https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 15 जुलाई 2026

खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोड़ीपानी में खेत की जुताई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय अमन कुमार कोल बुधवार शाम राम बिहारी राठौर के खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान खेत में ट्रैक्टर मोड़ते समय वाहन अनियंत्रित होकर खेत के किनारे बने लगभग सात फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

थाना प्रभारी गोकुलानंद पाण्डेय ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर जैतहरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले में मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोड़ीपानी में खेत की जुताई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में ट्रैक्ट...