https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 24 जुलाई 2024

नर्मदा नदी पर प्रस्तावित अपर नर्मदा परियोजना निरस्त करने कांग्रेस ने सौपा ज्ञापन

हजारों की संख्या में बांध से प्रभावितों ने 4 किमी पैदल रैली निकाल जताया विरोध

अनूपपुर। नर्मदा नदी पर प्रस्तावित अपर नर्मदा परियोजना के तहत बाध बनाए जाने की प्रकिया शुरू होते ही विरोध के स्वपर उठने लगे हैं। बुधवार को कांग्रेस ने पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को एवं कांग्रेस जिला अध्यदक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में अपर नर्मदा किसान संघर्ष मोर्चा पुष्पराजगढ़ के हजारो प्रभावितों ने राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम 14 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन प्रभारी कलेक्टर अमन वैष्णव को सौप कर प्रस्तावित अपर नर्मदा परियोजना निरस्त करने की मांग की। इसके पूर्व कांग्रेस के नेतृत्व में अपर नर्मदा परियोजना निरस्त करने एवं भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए 4 किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान छग के बलौदा बाजार की घटना से सबक लेते हुए संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय नागरिकता संहिता की धारा 163 प्रतिबंधात्मक आदेश लागू थी जहां पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवॉर एवं इसहाक मंसूरी के निर्देश में परिसर के अंदर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। 

अनूपपुर नर्मदा नदी पर प्रस्तावित अपर नर्मदा परियोजना अनूपपुर एवं डिण्डौारी जिले की सीमा में ग्राम शोभापुर में बनाया जा रहा हैं। जिससे जिले की 27 ग्राम पंचायतों के लगभग 6.7 हजार से अधिक परिवार प्रभावित होगा, वहीं 67 हजार से अधिक आदिवासी का विस्थापित होगे। जहां नर्मदा नदी का बांध बनाने के लिए प्रस्तावित है उसके आसपास सैकड़ो एकड़ की भूमि पर हो खेती हो रहीं हैं। 

विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने बताया कि नर्मदा नदी देशवासियों की धार्मिक वा आस्था की नदी है, लेकिन म.प्र. नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा अपर नर्मदा परियोजना नर्मदा नदी के उद्गम से मात्र 40 किमी नीचे बनाया जा रहा है। बांध निर्माण से वैज्ञानिक मत अनुसार नर्मदा उद्गम के जल स्त्रोत बंद हो जाते है, जिस पर परियोजना निर्माण के पूर्व जल स्त्रोत का विस्तृत अध्यन कराया जाए। अपर नर्मदा बांध शोभापुर परियोजना डिंडौरी व अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ में वर्ष 2024-25 में निर्माण के लिए स्वीकृत है। आदिवासियों की संस्कृति, एैतिहासिक विरासत, रूढ़ीप्रथायें, परम्परायें जिनके संरक्षण के लिए अरबों रूपए खर्च किए जाते है। लेकिन परियोजना निर्माण से सब नष्ट हो जाएगा। नर्मदा नदी उद्गम स्थल अमरकंटक अनूपपुर जिले से डिंडौरी में प्रवेश करती है। 

विकासखंड पुष्पराजगढ़ एवं जिला डिंडौरी पांचवी अनुसूची क्षेत्र है। जहां राज्यपाल के आधिनस्थ है, पांचवीं अनुसूचि के साथ ही क्षेत्र में वन अधिकार मन्यता कानून व पेसा नियम लागू है। कोई भी परियोजना निर्माण से पहले यहां की ग्राम सभाओं की सहमति अनिवार्य है, जो नर्मदा घाटी विकास प्रधिकरण द्वारा नही ली गई है, जो अनुच्छेद 141 का उल्लंघन है। सर्वोच्च न्यायालय के विभिन्न आदेशों के बाद भी म.प्र. शासन, जिला प्रशासन संविधान एवं सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के विपरीत कार्य कर लाखों आदिवासियों का विस्थापन कर रही है, विभाग प्रमुखों पर कार्यवाही की जाये। अनुसूचित जनजातियों की आजीविका का मूल स्त्रोत कृषि के साथ वन उपज है, लेकिन इस परियोजना से जैव विविधता नष्ट हो जाएगी। नर्मदा परियोजना से प्रभावित क्षेत्र की कृषि भूमि अधिक उपजाऊ है, जिससे कृषि मंडी को सबसे अधिक राजस्व प्राप्त होता है, परियोजना निर्माण से समस्त उपजाऊ भूमि डूब जाएगी, वन अधिकार अधिनियम का नर्मदा परियोजना निर्माण में प्रक्रिया का पालन किए जाने, भूमि अधिक्रहण, पुनर्वास और पुनस्र्थापना में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 के तहत स्थापित स्वशासन संस्थाओं और ग्राम सभाओं के परामर्श से भूमि अधिग्रहण के लिए मानवीय, सहभागी, सूचित और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करना है, आरएफसीटीएलएआरआर अधिनियम 2013 की धारा 41 कंडिका 1,2,3 के तहत जिला प्रशासन राजस्व विभाग व नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण ने अधिनियम व संविधान के विरूद्ध कार्य किया है, जो की ग्राम सहमति पत्र नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा दस्तावेज में संलग्र किया गया है वह फर्जी सहमति है। 

नर्मदा परियोजना निर्माण स्थल के समीप करोड़ो आदिवासियों के अराध्य देवी करबेमटटा करमश्री देवी स्थल है, इस स्थल के चारों ओर जलभराव हो जाएगा साथ ही ग्राम पंचायत बिलासपुर में स्थित गोंड़ जनजाति के धर्मगुरू पारि कुपार लिंगों का तपस्वी लिंगो पहाड़ है साथ ही जैव विविधता महत्वपूर्ण सिवनी संगम में एक मात्र राज्य में कल्पवृक्ष स्थित है, जो की जल भराव के कारण सब डूब जाएगा। 

विधायक फुंदेलाल ने बताया कि नर्मदा परियोजना पर तुरंत रोक लगाई जाए, आदिवासी समाज बांध का विरोध नही करती बल्कि छोटे बांध बनाए जाए, लिफ्ट ऐरिकेशन सिस्टम से सिंचाई सुविधाओं का निर्माण हो प्रत्येक ग्राम स्तर पर जल संरक्षण के तहत प्रोजेक्ट निर्माण कार्य तैयार किया जाए, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान कम हो, संस्कृति रीति रिवाज पंरपराएं विद्यमान रहे, धार्मिक आस्था कायम रहे तथा भारत के संविधान का उल्लंघन ना हो, सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन हो। 


मंगलवार, 23 जुलाई 2024

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वृद्ध किसान की मृत्यु


अनूपपुर। जिले में सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश में कोतमा थाना अंतगर्त ग्राम गढ़ी में खेत जा रहे किसान पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।

जानकारी अनुसार मंगलवार की सुबह से जिले में हो रही बारिश में कोतमा थाना अंतगर्त ग्राम गढ़ी के किसान 80 वर्षीय रमपत साहू अपने खेत जा रहें थे, इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आ गया, जिससे मृत्यु़ हो गई। पुलिस ने पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौप कर मर्ग कायम कर लिया हैं। 


हज यात्रा के नाम पर टूर एंड ट्रैवल्स एंड हज उमराह टूर ने ठगे 12 लाख रुपए,मामला दर्ज

अनूपपुर। हज यात्रा करने के नाम पर दंपति से 12 लाख रुपए की ठगी की शिकायत पर बिजुरी पुलिस ने पुलिस ने अलफलाह टूर एंड ट्रैवल्स एंड हज उमराह टूर के प्रोपराइटर सैयद तनवीर उल्लाह निवासी याकूब पटेल चौक अकोट जिला अकोला महाराष्ट्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

बिजुरी निवासी सकीर अहमद पिता इशहाक निवासी ने बताया कि हज यात्रा पर जाने के अलफलाह टूर एंड ट्रैवल्स एंड हज उमराह टूर के प्रोपराइटर सैयद तनवीर उल्लाह निवासी याकूब पटेल चौक अकोट जिला अकोला महाराष्ट्र से फोन पर संपर्क करते हुए हज यात्रा के लिए 12 लाख रुपए स्वयं तथा पत्नी कुरैशा बेगम के लिए दिए गए। इसके बाद 8 जून को हज यात्रा के लिए मुंबई से प्लेन से यात्रा का समय बतलाया गया जिसके अनुसार मुंबई पहुंचे। जहां पहुंचने पर 2 दिन तक प्लेन रद्द होने की बात कह कर उन्हें घुमाया गया। इसी तरह छत्तीसगढ़ के यात्री भी उन्हें मिले जिनके साथ भी टूर ट्रेवल्स के संचालक के द्वारा धोखाधड़ी करते हुए रुपए लेने के बाद उन्हें लगातार झूठ बोला जा रहा था, जिससे परेशान होकर सकीर अहमद पत्नी के साथ अपने घर लौट आए। जहां फोन पर अलफलाह टूर एंड ट्रैवल्स एंड हज उमराह टूर के प्रोपराइटर सैयद तनवीर उल्लाह से बात करने पर उसके द्वारा रुपए वापस करने की बात कही गई। इसके कुछ दिनों के बाद उसके द्वारा 6 लाख रुपए के दो चेक भेजे गए जिसे भुगतान के लिए लगाए जाने पर बैंक द्वारा चेक को बाउंस हो गया। लगातार धोखाधड़ी किए जाने के पश्चात मामले की शिकायत शकीर अहमद ने पर बिजुरी थाना में अपराध की धारा 420, 406, 409 के तहत दर्ज कराया, पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।


 

मप्र उच्च न्यायालय का फैसला: अमलाई का रेलवे गुड्स शेड फिर से होगा चालू

व्यापारियों और उद्योगपतियों को मिलेगी राहत, सुगम परिवहन की मिलेगी सुविधा  

अनूपपुर। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर (प्रधान खंडपीठ) ने रेलवे के पक्ष में निर्णय सुनाते हुए अमलाई रेलवे गुड्स शेड को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सीटीओ लेने के बाद फिर से चालू करने की अनुमति दे दी है। इस फैसले के बाद रेल प्रशासन ने तुरंत अमलाई गुड्स शेड को फिर से सक्रिय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि स्थानीय लोगों द्वारा रेल कोल यातायात के कारण प्रदूषण उत्पन्न होने एवं स्थानीय रहवासियों की प्रदूषण के कारण उत्पन्न हो रही परेशानियों को देखते हुये उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। जिस पर उच्च न्यायालय ने 25 अप्रैल 2024 से अमलाई रेलवे गुड्स शेड पर प्रतिबंध लगा दिया था।  

इस दौरान बिलासपुर (छग) मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के निर्देशन में रेलवे प्रशासन द्वारा इस याचिका को चुनौती देते हुये उच्च न्यायालय द्वारा चाहे गए सभी मुद्दों पर जानकारी देते हुए मजबूती से अपने पक्ष को रखा। परिणाम स्वरूप लगभग 03 माह के अंदर ही उच्च न्यायालय ने रेलवे के दलीलों से संतुष्ट होकर रेलवे के पक्ष मे निर्णय सुनाते हुए अमलाई गुड्स शेड को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मान्य शर्तों के साथ फिर से चालू करने की अनुमति दे दी।

वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया हम उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं और इसे जनता के हित में एक महत्वपूर्ण कदम मानते हैं। इससे न केवल माल परिवहन में तेजी आएगी, बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। गुड्स शेड के फिर से चालू होने से स्थानीय व्यापारियों और उद्योगपतियों को भारी राहत मिलेगी, जो अपने माल के तेज और सुगम परिवहन के लिए इस शेड पर निर्भर रहते थे। इस आदेश से कोयले के अलावा विद्युत, प्राकृतिक गैस, पेट्रोलियम, फर्टिलाइजर, स्टील, कच्चा तेल एवं सीमेंट के उत्पादन एवं वितरण में अत्यधिक लाभ होने की संभावना हैं। इस प्रकार पावर, सुरक्षा जैसे आधारभूत तत्वों के न केवल संरक्षण बल्कि उत्पादन को भी सुनिश्चित किया जा सकेगा। यह कदम रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। रेलवे प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि गुड्स शेड के संचालन में किसी भी प्रकार की रुकावट या बाधा नहीं आएगी और सभी प्रक्रियाएं सुचारू रूप से चलेंगी। 


सोमवार, 22 जुलाई 2024

उप संचालक कृषि एनडी गुप्ता से दो करोड़ 29 लाख रुपये की होगी वसूली, कलेक्टर ने निलंबन का भेजा प्रस्ताव


केचुए और सामग्री बांटे बिना करोड़ों डकार गए अधिकारी, जैविक खेती से जुड़ी योजना में बड़ा घोटाला

अनूपपुर। देशभर में जैविक के खेती के सर्वाधिक रकबा वाले मप्र के अनूपपुर जिले में कृषि विभाग के अधिकारियों ने भ्रष्टाचार की फसल उगाई। वर्ष 2018 से 2020 में जैविक खेती के लिए किसानों को दिए जाने वाले केंचुए और अन्य सामग्री में गड़बड़ी कर 2 करोड़ 29 लाख रुपये का घोटाला किया हैं।

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ रीवा में शिकायत 

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ रीवा ईकाई को शहडोल निवासी दीपक मिश्रा ने शिकायत कर गड़बड़ी की जांच की मांग की थी। इसके बाद कलेक्टर आशीष वशिष्ट ने अपनी टीम भेजकर जांच कराई तो गड़बड़ी की शिकायत सही पाई गई। इस आधार पर कलेक्टर ने शासन और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ को जानकारी भेजकर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

जिले के 5 हजार किसानों को दिया जाना था साहित्य और प्रशिक्षण

योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न गांवों के पांच हजार किसानों को वर्मी कंपोस्टिंग बेड, जैविक खाद, केंचुआ, जाल, साहित्य और प्रशिक्षण दिया जाना था। इसके लिए जिला खनिज निधि से छह करोड़ 93 लाख रुपये आवंटित किए गए थे। इसमें दो करोड़ 90 लाख रुपये कृषि विभाग की कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (एटीएमए) परियोजना, अनूपपुर को सामग्री खरीदने के लिए, 2.93 लाख रुपये प्रशिक्षण और अन्य कार्यों के लिए और 1.08 करोड़ रुपये मिट्टी परीक्षण के लिए एक निजी कंपनी को दिए गए। प्रति किसान 9770 रुपये आवंटित किए गए।

कृषि उप संचालक एनडी गुप्ता से दो करोड़ 29 लाख रुपये की वसूली  निलंबन का भेजा प्रस्ताव

जिला प्रशासन की जांच में कई किसानों ने बताया कि केंचुआ और अन्य सामग्री उन्हें मिली ही नहीं। जो मिली भी वह घटिया थी। मिट्टी परीक्षण के नाम पर भी गड़बड़ी की गई। किसानों ने यह भी बताया कि उन्हें कोई प्रशिक्षण नहीं दिया गया। कलेक्टर ने कृषि उप संचालक एनडी गुप्ता से दो करोड़ 29 लाख रुपये वसूली के साथ विभागीय जांच और निलंबन का प्रस्ताव भेजा है।

अपर कलेक्टर अमन वैष्णव ने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा से पत्र मिला था जिस पर जांच कमेटी जिला स्तर पर गठित हुई थी, जांच की गई जिसमें सत्यता पाई गई। डीएमएफ मद से वर्ष 2018 से 2020 के बीच कृषि विभाग में दो करोड़ 29 लाख का भ्रष्टाचार पाया गया। इसकी जानकारी आर्थिक अपराध शाखा रीवा और शासन स्तर पर भेज दी गई है। शिकायत शहडोल निवासी दीपक मिश्रा द्वारा आर्थिक अपराध शाखा में की गई थी।


रेल्वे फाटक को फ्लाईओवर निर्माण: नगरिकों ने अगरबत्तीर जलाकर दर्ज कराया विरोध, शीघ्र निर्माण की मांग

दो हिस्सों में बटे शहर को एक करने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से लगाई गुहार

अनूपपुर। दो हिस्सों  में बटे शहर को एक करने वाला रेल्वेो फाटक को फ्लाईओवर का निर्माण के लिए बंद हो जाने के बाद से नगर लोग जैसे दो देशों में बट कर रह गया हैं। 4 वर्षो से नगर का मुख्य बाजार में वीरानी छा गई हैं।अलग-अलग हिस्सों में बाजार बटने के कारण व्यापारियों के सामने काफी जीवनयापन की समस्याएं खड़ी हो गई है। फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पिछले 4 सालों से कछुए की गति से चल रहा है जो पूरा होने का नाम नहीं ले रहा। जिसकी निर्माण अवधि दो बार बढा़ई जा चुकी हैं। वहीं कलेक्टर ने भी कई बार अधिकारियों को फटकार लगा चुके हैं किन्तु  अधिकारियों के कानोंमें जू नहीं रेग रहीं। वहीं रेल्वे प्रशासन भी अपने क्षेत्र में हो रहे निर्माण पर घ्यान नहीं दे रहा। सोमवार को नगर के लोगो ने अनोखा प्रर्दशन करते हुए निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे अगरबत्ती‍ जलाकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए शीघ्र निर्माण की मांग की।

स्थानीय निवासियों ने लगातार जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके कि फ्लाई ओवर की सौगात जल्दम मिले लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। निर्माण पिछले कई सालों में चालू कम बंद ज्यादा रहा है। जिससे नगर के व्यापारी काफी परेशान और गुस्से को दिखाने के लिए सोमवार को फ्लाईओवर के नीचे अगरबत्ती जलाकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए शीघ्र निर्माण की मांग की।

नगर के समाजसेवी विनोद सोनी का कहना हैं कि पिछले 4 वर्षो से फ्लाईओवर का काम जिस गति से चल रहा है उसको लेकर नगर में काफी रोष हैं। व्यापारी अपने व्यापार के लिए परेशान हैं लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा हैं ऐसे में आज नगर के आम नागरिकों द्वारा बंद पड़े फ्लाईओवर निर्माण में अगरबत्ती लगाकर बंद फाटक की याद में किया गया। अधिकारियों के प्रति अपनी सहानुभूति जताते हुए काम जल्द चालू करने की मांग की हैं। उन्होंीने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण का समय पर पूरा नहीं हुआ तो व्यापारी भीख मांगने की स्थिति पर आ सकते हैं।

18 माह में हुआ पूर्ण करने के आश्वासन पर कार्य हुआ आरंभ 

दो हिस्सों में बंटे अनूपपुर शहर को जोड़ने वाला रेलवे ओवरब्रिज अनूपपुर का निर्माण 16 अगस्त 2021 में 18 माह में हुआ पूर्ण करने के आश्वासन पर आरंभ हुआ। तैयारी लेकर सेतु निर्माण कार्य तीन साल बाद भी अधूरा पड़ा है। इसके निर्माण कार्य पूर्ण होने में अभी भी सालभर की समयावधि लगने की संभावना है। इसे पूर्ण होने को लेकर अब तक न तो ठेकेदार की ओर से और ना ही जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट जानकारी दी जा रही है। शहर की मुख्य कड़ी मार्ग कही जाने वाला यह मार्ग अब बारिश की बौछार में दलदली स्थल बन गया है। गत दिनों अपर कलेक्टर अमन वैष्णव ने निर्माणाधीन रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज कार्य का निरीक्षण किया तथा फ्लाईओवर कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के संबंध में कार्य में तेजी लाने एवं ब्रिज निर्माण कार्य की वस्तुस्थिति एवं प्रगति की जानकारी प्रतिदिन प्रदान करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी सेतु को दिए। वहीं कलेक्टर रेल अधिकारियों के साथ रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की समीक्षा भी कर चुके हैं।

तीन साल बाद भी अधूरा, 5 साल पूर्व मिली थी तकनीकि स्वीकृति

बताया जाता है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 6 अगस्त 2016 को आमसभा में ब्रिज निर्माण की घोषणा की थी। 14 दिसम्बर 2016 में ही प्रशासकीय स्वीकृति भी प्रदान। यहां तक कि 8 मई 2017 को कार्यादेश जारी कर दिया था। यहां तक वर्ष 2020 में मुख्यमंत्री ने खुद ही ओवरब्रिज निर्माण की आधारशिला रखी थी। जानकारी के अनुसार 12.01 करोड़ की लागत से 12-12 मीटर चौड़ाई और 462.44 मीटर का यह लम्बा पुल होगा। रेल पटरियों के उपर 56 मीटर लम्बी स्पॉन और ब्रिज में पिलर और आड़ीबॉल का भी उपयोग करते हुए 10 पिलर खड़े किए जाएंगे। दोनों छोर पर 50-50 मीटर लम्बी बीबीसी और 3-3 मीटर की चौड़ी सर्विस रोड प्रस्तावित है। लेकिन विभागीय व प्रशासकीय लापरवाही के कारण स्वीकृत ओवरब्रिज का निर्माण आज तक पूर्ण नहीं हो सका।

दो किलोमीटर अतिरिक्त शहर का लग रहा चक्कर

दो हिस्सों में बंटे अनूपपुर शहर इंदिरा तिराहा से कोतवाली तिराहे के बीच कड़ी के रुप में रेलवे फाटक से जुड़ा है यह रेलवे फाटक फ्लाईओवर अनूपपुर शहर के विकास की धुरी है। व्यापार, सब्जी मंडी, प्रशासकीय विभाग के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड,जिला चिकित्सालय की आवाजाही का एक मात्र मार्ग। बावजूद रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में राजनीतिक पक्षों के साथ सामाजिक संगठनों, प्रशासकीय अधिकारियों व स्वयं रेलवे ने भी जल्द कार्य पूर्ण होने करने की दिलचस्पी नहीं दिखाई। जिसके कारण अब नगरवासियों को बायपास मार्ग से 4 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर मुख्य बाजार की ओर जाना पड़ रहा है।


तीन वर्षो से राजस्व प्रकरणों का निराकरण नहीं होने जैतहरी के तत्कालीन नायब तहसीलदार व प्रवाचक निलंबित

निरिक्षण के दौरान राजस्व न्यायालय जैतहरी में संभागायुक्ति को मिली थी कमियां

अनूपपुर। शहडोल संभागायुक्त बीएस जामोद ने 20 जुलाई को तहसील न्यायालय जैतहरी का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान तीन वर्षो से बटवारा नामांतरण, सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण नहीं होने संभागायुक्त ने लगाई फटकार जमकर फटकार लगाते हुए तहसीलदार को निलंबन के आदेश दिया था। जिस पर सोमवार को पदीय दायित्वों के निर्वहन में कर्तव्य विमुखता और लापरवाही प्रदर्शित करने, शासन के निर्देशों का पालन न करने लापरवाही पर तत्कालीन प्रभारी नायब तहसीलदार जैतहरी धनीराम ठाकुर तथा तत्कालीन प्रवाचक सतीश श्रीवास्तव सहायक वर्ग 3 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में दोनो का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय अनूपपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

शहडोल संभागायुक्त बीएस जामोद ने तहसील न्यायालय जैतहरी का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान राजस्व प्रकरणों में समय पर कार्रवाई नहीं होने, बिना कार्यवाही कई प्रकरण लंबित रहने, न्यायालयीन प्रक्रियाओं का पालन नहीं किए जाने, पदीय दायित्वों के निर्वहन में कर्तव्य विमुखता और लापरवाही प्रदर्शित करने, शासन के निर्देशों का पालन न करते हुए पदीय दायित्व के निर्वहन में घोर लापरवाही का कृत्य किए जाने पर मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने से दंडनीय होने पर मध्य प्रदेश सिविल (वर्गीकरण, नियंत्रण, तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत तत्कालीन प्रभारी नायब तहसीलदार जैतहरी धनीराम ठाकुर तथा तत्कालीन प्रवाचक सतीश श्रीवास्तव सहायक वर्ग 3 को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवध में ठाकुर एवं श्रीवास्तव का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय अनूपपुर नियत किया गया है निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।


सावन के पहले दिन पहला सोमवार:बोल बम के साथ मां नर्मदा उद्गम जल से जालेश्वर धाम महादेव का हुआ जलाभिषेक

  

जयकारें से गूंजी अमरकंटक नगरी: सावन के पहले दिन झूम के बरसे बदरा, शिव मंदिरों में भक्तों  की भीड़ 

अनूपपुर। भगवान शंकर के भक्तों के लिए सावन का महीना बहुत ही पावन होता है. इस पूरे महीने भोले शंकर को प्रसन्न करने के लिए भक्त तरह-तरह के जतन करते हैं. कहा जाता है कि सावन में शिव को प्रसन्नभ करना और भी ज्यानदा आसान होता है. यही वजह है कि भक्तब पूरे माह भगवान की विशेष उपासना करते हैं। यह भी संजोग ही हैं कि सावन के पहले ही दिन पहला सोमवार पड़ा हैं। वहीं पहले ही दिन सावन के बदरा अनूपपुर में लगभग 15 मिनट झूमकर बरसे। इसके बाद बादल छाये रहें। सावन के पहले सोमवार को शिवभक्तों  ने अमरकंटक (मप्र) और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित जालेश्वर धाम और मां नर्मदा मंदिर उद्गम स्थल अमरकंटक में जल भराव करते हुए चढ़ाया। 

शिव आराधना का श्रावण मास सोमवार से आरंभ के पहले सोमवार को भगवान शिव की पूजा लोगों ने पवित्र जल, दूध, दही, घी से अभिषेक किया और धतूरा, बेल व ऑक के फूल चढ़ाकर भगवान को प्रसन्न करने का प्रयास किया। मंदिरों में बोल बम के जयघोष लगते रहे। जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक में भी श्रद्धालुओं ने शिव अर्चना व अभिषेक के लिए पहुंचे। मां नर्मदा जल से शिव जी का अभिषेक किया गया। कावरिएं यहां जल लेने पहुंचे थे। यहां के शिव धाम अमरेश्वर तथा जालेश्वर में शिव लिंग के अभिषेक हेतु भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। पहला सोमवार लोगों ने आस्था के साथ शिव की पूजा करते हुए व्यतीत किया। अधिकांश महिलाओं एवं अविवाहित युवतियों ने वृत रखकर भगवान शिव की पूजा आराधना की।

कावडि़ए ने नर्मदा जल ले जालेश्वर में चढ़ाया

मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन मास में हजारो शिवभक्तों की भीड़ दर्शन और जलाभिषेक के लिए शिव और मां नर्मदा के जयघोष से गुंजायमान करते हुए कावडि़ए नर्मदा स्नान और कुंड से जलभराव कर जालेश्वर में जल चढ़ा पुन: अमरकंटक नर्मदा मंदिर पहुंचें, जहां जलभर कर जलेश्वडर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए। इसके लिए नर्मदा मंदिर समिति सहित प्रशासन ने तैयारी पूरी पहले ही कर ली थी। नर्मदा मंदिर समिति ने बताया कि सावन के उपलक्ष्य में यहां देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। लेकिन इनमें कर्वधा, राजनंदगांव सहित छत्तीसगढ़ राज्य के अन्य जिलों व मप्र के स्थानीय भक्तों की तादाद अधिक होती है। छत्तीसगढ़ सहित आसपास के जिलों से आते हैं।

भजन-कीर्तन और रूद्राभिषेक किए गए

सोमवार को नगर के सभी देवालयों में अलसुबह से भक्तों का तांता लग गया था। देर शाम तक शिवमंदिरों में लोगों का मत्था टेकने का सिलसिला बना रहा। नगर के तमाम शिव मंदिरों में आवश्यक तैयारियां की गई हैं। जगह-जगह भजन-कीर्तन और रूद्राभिषेक के आयोजन किए जा रहे हैं। बताया गया सावन के महीने में ही समुद्र मंथन हुआ था जन कल्याण के लिए भगवान शिव ने विषपान कर उसे गले में रख लिया था। विष काफी तेज होने के कारण देव-दानव सभी ने भगवान का जलाभिषेक कर उन्हें ठंडक पहुंचायी थी। जिस पर भगवान शिव सब पर प्रसन्न हुए थे। पौराणिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने सावन में ही प्रकृति से प्राप्त वस्तुओं से भगवान भोलेनाथ की अर्चना की थी और व्रत किया था।


छाया मुन्नू पांण्डेय

 

रविवार, 21 जुलाई 2024

नाबालिग के स्कूल जाते जबरन बैठाया वाहन में, सूने घर में किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। जैतहरी थाना क्षेत्र में 19 जुलाई को 16 वर्षीय नाबालिग को स्कूल जाते समय जान से मारकर फेंक देने की धमकी दे जबरन बाइक में बैठाकर अपने सूने घर ले जाकर बंधक बनाते हुए उसके साथ दो बार दुष्कर्म किए जाने एवं जबरन अपने मोबाइल में उसकी अश्ली ल फोटो खींचने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जगदीश राठौर निवासी बलबहरा के खिलाफ बीएनएस की धारा 137 (2), 87, 64 (2)(एम), 351 (3) एवं लैगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 3, 4, 5, 6 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार दो वर्ष पूर्व भी आरोपी द्वारा उसका अपहरण किया गया था। 

जानकारी के अनुसार पीडिता ने शिकायत दर्ज कराई कि 19 जुलाई की सुबह जब वह अपनी छोटी बहन को स्कूल छोडऩे के बाद अपने स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में जगदीश राठौर निवासी बलहरा जिसे वह पूर्व से जानती है मिला और जबरन बाइक में अपने घर ले जाने लगा, मेरे मना करने पर उसने मुझे जाने से मारकर फेंक देने की धमकी देने लगा। जिसके भय से नाबालिग उसके साथ बाइक में बैठ गई। जहां आरोपी जगदीश राठौर उसे अपने सूने घर में ले गया, जहां नाबालिग की मॉ और पिता को जान से मारने की धमकी देते हुए बंधक बना जबरन दो बार उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल में नबालिक की अश्ली ल फोटो खींचा, दोपहर लगभग 4 बजे वह मुझे बाइक में बैठाकर मेरे घर पास छोड़ा, जहां मैने अपने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों सहित आसपास के लोगो द्वारा उसे पकड़ लिया और थाने ले गये।


गुरु का आशीर्वाद लेकर हो जाते हैं सभी कष्ट दूर, अमरकंटक में शिष्यों की गुरू दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

श्रीहरिनाम संकीर्तन सभा ने सुन्दंरकांड का पाठ कर हवन एवं आरती कर किया भण्डागरा 

अनूपपुर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार 21 जुलाई को जिले के विभिन्न स्थानों पर गुरुजनों की पूजा करते हुए शिष्यों ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। पवित्र नगरी अमरकंटक में गुरुजनों से आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की कतार लगी रही। जहां गुरु पूजन करते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ ही नर्मदा मंदिर पहुंचकर मां नर्मदा का दर्शन किया। 

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र नगरी अमरकंटक के शांति कुटी, कल्याण आश्रम, मृत्युंजय आश्रम, मार्कंडेय आश्रम, धारकुंडी आश्रम, गीता स्वाध्याय आश्रम, खैरहा बाबा आश्रम में सुबह से ही गुरुजनों का आशीर्वाद लेने के लिए लोग पहुंचने लगे। जहां विधि विधान से गुरु पूजन का कार्यक्रम किया गया। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को गुरुपूर्णिमा मनाई जाती है। सनातन धर्म में गुरु को भगवान से भी श्रेष्ठ दर्जा प्राप्त है क्योंकि गुरु ही भगवान के बारे में बताते है और इनके बिना ब्रह्मज्ञान व मोक्ष की प्राप्ति नहीं हो सकती। शास्त्रों के अनुसार आषाढ़ पूर्णिमा के दिन ही बेदो के रचयिता महर्षि वेदव्यासजी का जन्म हुआ था। सबसे पहले वेदों की शिक्षा महर्षि वेदव्यास ने ही दी थी इसलिए हिंदू धर्म में प्रथम गुरु का दर्जा दिया गया है। 

गुरु पूर्णिमा पर्व पर मां नर्मदा की उद्गम स्थली अमरकंटक में भक्त, श्रद्धालुजनों ने नर्मदा कुंड में स्नान कर मंदिर दर्शन, पूजन किए। जहां आश्रमों में गुरु पूजन कर भंडारा का प्रसाद लिया। कल्याण सेवा आश्रम के संत परम तपस्वी वीतराग बाबा कल्याण दास जी महाराज, शांति कुटी आश्रम के संत महामंडलेश्वर स्वामी रामभूषण दास जी महाराज, परमहंस धारकुंडी आश्रम के संत स्वामी लवलीन महाराज, चक्रतीर्थ के संत सीताराम जु महाराज, मारकंडे आश्रम के आचार्य महामंडलेश्वर ब्रम्हर्षि रामकृष्णा नंद जी महाराज, बर्फानी आश्रम के संत महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास जी महाराज सहित आदि संतो के आश्रमों में शिष्यों ने गुरुपूजन किया। 

जिला मुख्या लय अनूपपुर में गुरु पूर्णिमा महोत्स।व पर श्रीहरिनाम संकीर्तन सभा द्वारा प्रात: सुन्दंरकांड का पाठ कर हवन एवं आरती कर प्रसाद वितरण एवं भण्डाषरा किया गया। अमरकंटक में हर गुरु स्थानों में गुरुपूर्णिमा का पर्व मनाया गया, जिन स्थानों के संत, गुरु जी यहां विराजमान नही थे उनके भक्त,शिष्य यहां पहुंच तिलक, पुष्प अर्पण, आरती - पूजन कर गुरु प्रसाद वितरण किया गया।

देर शाम तक गुरुओं का आशीर्वाद लेने लगी रहीं कतार

धार्मिक दृष्टि से अमरकंटक का अलग ही महत्व है तथा यहां दूर-दूर से लोग पूजा अर्चना के साथ गुरुजनों का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं। जिसके कारण सुबह से देर शाम तक गुरुजनों का आशीर्वाद लेने के लिए लोगों की कतार आश्रमों में बनी रही। जहां सुबह से ही थाल सजाकर उसमें पुष्प बेलपत्र दीपक सहित साल तथा श्रीफल एवं दक्षिणा रख लोग पहुंचे। जिनके द्वारा गुरु के चरण धोकर अक्षत चंदन तथा उस पर और फल अर्पित करते हुए दीपक से गुरुआरती उतारकर साल श्रीफल तथा दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। अमरकंटक में प्रति वर्ष गुरु पूर्णिमा के मौके पर आश्रमों में मेला उत्सव सा माहौल बन जाता है, जहां हर कोई गुरु के चरण में वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त करने आतुर रहते हैं। वहीं गुरु भी अपने शिष्यों से भेंट कर हर्षित हो जाते हैं। कल्याण सेवा आश्रम अमरकंटक के भंडारे में कल्याणिका स्कूल के विद्यार्थियों प्रसाद ग्रहण किए। जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चो ने शांति कुटी में भंडारे का प्रसाद लिया। गुरु पूर्णिमा पर्व पर पुलिस व जिला प्रशासन भी चाक चौबंद नजर आया। जहां पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार ने दौरा कर सुरक्षा एवं व्यववस्थालओं का जायजा लिया। और आवश्याक निर्देश दिये। 

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार ने बताया कि अमरकंटक में गुरु पूर्णिमा पर्व पर भीड़ को देखते हुए अतरिक्तग 70 बलों की तैनाती की गई, इसके साथ ही जिला होमगार्ड कमांडेंट की सेवायें भी ली गई हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुष्पराजगढ़ एसडीओपी के साथ आसपास के थानो के बल को भी सुरक्षा के लिए लगाया गया हैं। पुलिस अधीक्षक के साथ पुष्पराजगढ़ एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, अमरकंटक थाना प्रभारी सहित अमरकंटक प्राधिकरण के कर्मचारी साथ रहें।

 

सरला भदौरिया ने ली लांयस क्लब अनूपपुर टाउन की बनी अध्यक्ष,कार्यकारिणी के साथ ली शपथ

 

अनूपपुर। लायंस क्लब अनूपपुर टाउन का वर्ष 2024-25 के लिए लायन सरला भदौरिया ने अध्यक्ष पद की शपथ मुख्य अतिथि बिलासपुर के पूर्व डि० गर्वनर लायन प्रीतिपाल बाली ने कार्यकारणी के पदाधिकारीयो ने शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि जोन चेयरमैन मंजुलिका करन (मनेन्द्रगढ़) रही। 

लांयस क्लब अनूपपुर टाउन के वर्ष 2024-25 के लिये रविवार को 29वीं कार्यकारिणी को मनेन्द्रगढ़ के शपथ अधिकारी लायन कौशल अरोरा ने नये अंदाज मे सरला भदौरिया को क्लब के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही कौशलेन्द्र सिंह एंव प्रतापसिंह रावत राय को उपाध्यक्ष, रीतू सोनी को सचिव, सरोज वियाणी सहसचिव, मुकेश ठाकुर कोषाध्यक्ष, नीरूपमा पटेल को टवेल टवीस्टर, लक्ष्मी खेडिया को टेमर, डा० असीम मुखर्जी को जनसम्परर्क, अमरदीप सिंह को क्लब मेम्बरशिप चेयरपरसन, चन्द्रकांत पटेल क्लब एडमिनेस्टेटर, अशोक शर्मा क्ल्ब एलसीआई कोडिनेटर, हरिनारायण खेडिया क्लब सर्विस चेयरपरसन, दुगेन्द्रसिंह भदौरिया क्लब मार्केटिंग चैंसरपरसन, तथा संतोष अग्रवाल, शिवकुमार गुप्ता दीपक सोनी, राजेन्द्र कुमार वियाणी, अन्नपूर्णा शर्मा, डॉ० एससी राय, रामखेलावन राठौर, राकेश गौतम, पुष्पाा गौतम, शशि तिवारी, प्रज्ञासिंह, तृप्ती राठौर को क्लब निर्देशक के रूप में शपथ दिलायी गई। इस दौरान दो नये सदस्यों उमेश गुप्ता एंव उनकी पत्नी लक्ष्मी गुप्ता को भी मुख्य अतिथि पूर्व डि० गर्वनर लायन प्रीतिपाल बाली ने शपथ दिलायी। 

लायन प्रीतीपाल बाली ने लायनिज्म के संबध में अपने सारगर्भित उदबोधन मे प्रकाश डालते हुए बताया कि लायन की सच्ची सेवा तथा दिल से सेवा किये जाने का आवहान किया। जिससे प्रेरित होकर लायन राजेन्द्र कुमार बियाणी के पुत्र के पुत्र राघव बियाणी ने भी रक्त दान करने की घोषणा की जिसे प्रीतिपाल बाल ने अपना अनूपपुर आना सार्थक बताते हुए कहा कि मै 110 बार रक्त दान किया हॅू। 

इस दौरान अनूपपुर क्लब के पूर्व अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, शिवकुमार गुप्ता एंव हरिनारायण खेडिया ने संबोधित किया। शवथ ग्रहण में उपस्थित पत्रकारों को अनूपपुर टाउन ने सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह भेट किया। संचालन पूर्व रीजन चेयरमैन चन्द्रकांत पटेल एंव पूर्व अध्यक्ष अन्नपूर्णा शर्मा एवं आभार सचिव रितु सोनी ने किया।

 

शनिवार, 20 जुलाई 2024

तीन वर्षो से बटवारा नामांतरण, सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण नहीं होने संभागायुक्त ने लगाई फटकार

राजस्व न्यायालय जैतहरी का किया निरीक्षण, तत्कालीन तहसीलदार जैतहरी तत्काल प्रभाव से निलंबित 

अनूपपुर। संभागायुक्त शहडोल बीएस जामोद ने शनिवार को अनूपपुर जिले के जैतहरी तहसील में एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के राजस्व न्यायालयो का आकस्मिक निरीक्षण किया। राजस्व न्यायालयो में अराजक स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जमकर फटकार लगाई। जैतहरी तहसील में पूर्व में पदस्थ तहसीलदार धनीराम ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के साथ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी, नायब तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के अमले को चेतावनी दी है कि वह राजस्व प्रकरणों में अति गंभीरता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिये। 

संभागायुक्त शहडोल बीएस जामोद ने शनिवार को अनूपपुर जिले के जैतहरी तहसील में एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के राजस्व न्यायालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। जहां राजस्व न्यायालय तहसीलदार जैतहरी के न्यायालय 2021, 2022, 2023 में दर्ज राजस्व प्रकरण बटवारा नामांतरण, सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। संभागायुक्त ने राजस्व न्यायालय में नामांतरण, नक्शा तरमीम के प्रकरणों की बड़ी संख्या पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्ति की। वहीं निरीक्षण के दौरान पाया कि तहसीलदार जैतहरी के राजस्व न्यायालय बड़ी संख्या में राजस्व प्रकरण निराकरण के लिए लंबित हैं, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और प्रवचन शाखा के लिपिको द्वारा राजस्व प्रकरण दर्ज ही नहीं किए गए हैं और राजस्व प्रकरण दर्ज भी किए गए हैं तो प्रकरणों  का निराकरण नहीं किए गए हैं। कमिश्नर ने राजस्व न्यायालयो में इस प्रकार की अराजक स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जैतहरी तहसील में पूर्व में पदस्थ तहसीलदार धनीराम ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की निर्देश दिए। वही संभागायुक्त ने अनविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी, नायब तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के अमले को चेतावनी दी है कि वह राजस्व प्रकरणों में अति गंभीरता पूर्वक कार्य करें। 

उच्च अधिकारी एसडीएम अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों का नहीं कर रहे निरीक्षण  

संभागायुक्त ने निरीक्षण के दौरान कहा, कि राजस्व न्यायालयो के कार्यों के सुपरविजन की भारी कमी है, उच्च अधिकारियों, एसडीएम अधीनस्थ राजस्व न्यायालयो का निरीक्षण नहीं कर रहे हैं। इसके कारण राजस्व न्यायालय में कई वर्षों की राजस्व प्रकरण लंबित हैं। संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि अधीनस्थ राजस्व न्यायालय, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, अपर कलेक्टर समय-समय पर निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर अमन वैष्णव, एसडीएम जैतहरी अंजली द्विवेदी, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

तहसील कार्यालय में किया पौधरोपण 

संभागायुक्त शहडोल संभाग बीएस जामोद, अपर कलेक्टर अनूपपुर अमन वैष्णव, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, एसडीएम जैतहरी अंजली द्विवेदी एवं अधिवक्ताओं ने तहसील कार्यालय के परिसर में पौधरोपण किया।


अज्ञात वाहन ने दो पहिया वाहन को मारी टक्कर, दो घायल

अनूपपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत शनिवार को ग्राम सजहा अज्ञात के पास वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवक गंभीर घायल रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए गया हैं।

जानकारी अनुसार 35 वर्षीय जलेश्वर बैगा पुत्र स्वर्गीय सुंदर बैगा और 30 वर्षीय जगत पुत्र रामखिलावन बैगा जो शनिवार की दोपहर अनूपपुर जिला चिकित्सालय से अपनी भाभी को खाना देकर घर ग्राम पंचायत औढेरा जा रहे थे। तभी शहडोल अमरकंटक मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम सजहा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस को दी। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से अनूपपुर जिला चिकित्सालय लाया गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए युवकों मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया। वहीं इस घटना के मामले में अस्पताल चौकी प्रभारी हरपाल सिंह परस्ते ने बताया कि हमें सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

सरकार पर वादा खिलाफी आरोप: जिले के एन.एच.एम. संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 22 जुलाई को समूहिक अवकाश पर

जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

अनूपपुर। मध्य प्रदेश केबिनेट व राज्य सरकार द्वारा संविदा नीति 2023 मध्य प्रदेश केबीनेट से स्वीकृत कर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 22 जुलाई 2023 को संविदा नीति जारी कर समस्त विभागों को तत्कॉल लागू करने के दिशा निर्देश दिए गए थे। परंतु एक वर्ष पूरा होने के उपरांत भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश द्वारा अब तक मानव संसाधन नीति जारी कर संविदा नीति 2023 के समस्त प्रावधान लागू नहीं किए गए है। जिसे लेकर 22 जुलाई को  एन.एच.एम. संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण जिले में 427 एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मी सामूहिक अवकाश लेकर सेवा के दौरान मृत हुए साथियो के परिवार को न्याय दिलाने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेंगे। वहीं कुछ संविदाकर्मी 22 जुलाई को भोपाल के कार्यक्रम में शामिल होगे। समूहिक अवकाश हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन को संघ ने ज्ञापन शनिवार को सौंप दिया हैं। 

जिला अध्यक्ष ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संविदा नीति जारी कर एन.पी.एस., 5 लाख रूपए का आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा संविदाकर्मियों और परिवार को उपलब्ध कराना, ग्रेज्यूटी, अनुकम्पा नियुक्ति, प्रतिवर्ष सीपीआर दर के अनुरूप इंक्रीमेंट, शासकीय कर्मचारियों के समान समस्त अवकाश, शासकीय भर्तियों में संविदा कर्मियों को 50 प्रतिशत का आरक्षण का लाभ, सहित कई ऐसी सुविधाएं है, जो मानव संसाधन नीति के द्वारा स्पष्ट तौर पर लागू होगी। जिसे जारी करने में एनएचएम ने कोई संज्ञान अब तक नहीं लिया है। एक ओर एन.एच.एम. संविदा कर्मियों के लिए नीति लागू करने के आदेश जारी नहीं हो रहे है, लेकिन स्वास्थ्य संचालनालय भोपाल द्वारा स्वास्थ्य विभाग के नियमित पदों के विरूद्ध सेवाएं दे रहे संविदा कर्मियों के आदेश पिछले वर्ष ही जारी कर दिए गए है। ग्रेड-पे सुधार को लेकर 36 से अधिक केडर अपनी अपील प्रस्तुत कर चुके है, लेकिन एक साल हो गया अपील का निराकरण नहीं किया गया है। प्रदेश के 32 हजार एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे है। 22 जुलाई को एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहकर संविदा नीति 2023 के बिंदुवार समस्त प्रावधान लागू कराने को लेकर भोपाल कूच कर राज्य स्तरीय कार्यक्रम करेंगे। संविदा जल्द ही अनिश्चित कालीन नीति 2023 लागू करने के आदेश जारी नहीं किये जाता तो अनिश्चित कालीन हड़ताल एवं काम बंद, कलम बंद का सामूहिक निर्णय लिया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अशोक कुमार अवधिया ने बताया कि एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी के समूहिक अवकाश में जाने से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। कुछ व्यवस्थायें प्रवाहित हो सकती हैं।


 

शुक्रवार, 19 जुलाई 2024

संजीवनी हॉस्पिटल सहित दो क्लीनिकों पर छापा, पाई गई कई कमिया

दस्तावेजों तथा व्यवस्थाओं का किया परीक्षण, दिए दिशानिर्देश

अनूपपुर। कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पांडेय तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अनूपपुर स्थित संजीवनी हॉस्पिटल, स्टेट बैंक रोड आदर्श मार्ग अनूपपुर में स्थित रामबाण औषधालय तथा श्री तिवारी क्लीनिक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल एवं क्लीनिक में सफाई व्यवस्था, वैध पंजीयन तथा समस्त प्रकार के आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। 

निरीक्षण दल द्वारा संजीवनी हॉस्पिटल में साफ-सफाई की कमी पाई गई, मरीज के परिजनों के बैठने की उचित व्यवस्था नही मिलने, मरीज के पास फीस संबंधी रसीद नहीं पाई गई तथा समय पर यूएसजी रिपोर्ट पर ऑनलाइन जमा करना पाया गया, जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई। इसी प्रकार निरीक्षण दल के सदस्यों ने रामबाण औषधालय के निरीक्षण के दौरान मार्च 2024 तक पंजीयन पाया, जिसे तत्काल बंद करने की कार्यवाही की तथा बीएएमएस की डिग्री एवं आयुष की दवा का भी अवलोकन किया। निरीक्षण दल के सदस्यों द्वारा पूर्व जिला आयुष अधिकारी डॉ. आर. पी. तिवारी के क्लीनिक का भी निरीक्षण किया गया, जहां क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन नहीं पाए जाने पर क्लीनिक को बंद करने के लिए कहा, जब तक रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही पूर्ण न हो जाए। इस दौरान निरीक्षण दल के सदस्यों ने डॉ. तिवारी के बीएएमएस डिग्री का भी अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि जिले में गैर मान्यताधारी व्यक्तियों एवं झोलाछाप चिकित्सकों द्वारा प्रदाय चिकित्सा व्यवसाय को नियंत्रित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


गुरु की कृपा, सेवा,विश्वास से भावनाएं गुरु की चुंबक की तरह काम करती है- महामंडलेश्वर श्रीरामभूषण दासजी महाराज

गुरु पूर्णिमा पर्व में दूर दूर से पहुंच रहें शिष्य, गुरु भक्ति में लीन होगा अमरकंटक

अनूपपुर/अमरकंटक। जैसे सूर्य की ताप से तृप्त भूमि को वर्षा से शीतलता तथा फसल पैदा करने की शक्ति मिलती है वैसे ही गुरु चरणों में उपस्थित साधकों को ज्ञान, शांति, भक्ति और योग शक्ति प्राप्त करने की शक्ति मिलती है। गुरु से ज्ञान प्राप्त करना चाहियें अपने ज्ञान का अभिमान करते हुए उनके पास न जाय, उनकी परीक्षा के लिए उनसे प्रश्न पूंछ कर अपनी छुद्रता, अपना छोटापन न दिखाए बल्कि अपनी जिज्ञासा और समस्या के समाधान हेतु सवाल करें। सच्चे प्रमाणित गुरु , गुरु परंपरा में आए हुए गुरु भगवान के करुणा रूप होते है वह हमे देख हमारी स्थिति, हमारा स्तर और हमारी वंश देख समझ जाते है और हमारे समझ में आने वाली सरल भाषा व उदाहरण देकर हमे समझाते है। यहींसच्चा  गुरु होता हैं।

मां नर्मदा की उद्गम स्थली अमरकंटक में संतो, आश्रमों, गुरु स्थलों पर गुरु पूर्णिमा की की तैयारी जोरो पर हैं। गुरु पूजन हेतु देश के अनेक जगहों से अपने- अपने गुरुओं का आशीवर्दा लेने शिष्यों का आना प्रारंभ हो गया। आषाढ़ मास की पूर्णिमा 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाई जायेगी। इस दिन भगवान के अवतार तथा महाभारत के रचैता कृष्ण द्वैपायन व्यास का प्राकट्य दिवस है जिन्हे हम सभी वेद व्यास के नाम से जानते है। उन्ही के सम्मान में व्यास पूर्णिमा, गुरु पूजन के नाम से भी जानते है। इस दिन गुरु पूजन का विधान है। गुरु पूर्णिमा वर्षा ऋतु के आरंभ में आती है। इस दिन से चार महीने तक परिराजक साधु संत एक ही स्थान पर बैठ कर ज्ञान की गंगा बहाते है, जिसे संत चातुर्मास भी कहते है।

शांति कुटी अमरकंटक के अनंतश्री विभूषित महामंडलेश्वर पूज्य संत स्वामी श्री रामभूषण दास जी महाराज बताते हैं कि भागवत गीता में भगवान कहते है तुम गुरु के पास जाकर सत्य को जानने का प्रयास करो, विनीत होकर जिज्ञासा करो और उनकी सेवा करो। अगर गुरु सेवा चाहिए तो आपको शिष्य बनना होगा। अपने आप को अनुशासित करने को तैयार हो वो ही शिष्य है। गुरु से विनीत होकर सुने व विनम्र भाव तथा सेवा और जिज्ञासा द्वारा गुरु से स्पष्ट ज्ञान प्राप्त करें। जब कोई इस तरह से अपने गुरु की कृपा व सामर्थ पर विश्वास करता है तो उनकी यह भावनाएं गुरु की चुंबक की तरह काम करती है। फिर गुरु की कृपा वर्षा थामने का नाम नही लेती है और आप पा जाते है जीवन का परम सौभाग्य, परम लक्ष्य, परम भक्ति। इसलिए कहते है भगवान की कृपा से गुरु मिलते है और जब गुरु कृपा हो जाय तो भगवान मिल जाते है। यही है गुरु की भक्ति और उनकी महिमा।

अमरकंटक के मैकल और सतपुड़ा की चोटियों पर अनेक तपस्वी, साधु, संत, गुरुजन विराजमान है। कुटिया, आश्रम, स्थान बना कर अपने भक्ति भाव में लीन है। इन्ही के द्वार पर गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर शिष्यों, भक्तो की अपार गुरु पूजन करने शिष्य पधारेंगे और कई भक्त गुरुमंत्र भी लेते है। गुरु स्थानों पर दिनभर भंडारे का आयोजन भी चलेगा।

श्रवण उपाध्याय

5 माह से पटवारियों को वेतन भतों के लाले, सौंपा ज्ञापन

राजस्व महाअभियान एवं अपनी समस्यायों को निराकरण किये जाने की मांग

अनूपपुर। श्रीमद् भगवत गीता में कहा गया है कि मजदूर का पसीना सूखने के पहले उसकी मजदूरी दे देनी चाहिये। किन्तु प्रदेश के पटवारियों को 05 महीनों से वेतन भतों के लाले पड़ें हैं। पटवारी भूखे पेट रहकर अधिकारियों के निर्देशानुसार अन्नदाता के हितों में प्रदेश के पटवारी प्रशासन द्वारा चलाये जा रहें राजस्व महाअभियान को भी सफल बनायेंगे। पटवारियों ने 19 जुलाई को मुख्यमंत्री के नाम से कलेक्टर माध्यपम से डिप्टीि कलेक्टर दिलीप पाण्डेय को राजस्व महाअभियान में आने वाली एवं अपनी समस्यायों का ज्ञापन सौंप कर शीघ्र निराकरण किये जाने की मांग की हैं।

पटवारियों ने बताया कि राजस्व महाअभियान प्रशासन द्वारा चलाये जाते हैं, संपूर्ण राजस्व अभियान में संपूर्ण कार्य करने वाला इकलौता कर्मचारी पटवारी है, जिसकी मॉनिटरिंग (समीक्षा) राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार, तहसीलदार, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, अधीक्षक भू-अभिलेख, प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख, अनुविभागीय अधिकारी, अपर कलेक्टर, कलेक्टर, संभागायुक्त, आयुक्त भू-अभिलेख एवं प्रमुख सचिव राजस्व सभी करते हैं। हमारे लिए सिर्फ घोषणायें होती हैं, वह भी पूरी नहीं हो पाती। गत अभियान को भी पूर्णतः पटवारियों ने ही सफल बनाया था। अभियान के शुरुआत में राजस्व मंत्री द्वारा कहा गया था कि अभियान सफल करो, आपकी सारी माँगें पूरी होगी। माँगे पूरी होनी तो दूर हड़ताल अवधि का वेतन भी आज दिनांक तक अप्राप्त है, जबकि पटवारियों से संबंधित तत्समय का कोई भी कार्य शेष नही है।  

राजस्व महाअभियान की समस्यायें

15 जून से 15 अक्टूबर का समय बर्षा का होता है, जिसमें अतिवृष्टि, बाढ, जलभराव, भूस्खलन, प्रदूषित पानी से डायरिया जैसी बीमारी का खतरा बना रहता है, जिसकी रिपोटिंग इकाई पटवारी ही है। बाढ़ कन्ट्रोल रुम में प्रत्येक दिन 24 घंटे में 6-6 घण्टे में सभी पटवारियों की ड्यूटी, परीक्षाओं में पटवारियों की इयूटी, सीबीआई जाँच में पटवारियों की ड्यूटी, एनएआई में पटवारियों की ड्यूटी लगायी हुई है, इनसे मुक्त कराया जाय। राजस्व अभियान पर इयूटीरत पटवारियों को लक्ष्य प्राप्ति के अभाव में प्रताडित नहीं किया जाय। अभियान के सारे कार्य ऑनलाईन होते हैं एप के सर्वर की व्यवस्था कार्यालयीन समय में कराई जाय, नक्शा बटांकन, सीमांकन के कार्यों में बरसात, खेतों की स्थिति और वन सीमा का ध्यान रखते हुए कार्यों को कराया जाय। पटवारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश हैं, अभियान के दौरान तहसीलों में न बुला समीक्षा बैठके कार्यालयीन समय में ऑनलाईन करायी जाय। प्रातः 10.00 बजे से 6.00 बजे तक की अवधि में पटवारियों से भी कार्य कराया जाय। अवकाश के दिनों में समीक्षा बैठक अथवा अन्य कार्य नही लियें जाय। 

पटवारियों की समस्यायें-

कर्मचारी आयोग में लंबित वेतनमान का निराकरण कर वेतनमान संशोधित करने, समयमान वेतन विसंगति दूर करने एवं प्रदेश में डीपीसी के माध्यम से उसी जिले में पटवारियों की पदोन्नति राजस्व निरीक्षक के पद पर अबिलम्ब की जाए, पटवारी संवर्ग से नायब तहसीलदार परीक्षा विभागीय आधार पर तत्काल आयोजित कराई जाए। घोषणानुसार नवोदित पटवारियों को 100 प्रतिशत वेतन दिया जाय। प्रदेश के पटवारियों को हडताल अवधि का वेतन, गत 05 महीनों का वेतन भत्तों के एरियर सहित और नवोदित प्रशिक्षु पटवारियों का संपूर्ण वेतन और स्वामित्व योजना का मानदेय तत्काल दिलाया जाय। सर्व सुविधायुक्त मोबाईल दिलाया जाय, लैपटाप की राशि 50000 से बढ़ाकर 75000 की जाय, सीपीसीटी उत्तीर्ण सभी पटवारियों को परिवीक्षा अवधि से मुक्त कर उनके इंक्रीमेंट लगाये जाय। प्रमुख सचिव द्वारा पटवारियों की समस्याओं के लिए विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक हेतु जिला कलेक्टरों को निर्देशोंका पालन किया जायें। बार-बार मुख्यालय में रहने और निष्पक्ष कार्य करने की बात कही जाती है. जबकि 95 प्रतिशत पटवारियों को आवास भते के नाम पर 219.00 से 429.00 रुपये मिलते हैं, जिससे कहीं किराये का भी मकान नहीं मिलता और किसी के घर में रह 219.00 से 428, माना जाता। अतएव सर्वसुविधा युक्त पटवारी आवास सह कार्यालय निर्मित कराया जाय, जिससे पटवारी मुख्यलय में कार्यालय संचालित किया जा सके। कार्यालय बनाते समय इस बात का ध्यान रखा जाय कि वर्तमान परिपेक्ष्य में 1/3 महिला पटवारी हैं। भोपाल में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ई डायरी प्रारंभ की गयी है, जो पूर्णत अव्यवहारिक कार्य की दशा के विपरीत है, सारे कार्य आनलाईन है उसकी उपस्थिति एवं समीक्षा के लिए राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार, तहसीलदार एवं उपखण्ड अधिकारी होने से ई डायरी संधारण औचित्यहीन होकर प्रासंगित नहीं होने से यह व्यवस्था समाप्त किये जाने की कृपा की जाय।   


बुधवार, 17 जुलाई 2024

प्रेमी जोड़े ने अपने-अपने घरों में फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात


हर पहलुओं पर जांच करने एसपी ने दिए निर्देश

अनूपपुर। कोतमा थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े अपने-अपने घरों में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।आत्महत्या किए जाने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार 17 जुलाई की सुबह लगभग 6 बजे ग्राम पचखुरा में अनुराग यादव पिता संतोष यादव उम्र 20 वर्ष ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। जिसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल एवं शव का निरीक्षण करते हुए पंचनामा तैयार करते हुए शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जहां अनुराग यादव के फांसी लगाये जाने के कुछ देर बाद ग्राम लालपुर निवासी प्रियंका उर्फ सत्या पिता संतोष कुमार यादव उम्र 20 वर्ष ने भी सुबह लगभग 11.30 बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस एवं एफएसएल की टीम ने घटना स्थल सहित शव का निरीक्षण करते पंचनामा तैयार करते हुए शव को पीएम के लिए भेजा गया है। जहां पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं मामले में पुलिस परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

वहीं आसपास के लोगो में जनचर्चा है कि दोनो में प्रेमप्रसंग था तथा युवक के फांसी लगाने की सूचना मिलते ही युवती ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस दोनो के मोबाइल फोन का कॉल डिटेल सहित अन्य जांचों में जुटी हुई है।

इनका कहना है

मामले में हर पहलुओं से जांच करने के लिए पुलिस वा एफएसएल टीम को निर्देश दिए गए है। अभी आत्महत्या करने का कारण अज्ञात है।

जितेन्द्र सिंह पवॉर, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर

ओसीएम पोखरी में नहाने गये 10 वर्षीय बालक की डूबने से मौत



अनूपपुररामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोला के ओसीएम पोखरी में नहाने गए 10 वर्षीय सैम बंजारे पिता सुरेश बंजारे निवासी जेपी कॉलोनी राजनगर की डूबने से मौत हो गई। जहां सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार 17 जुलाई की सुबह ओसीएम पोखरी डोला में 4 बच्चे नहाने गये थे। जहां नहाते समय चारों बच्चे डूबने लगे। जहां पास से ही गुजर रहे राहगीर ने तीन बच्चों को डूबते देखकर एक-एक कर उन्हे बचा लिया गया। जहां तीनों बच्चो ने अपने एक और साथी के डूबने की बात बताई गई। जहां उसे बचाने के लिए पानी में कूद कर 10 वर्षीय बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन बच्चे के अचेत अवस्था में होने पर उसे तत्काल बिजुरी अस्पताल उपचार हेतु ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित करते हुए सूचना बिजुरी पुलिस को दी गई। जहां बिजुरी पुलिस ने पंचनामा तैयार करते शव को पीएम हेतु भेजा गया, जहां पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं बिजुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर डायरी रामनगर थाना को भेज दी गई है।

हाथियों के उत्‍पात से परेशान ग्रामीणों ने की रेंजर के वाहन पर पत्थरबाजी

हाथियों के दौड़ाने पर निगरानी कर रहा वनरक्षक कुएं में गिरकर घायल

अनूपपुर जिले के जैतहरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत 32 दिनों से हाथी विचरण कर हैं। रात में जंगल से निकल कर हाथी ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। मंगलवार- बुधवार की रात को हाथी धन सिंह के घर में अचानक हमला बोलकर तोड़फोड़ करने लगे। जिसकी आहट सुनकर धन सिंह के परिवार के सदस्यों भाग कर अपनी जान बचाई। धन सिंह ने ग्रामीण एवं वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद से वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, हाथी मित्र दल और ग्रामीणों ने हाथियों पर निरंतर नजर बनाए हुए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के एक वाहन पर हमला कर दिया। फिलहाल स्थिति अभी सामान्य हैं।

हाथी के हमले से वनरक्षक घायल

मंगलवार- बुधवार की देर रात हाथियों की गश्ती में लगे वन परिक्षेत्र जैतहरी के ठेही बीट के वनरक्षक राकेश शुक्ला पर हाथी ने हमला कर दिया। वनरक्षक भागते हुए एक कुएं के अंदर गहरे पानी में गिर गया। जिन्हें रात में ही वनविभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की मदद से कुएं से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी में उपचार के लिए भर्ती किया। उपचार बाद वनरक्षक शुक्ला खतरे से बाहर हैं।



मानसिक विक्षिप्त युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर की आत्महत्या

अनूपपुर। थाना चचाई अंतगर्त ग्राम मेडिय़ारास में मानसिक विक्षिप्त 35 वर्षीय युवक ने चिल्हारी अंडर ब्रिज के पहले रेलवे लाईन में ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर लिया है। जिसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगो ने शव की शिनाख्त कराई गई, जहां उसकी पहचान बलदेव प्रसाद ढ़ीमर पिता हरीदीन ढ़ीमर निवासी ग्राम मेडिय़ारास के रूप की गई। जिसके बाद पुलिस स्थल निरीक्षण करते हुए शव को पीएम के लिए भेजा गया, पोस्‍टमार्डम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मामले की जानकारी के अनुसार 17 जुलाई की सुबह 9.30 बजे ग्राम मेडिय़ारास डाउन रेलवे लाईन चिल्हारी अंडरब्रिज के पास अज्ञात युवक का शव जिसका सिर उसके धड़ से अलग रेलवे ट्रैक में पड़े होने की सूचना चचाई पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए उसकी पहचान बलदेव प्रसाद ढ़ीमर के रूम में करते हुए मृतक के परिजनों से पूछताछ की गई। परिजनों ने बताया कि मृतक बलदेव का लगभग 7-8 वर्षो से मानसिक संतुलन ठीक नही था, जिसका इलाज चल रहा था। वहीं 17 जुलाई बुधवार की सुबह 4.30 बजे घर से कहीं चला गया था। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले को जांच में लिया गया है।

रेत ठेकेदार के कर्मचारियों के विरुद्ध ट्रैक्टर चालक से मारपीट का मामला दर्ज

 


शिकायत पर पुलिस ने 4 के विरुद्ध दर्ज किया अपराध

अनूपपुर। जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेत ठेकेदार के कर्मचारी पर ट्रैक्टर चालक ने मारपीट कर गाली गलौज करने की शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस में शिकायत पर कार्यवाही करते हुए इस मामले में अपराध है दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है।

शिकायतकर्ता कोमल कोल निवासी पचखुरा हाल निवासी सोनी का बाड़ा के द्वारा शिकायत दर्ज कराते हुए बताया गया कि 14 जुलाई की रात 11:30 बजे वह अपने सेट रिजवानुर रहमान के ट्रैक्टर से बैहाटोला पंचायत के रोड में मिट्टी मुरूम डालने का काम कर रहा था। इसके बाद खाना खाने के लिए बैहाटोला मैं सड़क पर वहां खड़ी कर ढाबे में खाना खाने लगे इस समय कोतमा की तरफ से वाहन क्रमांक एमपी 15 ए 1979 जिसमें तीन-चार लोग बैठे थे जिन्होंने आते ही मारपीट शुरू कर दी जिससे अली अहमद तथा ड्राइवर दिलीप को चोट आई है वही दिलीप का मोबाइल भी कहीं गिर गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने रेत ठेकेदार के कर्मचारी शुभम सिंह आदित्य तथा चरण के विरुद्ध धारा 296, 115 (2),351 (3) 3 (5) बीएनएस कायम कर विवेचना कर रहे है।

सोमवार, 15 जुलाई 2024

बाइक सवारों से लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार, दो भेजे गये जेल


एक की तलाश जारी, घटना में प्रयुक्त कार किए जब्त

अनूपपुर। थाना राजेन्द्रग्राम क्षेत्र अंतर्गत बंजारी मंदिर धर्मदास पुल के पास दो बाइक सवार से कार सवार चार लोगो द्वारा मारपीट करते हुए 3 हजार 500 रूपए एवं मोबाइल फोन की लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों जिनमें 23 वर्षीय मनोज पुत्र सूरज सिंह बंजारा निवासी गिरवी एवं 21 वर्षीय सोनू पुत्र संतकुमार महेश्वरी निवासी ग्राम मौहारी थाना राजेन्द्रग्राम सहित एक 17 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना प्रयुक्त कार को जप्‍त करते हुए आरोपितों के खिलाफ धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां दो आरोपितों को जेल भेज भेजा एवं नाबालिग को नाबालिग कोर्ट में पेश किया गया। वहीं एक आरोपी अब भी फरार है, जिनकी पुलिस पता तलाश में जुटी हुई है।

एसडीओपी राजेन्द्रग्राम नवीन तिवारी ने बताया कि ओमप्रकाश गोड़ निवासी कपरिया चौकी वेंकटनगर 11 जुलाई की रात भांजा लाल सिंह की तबियत अचानक खराब होने पर दो बाइक में अपने चाचा शंकर सिंह, मामा रामसिंह एवं नाना नोहर सिंह के साथ ग्राम हवेली जा रहे थे। रास्ते में रात लगभग 10.30 बजे जैतहरी-राजेन्द्रग्राम रोड़ स्थित बैहार घाट पार कर बंजारी मंदिर के कार क्रमांक एमपी 65 जेडए 7862 उनका रास्ता रोककर कार में सवार चार लोगो ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश के दौरान 14 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम गिरवी से तीन आरोपितों जिनमें एक नाबालिग था को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार को जप्‍त किया। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपितों ने अपना अपराध स्‍वीकार किया। पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश किया गया। वहीं अब भी एक आरोपी फरार बताये जा रहा है, जिनकी पतासाजी की जा रही है।


रविवार, 14 जुलाई 2024

अपडेट: मंत्री के आश्वासन व समझाईश के बाद माने परिजन, 12 घंटे बाद खुला जाम

 


पिता को निजी सेक्टर में नौकरी व दो लाख पर बनी बात,

अनूपपुर। भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पयारी क्रमांक 2 भाद तिराहा में ट्रक की चपेट में आने से 8 वर्षीय बालक अनुराग प्रजापति पिता माखनलाल प्रजापति निवासी दारसागर की मृत्यु से गुस्सायें ग्रामीणों ने वाहन में तोडफ़ोड़ करते हुए सडक़ मे शव रखकर चक्काजाम कर कॉलरी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया गया। मौके पर पहुंचे कॉलरी प्रबंधन वा प्रशासन के अधिकारियों से मृतक के परिजनों को मुआवजा वा नौकरी दिए जाने की मांग की गई। जहां कॉलरी प्रबंधन ने 1 लाख नगद एवं एसईसीएल के निजी सेक्टर में नौकरी दिए जाने की बात कही गई। लेकिन परिजन 5 लाख नगद एवं एसईसीएल में नौकरी की मांग पर अड़े रहे। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल के आश्वासन के बाद परिजनों ने माना।

जानकारी अनुसार जानकारी के अनुसार 14 जुलाई रविवार की सुबह 6 बजे माखनलाल प्रजापति अपने 8 वर्षीय पुत्र को लेकर बाइक से ग्राम दारसागर जा रहा था, जहां रास्ते में निमहा रोड़ स्थित भाद तिराहे के पास कोयला लोड ट्रक क्रमांक सीजी 12 एस 6073 की चपेट में आने से 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई। जहां गंभीर रूप से घायल हुए अनुराग प्रजापति को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त ट्रैलर वाहन एसईसीएल आमाडांड ओपन कास्ट खदान से कोयला लोड़ कर गोविंद सायडिंग साइडिंग ले जा रहा था।

सडक़ दुर्घटना में 8 वर्षीय मासूम की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों ने शव रखकर चक्काजाम करते हुए मुआवजा की मांग की गई। सूचना मिलते ही एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, कालरी के जीएम, डिप्टी जीएम, सब एरिया सहित अनुभाग के सभी थाना प्रभारी व भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। लेकिन मृतक के परिजनों ने 5 लाख नगद एवं एसईसीएल में नौकरी की मांग को लेकर अड़े रहे। जिसके कारण सुबह 12 बजे से शाम 7 बजे तक निमहा मुख्य मार्ग में चक्काजाम लगा रहा।

मंत्री के आश्वासन के बाद 12 घंटे बाद खुला जाम

ग्रामीणों एवं परिजनों द्वारा मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर किए गए चक्काजाम मंत्री दिलीप जायसवाल की समझाईश वा आश्वासन के बाद खोला गया। जहां कॉलरी प्रबंधन द्वारा मृतक के पिता को 1 लाख नगद एवं दो दिन बाद 1 लाख चेक के माध्यम से देने एवं कॉलरी के प्राइवेट सेक्टर में नौकरी देने का आश्वासन दिया गया। मंत्री के आश्वासन के बाद परिजनों ने उक्त मांगो को माना है। इसके साथ ही वाहन चालक को 8 घंटे वाहन चलाने, बिना परिचालक के कोई भी वाहन का परिचालन नही किए जाने, कोयला एवं राखड़ के ओव्हर लोड़ वाहनों पर कार्यवाही के निर्देश दिए है। इसके साथ ही कॉलरी प्रबंधन को रोड़ का चौड़ीकरण और आमडांड से गोविंदा तक स्ट्रेटी लाईन के साथ सडक़ो पर ब्रेकर बनावाने के निर्देश दिए गए है।

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...