https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 8 जून 2021

कोरोना से अनूपपुर में 6 मृत्यु, 4 में संक्रमण की पुष्टि, 29 हुए स्वास्थ्य

 

कोरोना से अनूपपुर में 6 मृत्यु, 4 में संक्रमण की पुष्टि, 29 हुए स्वास्थ्य

अनूपपुर। जिले में करोना संक्रमण का प्रभाव धीरे -धीरे घट रहा वहीं मंगलवार को 6 की मृत्यु हो गई। 29 स्वास्थ्य हुए 4 में संक्रमण की पुष्टि हुई। अनूपपुर में 2, कोतमा, जैतहरी में एक-एक संक्रमित की पुष्टि विभाग ने की है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को प्राप्त 741 की रिपोर्ट में से 4 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करने/ होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में से जिले में 9204 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 93 है। 29 व्यक्ति स्वस्थ हुए। अब तक 8999 को कोरोना से स्वस्थ हुए। वहीं अब तक 112 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है।

अंतिम संस्कार से लेकर कोरोना पीडि़तों को भर्ती कराने एवं सांप पकडऩे को तत्पर रहते हैं शशिधर

कोरोना काल में विपदाग्रस्त लोगों की मदद करने का अनूठा जुनून

अनूपपुर। मतलब की धुंध में लगातार जकड़ते जा रहे समाज में यदि सेवा का नि:स्वार्थ जुनून कहीं नजर आए, तो आसानी से यकीन नहीं होगा, लेकिन अनूपपुर के समाजसेवी शशिधर अग्रवाल इसकी जीती जागती मिसाल हैं। जरूरतमंदों एवं असहाय लोगों की सेवा करने वाले पेशे से फोटोग्राफर शशिधर ने पिछले लॉकडाउन में भी लगातार लोगों की मदद की और इस बार भी उन्होंने लॉकडाउन में सेवा का काम जारी रखा।

कोरोना की दूसरी लहर में कई लोगों ने अपने परिजनों को खो दिया। उससे बचाव को लेकर अपने भी दूर नजर आए। जब लोगों को बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों की दरकार थी, शशिधर अग्रवाल लोगों को राशन, कपड़े, मास्क से लेकर सेनीटाइजर जैसी सामग्री भी निरंतर बांट रहे थे। अपने काम के दौरान बगैर रिश्तेदारों के शव को क्या देखा, उनकी पूरी सोच ही बदल गई।

शशिधर ने बताया कि कोरोना संदिग्ध मरीजों के शवों का प्रशासन की मदद से करीब ५५ शवों का अंतिम संस्कार कराया। जनसेवा के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए पत्नी भारती अग्रवाल, पुत्री सुरभि, शिवांगी, रितिका को इसमें हमराह कर लिया। गतवर्ष की तरह इस लॉकडाउन में भी लगभग चार सौ मास्क बनाकर जरूरतमंदों को नि:शुल्क बांटे। आज भी जहां कहीं सूचना ऐसी मिलती तो अकेले ही सेवा कार्य के लिए निकल पड़तें।

गत वर्ष और इस वर्ष कोरोना संदिग्ध तथा इसके लक्षणों वाले करीब 88 लोगों को अलग-अलग स्थानों पर परीक्षण कराकर चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें कोविड केयर सेन्टर में भर्ती कराया। सांस लेने में परेशान 25 मरीजों को ऑक्सीजन एम्बूलेंस से शहडोल, मनेन्द्रगढ़ भिजवाने में भी मदद की। इस काम को आगे बढ़ाने के लिए छोटीसी पान की दुकान चलाने वाले मोनू, सोनी अग्रवाल को जोड़ा, जिन्होंने अल्प आमदनी के बावजूद अपने पिता स्व. लालजी अग्रवाल की स्मृति में 10 नग गद्दे, तकिए सिविल सर्जन को प्रदान किए।

शशिधर की पहल पर उनके मित्र नगर के एक व्यवसायी तथा छोटे भाई राजेश अग्रवाल व राजकुमार मिश्रा ने एक माह तक जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों को चाय, नाश्ता एवं खाना पहुंचाने की व्यवस्था की। ऑक्सीजन की आवश्यकता पडऩे पर नगर के व्यवसायी राजेश केडिया से तीन ऑक्सीजन सिलेण्डर प्राप्त कर जिला चिकित्सालय को पहुंचाए। सर्प पकडऩे में दक्ष शशिधर ने कोरोना काल के चलते लॉकडाउन में रहवासी क्षेत्रों से 65 सर्पों को पकडक़र नागरिकों को सुरक्षित किया और सांप के काटे के 12 व्यक्तियों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराकर उनकी जान बचाई। और सांपों को सुरक्षित जंगलों में छोड़ा। शशिधर किसी न किसी तरह जरूरतमंदों की मदद को हमेशा तत्पर रहते हैं।

फर्जी कंपनी बनाकर लाखों रूपयों का निवेश के नाम पर ठगी के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

अनूपपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत शर्मा की न्यायालय ने फर्जी कंपनी बनाकर लाखों रूपयों का निवेश कराने वाले आरोपी विनय सक्सेना पिता विजयवीर सक्सेना निवासी सी 938 गौर ग्रीन एवेन्यू इन्द्रापुरम जिला गाजियाबाद उप्र की जमानत याचिका का विरोध जिला अभियोजन अधिकारी रामनरेश गिरि द्वारा करने पर निरस्त कर दी। आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 420, 464, 468, 471, 120 बी भादवि एवं म0प्र0 निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम धारा 6(1) के विरूद्ध अपराध दर्ज है।

अभियोजन मीडिया प्रभारी राकेश पाण्डेय ने मंगलवार को बताया कि आरोपी द्वारा सांईराम रियलटेक कंपनी लिमिटेड कंपनी की ब्रांच अनूपपुर में खोलकर खुद को कंपनी का मालिक बताते हुए जिले के ग्रामीण एवं शहरी लोगों को दुगुने-तिगुने ब्याज का लालच देकर 41,95,090 रूपयों का निवेश अपनी कंपनी में कराया तथा बाद में कंपनी बंद करके भाग गया।

आरोपी ने जमानत आवेदन में बताया कि हदयरोगी है जिसका इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमण की संभावना ज्यादा हैं। बेहतर इलाज एवं दवाईयों की आवश्यकता है उसके जेल में होने से इलाज संभव नही है। जिस पर जिला अभियोजन अधिकारी विरोध करते हुए न्यायालय को बताया कि आरोपी द्वारा किया गया अपराध विशेष अपराध हैं कई लोगों से संबंधित है, आरोपी अत्यंत शातिर प्रकृत्ति का है यदि आरोपी को जमानत का लाभ दिया जाता है तो वह प्रकरण के साक्ष्यों एवं संबंधित हितग्राहियों को प्रभावित कर सकता है। गांव के भोले-भाले लोगों के साथ निवेश कराकर छलकपट किया हैं। प्रकरण का मुख्य आरोपी है जिसे पुलिस ने बेमुश्किल से आगरा से गिरफ्तार किया है। पूर्व में तीन जमानत आवेदन निरस्त हो चुके हैं, और आरोपी किसी भी बीमारी से वर्तमान में पीडि़त नही है इलाज का पर्चा लगाया है वह मामला पंजीबद्व होने के पहले का हैं।

सोमवार, 7 जून 2021

कोरोना के 782 की रिपोर्ट में 9 में संक्रमण की पुष्टि, 30 हुए स्वास्थ्य, पुष्पराजगढ़ में 6

कोरोना के 782 की रिपोर्ट में 9 में संक्रमण की पुष्टि, 30 हुए स्वास्थ्य, पुष्पराजगढ़ में 6

अनूपपुर। जिले में करोना संक्रमण का प्रभाव धीरे -धीरे घट रहा सोमवार को 25 स्वास्थ्य हुए 9 में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं आज पुष्पराजगढ़ में सबसे अधिक 6 संक्रमित मिलें हैं। अनूपपुर में 1, कोतमा 1 एवं जैतहरी 1  संक्रमित की की पुष्टि विभाग ने की है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को प्राप्त 782 की रिपोर्ट में से 9 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करने/ होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में से जिले में 9200 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 124 है। सोमवार को 25 व्यक्ति स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। इस प्रकार अब तक 8970 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। वहीं अब तक 106 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है।

सिटीस्केन और ऑक्सीजन प्लांट की तैयारी पूर्ण,मशीनों का इंतजार

अभी तक निर्माता से लगाने वाले के पास से नहीं आयें उपकरण

अनूपपुर। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित मरीजों की जीवन रक्षक के रूप में ऑक्सीजन की महत्ता को देखते हुए शासन द्वारा जिले के 37 जिलों के जिला चिकित्सालयों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इस सूची में अनूपपुर जिला चिकित्सालय भी शामिल हैं। यहां प्लांट सम्बंधित तैयारियों को तकनीकि विभाग द्वारा अप्रैल माह से लगातार जमीन सर्वेक्षण के साथ मशीनों को स्थापित करने शेड(कक्ष) का भी निर्माण कराया गया। इसी तरह सिटीस्केन मशीन के लिए भी तैयारी पूरी की जा चुकी हैं। अब दोनों ही उपकरणों का इंतजार हैं।

जानकारी अनुसार दोनों उपकरण माह जून में लगना था किन्तु इसे लगाने वाली कम्पनी के पास अभी तक निर्माता के पास से न मिलने से मामला अटका हैं। चिकित्सालयों का मानना हैं कि हैं कि जुलाई तक दोना ही उपकरण जिला चिकित्सालय को मिल सकतें हैं।

इस कार्य में हो रही देरी की वजह से कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए आवश्यक ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए चिकित्सालय प्रबंधन को निजी संस्था पर निर्भर होना पड़ रहा है। यदि इस प्लांट की स्थापना हो जाए तो यहां मरीजों को हर समय ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेगा और जिला चिकित्सालय को भविष्य में ऑक्सीजन की समस्या से जूझना नहीं होगा। जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों के अनुसार ऑक्सीजन प्लांट स्थापित के लिए मेटरनिटी बिल्डिंग के पास मशीन को सुरक्षित रखे कक्ष का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसी तरह सक सिटीस्केन के लिए शहडोल अथवा छग के शहरों पर निर्भरता बनी हैं। जिससे मरीज और चिकित्सकों का परेशानी का समना करना पडुता हैं।

जानकारी के अनुसार शासन द्वारा प्रस्तावित राशि ऑक्सीजन प्लांट स्थापना के लिए चिकित्सालय प्रबंधन को जारी कर दी गई है। जिसके लिए अस्पताल परिसर में ही जगह निर्धारित करते हुए ऑक्सीजन प्लांट के लिए आधारभूत ढांचा भी बनाया जा चुका है। लेकिन ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य जिस वेंडर को प्रदान किया गया है उसके द्वारा अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। वर्तमान में ऑक्सीजन के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर और मेडिकल कॉलेज शहडोल जैतहरी में स्थापित निजी ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन ले रहे हैं।

200 यूनिट ऑक्सीजन का होगा उत्पादन

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एसी ने बताया कि हमारी पूरी तैयारी हैं दोनों उपकरण के आने का इंतजार हैं जानकारी मिली हैं कि दोनो ही मशीनें अभी तक निर्माता से लगाने वाले के पास से आई नहीं हैं। सभ्भावना हैं कि माह के अंत तक अच्छी खबर आयेंगी।

 

दूसरों की खुशियां और गम में अपनी कालर खड़ी करता चुनावी क्लब- चैतन्य मिश्रा

अनूपपुर। जिला मुख्यालय अनूपपुर में मनोरंजन के लिए खेल के मैदान से शुरू हुई क्लब अब धीरे- धीरे राजनीति में पर जमाती हुई उड़ चली है, और दूसरों की खुशियों और गम में यह क्लब अब अपनी कालर ऊची कर रहे है, विगत 15 दिनों पूर्व जिला मुख्यालय के एक वरिष्ठ पत्रकार के निधन के बाद, क्लब उसकी कोई मदद करने से तो कोसो दूर रहा अभी तक उनके द्वार तक झांकने नही गए, यही हाल वरिष्ठ पत्रकार रामचंद नायडू के साथ इस क्लब का था जो कि पिछले 20 दिनों से अस्वस्थ थे, विभिन्न हॉस्पिटलों में उपचार करा रहे थे और इसकी जानकारी भी इस क्लब को थी पर उनके इस दुनिया में रहते हुए उनका हाल चाल नही पूछा गया , उनके मौत के बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए अनूपपुर मुक्तिधाम ले जाया गया पर कोई भी सदस्य वहा नही पहुचा, और तो और दो दिन बीत जाने के बाद भी उनके दु:खी परिवार का ढ़ाढ़स बांधने तक उनके द्वारा नही पहुचा और अब घडय़िाल आंसू बहाने के लिए श्रद्धांजलि देने नाम पर अपने बैनर तले फिर एक बार मेकल क्लब कालर ऊची करने का काम किया।

नयमो की अवहेलना
जिला दंडाधिकारी सोनिया मीना के आदेश क्रमांक 2436 / कोविड दिनांक 31मई 2021 के रूल्स ऑफ सिक्स के तहत जिला प्रशासन ने अनुमत्य सेवाओ के अतिरिक्त 5 व्यक्तिओ से अधिक एकत्रित होने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है जिसको तोड़ते हुए क्लब ने घडियाल आंसू बहाने के लिए श्रद्धांजलि के नाम पर दर्जनों लोगों को एकत्रित किया गया जिससे कोविड नियत का आदेश तार-तार हुआ।

नगर पालिका चुनाव के उद्देश्य से एक बुर्जुग की महत्वकांक्षा को लेकर इसका उदय हुआ जो अभी भी नपा की कुर्सी का सपना सजोया हैं। जो सकार होता दिखाई नहीं देता। राजनीति के माध्यम से कुछ व्यापारियों को अपनी कमाई की आस बूढ़े पर लगा रखें हैं।

समाज के अंतिम व्यक्ति को मदद पहुंचाना एक अच्छी पहल हैं। इसका सभी स्वागत करतें हैं किन्तु समाज सेवा के खाल में कुर्सी की चाहत और व्यापारिक लाभ है समाज के लिए हितकर नहीं हैं।

रविवार, 6 जून 2021

कोरोना के 728 की रिपोर्ट में 7 में संक्रमण की पुष्टि, 30 हुए स्वास्थ्य


अनूपपुर। जिले में करोना संक्रमण का प्रभाव धीरे -धीरे घट रहा रविवार को 30 स्वास्थ्य हुए 7 में संक्रमण की पुष्टि हुई। वही एक की मौत हो गई। जिसमें अनूपपुर में 3, कोतमा 2, जैतहरी पुष्पराजगढ़ में एक-एक संक्रमित की की पुष्टि विभाग ने की है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को प्राप्त 728 की रिपोर्ट में से 7 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करने/ होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में से जिले में 9191 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 140 है। शनिवार को 30 व्यक्ति स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। इस प्रकार अब तक 8945 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। वहीं अब तक 106 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है।


कोरोना की लडाई में देश के विख्यात हास्य कलाकार ने भी किया सरकार से कदमताल

अनूपपुर। कोरोना संक्रमण काल में लोग जरूरतमंदों की मदद करने के लिए अपने हाथ बढ़ा रहे हैं। कोरोना की लड़ाई में अनूपपुर के 73 वर्षीय देश के विख्यात हास्य कलाकार पवन छिब्बर ने उन व्यक्तियों को मदद पहुंचाई, जिन्हें वह जानते तक नहीं थे।

उम्र के इस नाजुक मोड़ पर भी छिब्बर साहब का जज्बा देखने लायक बनता है। वह अपने हास्य शैली के अनूठे अंदाज में टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक कर सरकार से कदमताल कर रहे हैं। सामाजिक मुद्दों में रुचि रखने वाले छिब्बर साहब कोरोना के कठिन दौर में वंचित परिवारों को इलाज के लिए अपनी कार से अस्पताल तक पहुंचाने में सेतु बने हुए थे। वह इन कार्यों की पब्लिसिटी से बचते हैं।

वर्ष १९५८-५९ से नाटक, हास्य व्यंग्य, उद्घोषक, किशोर कुमार, मुबारक बेगम (गायिका), संगीतकार एवं गायक रवीन्द्र जैन, अनूप जलोटा तथा तारीक नाइट हम किसी से कम नहीं,यादों की बारात फिल्म कलाकार के साथ मंच साझा करने समेत पद्मश्री, पद्मभूषण तीजन बाई, सुधीर पाण्डेय, सुधीर दलवी के साथ तथा उडि़या फिल्म अभिनेत्री डाली जेना अभिनीत फिल्म में काम करने वाले और विभिन्न फिल्म अभिनेताओं, राजनेताओं की आवाज की मीमिक्री करके नामचीन हस्तियों तक का मनोरंजन करने वाले छिब्बर साहब भले ही आज बुजुर्ग हो गए हैं, लेकिन उनके दिल में लोगों के लिए संवेदना बनी हुई है।

आम लोगों के जीवन को सुरक्षित करने के लिए वे अपने खास हास्य अंदाज में कोरोना टीका लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। वह कहते हैं कि वैक्सीन लगाने से शरीर में एंटीबॉडीज डेव्लप होती है। इससे कोरोना से लड़ाई लडऩे में शरीर सक्षम बना रहेगा। छिब्बर साहब स्वयं भी दोनो टीके लगवा चुके हैं। वह कहते हैं कि कोरोना से सुरक्षा के लिए टीके लगवाना बेहद जरूरी है। इसलिए जिले एवं प्रदेश के नागरिकों, नाते-रिश्तेदारों, मित्रों को टीके अवश्य लगवा लेना चाहिए। वह लोगों से आग्रह करते हैं कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर जाएं, मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

पत्रकारिता जगत में शोक की लहर, पत्रकार रामचंद्र नायडू का दुखद निधन

एक और पत्रकार को खोया अनूपपुर का मिडिया जगत

अनूपपुर। बच्चों के लिए नगर से प्रथम पत्रिका खिडक़ी का संपादन 1988 में रामचन्द्र नायडू ने प्रारभ्भ किया था जो बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रहीं। जो आज बंद हो गई। नई दुनिया के जिला ब्यूरो वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र नायडू का 6 जून को उपचार के दौरान बिलासपुर में अंतिम सांस ली, ज्ञात हो कि नायडू कुछ दिन पूर्व कोरोना  संक्रमित हुए थे फिर ब्लैक फंगश की चपेट में आ गए जिनका ऑपरेशन बिलासपुर स्थित अपोलो हॉस्पिटल में हुआ, एक अन्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद दूसरे चिकित्सालय में पिछले तीन दिनों से वेंटिलेटर में थे। जहां उपचार के दौरान  6 जून की सुबह दुखद निधन हो गया।

इनके निधन की खबर मिलते ही जिले भर के पत्रकार शोक में डूब गयें। लोगों ने अपने-अपने शब्दों में साथी को पत्रकार को श्रद्धांजलि दी। जिले के पत्रकारों में कैलाश पांडेय, मनोज द्विवेदी, राजेश शिवहरे, शशिधर अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, अरविंद बियाणी, राजेश शुक्ला, अरविंद पांडे,चैतन्य मिश्रा,मनोज शुक्ला, अजित मिश्रा, अमित शुक्ला,राजन कुमार गुप्ता,पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, आनंद पाण्डेय, विकास पांडे,गणेश रजक,मो. अनीश तिगाला, विजय उर्मलिया,आशीष द्विवेदी,संदीप द्विवेदी, सुरेश शर्मा,भरत मिश्रा, राजेश पयाशी, आदर्श दुबे, अनुपम सिंह, किशोर सोनी, आकाश नामदेव, श्रवण उपाध्या, मुन्नु पांडेय, सुमिता शर्मा, नरेश पंजवानी, विजय जैसवाल, बीएल सिंह, संतोष चौरसिया, सुनील चौरसिया, पुष्पेंद्र रजक, आशुतोष सिंह दीक्षित, चंद्रिका चंद्रा रजक, पूरन चंदेल, अभिषेक द्विवेदी,  सहित अन्य पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

ग्रमीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या को लेकर विधायक ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

अनूपपुर। कोतमा विधानसभा के ग्राम पंचायतो के लोग एक माह से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहें हैं जिसे लेकर 6 मई को कोतमा विधायक सुनील सराफ विद्युत मंडल कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम कोतमा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शीध्र समस्या निराकरण की मांग की हैं।

जानकारी अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के लोग एक माह से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहें हैं जिसकी शिकायत कई बार ग्रामवासियों द्वारा विधुत विभाग के अधिकारियों की गई। किन्तु समस्या का निदान न होने पर ग्रामीणों ने विधायक सुनील सराफ से बताया कि एक फेस बंद है एवं 4 से 12 सिंगल फेस व सुबह 3 से 10  फिर सिंगल फेस की विद्युत सप्लाई से परेशान है।  इस पर विधायक सुनील सराफ ने विद्युत मण्डल के अधिकारीयों से जानकारी चाही तो उन्हें बताया गया कि ऊपर से ही निर्देश हैं। जिसे लेकर विधायक ने अधिकारियों को 6 जून तक का समय देते हुए कहा ग्रामीणों को विद्युत की समस्या से निजात नहीं मिली तो कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।

विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव की जनता जनता आपके मतदाता नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रो में कूलर,पंखे फ्रिज, आटा चक्की, पानी मोटर नहीं चल पा रहे है। रात में पंखे हिल्ते है चलते नहीं। इस भीषण गर्मी में ग्रामवासी विद्युत की समश्या से परेशान हैं। ग्रमीणों के साथ दोहरी नीति क्यों एक तरफ पूरे देश मे कोरोना संक्रमण से लोग जूझ रहे हैं संक्रमण के डर से घरों में लोग दुबके हुए हैं। इस भीषण गर्मी में भी गांवों में सिंगल फेस विद्युत सप्लाई कर अन्याय कर रही है। साथ ही विधायक ने मांग करते हुए कहा है कि कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण उद्योग धंधे एवं दुकाने बंद है कम से कम उनके विद्युत बिलों में विनिमय चार्ज कम किया जाए एवं ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में कम से कम माह अप्रैल से जुलाई तक का बिल माफ किया जाए।


शनिवार, 5 जून 2021

कोरोना के 736 की रिपोर्ट में 7 में संक्रमण की पुष्टि,एक की हुई मौत


कोरोना के 736 की रिपोर्ट में 7 में संक्रमण की पुष्टि,एक की हुई मौत

अनूपपुर। जिले में करोना संक्रमण का प्रभाव धीरे -धीरे घट रहा शनिवार को 24 स्वास्थ्य हुए 7 में संक्रमण की पुष्टि हुई। वही एक की मौत हो गई। जिसमें अनूपपुर में 3, कोतमा 3 एवं पुष्पराजगढ़ में एक संक्रमित की की पुष्टि विभाग ने की है।

 स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को प्राप्त 736 की रिपोर्ट में से 7 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करने/ होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।

 उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में से जिले में 9184 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 163 है। शनिवार को 24 व्यक्ति स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। इस प्रकार अब तक 8915 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। वहीं अब तक 106 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है।

कमलनाथ के पक्ष में उतरें कोतमा विधायक,अजय सिंह पर लगाया पार्टी की लुटिया डुबोने का आरोप

कमलनाथ के पक्ष में उतरें कोतमा विधायक,अजय सिंह पर लगाया पार्टी की लुटिया डुबोने का आरोप

अनूपपुरपूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने शुक्रवार को सतना में अपने ही प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के बयान पर तीखी टिप्पणी पर पलटवार किया था जिस पर शनिवार को कांग्रेस से कोतमा विधायक सुनील सराफ ने सोशल मीडिया में इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पिछले 15 सालों से सम्पूर्ण विन्ध्य क्षेत्र में पार्टी की लुटिया डुबोने वाले,15 साल बाद मप्र में काँग्रेस सरकार बनाने वाले कमलनाथ की कार्यशैली पर टिप्पणी करे, यह अशोभनीय है।

ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश अघ्यक्ष कमलनाथ ने मैहर दौरे में सरकार का गिरने का दर्द बयां करते हुए ठीकरा विंध्य पर फोडा था। जिस पर गुरूवार को सतना दौरे पर आए कांग्रेस नेता अजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ विंध्य का अपमान कर रहें हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सरकार गिराने का आरोप कमलनाथ पर लगाया। नसीहत देते हुए कहा कि ऐसी राजनीति न करें जिससे मुद्दा भाजपा को मिल जाए। इस पर कोतमा से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ ने अजय सिंह पर सोशल मीडिया में पार्टी अध्यक्ष के पक्ष में कहा कि पिछले 15 सालों से सम्पूर्ण विन्ध्य क्षेत्र में पार्टी की लुटिया डुबोने वाले,15 साल बाद मप्र में काँग्रेस सरकार बनाने वाले कमलनाथ की कार्यशैली पर टिप्पणी करे,यह अशोभनीय है। इसके बाद विधायक और अजय सिंह ने पक्ष के लोग अपने-अपने नेता के पक्ष में बयान बाजी कर रहें हैं।

मजदूर कांग्रेस का 20 दिन का पौंधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, 7 वर्षों में अबतक 50 पौधे बने पेड़

मजदूर कांग्रेस का 20 दिन का पौंधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ,अबतक 50 पौधे बने पेड़

अनूपपुर। विश्व पर्यावरण दिवस रेलवे मजदूर कांग्रेस अनूपपुर द्वारा रेलवे कालोनी के फिल्टर हाउस में आवंला, नीम, गुलठमोहर पौघों का रोपड़ किया। रेलवे मजदूर कांग्रेस के कोषाध्यक्ष जयंतोदास गुप्ता ने बताया की रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के महामंत्री केएस मूर्ति,मंडल समन्वयक बिलासपुर बी कृष्ण कुमार,सीआईसी प्रभारी व संयुक्त महामंत्री लक्ष्मण राव के निर्देश में मजदूर कांग्रेस के पंचशील कार्यक्रम के तहत प्रत्येक वर्ष 05 जून से 15 अगस्त तक वृक्षारोपण कर क्षेत्र को हर-भरा बनाने का संकल्प लिया हैं। शुभारंभ 05 जून को संयुक्त महामंत्री लक्ष्मण राव ने पौधरोपण कर किया। इस दौरान मुख्य स्टेशन अधीक्षक अनूपपुर रविशंकर मोहंती, सेक्शन इंजीनियर कार्य अरविंद कुमार, रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी एमएल यादव, रेल पथ निरीक्षक अमर कुमार पौधरोपण किया।       

सचिव रामदास राठौर ने बताया कि रेलवे मजदूर कांग्रेस गत 7 वर्षों से लगातार पौध रोपड़ कर लगभग 50 आंवले पेड़ लगाकर उसको संरक्षित किया हैं। रेलवे आंवला पार्क  में आंवले के वृक्ष 20 से 30 फीट के होकर फल देने लगे साथ ही रेलवे स्टेशन से हनुमान मंदिर नीम मजदूर कांग्रेस सिर्फ वृक्षारोपण कर उसे भूलने के बजाय लगाए गए वृक्षों को लगातार बचाने का प्रयास करती है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में पत्रकार सामाजिक कार्यकर्ता चेतन मिश्रा,हिमांशु बियानी, कांग्रेस नेता सत्येंद्र स्वरूप दुबे, बाबा खान, अजय अंतरा, रेलवे मजदूर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक राय, सहायक सचिव संजीव राव ,संतोष पनगरे, सदाशिव पांडे, सुमित सिंह,आर के साहू सहित अन्य उपस्थित रहें।

भारत स्काउट एवं गाइड पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

भारत स्काउट एवं गाइड पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

अनूपपुर। भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ अनूपपुर ने अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर संभागीय प्रशिक्षण केंद्र अमरकंटक एवं जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खांड़ा परिसर में सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग एवं जिला कमिश्नर स्काउट पीएन चतुर्वेदी के निर्देशन तथा सहायक राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) संभाग शहडोल डीपी मिश्रा के मार्गदर्शन पर सघन पौधरोपण किया। वृक्षारोपण पश्चात पर्यावरण की सुरक्षा हेतु सभी उपस्थित व्यक्तियों के द्वारा शपथ ली गई एवं उपस्थित सभी व्यक्तियों ने प्रतिवर्ष पर्यावरण दिवस पर एक-एक पौधा लगाने का प्रण लिया। इस दौरान जिला  विद्यालय के प्राचार्य मुलायम सिंह परिहार, प्रशिक्षण आयुक्त जेके नामदेव, जिला सचिव नरेन्द्र पटेल, जिला काउंसलर डीसी मिश्रा, जिला स्काउटर धर्मेंद्र शाक्यवार, संजय पांडेय, वेलावती सिंह,सुखलाल पटेल, मंगल पनिका सहित अन्य शामिल रहें।

अमरकंटक: माधव सरोवर बांध में बनते ही रिसाव,प्रशासन ठेकेदार को पूर्णत:प्रमाण पत्र देने की तैयारी

पहले पुष्कर अब माधव पर लीपा पोती की तैयारी

अनूपपुर। नर्मदा उद्गम अमरकंटक के 9 सरोवरों से गाद निकालने और तालाबों का गहरीकरण का कार्य मानसून से पहले कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की पहल चल रहें जीर्णोद्धार कार्य प्रशासनिक देखरेख में हो रहा हैं लेकिन बारिश को देखते हुए आनन-फानन में कार्य पूरा दर्शाया जा रहा है। पिछले वर्ष पुष्कर डैम की दीवार क्षतिग्रस्त होने से पानी का रिसाव होने लगा था अब पुष्कर डैम के आगे अरंडी संगम के पास बने माधव सरोवर के निचले हिस्से से पानी का रिसाव तेजी से होने लगा है जिससे बांध के बरसात के समय क्षतिग्रस्त होने का खतरा भी बढ़ गया है।

अमरकंटक में प्रतिदिन हो रही बारिश से कार्य अधूरा रहेंगा प्रशासन इसे पूरा मान कर कार्य से इतिश्री कर पूर्ण का प्रमाण-पत्र ठेकेदार को देने की तैयारी कर ली हैं।

माधव सरोवर बांध में जैसे-जैसे जल का स्तर बढ़ेगा वैसे-वैसे पानी का रिसाव बढ़ता जायेगा। इससे मुख्यमंत्री के मंशानुरूप वर्षा का जल का संरक्षण नहीं हो पाएगा। पिछले माह ही माधव सरोवर बांध का गहरीकरण कार्य हुआ है अभी कुछ दिन पहले ही लक्ष्मी और कबीर सरोवर का पानी माधव सरोवर बांध में छोड़ा गया है। पानी का भराव अभी पूरी तरह नहीं हो सका है, और रिसाव होने लगा डर है बारिश के पानी का दबाव माधव सरोवर बांध के नुकसान न पहुंचा दे। बांध क्षतिग्रस्त हुआ तो आगे कपिलधारा में यहां का पानी काफी नुकसान पहुंचा सकता हैं। 

बताया जाता है माधव सरोवर जिसका गहरीकरण कार्य पिछले माह हुआ उसमें जलभराव कार्य को पूरा हुए बगैर कर दिया गया। पहले तीन अन्य पुष्कर बांध, लक्ष्मी सरोवर कबीर सरोवर आते हैं। उद्गम कुंड से प्रवाहित जल पहले पुष्कर बांध में संरक्षित होता है इसके पश्चात जल में लक्ष्मी, कबीर,माधव सरोवर होते हुए कपिलधारा जलप्रपात पहुंचता है। पिछले वर्ष पुष्कर के बाद माधव सरोवर बांध का एक हिस्सा पानी रिसाव होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था तब जल संसाधन विभाग द्वारा मिट्टी डालकर मरम्मत की गई थी। स्थानीय लोगों ने अशंका जाहिर की है कि क्षतिग्रस्त कटाव वाले स्थानों का मरम्मत का ठीक तरह से नहीं हो हुआ होगा तो जल स्तर बढऩे पर माधव सरोवर के टूटने का खतरा बनेगा। पिछले वर्ष कई बांध पानी रिसाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गए थे जिनके मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च ब्यारा-न्यारा हुआ था।

गुरुवार, 3 जून 2021

कांग्रेस विधायक ने सोशल मिडिया में डाली अश्लील फोटो, कुछ ही देर में हटाया

बताया गल्ती से चला गया,मचा भूचाल

अनूपपुर। जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा के कांग्रेस विधायक एवं अनूपपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष फुंदेलाल सिंह ने शहडोल जिले के एक व्हाट्सएप समूह में अश्लील फोटो पोस्ट करनें जिले सहित पूरे प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया। समूह से जुड़े  सदस्यों ने इस पर तत्काल टिप्पणी दी। हालांकि बाद में इसे हटा दिया गया। ज्ञात हो कि विधायक फुंदेलाल सिंह व्यापंम के आरोपी हैं।

पुष्पराजगढ़ विधायक एवं अनूपपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष फुंदेलाल सिंह ने गुरूवार को शहडोल के एक व्हाट्सएप समूह में अश्लील फोटो पोस्ट करनें पर देखने वालों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सोशल मिडिया में अश्लील फोटो देख राजनीति सहित सभी क्षेत्रों में भू चाल सा आ गय। हालांकि कुछ ही मिनटों में विधायक ने पोस्ट हटा लिया। लेकिन विधायक द्वारा सोशल मीडिया में अश्लील फोटो पोस्ट किए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विधायक की इस हरकत पर लोगो ने कहा उनकी मानसिकता और जनता की सेवा की बजाय अश्लील फोटो पोस्ट करने में व्यस्त हैं। अश्लील फोटो पोस्ट किए जाने के बाद विधायक ने बताया कि यह सब गलती से हो गया था, जिसे सुधार करते हुए कुछ ही मिनट बाद पोस्ट हटा लिया गया।

अनूपपुर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने प्रतिक्रिया में कहा कि इस तरह का कृत्य अनुभवी और वरिष्ठ विधायक को शोभा नहीं देता,इस पर कानून अपनी कार्यवाई तो करेंगा। राजनीति में इसे अच्छा नहीं माना जनता ने चुनकर भेंजा हैं इसका जबाब देना होगा।

शहडोल के आयुष इंडिया नाम के समूह में अडल्ट फिल्मों की कुछ अश्लील फोटो व्हाट्सएप समूह में डाली गई है। जो विधायक के मोबाइल नंबर से डाली गई है। विधायक से जुड़े लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया खुद ही चलाते है।

अनूपपुर में दम तोडऩा कोराना: 1029 में 9 में संक्रमण की पुष्टि, 36 हुए स्वस्थ, 2 ने गवाएं प्राण

अनूपपुर। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण माह जून के पहले दिन से दम तोड़ता नजर आ रहा हैं। गुरूवार को 9 संक्रमण की चपेट में आये। वहीं स्वास्थ्य होने की संख्या 36 रहीं वहीं आज दो की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार को प्राप्त 1029 की रिपोर्ट में 9 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर भेजने व होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित कर सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक सम्पर्क आये लोगों के नमूने लेने की कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में जिले के 9171 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 209 है। 36  व्यक्ति स्वस्थ हो जंग जीती। अब तक 8857 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो रवाना हुए। वहीं अबतक 105 लोग ने अपने प्राण गवाएं।

मुख्यमंत्री से गुणवत्ता विहीन कार्य की शिकायत पर ठेकेदारों ने दी जान से मारने की धमकी

अमरकंटक में पुष्कर सहित 8 सरोवरों की साफ-सफाई और मरम्मत में प्रशासन और ठेकेदार की मिली भगत का आरोप

अनूपपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 21 जनवरी 2021 को अमरकंटक प्रवास के दौरन अमरकंटक के 9 सरोवरों की साफ-सफाई सहित मरम्मत वर्ष पूर्व कराने के निर्देश जिला प्रशासन दिये थे साथ ही हिदायत देते हुए कहा था कि यहां के लोग यह सुनिश्चित करें कि बांधों की सफाई का कार्य सही प्रकार से हो रहा है या नहीं। जिस पर प्रशासन ने कार्य प्रारभ्भ तो किया किन्तु कार्य की गुणवत्ता न होने पर नगरवासियों ने लगातार प्रशासन को बताया किन्तु सुधार न होने पर मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर इसकी शिकायत की जिससे नराज ठेकेदार ने समाजसेवी संजय श्रीवास को चुप रहनें की बात कहीं और जान से मारने की धमकी दी। 3 जून को नगरवासियों ने इसकी शिकायत कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर सरोधन सिंह एवं पुलिस अधिक्षक को शिकायती पत्र सौंप कर उचित कार्यवाई की मांग की।

समाजसेवी संजय श्रीवास ने बताया कि मां नर्मदा के प्रथम बांध पुष्कर बांध में भरी हुई गाद निकालने एवं गहरीकरण के लिए एक वर्ष पूर्व जन सहयोग से कार्य किया जा रहा है। जिसकी फोटोग्राफी भी करता हूं। प्रशासन द्वारा बांधों से गाद निकालने एवं गहरीकरण कराया गया हैं जिसे समाजसेवी इसका निरिक्षण किया पाया कार्य की गुणवक्ता संतोषजनक नहीं है। जिसकी जानकारी एसडीएम पुष्पराजगढ़ अभिषेक चौधरी सहित संबंधित अधिकारियों को भी दी थी। जिस पर कार्यवाही नहीं होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। इसे ठकेदार सुशील शुक्ला और अनिल शुक्ला द्वारा व्यक्तिगत मानते हुए मुझे जान से मारने, षड्यंत्र कर फंसा देने की धमकी दी जा रही है।

संजय श्रीवास ने कार्य की निष्पक्ष जांच मांग करते हुए कहा कि भविष्य में मेरे या परिवार के किसी भी सदस्य के साथ घटना या दुर्घटना होती हैं तो उसके जिम्मेदार ठेकेदार सुशील शुक्ला और अनिल शुक्ला ही होंगे। ज्ञात हो कि संजय पिछले कई वर्षों से अमरकंटक में अपने सहयोगी साथियों के साथ मिलकर मां नर्मदा के जल संरक्षण, स्वच्छता, पौधारोपण, वनों को आग से बचाने आदि विषयों कार्य कर रहें हैं।

पटवारी से अभद्रता के विरोध में पटवारी संघ ने कोतमा थाने में दर्ज कराई शिकायत

पटवारी की अभद्रता के विरोध में पटवारी संघ कोतमा ने थाने में दर्ज शिकायत

अनूपपुर। तहसीलदार कोतमा के आदेश पर 27 मई को ग्राम चंगेरी में आराजी खसरा नंबर 19 रकबा 0.978 की शासकीय जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को रुकवाने पटवार प्रज्ञाश्रुति सैंयाम मौके पर पहुंचकर अतिक्रमणकर्ता रोकने के दौरान जगदीश तिवारी व पुत्र अमित तिवारी द्वारा महिला पटवारी के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार पद की गरिमा का अपमान करतें हुए अभद्र व्यवहार किया। जिससे नराज पटवारी संघ ने गुरूवार को थाना कोतमा में आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। पटवारी संघ ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

पटवारी हल्का चंगेरी प्रज्ञाश्रुति सैंयाम ने थाना कोतमा में दिये गये शिकायती पत्र में बताया कि तहसीलदार कोतमा द्वारा शासन की भूमि पर अतिक्रमण की सूचना पर तत्काल जांच कर प्रतिवेदन देने की बात कहीं जिस पर मैं एवं मेरी मित्र पटवारी सकोला के साथ जांच करने पहुंचे भूमि आराजी खसरा नंबर 19 रकबा 0.975 हे0 के अंश भाग 0.040 हे0 में ईट की पक्की जुड़ाई कर बाउंड्री दीवाल का निर्माण होना पाया गया, मौके से जगदीश तिवारी पिता नागेश्वर तिवारी एवं अमित तिवारी पिता जगदीश तिवारी 5-6 मजदूरों के साथ कार्य करवा रहे थे, तो मेरे द्वारा पूछा गया कि यह मध्यप्रदेश शासन की भूमि है निर्माण क्यों करवा रहे हैं इतने में उक्त दोनों व्यक्तियों अपशब्द बोलने लगे और जान से मारने की घमकी दी। पंचनामा बनाना चाही तो बनाने नहीं दिया गया जिससे शासकीय कार्य में बाधा पहुंची।

बुधवार, 2 जून 2021

अनूपपुर में कोरोना का गिरता ग्राफ 577 में 5 में संक्रमण की पुष्टि,48 हुए स्वस्थ, 238 सक्रिय


अनूपपुर में कोरोना का गिरता ग्राफ 577 में 5 में संक्रमण की पुष्टि,48 हुए स्वस्थ, 238 सक्रिय

अनूपपुर। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को प्राप्त 577 की रिपोर्ट में से 5 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करने/ होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीयहै कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में से जिले में 9162 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 238 है। बुधवार को 48 व्यक्ति स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। इस प्रकार अब तक 8821 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। वही अब तक 103 ने अपने प्राण गवाएं।

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...