https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 19 अक्टूबर 2024

मछली पकड़ने गए दो युवकों की पिपरिया जलाशय में डूबने से मृत्यु, दूसरे दिन रेस्क्यू दल ने निकाला दोनों का शवों को

अनूपपुर। कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगंवा के जोगीटोला से लगे पिपरिया जलाशय में शुक्रवार की रात मछली पकड़ने गए दो युवकों की डूबने से मृत्युत हो गई। घटना की जानकारी पर कोतमा पुलिस ने जिला मुख्यालय के एसडीईआरएफ को सूचना दिए जाने पर शनिवार को एसडीईआरएफ टीम ने दोनों युवकों के शवों को गहरे पानी से निकाला मौका परिक्षण पश्चाात पोस्टसमार्डम के लिए भेजा गया। 

जानकारी के अनुसार कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगवा के जोगीटोला निवासी 25 वर्षीय तुलसी केवट पुत्र मनी केवट एवं 28 वर्षीय कृष्णपाल सिंह पुत्र सुंदर सिंह शुक्रवार की रात पिपरिया जलाशय के नहर के पास जाल लेकर मछली पकड़ने गए जिनके देर रात तक वापस ना आने पर ग्रामीणों द्वारा कोतमा पुलिस को दोनों युवकों के पानी में डूब जाने का संदेह व्यक्त करते हुए जानकारी दी। जिस पर पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय अनूपपुर के एसडीईआरएफ के रेस्क्यू दल प्रमुख कमांडेंट जे.पी.उईके को सूचना दिए जाने पर रेस्क्यू दल प्रभारी डिप्टी कमांडेंट रामनरेश भवेदी के नेतृत्व में नायक मुन्नालाल,सैनिक अनुज कुमार,रामभरोसे सिंह,सुनील सिंह,भूपेंद्र सिंह,देवेंद्र सिंह रेस्क्यू सामग्री लेकर घटनास्थल पर पहुंचकर शनिवार की सुबह रेस्क्यू का कार्य प्रारंभ किया, इस दौरान बांध के गहरे पानी में कई घंटे निरंतर खोजबीन के बाद दोनों युवकों का शव बरामद किया। पुलिस मौका परिक्षण व पंचनामा के बाद  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में पोस्टामार्डम कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप कर पुलिसजांच में जुट गई। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...