अनूपपुर। कोतवाली
थाना से एक किलोमीटर दूर अनूपपुर नगरीय सीमा से सटे करीहबाह गांव में सोमवार १६
अप्रैल की सुबह लगभग २७ वर्षीय अज्ञात युवक का शव आम की पेड़ से लटका पाया गया।
जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने १०० डायल वाहन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने
शव का पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार
सुबह ८ बजे के आसपास गांव के दो किशोर अपनी मवेशी ढूढने चंदास नदी पार गए थे, जहां एक पेड़ के पास
किसी युवक के खड़े होने का आभास हुआ। इसी दौरान हल्की तेज हवाओं में युवक के शरीर
को घूमता देखकर दोनों किशोर नजदीक आकर देखा तो किसी अज्ञात युवक फांसी के फंदे पर
झूल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार युवक आज-कल में ही फंासी लगाई होगी।
सोमवार, 16 अप्रैल 2018
करौधी में शतप्रतिशत विद्युतिकरण हेतु लगा शिविर
अनूपपुर। कार्यपालन
अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लिमि. प्रमोद गेड$ाम एवं सहायक अभियंता अखिलेश पटीदार की
उपस्थित में ग्राम स्वराज के अभियान के तहत करौधी में शतप्रतिशत विद्युतिकरण हेतु
शिविर लगाया गया। शिविर में ग्राम करौधी के बहोरीलाल, शम्भू, सीता बाई, मोहन लाल, समेत कुल १० लोगों
को नए विद्युत कनेक्शन दिये गये।
नर्मदा नदी को अविरल एवं स्वच्छ बनाने एक साथ उठे हजारो हाथ
अनूपपुर।
पवित्र नगरी अमरकंटक में प्रदेश की जीवन रेखा मॉ नर्मदा नदी की धारा को अविरल तथा
स्वच्छ बनाने के उदेश्य से जिला प्रशासन, जन
अभियान परिषद एवं नगरपंचायत अमरकंटक के संयुक्त तत्वाधान में अभियान चलाकर १५
अप्रैल से सातवां अभियान शुरू किया गया। अभियान को सफल बनाने हजारों हाथ एक साथ उठ
खडे हुए। जिसमें साधु संत, आमजन, तीर्थयात्री व
पर्यटक भी शामिल रहे। अभियान के प्रथम दिन सावित्री सरोवर एवं मां नर्मदा मंदिर के
पीछे की सफाई की गई। अभियान के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभा पनारिया, वन विद्यालय अमरकंटक
के प्रशिक्षुओं, नाई
उडान सामाजिक संस्था के प्रतिनिणियों, प्रस्फुटन
समिति के सदस्यों, स्थानीय
व्यापारियों सहित सब लोगों ने सुबह ८ से १० बजे तक अपनी जोर अजमाइश की। अभियान की
सफलता से प्रोत्साहित होकर इसे तीन दिवसीय स्वरूप प्रदान किया गया।
जनजातीय दर्शन को पाठ्यक्रम बनाने से आवश्यकता- बी.के. अग्रवाल
इंगांराजवि
में जनजातीय दर्शन पर कार्यशाला प्रारंभ
अनूपपुर। इंदिरा
गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकटंक में सोमवार से मध्य भारत के
जनजातियों पर आधारित कार्यशाला प्रारंभ हुई। कार्यशाला में जनजातीय दर्शन को
बहु-उपयोगी बताते हुए वर्तमान समय में इसे उच्च शिक्षा और शोध के पाठ्यक्रम का भाग
बनाने का सुझाव दिया गया। नार्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी के प्रो.बी.के. अग्रवाल
ने कहा कि जनजातियों का दर्शन विकसित समाज के दर्शन से कई मायनों में अलग है। अभी
तक इसे भारतीय दर्शन में उचित स्थान नहीं मिल सका है। यदि इस पर अध्ययन और शोध
किया जाए तो जनजातियों की कई प्रकार की विचारधाराओं और उनके सामाजिक मूल्यों को
समझन में मदद मिल सकती है। उन्होंने जनजातीय दर्शन को पाठ्यक्रम में उचित
प्रतिनिधित्व देने का सुझाव दिया। बस्तर, छत्तीसगढ़
के प्रगतिशील किसान डॉ. राजा राम त्रिपाठी ने कहा कि जनजातियों की कई परंपराओं से
विकसित समाज प्रेरणा ले सकता है। उनके द्वारा महिलाओं को समाज में दिया गया स्थान
हो या प्रकृति के साथ तारतम्य बनाकर स्वस्थ रहना और कई बीमारियों को दूर करने वाली
दवाइयां बनाना इसका उदाहरण हैं। उन्होंने प्रकृति की भाषा और क्षमता को पहचान कर
इसे अपने जीवन का अभिन्न भाग बना लिया है। कुलपति प्रो. टी.वी. कटटीमनी ने
जनजातियों के ज्ञान को सहजने के लिए हर संभव कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने
कहा कि विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से जनजातियों के ज्ञान को संरक्षित कर इसका
लाभ समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। निदेशक (अकादमिक) प्रो. आलोक श्रोत्रिय
ने जनजातियों की प्रकृति के साथ तारतम्यता का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके पीछे
उनकी पीढ़ी दर पीढ़ी सहेजा गया ज्ञान है जो उनके जीवन को आज भी दैवीयकरण और
मानवीयकरण करने में मदद देता है। इसी वजह से वे जीवन में संसाधनों का अभाव होते
हुए भी वे प्रकृति के प्रति प्रशंसा का भाव रखते हैं। कार्यशाला का आयोजन जनजातीय
अध्ययन विभाग और इंडियन काउंसिल ऑफ फिलोसोफिकल रिसर्च के संयुक्त तत्वावधान में
किया गया। उद्घाटन सत्र का संचालन डॉ. अमित सोनी ने किया। संयोजन डॉ. राकेश सोनी
का है। इस अवसर पर डॉ. नरसिंह कुमार की लिखी और संपादित दो पुस्तकों का भी विमोचन
हुआ।
कुरजा कॉलरी द्वारा अधिग्रहित पर प्रभावित किसानो का जल्द मिलेगा नौकरी व मुवाजा
अनूपपुर।
विगत दिवस भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल बरगवां में कुरजा कॉलरी द्वारा अधिग्रहित जमीन
की समस्या को लेकर संसदीय समिति कोयला व इस्पात अध्यक्ष राकेश सिंह सांसद जबलपुर
एवं बी. आर. रेड्डी अध्यक्ष सहप्रबंधक निदेशक एसईसीएल कोतमा-जमुना क्षेत्र एवं
हसदेव कोरजा के किसानों की नौकरी एवं मुआवजा के विषय मे मुलाकात की एवं उनकी
समस्यों से अवगत होने हुए प्रभावित किसानो से चर्चा की, जिस पर सांसद द्वारा
बताया गया कि एसईसीएल बोर्ड बिलासपुर की बैठक में कोरजा के किसानों की नौकरी व
मुआवजा का प्रस्ताव पास हो गया है। कुछ महीनों के अंदर ही हितग्राहियों को न्याय
जरूर मिलेगा। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व विधायक मिशाबंदी जुगुल किशोर गुप्ता, विंध्य विकास
प्राधिकरण के उपाध्यक्षरामदास पूरी, भाजपा
जिला उपाध्यक्ष लवकुश शुक्ला, मंडल
अध्यक्ष भाजपा पसान अजय द्विवेदी एवं संतोष अग्रवाल उपस्थित रहे।
पेंशन पाने बैंक के चक्कर काट रही दिव्यांग महिला ने शाखा प्रबंधक की अपर कलेक्टर से की शिकायत
अनूपपुर।
ग्राम पंचायत वेंकटनगर में निवास करने वाले दिव्यांग विमला गर्ग ने संयुक्त
कलेक्ट्रेट पहुंच अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी. तिवारी से वेंकटनगर में संचालित सेंट्रल
बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक आरसी प्रधान की शिकायत अपर कलेक्टर डॉ. आर. पी.
तिवारी से करते हुए बताया कि मै सेवा निवृत शिक्षिका के साथ एक पैर से दिव्यांग
हॅू। मेरा एक पुत्र वह भी दिव्यांग है। वहीं दो माह से अधिक समय हो जाने और मिलने
वाली पेंशन बैंक मैनेजर की मनमानी के कारण नही मिल पा रही हैं, जबकि यह राशि जिला
कोषालय द्वारा जारी कर दी गई और जब हम अपनी पेंशन की जानकारी लेने बैंक पहुंचते है
तो हमे बिना कुछ बताए हमारे साथ दुव्र्यवहार किया जाता है और लोन कि किश्त जो
निर्धारित है वही बैंक के मैनेजर द्वारा एक मुस्त दस हजार रूपए खाते से निकाल ली
गई जिसकी शिकायत पर धमकी दी जाती हैं, वही
मामले की जांच एलडीएम द्वारा किए जाने का निर्देश दिया गया है एवं विमला गर्ग ने
बताया कि दिसम्बर और जनवरी माह की पेंशन की राशि बैंक मैनेजर द्वारा नही दी जा रही
जबकि फरवरी और मार्च माह का मिल चुका है पिछले तीन माह से पेंशन के लिए चक्कर काट
रही लेकिन बैंक मैनेजर सहयोग न कर उल्टा अपमानित करते है। वहीं मैंने पचास हजार का
लोन लिया था जिसकी किश्त राशि निर्धारित है,
लेकिन मैनेजर द्वारा १० हजार लोन निकालने का कमीशन लिया जाता
है पेंशन राशि न मिलने और निर्धारित किश्त से अधिक रूपए लेने पर परिवार का गुजारा
करना मुश्किल हो गया है। वहीं जब इस संबंध में सेंट्रल बैंक प्रबंधक शाखा वेंकटनगर
आरसी प्रधान से बात कही गई तो उन्होने कहा कि विमला गर्ग द्वारा हमारी शाखा में
अपना एवं अपने पति की पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर रही है, हर वर्ष की भांति
प्रत्येक वर्ष जीवन प्रमाण पत्र /पुन: प्रमाण देना अनिवार्य होता है। विमला गर्ग
द्वारा एक पीपीओ में प्रमाण दिया गया परंतु दूसरे शाखा को प्रमाण पत्र प्राप्त नही
हुआ चूंकि दोनो पीपीओ अलग-अलग है इसलिए एक प्रमाण पत्र दोनो जगह नही लगाया जा
सकता। विमला गर्ग सुनने में असमर्थ है उन्हें ये कई बार समझाईश दी गई। इसी कारण एक
पेंशन की राशि शाखा द्वारा रोकी गई और साथ ही ऋ ण लेने के पहले विमला गर्ग द्वारा
स्वयं लिखित में दिया गया था कि मेरी पेंशन की राशि से १० हजार रुपए प्रति माह
लेकर पांच माह में मेरा ऋण समाप्त किया जाए।
प्रदेश में बढ़ते अत्याचार पर कांग्रेस की न्याय यात्रा १९ को
अनूपपुर।
गरीब, मजदूर, किसान, बेरोजगारो, महिला उत्पीडन, प्रदेश मे बढ़ रही
अराजकता के खिलाफ १९ अप्रैल को इंदिरा
तिराहे से लगभग ११ बजे निकाली जाएगी। जिला काग्रेंस कमेटी अध्यक्ष जय प्रकाश
अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में बढ़ रहे अत्याचार और अराजकता पर अंकुश लगाने के
लिए और प्रदेश सरकार द्वारा आमजनमानस को प्रताडित करना, महिला अपराध में
प्रदेश का अब्बल होना, बेरोजगारी
दर दिन प्रतिदिन वृद्धि होना, किसानों
पर अत्याचार करना बेहद ही चिंतनीय है। जिसको लेकर नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश शासन
अजय सिंह राहुल, मध्यप्रदेश
कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव की अगुआई में न्याय यात्रा निकालकर आमजनमानस को जगाने
का प्रयास किया जा रहा है, जिसमे
सभी जनता जनार्दन सहभागी बने और जनता को न्याय दिलाने तथा भाजपा सरकार की
जनविरोधी नीतियों से लड़ाई लडने सीधे सड़क
पर उतरे। वहीं यह न्याय यात्रा जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्रो में भ्रमण कर
ग्रामीण जनता से मिल प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचारो पर चर्चा करेगी। मुख्यमंत्री,मंत्रियों के घर हो रहा महिलाओं का शोषण किया -मंयक त्रिपाठी
अनूपपुर।
युवा कांग्रेस लोकसभा महासचिव मंयक त्रिपाठी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है
कि म.प्र. महिलाओं, बेटियों
पर बलात्कार, शोषण, अत्याचार के मामले
पर प्रथम पंक्ति पर पहुॅच चुका है। एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश
का मामा बना घूम रहा है, बेटी
पढ़ाओ बेटी बचाओ की बात करता है। लाडली लक्ष्मी योजना का ढोंग रचा रहा है। वहीं
दूसरी तरफ महिलाओं पर हर रोज अत्याचार और बलात्कार की घटनाए बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री अब प्रदेशवासियों से झूठ बोलना बंद कीजिए। शिवराज सरकार में महिला
सुरक्षा कानून की बात की जाती है। राजधानी में हबीबगंज स्टेशन में दिन दहाड़े
गेंगरेप की घटनाए हो गई। सबसे अधिक महिला उत्पीडऩ राजधानी मे हो रही है। हमारे
मुख्यमंत्री सो रहे है। मुख्यमंत्री जब अपने लोकनिर्माण मंत्री की बहु की
आत्महत्या पर उनके परिजनों को न्याय नहीं दिला पाए। उनके मंत्री यथावत अपनें पदों
पर बने हुए है। मुख्यमंत्री के मंत्रियों के घर पर महिलाओं का शोषण किया जा रहा
है। उन्हें इंसाफ के लिए नेता प्रतिपक्ष का साथ लेना पड़ा। तो आम जनता आम महिलाओं, बहु, बेटियों, का प्रदेश में क्या
हाल होगा। इसलिए लगातार प्रदेश में बलात्कार,
शोषण अत्याचार महिलाओं पर हो रहा है। जो महिलाओं को सुरक्षा
एवं सम्मान नहीं दे सकता वह प्रदेश को अब कैसे चला सकता है। प्रीति रघुवंशी को सही
न्याय तब मिलेगा जब मुख्यमंत्री एवं अत्याचारी मंत्री को भाजपा सरकार को 2018 में
जनता सत्ता से उखाड़ फेकेगी। महिलाओं के सम्मान में एवं प्रीति रघुवंशी को सच्चा
न्याय दिलानें कांग्रेस पार्टी अब मैदान में आ चुकी है। शिवराज सरकार का अंत अब तय
है।
सोमवती अमावस्या पर महिलाओ ने की परिक्रमा
अनूपपुर।
सोमवती अमावस्या पर 16 अप्रैल सोमवार को सुबह से ही सुहागिन महिलाओ द्वारा मंदिरो
में पहुंच विधि विधान से पूजन अर्चन कर तुलसी व पीपल वृक्ष की १०८ परिक्रमा कर
अपने सुहाग की रक्षा एवं उनकी लंबी आयु के लिए कामना की। धार्मिक मान्यताओ के
अनुसार इस दिन पूजा करने का उद्देश्य पति की खुशहाली के साथ समृद्वि की कामना की
जाती है। पर्व को लेकर धर्मस्थलो मे अन्य दिनो की अपेक्षा महिलाओ की ज्यादा भीड
देखी गई, जहां
महिलाएं परिक्रमा कर अपने पति की लंबी आयु मांग विशेष पूजन अर्चन कर प्रसाद ग्रहण
किया गया।
किसान मेले में 15 किसान हुए सम्मानित
अनूपपुर।
मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय किसान मेले में सांसद ज्ञान सिंह ने कहा कि
प्रदेश एवं केन्द्र सरकार ने अन्नदाता के पक्ष में आवश्यकता पडने पर सदैव पक्ष
लिया है। जब तक अन्नदाता खुश नहीं होगा तब तक देश में खुशहाली संभव नही है। इसी
सोच के साथ फसलो के उर्पाजन की व्यवस्था, ब्याज, ऋण में माफ, शून्य प्रशित व्याज
पर फसल ऋण, फसल
बीमा जैसे निर्णय लिए गए। किसान मेले के माध्यम से जिले के 6402 किसानों को 6 करोड
27 लाख रूपए का खातों में अंतरण किया गया।
किसान मेले में जिले के उन्नत 15 किसानों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया
गया। जिसमें तेजन सिंह, जय
करण ग्राम पडौर, अर्जुन लाल ग्राम
शिकारपुर, बालकरण
केवट ग्राम पथरौडी, सुरेश
तिवारी ग्राम ठोडहा, राम
कृपाल पटेल मौही, रोहित
कुमार कछराटोला शामिल हैं। इस अवसर पर
अभिनव प्रयास स्ट्रा-वेरी, फ्रेंच
बीन एवं मटर के उन्नत बीज से किसानों को हुए लाभ पर आधारित वीडियो फिल्म सम्पादन
बीजू थामस द्वारा किया गया है। मेले में कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय अमले ने
किसानों की समस्याओं का निदान किया। जिला स्तरीय किसान मेले में विभिन्न विकास
विभागों जिसमें कृषि विभाग, जन
सम्पर्क विभाग, आजीविका
परियोजना, पशुपालन
द्वारा छाया चित्र प्रदर्शनी लगाई गई थी। प्रदर्शनी में जन सम्पर्क विभाग की
प्रदर्शनी में सरकार की नीतियों, निर्णयों
तथा उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया था।
रविवार, 15 अप्रैल 2018
राजनगर मे बाबा साहब को किया गया याद
अनूपपुर।14 अप्रैल को राजनगर अंबेडकर भवन में डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का 127 वां जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर मुख्य अतिथि आरएन सोन्वन्शी उप क्षेत्रीय प्रबंधक राजनगर आर ओ एवं उपस्थित अतिथियों की उपस्थिति मे बाबा साहब के नाम का भजन गाकर गया। एटक यूनियन के एसईसीएल महामंत्री कामरेड हरिद्वार सिंह ने कहा कि बाबा साहब के द्वारा बनाया गया संविधान समाज के समझदार लोगों के लिए है जिम्मेदार लोगों के लिए है लफंगों और देशद्रोहियों के लिए नहीं है जो लोग संविधान को नहीं मानते उनके दिल में बाबा साहब के प्रति प्रेम हो ही नहीं सकता वहीं मुख्य अतिथि के आसन से संबोधन में श्री सोमवंशी ने कहा कि इतने वर्षों से हम लोग बाबा साहब की जयंती मना रहे हैं लेकिन आज तक समाज में एक भी दूसरा बाबा साहब अंबेडकर हम लोग नहीं बना पाए हम सब लोग को बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलना होगा तभी बाबा साहब का सच्ची श्रद्धांजलि होगा वही बस विशिष्ट अतिथि के रुप में रामनगर थाना प्रभारी के के त्रिपाठी में इतनी अच्छी और शांतिपूर्वक भाईचारा के साथ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का जयंती मनाने कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए आयोजन समिति को धन्यवाद दिया एवं तारीफ किए इस अवसर पर कामरेड कन्हैया सिंह डीके निराला सीनियर मैनेजर सत्यप्रकाश असरार अहमद सिद्दीकी जे पी श्रीवास्तव रामू यादव सेफ्टी ऑफिसर पी आर खागी पूरे पार्षद जावेद अहमद रफत विजय मल गजेंद्र सिंह सिकरवार मनोज सिंह समर बहादुर सिंह रामसूरत मदन कुमार त्यागी रघुनंदन कृपाशंकर समेत भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित होकर बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किया वहीं प्रशासन की तरफ से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था जिसकी निगरानी स्वयं एसडीओपी विजय सिंह परिहार कर रहे थे कार्यक्रम में मंच का सफल संचालन और आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य रामएकबाल राम ने किया
सड़क दुर्घटना में मोटर साईकिल चालक की मौत
अनूपपुर। जिला
मुख्यालय से लगभग 4 किमी
दूर स्थित ग्राम पंचायत बरबसपुर मुख्य मार्ग में 14 अप्रैल की दोपहर कोतमा की ओर जा रहे
मोटर साईकिल चालक पंकज शुक्ला पिता रामशरण शुक्ला निवासी देवगवां की सड़क हादसे
में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार 14
अप्रैल को पंकज शुक्ला जो की अनूपपुर से अपने घर देवगवां अपने बिना नंबर की मोटर
साईकिल से जा रहा था, जहां
ग्राम बरबसपुर के पास सामने से आ रही कैप्शूल वाहन ने उसे ठोकर मारी जिससे मोटर
साईकिल के पीछे आ रही ट्रक क्रमांक एमपी 65
जीए 1139
से भी टकरा गया। वहीं इस दुर्घटना से जहां बाइक चालक पंकज शुक्ला गंभीर रूप से
घायल हो गया, वहीं
दुर्घटना के बाद आसपास के लोगो ने इसकी सूचना पुलिस व 100 डॉयल को दी, वहीं पुलिस व 100 डॉयल के पहुंचने के
पहले ही आसपास के लोगो ने उसे निजी वाहन
से जिला चिकित्सालय ले जाया जा रहा था, जहां
रेलवे फाटक के पास उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए उसे थाने
ले आई। अस्पताल की तहरीर पर पुलिस ने पहुंच पंचनामा तैयार करते हुए मृतक के परिजनो
को जानकारी दी, जहां
पीएम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया।
बैंक में एटीएम खाली पैसे जनता में हा हा कार
उम्मींदो में
खरे नही उतर रहे जनप्रतिनिधी

इनका कहना
रिजर्व बैंक
के द्वारा पर्याप्त मात्रा मे कैष की सप्लाई नही की जा रही जिससे बैंक से ग्राहको
को कम भुगतान किया जा रहा साथ ही एटीएम मे भी पैसो की कमी बनी हुई है।
एस.के.पंडया,शाखा प्रबंधक एसबीआई कोतमा दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन करावास एवं २० हजार का अर्थदंड
अनूपपुर। चचाई थाना के
कैल्होरी गांव अपने भाई के खेत में रोपा लगाने गई देवहरा गांव निवासी१७ वर्षीय
किशोरी को बरगंवा गांव निवासी लालू उर्फ रमेश प्रसाद शर्मा पिता छोटेलाल शर्मा
द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा नाबालिक के साथ ज्यादती के मामले में विशेष
न्यायाधीश रवि कुमार नायक ने आरोपी युवक को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास तथा २०
हजार रूपए जुर्माने की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक दुर्गेन्द्र सिंह भदौरिया
ने बताया कि घटना के सम्बंध में किशोरी के पिता मोहर बैगा पिता छोटेलाल बैगा
निवासी देवहरा ने २ अगस्त २०१६ को चचाई थाना में किशोरी के बहला-फुसला कर भगा ले
जाने सम्बंधी शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें परिजनों ने बताया कि ३१ अगस्त २०१६ को
परिजनों ने कैल्होरी उसके भाई के यहां रोपा ले गए थे, जहां २ अगस्त को वह
लापता हो गई थी। पुलिस की जांच पड़ताल में किशोरी के मिलने पर किशोरी ने बताया कि
आरोपी ने उसे बहला फुसला कर भगा ले गया था तथा उसके साथ ज्यादती की थी। मामले में
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न अपराधों में मामला दर्ज कर प्रकरण को विवेचना
उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया था। जहां न्यायालय में लोक अभियोजन पक्ष द्वारा
रखे गए गंवाहों व साक्ष्यों को सुनने के उपरांत विशेष लोक अभियोजक के तर्को का
सुनने के उपरांत विशेष न्यायाधीश ने आरोपी को आजीवन कारावास तथा २० हजार रूपए
अर्थदंड की सजा सुनाई।
भारतीय मजदूर संघ अम्बेडकर को किया याद
अनूपपुर।
भारतीय मजदूर संघ चचाई कार्यालय में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जयंती
धूमधाम से मनाई गई। आयोजन में सर्वप्रथम भारतीय मजदूर संघ अनूपपुर के जिलाध्यक्ष
रामभद्र त्रिपाठी व म.प्र. विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री
श्रीनिवास मिश्रा ने बाबासाहब के चित्र पर मलार्पण कर मोमबत्ती जलाई और उनके जीवन
पर प्रकाश डालते हुए सभी से सामजिक समरसता बनाए रखने की बात कही। कार्यक्रम में
उपस्थित रमाकान्त मिश्रा प्रदेश सचिव म.प्र. विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ, सतेन्द्र पाटकर
प्रदेश सचिव व मीडिया प्रभारी, पुष्पेंद्र
पाल प्रदेश कार्यसमिती सदस्य, शिवराज
ओझा, कलेंद्र
कुमार, भारतीय
ठेका मजदूर संघ शाखा चचाई के अध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव रामजी चौरसिया, रामनरेश पटैल, संतोष लखेरा, पंकज भटनागर, आनंद विश्वकर्मा, संदीप जलतारे सहित
सभी पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।
नन्हे कलाकारों ने वार्षिकोत्सव में दिखाई अपनी रचनात्मकता
इंगाराजवि
स्थित किंडर गार्टेन का वार्षिकोत्सव संपन्न
अनूपपुर।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय स्थित किंडर गार्टेन स्कूल के
वार्षिकोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमो में नन्हे कलाकार जमकर थिरके। उनकी
रचनात्मक प्रतिभा को देखकर सभी दर्शक का मन मोह लिया। इस अवसर पर अभिभावकों को
बच्चों की प्रतिभा के अनुसार उन्हें प्रोत्साहित करने का आह्वान किया गया।
प्राचार्य प्रतिभा मंडल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्कूल की उपलब्धियों के
बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि स्कूल के माध्यम से बच्चों को निरंतर
नया सीखने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति
में एलकेजी के छात्रों ने मेरा नाम चिनचिन चुन पर नृत्य, घूमर नृत्य, यूकेजी के छात्रों
ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया जिसकी सभी ने सराहना की। नर्सरी के बच्चों ने राइम्स
प्रस्तुत की। इसके अलावा बच्चों ने सफाई पर भी एक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य
अतिथि प्रो. दिलीप सिंह, विशिष्ट
अतिथि प्रो. शैलेंद्र सिंह भदौरिया, डॉ.
नीति जैन और स्कूल की सचिव डॉ. पी.श्रीदेवी ने स्कूल के लोगो का विमोचन किया।
प्रो. दिलीप सिंह ने शिक्षकों और अभिभावकों का आह्वान किया कि वे बच्चों के
सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव कदम उठाएं जिससे समाज में उनका रचनात्मक योगदान
सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम में सुरेखा डोनूर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक
और अभिभावक उपस्थित रहे।
उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधीश ने किया प्रस्तावित न्यायालय भवन के लिये भूमि निरिक्षण
अभिभाषक संघ
ने सौंपा ज्ञापन
अनूपपुर। जिला मुख्यालय में
जिला एवं सत्र न्यायालय भवन की प्रस्तावित मांग को लेकर बार बार शासन और न्यायालय
द्वारा बनाए जा रहे प्रस्तावों और नवीन भवन की बन रही आस में रविवार १५ अप्रैल को
उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधीश जबलपुर सुबोध अभ्यंकर सहित अन्य तकनीकि विशेषज्ञों
का दल अनूपपुर पहुंचा। जहां जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ जिला प्रशासन और
स्थानीय विशेषज्ञों के साथ जिला सत्र न्यायालय परिसर का निरीक्षण किए। जिसमें
न्यायालय परिसर के आसपास के शासकीय जमीनों का मौके पर निरीक्षण कर सम्बंधित जमीनों
के रकबे की जानकारी ली। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार नायक ने परिसर
की चौहद्दी का भ्रमण करवाते हुए शासकीय और अशासकीय जमीनों के बीच बनने वाली
परिस्थितियों पर भी उनका ध्यानाकर्षण कराया। जमीनों के आंकलन के बाद न्यायाधीश ने
प्रशासनिक अधिकारियों सहित न्यायधीशों से चर्चा की।
अभिभाषक संघ
ने मुख्य न्यायाधीश को सौंपा ज्ञापन
जिला अभिभाषक
संघ ने अनूपपुर सिविल जिला की न्यायिक समस्याओ के निदान हेतु १५ अप्रैल को उच्च
न्यायालय जबलपुर के न्यायाधिपति सुबोध अभ्यंकर के नाम जिला न्यायाधीश आर.के.नायक
को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि अनूपपुर राजस्व जिला १५ अगस्त २००३
को घोषित हुआ तथा १५६ जुलाई २००९ को सिविल जिला के अस्तित्व में आने के बाद जिला
न्यायालय अनूपपुर -जैतहरी मुख्य मार्ग पर वर्ष २००८ से संचालित है। वर्तमान समय
में एक जिला न्यायाधीश, दो
अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, दो
व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-१ के न्यायाधीश एवं जिला उपभोक्ता फोरम का न्यायालय भी
संचालित है। न्यायिक विचारण के दौरान प्रतिदिन ५०० से १ हजार पक्षकार, साक्षीगण, लगभग २०० अधिवक्ता
न्यायालीन कार्यो में सम्मिलित रहते है। लगभग सभी न्यायालयो को मिलाकर १ हजार
प्रकरण विभिन्न न्यायालयो में विचाराधीन है अत: जिला न्यायालय की न्यायिक समस्याओ
के निराकरण एवं निदान हेतु ५ सूत्रीय मांगो को रखा गया, जिनमें जिला
न्यायालय के भूमियो के चयन का मामला तत्काल निराकृत करते हुए जिला न्यायालय की
नवीन भवन का शीघ्र निर्माण कराए जाने, मुख्य
न्यायिक मजिस्ट्रेट व्यवहार न्यायाधीश वर्ग - २ की नियुक्ति की जावे, जिला उपभोक्ता फोरम
के अध्यक्ष की नियुक्ति की कार्यवाही की जाए,
श्रम न्यायालय एवं रेलवे मजिस्ट्रेट की नियुक्ति किया जाए, जिला स्थित
भालूमाड़ा थाना के अंतर्गत फुनगा चौकी से उद्भूत होने वाले प्रकरणो का विचारण जिला
स्थित भालूमाड़ा थानांतर्गत फुनगा चौकी से उद्भूत होने वाले प्रकरणों का विचारण भी
न्यायालय में किए जाने अनुमति प्रदान की अपील की।
वही रविवार
को जबलपुर उच्च न्यायालय न्यायाधीश ने वर्तमान न्यायालय परिसर में ही नवीन भवन
निर्माण पर अपनी मुहर नहीं लगाई है। लेकिन सम्भावनाएं है कि वर्तमान व्यवस्थाओं और
मुख्य मार्ग को देखते हुए शायद पुराने परिसर में ही नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति
प्रदान कर दी जाएगी। फिलहाल न्यायाधीशों व जिला प्रशासन ने वर्तमान तथा पूर्व
आवंटित जमीनों के निरीक्षण के उपरांत निर्णय पर अपनी बात कही है।
सामाजिक समरसता से होगा समर्थ भारत का निर्माण -- राजेन्द्र तिवारी
देवगंवा में जातिभेद भूल बुजुर्गों का किया सम्मा


अनूपपुर।बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की शिक्षा समाज को समरस बनाता है। सामाजिक समरसता से ही मजबूत समर्थ भारत का निर्माण होगा। देवगंवा मे सामाजिक समरसता जिला मंच द्वारा आयोजित समरसता सम्मेलन मे उपस्थित गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए उपरोक्त विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक सुरेन्द्र भदॊरिया ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें देश को कमजोर करने के लिये जातिगत द्वेष फैला रही हैं । इनसे निपटने के लिये जाति पंथ धर्म से परे उठ कर कार्य करना होगा। सामाजिपूर्व विधायक जुगुल किशोर गुप्ता, समरसता विभाग प्रमुख राजेन्द्र तिवारी, जिला कार्यवाह रामपाल पाण्डेय, भाजपा नेता मनोज द्विवेदी के साथ सैकडों लोगो की उपस्थिति मे आयोजित समरसता सम्मेलन को लेकर समाज मे उत्सुकता का भाव देखा गया।
एक तरफ देश जब अगडे - पिछडे , दलित- सवर्ण, जातिगत आरक्षण -- आर्थिक आरक्षण के बीच लगी आग से झुलस रहा है तो दूसरी ओर समाज मे एक तबका ऐसा भी है जो नि: स्वार्थ भाव से सामाजिक समरसता का भाव पुष्ट करने के लिये निरन्तर कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व जय भारत मंच के पदाधिकारियो द्वारा जब अनूपपुर जनपद के देवगंवा मे १४ अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर दलित,आदिवासी, पिछडे,एससी, सवर्ण जाति के लगभग २१ बुजुर्गों का एक मंच पर सार्वजनिक सम्मान किया ,इस अवसर पर जब इन बुजुर्गों के चेहरों पर सम्मान- स्वाभिमान की जो चमक दिखी ,उससे यही लगा मानो देवगंवा मे देव जाग गये हों।
कडी धूप होने के बावजूद कार्यक्रम मे लोगों की निरंतरता बनी रही । गांव के एक युवक की दुर्घटना मे मॊत की खबर से कार्यक्रम संक्षिप्त कर दिया गया व श्रद्धांजलि देकर प्रसाद वितरण कर समापन किया गया।
* देवपूजन से हुई शुरुआत--
सामाजिक समरसता जिला मंच अनूपपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गाँव मे बने शिव मारुति मन्दिर मे पूजा अर्चना से किया गया। रामधुन के साथ लोग मन्दिर पहुंचे, यहाँ भगवान शंकर व हनुमान जी की पूजा अर्चना की गयी।
* विश्व शान्ति के लिये हवन,पताका स्थापना-- मन्दिर प्रांगण मे उपस्थित जनों ने विश्व शान्ति एवं देश के सर्वांगीण विकास के लिये हवन किया तथा पताका पूजन कर उसे स्थापित किया।
** कन्यापूजन ,सुन्दरकाण्ड पाठ सम्पन्न--- मंचीय कार्यक्रम शुरु करने के पूर्व अतिथियों व ग्रामवासियों ने कन्यापूजन किया। गाँव की रामायण मण्डली द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया।जय भारत मंच जिलाध्यक्ष मनोज द्विवेदी, रमेश तिवारी, हरिशंकर वर्मा, मुरली गॊतम, सदानंद शुक्ला, विकास पाण्डेय ,बुद्धसेन प्रजापति ने देवी स्वरुपा कन्याओं के पैर धोकर, माथे पर तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर, उन्हे नारियल व राशि प्रदान कर पैर पूजे,उन्हे प्रणाम किया।
* सर्वजाति बुजुर्गों का सम्मान --- समरसता के प्रतीक स्वरुप गांव के बुजुर्गों सर्वश्री रामकुमार द्विवेदी, जियालाल केवट, आनंद राम केवट, रामकुमार केवट, अम्रत केवट, लखन चौधरी, बुल्लू चॊधरी, ललन प्रसाद गुप्ता, बिसाल केवट, कमला सिंह, अजय पनिका,रामलाल चॊधरी, भूरा चॊधरी का तिलक लगाकर,पुष्पवर्षा कर, श्री फल प्रदान कर सार्वजनिक अभिनन्दन किया गया।
* बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि-- उपस्थित अतिथियों ने बाबा साहेब अम्बेडकर जी की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी। मंचासीन अतिथि सामाजिक समरसता विभाग प्रमुख राजेन्द्र तिवारी, जिला संघ चालक सुरेन्द्र भदॊरिया, जिला कार्यवाह रामपाल पाण्डेय,
* यह रहे उपस्थित--- कार्यक्रम मे उक्त अतिथियों के साथ भाजपा नेता मनोज द्विवेदी, एसडीओपी विजय सिंह, नगर निरीक्षक विश्वकर्मा, पुष्पेन्द्र मिश्रा, सत्यप्रकाश पाण्डेय,विष्णु शुक्ला, रज्जन शुक्ला, शैलेन्द्र ताम्रकार, विकास पाण्डेय ,कामता शुक्ला, रामानुज गॊतम,उमेश पाण्डेय, सरपंच अजय पनिका, सचिव रमेश केवट, राजकुमार शुक्ला ,सुरेन्द्र पाण्डेय, सतानन्द शुक्ला, पुनीत सेन , रामभजन यादव, सुनील चॊधरी, प्रकाश नापित, वासुदेव यादव, ईश्वर दीन केवट, मनमोहन केवट, शेषलाल बैगा, घनश्याम गौतम, भंवर सिंह, लाला केवट, बबली गॊतम,पार्वती गॊतम ,मनोज कहार, लक्ष्मी पाण्डेय, दिगंबर यादव के साथ देवगंवा, बेलियाबडी, पकरिया,सड्डी,लोढी,देवरी,जोगीटोला, कोतमा,बिजुरी, राजनगर,अनूपपुर के सैकडों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन राजेन्द्र तिवारी- सतानन्द शुक्ला,स्वागत विष्णु शुक्ला,आभार प्रदर्शन मुरली गॊतम ने किया।
* सामाजिक समरसता भोज मे शामिल हुए लोग-- कार्यक्रम की पूर्णता सामाजिक समरसता भोज से की गयी। सैकडो बच्चे,महिलाओं, पुरुषों ने इसमे सहभागिता निभाई।
* आकस्मिक मॊत पर जताया शोक -- कार्यक्रम के बीच गाँव के एक युवक की सडक दुर्घटना मे दुखद मॊत की सूचना मिलने परब कार्यक्रम मे उपस्थित लोगो ने दो मिनट मॊन रहकर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री कांत मिश्रा, मुनेश्वर पाण्डेय ने मंच को संबोधित कर डा बी आर अम्बेडकर की शिक्षा को याद कर प्रकाश डाला।


अनूपपुर।बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की शिक्षा समाज को समरस बनाता है। सामाजिक समरसता से ही मजबूत समर्थ भारत का निर्माण होगा। देवगंवा मे सामाजिक समरसता जिला मंच द्वारा आयोजित समरसता सम्मेलन मे उपस्थित गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए उपरोक्त विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक सुरेन्द्र भदॊरिया ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें देश को कमजोर करने के लिये जातिगत द्वेष फैला रही हैं । इनसे निपटने के लिये जाति पंथ धर्म से परे उठ कर कार्य करना होगा। सामाजिपूर्व विधायक जुगुल किशोर गुप्ता, समरसता विभाग प्रमुख राजेन्द्र तिवारी, जिला कार्यवाह रामपाल पाण्डेय, भाजपा नेता मनोज द्विवेदी के साथ सैकडों लोगो की उपस्थिति मे आयोजित समरसता सम्मेलन को लेकर समाज मे उत्सुकता का भाव देखा गया।एक तरफ देश जब अगडे - पिछडे , दलित- सवर्ण, जातिगत आरक्षण -- आर्थिक आरक्षण के बीच लगी आग से झुलस रहा है तो दूसरी ओर समाज मे एक तबका ऐसा भी है जो नि: स्वार्थ भाव से सामाजिक समरसता का भाव पुष्ट करने के लिये निरन्तर कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व जय भारत मंच के पदाधिकारियो द्वारा जब अनूपपुर जनपद के देवगंवा मे १४ अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर दलित,आदिवासी, पिछडे,एससी, सवर्ण जाति के लगभग २१ बुजुर्गों का एक मंच पर सार्वजनिक सम्मान किया ,इस अवसर पर जब इन बुजुर्गों के चेहरों पर सम्मान- स्वाभिमान की जो चमक दिखी ,उससे यही लगा मानो देवगंवा मे देव जाग गये हों।
कडी धूप होने के बावजूद कार्यक्रम मे लोगों की निरंतरता बनी रही । गांव के एक युवक की दुर्घटना मे मॊत की खबर से कार्यक्रम संक्षिप्त कर दिया गया व श्रद्धांजलि देकर प्रसाद वितरण कर समापन किया गया।
* देवपूजन से हुई शुरुआत--
सामाजिक समरसता जिला मंच अनूपपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गाँव मे बने शिव मारुति मन्दिर मे पूजा अर्चना से किया गया। रामधुन के साथ लोग मन्दिर पहुंचे, यहाँ भगवान शंकर व हनुमान जी की पूजा अर्चना की गयी।
* विश्व शान्ति के लिये हवन,पताका स्थापना-- मन्दिर प्रांगण मे उपस्थित जनों ने विश्व शान्ति एवं देश के सर्वांगीण विकास के लिये हवन किया तथा पताका पूजन कर उसे स्थापित किया।
** कन्यापूजन ,सुन्दरकाण्ड पाठ सम्पन्न--- मंचीय कार्यक्रम शुरु करने के पूर्व अतिथियों व ग्रामवासियों ने कन्यापूजन किया। गाँव की रामायण मण्डली द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया।जय भारत मंच जिलाध्यक्ष मनोज द्विवेदी, रमेश तिवारी, हरिशंकर वर्मा, मुरली गॊतम, सदानंद शुक्ला, विकास पाण्डेय ,बुद्धसेन प्रजापति ने देवी स्वरुपा कन्याओं के पैर धोकर, माथे पर तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर, उन्हे नारियल व राशि प्रदान कर पैर पूजे,उन्हे प्रणाम किया।
* सर्वजाति बुजुर्गों का सम्मान --- समरसता के प्रतीक स्वरुप गांव के बुजुर्गों सर्वश्री रामकुमार द्विवेदी, जियालाल केवट, आनंद राम केवट, रामकुमार केवट, अम्रत केवट, लखन चौधरी, बुल्लू चॊधरी, ललन प्रसाद गुप्ता, बिसाल केवट, कमला सिंह, अजय पनिका,रामलाल चॊधरी, भूरा चॊधरी का तिलक लगाकर,पुष्पवर्षा कर, श्री फल प्रदान कर सार्वजनिक अभिनन्दन किया गया।
* बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि-- उपस्थित अतिथियों ने बाबा साहेब अम्बेडकर जी की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी। मंचासीन अतिथि सामाजिक समरसता विभाग प्रमुख राजेन्द्र तिवारी, जिला संघ चालक सुरेन्द्र भदॊरिया, जिला कार्यवाह रामपाल पाण्डेय,
* यह रहे उपस्थित--- कार्यक्रम मे उक्त अतिथियों के साथ भाजपा नेता मनोज द्विवेदी, एसडीओपी विजय सिंह, नगर निरीक्षक विश्वकर्मा, पुष्पेन्द्र मिश्रा, सत्यप्रकाश पाण्डेय,विष्णु शुक्ला, रज्जन शुक्ला, शैलेन्द्र ताम्रकार, विकास पाण्डेय ,कामता शुक्ला, रामानुज गॊतम,उमेश पाण्डेय, सरपंच अजय पनिका, सचिव रमेश केवट, राजकुमार शुक्ला ,सुरेन्द्र पाण्डेय, सतानन्द शुक्ला, पुनीत सेन , रामभजन यादव, सुनील चॊधरी, प्रकाश नापित, वासुदेव यादव, ईश्वर दीन केवट, मनमोहन केवट, शेषलाल बैगा, घनश्याम गौतम, भंवर सिंह, लाला केवट, बबली गॊतम,पार्वती गॊतम ,मनोज कहार, लक्ष्मी पाण्डेय, दिगंबर यादव के साथ देवगंवा, बेलियाबडी, पकरिया,सड्डी,लोढी,देवरी,जोगीटोला, कोतमा,बिजुरी, राजनगर,अनूपपुर के सैकडों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन राजेन्द्र तिवारी- सतानन्द शुक्ला,स्वागत विष्णु शुक्ला,आभार प्रदर्शन मुरली गॊतम ने किया।
* सामाजिक समरसता भोज मे शामिल हुए लोग-- कार्यक्रम की पूर्णता सामाजिक समरसता भोज से की गयी। सैकडो बच्चे,महिलाओं, पुरुषों ने इसमे सहभागिता निभाई।
* आकस्मिक मॊत पर जताया शोक -- कार्यक्रम के बीच गाँव के एक युवक की सडक दुर्घटना मे दुखद मॊत की सूचना मिलने परब कार्यक्रम मे उपस्थित लोगो ने दो मिनट मॊन रहकर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री कांत मिश्रा, मुनेश्वर पाण्डेय ने मंच को संबोधित कर डा बी आर अम्बेडकर की शिक्षा को याद कर प्रकाश डाला।
शनिवार, 14 अप्रैल 2018
देवगंवा मे देव जागे-- जातिभेद भूल बुजुर्गों का किया सम्मान अम्बेडकर की शिक्षा को याद कर मनाया समरसता सम्मेलन
अनूपपुर। एक तरफ देश जब अगडे - पिछडे , दलित- सवर्ण, जातिगत आरक्षण -- आर्थिक आरक्षण के बीच लगी आग से झुलस रहा है तो दूसरी ओर समाज मे एक तबका ऐसा भी है जो नि: स्वार्थ भाव से सामाजिक समरसता का भाव पुष्ट करने के लिये निरन्तर कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व जय भारत मंच के पदाधिकारियो द्वारा जब अनूपपुर जनपद के देवगंवा मे १४ अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर दलित,आदिवासी, पिछडे,एससी, सवर्ण जाति के लगभग २१ बुजुर्गों का एक मंच पर सार्वजनिक सम्मान किया ,इस अवसर पर जब इन बुजुर्गों के चेहरों पर सम्मान- स्वाभिमान की जो चमक दिखी ,उससे यही लगा मानो देवगंवा मे देव जाग गये हों।
कडी धूप होने के बावजूद कार्यक्रम मे लोगों की निरंतरता बनी रही । गांव के एक युवक की दुर्घटना मे मॊत की खबर से कार्यक्रम संक्षिप्त कर दिया गया व श्रद्धांजलि देकर प्रसाद वितरण कर समापन किया गया।
*** देवपूजन से हुई शुरुआत--
सामाजिक समरसता जिला मंच अनूपपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गाँव मे बने शिव मारुति मन्दिर मे पूजा अर्चना से किया गया। रामधुन के साथ लोग मन्दिर पहुंचे, यहाँ भगवान शंकर व हनुमान जी की पूजा अर्चना की गयी।
*** विश्व शान्ति के लिये हवन,पताका स्थापना-- मन्दिर प्रांगण मे उपस्थित जनों ने विश्व शान्ति एवं देश के सर्वांगीण विकास के लिये हवन किया तथा पताका पूजन कर उसे स्थापित किया।
**** कन्यापूजन ,सुन्दरकाण्ड पाठ सम्पन्न--- मंचीय कार्यक्रम शुरु करने के पूर्व अतिथियों व ग्रामवासियों ने कन्यापूजन किया। गाँव की रामायण मण्डली द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया।जय भारत मंच जिलाध्यक्ष मनोज द्विवेदी, रमेश तिवारी, हरिशंकर वर्मा, मुरली गॊतम, सदानंद शुक्ला, विकास पाण्डेय ने देवी स्वरुपा कन्याओं के पैर धोकर, माथे पर तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर, उन्हे नारियल व राशि प्रदान कर पैर पूजे,उन्हे प्रणाम किया।
*** सर्वजाति बुजुर्गों का सम्मान --- समरसता के प्रतीक स्वरुप गांव के बुजुर्गों सर्वश्री रामकुमार द्विवेदी, जियालाल केवट, आनंद राम केवट, रामकुमार केवट, अम्रत केवट, लखन चौधरी, बुल्लू चॊधरी, ललन प्रसाद गुप्ता, बिसाल केवट, कमला सिंह, अजय पनिका,रामलाल चॊधरी, भूरा चॊधरी का तिलक लगाकर,पुष्पवर्षा कर, श्री फल प्रदान कर सार्वजनिक अभिनन्दन किया गया।
*** बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि-- उपस्थित अतिथियों ने बाबा साहेब अम्बेडकर जी की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी। मंचासीन अतिथि सामाजिक समरसता विभाग प्रमुख राजेन्द्र तिवारी, जिला संघ चालक सुरेन्द्र भदॊरिया, जिला कार्यवाह रामपाल पाण्डेय, पूर्व विधायक जुगुल किशोर गुप्ता, श्री कांत मिश्रा, मुनेश्वर पाण्डेय ने मंच को संबोधित कर डा बी आर अम्बेडकर की शिक्षा को याद कर प्रकाश डाला।
*** यह रहे उपस्थित--- कार्यक्रम मे उक्त अतिथियों के साथ भाजपा नेता मनोज द्विवेदी, एसडीओपी विजय सिंह, नगर निरीक्षक श्री विश्वकर्मा, पुष्पेन्द्र मिश्रा, सत्यप्रकाश पाण्डेय,विष्णु शुक्ला, रज्जन शुक्ला, शैलेन्द्र ताम्रकार, विकास पाण्डेय ,कामता शुक्ला, रामानुज गॊतम,उमेश पाण्डेय, सरपंच अजय पनिका, सचिव रमेश केवट, राजकुमार शुक्ला ,सुरेन्द्र पाण्डेय, सतानन्द शुक्ला, पुनीत सेन , रामभजन यादव, सुनील चॊधरी, प्रकाश नापित, वासुदेव यादव, ईश्वर दीन केवट, मनमोहन केवट, शेषलाल बैगा, घनश्याम गौतम, भंवर सिंह, लाला केवट, बबली गॊतम,पार्वती गॊतम ,मनोज कहार, लक्ष्मी पाण्डेय, दिगंबर यादव के साथ देवगंवा, बेलियाबडी, पकरिया,सड्डी,लोढी,देवरी,जोगीटोला, कोतमा,बिजुरी, राजनगर,अनूपपुर के सैकडों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन राजेन्द्र तिवारी- सतानन्द शुक्ला,स्वागत विष्णु शुक्ला,आभार प्रदर्शन मुरली गॊतम ने किया।
*** सामाजिक समरसता भोज मे शामिल हुए लोग-- कार्यक्रम की पूर्णता सामाजिक समरसता भोज से की गयी। सैकडो बच्चे,महिलाओं, पुरुषों ने इसमे सहभागिता निभाई।
*** आकस्मिक मॊत पर जताया शोक -- कार्यक्रम के बीच गाँव के एक युवक की सडक दुर्घटना मे दुखद मॊत की सूचना मिलने पर कार्यक्रम मे उपस्थित लोगो ने दो मिनट मॊन रहकर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
वेद शर्मा को युवा मोर्चा शहडोल संभाग के संभागीय मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर लोगो ने शुभकामनाएं
अनूपपुर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय के निर्देशन व प्रदेश
मीडिया प्रभारी शिवम् तिवारी द्वारा वेद प्रकाश शर्मा अनूपपुर को शहडोल संभाग का
संभागीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं वेद प्रकाश के संभागीय मीडिया
प्रभारी नियुक्त किए जाने पर विधायक रामलाल रौतेल, विंध्य विकास के उपाध्यक्ष रामदास पुरी, पूर्व विधायक कोतमा
दिलीप जायसवाल, पूर्व
विधायक पुष्पराजगढ़ सुदामा सिंह, पूर्व
नपाध्यक्ष कोतमा राजेश सोनी, अनिल
गुप्ता, मनोज
द्विवेदी, बृजेश
गौतम, नितिन
सिरौटिया, जनपद
अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ हीरा सिंह श्याम, नवल
नायक, नर्मदा
सिंह, सतेन्द्र
सिंह, गजेन्द्र
सिंह सिकरवार, जितेन्द्र
सोनी, हनुमान
गर्ग, केशव
सिंह, शिवरतन
वर्मा, मनोज
दुबे, सहित
अन्य पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ ने बधाई दी।
कोल इंडिया में 16 अप्रैल को होने वाली एक दिवसीय हडताल स्थगित
अनूपपुर।
कोल इंडिया के श्रमिक संगठन मजदूर व उद्योग विरोधी नीतियो कामर्शियल माईनिंग, 20 लाख ग्रेज्युटी भुगतान, आश्रित रोजगार की
बहाली को लेकर बीएमएस, एचएमएसए, सीटू, एटक, इंटक संघो ने 16 अप्रैल को हडताल
किए जाने की बात कही गई। जिस पर कोल इंडिया प्रबन्धन और कोयला मंत्रालय ने ट्रेड
यूनियन की बैठक 12
एवं 13
अप्रैल को कर दो ट्रेड यूनियन बीएमएसए व एचएमएस को बुला उन्हे अपने पाले में कर ले
गई। जिससे यूनियन की एकता में दाररे पड गई। जिसके कारण दूसरी यूनियन ने वक्त के
नजाकत को देखते हुए 16
अप्रैल के प्रस्तावित हडताल को स्थगित कर दिया। वही कोल इंडिया के डीजे नायक
महाप्रबंधक, पीएमआई
आर के पत्र क्रमांक सीआईएलसी/5बी/आई
आर/ स्ट्राईक 13
अप्रैल के माध्यम से कोल इंडिया के सभी कंपनी के कार्मिक विभाग को सूचना जारी कर
कहा है कि श्रम संघ हडताल वापस ले लिया है। आर के के एस एसईसीएल इंटक नेता पी.के.
राय व आरसीएस धनबाद महामंत्री ए.के.झा नेता द्धय ने सयुक्त बयान जारी करते हुए कहा
कि बीएमएस व एसएमएस के नेता कोयला उघोग के श्रम संघ व मजदूरो के साथ पहले भी
विश्वासधात किए है। 2
सितम्बर 2015
व 2 सितम्बर 16 के हडताल में भी
साथी श्रम संघ का साथ छोड प्रबंधन के साथ चले गए और मजदूर आंदोलन कमजोर हो गया।
इंटक अपने साथी यूनियन सीटू व एटक के साथ मिलकर एक नई रणनीति के साथ इस कमर्शियल
माईनिंग व अन्य मुद्दे पर लडाई लडेगी और अभी वर्तमान हडताल 16 अप्रैल को स्थगन कर
दिया है। एसईसीएल एटक महामंत्री हरिद्धार सिंह ने कहा कि कामर्शियल माईनिंग को
लेकर एक कमेटी गठन का किया गया है, जिसमें
चार श्रम संघ के श्रम प्रतिनिधि होगे। लेकिन हमारे एटक व सीटू नेताओं ने मांग किया
है कि कमेटी में इंटक भी शामिल होगी, जिससे
लेकर कोल मंत्रालय सचिव ने सहमति नही दी। जिससे हमारे नेताओं ने प्रस्ताव पर
हस्ताक्षर नही किया है। बारिश के साथ अमरकंटक में गिरे ओले
अनूपपुर।
पिछले कुछ दिन से लगातार मौसम का खराब चल रहा है, कभी बादल छा जाते हैं, कभी तेज धूप के बाद
तूफान आने आता है। जिस तरह से मौसम हर दिन बदल रहा था। शनिवार को अमरकंटक में तो
झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दी तो दूसरी तरफ किसानों के चेहरों में चिंता लकीरे
बढ गई है जिन किसानों के खेत मे गेंहू कटा नही है उनकी फसल खेत में उन्हे खलिहान
की फसल खराब होने की चिंता सता रही है।
दोपहर के बाद से ही मौसम का मिजाज बदल चुका है। अमरकंटक में लगभग 3.30 बजे से ही बारिश
शुरू है, बारिश
से पहले तेज हवाएं फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरे, उसके कुछ देर बाद
बारिश के साथ ही बड़े आकार के ओले गिरने लगे,
बारिश और ओला गिरने से मौसम वहां का सुहाना हो गया है। तेज
गर्मी से लोगों को राहत मिली है। जिससे वहां का मौसम सुहाना हो गया है, अमरकंटक में मौजूद
पर्यटक सुहाने मौसम का मजा ले रहे हैं। जिला मुख्यालय
में भी मौसम हल्की बूदांबादी तेज हवाएं से
मौसम खुशमुमा हो गया है।कार्यवाही के नाम दो पुलिस कर्मचारियो ने की लूट की कोशिश
व्यापारियो
ने किया चचाई थाना का घेराव, हुई
शिकायत
अनूपपुर।
थाना चचाई अंतर्गत १३ अप्रैल की रात पुलिस चचाई बाजार में संचालित किराना दुकान पर
दो पुलिस अचानक घुस दुकान की शटर बंद करते हुए किराना व्यवसाई केशव प्रसाद सोनी पर
सट्टा पट्टी काटने के आरोप पर घुस दुकान में रखे गल्लापेटी से पैसे निकालने पर
आसपास के दर्जनो दुकान संचालको ने पहुंच कर विरोध जताया तथा गुस्साएं व्यवसाईयो
सहित लोगो ने सैकडो की संख्या में चचाई थाना पहुंच थाने का घेराव कर दोनो पुलिस
कर्मचारियो के खिलाफ कार्यवाही करने की लिखित शिकायत की गई।
यह था मामला
चचाई बाजार
में संचालित केशव प्रसाद सोनी के किराना दुकान में १३ अप्रैल की रात अचानक दुकान
पहुंच व्यापारी केशव प्रसाद सोनी पर सट्टे पट्टी काटने का आरोप लगाते हुए दुकान
में प्रधान आरक्षक प्रभात मिश्रा तथा क्लाइमेंट जॉन घुस गए तथा दुकान में रखे समान
सहित गल्ला पेटी से रूपए निकालने लगे। जिस आसपास के सभी व्यापारियो ने दोनो पुलिस
कर्मचारियो का जमकर विरोध कर दिया। वहीं व्यापारियो का विरोध देखते हुए थाना
प्रभारी चचाई पीसी कोल ने मौके पर पहुंच दोनो पुलिस कर्मचारियो को थाने ले गए।
जहां पर गुस्साएं व्यापारियो सहित आसपास के लोगो ने थाने का घेराव कर प्रधान
आरक्षक प्रभात मिश्रा तथा क्लाइमेंट जॉन द्वारा दुकान के गल्ला पेटी में रखे रूपए
लूटने की कोशिश सहित केशव सोनी पर झूठा आरोप लगाए जाने की लिखित शिकायत करते हुए
कार्यवाही की मांग की गई।
दोनो पर पहले
से लगे है भ्रष्टाचार के आरोप
जानकारी के
अनुसार प्रधान आरक्षक प्रभात मिश्रा द्वारा राजेन्द्रग्राम से तत्कालीन पुलिस
अधीक्षक निमिष अग्रवाल के नाम पर हजारो रूपए की अवैध वूसली की शिकायत पर पुलिस
अधीक्षक निमिष अग्रवाल ने प्रभात मिश्रा को दोषी पाते हुए दंडित किया था। वहीं
लगातार आईजी डी.के. आर्य द्वारा लगातार
शिकायत व भ्रष्टाचार किए जाने पर प्रभात मिश्रा के एसआर में किसी भी थाने में
पदस्थ नही करने आदेशित किया था। वहीं प्रधान आरक्षक क्लाइमेंट जॉन पर जिले में कई
भ्रष्टाचार के आरोप के साथ थाना चचाई में वर्ष २०१०-११ में मारपीट पर धारा २९४, ३२३ के तहत मामला
पंजीबद्ध, टीकमगढ़
जिले में भी एक आरोपी को भगाने तथा अवैध वसूली पर भी विभागीय जांच में दोषी पाया
गया जिस पर विभाग ने इसकी इंक्रिमेंट डाउन करने की सजा दी गई थी।
उपभोक्ताओ के
बकाया राशि को बताया सट्टा पर्ची
जबरन दुकान
में घुस कर जबरन सट्टा पर्ची काटने के आरोप के बाद जहां सैकड़ो व्यापारियों ने
दोनों जवानों के खिलाफ चचाई थाने का घेराव कर दिया गया। जिसकी सूचना एसडीओपी
अनूपपुर, कोतमा
राजेन्द्रग्राम सहित थाना प्रभारी कोतमा, रामनगर
सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गुस्साएं व्यापारियो सहित लोगों को शांत कराया। जिस
पर व्यापारियो सहित लोगो ने दोनो प्रधान आरक्षको पर कार्यवाही करने की बात कहीं।
बिना
पदस्थापना क्षेत्र में कर दी कार्रवाई
शुक्रवार १३
अप्रैल की रात में सट्टा के खिलाफ कार्रवाई में दोनों जवानों ने चचाई दुकान में
बिना एसडीओपी व थाना प्रभारी को सूचना दिए व्यापारी के दुकान में घुस कार्रवाई की।
जबकि इनमें प्रधान आरक्षको जॉन क्लाईमेंट की पदस्थापना भी अनूपपुर की जगह डिंडौरी
जिले में हैं। वहीं प्रधान आरक्षक प्रभात मिश्रा ओएम कार्यालय पुलिस अधीक्षक
कार्यलय में कार्यरत है। जिस पर भी लोगो का गुस्सा फूट पड़ा।
इनका कहना है
थाने में
दुकानदार के माध्यम से व्यापारियों ने शिकायत दर्ज कराई है। दोनों जवानों के
सम्बंध में जानकारी जुटाकर मामले की जांच कराई जाएगी, साथ ही दोषी पाए
जाने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
हितेश चौधरी, प्रभारी पुलिस
अधीक्षक अनूपपुर
समस्त ग्राम सभाओं में मनाया गया सामाजिक न्याय दिवस
अनूपपुर।
जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रतीक्षा सूची को अपग्रेड करने, निर्माणधीन आवासों
को शीघ्र पूरा कराने तथा पंचायत में चलाए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की
समीक्षा, पंच
परमेश्वर योजना अंतर्गत उपलब्ध राशि तथा प्रस्तावित कार्यों के नवीन
दिशा-निर्देशों तथा एप से सदस्यों को अवगत कराया गया। ग्राम को खुले में शौंच
मुक्त घोषित करने की रणनीति तथा अवधि का निर्धारण, खुले में शौच मुक्त घोषित हो चुके
ग्रामों को कच$डा
मुक्त-कीचड़ मुक्त ग्राम के रूप में विकसित करने के लिये रणनीति का निर्धारण साथ
ही ग्राम सभा में अनिवार्य करों के करा-रोपण एवं वसूली की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत अंतर्गत विद्यालयों में मध्यान्ह
भोजन वितरण और आंगनवा$िडयों
में बच्चों के पोषण आहार की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। जिन ग्रामों में सभी पात्र
महिलाएं स्व-सहायता समूह की सदस्य बन चुकी हैं,
उनकी पूर्ण जानकारी ग्राम सभा में रखने के साथ ही बाल विवाह को
रोकने के लिए शपथ ली गई।
अम्बेडकर के विचारों का किया गया स्मरण
अनूपपुर। एक
महान आदमी एक प्रतिष्ठित आदमी से इस तरह से अलग होता है कि वह समाज का नौकर बनने
को तैयार रहता है। भारत के संविधान निर्माता बाबासाहेब डा भीमराव अंबेडकर के
इन्हीं आदर्शों पर समूची प्रशासनिक व्यवस्था आधारित है। आज अंबेडकर जयंती के दिन
अपर कलेक्टर एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा.आर.पी.तिवारी ने समस्त शासकीय
अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के निर्वहन के दौरान यह बात सदैव
संज्ञान में रखने के लिए कहा कि हम सभी जनता के सेवक हैं। आपने कहा अम्बेडकर जी का
लक्ष्य ऐसी व्यवस्था का निर्माण था जिसमें सभी लोग सामाजिक और आर्थिक रूप से समान
हो। एसडीएम अनूपपुर प्रवीण फुलपगारें ने बाबा साहब को याद करते हुए कहा कि आपका
जीवन एवं आदर्श सदैव ही पथप्रदर्शक रहें हैं और रहेंगे। परियोजना अधिकारी डॉ०उमेश
द्विवेदी ने कहा अम्बेडकर ने समाज के पिछडे लोगों के उत्थान के लिये कार्य किया, उनके द्वारा दिखाई गई राह में शासन चला
एवं आज हम बहुत सी आर्थिक एवं समाजिक असमानता को दूर करने में सफल हुए है।
अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाई गई अंबेडकर जयंती
भालूमाड़ा।
संविधान निर्माता डॉ.बाबा साहब अंबेडकर की १२७ वीं जयंती मनाई गई भाजपा अनुसूचित
जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी चौधरी एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल
अध्यक्ष पसान के नेतृत्व में बाबा साहब अंबेडकर की जयंती मनाई गई जिसमें भाजपा के
वरिष्ठ नेता गण एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के समस्त पदाधिकारी मौजूद थे।
बिगड़ती कानून व्यवस्था से हर वर्ग असुरक्षित महसूस कर रहा है-राकेश रतन सिंह
19
को न्याय यात्रा पहुंचने पर पर्यवेक्षक ने ली बैठक
अनूपपुर। समाज के हर वर्ग
जिसमें महिला अपराध पर महिलाओं को न्याय दिलाना, युवाओं को रोजगार दिलाना, किसानों को
बिचौलियों से मुक्त कराना और समाज के विकास से जुड़ी ऐसी समस्याएं जिसपर भाजपा
सरकार ने ग्रामीणों को झूठे सपने दिखाकर अबतक उन्हें छला पर ग्रामीणों से सीधा
संवाद कर उन्हें न्याय दिलाएगी। कांग्रेस ने इसी ध्येय से यह न्याय यात्रा आरम्भ
की है,।
जहां अबतक कांग्रेस जो जनता से दूर होती जा रही थी, फिर से ग्रामीणों के साथ सीधा सम्पर्क
कर ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी बात रखने का प्रयास करेगी। गांवों में घूम घूमकर
युवाओं, किसानों, महिलाओं को यह
बताएगी कि भाजपा सरकार आपके साथ सालों से छल करती आ रही है अब तो जागों। मप्र. में
अत्याचार सबसे ज्यादा है। कुपोषण से मौत सबसे ज्यादा हुई है। बिगड़ती कानून
व्यवस्था से हर वर्ग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। इसलिए अब भाजपा को
उखाड़ कर समुद्र में फेंक देना है इसके लिए 2018
में ग्रामीणों के साथ कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के साथ
रणनीति तैयार करेगी और कांग्रेस की सरकार बनाकर प्रदेशवासियों को न्याय दिलाने का
प्रयास करेगी। यह बात द्वितीय चरण की न्याय यात्रा में अनूपपुर पहुंचे न्याय
यात्रा प्रभारी राकेश रतन सिंह ने शनिवार की दोपहर पत्रकारवार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भ्रष्ट, निकम्मी
सरकार रोज नई-नई घोषणाएं कर रही है। लेकिन इसके बाद भी महिलाएं पीडित है, किसान, युवक, नौजवान परेशान है।
बेरोजगारी में युवक भटक रहा है। समाज का हर वर्ग प्रताडि़त है। उन्होंने बताया कि
न्याय यात्रा 19
अप्रैल को अनूपपुर पहुंचेगी, जहां
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अरूण यादव एवं नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी शामिल होंगे।
इस अवसर पर कोतमा विधायक मनोज अग्रवाल, लोकसभा
युवा कांग्रेस महासचिव मंयक त्रिपाठी, नागेन्द्र
नाथ सिंह, वासुदेव
चटर्जी, आजाद
बहादुर सिंह,जीवेन्द्र
सिंह,धर्मेद्र
सोनी,संजय
सोनी,सुधा
शर्मा,
विद्यादेवी शर्मा सहित अन्य उपस्थित
रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
जनजातीय विश्वविद्यालय का मामला गरमाया: आदिवासी छात्र संगठन ने प्रो. डॉ.साहू का फूंका पुतला
संगठन ने दी चेतवनी प्रकरण दर्ज नहीं हुआ तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...


















