https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 23 मार्च 2024

रिश्तों को किया तार-तार चाचा ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म कर उतार मौत के घाट,मां को लटकाया फांसी से, गिरफ्तार

 


मामला थाना जैतहरी का 24 घंटे के भीतर पुलिस के हत्थे चढ़ा दोहरे हत्याकाण्ड का आरोपित

अनूपपुर। जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत दोहरे हत्याकांड का खुलासा शनिवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, शहडोल डी.सी. सागर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 12 साल की बच्ची ने मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। प्रेमी ने बच्ची को रास्ते से हटाने के लिए पहले उसके साथ दुष्कर्म कर उसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपित पुलिस को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपित रिश्ते में महिला के पति के मौसी का लड़का हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पंवॉर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर शिवकुमार सिंहएसडीओपी सुमित केरकेट्टाएन.एस. ठाकुर रहें।

ज्ञात हो कि 21 मार्च को ग्राम कदमसरा निवासी 12 वर्ष की नाबालिक बच्ची का शव गाँव के पास नाले के किनारे जंगल की झाड़ियों में मिली थीं। जिसकी धारदार हथियार से गला कटा हुआ था। सिर में गहरी चोट थी। शव खून से लथपंथ पाया गया था। इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरु की।

एडीजीपी ने बताया कि जांच के दौरान 20 मार्च को आरोपित राजेश उर्फ गोलू पनिका, मृत्तिका रूपा के पति नीलू पनिका के सुबह मजदूरी करने जाने के बाद उसके घर गया। जहां मृतिका की बालिका ने राजेश उर्फ गोलू एवं बालिका की माँ रूपा को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद से ही राजेश उर्फ गोलू अनैतिक संबंध की बदनामी से बचने के लिए बालिका को हटाने का प्लॉन बनाया। इसके लिए आरोपित ने बालिका को उसकी मां के घर में पेंट करने वाला ब्रश राजनारायण के घर से लाने को कहा तथा बालिका को 50 रूपए देकर तम्बाखू का पाउच किराना दुकान से लाने तथा बचे हुए पैसे स्वयं रखने के लिए लालच देकर भेज दिया। बालिका जैसे ही बाहर गई, राजेश उर्फ गोलू ने बालिका को अगवाकर गांव के पास जंगल ले गया। जहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया तथा पत्थर से मारकर, धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर गांव से फरार हो गया। मृत बालिका की माँ रूपा बालिका की दिन भर तलाश एवं इंतजार करती रही। शाम को 7-8 बजे राजेश उर्फ गोलू जब अपने मित्र लवकुश के घर सोने के लिए जा रहा था। तब माँ रूपा ने राजेश से बालिका का संबंध में पूछताछ करने लगी। जिसे लेकर रूपा और राजेश के बीच झगड़े के साथ विवाद हुआ, इस पर आरोपित ने रूपा पर लोहे की रॉड से हमला कर दिए।  जिससे वह बेहोश हो गई। जिस पर आरोपित ने रस्सी से महिला के गले में फंदा लगा कर दम घोंटने की कोशिश की और रस्सी से पटाव की लकड़ी, से बाँधकर रूपा को फाँसी पर लटका दिया। इससे रूपा की मृत्यु हो गई। फिलहाल पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने में वेंकटनगर चौकी के सहायक उपनिरीक्षक बालेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक सतीश मिश्रा, सुखदेव राम भगत, आरक्षक संग्राम वास्कले, बलराम पैकरा, जैतहरी थाना प्रभारी पीसी कोल, उप निरीक्षक अमरलाल यादव, सहायक उपनिरीक्षक जय सिंह मरावी, विनोद विश्वकर्मा, सरिता लकड़ा, महिला प्रधान आरक्षक लेखनवती, आरक्षक मोहित राणा, विक्रम परमार, थाना राजेंद्रग्राम के उपनिरीक्षक अनुराधा परस्ते, बिजुरी थाना प्रभारी विकास सिंह, सहायक उपनिरीक्षक कमलेश तिवारी, रविकरण पयासी, उदय प्रजापति, अश्विनी मिश्रा, थाना रामनगर प्रभारी अमर वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक धर्मेंद्र महोबिया, विनोद नाहर, आरक्षक मदनलाल पाटिल, मनोज उपाध्याय, रिंकू, गोले, थाना अमरकंटक के आरक्षक वीर सिंह, आदेश शाक्य, पारस जामोद शामिल रहें।

शुक्रवार, 22 मार्च 2024

लोकसभा क्षेत्र शहडोल के लिए पांच नाम निर्देशन पत्र हुए जमा


कांग्रेस ने अबतक घोषित नहीं किया उम्मीदवार

अनूपपुर लोकसभा आम निर्वाचन 2024 शहडोल लोकसभा (अ.ज.जा.) क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन शुक्रवार को पांच अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा कराया। जिसमे भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, पीपल्स पार्टी ऑफ इण्डिया (डेमोक्रेटिक), कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी के अभ्यर्थी शामिल रहें।

शहडोल लोकसभा (अ.ज.जा.) क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र शहडोल के रिटर्निंग ऑफीसर आशीष वशिष्ठ के समक्ष पांच अभ्यर्थियों भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अभ्यर्थी रविकरण सिंह धुर्वे, पीपल्स पार्टी ऑफ इण्डिया (डेमोक्रेटिक) के अभ्यर्थी अमृत लाल गोंड़, कांग्रेस के फुन्देलाल सिंह मार्को, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया के अभ्यर्थी समर शाह सिंह तथा गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी के अभ्यर्थी अनिल सिंह धुर्वे ने नामांकन पत्र जमा कराया।

ज्ञात हो कि कांग्रेस ने शहडोल लोकसभा के लिए अभी त‍क अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की हैं। जिससे ऐसा लग रहा हैं कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में सिर्फ खानापूर्ती कर लोगों यह बताना चाहती हैं कि‍ पार्टी अभी जीवित हैं। आज कांग्रेस से अपना नामांकन पत्र जमा कराने वाले लोकसभा क्षेत्र के पुष्‍पराजगढ़ से कांग्रेस के एक मात्र विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने पार्टी कार्यकर्ताओं का गिरते मनोबल बढ़ाने के लिए नामांकन पत्र जमा कराया हैं।

नशे की हालत में चेकपोस्ट पर राजस्व निरीक्षक करा रहा था ड्यिूटी, निलंबित

अनूपपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत अनूपपुर जिले की सीमा पर स्थित बरगवां चेकपोस्ट पर एसएसटी टीम में तैनात राजस्व निरीक्षक उमेश्‍वर साय पैकरा सहायक रिटर्निंग ऑफीसर एवं तहसीलदार अनूपपुर के साथ चेकपोस्ट पर औचक निरीक्षण के दौरान संधारित रजिस्टर में दर्ज व वाहन की चेकिंग करते पाए गए, किन्तु नशे की हालत में ड्यिूटी कर रहे थे। एमएलसी जांच हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया। जहां से पेशाब करने के बहाने होमगार्ड को चकमा देकर भाग गए और अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। जिस पर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने राजस्व निरीक्षक उमेश्‍वर साय पैकरा को सिविल सेवा आचरण संहिता 1965 का उल्लंघन मानते हुए निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय भू-अभिलेख कार्यालय अनूपपुर नियत किया गया है।

लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत अनूपपुर जिले की सीमा पर स्थित बरगवां चेकपोस्ट पर एसएसटी टीम में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक तहसील कार्यालय अनूपपुर में पदस्थ राजस्व निरीक्षक उमेश्‍वर साय पैकरा की ड्यिूटी लगाई गई थी। 21 मार्च 2024 को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर एवं तहसीलदार अनूपपुर के साथ चेकपोस्ट पर औचक निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक संधारित रजिस्टर में दर्ज व वाहन की चेकिंग करते पाए गए, किन्तु नशे की हालत में ड्यिूटी करते हुए पाया गया। जिस पर सहायक रिटर्निंग ऑफीसर अनूपपुर एवं तहसीलदार द्वारा अपने साथ एमएलसी जांच हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया। जहां से पेशाब करने के बहाने होमगार्ड को चकमा देकर भाग गए और अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने राजस्व निरीक्षक उमेश्‍वर साय पैकरा को सिविल सेवा आचरण संहिता 1965 का उल्लंघन करने पर तथा पदीय कर्तव्यों का नियमानुसार पालन नही किए जाने को कदाचरण की श्रेणी में मानते हुए सिविल सेवा आचरण के उल्लंघन मानते हुए म.प्र. सिविल सेवा वर्गीकरण एवं नियंत्रण अपील नियम 1966 के नियम 9 के तहत निलंबित कर दिया है।


गुरुवार, 21 मार्च 2024

कायाकल्प में जिला अस्पताल अनूपपुर को मिला प्रदेश तीसरा स्थान

 


जिले के दो उप स्वास्थ्य केन्द्र व पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के नाम भी शामिल

अनूपपुर। राज्य स्वास्थ्य संस्थाओं में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता में निरंतर हेतु वर्ष 2023-24 में कायाकल्प फाइनल मूल्यांकन में क्वालिफाइड संस्थाओं में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश द्वारा जारी प्रदेश की सूची पर जिला चिकित्सालय अनूपपुर को तीसरा स्थान मिला है। प्रदेश में तीसरे स्थान प्राप्त करने पर 3 लाख रूपए का प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। इसके साथ ही जिले के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भी सूची में शामिल है। जिनमें जिले के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पांचवा स्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फुनगा एवं छठवें स्थान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैतहरी को मिला है। जिस पर दोनो सीएचसी सेंटरों को प्रोत्साहन राशि 1-1 लाख रूपए प्रदान किया गया है। वहीं जिले के पीएचसी सेंटरों में 10वॉ स्थान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरकंटक, 11वां स्थान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोयलारी, 13वें स्थान पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेनीबारी, 14वें स्थान पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चोड़ी-पोंड़ी शामिल है। जिस पर उक्त पीएचसी सेंटरों को 50-50 हजार रूपए का प्रोत्साहन राशि तथा 12वें स्थान पर उप स्वास्थ्य केन्द्र घाटा का नाम शामिल है। जिसे 2 लाख रूपए का प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।  जिला चिकित्सालय अनूपपुर को कायाकल्प में प्रदेश की सूची पर तीसरे स्थान मिलने पर आने पर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के. अवधियां ने सिविल सर्जन डॉ. एस.बी. अवधियां सहित मुख्य खंड चिकित्साधिकारी जैतहरी डॉ. डी.आर. श्याम को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फुनगा एवं जैतहरी के लिए तथा पीएचएसी अमरकंटक, कोयलारी, घाटा, बेनीबारी तथा पोड़ीचोड़ी के चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट कार्य व्यवस्था को लेकर बधाई प्रेषित करने के साथ ही पुरस्कार की राशि से अस्पतालों में विकास कार्य कराकर बेहतर व्यवस्था बनाने की बात कही गई।  

 

खड़े ट्रक में पीछे से टकराई बाईक दो की मृत्यु, पुलिस जुटी जांच में

अनूपपुर। कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में पसला एवं भोलगढ के बीच बुधवार- गुरूवार की रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार बाइक घुस जाने से बाइक में सवार दो लोगो की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना राहगीरो द्वारा 100 डायल पुलिस को दी गई। सूचना पर 100 डायल एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों मृतको के शव को जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया जहां गुरुवार की सुबह परिजनों की उपस्थिति में कार्यवाही की गई। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है पुलिस तलास में हैं।

जानकारी के अनुसार 20-21 मार्च की रात कोतवाली थाना अनूपपुर के पसला गांव से अपने पैतृक ग्राम कोड़ा के छटनटोला दो पहिया वाहन क्रमांक एमपी 65ME6634 से दो युवक मदनलाल सिंह एवं संपत सिंह जा रहें थे,  अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में पसला एवं भोलगढ के बीच ट्रक में खराबी आने के कारण मुख्य मार्ग के किनारे खड़े ट्रक RJ 17GA8962 में पीछे से टकरा गए जिससे स्थल पर दोनों युवकों की घटना स्थल में ही मृत्यु हो गई राहगीरों द्वारा 100 डायल पुलिस तथा कोतवाली पुलिस अनूपपुर को सूचना मिलने पर दोनों मृतको के शव को जिला चिकित्सालय में सुरक्षित रखा,गुरुवार की सुबह अस्पताल पुलिस द्वारा दोनों मृतको के परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा एवं शव परीक्षण की कार्रवाई कराते अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है।



पत्‍नी का शव घर में लटकता मिला फांसी से, बेटी का शव संदिग्ध अवस्था में घर से दूर मिला

पति ने दी घटना सूचना, हत्‍या का मामला दर्ज, अबतक नहीं उठा शव एसएफएल टीम का इंतजार 

अनूपपुरजैतहरी थाना अंतर्गत वेंकटनगर चौकी के ग्राम पंचायत कदमसरा के छीरहाटोला में 21 मार्च गुरूवार की सुबह 30 वर्षीय महिला दशमतिया बाई का शव उसके घर पर ही फांसी पर लटकता हुआ मिला। वहीं उसकी 12 वर्षीय बेटी साक्षी पनिका का शव उसके घर से लगभग 1 किमी दूर स्थित खेत के पास संदिग्ध हालत में देखा गया। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर जैतहरी एवं वेंकटनगर पुलिस सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सहित एफएसटी टीम, डॉग स्क्वॉड टीम तथा फिंगर प्रिंट टीम मौके पर पहुंच कर घटना स्थल सहित दोनो शव का निरीक्षण किया गया। वहीं बच्ची के गले में धारदार हथियार से वार करने के निशान तथा सिर में गहरी चोट के निशान मिल है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर एसएफएल टीम के लिए दोनो शव को घटना स्‍थल पर ही रखा गया हैं। खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्डम के लिए नहीं भेजा गया। वहीं मृतिका दशमतिया का पति नीलूधर पनिका ने घटना की सूचना दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पूरे मामले में कि दसमथ पनिका के फांसी लागाने पर मर्ग कायम किया गया हैं वहीं साक्षी पनिका की हत्या का मामला दर्ज किया गया हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी.सी. सागर ने बताया कि पूरे मामले में संघन पूछताछ करने के साथ छोटे से छोटे पहलुओं पर नजर बनाये हुए है। पोस्टमार्डम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कदमटोला के छीरहाटोला में हुई घटना की सूचना पति लीलूधर पनिका ने वेंकटनगर चौकी को दी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 12 वर्षीय साक्षी पनिका घर से कुछ दूरी पर एक नाला के पुलिया के पास संदिग्ध अवस्था में मिला है। वहीं मॉ 35 वर्षीय दसमथ पनिका सभी निवासी छिरहाटोला का शव घर में फाँसी में लटका मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साक्षी का शव में नीचे से कपड़े नही थे गले मे धारदार हथियार से काटने और सर में चोट के निशान है। घटना की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी.सी. सागर, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवॉर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह, एसडीओपी सुमित केरकेट्टा, जैतहरी थाना प्रभारी प्रकाशचंद्र कोल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच घटना स्थल निरीक्षण किया। वहीं संदिग्ध परिस्थितियों में 12 वर्षीय बच्ची का गला रेत कर हत्या करने की आशंका जताई गई। मॉ दशमतिया बाई पनिका के फांसी पर लटकने की गुत्थी सुझलाने का पुलिस भरसक प्रयास कर रही है।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवॉर ने बताया कि दसमथ पनिका के फांसी लागाने पर मर्ग कायम किया गया हैं वहीं साक्षी पनिका की हत्या का मामला दर्ज किया गया हैं। जल्द ही इस हत्या गुत्थी सुलझाई जाएगी। इसके लिए आसपास के लोगो के बयान लिए जाने के साथ मृतिका दशमतिया के पति नीलूधर पनिका का तलाश की जा रही है। दोनो शवों की पोस्टमार्डम रिपोर्ट आने के बाद भी घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।

बुधवार, 20 मार्च 2024

पुष्पराजगढ़ के 58 गांव ओला प्रभावित: संभागायुक्त ने प्रभावित फसलों को खेतो में जाकर किया निरीक्षण

कहा: कोई पात्र प्रभावित किसान सर्वे कार्य से न छूटे, तेजी से सर्वे करने के दिए निर्देश

अनूपपुर। जिले में तीन दिनो से हो रहीं बारिश के साथ ओला गिरने से अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ तहसील सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं। जहां 58 गांवों के की चपेट में आने से किसानों को मार पड़ी हैं। बुधवार को शहडोल संभागायुक्त बीएस जामोद ने अधिकारियों के दल के साथ ओला प्रभावित ग्राम फर्री सेमर, दमगढ़ और बरसोत में ओला से प्रभावित गेहू, मटर, अलसी, सरसों और चनें की फसलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर अनूपपुर आशीष वशिष्ट भी साथ रहे।

अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ तहसील में संभागायुक्त और कलेक्टर ने किसानों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सर्वे कार्य शीघ्रता से करने एवं प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत राशि मंजूर करने के राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए। संभागायुक्त ने कहा कि जिन किसानों के खेतों में लगी फसल ओला से प्रभावित हुई हैं, उनका भी सर्वे किया जाए एवं नियमानुसार राहत राशि मंजूर की जाए। इस दौरान संभायुक्त ने अधिकारियों को फसलों में नुकसानी का सही आंकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वे में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कोई पात्र प्रभावित किसान सर्वे कार्य से न छूटे। किसानों ने चर्चा के दौरान बताया कि विगत तीन दिवसों से हो रही बारिस और ओलावृष्टि से क्षेत्र के किसानों की चना गेहूं, मटर, अलसी और सरसों की फसलें क्षतिग्रस्त हुई हैं। संभागायुक्त ने किसानों को समझाईस देते हुए बताया कि उनकी फसलों का तेजी से सर्वे किया जा रहा है। तथा उनके फसल क्षतिपूर्ति के तेजी से प्रकरण तैयार किये जा रहे है। 

संभागायुक्त ने खेतों में प्रभावित गेहूं, चना व दलहनी फसलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ट शर्मा, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, एसडीएम, पुष्पराजगढ़ सुधाकर बघेल, पुष्पराजगढ़ तहसीलदार अनुपम पांडेय, संयुक्त संचालक कृषि जेएस पेन्द्राम उप संचालक कृषि अनूपपुर एनडी गुप्ता साथ रहे।

पहले ही दिन हिमाद्री सिंह ने शहडोल सीट से भरा नामांकन

भाजपा ने एकजुटता दिखाते हुए मंत्री सहित दो पूर्व मंत्री रहें साथ में

अनूपपुर। शहडोल लोकसभा सीट ​​​​के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। शहडोल से भाजपा उम्मीदवार सांसद हिमाद्री सिंह ने पहले ही दिन निर्वाचन कार्यालय अनूपपुर में निर्वाचन अधिकारी आशीष वशिष्ठ को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इस दौरान मंत्री दिलीप जयसवाल, पूर्व मंत्रीद्व अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह एवं जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी एवं भाजपा जिलाध्‍यक्ष रामदास पुरी सहित कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिले में दो धड़ो में बटी भाजपा ने एकजुटता दिखाते हुए मंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग राज्यमंत्री सहित दो पूर्व मंत्री हिमाद्री सिंह के नामांकन जमा कराने में साथ रहें। शहडोल लोकसभा सीट ​​​​के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। जहां पहले ही दिन नामांकन जमा कराने भाजपा उम्मीदवार सांसद हिमाद्री सिंह ने 12.10 बजे अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी के पास जमा कराया। नामांकन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। 28 मार्च को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 19 अप्रैल को मतदान होगा।

मंगलवार, 19 मार्च 2024

बेमौसम बरसात ने किसानों को रुलाया, बारिश और ओलावृष्टि से फसल बर्बाद

अमरकंटक में देखने को मिला शिमला का नाजारा, बर्फबारी के बीच पेड़ से टकराई कार,चालक गंभ्‍भीर

अनूपपुर। जिले में लगातार तीसरे दिन मंगलवार को भी झमाझम बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि से शिमला का मज़ा अमरकंटक में देखने को मिला। मंगलवार की सुबह से ही आसमान में घने बादलों की लुका छिपी के बीच काले बदरा ने रिमझिम बारिश होती रहीं। अनूपपुर जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली, जिसकी वजह से किसानों की फसलों को भारी नुकसान भी हुआ है। सब्जी, गेहूं व चना-मसूर की खेती करने वाले किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि उनकी फसल बर्बाद हो गई है। जिले के अनूपपुर तहसील के 19 गांवों में ओलावृष्टि हुई हैं जहां फसलो को नुकसान नहीं हुआ हैं। पुष्पराजगढ़ तहसील के 47 गांवों में सं 10 गांवों में ओलावृष्टि का असर हुआ हैं।

अमरकंटक में देखने को मिला शिमला का नाजारा  

मंगलवार की दोपहर पुष्पराजगढ़ तहसील के अमरकंटक सहित आसपास क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जिससे पूरी धर्मनगरी में शिमला का नाजारा देखने को मिला। सड़को पर सफेद चादर बिछ गई। अमरकंटक संवाददाता मुन्‍नू पाण्‍डेय ने बताया कि अमरकंटक में वर्षो बाद यह नराजा देखने को मिला हैं। छोटे आंवला के अकार के ओले गिरे जिससे छोटे-बड़े पौधों को भरी नुकसान हुआ हैं, सड़को पर सफेद चादर बिछ गई। इस ओलावृष्टि एक सवार का संतुलन बिगड़ने से कार पेड़ से जा टकराई जिससे कार चालक को सिर पर गभ्‍भीर चोटे आई जिसे रेफर किया गया हैं।

बारिश और ओलावृष्टि से किसान परेशान

पुष्पराजगढ़ तहसील के गांव में जहां ओलावृष्टि का असर जमकर हुआ हैं। सब्जी के साथ और भी फसलों की खेती करने वाले किसानों बताया कि "बारिश ने बर्बाद कर दिया है। इस बार काफी सब्जियां लगाई थीं, कई एकड़ में तरबूज की खेती की थी, खीरा लगाया था. इसके अलावा टमाटर लगाया था और भी सब्जियां लगाई थीं, लेकिन जिस तरह से बारिश हुई और फिर ओलावृष्टि हुई उसने पूरी फसल बर्बाद कर दी है." किसान बताते कहते हैं कि "सब्जी की फसल में छोटे-छोटे फल लगने शुरू हो चुके थे और जिस तरह से फल लग रहे थे उन्हें इस बार बहुत उम्मीद थी की अच्छी खासी कमाई होगी, लेकिन उससे पहले ही कुदरत ने ऐसा झटका दिया कि की सारी उम्मीदें धरी की धरी रह गईं और उनकी पूरी फसल इस ओलावृष्टि से बर्बाद हो गई"।

बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

कुछ किसान बताते हैं कि जिस तरह से बेमौसम बारिश का दौर शुरू हुआ है, खेत में गेहूं की फसल पक कर तैयार है। चना मसूर की फसल पक कर तैयार है कटाई का समय है लेकिन अब यह फसल बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। बेमौसम बरसात में उन्हें मुसीबत में डाल दिया है। किसानों ने बताया कि अब उनकी पकी पकाई गेहूं की फसल बर्बाद होने की कगार पर है, अगर बेमौसम बारिश का दौर न थमा तो और नुकसान हो जाएगा, क्योंकि हर दिन बारिश हो रही है और ओलावृष्टि की वजह से उनकी फसल भी बर्बाद हो रही है। कुछ जगहों पर जहां-जहां ओलावृष्टि हुई है वहां के किसानों का कहना है कि उनकी फसलों का तो बहुत नुकसान हुआ है। उम्मीद थी कि इस बार अच्छी पैदावार मिलेगी, लेकिन कुदरत ने उनसे वो भी छीन लिया।

बीते 24 घंटे में जिले में 24.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 24.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अनूपपुर में 32.4, कोतमा में 31.4, बिजुरी में 17.8, जैतहरी में 30.4, वेंकटनगर में 33.2, पुष्पराजगढ़ में 38.4 तथा बेनीबारी में 10.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वर्षामापी केन्‍द्र अमरकंटक में वर्षा निरंक रिकार्ड की गई।

 

 

सोमवार, 18 मार्च 2024

करंट की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची की मृत्‍यु, मॉ गंभीर

अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छुलहा में 5 वर्षीय प्रतिभा चौधरी पुत्री रामलाल चौधरी की करंट लगने से मृत्‍यु हो गई। वहीं बेटी को करंट से छुड़ाने पहुंची बच्ची मॉ अनिता चौधरी भी करंट की चपेट में आने से घायल हो गई। परिजनों ने अनिता चौधरी को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया वहीं पुत्री की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुए पोस्‍टमार्डम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है। 

जानकारी के अनुसार ग्राम छुल्हा के गोड़ानटोला में रामलाल चौधरी के घर में लगी लोहे की खिड़की पर बल्व जलाने के लिए होल्डर फंसाया गया थाहोल्डर में लगी विद्युत तार अचानक खुला गई और लोहे के खिड़की के संपर्क में आ गया। वहीं परिजनों द्वारा कपड़े सुखाने के लिए उसी खिड़की में जीआई तार को दूसरे छोर में बांधा गया था। 18 मार्च को उक्त जीआई तार अचानक टूट कर नीचे आंगन में गिर गया और आंगन में खेल रही 5 वर्षीय प्रतिभा चौधरी ने करंट फैले जीआई तार को अपने दोनो हाथों से पकड़ लीजिसे बचाने के लिए उसकी मॉ 32 वर्षीय अनिता चौधरी भी करंट की चपेट में आ गई। जिसे पड़ोसी ने देख तत्काल मौके पर पहुंच कर उक्त जीआई तार को खिड़की से अलग करते हुए अनिता चौधरी को बचा लिया गयालेकिन 5 वर्षीय प्रतिभा चौधरी की मृत्‍यु हो चुकी थी।



मार्च में तीसरी बार बदला मौसम: बारिश के साथ गिरे ओले, फसलो व सब्‍जी को नुकसान


मौसम विभाग ने मंगलवार को भी ऐसा ही रहने का लगाया का अनुमान

अनूपपुर। जिला मुख्यालय सहित दो दिनो से अचानक आये मौसम में बदलाव से तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरे। जैतहरी जनपद के ग्राम खूंटाटोला के जरियारी में तेज बारिश के साथ करीब 20 मिनट तक ओले गिरे। कुछ कच्चे मकानों को ओले गिरने से नुकसान भी पहुंचा है। 17 मार्च को जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांव में ओले गिरे थे। जिससे गेहूं, चना, सब्जी एवं आम की पैदावार चौपट होने की बात किसानों ने बताई हैं।



जिले में दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है। सोमवार सुबह से बारिश हो रही हैं। जिले के जैतहरी जनपद क्षेत्र अंतर्गत बीड़, जरियारी, खूंटाटोला में ओले गिरे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 2 घंटे तक रुक-रुक कर बारिश हो रहीं हैं, शाम को जारी हैं। रविवार की शाम पुष्पराजगढ़ (राजेन्द्रग्राम) के बसनिहा सहित आसपास के गांवों में मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश 10 मिनट तक ओले गिरे। जैतहरी क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर में ओले गिरने से रोचन बैगा के घर को नुकसान पहुंचा है। रोचन बैगा ने बताया कि लगभग 20 मिनट तक पत्थर के साइज के ओले गिरने से उनके घर को नुकसान हुआ है। जैतहरी जनपद के विभिन्न गांव में ओले गिरने से सबसे ज्यादा नुकसान फसलों को भी हुआ है। बारिश के साथ आंधी-तूफान से लपटा गांव में एक विद्युत का पुल भी गिरा गया। वहीं गेहूं, चना, सब्जी एवं आम की पैदावार चौपट होने की बात किसानों ने बताई हैं।

मौसम विभाग का अनुमान: मंगलवार को भी ऐसा ही रहेंगा मौसम

मार्च में तीसरी बार मौसम बदला है। महीने के शुरुआत में ही तेज बारिश और ओले का दौर चला था। दूसरे सप्ताह में हल्की बारिश हुई। तीसरे सप्ताह में अब फिर से तेज बारिश और ओले का दौर शुरू हो गया है।

तहसीलदार पुष्पराजगढ़ अनुपम पांडेय ने बताया कि क्षेत्र की 70% फसले कट चुकी हैं बारिश के साथ ओले गिरे हैं फसलों के नुकसान का आंकलन के लिए पटवारियों को निर्देशित किया गया हैं।

आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन भैंसों की मृत्‍यु

बदलते मौसम के अनुसार विगत दो दिनों से अनूपपुर जिले में वर्षा होने के साथ तेज हवा चलने आकाशीय बिजली के चमकने एवं गिरने से चपेट में आने पर अनूपपुर तहसील के कांसा एवं कर्राटोला में तीन पालतू मवेशियों की मृत्‍यु हो गई।

जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय अनूपपुर स्थित कांसा एवं कर्राटोला में तीन भैसो की आकाशीय बिजली गिरने स्थल पर ही मृत्‍यु हो गई। सोमवार की दोपहर तहसील अनूपपुर के कर्राटोला गांव के बाहर बगीचे के पास चर रही थी कि अचानक आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने से अमर सिंह की दो भैंसे उसके चपेट में आने पर मृत्यु हो गई। वहीं दूसरी घटना अनूपपुर तहसील के ही गांव कांसा में रविवार की रात अचानक तेज आधी, पानी के साथ आकाशीय बिजली गिरने से भानू यादव के घर की गौशाला में बंधी भैस चपेट में आने से स्थल पर ही मृत्‍यु हो गई। दोनों घटनाओं पर पुलिस, प्रशासन एवं पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशु मालिकों की सूचना पर कार्यवाही की हैं।

नाबालिग का अपहरण कर शादी के लिये खरीद किया बलात्‍कार, आरोपी को जीवनकाल तक की सजा

महिला द्वारा पीडिता को दूसरे राज्य में बेचा था

अनूपपुर। विशेष न्यायाधीश अनूपपुर एससीएसटी न्यायालय रविन्द्र सिंह की न्यायालय ने थाना राजेन्द्रग्राम के अपराध की धारा 363, 366क, 370, 376(2)एन, 506 भादवि 3, 4, 5(एल)(जे)(II), 6 पॉक्सो एक्ट एवं 3(2)व्ही एससी एसटी एक्ट के आरोपी 24 वर्षीय लक्ष्मण सिंह, पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम टठी डांडिया़, थाना सिकंदराराऊ, जिला हाथरस, उत्तरप्रदेश को नाबालिग पीडिता का अपहरण करने, उसका दुर्व्यांपार करने व उसके साथ दुष्कर्म करने के अपराध में प्रत्येक कृत्य के लिये भिन्न- भिन्न दण्ड देते हुए आजीवन कारावास से जो शेष प्राकृत जीवनकाल तक की सजा सुनाई हैं। पैरवी प्रभारी जिला अभियोजन अधिकारी/विशेष लोक अभियोजक हेमन्त अग्रवाल द्वारा की गई।

जानकारी अनुसार पीडिता के पिता ने 18 अप्रैल 2022 को थाना राजेन्द्रग्राम मे गुमशुदगी दर्ज कराई कि उसकी पुत्री लापता है। पुलिस कार्यवाही करते हुए नाबालिग पीडिता को उप्र के हाथरस जिले के थाना सिकंदरमऊ ग्राम से दस्तयाब किया। जिस पर पीडिता के कथन ले मेडिकल कराया गया, पीडिता गर्भवती पाई गई, उसका भ्रूण जप्त कर डीएनए परीक्षण कराया गया, विवेचना के दौरान यह पाया गया कि पीडिता की बालाघाट की महिला आरोपिया से बात-चीत होती थी वह उसे बहला-फुसला कर अपने गांव बालाघाट ले आयी, वहां से मथुरा होते हुए आरोपित के गांव ले गई, जहां आरोपिता महिला द्वारा पीडिता को 25000 रू. में आरोपित को शादी करने के लिये बेच दिया और डराया धमका जान से मारने की धमकी दी, मोबाईल और सिम तोड़ दिया, और आरोपित ने पीडिता के साथ शारीरिक संबंध बनाया। पुलिस विवेचना करते हुए पीडिता को उत्तर प्रदेश से आरोपित के कब्जे से दस्तयाब किया। प्रकरण नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर शादी के लिये अन्य राज्य में बेचे जाने से संबंधित था, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जिला स्तरीय जघंन्य एवं सनसनीखेज प्रकरणों की समिति के माध्यम से सनसनीखेज प्रकरणों की श्रेणी मे रखा और प्रकरण की सतत मॉनीटरिंग की।

प्रकरण के विचारण के दौरान न्यायालय द्वारा अभिलेख पर आए मौखिक एवं वैज्ञानिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर आरोपी को सजा सुनाई, साथ ही पीडिता को नियमानुसार प्रतिकर दिए जाने के आदेश दिया। वहीं महिला आरोपिता पूर्व से फरार है, उसके विरूद्ध कार्यवाही/विचारण किया जाना शेष है।


रविवार, 17 मार्च 2024

अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट डोला में एसएसटी ने जप्त किए 10.491 किलो चांदी

अनूपपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शांतिपूर्णनिष्पक्ष और पारदर्शी लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के पहले ही दिन जांच की कार्यवाही के दौरान जिले के अंतर्राज्यीय व अंतर्जिला चेकपोस्ट डोला (रामनगर) में मनेन्द्रगढ निवासी शैलेंद्र सोनी से 10.491 किलो ग्राम चांदी अनुमानित कीमत 8 लाख 11 हजार की जप्त कर प्रकरण बनाकर सामग्री जिला कोषालय में जमा कराई गई है।

आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होते ही एसएसटी टीम तथा सुरक्षा बलों के द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। साथ ही संदिग्ध होने पर जप्ती की कार्यवाही को भी अंजाम दिया जा रहा है। प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन एवं वस्तुओं के परिवहन तथा संग्रहण पर पैनी नजर रखी जा रही है। 16-17 मार्च की रात्रि राष्ट्रीय राजमार्ग 43 स्थित अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट डोला (रामनगर) में स्थैतिक निगरानी दल कार्यपालिक मजिस्ट्रेट शिवराम इडपाचे के नेतृत्व वाली टीम ने जांच के दौरान मनेन्द्रगढ निवासी शैलेंद्र सोनी से 10.491 किलो ग्राम चांदी अनुमानित कीमत 8 लाख 11 हजार की जप्त कर प्रकरण बनाकर सामग्री जिला कोषालय में जमा कराई गई है।



शनिवार, 16 मार्च 2024

दो बहनों के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनो आरोपित गिरफ्तार, भेजे गये जेल

अनूपपुर। जैतहरी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय एवं 23 वर्षीय दो बहनों को शराब पिलाकर उनके साथ जबरन दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दिए जाने पर दोनो बहनों की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपितों गोपाल सिंह गोड़ एवं अरविंद यादव उर्फ लालाल के खिलाफ धारा 363, 366, 366ए, 376, 376(2)(एल), 376 डी, 506 एवं लैनिंग अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 4/5, 5एल/6 एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम 2015 की धारा 3(2)(व्ही), 3(2)(व्हीए), 3(1)(डब्ल्यू) के तहत मामला दर्ज कर 16 मार्च को दोनो आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार शिकायत में युवती ने बताया कि वर्ष 2024 में उसकी पहचान गोपाल सिंह गोड़ निवासी सोन मौहरी के साथ हुई थी, जिससे उसकी लगातार बातचीत होती रही। 12 मार्च को वह अपनी चचेरी बड़ी बहन के साथ खेत में काम करने के लिए निकले थे। काम से वापस आते समय रास्ते में गोपाल सिंह गोड़ एवं उसका दोस्त अरविंद यादव दोनो निवासी सोन मौहरी मिले और दोनो बहनों को घर छोडऩे के बहाने अपनी बाइक में बैठाकर मौहरी के जंगल ले गए। जहां दोनों बहनों को जबरन शराब पिलाई और गोपाल सिंह गोड़ ने नाबालिग को और अरविंद यादव उसकी बड़ी बहन को जंगल के अंदर अलग-अलग जगह ले जाकर उनके साथ दो बार दुष्कर्म किया तथा फिर गोपाल सिंह गोड़ के घर ले गए। उस समय गोपाल सिंह गोड़ के घर पर कोई नही था। जहां पुन: अलग-अलग कमरें में गोपाल ने इस बार बड़ी बहन के साथ और अरविंद यादव ने छोटी नाबालिग बहन के साथ जबरजस्ती पूरी रात दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनो बहनें अलगे दिन गोपाल के घर से पैदल ही अपने घर के लिए निकली, जहां रास्ते में दोनो बहनों की तलाश करते उनके परिजन मिले। जिस पर बड़ी बहन से पूरी घटनाक्रम परिजनों को बताई। परिजनों ने दोनो बहनों के साथ जैतहरी थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत पर पुलिस ने दोनो आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया है। 

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पवॉर ने बताया कि दो बहनों के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया है।  



भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...