https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 10 जुलाई 2020

हरद के घर-घर पहुंचाने नलजल का पानी कैबिनेट मंत्री एवं सांसद ने योजना का किया भूमिपूजन



कैबिनेट मंत्री बोले-ग्रामीणों की समस्या के लिए मैं सदैव उपलब्ध
अनूपपुर प्रदेश कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह एवं सांसद हिमाद्रि सिंह ने 10 जुलाई की सुबह ग्राम हरद में 1 करोड़ 8 लाख 82 हजार लागत की आवर्धन नल जल योजना का भूमिपूजन  किया। इस योजना के तहत ग्राम हरद के हर एक घर में नलजल योजना का लाभ ग्रामीणों को मिल पाएगा। यह कनेक्शन 6 माह में चालू हो जाएगा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि जल ही जीवन है, शुद्ध पेय जल स्वस्थ जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा हर एक घर तक नलजल की सुविधा पहुंचे इसके लिए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। योजना के क्रियान्वयन की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाएगी। ग्रामीणों की समस्या के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा। वहीं सांसद हिमाद्रि सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि हमारे क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि आज मंत्री के रूप में हमारे साथ हैं। अब हरद के किसी भी व्यक्ति को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा, पानी भरने जाने के लिए बेटियां अब परेशान नहीं होंगी। कार्यपालन यंत्री पीएचई संतोष साल्वे ने बताया कि कार्य  6 माह की अवधि में पूर्ण कर दिया जाएगा। 

अनूपपुर रेल परिसर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहराएगा



30/20 फीट लम्बा-चौड़ा तिरंगा यात्रियों को देगा राष्ट्रप्रेम का संदेश
अनूपपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेल प्रशासन द्वारा प्रत्येक जिला मुख्यालय के मुख्य रेलवे स्टेशन परिसर में देश की आन और तिरंगे का सम्मान की नई योजना बनाई है। जिसमें 100 फीट ऊंचे खम्भे में 30  फीट लम्बा और 20 फीट चौड़ा तिरंगा लहराया जाएगा। हालांकि उसके लहराए जाने की तिथि निर्धारित नहीं हुई है। लेकिन रेलवे प्रशासन द्वारा सभी जिला मुख्यालय रेलवे स्टेशन परिसर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहराने व्यवस्थाएं बनाई जा रही है। इसके लिए रेलवे प्रशासन द्वारा अनूपपुर में भी 7 लाख की लागत से योजना को मूत्र्त रूप दिया जा रहा है। बताया जाता है कि इस कार्य को पूर्ण के लिए 10 अगस्त तक की तिथि निर्धारित की गई है। जिसके बाद यह उम्मीद लगाई जा रही है कि देश की स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अनूपपुर रेलवे स्टेशन परिसर में भी 100 फीट उंचा तिरंगा लहराया जाएगा। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी महाप्रबंधक साकेत रंजन ने बताया कि यह व्यवस्था सभी रेल परिसरों में बनाए जा रहे हैं। इससे नागरिकों में देश के प्रति सम्मान और स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान देने वाले वीरों के प्रति श्रद्धा की भावना बनी रहेगी। 
रेलवे मजदूर कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री व कोयलांचल प्रभारी लक्ष्मण राव ने बताया कि यह तिरंगा यहां से गुजरने वाले यात्रियों को राष्ट्रप्रेम, देश की एकता व अखंडता का संदेश देगा। फिलहाल कार्य को पूर्ण करने सौ फीट लम्बा खम्भा व अन्य सामग्री अनूपपुर पहुंच चुकी है। 10 जुलाई को कार्य निरीक्षण के लिए शहडोल से रेलवे अधिकारी सहायक मंडल अभियंता अंकित यदुवंशी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य राजेश प्रसाद राणा,अनूपपुर मुख्य स्टेशन अधीक्षक एसके मोहंती, रामदास राठौर, जयंतो दास गुप्ता, गंगा प्रसाद बैगा, कमल चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

विधायको की खरीदी लोकतंत्र में साढे आठ सौ करोड का हुआ पहला भ्रष्टाचार- एन.पी. प्रजापति



पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता ने भाजपा पर लगाये कई आरोप
अनूपपुर लोकतंत्र में पांच साल के लिए प्रतिनिधि चुने जाते है, 1980 में प्रत्याशी को कांग्रेस ने पहली बार टिकट दिया, कांग्रेस ने पैसा लगाया, कार्यकर्ताओं ने लड़ाई लड़ी जिसके कारण वे जीत के आए और लगातार विभिन्न पदों में मंत्री रहे किन्तु इस उम्र में आकर अगर लोभ में परिवर्तित हो लालच में आकर अपना अलग ठीकाना ढूंढ ले और भोपाल से दिल्ली और बैंगलोर जाते है, जहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचते है। विधायको को पूर्व विधायको द्वारा उन्हे बंद कर रखा जाता है। शिवराज सिंह चौहान सुप्रिम कोर्ट में याचिका दायर करते है कि 22 विधायक विधानसभा अध्यक्ष के सामने नही आना चाहते और इनका इस्तिफा स्वीकार किया जाए और पीछे से बोल देना की इसमें मेरा कोई हाथ नही। विधानसभा अनूपपुर के उपचुनाव की तैयारियों को लेकर 10 जुलाई को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रभारी विधानसभा उपचुनाव अनूपपुर एन.पी. प्रजापति ने पत्रकार वर्ता के दौरान कहीं।
उन्होने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शमिल होने वाले पूर्व विधायक व कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह सहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ जमकर निशाना साधते हुए कहीं। पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक नारायण पट्टा, भूपेन्द्र सिंह मरावी,बसंत सिंह एवं पूर्व विधायक मधु भगत उपस्थित रही।
भाजपा पर आरोप लगाते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजपति ने कहा 22 विधायको में से 6 मंत्रियों का इस्तिफा लिया और राज्यपाल ने मंत्री होते हुए पद और गोपनियता के खिलाफ जाकर कृत्य किया था, उसके बाद सौदा हुआ बात 25 की हुई और अगर भारतीय जनता पार्टी शामिल होते है तो 10 और देगे, जो मंत्री है उन्हे 50 मिलेगा। उन्होने कहा बिसाहूलाल और हम मित्र थे, तो उस मित्र को यह सोचना गद्दारी करने से पहले सोचना था कि मेरा मित्र विधानसभा अध्यक्ष नही रहेगा। पहला तीर बिसाहूलाल ने मेरे ऊपर चलाया। अर्जुन ने पूछा श्री कृष्ण से की हे प्रभु यह आप क्या कर रहे है। यहां तो काका, चाचा, बाबा खड़े है। तो श्री कृष्ण कहते चिंता मत करो पहला बाण उन्होने चलाया है। न्याय और अन्याय, पाप और पुण्य सनातन धर्म के अंग है। लेकतंत्र को मारने के लिए एसा पैतरा भारतीय जनता पार्टी ने बनाया और उसके पीछे संगठन के आदर्श, उनकी नैतिकता,उनका चाल, उनका चरित्र कहा चला गया। 
उन्होने कहा हम अपने विधायको के साथ आए है, और बताने आए है पैसा खा के अपने आप को इस्तिफा दे दिया। अनूपपुर की आम मतदाता से पूछा की मै इस्तिफा दे रहा हॅ, ५० खा रहा हॅू लोग इससे सहमत है जिस मतदाता ने आपको चुनकर यहां तक पहुंचाया था उनसे तो पूछ लेते। कांग्रेस ने इतनी बार मंत्री बनाया था, लेकिन अभी आप तीन महीने तक लटके रहे और अभी तक विभाग भी नही मिल पाया है। कल को आदर्श आचार संहिता लग जाएगा, क्यो करोगे पांच साल के लिए विधायक बने थे, अब २ माह बाद विधायक भी नही रहोगे और न ही मंत्री रहोगे।
मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए प्रजापति ने कहा कि एैसा कृत्य तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी किया है, जो एक महीने तक अकेले मुख्यमंत्री रहे, उसके बाद पांच मंत्री और उसके बाद 2 जुलाई को तीन महीने बाद पूरे मंत्री लेकिन 10 दिनो तक काई विभाग नही दिया गया। संविधान और लोकतंत्र का माखौल नही तो और क्या है।
एनपी प्रजापति ने कहा और यही तो प्रमाण है जो बिके वहीं मंत्री बने,शिवराज बोलते है कि हमने कांग्रेस सरकार गिराई, ये तो बाद की बात है। मेरे पास तो प्रमाण है, सुप्रिम कोर्ट का कि शिवराज सिंह चौहान ने उन 22 विधायको के पक्ष में उनके हस्ताक्षर करवाए और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ कोर्ट में नोटिस जारी करवाया किये विधायक आपके सम्मुख पेश नही होगे, इनका इस्तिफा स्वीकार करो, जिसमें सुप्रिम कोर्ट ने कहा नही ये अध्यक्ष से संबंधित है आप उनके पास जाइए।


फुनगा में 2 अतिरिक्त कक्ष एवं 2 प्रयोगशाला के लिए कैबिनेट मंत्री एवं सांसद ने किया भूमिपूजन



62 लाख की लागत से 8 माह में होगा निर्माण
अनूपपुर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरह ही गांव का निवासी हूं, गांव की समस्याओं को विधिवत रूप से समझता हूं,और विकास के लिए समस्त बुनियादी सुविधाओं को लाने के लिए सदैव प्रयासरत हूँ। शुक्रवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह एवं सांसद हिमाद्रि सिंह ने शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय फुनगा में 2 अतिरिक्त कक्ष एवं 2 प्रयोगशालाओं के निर्माण कार्य का भूमिपूजन के दौरान कहा।
उन्होने कहा विकास के लिए शिक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्नत कृषि सहित वर्तमान समय में रोजगार उपयोगी शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। उत्कृष्ट शैक्षणिक सुविधाओं हेतु शासन सतत रूप से लगा हुआ है। मंत्री ने अभिभावको से अपील की है कि अपने बच्चों को प्राथमिक, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक शिक्षा के साथ उच्च शिक्षा हेतु भी प्रेरित करें, सहयोग प्रदान करें।
मंत्री ने कहा लोग शासकीय विद्यालयों की अपेक्षा निजी विद्यालयों को पसंद करते हैं, इस मन:स्थिति में परिवर्तन लाने के लिए शासकीय शिक्षा प्रणाली में उत्कृष्टता लाने के प्रयास करूँगा। ऐसे विद्यालय की संकल्पना की है जिसमें वर्तमान समय में देश के नामी उत्कृष्ट विद्यालयों में उपस्थित समस्त सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। शीघ्र ही ऐसे विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। अनूपपुर जिले को प्रदेश का आदर्श जिला बनाने हेतु मेरे प्रयास जारी रहेगा।
उल्लेखनीय है कि उक्त कक्षों एवं प्रयोगशाला का निर्माण का कार्य 8 माह में पूर्ण किया जाएगा। इस कार्य लागत 62 लाख रुपए है।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राए सम्मानित, दिव्यांग को सहायक उपकरण का वितरण
कैबिनेट मंत्री ने विद्यालय में परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरुष्कृत किया गया। प्रतीकात्मक रूप से विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। 12 दिव्यांगजनो को ट्राईसिकल एवं 12 दिव्यांगजनो को श्रवण यंत्र दिये गए।

कॉलरी कर्मचारी से लूट के मामले में फरार सभी चार आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक, मोबाइल व नगदी जब्त



दो पूर्व में हो चुके हैं गिरफ्तार
अनूपपुर। जैतहरी के पचौहा गांव निवासी राजनगर कॉलरी कर्मचारी संजय कुमार राठौर के साथ 31 मई को नकाशपोश छह बदमाशों द्वारा की गई लूटपाट के मामले में पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व पुलिस ने इस प्रकरण में गिरोह के एक नाबालिग किशोर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि प्रकरण में शामिल चार अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों में 23 वर्षीय मनोज सिंह गोंड पिता परमेश्वर सिंह गोंड निवासी करहनी थाना मरवाही छत्तीसगढ़, 22 वर्षीय बाबूलाल पनिका पिता भूपराम पनिका, 24 वर्षीय पुष्पेन्द्र गौतम पिता साधाराम गौतम एवं 23 वर्षीय प्रेम सिंह पिता समजू सिंह तीनों निवासी शिकारपुर थाना भालूमाड़ा को गिरफ्तार किया गया है। अतिक्ति पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों ने पूछताछ  में कुल 6 लोगों के साथ मिलकर लूट करने की बात स्वीकारी है। पुलिस ने चारो आरोपियों से घटना में उपयोग किए गए 2 बाइक, लूट किए गए 4 मोबाइल एवं 2000 रूपए जब्त किया है। इसके पूर्व पुलिस ने 7 जुलाई को  अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जिसे न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है।
विदित हो कि 31 मई को कॉलरी कर्मचारी संजय कुमार राठौर पिता भैया लाल राठौर पचैहा से राजनगर कॉलरी जा रहा था, तभी सोन नदी व बरबसपुर के बीच ढाल पर दो बाइको पर सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट करते हुए 25300 रूपए नगद, मोबाईल, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस, खदान का परिचय पत्र लूट कर भाग गए थे। जिसपर पीडि़त ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

गुरुवार, 9 जुलाई 2020

सरकार गिराने पुष्पराजगढ़ विधायक ने करवाया था नर्मदा महोत्सव-बिसाहूलाल सिंह



40 सालो तक देश में नही आएगी कांग्रेस,भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
अनूपपुरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने अनूपपुर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान गुरूवार को कांग्रेस व पुष्पराजगढ़ विधायक पर पर जमकर भड़ास निकालते हुए कहा पूरे भारत में कांग्रेस समाप्त हो चुकी है, एक समय था जब उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, उड़ीसा, महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार होती थी। कांग्रेस का शासन खत्म होने का कारण है कि आज कांग्रेस जवाहरलाल, इंदिरा, राजीव की कांग्रेस नही है। प्रदेश में ऐसी कांग्रेस रह गई है जो चाटुकारिता, भाई-भतीजावाद, लूटखोरी जैसे कामों में लिप्त रहते हैं। 40 सालो तक देश में कांग्रेस नही आएगी। प्रदेश में 1 करोड़ 93 लाख आदिवासियों के लिए अंबेडकर ने संविधान में आरक्षण दिया और बढऩे का मौका दिया। कांग्रेस आदिवासियो को नही पहचानती है। आदिवासी क्षेत्र में रहने वाले सर्व समाज आदिवासी है। केन्द्र सरकार व म.प्र. सरकार वचन बद्घ है की हम आदिवासी क्षेत्रों को आगे बढ़ाएगें। कमलनाथ  पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कमलनाथ कार से दौरा नही किए गगन बिहारी है, गरीबो किसानो का दुखदर्द कैसे जान सकते है।
कांग्रेस ने बुलाया था झूठ
मंत्री ने अपनी कांग्रेस छोडऩे की कहानी बताते हुए कहा पिछले चुनाव में कांग्रेस ने झूठ बुलवाया किसानो से 2 लाख तक का कर्ज माफी,कन्या विवाह,वृद्वा पेंसन बेरोजगार युवाओं बेरोजगारी भत्ता देने की बात। एक साल बाद कमलनाथ के पास कहा की वचन पालन की बात कहीं तो कहते जाओ फालतू बात मत करो। जिसके बाद  सबसे पहले इस्तीफा दिया।  सिंधिया नही भी आते तब भी हम सरकार गिरा देते।
जिले के फ्लाईओव्हर, 200 बिस्तरों के अस्पताल, चचाई में 660 मेगावाट का पावर प्लांट का लोकार्पण मुख्यमंत्री करने की बात कही।

पुष्पराजगढ़ विधायक पर साधा निशाना

 मंत्री ने कहा नर्मदा मईया की उम्र 35 हजार करोड़ वर्ष है और गंगा मईया की 7 हजार करोड वर्ष है। मॉ नर्मदा श्रद्घा का प्रतीक है जो भक्ति भाव से नर्मदा मईया के पास गया उसका कल्याण होगा और जो नर्मदा मईया में जाकर अपने स्वागत के लिए गुंदुम बजवाया वो 15 दिन में ही चले जाते है। नर्मदा कार्यक्रम में कमलनाथ से कहा था आप 15 दिन में चले जाओंगे। इसके पहले मुरारी देसाई, चरण सिंह और उम भारती उदाहरण है। पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल को धन्यवाद देता हू जो की कमलनाथ को हटवाने का कार्य किया। दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कांग्रेस में दिग्विजय सिंह को शेर मानते है, जो कमलनाथ को खा गए।
पुष्पराजगढ़ के विधायक पर निशाना साधते हुए कहा विधायक बनने के बाद विधायक फरार एक वर्ष तक रहे, कारण 5 लाख रूपए देकर अपने बेटे का मेडिकल में प्रवेश करवाया था। उन्होने बताया दिल्ली में विवेक तन्खा मिला तो उन्होने बताया पुष्पराजगढ़ विधायक मेरे पास अपनी जमानत कराने आया था और कहा की 10 लाख लेकर मेरी जमानत करा दो, कपिल सिब्बल से कह जमानत करा दी और जमानत के बाद पैसे देने के समय छिपा रहा। वह पत्र मेरे पास है जिसमें कपिल सिब्बल ने विवेक तन्खा को लिखा है कि अगर फुंदेलाल पैसा नही देता है आप देगे।
 मंचासीन भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों से सबसे ज्यादा सौभाग्यशाली मै हॅू। कारण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुझे निजी विमान से बुलाकर अपने बंगले में पार्टी का सदस्यता दिलाई। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य बनने में गर्व महसूस हो रहा है। जिले में जिस किसी ने भी भाजपा पार्टी की सदस्यता ली है उसे या तो भाजपा जिलाध्यक्ष या पूर्व विधायक रामलाल रौतेल ने सदस्यता दिलाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा का सदस्य बना और आदिवासी क्षेत्र से आए मुझ आदिवासी को इतना बड़ा सम्मान दिया। शिवराज सिह ने पत्रकारो के सामने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
आयोजन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल, जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम, पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल, सुदामा सिंह, अनिल गुप्ता, सिद्घार्थ शिव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदासपुरी, आधाराम वैश्य, अनुसूचिज जाति के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष रूपमती सिंह, कोतमा नपाध्यक्ष मोहनी वर्मा, पूर्व महिला अध्यक्ष मीना तनवर,मनोज द्विवेदी, शिवरतन वर्मा, सत्यनारायण सोनी,वीरेन्द्र प्रताप सिंह, धन्नू पटेल, कृष्णानंद द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री नपा जैतहरी में 1 करोड़ 80 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों की दी सौगात



अंकिता को कैबिनेट मंत्री ने किया पुरस्कृत
अनूपपुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने 9 जुलाई को नगर पालिका जैतहरी में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 1 करोड़ 80 लाख से अधिक की सौगात दी। कैबिनेट मंत्री ने जैतहरी में 50 लाख की लागत सामुदायिक भवन, 50 लाख की लागत बाजार कॉम्प्लेक्स निर्माण, स्कूल भवन निर्माण के लिए 20 लाख, वार्ड क्र. 4 से 12 पहुँच मार्ग पी.सी.सी. निर्माण के लिए 12 लाख, कॉलेज पहुँच मार्ग के लिए 5 लाख, मुक्तिधाम में पेवर ब्लॉक कार्य 5 लाख, वार्ड न. 6 से 11 को जोडऩे वाली पेवर ब्लॉक निर्माण 5 लाख, वार्ड नं. 12 पीसीसी मार्ग निर्माण 10 लाख, वार्ड नं. 6 में पेवर ब्लॉक निर्माण लागत 6 लाख, वार्ड नं. 3 में मुक्तिधाम में बाउंड्रीवाल निर्माण लागत 12 लाख एवं वार्ड नं. 9 में पानी की टंकी की बाउण्ड्रीवाल निर्माण 5 लाख का भूमि पूजन किया गया। नगरपालिका जैतहरी आगमन पर श्री सिंह का भव्य स्वागत किया गया। भूमिपूजन के दौरान कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी, पूर्व विधायक रामलाल रौतेल, दिलीप जायसवाल, नपा अध्यक्ष जैतहरी नवरत्नी शुक्ला, पूर्व नपा अध्यक्ष अनिल गुप्ता सयहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
हाई स्कूल परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अंकिता को कैबिनेट मंत्री ने किया पुरस्कृत
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने जैतहरी के जिले की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अंकिता प्रजापति को पुरुष्कृत किया। उन्होने अंकिता प्रजापति को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी एवं जिले के अन्य छात्र छात्राओं को अंकिता से प्रेरणा लेकर शिक्षा में ऐसी ही उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 72वें स्थापना दिवस पर कोतमा, बिजुरी में सदस्यो ने किया पौधरोपण



अनूपपुर। दुनिया के सबसे बड़े छात्र संघ अखिल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 72वें स्थापना दिवस 9 जुलाई को जिसका उद्देश्य छात्र हित व राष्ट्रहित है। विद्यार्थी परिषद का नारा है ज्ञान, शील और एकता जैसे नारे को लेकर आगे बढ़ती है। 9 जुलाई को कार्यकर्ताओं ने कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ शासकीय महाविद्यालय कोतमा और बिजुरी में पौधरोपण कर समाज को पार्यवरण के प्रति लोगो को जरगरूक किया। इस दौरान कोतमा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सजल जैन, जिला सह संयोजक नीतिश सिंह, कीर्ति राज जैन, नगरध्यक्ष रवि सोनी, सौरभ पांडे, आदर्श केसरवानी, गोलू सरदार, अनमोल गोधवानी, आदर्श केशरवानी,  स्वीटी जैन, शिवानी ताम्रकार, तनु जैन, गीता चौधरी, आयुष राव, आदित्य साकेत, अंकित नामदेव, किशन सोनी, लाल अभिषेक सिंह,आदित्य तिवारी, रोहित गुप्ता, शरद शर्मा बिजुरी में प्रांतकरकर्णी सदस्य आकाश केशरवानी ,नगर मंत्री सुरेंद्र महरा ,नगर सहमंत्री, संस्कार केशरवानी, सोनू राय, आकाश गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष, सन्नी पटेल,अमित कुमार साहू,पूर्व कार्यकर्ता सिद्धान्त पाठक, प्रयाग पाण्डेय,विमल गुप्ता, सहित कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

मूलभूत सुविधाओं एवं अधोसंरचनाओ पर सभी का होगा विकास- कैबिनेट मंत्री

परासी में नलजल योजना एवं सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन
अनूपपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में समूचे प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी। हर वर्ग, हर धर्म, हर तबके के लोगों को चाहे शहरी क्षेत्र हो अथवा ग्रामीण, विकास कार्य तेज गति से किये जाएँगे। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए हर घर जल की सुविधा, बिजली, सिंचाई के साधन, आवागमन के उच्च गुणवत्तापूर्ण मार्ग समस्त अधोसंरचनाओ के विकास के लिए कार्य किए जाएँगे। अनूपपुर क्षेत्र के विकास कार्यों हेतु मैं सदैव प्राथमिकता के साथ प्रयास में लगा रहूँगा। उक्त आशय का विचार मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने गुरूवार को भोपाल से अनूपपुर आने पर ग्राम परासी में अपने स्वागत के दौरान कही। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने ग्राम परासी में 2 करोड़ 84 लाख 74 हजार एवं 99 लाख 46 हजार लागत से जमुना-परासी-धुरवासिन मार्ग एवं आवर्धन नल जल योजना का भूमि पूजन किया।
मंत्री ने कहा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं, सिंचाई के साधन की उपलब्धता, जल प्रदाय व्यवस्था हेतु करोड़ों के कार्य स्वीकृत हो चुके हैं। जिनमे शीघ्र कार्य प्रारम्भ होंगे। जिसमें धनपुरी एवं चोलना जलाशय हेतु बजट स्वीकृति हो चुकी है, जिससे स्थानीय जनो को सिंचाई के साधन प्राप्त होंगी। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार हेतु शीघ्र ही 10 उप स्वास्थ्य केंद्रों में निर्माण कार्य चालू होगा। प्रदेश के साथ साथ अनूपपुर के स्थानीय जनो की समस्याओं के निराकरण हेतु मैं पूरी तत्परता से लगा हूँ।
कोरोना से बचाव व सुरक्षा उपायों को अपनाने की दी समझाइश
कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि कोरोना का संकट अभी खत्म नही हुआ है, कोरोना से लड़ाई का प्रयास जारी है। समस्त नागरिकों से अपील है कि कोरोना से बचाव हेतु सुरक्षा उपायों का पालन करें। सार्वजनिक स्थलों में जाने पर अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें एवं नियमित रूप से साबुन से हाथ साफ करते रहें अथवा सैनिटाईजर का प्रयोग करें। कोरोना से लड़ाई हेतु योद्धा बनकर सहयोग करें।
कार्यपालन यंत्री पीएचई संतोष साल्वे ने बताया कि आवर्धन नल जल योजना अंतर्गत ग्राम परासी में जो घर छूट गए थे उन सभी को आवर्धन नल जल प्रदाय योजना में शामिल किया गया है, परासी के हर घर में 6 माह के अंदर जल पहुँचेगा। जिले के हर नागरिक के घर तक जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल जल पहुँचाने हेतु अनवरत रूप से कार्य जारी है। शासन की मंशानुसार 2024 तक जिले के हर घर में नल जल सुविधा होगी। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग अनिल मिश्रा ने बताया कि जमुना परासी धुरवासिन मार्ग लम्बाई 7 किमी का कार्य 9 माह की अवधि में पूर्ण कर लिया जाएगा। मार्ग की फार्मेशन विड्थ 3.75 मीटर एवं कुल चौड़ाई 7.5 मीटर रहेगी।
कार्यक्रम में  कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, एसडीएम कमलेश पुरी, नगरपरिषद पसान पूर्वअध्यक्ष रामअवध सिंह, ग्राम पंचायत परासी सरपंच वीरेंद्र सिंह सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, अन्य विभागीय अधिकारी,आमजन उपस्थित रहे।

बुधवार, 8 जुलाई 2020

अनूपपुर कोरोना -2 में 2,संक्रमित मुम्बई से लौटे युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

ग्राम लमसरई में बना कंटेनमेंट जोन
अनूपपुर कोरोना मुक्त के बाद अनूपपुर जिले में कोरोना संक्रमण की वापसी मंगलवार को कोतमा से हुई 9 जुलाई को पुष्पराजगढ़ में 1 कोरोना संक्रमित 21 वर्षीय युवक मुम्बई से 6 जुलाई को ग्राम लमसरई आया जिसमे कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। हलांकि युवक हॉटस्पॉट से आगमन पर स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सक्रियता से कार्यवाही कर सूचना दी एवं नमूना जाँच के लिए लिया गया। जबलपुर से 8 जुलाई देर रात प्राप्त रिपोर्ट में युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई होने के बाद कोविड केयर सेंटर अनूपपुर में लाया कर स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार पर उपचार किया जा रहा है।
गुरूवार को सिविल सर्जन डॉ एससीराय ने बताया कि युवक के कोरोना की जांच की पुष्टि के बाद उपचार जारी है,युवक का स्वास्थ्य स्थिर है एवं कोई भी लक्षण परिलक्षित नही है।
एसडीएम पुष्पराजगढ़ विजय डहेरिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण की पुष्टि होते ही सम्बंधित व्यक्ति को कोविड केयर सेंटर अनूपपुर भेज दिया गया। ग्राम लमसरई की व्यावहारिक सीमा को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है, युवक के परिवारजनों को आइसोलेट कर दिया गया है एवं स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार स्वास्थ्य दल द्वारा स्क्रीनिंग की कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त 1372 कोरोना जाँच रिपोर्ट में 1341 व्यक्ति कोरोना निगेटिव रहे, 31 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। अब तक कोरोना संक्रमण प्राप्त 29 मरीज स्वस्थ होने पर घर जा चुके है। वर्तमान में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव प्रकरण की संख्या 2 है। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि डरें नहीं, सावधानी बरतें। कोरोना से सुरक्षा एवं बचाव सुनिश्चित करने हेतु समस्त उपायों को अपनाकर शासन प्रशासन का सहयोग करें।



आकाशीय बिजली गिरने से पंचायत सचिव की मौत



अनूपपुर। जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत छोहरी के गांव छोहरी में 8 जुलाई की दोपहर खेत की जुताई का काम करा रहे ग्राम पंचायत सचिव 37 वर्षीय सुखन सिंह की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हो गई। खेत की जुताई के दौरान सचिव का भाई और पिता भी मौजूद थे। लेकिन तीनों के बीच 100-200 मीटर का फासला था। इसी दौरान दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदला और बारिश से पूर्व आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में सचिव सुखन सिंह आ गए।  परिजनों ने घटना को भांपते सुखन सिंह की ओर दौड़ लगाई। लेकिन तबतक सुखन सिंह मौके पर झुलसकर गिर गया और मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां पंचनामा एवं पोस्टमार्टम उपरांत पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सर्वो में रमेश सिंह आगे, पार्टी नही कर पा रही उम्मीदवार का चयन


उप चुनाव में उम्मीदवार को लेकर कार्यकर्ताओं में छिड़ी जंग
अनूपपुरउप चुनाव की घोषणा पूर्व ही अनूपपुर विधानसभा में जबरदस्त चुनावी माहौल बन चुका है। कांगे्रस छोड़ भाजपा में आये कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह भाजपा के उम्मीदवार होंगे। जबकि कांग्रेस में तमाम नामों के आगे केवल एक की चर्चा पार्टी के अन्दर और बाहर दोनो ही जगह हो रही है। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रमेश कुमार सिंह जिनके नाम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किये गये सर्वो में रमेश कुमार सिंह के उभर कर आया है,जिससे कार्यकर्ताओं ने पार्टी से उम्मीदवार बनाये जाने की मांग की है। जबकि रमेश कुमार सिंह अभी मैदान में नही उतरे है,शासकीय सेवा होने के बाद भी कार्यकर्ताओं की पहली पसंद बन है।
उप चुनाव घोषित नहीं होने से कांग्रेस ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। लेकिन भाजपा ने अनाधिकृत रूप से अपने पत्ते खोल चुकी है बिसाहूलाल सिंह की उम्मीदवारी लगभग तय हो चुकी है। लेकिन कांग्रेस की उम्मीदवारी को लेकर असमंजस की स्थिति आज भी बनी हुई है। कांग्रेस के नामों के आगे रमेश कुमार सिंह ही बिसाहूलाल सिंह को चुनौती देते दिख रहे हैं। कांग्रेस के काफी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर रमेश कुमार के नाम चर्चा कर लोगो तक इस नाम को पहुंचा रहे है। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और यह जनहित के लिए मैदान में नौकरी छोड़ कर आ रहे हैं इस पर जनता इनके नाम को लेकर सभ्भावनाएं तलाश रही है। विधानसभा अनूपपुर के निवासी रमेश सिंह होने से अच्छा खासा समर्थन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में मिलता दिख रहा है। अनूपपुर में 1,64,248 मतदाता हैं, जिसमें 84,848 मतदाता पुरुष और 79,397 मतदाता महिला है।
अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से बिसाहूलाल सिंह एवं रामलाल रौतेल का कब्जा बना रहा, लेकिन रमेश  सिंह के नाम उपचुनाव के लिए जनता के पटल पर आया तो जानता ने एक बारगी में उनकी उम्मीदवारी पर मन बना रही है। नाम तो कांग्रेस में कई चले लेकिन उन सभी नामों को जनता ने नकार है। मतदाता अब सोहागपुर विधानसभा में जिस तरह से कांग्रेस और भाजपा को किनारे कर शबनम मौसी एकदम नये उम्मीदवार को विजय श्री दिलाया था ठीक उसी तरह रमेश सिंह पर मना रही है।
वही अभी तक इस बात को लेकर रमेश सिंह ने भी अपने पत्ते नही खोले है। इसके पूर्व इनका नाम लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से भी चला लेकिन हिमाद्री सिंह के कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने से चर्चा नही हुई। बिसाहूलाल सिंह के अचानक भाजपा में आने से अनूपपुर विधानसभा काग्रेस में योग्या उम्मीदवार की तलाश शुरू हुई तो सबसे पहले लोगो को रमेश कुमार सिंह का नाम आने से उत्साहित कार्यकर्ताओ ने इसका प्रचार भी शुरू कर दिया। नेता विहिन नजर आने वाली कांग्रेस में रमेश कुमार  का नाम आने से मुकाबले में खड़ी हो गई। लोगों को चुनाव की घोषणा का इंतजार है और कांग्रेस को रमेश सिंह के नाम की हरी झंडी का।
कार्यकर्ताओं ने रमेश सिंह के नाम पर कांग्रेस का प्रचार गांवो से लेकर शहर तक तेजी से कर रहे हैं। इससे कांग्रेस को चुनाव में सहयोग मिलेगा आवश्यकता है कांग्रेस के आलाकमान की घोषणा का। कांग्रेस को चाहिये समय रहते उम्मीदवार की घोषणा करे ताकि उम्मीदवार को प्रचार के लिए समय मिल सके।
जिस तरह से भाजपा दो गुट में बटी है इसका फयदा कांग्रेस समय रहते उठा सकती है। भाजपा में जमुना और अनूपपुर की लड़ाई चल रही है इससे उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को परेशानी हो सकती है। भाजपा के अति उत्साहित कार्यकर्ताओं ने यह मान लिया है कि भाजपा उम्मीदवार बिसाहूलाल की जीत तय है और मंत्री बने  बिसाहूलाल के आगे पीछे हो रहे है। ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस की संस्कृति भाजपा में शामिल हो गई।
अनूपपुर विधानसभा में दो नाम प्रचलित है बिसाहूलाल सिंह और रामलाल रौतेल किन्तु आज रमेश सिंह की पहचान भी लोगो तक पहुंच रही है। इससे कांग्रेस का आसानी होगी। अन्य दावेदार ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत तक सीमित है ऐसे में कार्यकर्ताओ की पंसद को नकरा नही जा सकता।


अनूपपुर में फिट अभियोजन-ग्रीन अभियोजन अभियान की शुरू

अनूपपुर में फिट अभियोजन-ग्रीन अभियोजन अभियान की शुरू
अनूपपुर वैश्विक महामारी कोविड-19 के इस दौर में स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ानें के लिए संचालक मप्र.अभियोजन ने फिट एण्ड फास्ट अभियोजन एवं क्लीन एण्ड ग्रीन अभियान को शुराम्भ किया है। जिसमें विभाग के प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अभियान में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दिखा रहे हैं। इससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अपनी दिनचर्या में योग, व्यायाम एवं मेडिटेशन को शामिल किया जा रहा है दूसरी तरफ पर्यावरण को ग्रीन एवं क्लीन करने के लिए भी सतत एवं प्रभावी प्रयास किए जा रहें हैं।
बुधवार को मीडिया प्रभारी राकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि माह जुलाई,अगस्त में संचालक अभियोजन ने दो नवाचारी अभियान की शुरूआत की है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता को देखते हुए कार्यालयों में ई-मेल एवं पेपरलेस वर्किग को बढ़ावा दिया गया और कार्यालय एवं अपने निवास स्थान के आस-पास साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रमों की शुरूआत करने एवं आम-नागरिकों को भी इसमें जोड़े जाने के निर्देश दिये है। कोविड-19 जैसी महामारी से निपटने के लिए सोशल-डिस्टेशिंग एवं मानक सुरक्षा के नियमों को बताते हुए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय बतायें गए।
पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के साथ भी हो न्याय
प्रभारी अभियोजन अधिकारी हेमंत अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान परिवेश के व्यस्त दौर में व्यक्ति पर्यावरण एवं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को खोता जा रहा है, जिसका परिणाम कोरोना जैसी महामारी के रूप में व्यापक स्तर पर दिखाई दे रहा है। संचालक पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा पर्यावरण एवं मानव संसाधन के न्यायहित में इन कार्यक्रमों की शुरूआत की गई है जो कि एक सफल जीवन की आधारशिला भी है। जिला स्तर पर व्हाटसअप समूह बनाते हुए फिजिकल एक्टिविटी के विषय में जानकारी देने के साथ-साथ उत्साहवर्धन भी किया जा रहा है।

दोहरे हत्याकांड का का खुलासा: एक प्रेमिका दो प्रेमी बना हत्या का कारण

नबालिक सहित दो गिरफ्तार, भेजे गये न्यायिक अभिरक्षा  अनूपपुर। एक प्रेमिका दो प्रेमी के विवाद में एक प्रेमी युवक ने अपने नाबालिग साथी के साथ म...