https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 19 मई 2025

जिले के 18 पुलिसकर्मियों का जिले में स्थानांतरण, रत्रांबर शुक्ला कोतमा, सुंदरेष को चचाई की कमान


अनूपपुर। जिले में पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने एक साथ 18 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है, इनमें 5 नगर निरिक्षक, 5 उप निरिक्षक, 3 सहायक उप निरिक्षक, 2 प्रधान आरक्षक एवं 3 आरक्षक के नाम शामिल है। 

जिले में पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण में पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने 18 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है, इनमें 5 नगर निरिक्षक, 2 उप निरिक्षकों को थाना मिला हैं। 3 उप निरिक्षकों, 3 सहायक उप निरिक्षकों सहित 2 प्रधान आरक्षक एवं 3 आरक्षकों को लाईन अटैच किया गया हैं। पुलिस अधीक्षक ने 5 थाना प्रभारियों के प्रभार में बदलाव करते हुए नगर निरिक्षक कोतमा सुंदरेष सिंह मरावी को थाना चचाई का प्रभार मिला हैं। कोतमा थाने की कमान अब महिला थाना सम्हाुल रहें संभालेंगे रत्रांबर शुक्ला को सौंपा हैं। चचाई थाना राकेश उईके को महिला थाना, विरेन्द्रा बडकडे को राजेन्द्रंग्राम थाना से आजाका अनूपपुर,एसपी शुक्लाक को पुलिस लाईन से राजेन्द्रोग्राम थाना प्रभार सौंपा गया हैं। 

पुलिस लाइन किये गये स्थानांतरण में उप निरीक्षक विपुल शुक्ला थाना जैतहरी, डीएस बागरी कोतमा, उदित नारायण मिश्रा बिजुरी, सहायक उप निरीक्षक विनय सिंह कोतमा, सहायक उप निरीक्षक चंद्रहास बांधेकर कोतवाली, प्रधान आरक्षकों में अरविंद सिंह जैतहरी, मनोज नामदेव कोतमा, आरक्षक मनोज गुर्जर जैतहरी, चक्रधर तिवारी डीसीबी अनूपपुर, मनोज उपाध्याय थाना रामनगर से पुलिस लाइन भेजा गया हैं।   


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप पलटी,2 गंभीर, कई घायल

थाना राजेंद्रग्राम नहीं कोई जानकारी, मामला आपसी समंजस का   अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के थाना राजेंद्रग्राम क्षेत्र में पर्सेलकला ...