https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 11 अगस्त 2025

एसपी मोती उर्र हमान को राष्ट्रपति वीरता पदक, स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री करेगे सम्मानित

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में साहसिक कार्रवाही पर  

अनूपपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बहादुरी और साहसिक कार्रवाई के लिए अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोती उर्र हमान को राष्ट्रपति द्वारा वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर भोपाल में आयोजित पदक अलंकरण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डां मोहन यादव सम्मानित करेंगे। इस संबंध में घोषणा 16 अक्टूबर 2023 को की गई थी, जिसमें 18 दिसंबर 2022 और 22 अप्रैल 2023 की घटनाओं में उत्कृष्ट वीरता दिखाने वाले पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है।

जानकारी के अनुसार अप्रैल 2023 में बालाघाट जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सलियों से मुठभेड़ कर बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की। कार्रवाई में कई वांछित नक्सली मारे गए और क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को करारा झटका लगा। इसी महीने की एक अन्य घटना में, गोंदिया बॉर्डर के पास पुलिस बल ने विशेष अभियान चलाकर नक्सलियों को घेर लिया। भीषण मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के ठिकानों को नष्ट कर भारी मात्रा में हथियार जप्त् किए गए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...