https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 27 मार्च 2024

कांग्रेस को तीसरा झटका: पूर्व जिला अध्यक्ष सहित 10 ने दिया इस्तीफा, भाजपा में जाने की अटकले

 


कहा: नीति और नेता विहीन कांग्रेस, राहुल गांधी के बयान पर उठाये सवाल, जिला अध्यक्ष पर लगायें गंभीर आरोप

अनूपपुर। कांग्रेस के के लिए बुधवार का दिन भारी रहा लगातार एक के बाद एक तीन झटके लगे। यह भी एक संजोग रहा कि एक तरफ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगर और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव शहडोल लोकसभा उम्मीदवार फुंदेलाल सिंह मार्को का नामाकंन जमा कराने अनूपपुर आयें उसके आते ही भूकंप के सामान जाते-जाते तीन झटके मिले। इसमें 75 लोगो ने काग्रेस को बाय-बाय कहते हुए भाजाप का दामन थम लिया। पहला बिजुरी में कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल के हाथो कांग्रेस जिला महामंत्री मुकेश शुक्ला एवं उनकी पत्नी तथा वार्ड क्रमांक 12 बिजुरी से पार्षद लक्ष्मी शुक्ला ने भाजपा की सदस्यता ले ली। इसके साथ ही कांग्रेस सेवादल के कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष शिव लखन शुक्ला, वार्ड क्रमांक एक से निर्दलीय पार्षद शालिनी द्विवेदी तथा वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद पति बालकिशुन ने भाजपा की सदस्यता ली। वही दोपहर अनूपपुर में  उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के मंच में लघु एवं कुटीर उद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में कोतमा विधानसभा के 62 कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा परिवार में शामिल हो गये। जिसमें कोतमा नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी शामिल रहें। वहीं शाम होते-होते कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय, प्रदेश नेतृत्व को पार्टी के मूल भावना से भटकने और हिंदुओं के भावनाओं को ठेस पहुंचाने एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए 10 लोगो के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने बुधवार की शाम निजी होटल में पत्रकार वार्ता बताया कि एनएसयूआई से अपनी राजनैतिक जीवन की शुरुआत कर एनएसयूआई जिला मंत्री, जिला कांग्रेस में जिला अध्यक्ष के पद पर 13 वर्षो तक रह कर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करता रहा। वर्ष 2007 से 2023 तक विपक्ष में रहकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्य किया, इस दौरान 2008 में एक, 2013 में दो एवं 2018 में तीनों विधानसभा में जीत मेरे ही जिलाध्यक्ष के कार्यकाल में हुआ। इसके साथ ही कई नगरिय निकायों में कांग्रेस की परिषद बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 2020 में पार्टी के वरिष्ठ नेता बिसाहूलाल सिंह ने पार्टी छोडी तब भी पूरी ताकत से अपने साथियों सहित पार्टी में रहकर उपचुनाव में पार्टी के लिए मजबूती से काम किया।

पूर्व जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान समय पार्टी और नेता पार्टी की मूलभावना से भटक गए है आज न पार्टी की कोई नीति है और ना ही नेता है" पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व लगातार देश में हिन्दु‌ओं के खिलाफ बात कर रहे हैं चाहे भगवान श्रीराम मंदिर उद्घाटन का कार्यक्रम में न जाने का निर्णय, सनातन धर्म के विरुद्ध बात कहना या हिन्दुओं की सबसे बड़ी शक्ति के खिलाफ संघर्ष का वक्तव्य हो ऐसे कई बयान हिन्दू धर्म के विरुद्ध आने से देश के असंख्य हिन्दुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है जिससे मेरा भी मन व्यथित है ऐसी परिस्थिति में पार्टी में रहना असंभव हो रहा है, इस कारण आज हम सब कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहें हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष ने पार्टी केन्द्रीय नेतृत्व के साथ जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज जिले में पार्टी को अधिकारी चला रहा हैं। नीति और नेता विहीन है कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष के व्यवहार में अफसर शाही की झलक हैं कांग्रेस जिला अध्यक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चपरासी समझते हैं। जैसे नौकरी में रहते पटवारी को निर्देशित किया जाता हैं वैसे कार्यकर्तोओं को कहा जाता हैं इससे पार्टी में रहकर अपमान नहीं सहा जाता। भाजपा में जाने के सवाल पर पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस जयप्रकाश अग्रवाल ने अभी कोई स्पष्ट नहीं किया हैं लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि अब रास्ते खुले हुए हैं और मैं अब कांग्रेस पार्टी छोड़कर काफी सुकून महसूस कर रहा हूं। वहीं संभावाना जताई जा रहीं हैं कि एक दो दिन में किसी बड़े भाजपा नेता के हाथो सदस्‍यता ले सकते हैं।

त्यागपत्र देने वाले

पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष जसप्रकाश अग्रवाल के साथ जैतहरी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, जिला महामंत्री नर्मदा प्रसाद तिवारी, खेमचंद अग्रवाल महामंत्री जिला, नरहरि प्रसाद राठौर जिला महामंत्री, सेक्टर अध्यक्ष धनगांवा सीताराम राठौर, राजकिशोर राठौर पार्षद वार्ड नम्बर 13, सविता राठौर पार्षद वार्ड नंबर 15, कविता राठौर पार्षद वार्ड नंबर 10 नगर परिषद जैतहरी साथ जयकरण विश्वकर्मा मंडलम उपाध्यक्ष धनगंवा ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शहडोल लोकसभा के लिए अंतिम दिन जमा हुए छः नामांकन, 10 उम्मीदवार मैदान में

नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च एवं नाम वापसी 30 मार्च को

अनूपपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के पहले चरण के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा करने के अंतिम दिन बुधवार को 12 (अ.ज.जा.) शहडोल लोकसभा के लिए छः अभ्यर्थियों ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र शहडोल के रिटर्निंग ऑफीसर आशीष वशिष्ठ के समक्ष नामांकन पत्र जमा किए।

शहडोल लोकसभा के लिए अंतिम दिन छः नामांकन जमा हुए जिसमें दो निर्दलीय अभ्यर्थी शामिहैं। जमा किये गये नामांकन में कांग्रेस से फुन्देलाल सिंह मार्को, भारतीय जनता पार्टी से हिमाद्री सिंह, बहुजन समाज पार्टी से धनीराम कोल, छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी से दुर्गा भरिया, निर्दलीय केशकली बैगा तथा निर्दलीय गुन्जान ने नामांकन पत्र जमा किया।

इसके पूर्व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के रविकरण सिंह धुर्वे, पीपल्स पार्टी ऑफ इण्डिया (डेमोक्रेटिक) के अमृत लाल गोंड़, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया के समर शाह सिंह तथा गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी के अनिल सिंह धुर्वे ने नामांकन पत्र जमा कराया हैं।

नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को तथा नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जाने की अंतिम तिथि 30 मार्च  निर्धारित की गई है। मतदान 19 अप्रैल को होगा तथा मतगणना की तिथि 04 जून निर्धारित की गई है।

भाजपा उम्मीदवार के नामांकन हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार अबकी बार 400 पार

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आमसभा को किया संबोधित, जमा कराया नामांकन पत्र

अनूपपुर। शहडोल संसदीय क्षेत्र के लिए भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवार सांसद हिमाद्री सिंह के नामांकन जमा कराने में पहुंचे भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, कहा अबकी बार 400 पार,सड़कों पर उमडा जन सैलाब, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ अनूपपुर स्मार्ट सिटी से नामांकन रैली कलेक्ट्रेट पहुंची जहां भाजपा उम्मीदवार सांसद हिमाद्री सिंह द्वारा नामांकन पत्र जमा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री संभाग के प्रभारी सत्येंद्रू तिवारी,  प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम महाजन, कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, प्रदेश मंत्री विधायक मनीषा सिंह, अनूपपुर विधायक बिसाहू लाल सिंह, विधायक जय सिंह मरावी, धर्मेंद्र कुमार, जिला प्रभारी मिथिलेश प्यासी, प्रकाश जगवानी, अनूपपुर जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, शहडोल जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, उमरिया जिला अध्यक्ष दिलीप पांडेय, कटनी जिला अध्यक्ष दीपक टंडन की उपस्थिति में नामांकन रैली एवं आम सभा का आयोजन किया गया।

हमारा देश आर्थिक महाशक्ति बनेगा

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया, देश यह समझ चुका है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है यह चुनाव हमारे बच्चों के भविष्य बचाने का चुनाव है आज सभी लोग इस चीज को समझ चुके हैं। जो लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं वह भारत को मजबूत कर रहे हैं कोई सोच भी नहीं था कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पक्का मकान, फ्री उपचार, अच्छी सड़के, रेलवे लाइन का विस्तार, स्टेशनों का कायाकल्प, धारा 370, राम मंदिर निर्माण, कश्मीर समस्या का समाधान जैसे अनेक कार्य जनहित में करेंगे। कांग्रेस की सरकारों ने देश को दीमक की तरह खोकला कर रही थी, भाजपा सरकार आने के बाद देश के अंदर गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं प्रारंभ की गई जिसका लाभ गरीब युवा महिला किसान हर वर्ग को मिला।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार में हमारे देश की अर्थव्यवस्था 11 नंबर पर थी देश में भाजपा सरकार बनने के बाद लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए कार्यों एवं सुशासन के दम पर आज हमारे देश की अर्थव्यवस्था पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। 2047 में हमारा देश आर्थिक रूप से महाशक्ति बनेगा ,राम मंदिर का विरोध करने वाले का आज उन्हीं के दल के लोग उन्हें अलविदा कह रहे हैं, बाबर के कलंक को मोदी ने धोने का कार्य किया है धर्म का संरक्षण हम नहीं करेंगे तो लोगों की आस्था को चोट पहुंचेगी। शहडोल के विकास के लिए अनेक सौगात भाजपा सरकार में दी गई मेडिकल कॉलेज, नागपुर ट्रेन, स्टेशनों का कायाकल्प, पासपोर्ट कार्यालय, तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य किया गया। राजेंद्र शुक्ला ने भाजपा उम्मीदवार हिमाद्री सिंह को प्रचंड मतों से विजय दिलाने की अपील कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस से की।

सांसद एवं मंत्री ने किया सभा को संबोधित

नामांकन रैली के लिए आयोजित आमसभा को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला सहिम प्रदेश के राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल, सांसद भाजपा उम्मीदवार हिमाद्री सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने सभा को संबोधित कर आम जनमानस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से इस बार प्रचंड मतों से विजय दिलाने की अपील की। सभी लोगों ने संकल्प लिया एक बार फिर मोदी सरकार। 

अनूपपुर: एक दिन में कांग्रेस को लगे दो झटके, कोतमा नपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 62 लोगो ने ली भाजपा की सदस्यता

कोतमा के पूर्व विधायक सुनील सराफ के लोगो ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, उपमुख्मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने भाजपा का अंग वस्त्र पहनाकर किया परिवार में शामिल

अनूपपुर, 27 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस को भाजपा ने एक दिन में दोहरा झटका दिया हैं हैं सुबह बिजुरी में दो पार्षद एवं जिला महामंत्री हुए भाजपा के साथ हुए तो दूसरी ओर कोतमा के पूर्व विधायक सुनील सराफ के करीबी जिला मुख्यालय अनूपपुर में जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कांग्रेस उम्मीदवार का नमाकंन पत्र जमा करा रहें थे तभी भाजपा खेमे में कोतमा नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित 62 कांग्रेसियों ने उपमुख्मंत्री राजेन्द्र शुक्ला के हाथों भाजपा की सदस्यता लेकर भाजपा परिवार में शामिल हो गये। जिसमें नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष के साथ 15 महिलायें भी शामिल हैं।

यह हुए भाजपा के साथ

अजय सराफ 'अध्यक्ष' नगर पालिका कोतमा, वैशाली बद्री ताम्रकार 'उपाध्यक्ष' नगर पालिका कोतमा, बद्री ताम्रकार 'लाला भड्या' जिला महामंत्री कांग्रेस, साहिद अली, जी. के. पाण्डेय, पूर्व ब्लाक कांग्रेस आई.टी. सेल एवं मीडिया प्रभारी, चुनाव प्रबंध विशेषज्ञ, मुसर्रफ अली, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, चुनाव प्रबंध विशेषज्ञ एवं रणनीतिकार, बृजमोहन ताम्रकार 'विजय', मनीष अग्रवाल 'रानू', रवि गर्ग, मो. आरफीन, आषीश अग्रवाल, अनिरुद्ध ताम्रकार, दीपक ताम्रकार, अजय ताम्रकार पप्पू, विश्वास सोनी, विवक सिंह 'बबुआ', राजेश सिंह चंदेल, कमलेश जीवनानी, ओम प्रकाश सोनी, अमरीश सोनी, आशीष सोनी,अभिषेक सोनी 'भोलू', शम्भू केवट, अर्पित सिंह चंदेल, शिद्ध सोनी, जय कुशवाहा, अंकित सराफ, स्वार्पनल सोनी, मिथुल शर्मा, देवराज ताम्रकार,आशुतोष तिवारी, ओम नारायण ताम्रकार 'सोनू', राजकुमार सोनी, जयवीर सिंह, जिला अध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अभिषेक जैन बेन्टेक्स, रवीन्द्र जैन कइया, मेघा सराफ,अनुराधा ताम्रकार, गोल्डी ताम्रकार, सुरैया साहेब, रीता गुप्ता, वी साई गीता, नेहा अग्रवाल,वर्षा चावला, रूबी अग्रवाल,मनीषा गर्ग, नेहा आजमी, सुष्मिता अग्रवाल, पूनम सोनी, मनीष सोनी, रवि कुशवाहा, प्रदीप, दीपेश, अनुज, छोटू शिवहरे, किरण गोयनका, ज्योति ताम्रकार, आनंद जैन, नीलेश सोनी,मिथलेश जैन एवगंगा केवट शामिल हैं।

प्रदेश में जनता की नहीं बल्कि पर्ची का मुख्यमंत्री - जीतू पटवारी

 


प्रदेश में 24 घंटा बिजली उपलब्ध होगी उस दिन नेता प्रतिपक्ष से दे दूंगा इस्तीफा - उमंग सिंघार

कांग्रेस उम्मीदवार दूसरी बार जमा किया नामांकन पत्र

अनूपपुर। शहडोल संसदीय सीट के लिए नामांकन जमा करने के अंतिम दिन 27 मार्च को कांग्रेस ने नामांकन रैली निकाल सभा स्थल से पुष्पराजगढ़ विधायक एवं कांग्रेस उम्मीदवार फुंदेलाल सिंह मार्को ने दूसारी बार प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश सिंह के साथ कलेक्ट्रेट अनूपपुर में नामांकन पत्र जमा कराया। इसके पूर्व कांग्रेस की सभा को जीतू पटवारी सहित सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जहां से नामांकन रैली में रोड शो कर जनता से कांग्रेस के लिए आशीर्वाद मांगा।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि एक बिल्ली ने चार बच्चे को जन्म दिया चारों बच्चे ने जन्म लेते ही मोदी- मोदी का नारे लगाने लगे ग्रामीण ने सरपंच को बताया सरपंच ने विधायक को बताया विधायक ने सांसद को बता कर बुलाया जैसे ही सांसद विधायक सरपंच सहित गांव में पहुंचे तो बिल्ली के बच्चे ने मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे सांसद ने कहा कि मुझे तो कहा गया था कि मोदी जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं यह तो मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। गांव के सरपंचों ने कहा कि जब तक बिल्ली के बच्चों का आंखें बंद था तो जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे जैसे आंखें खुली तो मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। 2014 लोकसभा चुनाव में मोदी ने कहा था कि बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार, पटवारी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्विस बैंक की सूची है हमारे पास जिसमें कांग्रेस का कई नेताओं का पैसा है वह सूची आजतक नहीं आई। वर्तमान में ईडी तथा सीबीआई के छापे मे 50 नेताओं के ऊपर कार्यवाई की गई। न्यू इंडिया के बहाने देश मे कैसे कब्जा किया जाए न्यू इंडिया में केजरीवाल को अंदर कर दिया गया, भाजपा की शिवराज सरकार हर महीने है 2000 करोड़ का कर्ज लेते थे और हाथ में माइक रखकर बहनों को कहते थे चिंता मत करना 1000 दे रहा हूं चुनाव के बाद 3000 दूंगा किसी को मिला क्या। प्रदेश में जनता का चुनाव हुआ मुख्यमंत्री नहीं बल्कि पर्ची से चुनाव हुआ मुख्यमंत्री है। मोहन यादव के कार्यकाल में महिलाओं के ऊपर अपराध का ग्राफ बड़ा है प्रदेश के कोई बॉर्डर ऐसा नहीं है जहां करप्शन नहीं है। मोहन यादव कहते हैं सबसे माल लूंगा बिना मन लिए नियुक्ति नहीं करूंगा। हिमाद्री हमारी सांसद है प्रदेश की बेटी है पर पिछले 5 साल में हिमाद्री किसके किसके गांव आई किसी ने संसद भवन में संसद का 5 साल में एक बार भी सदन में खड़े होकर बोलते टीवी पर आई हो तो बता दो, किसी के सुख-दुख में कभी नहीं गई जब कहीं नहीं दिखती ऐसी सांसद को अब घर भेजने की तैयारी करो।

आदिवासियों के ऊपर होता है अत्याचार

अरुण यादव ने कहा की लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है यह चुनाव उन शक्तियों के खिलाफ हम लोग लड़ रहे हैं जिन्होंने सामाजिक समरसता भाईचारा को नष्ट करने का काम पिछले 10 सालों से कर रहें है। नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश को बर्बादी की ओर धकेलना का काम किया जा रहा है, बेरोजगारी चरम पर है मोदी ने 2013 में एक करोड़ लोगों को रोजगार बात की थी आज भी युवा नौकरी की तलाश में राज्यों की ओर पलायन हो रहे है। मध्य प्रदेश में पिछले 18 सालों से भाजपा की सरकार शिवराज के नेतृत्व में और तत्कालीन मुख्यमंत्री महाघोटाले का प्रदेश बना दिया गया। यह वहीं विन्ध्य प्रदेश भाजपा की सरकार है जहां आदिवासियों पर अत्याचार होता है उनके ऊपर पेशाब किया जाता है

नेता प्रतिपक्ष प्रदेश में नहीं 24 घंटा बिजली उपलब्ध दे दूंगा इस्तीफा

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस जब सरकार में थी तो मनरेगा बना लोगों को मजदूरी मिली, अब जब से मोदी सरकार बनी है तो मोदी के गारंटी में लोग बेरोजगार घूम रहे हैं। देश में दबाव बना कर बड़ी-बड़ी कंपनियों से लूटपाट हो रही है सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है अगर आज हम सब लोगों ने मिलकर आवाज नहीं उठाया तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। यहां कोलमाइंस में नौकरियां बंद है क्या यहां के सांसद ने नौकरी दिलाया। भूमि अधिग्रहण किया जा रहा और मुआवजा नहीं दिया जा रहा यहां के लोगों को रोजगार के लिए बाहर पलायन करना पड़ता है भाजपा सरकार को शर्म आनी चाहिए कि यहां के लोग रोजगार के लिए बाहर जाते हैं। प्रचार प्रसार पोस्ट गांव गांव में दिख जायेगा परंतु गांव में सड़के का अभाव आज भी है। किसानों को धान का सब समर्थन मूल्य 3100 रुपए आज तक नहीं मिला 24 घंटे अगर प्रदेश की मजरे वा टोले बिजली मिलती होगी तो मैं आज ही नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा दे दूंगा। भाजपा का 400 पार यह तो जुमला है यह तो 200 पार नही होगा।

कांग्रेस उम्‍मीदवार के नामांकन पूर्व कांग्रेस को लगा झटका, दो पार्षद, जिला महामंत्री हुए भाजपा के साथ

 


अनूपपुर। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्‍मीदवार नामांकन जमा करने से कुछ घंटे पूर्व ही कांग्रेस को झटका लगा है। जहां कांग्रेस के जिला तथा प्रदेश स्तर के पदाधिकारी ने कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल के हाथो भाजपा की सदस्यता ले ली,इसके साथ ही दो कांग्रेस पार्षद एवं दो निर्दलीय पार्षदों ने भी सदस्यता ली है।

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल के बिजुरी स्थित कार्यालय में कांग्रेस के जिला महामंत्री मुकेश शुक्ला एवं उनकी पत्नी तथा वार्ड क्रमांक 12 बिजुरी से पार्षद लक्ष्मी शुक्ला ने भाजपा की सदस्यता ले ली। इसके साथ ही कांग्रेस सेवादल के कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष शिव लखन शुक्ला ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली है साथ ही वार्ड क्रमांक एक की निर्दलीय पार्षद शालिनी विवेक द्विवेदी तथा वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद पति बालकिशुन ने भी भाजपा की सदस्यता ली है ।

आज अनूपपुर दौरे पर हैं प्रदेश अध्यक्ष पटवारी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के अनूपपुर पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही कांग्रेस पार्टी को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। लोकसभा नामांकन के लिए जीतू पटवारी कांग्रेस के उम्मीदवार फुदेलाल सिंह के नामांकन के लिए आज अनूपपुर पहुंच रहे हैं इसके पहले ही कांग्रेस के जिला में आमंत्रित तथा महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव ने भाजपा ज्वाइन कर ली।

इनके कार्य कुशलता से भाजपा को मिला लाभ

बिजली नगर में कांग्रेस पदाधिकारी को भाजपा की सदस्यता दिलाने में प्रमुख रूप से कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल के द्वारा लोकसभा निर्वाचन की रणनीति के तहत कांग्रेस से असंतुष्ट पदाधिकारी को भाजपा में शामिल करते हुए सदस्यता दिलाई गई। इसके साथ ही इस कार्य में भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक शर्मा, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र महरा के प्रयासों से इन्हें भाजपा में शामिल किया गया। सदस्यता दिलाई जाने के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सहबिन पनिका, उपाध्यक्ष प्रीति सतीष शर्मा, सहित समस्त भाजपा के पार्षद शामिल रहे।

मंगलवार, 26 मार्च 2024

माता दर्शन करने जा रहे ग्रमीणों से भरा पिकअप बेकाबू होकर पलटा, 12 घायल


अनूपपुर। जिले में तेज रफ्तार वाहनो का कहर बंद होने का नाम नहीं ले रहा हैं। अमरकंटक थाना अंतर्गत ग्राम नोनघटी में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर कर पलट गई। जिससे सवार लोगों मची पुकार मच गई, 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें पुष्पराजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हैं।

जानकारी अनुसार देवरा गांव से कुछ लोग पिकअप में सवार होकर छत्तीसगढ़ के मरही माता दर्शन करने जा रहे थे। नोनघाटी के पास वाहन बेकाबू होकर पलट गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से 108 वाहन से घायलों को पुष्पराजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

 

बिजुरी थाना क्षेत्र के कोरजा में संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव

 


एडीजीपी और एसपी ने किया घटनास्थल का निरिक्षण

अनूपपुर। जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का शव मिला हैं। जिसके शरीर में चोट के निशान हैं, युवक की पहचान नहीं हो पाई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरजा हनुमान मंदिर रोड पर हेलीपैड के पीछे मंगलवार-बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का शव मिला। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। मामले कर सूचना थाना प्रभारी ने उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल डीसी सागर, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेंद्र सिंह पवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचे। जिसके बाद मौका पंचनामा कर शव का पोस्टमार्डम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी भेजा गया।

हालांकि अभी तक मृत युवक की पहचान नही हो पाई है। मृतक के दाहिने हाथ पर सूर्या लिखा है, एडीजीपी ने सूचना देने वाले को तीस हजार रुपए का नगद इनाम देने की घोषणा की है।

शहडोल लोकसभा: बसपा उम्मीदवार ने जमा किया नामांकन पत्र

 


अनूपपुर। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 शहडोल लोकसभा (अ.ज.जा.) क्षेत्र के लिए नामांकन जमा करने के क्रम में मंगलवार को बसपा उम्मीदवार धनीराम कोल ने अपना नामांकन पत्र जमा कराया। कलेक्ट्रेट अनूपपुर में नामांकन पत्र जमा करने में बसपा स्टार प्रचारक मध्यप्रदेश द्वय खुर्शीद अहमद व केशव वर्मा अनूपपुर अध्यक्ष पवन सोनी साथ रहें।

शहडोल लोकसभा (अ.ज.जा.) क्षेत्र के लिए नामांकन जमा करने के क्रम में होली के अवकाश के बाद मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र शहडोल के रिटर्निंग ऑफीसर आशीष वशिष्ठ के समक्ष बसपा उम्मीदवार धनीराम कोल ने अपना नामांकन पत्र जमा कराया।

भाजपा उम्मीदवार हिमाद्री सिंह 27 मार्च को भारी जन सैलाब के बीच जमा करेंगी नामांकन

 

उप मुख्‍यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, राज्यमंत्री मंत्री दिलीप जायसवाल सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता होगे शामि

अनूपपुर। शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार हिमाद्री सिंह 27 मार्च को भारी जन सैलाब के बीच अनूपपुर कलेक्ट्रेट में प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल,भाजपा प्रदेश मंत्री सत्येंद्रू तिवारी, शहडोल, उमरिया एवं कटनी जिलाध्‍यक्षों के साथ तथा भाजपा प्रदेश नेतृत्व की उपस्थिति में अपना नामांकन दोपहर 3 बजे जमा करेंगी। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने नामांकन जमा कराने के कार्यक्रम में भाजपा के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों सहित आमजनों से पहुंचने की अपील की है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि भाजपा उम्मीदवार हिमाद्री सिंह 27 मार्च को प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री राजेंद्र शुक्ला तथा भाजपा प्रदेश नेतृत्व की उपस्थिति में भारी जन सैलाब के साथ अनूपपुर कलेक्ट्रेट में दोपहर 3 बजे में अपना नामांकन जमा करायेगी। इसके पूर्व स्मार्ट सिटी अनूपपुर में नामांकन रैली के लिए एकत्रीकरण के साथ आमसभा आयोजित की जाएगी। आमसभा के बाद यही से रैली के माध्यम से कलेक्ट्रेट पहुंच कर भाजपा उम्मीदवार हिमाद्री सिंह प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी एवं शहडोल संसदीय क्षेत्र सहित प्रदेश नेतृत्व के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ नामांकन जमा करेंगी।

सोमवार, 25 मार्च 2024

कांग्रेस उम्मीदवार 27 मार्च को प्रदेश अध्यक्ष के साथ जमा करेंगे नामांकन

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व केंन्‍द्रीय मंत्री अरूण यादव होगें शामि

अनूपपुर। लोकसभा चुनाव में शहडोल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने पुष्‍पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को को मैदान में उतारा हैं। फुंदेलाल सिंह 27 मार्च को शक्ति प्रर्दशन के साथ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ अपना नामांकन कलेक्ट्रेट अनूपपुर में जमा करायें।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि कांग्रेस ने शहडोल लोकसभा क्षेत्र से पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को को उम्मीदवार बनाया हैं जो 27 मार्च को नामांकन कलेक्ट्रेट अनूपपुर में जमा करायें। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंन्‍द्रीय मंत्री अरूण यादव, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह सहित लोकसभा क्षेत्र के वरिष्‍ठ कांग्रेसजन शामिल होंगे। नामांकन रैली होटल सूर्या के पास से निकाली जायेगी जो कलेक्ट्रेट अनूपपुर में पहुंच कर फुंदेलाल सिंह मार्को का नामांकन जमा करायेंगे। ज्ञात हो कि वर्ष 2019 में कांग्रेस को शहडोल लोकसभा क्षेत्र में साढे चार लाख मतों से हार का सामना करना पड़ा था।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 27 मार्च को प्रात: 10:45 बजे में अनूपपुर पहुंचेंगे। जहां लोकसभा उम्मीदवार फुंदेलाल सिंह मार्को के नामांकन में सम्मिलित होंगे। 12:15 बजे में अनूपपुर से मंडला के लिए उड़ान भरेंगे।

होली के रंग में पहले दिन सबाबोर हुआ जिला, जमकर लोगो ने उडाये गुलाल

 


मॉ नर्मदा एवं भोलेनाथ को रंग अबीर लगा की होली शुरूआत, अमरकंटक में बारिश ने डाला खलल

अनूपपुर। जिले में दो दिवसीय होली की फाग एवं डफली की थाप पर छिड़ी जोगीरा व स्थानीय लोक सुरों की साज में पहले दिन 25 मार्च को जिलेभर में रंगों का पावन पावन होली हर्षोउल्लास एवं भाईचारे के साथ मनाया गया। अनूपपुर मुख्यालय सहित कोतमा, भालूमाड़ा, बदरा, राजनगर, बिजुरी, रामनगर, जैतहरी सहित पुष्पराजगढ़ के ग्रामीण अंचलों में रंगों का बौछार और फाग के साथ पर्व मनाया जा रहा हैं। पहले दिन लोगों ने शांति और भाईचारे के साथ जमकर होली खेली। सड़कों से लेकर गलियों तक रंग और गुलाल की बौछार होती रही। इन रंगों में युवाओं, बच्चों और बुजुर्गो ने होली खेला। खासकर छोटे बच्चों ने गुब्बारों में रंगीन पानी भरकर दूसरे पर उछालकर होली का भरपूर आनंद लिया। जिला मुख्यालय में 24 मार्च की रात होलिका दहन दूसरे दिन रंग धुडेडीं खेलने का माहौल बना रहा, जो सोमवार की शाम तक रंग गुलाल के साथ मनाया गया। इस मौके पर डफली की थाप पर दिनभर शहर और गांवों में फाग मंडली के लोग थिरकते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में बहुरूपिया रूपों में लोगों ने नृत्य व गायन कर फाग का आनंद उठाया। नर्मदा मंदिर अमरकंटक में पुजारियों ने मॉ नर्मदा एवं भोलेनाथ को रंग अबीर लगा कर होली की शुरूआत करते हुए जन कल्‍याण के लिए आशीर्वाद मांगा। इसके बाद सभी ने जमकर होली के रंगों का आनन्द लिया। इस बीच बारिश ने खलल डालते हुए होली खेलने वालो को निराश किया।

एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा दी बधाई

जैतहरी में भी हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया गया। लोग सुबह के समय रंग लेकर अपने घरों से निकल पड़े और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। रंग और गुलाल से ओत-प्रोत युवक अपने दोस्तों के साथ नगर भ्रमण करते नजर आए। सडक किनारे छोटे-छोटे बच्चे पिचकारी में रंग भरकर आने जाने वाले लोगों पर रंग डालते रहे। इसके बाद लोगों ने डफली और टिमकी की थाप पर जमकर डांस किया। लोग रंग लगाकर होली की गीत पर थिरकते रहे। होली को लेकर सबसे ज्यादा छोटे बच्चों में उत्साह नजर आया।

मुस्लिम भाईयों ने भी रंग लगाकर भाई चारे का दिया संदेश

कोतमा में भी फाल्गुन मास के अंत में सतरंगी रंगों की बारिश और बुराई रूपी होलिका दहन के रूप में मनाई जाने वाली होली बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही रंग खेलने के लिए बच्चों की टोली सडकों पर उतर आई। वहीं बड़ो की टोली ने होलिहारो की टोली में जमकर होली का आनंद लिया। इस दौरान पूरे नगर में 2 दिनों तक होली का खुमार छाया रहेंगा। रंगों के त्योहार पर मुस्लिम भाईयों ने भी रंग लगाकर भाई चारे का संदेश दिया। वहीं हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस का पुख्ता इंतजाम रही। पुलिस अधिकारी नगर के गलियों में घूम घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। दो दिवसीय होली के कारण दो दिन तक व्यवसायिक प्रतिष्ठानें बंद रहेगें।

त्यौहार के मद्देनजर 5 डीएसपी, 11 निरीक्षक सहित 500 पुलिसकर्मी रहें तैनात

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर शिवकुमार सिंह ने बताया कि जिले में होली के त्यौहार में लोक शांति भंग होने की आशंका पर सम्पूर्ण अनूपपुर जिले में दो दिनों तक होली के त्‍योहार में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पवॉर के मार्गदर्शन में कानून व्यवस्था बनाये रखने 5 डीएसपी, 14 निरीक्षक सहित 500 पुलिसकर्मी 30 पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी एवं 55 फिक्स पिकेट्स की तैनाती की गई है। रंग खेलने के बाद स्नान आदि करने नदीं-तालाबों में सुरक्षा पर भी विशेष बल लगाया गया है। घाटों में मोटर बोट, लाईफ जैकेट,संकेतक की पर्याप्त व्यवस्था कराई गई है। साथ ही निजी गोताखोरों को भी शामिल किया गया है।



 


 

 

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...