक छात्रावास के बच्चे सुबह से शाम बाल्टी, गंजा सहित अन्य बर्तनों से बालिका परिसर में बिना अनुमति प्रवेश कर पानी भर-भरकर ला रहे हैं। छात्रों का कहना है कि अगर पानी नहीं भरेंगे तो भोजना मिलना मुश्किल हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर बालिका छात्रावास में बालको के प्रवेश से वार्डन बेखबर हैं। छात्राओं का कहना है कि यहां चपरासी के अलावा कोई नहीं रहता है। जबकि नियमानुसार बालिका छात्रावास परिसर में जिला स्तरीय सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना प्रवेश वर्चित है, बावजूद प्रतिदिन सुबह से शाम 25-30 बाल छात्रों का पानी के लिए बालिका परिसर में प्रवेश जारी है।
छात्राओं की सुरक्षा से बेखबर प्रशासन

शिक्षा विभाग द्वारा बालक और बालिका क्रीडा परिसर के लिए अलग अलग वार्डन नियुक्त किया गया है। लेकिन छात्र-छात्राओं को रात्रिकालीन सुरक्षा में लापरवाही बरती जा रही है। इससे कभी भी अप्रिय घटना सामने आ सकती है। बताया जाता है कि वर्तमान में बालक छात्रावास के बच्चे बालिका परिसर के 500 मीटर तक भीतर प्रवेश कर रहे हैं। जहां से पानी भरकर वे आसानी से आवाजाही करते हैं। छात्रों का कहना है कि बालिका छात्रावास में हमलोग पानी भरने जाते हैं तब वहां छात्राएं रहती हैं। हमें वहां आवाजाही से कोई नहीं रोकता है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (अजाकवि) अमरकंटक के प्राचार्य के अधीन बालक एवं बालिका क्रीड़ा परिसर छात्रावास संचालित है। उनका कहना है कि यह सही है कि कन्या छात्रावास एवं बालक छात्रावास में अधीक्षक-अधीक्षिका नहीं रहते है। गम्भीर घटना की सूचना प्राप्त होने पर हमलोग तत्काल पहुंच जाएंगे। बालक छात्रावास का बोरिंग सम्भवत: खराब है, इसलिए बालकगण बालिका छात्रावास से पानी भरकर लाते हैं। 

सोमवार, 17 सितंबर 2018

इंगांराजवि में छात्रों ने प्रदर्शित की केरल की समृद्घ संस्कृति

अनूपपुर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकटंक में पढ़ रहे केरल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक संध्या आयोजित कर प्रदेश की समृद्घ सांस्कृतिक विरासत से अन्य छात्रों को अवगत कराया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राएं ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। अम्मू, अकीला, सेरीन, अंजू, विद्या ने नृत्य के माध्यम से तो साहिल, अमीर, वैय्श्नव और वैश्यक ने केरल के नादानपट्टू लोकगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आगाज किया। ऐश्वर्या, मुबारक, दनीशा, मयूर, राशिद, ब्लैसी, अबू, अर्जुन, नियास, कावेरी, जीशाना, सुधीना और श्रेयस्मा ने केरल के शादी समारोह में प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न परिधानों का परिचय अन्य छात्र-छात्राओं से करवाया। केरल की लोकप्रिय मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू का प्रदर्शन अर्जुन, शबीब, नियास, अमीन और इमाद ने किया। ब्लेसी, एग्नीज, श्रेयस्मा और गायत्री ने फ्यूजन डांस और अकीला ने एकल गीत प्रस्तुत कर सभी की प्रशंसा पाई। कार्यक्रम के अंत में मयूरी, श्रुति, श्रीकुट्टी, सेरीन, अकीला और अम्मू ने जनजातीय नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कुलसचिव (कार्य.) प्रो.पी.के.सामल, प्रो.सरित के. चौधरी, निदेशक, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्राहालय, भोपाल और चाल्र्स वर्गीज सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र उपस्थित थे।


पेयजल योजना में तय मापदंडो का पालन नही,बिना जांच के परिचितों के नाम दिया काम



मामला पुष्पराजगढ़ विकाशखंड में
अनूपपुर पुष्पराजगढ़ अंतर्गत मुख्यमंत्री पेयजल योजना के तहत चयनित 8 गांव सरई, उफरीकला, बरटोला, खजुरवार, मोंहदी, गोंदा, करौंदी और बरबसपुर में लगभग 1 करोड़ की लागत से उपलब्ध कराई जाने वाली  स्वच्छ पेयजल योजना भ्रष्टाचार की भेट चढ़ती नजर आ रही है। जहां तय मापदंडो का पालन न करते हुए जिम्मेदार विभाग ने कागजो में खाना पूर्ति कर कार्य पूर्ण करने का प्रमाणपत्र जारी करने का प्रयास किया है। यहीं नहीं लाखों की राशि भी बिना कार्यो की जांच पड़ताल परिचितों के नाम कर दिया है। महज सहमति पत्र के आधार पर लाखो का बिल आहरित कर लिया गया, वो भी सिर्फ  उपयंत्री के माध्यम से। जबकि विभागीय एसडीओ की बिना सहमति बिल का आहरण नहीं किया जा सकता। पुष्पराजगढ़ तहसील के 8 ग्राम पंचायतों का चयन पायलट प्रोजेक्ट योजना के तहत किया गया है। इन गांवों में ट्यूबवेल के माध्यम से जल निकासी कर बनाई गई पानी टंकी में पानी संचय कर पाइपों के माध्यम से घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने का प्रावधान है। प्रत्येक चयनित ग्राम में तीन ट्यूबवेल का खनन कर लगभग 24 घंटे हैवी समर्सियल पंप के माध्यम से टेस्टिंग की जाएगी। जिससे जल क्षमता का सही आंकलन किया जा सके, यह योजना अपने शुरूआती दौर में है। अबतक इस योजना के तहत उपरोक्त चिन्हित गांवों में ट्यूबवेलों का खनन किया जाना बताया जाता है। और जल क्षमता टेस्टिंग के लिए टेंडर के माध्यम से उत्कर्ष इन्फ्राटेक्चर को काम मिला था। जिसने समय सीमा पर कार्य पूर्ण नहीं किया। जिसके बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया का पालन किए बिना महज सहमति पत्र के आधार पर अन्य वेंडर को वर्क ऑर्डर दे दिया। विभागीय जानकारी के अनुसार पुष्पराजगढ़ मे कराए गए 32 बोरवेल की परीक्षण के नाम से भी फर्जीवाड़ा सामने आया है।

दो आरोपियों से135 किलो महुआ लहान जब्त



अनूपपुर। विधानसभा चुनाव पूर्व आबकारी एक्ट के प्रभावी नियंत्रण दिशा निर्देश के पालन में जिला आबकारी अधिकारी विकास मंडलोई के आदेशानुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी ए.एच. कुरैशी द्वारा राजेंद्रग्राम क्षेत्र में दो प्रकरणों में 95 किलोग्राम महुआ लहान जब्त कर आरोपी गायत्री बाई ग्राम बसनिया एवं अनूपपुर के ग्राम बनगंवा से बब्बू राम कोल और बब्लू केवट के पास से कब्जे से एक लीटर महुआ हाथ भट्टी शराब और 40 किलो तैयार महुआ लहान जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। वहीं इस कार्यवाही में आरक्षक पांडेय, विकास एवं निगम का सहयोग सराहनीय रहा।

समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने एसडीएम को सौपा



अनूपपुर। कोतमा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कई समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने 17 सितम्बर को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौपा, ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र के चारो ओर जनता स्वस्थ को लेकर खासा परेषान है कोतमा समुदाय स्वस्थ केन्द्र में डाक्टरो का आभाव एवं विभिन्न प्रकार की जांच करने वाली मषीने सोनोग्राफी व सभी प्रकार की जांच सुविधा उपलब्ध कराया जाये यहा पर बैंकिग व्यवस्था से पूरे क्षेत्र की जनता अधिक परेषान है बैकिंग व्यवस्था दुरूस्त किया जाये विजली बिभाग की मनमानी लगातार बढती जा रही है जैसे बिजली बिल का मनमाना आना समय से रीडिंग न लेना बिजली कम खपत व बिजली का बिल अधिक आने से विधान सभा क्षेत्र के गरीब लोग अत्यधिक परेशान है। लगातार बढती पेट्रोल डीजल के दाम व बढती मंहगाई पर लगाम लगाया जाए, कोयलांचल क्षेत्र में लगातार ओव्हर लोडिंग ट्रक व प्रदूषण से पूरा क्षेत्र परेशान है, जिससे लोग इस कोयले के डस्ट से बीमार हो रहे है, कोतमा विधान सभा क्षेत्र के गांव में प्रथमिक स्वस्थ केन्द्र में प्रथमिक स्वस्थ चिकित्सा की व्यवस्था की जाए ताकि ग्रमीण लोगो को इसका लाभ मिल सके, बिजुरी नगर पालिका अंतर्गत सामुदायिक स्वस्थ केन्द्र में स्वस्थ सुविधा व एम्बुलेंस की व्यवस्था शीघ्र कराई जाए। ज्ञापन सौपने वाले में आम आदमी पार्टी के शहडोल लोक सभा प्रभारी संदीप साहू, मनोज साहू, परेवेज खान लल्ला, अमर गुप्त सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

13 साल से फरार दो स्थाई वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार



अनूपपुर 13 वर्षो से फरार चल रहे आरोपी दो स्थाई वारंटी को कोतमा पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसमें कोतमा थाना प्रभारी आर.के. वैश्य ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण क्रमांक 1694/06 की धारा १47, 148, 323, 294, 452 में लगातार वर्ष 2006 से फरार चल रहे आरोपी ज्ञान सिंह उर्फ दादूराम पिता गेदलाल कंजर उम्र 25 वर्ष निवासी लोहसरा के विरूद्ध न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था, जिसे 17 सितम्बर को गिरफ्तार किया गया, वहीं प्रकरण क्रमांक 1801/15 धारा 13 जुआ एक्ट में आरोपी राजकुमार तिवारी पिता रमेश शंकर तिवारी उम्र 30 वर्ष निवासी सरदार दफाई बदरा थाना भालूमाडा के लगातार फरार चलने पर न्यायालय द्वारा द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया, जिसे कोतमा पुलिस ने जैतहरी से गिरफ्तार किया गया। जिसे पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।

मेस के खाने में मिला केचुआ, छात्रो ने मेस का गेट बंद कर लगाई नारेबाजी



मामला इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक का
अनूपपुर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में संचालित मेघा मेस के खाने में 16 सितम्बर की रात केचुआ मिलने से छात्र-छात्राओं में नारजगी देखी गई, जिसके बाद 17 सितम्बर की दोपहर को विश्वविद्यालय के छात्रो, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं बजरंग दल के
कार्याकर्ताओं सहित तीन सैकडा से अधिक छात्रो ने मेघा मेस का गेट बंद कर जमकर नारेबाजी की गई। जिसके बाद छात्रो का गुस्सा देख मेस का संचालक मौके से भाग निकला, वहीं छात्रो ने बताया कि विश्वविद्यालय के मेस मे लगातार गुणवत्ता विहीन एवं कीडेयुक्त भोजन दिए जाने की लगातार शिकायत विश्वविद्यालय में गठित मेस कमेटी से की जाती रही है, लेकिन भोजन में किसी भी तरह का सुधार नही किया गया। वहीं छात्रो ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में संचालित मेघा मेस जैन केटर्स भोपाल द्वारा संचालित किया गया जा रहा है। वहीं गुणवत्ता युक्त खाना दिए जाने की मांग व मेघा मेस को बंद कर संचालक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जिसे देखते हुए विश्वविद्यालय के प्रशासनिक विभाग एवं मेस कमेटी ने पहुंचकर छात्रो को अब से गुणवत्ता युक्त भोजन दिए जाने की समझाईश दी गई, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने मेस का गेट खोला। वहीं गुणवत्ता युक्त भोजन दिए जाने के लिए 2 दिनो का अल्टीमेंटम दिया गया है।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वच्छता का दिया संदेश



भालूमाड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने की साफ-सफाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया भाजपा मंडल पसान के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भालूमाड़ा स्थित राम जानकी मंदिर तथा क्षेत्रीय चिकित्सालय में साफ सफाई अभियान चलाकर समाज को स्वच्छता के प्रति जगरूक किया। स्वच्छता अभियान 2 अक्टूबर तक पूरे देश में चलाया जाएगा जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ता घर घर यह संदेश पहुंचा बतायेगे कि स्वच्छता हर व्यक्ति के जीवन में कितना महत्वपूर्ण योगदान रखती है, स्वच्छ समाज होने से कई तरह के लाभ है। कार्यक्रम में पूर्व में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी तथा मंडल प्रभारी विजय पांडे की उपस्थिति में बैठक की गई। भाजपा मंडल मंत्री हसन अंसारी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने राम जानकी मंदिर तथा क्षेत्रीय चिकित्सालय में साफ सफाई किया। जिसमे भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक लाल, राजेश सिंह,धीरेंद्र सिंह,मिंटू,सचिन जायसवाल,अरुण मौर्य, राजेश बाथम, सर्वेश पांडे, दिलीप झा, रामानुज, अमीन अहमद, आनंद कुमार, राकेश पुरी,संतोष पनिका, राजकुमार,फैज मोहम्मद वकील,मुल्लाजी,रघुवंश सिंह,धीरेंद्र सिंह,मनोज पटेल, हसन अंसारी,हरबंस शर्मा,हर्षवर्धन सिंह,जैनुल ओमन सनी, कैसर अली, आशुतोष, ऋषिकेश, दिवाकर विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा,कलाम,जितेंद्र रजक सहित कार्यकत्र्ता शामिल रहे।

आधुनिक भारत के निर्माण में अभियंताओं का अहम योगदान



इंगांराजवि में विश्वकर्मा दिवस पर विशेष पूजन
अनूपपुर विश्वकर्मा दिवस पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकटंक में कार्यक्रम आयोजित कर आधुनिक भारत के निर्माण में अभियंताओं के अमूल्य योगदान को रेखांकित किया गया। अभियंता विभाग के अधिशासी अभियंता रथलावत सुमन के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अभियंता समूह और निर्माण कार्यों से जुड़े कर्मचारियों ने भाग लिया । इस अवसर पर कुलपति प्रो.टी.वी. कटटीमनी ने कम समय में विश्वविद्यालय के कई निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग विभाग को बधाई दी। उनका कहना था कि संसाधनों की कमी के बावजूद अभियंता देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अभियंताओं का आह्वान किया कि वे देश के सम्मुख उपस्थित चुनौतियों का समाधान ढूंढने में नीति निर्धारकों का साथ दे जिससे देश को विकास के नए युग में पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम में कुलसचिव पी.सिलूवैनाथन व इंजीनियर्स उपस्थित थे।

अभियात्रिंकी संस्थानों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर सुरक्षा और उन्नति की कामना



अनूपपुरसृष्टि के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा सरकारी गैर सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोहे के काम करने वाले व्यापारियों ने अपनी दुकाने बंद कर पूजा पाठ किया, मशीनी उपकरण की साफ सफाई कर भगवान विश्वकर्मा से कर्मियों की सुरक्षा एवं उनकी उन्नति की कामना लिए पूजन अर्चन किया। इस दौरान मुख्य रूप से रेलवे स्वीच कार्यालय, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, सहित अन्य अस्त्र-शस्त्र, कलपुर्जा, मशीनरी आजौर निर्मित करने वाली संस्थाओं में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं स्थापना कर पूजन अर्चना कर भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। कोतमा नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों आमाडांड कॉलोनी, गोविंन्दा कॉलरी, लहसुई कैम्प, बदरा, जमुना आदि जगह वास्तुकला के अद्वितीय भगवान श्री विश्वकर्मा की जंयती धूम-धाम एंव उल्लास के साथ से मनाई गई। वस्तु शिल्पकारो, कॉलरी कर्मचारी एवं व्यापारियों ने परम्परा अनुसार कलपुर्जों, मशीनरी आजौरों की सफाई कर विधि-विधान से पूजा की। विद्युत नगरी चचाई के अमरकंटक ताप विद्युत के सभी विभगो व ठेकेदारो ने काम बंद कर सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। जैतहरी में आईटीआई,हिंदुस्तान पावर प्लांट सहित शिल्पकर भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके अलावा भालूमाड़ा सहित एसईसीएल आमाडांड बरतराई भूमिगत खदान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी खदान परिसर में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजन किया गया। जिसमें समस्त श्रमिकों श्रमसंघों ने भगवान से प्रार्थना किया कि कार्य के दौरान कोई मुश्किल न हो और सकुशल श्रमिक अपना कार्य उत्पादन में बढ़ाए। इसके साथ बिजुरी रेलवे परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर पूजन किया गया। इसके साथ ही नगर के अन्य कई जगहों पर भी संस्थानों में विशेष साज सज्जा सभी कोयला खदानों, रिजनल वर्कशॅाप, रिजनल स्टोर, रेलवे स्टेशन पर पूजा पाठ किया गया। 

रविवार, 16 सितंबर 2018

अनुसूचित जनजाति वित्त विकाश निगम के अध्यक्ष विश्राम गृह के लिए भूमि पूजन

अमरकंटक। पवित्र नगरी अमरकंटक में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से अमरकंटक विकास प्राधिकरण ने वैतरणी बस स्टैंड में व्यावसायिक परिसर रेवा काम्प्लेक्स के ऊपर उच्च सुविधा युक्त विश्राम गृह बनाने के लिए भूमि पूजन अनुसूचित जनजाति वित्त विकाश निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा)शिवराज शाह ने किया इस अवसर पर पूर्व विधायक सुदामा सिंह,नप अध्यक्ष प्रभा पनारीया,प्राधिकरण अध्यक्ष अम्बिका तिवारी,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण चौकसे एवं प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, नगर परिषद के उपाध्यक्ष व पार्षद गण,गणमान्य नगरिक तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

संतान की लम्बी उम्र के लिए माताओं ने रखा व्रत



अनूपपुर संतान सप्तमी व्रत भद्र पद मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन किया जाता हैं। संतान सप्तमी व्रत 16 सितम्बर रविवार को नगर सहित कोयलांचल क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र मे मनाया गया। यह व्रत विशेष रूप से संतान प्राप्ति संतान रक्षा और संतान की उन्नति के लिए किया जाता है। इस व्रत में भगवान षिव और माता गौरी की पूजा का विधान है सप्तमी का व्रत विषेश महत्व रखता हैं। सप्तमी का व्रत मां अपनी संतान के लिए करती हैं। 16 सितम्बर को सुबह से ही महिलाओं ने प्रात:काल स्नान कर व्रत की तैयारी में जुट गई। माताओं ने भगवान विष्णु एवं शिव की पूजा अर्चना कर व्रत शुरू किया। निराहार व्रत रह कर संतान की रक्षा की कामना करते हुए खीर पूरी तथा गुढ के पुए बनाए। भोलेनाथ को कलावा अर्पित करा स्वयं धारण कर इस व्रत की कथा सुनी। माताओं ने अपने बच्चों की सुख समृद्घि के लिए ईश्वर की कामना की।

अभाविप का मिशन साहसी पर छात्र-छात्राओं से की चर्चा

अनूपपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा आने वाले आगामी राष्ट्रव्यापी अभियान मिशन साहसी को सफलतम रूप देने के लिए प्रांत भर में छात्रा कार्यकर्ता प्रांत में प्रवास पर जा रही हैं जिसमें जिला इकाई में बैठक में आने वाले मिशन साहसी पर चर्चा की। 16 सितम्बर को कोतमा इकाई के द्वारा नगर की स्कूल एवं कालेज के छात्रों से चर्चा कर  मिशन साहसी के इस विशाल अभियान के बारे में बताया और छात्राओं के सशक्तिकरण की जरूरत के महतव के बारे में बताया। जिसमें मुख्य रूप से बीनू डुमरे, पुष्पेन्द्र तिवारी, मोनिका द्विवेदी, अंजनी गौतम, कल्याण मिश्र, शरद सहित विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वेंकटनगर चौकी में अंतर्रायीय पुलिस अधिकारी स्तर की बैठक संपन्न



अनूपपुर। वेंकटनगर पुलिस सहायता केन्द्र में छत्तीसगढ एवं मध्यप्रदेश सीमावर्ती क्षेत्री पुलिस अधिकारी स्तर की बैठक सपन्न हुई। जिसमें एडिशनल एसपी गौरेला छत्तीसगढ भारतेंदु द्विवेदी, जिला बिलासपुर छत्तीसग$ढ एवं एसडीओपी अशोक बेडेगावकर और थाना प्रभारी गौरेला आरके सोरी के मार्गदर्शन तथा पुलिस सहायता केंद्र वेंकटनगर मध्यप्रदेश के प्रभारी रवि कांत शर्मा नेतृत्व में अंतररा'यीय सीमा को लेकर चर्चाए हुई। बैठक में दोनों रा'यों की पुलिस की आपसी तालमेल के साथ से चुनाव संपन्न कराने एवं आपराधिक प्रवृति के लोगों एवं अन्तर्राज्यीय सीमा क्षेत्र में होने वाले अपराधों की रोक थाम करने बात कही गई। वेंकटनगर पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी रविकांत शर्मा ने कहा कि सीमा क्षेत्र पर अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है, हम अपने उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार हर हाल में पूर्ण करेगेें। वहीं एडिशनल एसपी गौरेला छत्तीसगढ भारतेंदु द्विवेदी ने कहा कि हम आपसी ताल मेल से आगमी दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर संपर्क में रहेगें, इसी को लेकर मध्यप्रदेश सीमा चौकी में विभागीय अधिकारियों के साथ पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी रविकांत शर्मा के साथ औपाचारिक बैठक की गई।

एनसीसी की तर्ज पर स्कूली विद्यार्थी बनेगे पुलिस के सहायक



स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना में 10 स्कूलों का हुआ चयन
अनूपपुर जिले में युवा पीढी को सिविक सेंस विकसित करने तथा छात्र-छात्राओं के साथ पुलिस की समांजस्य स्थापित करने जिला मुख्यालय में संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालय परिसर में स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने किया, जहां 15 सितम्बर की शाम कार्यक्रम में चयनित 20 छात्रो को शाम कोतवाली थाना परिसर का भ्रमण करा पुलिस की गतिविधियों एवं कार्यो के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई। जानकारी के अनुसार यह योजना एनसीसी कोर्स का वैकल्पिक स्वरूप है, जिसे पुलिस जिले की अंदरूनी व्यवस्थाओं में प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को अपराध की रोकथाम व नियंत्रण, सामुदायिक पुलिसिंग व्यवस्था, सडक सुरक्षा और यातायात सम्बंधी जागरूकता, सामाजिक बुराईयों का निवारण, महिलाओं व बच्चों क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन सहित ड्रिल, आत्मरक्षा और शारीरिक प्रशिक्षण के रूप में कर सकेगी। इससे जहां बच्चों में उचित मानवीय मूल्यों और नीतियों के विकास का प्रयास होगा, वहीं नैतिकता, धैर्य, सहिष्णुता, समानुभूति व सहानुभूति, $डों का सम्मान, दृष्टिकोण, समूह भावना, अनुशासन सहित अन्य बातों के प्रति छात्र-छात्राओं में जागरूकता भी आएगी। पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह का कहना है कि हमारा देश युवा देश है इसे भी$ड की शक्ति नहीं बनना है। युवाओं में असीमित शक्ति है इसे सही दिशा देकर देश के सम्मान और खुद युवाओं के आत्मसम्मान बढाने में सहायक होगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा ने बताया कि स्टूडेंट पुलिस योजना के तहत जिले में 10 स्कूलों का चयन किया गया है, जिसमें प्रत्येक स्कूलों से 20-20 छात्र-छात्राओं को चयनित किया गया है। जिसमें जिले के चारो विकासखंड से स्कूलों का चयन किया गया है। इसमें अनूपपुर से 2 स्कूल, कोतमा से 3, पुष्पराजगढ़ से 3 तथा जैतहरी से 2 स्कूल शामिल हैं। ऐसे चयनित छात्र-छात्राओं को एससीसी तर्ज पर ही पुलिस पदाधिकारियों की निगरानी में प्रशिक्षित किया जाएगा। योजना के तहत भाग लेने वाले बच्चों को दो साल तक प्रशिक्षण दी जाएगी। इसमें कक्षा 8 और 9 वीं के बच्चों को शामिल किया गया है। प्रतिमाह कम से कम एक अतिरिक्त कक्षा आयोजित की जाएगी। बाद में अशासकीय स्कूलों को भी जों$डे जाने की भी योजना बनाई गई है। बच्चे आउटडोर की ट्रेनिंग स्कूल समय के बाद या सप्ताह के आखिर में कर सकेंगे। जबकि शासन प्रशिक्षित कैडेट्स को प्रमाण पत्र भी प्रदान करेगी। इस आयोजन से जहां योजना में शामिल होने वाले बच्चों को अपने ऊपर होने वाले अपराधों की पहचान व प्रतिकार करने, शरीर स्वस्थ्य रखने, अधिकारों व नियमों की जानकारी, शोषण से बचाव, स्वतंत्र रूप से कार्य करने की क्षमता, खतरों की आंकलन का क्षमता व सकारात्मक .ष्टिकोण का विकास हो पाएगा। जबकि पुलिस के लिए सामुदायिक पुलिसिंग का विस्तार, 'चों के प्रति अपराध में कमी, सूचना संकलन के नए स्त्रोतों का विकास, तथा स्वयं पुलिस के लिए नए तनाव प्रबंधन की सुविधा होगी।

पुत्र ने अपनी मॉ का गला दबा की हत्या, आरोपी पत्र गिरफ्तार



अनूपपुर वेंकटनगर चौकी अंतर्गत ग्राम भेलमा में 6 सितम्बर को मुन्नी बाई पति जगदीश राठौर उम्र 55 वर्ष की हत्या घर के अंदर कर शव को जंगल में फेंक दिए जाने की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला शून्य में कायम कर डायरी जैतहरी थाना भेज दी गई। वहीं मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मृतिका के पुत्र को संदेह के अधार पर पकडते हुए पूछताछ की, जहां सख्ती के साथ की गई पूछताछ पर पुत्र सुदामा सिंह ने ही अपनी मॉ मुन्नी बाई की हत्या करना स्वीकार किया, पूछताछ में आरोपी सुदामा सिंह ने बताया कि उसकी मॉ का किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था, जिसे उसने देख लिया था। घटना दिनांक को मै और मेरे पिता जगदीश राठौर भेलमा से जैतहरी आ गए, जहां जैतहरी आने के बाद मैने अपने पिता को जैतहरी में छोडकर अपना मोबाइल फोन स्वीच ऑफ कर वापस रात के समय भेलमा अपने घर पहुंचा और अपनी मॉ का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को घर के बाहर ले जाकर जंगल की तरफ फेेंक वापस जैतहरी आ गया। वहीं पुलिस ने आरोपी सुदामा राठौर पिता जगदीश राठौर निवासी जैतहरी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्घ कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

चोरी की मोटर साईकिल सहित एक आरोपी गिरफ्तार



अनूपपुर कोतमा थाना अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 5 निवासी अशोक महतेले ने 8 सितम्बर को थाने मे शिकायत करते हुए बताया कि उसके घर के सामने खडी उसकी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 65 एमसी 0950 को अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी कर लिया गया है, शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्घ करते हुए मामले को विवेचना मे लिया। जहां पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह के निर्देशन मे थाना प्रभारी आर. के. वैश्य द्वारा सहायक उपनिरीक्षक अरविंद दुबे, प्रधान आरक्षक रविकरण दुबे, आरक्षक संजय साहू एवं भानू की टीम बनाकर चोरी गए वाहन की पतासाजी की गई, जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी राजू भरिया पिता चीकू भरिया उम्र 20 वर्ष निवासी मुडधोवाटोला लामाटोला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटर साईकिल जब्त कर आरोपी को न्यायालय मे पेश किया गया।

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...