https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 10 मार्च 2018

दिग्विजय की नर्मदा परिक्रमा दोपहर पहुंची अमरकंटक कपिलधारा में नगरवासियों ने किया स्वागत

कल्याण सेवा आश्रम में लिया दोपहर का भोजन, माई की बगिया में किया कन्या पूजन

अनूपपुर म.प्र.के पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा अपने समर्थकों के साथ ६ माह से की जा रही पदयात्रा में नरसिंहपुर जिले की बरमान घाट से प्रारंभ कर शनिवार 10 मार्च को 162 वें दिन पवित्रनगरी अमरकंटक पहुंचें। जहां दोपहर 1.30 बजे नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा के पंचधारा, दुग्ध धारा सहित कपिलधारा पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व नगरवासियों ने पदयात्रा में शामिल लोगों का गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत पदयात्रा में शामिल लोगों ने अल्पहार कर चंद समय के लिए कपिलधारा में ही विश्राम किया। वहीं दोपहर 3 बजे नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा काफिला अमरकंटक स्थित कल्याण सेवा आश्रम पहुंचा, जहां आश्रम के द्वारा पर मार्कडेय आश्रम अग्निपीठाधिश्वर महामंडलेश्वर बह्मर्षि आचार्य  रामकृष्णानंदजी महराज, कल्याण सेवा आश्रम के हिमाद्री मुनि, हनुमानदास, जगदीशानंद तथा शांति कुटी आश्रम अशोक चतुर्वेदी सहित अन्य साधु-संतों ने दिग्विजय सहित उनकी पत्नी व काफिले का श्रीफल और शॉल के साथ स्वागत करते हुए उनका सत्कार किया गया। पदयात्रा में शामिल लोगों ने दोपहर का भोजन आश्रम में ही ग्रहण कर दोपहर का विश्रमा लिया। जबकि शाम 4 बजे दिग्विजय सिंह ने कल्याण सेवा आश्रम परिसर के मंदिरों का दर्शन कर माई की बगिया मंदिर की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान शांतिकुटी मंदिर दर्शन के बाद माई की बगिया पहुंचकर मंदिर में विशेष पूजन अर्चन कर नर्मदा जलकलश का भी पूजन व आरती किया। माई की पूजन के बाद कन्याओं का विशेष पूजन व प्रसाद का भोग लगाया। बताया जाता है कि माई की बगिया के पूजन के उपरांत दिग्विजय सिंह नर्मदा के दक्षिणी तट की परिक्रमण के रूप में पदयात्रा आरम्भ करते हुए सोनमुड़ा होते हुए नर्मदा मंदिर पहुंचे, जहां माता का दर्शन कर महाआरती में शामिल हुए। महाआरती के बाद दिग्विजय सिंह सहित पदयात्रा काफिला मार्कडेय आश्रम पहुंचे, जहां रात्रि विश्राम किया। विदित हो कि नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा 5 मार्च को अनूपपुर जिले के शीशघाट पर पहुंची थी, जहां से लगातार पदयात्रा नर्मदा किनारे सामानांतर मार्ग से अमरकंटक की ओर बढ़ती चली। इस दौरान पूरे ५ दिनों की पदयात्रा के उपरांत शनिवार की दोपहर नगरीय क्षेत्र अमरकंटक पहुंचे।  

नवविवाहिता की मौत के मामले मे पति सहित अन्य पर मामला पंजीबद्ध

अनूपपुर थाना कोतमा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुल्हीबांध मे 29 जनवरी को नवविवाहिता महिला पिंकी चौधरी उम्र 20 वर्ष की आग की चपेट में आने से मौत हो गई थी, मामले मे पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए पूरे मामले की जांच एसडीओपी विजय सिंह द्वारा की गई। जिसमें मृतिका के परिजनो के कथनो एवं साक्ष्यो के आधार पर पुलिस ने 10 मार्च को पति रमेश चौधरी, सहित 7 अन्य के खिलाफ धारा 304 बी, 498 ए, 34 आईपीसी एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी कोतमा विजय सिंह ने बताया कि मृतिका पिंकी का मायका बोकरामार में है, जिसका विवाह रमेश चौधरी के साथ 22 अप्रैल 2017 को हुआ था। 29 जनवरी की रात महिला की आग से जलने पर उसे उपचार हेतु कोतमा व अनूपपुर अस्पताल लाया गया जहां महिला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरो ने जहां गोहलपुर (जबलपुर) मे उपचार के दौरान 3 फरवरी को उसकी मौत हो गई। मृतिका ने मृत्यु से पूर्व अपने परिजनो को बयान देकर पति एवं अन्य के द्वारा दहेज मे सोना, नगदी एवं गाडी की मांग को लेकर लगातार प्रताडित किया जाना बताया था।
इनका कहना है
नवविवाहिता की मौत पर परिजनो द्वारा किए गए शिकायत एवं कथन के बाद पति सहित 7 अन्य के खिलाफ  दहेज प्रताडना से मौत का अपराध पंजीबद्व किया गया है। आरोपियो की तलाश की जा रही है।

विजय प्रताप सिंह, एसडीओपी कोतमा

मानवीय सवेदनाओं को जीवित रखने मे साहित्य का विशेष स्थान- सभ्भायुक्त

समकालीन साहित्य मे बाजार वाद विषय मे दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का शुभारंभ

अनूपपुर। शासकीय महाविद्यालय जैतहरी में हिन्दी विभाग द्वारा राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का समकालीन साहित्य में बाजार वाद, विविध सन्दर्भ का आयोजन किया जा रहा है। इस संगोष्ठी का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभ्भायुक्त रजनीश श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि कलेक्टर अजय शर्मा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक रामलाल रौतेल, नगर पालिका परिषद जैतहरी अध्यक्ष नवरत्नी शुक्ला एवं संगोष्ठी के संयोजक डॉ परमानंद तिवारी द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि सभ्भायुक्त रजनीश श्रीवास्तव ने सामाजिक परिदृश्य मे साहित्य के विशेष स्थान का उल्लेख करते हुए कहा कि मानवीय संवेदनाओं को जीवंत रखने मे साहित्य का विशिष्ट स्थान है। आज ब$ढते हुए बजारवाद के कारण मानवीय मूल्य संशय मे हैं। यही कारण है कि आज जन मानस को व्यवस्थित जीवन व्यतीत करने के लिए बाह्य बल की आवश्यकता महसूस हो रही हैं। आपने कार्यक्रम मे उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए यह सलाह दी कि छात्र अपने अंदर की मानवीय संवेदनाओ को सुरक्षित करके रखें। सदैव समाज के उत्थान एवं परहित के कार्यों के लिए तत्पर होकर सशक्त भारत के निर्माण मे सहयोग दे।
वैचारिक पी$डा को निरूपित करने वाला साहित्य ही शास्वत -कलेक्टर
कलेक्टर ने संगोष्ठी मे उपस्थित प्रबुद्घ जनो से मुखातिब होते हुए कहा कि बाजार को ध्यान मे रख कर लिखे गए साहित्य क्षणिक आनंद दिला पाते हैं। इनकी आयु कम होती है, परंतु मानवीय सवेदनाओं एवं वैचारिक पी$डाओं को व्यक्त कर रहे उद्गार शास्वत है अमर हैं। आपने कहा ऐसा साहित्य जिसमे मानवीय सवेदनाएं शून्य हो वह साहित्य नही है, मानवीय संवेदनाओ का सजीव चित्रण एवं उसका प्रभावी उपयोग ही समसामयिक साहित्य का लक्ष्य होना चाहिए।
आदिवासी कला को संरक्षित करने की भूमिका निभा रहा है साहित्य- विधायक
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक रामलाल रौतेल ने आदिवासी जीवन एवं उनकी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन मे साहित्यकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा किसी भी क्षेत्र की कला एवं संस्कृति का विकास, प्रसार एवं उसे जीवंत रखने मे साहित्य की सदा ही विशेष भूमिका रही है। आज के समसामयिक युग मे जहां मानवीय मूल्यों का स्थान कहीं न कहीं आर्थिक मूल्यों ने लिया है वहाँ पर इस संस्.ति को बचा के रखने के लिए साहित्यिक समुदाय को आगे ब$ढकर जिम्मेदारी लेनी होगी। दो दिवसीय संगोष्ठी १० एवं ११ मार्च को स्वसहायता भवन जैतहरी मे आयोजित की जा रही है , इस संगोष्ठी में देशभर के कई विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के आचार्य, अध्येता, शोधार्थी भाग ले रहे है, जिसमें डॉ. आर आर सिंह, डॉ. कमलिनी पाणीग्रही,कटक नवनीत पनारा, सुरेन्द्र नगर एम रामचन्द्रम हैदराबाद, डॉं.उर्मिला खरपूसे मंडला, डॉ. ममता उपाध्याय रीवा आदि अनेक विद्वान आए हुए हैं।
संक्षेपिका का किया गया विमोचन

शासकीय महाविद्यालय जैतहरी में हिन्दी विभाग द्वारा राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का समकालीन साहित्य में बाजार वाद, विविध सन्दर्भ का आयोजन किया जा रहा है। इस संगोष्ठी मे समकालीन साहित्य मे बाजारवाद विविध संदर्भ पर शोध संक्षेपिका का कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभ्भायुक्त रजनीश श्रीवास्तव, विशिष्ठ अतिथि कलेक्टर अजय शर्मा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक रामलाल रौतेल, नगर पालिका परिषद जैतहरी अध्यक्ष नवरत्नी शुक्ला एवं संगोष्ठी के संयोजक डॉ. परमानंद तिवारी द्वारा विमोचन किया गया।

समर्पण का पूर्ण पालन करें तो निश्चित रूप से दुर्घटनाओं से बचेगे-मुख्य अभियंता

अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई में राष्ट्रीय संरक्षा दिवस सप्ताह संपन्न
अनूपपुर अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई में दिनांक 4 मार्च से 10 मार्च तक राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया था। सप्ताहांत चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में काफी ब$डी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों ने भाग लिया। राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह का समापन समारोह मुख्य अभियंता इंजी.आर.के.गुप्ता के मुख्य आतिथ्य मे संपन्न हुआ। मुख्य अभियंता ने अपने उदबोधन में अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह की गतिविधियों में सक्रीय रूप से भाग लेने हेतु सराहना की। आप ने अपने संदेश में श्रमिक सुरक्षा एवं उत्पादन को सर्वोच्य प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया,आपने कहा कि आने वाले वर्ष में भी कोई दुर्घटना न होने पाये इस हेतु सभी प्रयास किये जायें। कार्य करते समय हमेशा चार सूत्रों को याद रखें, प्रथम-आस्था, दूसरा- लगन, तीसरा-परिपालन एवं चौथा- समर्पण का पूर्ण पालन करें तो निश्चित रूप से दुर्घटनाओं से बचे रहेंगे एवं अपने दुर्घटना शून्य लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता एस.पी.तिवारी ने औद्योगिक सुरक्षा पर अपने विचार व्यक्त किये। संरक्षा सप्ताह पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में मुख्य अभियंता द्वारा पुरूस्कार प्रदान किया गया निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुरूस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त सुरक्षा अधिकारी जे पी निषाद, कार्यपालन अभियंता पी.एस.पाठक,ओ.पी.शर्मा, आर.के कोहली एवं बडी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, एवं संघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

म.प्र.सहकारी संस्थाएं कर्मचारी महासंघ की सरकार ने मानी तीनो मांगे

हड़ताल की समाप्ति की घोषणा

अनूपपुर म.प्र.सहकारी संस्थाएं कर्मचारी महासंघ की तीन सूत्रों मांगों को लेकर 21 फरवरी से आरम्भ अनिश्चितकालीन हड़ताल 18 वें समाप्त हो गई। सरकार ने महासंघ के तीनों मांगों को मान लिया, जहां अनूपपुर जिला ईकाई के बैनर तले जिला मुख्यालय के इंदिरा तिराहा पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे सदस्यों ने दोपहर को हवन पूजन करने के उपरांत अनिश्चितकालीन हड़ताल की समाप्ति की घोषणा कर दी। म.प्र. सहकारी संस्थाएं कर्मचारी महासंघ अनूपपुर जिला अध्यक्ष मदन व्दिवेदी का कहना है कि सरकार ने उनकी समस्त मांगों को मान लिया है। जिसमें भोपाल से जारी महासंघ के पत्र के उपरांत अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को समाप्त दी है। भोपाल से जारी पत्र पर कर्मचारी सदस्य हड़ताल समाप्त कर 10 मार्च की दोपहर 2 बजे से ही अपने काम पर लौट आए हैं, जहां 12 मार्च से निर्धारित समय और कामों पर उपस्थित रहेंगे। विदित हो कि सहकारी संस्थाएं महासंघ की तीन मांगों में प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में पदस्थ कर्मचारियों का वेतनमान लागू किया जाए, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में पदस्थ कर्मचारियों का जिला कैडर स्थानांतरण लागू किया जाए तथा संस्थाओं में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर को सेवा नियम में लिए जाने, सेवानिवृत्त आयु 62 वर्ष, शासकीय उचित मूल्य दुकानों को समूह में देने का निर्णय वापस कर दुकानों को पुन: समिति को दी जाए, समितियों में भुगतान क्षमता के मापदंड को पूर्णत: समाप्त कर कर्मचारियों को राज्य शासन कर्मचारियों का दर्जा दिया जाए शामिल है। 

11 मार्च को मनाई जाएगी शहीद शोभनाथ की पुण्यतिथि

अनूपपुर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के सुकमा थाना अंतर्गत झीरम घाटी में 11 मार्च 2014 को नक्सली मुठभेड में शहीद हुए शोभनाथ राठौर की पुण्य तिथि पर 11 मार्च को उनके गृह ग्राम बर्री में स्थित बाबा चौरा चौराहा धाम में स्थित प्रतिमा पर शहीद के पिता द्वारा माल्यापर्ण कर मनाई जाएगी। 

5 माह से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनूपपुर कोतवाली पुलिस वर्ष 2016 में चोरी के मामले में धारा ३७६ का आरोपी जावेद खान पिता मो. हसन उम्र २२ वर्ष निवासी फुनगा जो कि बीते 5 महीनो से लगातार फरार चल रहे आरोपी को 10 मार्च को फुनगा के आसपास से प्रधान आरक्षक कमलेश सिंह एवं आरक्षक शेख रसीद ने गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।

सरकार को सद्बुद्वि देने संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ ने किया यज्ञ


आशा, ऊषा एवं सहयोगिनी कार्यकर्ता भी अपनी ३ सूत्रीय मांगो को लेकर हडताल पर

अनूपपुर संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा तिराहे के पास १९ फरवरी से अपनी दो सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चित कॉलीन पर बैठे है। जहां शासन द्वारा मांगे नही माने जाने के बाद 20 वें दिन सरकार की सद् बुद्धि देने अनशन स्थल पर पूजा अर्चन कर यज्ञ का आयोजन किया गया। वहीं 10 मार्च को आशा, ऊषा एवं सहयोगिनी कार्यकर्ता संगठन अनूपपुर द्वारा भी अपनी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर धरने पर बैठ गई। आशा, ऊषा एवं सहयोगिनी कार्यकर्ता संगठन अनूपपुर के जिलाध्यक्ष सम्पतिया राठौर ने बताया कि आशा, ऊषा एवं सहयोगिनी की नियुक्ति प्रदेश शासन ने करवाई है, जहां आशा व सहयोगिनी पूरी लगन एवं निष्ठा पूर्वक कार्य कर रही है। लेकिन सरकार उन पर किसी तरह का ध्यान नही दे रही है। वहीं प्रमुख मांगा में आशा एवं सहयोगिनी कर्मचारी को शासकीय कर्मचारी की मान्यता दिए जाने, आशा कार्यकर्ता को प्रत्येक गांव आरोग्य केन्द्र में नियुक्ति किए जाने, आशा सहयोगिनी को 15 हजार एवं आशा कार्यकर्ता को 10 हजार मान देय पर अतिशीघ्र निराकरण किए जाने की मांग की है। वहीं आशा, ऊषा एवं सहयोगिनी कार्यकर्ताओ के हडताल पर चले जाने से तीन दिवसीय पलस पोलियो अभियान पर लक्ष्य प्राप्त करने पर प्रभाव पड़ेगा। 

एसडीएम पुष्पराजगढ़ ने अगेंरजी की परिक्षा में २५ नकलचियो को पकडा

अनूपपुर 1 मार्च से आरम्भ हुए माशिमं की कक्षा 12 वीं परीक्षा में शनिवार 10 मार्च को पुष्पराजगढ़ के दो परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के दौरान एसडीएम पुष्पराजगढ़ बालागुरू के व उनकी टीम ने 25 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। शनिवार को अगं्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। जिले के 53 परीक्षा केन्द्रों से कुल 257 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि परीक्षा में 7044 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जहां 6787 परीक्षार्थी ही सम्मिलित हो सके। वहीं हायर सेकेडरी की व्यवसायिक परीक्षा की अंग्रेजी सामान्य में आज 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए 43 परीक्षार्थियों को उपस्थित होना था, लेकिन 39 परीक्षार्थी ही शामिल हो सके। विभागीय जानकारी के अनुसार शनिवार को एसडीएम पुष्पराजगढ़ बालागुरू के नेतृत्व में उडऩदस्ता टीम ने परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भेजरी पर औचक निरीक्षण करते हुए 8 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। जहां सभी छात्रों से उत्तरपुस्तिका जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई की। वहीं परीक्षा केन्द्र शासकीय मॉडल स्कूल पुष्पराजगढ़ में निरीक्षण के दौरान 17 परीक्षार्थियों को कदाचार करते हुए पकड़ा। इस प्रकार दो परीक्षा केन्द्रों से 25 परीक्षार्थी नकलची के रूप में सामने आए। बताया जाता है कि हा.से.की की परीक्षा के दौरान सबसे बड़ी कार्रवाई रही। 

शुक्रवार, 9 मार्च 2018

ग्रामीणों की मदद से पकडा गया आरोपी, पुलिस ने सामान्य मारपीट की कि कार्रवाई ग्रमीणो ने बताया वाहन सहित चालक का अपहरण



18 घंटे तक पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को घटना नही मिली जानकारी
अनूपपुर। कोतवाली से महज डेढ किमी स्थित रेलवे अंडर ब्रिज के पास ९ मार्च की रात लगभग १० बजे दो युवकों ने नगर के वार्ड क्रमांक में निवास करने वाले वाहन चालक के साथ मारपीट करते हुए चार पहिया वाहन क्रमांक सीजी १२ आर ०६५४ में चालक को बैठाकर पुष्पराजगढ़ की ओर अपहरण कर ले जाने का असफल प्रयास किया गया। जिसमें अपहरणकर्ताओं द्वारा वाहन को मुख्यालय से ८ किमी दूर ही पहुंचे की चालक अब्दुल कलाम पिता शमीमउल्लाह अंसारी ने अपने आप को बचाने के लिए हल्ला मचाने लगा, जिस पर ग्रामीणो ने घेराबंदी कर दोनो आरोपियो को पकड कर सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई तथा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन में बैठे पुष्पराजगढ के ग्राम खाटी बिलासपुर में निवास करने वाली ३० वर्षीय महिला सहित दिव्यांग पति तथा उसके १० वर्षीय पुत्र और महिला की मुंहबोले दो भाईयों ईश्वर अहिरवार तथा मंगललाल अहिरवार को थाने ले आई। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने फरियादी अब्दुल कलाम ने बताया कि अमरकंटक तिराहे के पास उसे ३० वर्षीय महिला सहित उसके पति व बच्चे ने बस स्टैण्ड तक लिफ्ट मांगी, जहां अब्दुल कलाम ने उन्हे अपने चार पहिया वाहन से बस स्टैण्ड छोडने जा रहा था, तभी रेलवे अंडर ब्रिज के पास १० वर्षीय बच्चे ने शौच जाने की बात कही, जिस पर कलाम ने अंडर ब्रिज के पास स्थित चंदास नदी में ही शौच के लिए जाने की बात कह वाहन को सड़क पर खड़ा कर दिया, जिसके कुछ देर बाद दोनो युवक ईश्वर अहिरवार तथा मंगललाल अहिरवार ने अब्दुल कलाम से मारपीट करने लगे तथा उसे उसके चार पहिया वाहन में पीछे बैठा उसे पुष्पराजगढ़ की ओर ले गए। जहां रास्ते में वाहन में डीजल नही होने पर दोनो युवको ने ग्राम जमुडी तिराहे के पास स्थित अंसार की दुकानदार से डीजल लेने के वाहन को रोका जहां अंसार ने वाहन सहित अब्दुल कलाम को पहचान लिया और ग्रामीणो की मदद से दोनो युवको को पकड उनके कब्जे से अब्दुल कलाम को छोडवाते हुए सूचना थाने में दी गई। वहीं पुलिस ने महिला व उसके पति को छोड़कर उसके दोनों भाईयों के खिलाफ सामान्य मारपीट के तहत धारा २९४, ३२३, ५०६, ३४ के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। विदित हो कि इससे पूर्व वर्ष २०१६ में भी इसी तरह से अनूपपुर में निवास करने वाले विजयभान ङ्क्षसह का चार पहिया वाहन क्रमांक एमपी ६५ टी ०२३२ इसी तरह किराए पर शहडोल जिले में स्थित देवी भटिया मंदिर ले जाने की घटना में वाहन अपहरणकर्ताओं ने वाहन चालक संतोष राठौर निवासी ग्राम बैरीबांध का अपहरण करते हुए उसकी हत्या कर उमरिया जिले के झीर सागर स्थित पुलिया के नीचे फेंक चार पहिया वाहन चोर कर फरार हो गए थे। जिसमें बाद पुलिस ने आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन अब तक चार पहिया वाहन पुलिस को नही मिल सकी।
सामान्य मारपीट का मामला किया दर्ज
पूरे मामले में जहां आरोपियो ने जिला मुख्यालय में घटना को अंजाम देकर वाहन सहित ५० वर्षीय अधेड के साथ जमकर मारपीटर कर उसका अपहरण कर उसे ८ किमी दूर स्थित ग्राम जमुडी के पास ग्रामीणो ने पकडा। जिसके बाद पुलिस ने दोनो आरोपियो के खिलाफ सामान्य मारपीट का पंजीबद्ध किया गया। जबकि इस पूरे मामले में अगर जमुडी के ग्रामीणो द्वारा दोनो आरोपियो को पकड उनके कब्जे से अब्दुल कलाम को नही बचाती तो आरोपियेा द्वारा बडी घटना को अंजाम देने से नही चुकते।
 18 घंटे तक पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को घटना नही मिली जानकारी
घटना के सम्बन्ध मे जब पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन से जानकारी लेनी चाहिए तो उन्होंन ने इस पूरे घटनाक्रम के बारे मे अनभिज्ञता जताई और कहा कि शायद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को जानकारी हो उनसे पूछ ले। जब इस सम्बन्ध मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा से जानना चाहा तो उन्होंन ने भी अनभिज्ञता जाहिर की।
 पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
जिला मुख्यालय के पास स्थित रेलवे अंडर ब्रिज के पास रात की घटना के दौरान पुलिस द्वारा बनाई गई दो प्वाईंटों से अपहरणकर्ताओं द्वारा मारपीट कर वाहन अपहरण का असफल प्रसास किया गया। लेकिन पुलिस इससे अंजान रही। जबकि रेलवे अंडरब्रिज के पास पुलिस की प्वाईंट के साथ-साथ अमरकंटक तिराहा भी पुलिस की मुख्य बीट मानी जाती है। वहीं रात के दौरान पुलिस की गश्त रहती है, बावजूद मारपीट और वाहन अपहरण की घटना को आरोपियो ने खुलकर अंजाम दिया।
इनका कहना है
महिला को छोड़ दिया गया है, यह सामान्य मारपीट की घटना है। महिला के साथ भाई-बहन के संबंध की जानकारी नहीं है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
विभेन्द्रु वेंकट टांडिया, कोतवाली प्रभारी अनूपपुर

इनका कहना है
पूरे मामले की जानकारी लेकर दोनो आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
वैष्णव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर

वैवाहिक कार्यक्रम में पंडित जी को दिल का दौरा पड़ने से निधन

भालूमाड़ा
। नगर के जमुना कालरी वार्ड नंबर 4 में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान वर पक्ष से आए पुरोहित को दिल का दौरा पड़ने पर उनका दुखद निधन हो गया। जिससे शादी की सारी खुशियां शोक में बदल गई, हालांकि बाद में वैवाहिक कार्यक्रम को विधि विधान से शांत माहौल में संपन्न कराया गया। जानकारी के मुताबिक पसान नगर पालिका के जमुना कालरी वार्ड नंबर 4 में 8 मार्च को राममणि सोनी की पुत्री का विवाह था जिसमें सतना जिले के सोहावल थाना सिविल लाइन से बारात आई थी रात लगभग 12:15 बजे बारात लगी और द्वारचार के लिए वर पक्ष की ओर से आए पंडित जी रामजी गौतम पिता रामकिंकर गौतम उम्र 55 वर्ष निवासी सोहावल मंत्रोच्चार करना प्रारंभ किए तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा और बैठे-बैठे पीछे गिर गए बाराती व घराती सभी ने तत्काल उन्हें कालरी अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुबह मृतक का पंचनामा पीएम करा कर शव को उनके गृह ग्राम ले जाया गया। घटना की सूचना पर मृतक के परिवार के भाई राजेश गौतम पिता राम भगत गौतम 60 वर्ष जो चचाई में रहते हैं खबर पाकर पहुंच गए थे। भालूमाड़ा पुलिस ने मर्ग क्रमांक 17 /18 कायम कर जांच में लिया है।

पिता के साथ हुई मारपीट की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा 5 वर्षीय बालक


अनूपपुर। जिला मुख्यालय में निवास करने वाले 5 वर्षीय बच्चे ने पुलिस पर विश्वास जताते हुए कोतवाली में अपने पिता के साथ मारपीट की शिकायत दर्ज कराने पहुंचा। जहां कोतवाली प्रभारी वीभेन्दु्र वेंकट टांडिया ने बच्चे के पहुंचने पर जानकारी ली गई एवं तत्काल ही पुलिस टीम को बच्चो के साथ उसके घर भेजा गया। जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक ११ बस्ती रोड उंजीर बगीचा में निवास करने वाले रमेश बैगा पिता राजेश बैगा उम्र 5 वर्ष ने कोतवाली अनूपपुर पहुंच अपने पिता राजेश बैगा पिता रामदयाल बैगा के साथ कुछ लोगो द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद कोतवाली प्रभारी के निर्देशन में तत्काल आरक्षक शैलेन्द्र दुबे, अब्दुल कलीम, शेख रसीद तथा राजेन्द्र सिंह को ५ वर्षीय बच्चे के साथ उनके घर भेजा गया। जहां पर बच्चे के पिता राजेश बैगा घर पर अचेत अवस्था में जमीन पर पड़े मिले, जिसमें पुलिस ने उसके पिता को उठाकर उनके साथ हुए मारपीट के संबंध में आसपास के लोगो से जानकारी ली। जहां लोगो ने राजेश बैगा के द्वारा शराब पीकर बेहोश हो जाने की बात बताई। जिसे देखकर बच्चा डर गया और कोतवाली अनूपपुर शिकायत करने पहुंच गया। वहीं पुलिस ने राजेश बैगा पिता रामदयाल बैगा को अपने साथ थाने लाकर पूछताछ की गई। जिसने अपने साथ मारपीट होने की घटना इंकार किया। वहीं कोतवाली प्रभारी विभेन्द्रु वेंकट टांडिया ने राजेश बैगा को शराब न पीने की समझाईश देकर छोड दिया।

न्यू बहु उद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा दो सूत्रीय मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन



अनूपपुर। न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अनूपपुर द्वारा वेतन विसंगति के निराकरण कराए जाने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम भू-अभिलेख अधिकारी शिव शंकर मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कम्रचारी संवर्ग एएनएम, एमपीडब्ल्यूएलएच व्ही, एमपीएस, बीईई, एमआई विगत कई वर्षो से अपनी वेतन विसंगति को लेकर शासन से मांग करते आ रहे है जो पूर्ण रूप से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते है। जहां विभाग व अन्य विभाग के कर्मचारी समाज योग्यता रखते हुए हम बहुउद्देशीय कर्मचारियो से अधिक वेतन प्राप्त कर रहे है। लेकिन विगत महीनो में कई संघो की मांग शासन द्वारा पूरा कर दिया गया है। जबकि हमारा महत्वपूर्ण कार्य स्वास्थ्य सेवाएं है। संगठन अपनी २ सूत्रीय मांग को लेकर प्रयास रत है। मांगो में वेतन विसंगतियो को दूर करने के साथ आरसीएच/संविदा एएनएम, एमपीडब्ल्यू, मलेरिया वर्कर के आधार पर नियुक्त कर्मचारियो को शीघ्र नियमित किया जाकर नियमित कर्मचारी के समान भर्ती दिनांक से वेतन मान का लाभ दिए जाने, संघ के द्वारा दो सूत्रीय मांगो लेकर दिनांक ८ से १५ मार्च २०१६ तक हडताल की गई थी, जिसमें तत्वकालीन स्वास्थ्य मंत्री, प्रमुख सचिव, तत्कालीन स्वास्थ्य आयुक्त एवं स्वास्थ्य संचालक के साथ संघ प्रतिनिधियो की सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक संपन्न हुई जिसमें १६ मार्च २०१६ को लिखित आश्वासन एक समिति बनाकर दिया गया था। जिसकी समय सीमा ३ माह की थी, लेकिन आज दिनांक तक २३ माह पूर्ण हो चुके है। लेकिन हमारी विसंगति दूर नही हो सकी है। संघ के द्वारा शासन का ध्यानाकर्षण करने के लिए प्रदेश पदाधिकारियो द्वारा ५ फरवरी से ११ फरवरी सात दिवस तक क्रमिक भूख हडताल तुलसी नगर भोपाल में कई गई। जिसमें शासन प्रशासन से कोई भी अधिकारी हमारी क्रमिक भूख हडताल का हाल जानने नही आया, वर्तमान में पूरे प्रदेश में आक्रोश व्याप्त है। जिस पर मुख्यमंत्री से बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के वेतन विसंगति को ध्यान में रखते हुए शासन से निराकरण कराए जाने की मांग की है।

टिकट जो बेचन मैं चला... अथ कांग्रेस दुर्गति कथा

                                                                   मनोज व्दिवेदी , कोतमा- अनूपपुर
 
अभी हाल ही में देश की राजनैतिक मंडी मे  न ई  - नकोर दुकान  खुली है। दुकानदारी  चलेगी , नहीं चलेगी यह चर्चा बाद में ।पहले हम देखें कि राज्य दर राज्य पिटती कांग्रेस के इस आचरण का कारण ऒर परिणाम क्या हो सकता है ?
 म प्र कांग्रेस मे जान फूंकने आए एक बावरे से नेता के मन मे खयाल आया कि ऐसा कुछ करें कि कोई भी ऐरा - गैरा ,नत्थू खैरा न तो कांग्रेस की टिकट मांग सके न ही चुनाव लड सके। पार्टी सूत्र व समाचारी चकल्लसों से फैली चर्चा ने बतलाया कि अब पार्टी उसे टिकट का दावेदार मानेगी जो पार्टी को पचास हजार रुपये देगा/ देगी।  व्यापम नुमा तर्ज मे अब टिकट नामांकन का शुल्क ५०००० रु होगा। अन्दर खाने टिकट के कितने लगेगे यह नही बतलाया गया। राजनीति मे गिरावट कोई कांग्रेस के कारण आज आई हो या सिर्फ वही जिम्मेदार हो यह कहना सही नहीं । यूपी ,बिहार सहित कुछ अन्य राज्यों मे टिकट के बदले मोटी राशि वसूले जाने की शिकायतें मिलती रही हैं। जिन दलों ने टिकट काउंटर खोले ,उनका समूल पतन भी जनता के सामने है। लेकिन खुल्लमखुल्ला टिकट के ऐवज मे मोटी रकम की शर्त कम से कम यह संकेत तो देती है कि  कांग्रेस दिवालियापन की ओर अग्रसर है। अब यह दिवालिया पन आर्थिक है या दिमागी ,इसका निर्णय पार्टी शीर्ष या प्रबुद्ध जनता कर सकती है।
   ‌आम जनता यह मान चुकी है कि २०१८ विधानसभा चुनाव कैसे भी- किसी भी प्रत्याशी के बूते नहीं जीता जा सकता । न ही किसी लहर ,विचारधारा, नीति- रीति के मत्थे।  जो दल अपेक्षाकृत स्वच्छ, मेहनती,ईमानदार प्रत्याशी उतारेगा, उसकी जीत की संभावनाएं भी अधिक होगी।
   बहरहाल जो व्यक्ति पैसे देकर चुनावी टिकट खरीदेगा ,जीतने के बाद उसकी पूरी कीमत भी वसुळेगा। अब कांग्रेस मे टिकट का पंजीयन  शुल्क पचास हजार जो देगा ,वह एक लाख तो वसूलने का पार्टी की नजर मे हकदार हो ही जाएगा। इसका खुला अर्थ है कि चुनाव लडना आम कार्यकर्ताओं का नहीं ,धन्ना सेठों का अधिकार हो गया है। कांग्रेस मे चार दर्जे की व्यवस्था स्थापित हुई मानी जाए। नम्बर एक वे जो शीर्ष पर हैं। जो बावरे नेताओं को प्रदेशों मे टिकट वितरण के लिये अधिक्रत करते हैं। दूसरे नम्बर पर ऐसे नेता जो चुनाव से ठीक पूर्व प्रदेशों मे दुकानदारी सजाते हैं। तीसरे क्रम पर वे पचास हजारी आएगें जो कम से कम पचास हजार जमा कर टिकट का पंजीयन तो करा ही सकते हैं। अब सबसे अन्त मे ऐसे कार्य कर्ताओं को शामिल कर लीजिये जो जीवन भर पार्टी का झंडा बैनर बांधता है,दरी - कुर्सी उठाने - बिछाने का काम तो करता है। लेकिन जेब मे पचास हजार न होने से विधानसभा का टिकट तक नहीं मांग सकता।यह निम्नतर वैचारिकता की परले दर्जे की गिरावट है, जिस पर समाज मे यह चर्चा व्याप्त है कि जमीनी संगठनात्मक स्खलन से जूझ रही कांग्रेस की टिकट के लिये क्या वाक ई इतनी मारा मारी है ..या भाव बढाने की कवायद मात्र ? तीन पंच वर्षीय सत्ता से बाहर रहने वाली कांग्रेस ऐसे हठकंडों से आगामी दस साल सत्ता से बाहर रहने वाली है।

10 मार्च को नर्मदा उद्गम पहुँचेंगी दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा,दो दिन रुकेगे अमरकंटक

अनूपपुर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा के 161 वें दिन 09 मार्च शुक्रवार को प्रात: 8 बजे खाटी से प्रस्थान कर मोहदी व हर्रई होते हुए मिरिया, पहुँचे जहां मध्यान्ह विश्राम किया। दोपहर 3 बजे मिरिया से प्रस्थान कर फर्री सेमर होते हुए दमगढ पहुँच कर मॉ नर्मदा की पूजा-अर्चना कर उपस्थित जनो से चर्चा कर उनकी समस्याओ से रुबरु होकर रात्रि विश्राम किया। दूसरे दिन की नर्मदा परिक्रमा 10 मार्च शनिवार को प्रात: 8 बजे दमगढ से प्रस्थान कर नर्मदा के किनारे से होते हुऐ पंचधारा दुग्ध धारा व कपिल धारा होते हुए अमरकंटक पहुँचेंगे जहाँ श्री कल्याण सेवा आश्रम में मध्यान्ह विश्राम होगा। दोपहर 3 बजे कल्याण सेवा आश्रम से प्रस्थान कर जैन मंदिर, माई की बगिया व नर्मदा के पवित्र उद्गम कुंड से होते हुए मार्कण्डेय आश्रम पहुँच कर साधु संतो से चर्चा करेगे।
इसी प्रकार से 163वें दिन 11 मार्च रविवार को दिग्विजय सिंह अमरकंटक में स्थानीय मंदिरों में दर्शन व पूजन कर भंडारा व आरती में शामिल होंगे। मध्यान्ह विश्राम और रात्रि विश्राम मार्कण्डेय आश्रम में होगा। पूर्व मुख्यमंत्रीश्री सिंह अपने समर्थकों के साथ नरसिंहपुर जिले की बरमान घाट से 3 हजार 300 किमी लंबी, 6 माह से नर्मदा परिक्रमा कर रहे है जो ५ मार्च को अनूपपुर जिले की सीमा प्रवेश कर लगातार ४ दिन नर्मदा परिक्रमा कर आम जनो से मिलकर उनकी समस्याओ को भी जान रहे है।

भारतीय महिला फेडरेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

अनूपपुर। भारतीय महिला फेडरेशन के तत्वाधान में अनूपपुर की महिलाओं ने डॉ.करुणा सोनी के निवास पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया। समारोह में मुख्य अतिथि मधु सिंह विशिष्ट अतिथि के रुप में मीना सिंह कवित्री एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षिका बृजेश्वरी भटनागर ने किया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि और प्रगतिशील लेखक संघ के वरिष्ठ सदस्य मीना सिंह के द्वारा एक जन गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रस्तुत किया गया रुचि सिंह द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की स्थापना के बारे में बताया गया प्रतिभा द्वारा संविधान बचाओ भारत बचाओ नारे के साथ संविधान में महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के विषय में बताया गया मीना सिंह ने महिलाओं को जागृत करने के लिए एकजुट होने का आवाहन किया बाल विवाह रोके जाने के संबंध में रचना शुक्ला ने अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया छोटी बच्चियों मे से  स्पर्श द्वारा एक बच्चों के गीत प्रस्तुत किए गए  रेखा राव द्वारा सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया पल्लवी जयसवाल ने महिला फेडरेशन के लक्षण उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए एकजुट होकर महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए का आवाहन किया इस तरह गोमती ने भी अपने विचार किशोर बालिका के संबंध में प्रस्तुत किए तथा स्वास्थ्य सम्बधित जानकारिया दी। अवंतिका केसरवानी ने अपनी बात कहीं। बृजेश्वरी भटनागर,मधु सिंह ने पढ़ाई पर जोर देते हुए महिलाओं को आगे बढऩे बात कही।

शून्य दुर्घटना लक्ष्य के प्रति वचनबद्घता के साथ हिंदुस्तान पावर में सुरक्षा सप्ताह संपन्न


अनूपपुरकोई भी औद्यागिक प्रतिष्ठान सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा मानकों को  अपनाकर ही आदर्श कार्य संस्कृति का निर्माण कर सकता है। शून्य दुर्घटना लक्ष्य के साथ विकास हमारा मूलमंत्र है। संयंत्र में कार्यरत हर व्यक्ति के लिए सर्वोपरि प्राथमिकता सुरक्षा ही है।'' हिंदुस्तान पावर के मुख्य सलाहकार (ताप विद्युत संयंत्र परिचालन) वीके रेड्डी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह में यह कहा।
उन्होंंने कहा कि जोखिम आकलन की कारगर प्रणाली का विकास सुरक्षा प्रबंधन का पहला सूत्र है। संबद्घ प्रावधानों और प्रक्रियाओं के सौ फीसदी अनुपालन के प्रति हम प्रतिबद्घ हैं।   कार्यक्रम में मुख्य निर्माण प्रबंधक डीपी सिंह ने कहा कि सुरक्षा सिर्फ किसी एक विभाग की जिम्मेवारी नहीं है, कोई भी व्यक्ति सुरक्षा चूक के प्रति ध्यान खींच सकता है।

प्रेसिजन, शिवगंगा, पीसीआई, शिवशक्ति, गुलजार, सिस्कॉन समेत विभिन्न कंपनियों की भागीदारी से आयोजित सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा थीम पर के्रंद्रित क्विज, पोस्टर प्रतियोगिता, सेफ्टी मॉडल प्रदर्शन, स्लोगन-कविता लेखन, व्याख्यान प्रतियोगिता और हाउसकीपिंग कंपीटिशन आदि जैसे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें अधिकारियों, कामगारों और बालभारती स्कूल के बच्चों ने ब$ढ-च$ढकर हिस्सा लिया। सुरक्षा चौकसी के लिए कामगार और अधिकारीयो को पुरस्कृत किया गया। 

हाईस्कूल की गणित परीक्षा में ५ नकलची पकडे गए

अनूपपुर माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा जिले में आयोजित हाईस्कूल की गणित विषय की परीक्षा में १०७३७ विद्यार्थियों को परीक्षा देनी थी, जिसमें से १०३७८ विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा में अनुविभाग पुष्पराजगढ के अमले द्वारा परीक्षा केन्द्र गिरारी में ०१, केन्द्राध्यक्ष करपा द्वारा परीक्षा केन्द्र करपा में ०३ एवं लीलाटोला में ०१ नकल प्रकरण दर्ज किया गया। 

प्लेटफार्म पर मृत मिला ३२ वर्षीय युवक

अनूपपुरजैतहरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक २ स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार ९ मार्च की सुबह भीख मांग गुजारा करने वाले ३२ वर्षीय युवक अरूण कुदवदिया पिता नर्मदा कुदवदिया हाल निवास अमलाई का शव पाया गया। जिसकी सूचना यात्रियों ने स्टेशन मास्टर सहित जीआरपी चौकी अनूपपुर को दी गई, मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। बताया जाता है कि युवक की कुछ दिनो से बीमार चल रहा था तथा शराब का अत्याधिक सेवन करता था। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

ऑटो से गिरकर १३ वर्षीय बालक गम्भीर घायल

अनूपपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम छिलपा में ९ मार्च शुक्रवार की सुबह ऑटो से गिरकर १३ वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां परिजनों ने घटना की सूचना के उपरांत घायल किशोर को उपचार के लिए एम्बुलेंस १०८ से जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार राजलाल पिता हीरालाल पटेल ग्राम छिलपा से बम्हनी गांव ऑटो में सवार होकर आ रहा था, वहीं ऑटो में अधिक सवारी होने के कारण छिलपा व बम्हनी के बीच चलती ऑटो से तीन बच्चे सड़क पर गिर गए। इस घटना में दो बच्चो को जहां सामान्य चोटे आई, वहीं राजलाल पटेल पिता हीरालाल पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ऑटो चालक घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फुनगा में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरो ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

अज्ञात कारणों में महिला आग से झुलसी

अनूपपुर। थाना जैतहरी अंतर्गत ग्राम चोलना में ८ मार्च गुरूवार की सुबह लगभग ११ बजे अज्ञात कारणों से १८ वर्षीय महिला दीपू पिता पकसू केवट को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना में महिला आगर से बुरी तरह झुलस गई थी। परिजनों के अनुसार घटना के दौरान सभी सदस्य घर की बाड़ी में काम कर रहे थे, तभी घर के अंदर से महिला के चिल्लाने की आवाज आई, जहां आग से घिरे होने पर तत्काल आग को बुझाकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैतहरी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। 

पैरा में लगी आग, ग्रामीणो ने विद्युतकर्मियों को घेर लगाया लापरवाही का आरोप

अनूपपुर कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम कोदैली में ८ मार्च की दोपहर लक्ष्मण यादव के घर के पास खलिहान में रखे पैरा में विद्युत खंभे में हुए शॉट सर्किट से आग लग गई। घटना में पास ही नत्थू यादव की बैलगाड़ी भी आग की भेट में जलकर स्वाहा हो गई। जिसके उपरांत गुस्साएं ग्रामीणो ने क्षेत्र में बिजली मरम्मती कार्य में जुटे विद्युतकर्मियों को घेराव कर उनकी लापरवाही में पैरा में आग लगने की बात कही साथ ही पत्थराव आरम्भ दिया। घटना की सूचना विद्युतकर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को दी, जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया तथा विद्युतकर्मियों को वहां से हटाया। बताया जाता है कि दोपहर के दौरान बिजली कर्मी मरम्म्ती कार्य के लिए ग्राम कुदैली की बिजली काटकर अन्य दूसरी जगह आपूर्ति काटने चले गए। इसी दौरान लक्ष्मण यादव के रखे पैरे में आग लग गई। जहां लौट रहे बिजलीकर्मियों को ग्रामीणों ने घेराव कर उनकी लापरवाही में बिजली की शॉट सर्किट से आग लगने की बात कही। जिसमें बिजलीकर्मियों के इंकार के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने विवाद करना आरम्भ कर दिया। आगजनी की घटना में ग्रामीणों ने ४० हजार रूपए के नुकसान की बात कही। जिसपर अनूपपुर जेई दिनेश तिवारी ने पंचनामा बनाकर मुआवजा प्रदाय की रिपोर्ट वरिष्ठ कार्यालय को भेज दी है।

आयुष विभाग का चिकित्सालय/औषधालय खुलने की स्थानीय विधायक ने की मांग

अनूपपुरक्षेत्रीय भ्रमण के दौरान जनप्रतिनिधियो एवं ग्रामीणो द्वारा आयुष विभाग का चिकित्सालय/ औषधालय खुलवाए जाने का मांग को लेकर विधायक अनूपपुर रामलाल रौतेल ने म.प्र. शासन आयुष विभाग भोपाल को पत्र लिखा गया। विधायक अनूपपुर ने बताया कि आयुष विभाग का चिकित्सालय/ औषधालय खुल जाने से जिले के ग्रामीण अंचल में निवासरत ग्रामीणो को उपचार हेत दूर नही जाना पडेगा एवं उनका उपचार समय में हो सकता है। जिस पर विधायक ने नगर पालिका अनूपपुर   में आयुष चिकित्सालय ३० बिस्तर, ग्राम फुनगा, केल्हौरी, पिपरिया, जमुडी, चोरभठी, भोलगढ़ में आयुर्वेद/होम्योपैथिक औषधालय, नगर पालिका जैतहरी, कोतमा, बिजुरी एवं अमरकंटक में आयुष चिकित्सालय १० बिस्तरीय खोले जाने की मांग की है। 

जंगल में छोडे गए पांच जहरीले सांप

अनूपपुर जिला मुख्यालय एवं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रो में निवास करने वाले व्यक्तियों के घरों में घुसे ५ जहरीले सांपो को पकडा गया, जिसमें वार्ड क्रमांक 14 चेतना नगर अनूपपुर में निवास करने वाले विश्वनाथ अग्रवाल के घर से चार फिट लंबा सांप, ग्राम परसवार के खोलीटोला निवासी बुद्धसेन सिंह गोंड के घर से ६ फिट लंबा सांप, आदिवासी कन्या आश्रम टिकुरी से ७ फिट लंबा सांप, शिवमिलन पंडा चचाई के घर से ३ फिट लंबा सांप, वार्ड क्रमांक 9 बिहारी कॉलोनी में निवास करने वाले ददनराम खांडेलवाल के घर से दो फिट लंबा सांप को सर्प प्रहरी शशिधर अग्रवाल, छोटे लाल यादव एवं मनोज राव (बंटी) द्वारा पकडकर उन्हें स्वंतत्र विचरण हेतु भोलगढ के जंगल में दिनेश रौतेल वनरक्षक, रामजियावन पाव, अरूण पटेल सुरक्षा श्रमिक के समक्ष छोडा गया।

जिले का अमला पूर्व की भांति वर्कमैन स्प्रिट बनाए रखते हुए जरूरतमंदों के सहयोग में जुटा रहे- कलेक्टर

अनूपपुर। कुछ लोग अपने पद से जाने जाते हैं, कुछ लोग अपने नाम से जाने जाते हैं, पर कुछ लोग अपने कर्मों एवं पद को नई ऊंचाईयां प्रदान करते हैं। ऐसे ही अधिकारी का नाम है जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.व्ही.एस. चौधरी जिनकी राज्य शासन द्वारा पदोन्नति कर कलेक्टर अशोकनगर के रूप में पदस्थ किया गया है। उक्ताशय के विचार कलेक्टर अजय शर्मा ने जिला प्रशासन द्वारा श्री चौधरी के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह को व्यक्त किए। कलेक्टर ने कहा कि काम खुद बोलता है,जिले के आदिवासी परिवारों की समस्याओं को बारीकी से जाना तथा उनकी उन्नति के लिए जो प्रयास किए उनसे उनका आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उन्नयन परिलक्षित हुआ। आपने कहा कि श्री चौधरी के कार्यकाल में मैदानी अमले द्वारा जो वर्कमैन स्प्रिट बनाई गई थी, उसे और आगे ब$ढाते हुए जिले के जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित करें। विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक सुनील जैन,अपर कलेक्टर डॉ.आर.पी. तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा, एसडीएम अनूपपुर  प्रवीण फुलपगारे सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी, खण्ड स्तरीय अधिकारी, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी उमेश द्विवेदी सहित जिला पंचायत परिवार, ग्रामीण विकास विभाग का मैदानी अमला ब$डी संख्या में उपस्थित थे।
पुलिस अधीक्षक सुनील जैन ने कहा कि ऐसे विरले ही अधिकारी होते हैं, जो जिम्मेवारियों का निर्वहन करने के लिए आगे आते हैं। अपने अधीनस्थ को संरक्षण प्रदान करते हुए गरीबी उन्मूलन के लिए उत्कृष्ट कार्य किए। नर्मदा सेवा यात्रा, एकात्म यात्रा, राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों में उनका समन्वय अद्वितीय रहा।
स्थानांतरित सीईओ जिला पंचायत एवं कलेक्टर अशोकनगर के.व्ही.एस. चौधरी ने कहा कि हर शासकीय सेवक को इस सोच के साथ काम करना चाहिए कि लोगों की गरीबी का उन्मूलन हो, लोग आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में प्रगति करें। इसके लिए हमें सेवाभावना से कार्य करना होगा। लोगों की अपेक्षाओं में खरा उतरना होगा तथा सभी काम समय-सीमा में पूरे करने होंगे। उन्होंने बताया कि प्रारंभ में एन.जी.ओ. के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में काम किया। सदैव मन में यह भाव रहा कि हम भी किसी गरीब के जीवन में उजाला ला सकें। लोगों की संतुष्टि तथा प्रभारी मंत्री एवं कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक का उत्साहवर्धन आगे बढने की प्रेरणा देता रहा। इस जिले के शासकीय सेवकों ने जिस रुचि से मेरे साथ काम किया, वह जीवनभर अविस्मरणीय रहेगा।
कार्यक्रम में डी.पी.एम. एनआरएलएम शशांक सिंह, जिला समन्वयक जअप उमेश पाण्डेय, सहायक संचालक जनसंपर्क अंकुश मिश्रा, जनसम्पर्क अधिकारी गजेन्द्र द्विवेदी, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत के मीडिया अधिकारी अमित श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया, जिसका वाचन अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी. तिवारी ने किया।  

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...