https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 15 अगस्त 2025

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोती उर्र रहमान राष्ट्रपति वीरता पदक से मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

 


अनूपपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी भोपाल के ऐतिहासिक लाल परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोती उर्र रहमान को राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया।  

पुलिस अधीक्षक मोती उर्र रहमान को बालाघाट जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बहादुरी और साहसिक कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में घोषणा 16 अक्टूबर 2023 को की गई थी, जिसमें 18 दिसंबर 2022 और 22 अप्रैल 2023 की घटनाओं में उत्कृष्ट वीरता दिखाने वाले पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है।

जानकारी के अनुसार अप्रैल 2023 में बालाघाट जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सलियों से मुठभेड़ कर बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की। कार्रवाई में कई वांछित नक्सली मारे गए और क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को करारा झटका लगा। इसी महीने की एक अन्य घटना में, गोंदिया बॉर्डर के पास पुलिस बल ने विशेष अभियान चलाकर नक्सलियों को घेर लिया। भीषण मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के ठिकानों को नष्ट कर भारी मात्रा में हथियार जप्त् किए गए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...