https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 29 जुलाई 2026

अमरकंटक की धार्मिक पवित्रा को भंग कर रहें जुए के फड़, दो नामों की चर्चा

लाखों के दाव छत्तीसगढ सहित आसपास क्षेत्र के लोग अपने भाग्यं को अजमा रहें 

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की पवित्र नगरी अमरकंटक की धार्मिक पवित्रा को भंग किया जा रहा हैं। सीमा क्षेत्र में जुए का फड़ संचालित हो रहें है। जहां छत्तीसगढ सहित आसपास क्षेत्र के लोग अपने भाग्यं अजमा रहें हैं। इसका संचालन अमलाई निवासी तथाकथित समाजसेवी का चोला पहन कर करता हैं। इस में साझेदार के रूप में सफेद पोश नेता शामिल हैं। जनचर्चा हैं कि इन्होंने अमरकंटक थाने से जुआरियों ने जुआ का फड़ संचालित करने का मौखिक अनुमति मिली हैं। ज्ञात हो कि अमरकंटक थाने में पदस्था थाना प्रभारी का इसी कारण हटाया गया हैं लेकिन इसके बाद भी जुए का फड़ संचालित हैं।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ के मनेंद्रगढ़ बिलासपुर एवं रायपुर के साथ शहडोल, अमलाई, डिडौरी बुढार के लोग अमरकंटक में जुआ खेलने आते हैं और कई दिनों तक वह अमरकंटक के होटलों में रुक कर अपनेदापंव लगाते हैं। यह गतिविधियां पवन और अतुल का नाम बताया जा रहा हैं। अमरकंटक थाना के संरक्षण में संचालित होने की बात लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ हैं। पुलिस कि कार्रवाई न होना इस पर बल मिलता हैं। बताते हैं कि एक दिनों में दो-चार लाख से के हार जीत पर दाव लगाया जाता हैं।

इस पूरे मामले पर एसडीओपी पुष्पराजगढ़ नवीन तिवारी ने बताया कि अमरकंटक थाना क्षेत्र में जुए का फड़ संचालित हो रहा है। इसकी कोई ठोस जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई  हैं। सूचना मिलने पर पुलिस जुआरियों पर जुए एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर : भाजपा का अध्यक्ष, कांग्रेस का‘मंत्रिमंडल’, नपा की पीआईसी में फिर सियासी उलटफेर

भाजपा पार्षदों के बीच विवाद और कांग्रेस पार्षदों के सहारे चल रही पीआईसी बना चर्चा का विषय अनूपपुर। मध्य प्रदेश की अनूपपुर जिला मुख्यालय की ...