https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 19 अक्टूबर 2024

राजनगर खुली खदान में विस्फोट की चपेट में आया युवक, मौत


मृतक युवक को एसइसीएल अस्पताल में छोडक़र कंपनी के कर्मचारी हुए फरार

अनूपपुर। राजनगर ओसीएम में कॉलरी प्रबंधकों की लापरवाही में शुक्रवार को ठेका मजदूर अजय कोल निवासी वार्ड क्रमांक 1 विशेषन दफाई राजनगर की मृत्युम हो गई। दुर्घटना राजनगर ओसीएम में दोपहर को घटी, जब यहां मिट्टी हटाकर एसइसीएल कंपनी के लिए कोयला मुहैया कराने वाली मां कुदरगढ़ी प्रायवेट लिमिटेड कपंनी के द्वारा कोयला उत्खनन के लिए ब्लास्ट किया जा रहा था। इस दौरान मजदूर वहीं रहा, जहां ब्लास्ट के दौरान वह उसकी चपेट में आ गया और उसकी अस्पताल पहुंचने से पूर्व मौत हो गई। घटना के बाद आनन फानन में कंपनी व कॉलरी के कर्मचारियों ने ठेका मजदूर अजय कोल को एसइसीएल अस्पताल राजनगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मां कुदरगढ़ी के कर्मचारी शव को अस्पताल में छोडक़र मौके से भाग निकले।


बताया जाता है कि जिस समय ब्लास्टिंग की गई, उस समय सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया। वहीं मामले में एसडीएम अजीत तिर्की ने बताया कि मृतक के परिजनों को तत्काल 1 लाख रुपए ठेकेदार एवं 5 हजार रुपए प्रबंधन के द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं 15 लाख रुपए एक हफ्ते के अंदर उपलब्ध कराई जाएगी। जबकि 16 लाख की राशि बीमा के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। परिजनों को समझाईश दी गई है, वहीं पुलिस ने मार्ग कम कर जांच शुरू किया है। घटना की विस्तृत जांच डीजीएमएस करेंगे।

एसडीओपी सुमित केरकेट्टा ने बताया कि शनिवार दोपहर रामनगर ओपन कास्ट में विस्फोीट के दौरान खदान के अंदर जीप वाहन में चार व्यक्ति बैठे हुए थे। एक बड़ा आकार का पत्थर जीप के ऊपर गिरा, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और अजय कोल पत्थर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मृत्युर हो गई, वहीं तीन अन्य व्यक्ति को चोट आई है। जिन्हेंत उपचार के बाद घर भेज दिया गया।  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...