https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 12 मई 2021

खाद्य मंत्री के गृह जिलें में गरीब की थाली से गायब खाद्यान्न,प्रशासन की अनदेखी


उचित मूल्य की दुकानो में नही मिल रहा तीन माह का राशन,
भंडारण करने में परिवहनकर्ता नाकाम

अनूपपुर कोरोना संकटकाल पर प्रदेश सरकार के आदेशों को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह के गृह जिले में गरीब एवं पात्र हितग्राहियों को तीन माह (अप्रैल-मई-जून) का नि:शुल्क खाद्यान्न राशन पाने के लिए हितग्राही शासकीय उचित मूल्य की दुकानो का चक्कर काटने पड़ रहें हैं। जबकि नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण किए जाने के आदेश जारी किया गया था, जिसमें नियमिति आवंटन के साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का आवंटन शामिल है। जिसे जिले के लगभग 1 लाख 40 हजार पात्र हितग्राहियों 15 मई तक वितरण किया जाना था, जिसके लिए कलेक्टर ने निगरानी समिति बनाई जिसमें जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, समस्त वेयर हाउस प्रभारियों तथा परिवहनकर्ताओं को सक्त निर्देश दिए गए थे। लेकिन गरीबो को उचित मूल्य की दुकान से मिलने वाला खाद्यान्न ट्रांसपोर्ट जिले के जैतहरी एवं राजेन्द्रग्राम विकासखंड अंतर्गत आने वाली दुकानो तक पहुंचाने में नाकाम दिखाई दे रहा है। जिसके कारण जैतहरी के लगभग ४५ दुकानो तथा पुष्पराजगढ़ के 65 दुकानो में खाद्यान्न नही पहुंच सका है।

शासकीय उचित मूल्य की दुकान में तीन माह का खाद्यान्न भंडारण के सख्त निर्देश तथा गरीब पात्र परिवारों को मिलने वाला खाद्यान्न पर किसी तरह का ध्यान नही दिया जा रहा है और न कलेक्टर ने खाद्यान्न न पहुंचने व योजनाओं का लाभ गरीबो को न मिलने पर कोई कार्यवाही नही की जा रही है। जिसका खमियाजा आपदा के समय गरीब परिवार उठा रहे है, विकासखंड जैतहरी एवं पुष्पराजगढ़ ऐसे है जहां पर शासकीय दुकानो में खाद्यान्न का भंडारण नही होने के कारण कोरोना संकटकाल में हितग्राही परेशान है और तीन माह का राशन पाने के लिए दुकानो के चक्कर काट रहे है। आपदा के इस दौर से गुजर रहे गरीब की थाली खाली पड़ी हुई है। विकासखंड जैतहरी एवं राजेन्द्रग्राम है जहां गरीब परिवार को तीन माह के खाद्यान्न का वितरण 15 मई तक किया जाना था, लेकिन अभी तक परिवहन कर्ता द्वारा आवंटन से प्राप्त खाद्यान्न की आधी मात्रा भी दुकानो में नही पहुंचा सका। है।

कारण पूछने पर ज्ञात हुआ कि राजेन्द्रग्राम सहित जैतहरी के आधे से अधिक दुकानो में परिवहन कर्ता द्वारा खाद्यान्न का भंडारण ही नही किया गया है। जिसके कारण उन्हे तीन माह का राशन एक मुश्त नही मिल पा रहा है। वहीं कई सेल्समैनो का कहना है कि परिवहनकर्ता द्वारा राशन का भंडारण नही करा पा रहे है, जो भी राशन दुकान पहुंचा है उससे ही हितग्राहियों को तीन माह का राशन दिया जा रहा है। वहीं परिवहनकर्ता द्वारा खाद्यान्न का परिवहन नही किए जाने के कारण वितरण करने में भी लगातार परेशानी बनी हुई है। दो माह का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत भी खाद्यान्न का वितरण 15 मई से 10 जून तक किया जाना है। लेकिन अभी नियमिति आवंटन को छोड़ दे तो प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ हितग्राहियों को कैसा मिल सकेगा। मामले की जानकारी एमपीडब्ल्यूएलसी के प्रबंधको, मप्र स्टेट सिविल के प्रबंधक एवं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को होने के बाद भी इस ओर किसी तरह की कार्यवाही नही की जा रही है।

लॉकडाउन के उल्लंघन पर एसडीएम अनूपपुर और कोतमा ने की दुकानें सील, वसूला जुर्मना


अनूपपुर
। कोरोना संक्रमण के दौरान जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए टोटल लॉकडाउन के बाद भी व्यापारिक प्रतिधानों के खोले जाने की लगातार शिकायत पर बुधवार को एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी ने जिला मुख्यालय के बाजार क्षेत्र में 5 दुकानों पर एवं कोतमा एसडीएम ऋषि सिघंई ने 5 दुकानों पर कार्यवाही की गई।

एसडीएम अनूपपुर ने कोविड गाइड लाइन के उल्लंघन और व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए दुकानों की तीन दिनों के लिए सील किया और सभी दुकानों से 500-500 रूपए का जुर्माना लगाते हुए 2500 रूपए वसूल किए। कार्रवाई के दौरान कोतवाली पुलिस सहित  राजस्व और नपा अमला मौजूद रहा।

एसडीएम अनूपपुर ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायत पांच दुकानों जिनमें 3 किराना, इलेक्ट्रॉनिक सहित कपड़ा दुकान शामिल हैं। सभी दुकानों को तीन दिनों के लिए सील करते हुए 500-500 रुपए का एसडीएम ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार की जाएगी। इसके लिए पूर्व में भी नगरपालिका और पुलिस द्वारा सभी व्यवसायियों को चेतावनी दी गई थी।

कोतमा एसडीएम ऋषि सिघंई ने बताया कि जिले में घोषित लॉकडाउन पर निर्देशों का पालन नहीं किये जाने पर कार्यवाई की गई हैं। किराना दुकानों को निर्देश दिए गए हैं कि होम डिलीवरी के माध्यम से लोगों को सामान पहुंचाएं बावजूद दुकानों के शटर खोलकर भीड़ इक_ी करते हुए बिक्री कर रहे हैं। जिस पर कोतमा की 5 दुकानों को 3 दिनों के लिए सील करते हुए कार्यवाही की गई। जिन दुकानदारों की दुकानें सील की गई उनमें किराना, महामाया कार, शृंगार, कपड़ा दुकान शामिल हैं। इस दौरान पटवारी मयंक चतुर्वेदी, राजीव द्विवेदी, दीपक मिश्रा, राम सिंह एवं नगरपालिका की टीम शामिल रहीं।

कोरोना की दूसार लड़ाई के लिए मास्क हैं जरूरी- पुलिस अधिक्षक


ग्रमीण क्षेत्रों में घूमकर लोगों को दी समझाईस

अनूपपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक कर रहा हैं। इसके बाद भी ग्रमीण क्षेत्रों में पालन नहीं हो रहा जिस पर बुधवार को पुलिस अधिक्षक एमएल सोलकी ने कोतमा अनुविभाग के ग्रामीण क्षेत्र बुरहानपुर, पिपरिया, बेलाकछार, फुनगा में सरपंच, जनप्रतिनिधी, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य लोगों से चर्चा कर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सहयोग करने अपने लोगों को जागरूक करने की बात कहीं।

पुलिस अधिक्षक ने कहा कि कोरोना की दूसार लड़ाई के लिए मास्क जरूरी हैं इसके उपयोग के साथ सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की बात कहीं। साथ ही मेडिकल कोविड किट प्राप्त कर उपयोग की समझाइस भी दी। ड्युटी में तैनात पुलिसकर्मियों से भी बातचीत के दौरान सावधानीपूर्वक ड्युटी करने, मास्क, सेनेटाईजर, फेसशील्ड का उपयोग करने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए सेवा करने की समझाईस दी। साथ ही कोरोना संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस दौरान अति.पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन,एसडीएम कोतमा, एसडीओपी कोतमा, थाना प्रभारी कोतमा,बिजुरी उपस्थित रहें।

 

मंगलवार, 11 मई 2021

कोरोना संक्रमण में अनूपपुर में मिले 146,स्वास्थ्य हुए 261

कोरोना संक्रमण में अनूपपुर में मिले 146,स्वास्थ्य हुए 261

अनूपपुरवैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण से जिले को राहत नहीं मिल रहीं हैं। संक्रमण को पराजित कर स्वास्थ्य होने की दर अच्छी हैं। जहां मंगलवार को स्वास्थ्य होने की संख्या 261 रहीं, वहीं संक्रमण की चपेट में 146 आये। 

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात प्राप्त 1196 की रिपोर्ट में 146 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर भेजने व होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित कर सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक सम्पर्क आये लोगों के नमूने लेने की कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में जिले के 7578 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1794 है। 261 व्यक्ति स्वस्थ हो जंग जीती। अब तक 5987 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो रवाना हुए। वहीं अबतक 64 लोग ने अपने प्राण गवाएं।

कोरोना से जीत कर लौटे बीपी सुगर की बीमारी से हैं पीडि़त फिर भी लगे हुए हैं अनवरत जनसेवा में


कोरोना काल में सतत सेवा दे रहे डॉ राय एवं डॉ द्विवेदी हैं मानवता की परिभाषा

अनूपपुर। जिले में कोरोना संक्रमित नियमित आ रहे हैं पर उन्हें समुचित उपचार प्रदान कर स्वस्थ कर वापस भेजने का बीड़ा भी पूरी मुस्तैदी, सजगता, दक्षता, समर्पण एवं संवेदना से स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम एवं सहायक मेडिकल स्टाफ द्वारा उठा कर रखा गया है। दिन रात की परवाह न करते हुए निरंतर अनूपपुर को कोरोना मुक्त कराने में लगे हुए है ये कोरोना योद्धा। न केवल उपचार बल्कि मरीजों एवं परिजनों का मनोबल बढ़ाने में भी पूरी संवेदना का परिचय इनके द्वारा दिया जा रहा है।

इनमें से कुछ डॉक्टर ऐसे भी हैं जो स्वयं कोरोना से ग्रसित हुए पर अपने आत्मबल से उन्होंने कोरोना को हराया और फिर लौट आए अनूपपुर की सेवा में। कोई बीपी सुगर एवं अन्य सहरुग्णताओं से ग्रसित है फिर भी उन्होंने जनसेवा के अपने संकल्प में एक भी कदम पीछे नही आने दिए बल्कि संकट की इस घड़ी में उनमें दुगुनी ऊर्जा का संचार परिलक्षित हुआ।

ऐसे में उनकी इस सेवा भावना एवं निहित ऊर्जा नि:संदेह सामान्य मनुष्य के लिए सोचने का विषय है। इसी जिज्ञासा को लिए जब मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एससी राय एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एसआरपी द्विवेदी से जानना चाहा कि आप ऐसी ऊर्जा कैसे ला रहे हैं उन्होंने जो बताया कि उससे मानवता की उच्च परिकाष्ठा से साक्षात्कार होने का अनुभव प्राप्त हुआ।

उन्होंने बड़ी ही सहजता से उत्तर देते हुए कहा कि आजीवन अनूपपुर जिले की सेवा के दौरान हमें सम्मान प्राप्त हुआ मान प्राप्त हुआ। आज जब अनूपपुर को हमारी जरूरत है तो हम कैसे पीछे हट जाएँ।

कृतज्ञता एवं सरलता मानव का विशिष्ट आभूषण है ये दोनो शब्द आज और भी सुशोभित हो गए। मानव में असीम ऊर्जा है वह अपनी निहित ऊर्जा से किसी भी समस्या से निजात पा सकता है। आवश्यकता है अपने असीम मनोबल को पहचानने की उसके अनुरूप आचरण करने की।

जिले की सेवा में लगे इन कोरोना योद्धाओं के प्रति हर नागरिक का ऋण है। कोरोना संक्रमण की समस्या से निजात पाना है तो हमें भी इनके प्रति कृतज्ञ होना होगा। इनके कंधे के साथ कंधा मिलाकर कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सुरक्षा उपायों का पालन करना होगा। रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हेतु योग, प्राणायाम, गर्म पानी पीना,भाप लेना अन्य उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। स्वास्थ्य लक्षण की निगरानी कर सही समय में चिकित्सकीय स्टाफ को सूचित करना होगा, ताकि सही समय में उपचार मुहैया कराया जा सके एवं संक्रमण के दुष्प्रभावों से बचा जा सके।

अनूपपुर को कोरोना मुक्त करने हम सभी प्रण लें कि कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। मिलकर कोरोना को हराएँगे। आत्मविश्वास, संयम, मनोबल, अनुशासन के साथ अनूपपुर जीतेगा।

सोमवार, 10 मई 2021

कोरोना संक्रमण में अनूपपुर में मिले 167,स्वास्थ्य हुए 44

कोरोना संक्रमण में अनूपपुर में मिले 167,स्वास्थ्य हुए 44

अनूपपुर वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण से जिले को राहत नहीं मिल रहीं हैं। संक्रमण को पराजित कर स्वास्थ्य होने की दर अच्छी हैं। जहां सोमवार को स्वास्थ्य होने की संख्या 44 रहीं, वहीं संक्रमण की चपेट में 167 आये। 

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात प्राप्त 1155 की रिपोर्ट में 167 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर भेजने व होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित कर सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक सम्पर्क आये लोगों के नमूने लेने की कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में जिले के 7578 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1794 है। 44 व्यक्ति स्वस्थ हो जंग जीती। अब तक 5726 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो रवाना हुए। वहीं अबतक 58 लोग ने अपने प्राण गवाएं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला  

 

 

 

आपत्तिजनक टिप्पणी के बबाल पर इंगांराजवि के प्राध्यपक ने मांगी क्षमा,सोशल मिडिया में जताया खेद

धर्मिक संगठनों अमरकंटक के बाद राजेन्द्रग्राम में मामला दर्ज, बजरंग दल ने 1 सप्ताह का दिया समय

अनूपपुर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जन जातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में सामाजिक विज्ञान संकाय अघ्यक्ष प्राध्यपक राकेश सिंह ने सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बहुसंख्याक समुदाय की धर्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। जिसके बाद सोमवार को सोशल मिडिया में टिप्पणी लिखते हुए कहा यदि मेरे इस कृत्य से संत समाज रुष्ट है तो मैं उनसे क्षमा प्रार्थी हूँ। सोमवार को एक और मामला राजेन्द्रग्राम थानें में धार्मिक भावनाओं को आहत करने व अभद्र टिप्पणी पर मामला पंजीबद्घ कराया हैं।

प्राध्यपक राकेश सिंह ने सोमवार को सोशल मिडिया पर पर अपनी सफाई देते हुए लिखा कि विगत दिनों विश्वविद्यालय में एक के बाद एक होने वाली असामयिक मौतों से होने वाले मानसिक पीड़ा के कारण मैंने फेसबुक वाल पर एक पोस्ट डाली थी। किंतु शीघ्र ही मुझे एहसास हुआ कि इन घटनाओं के लिए ईश्वर या अन्य किसी आधिभौतिक सत्ता को दोष देना ठीक नहीं है। मैंने थोड़ी ही देर बाद वह पोस्ट हटा लिया। दूसरे दिन मैंने महसूस किया कि मेरे इस पोस्ट से कुछ लोगों को भावनात्मक कष्ट हुआ होगा। इसके लिए मैंने खेद व्यक्त करते हुए दूसरा पोस्ट लिखा। पहली पोस्ट मैंने मानसिक संत्रास की उस स्थिति में लिखा जब एक के बाद एक मेरे स्वजनो के, जिनमे अधिकरत आयु में मुझसे छोटे थे, स्वर्गवासी होने की सूचनाएँ मिल रही थीं और मैं उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पा रहा था; पिछले एक हफ्ते से स्वजनों की लाशें गिनना भी एक काम जैसा हो गया था जैसे। इसी बीच विश्वविद्यालय के 3 वरिष्ठ सदस्यों प्रो.तीर्थेश्वर सिंह, डॉक्टर एसडी त्रिपाठी और प्रो.संध्या गीहर की अचानक मृत्यु होना और उसमें भी 6 मई को हुई डॉक्टर एसडी त्रिपाठी की मृत्यु की शोक सभा 7 मई को होने ही वाली थी कि प्रो संध्या गीहर के अस्वस्थ्य होने की सूचना मिली और कुछ ही समय पश्चात उनके मृत्यु का समाचार भी आ गया। इन लगातार होने वाली त्रासद घटनाओं से अवसन्न होकर भावावेश में मैंने वह पोस्ट लिख दिया था। मेरा उद्देश्य किसी की भावना को क्षति पहुँचना नहीं था। मैं स्वयं एक क्षत्रिय हिंदू परिवार से हूँ। मैं आपने ही पुरखों- बुजुर्गों की भावनाओं को कष्ट पहुँचने का अपराध सपने में भी नहीं कर सकता। अमरकण्टक में पिछले 13 साल से रह रहा हूँ और यहाँ के संत समाज का सदा समादर करता रहा हूँ। यदि मेरे इस कृत्य से संत समाज रुष्ट है तो मैं उनसे क्षमा प्रार्थी हूँ।

क्या लिखा सोशल मिडिया में

प्राध्यपक राकेश सिंह ने सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए लिखा कि यदि ईश्वर शरीरी होता अथवा जमीन पर होता तो आज जूते खाता मैं आज आश्वस्त हो गया हूँ या तो ईश्वर हैं नही यदि है तो परम् हरामी है। इस टिप्पणी के बाद धार्मिक संगठनों एवं आम लोगो का गुस्सा सोशल मिडिया फूट पड़ा था।

हिन्दुस्थान समाचार से फोन पर चर्चा के दौरान किया था स्वीकार

ज्ञात हो कि 7 मई को सोशल मिडिया में राकेश सिंह ने धर्मिक भावनाओं को आहत करते हुए टिप्पणी पर हिन्दुस्थान समाचार से फोन पर चर्चा के दौरान स्वीकार करते हुए कहा था कि टिप्पणी मैंने किसी की धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए नहीं की मैंने इस कोरोना में सहयोगी एवं परिचितों को खोने का दुख और गुस्से में की गई थी। जिसे बाद में लगा कि मैंने गलत लिखा हैं फिर हटा लिया।


इस टिप्पणी के बाद अमरकंटक के साधू सामाज में जबरजस्त आक्रोश हैं जिस पर 8 मई की रात अमरकंटक थाने में महंत रामभूषण दास ने आवेदन दिया। 9 मई को महंत रामभूषण दास के नेतृत्व में लवलीन बाबा धारकुंडी आश्रम स्वामी चैतन्य, रोशन पनारिया, अभिषेक द्विवेदी, प्रकाश द्विवेदी, राधेरमण सिंह, अंकित साहु, दिनेश साहू, श्रवण उपाध्याय, उमा शंकर पांडे सहित अन्य लोगों पहला मामला पंजीबद्घ कराया। दूसरा मामला 10 मई को थाना राजेन्द्रग्राम में बजरंग दल ने 7 दिवस के भीतर कार्यवाई की मांग की हैं।

कोरोना टीकाकरण के लिए युवाओं में जोश,लगाने के बाद वैक्सीन लगाने की अपील

 

कहां जीवन के लिए जरूरी टीका, सभी लगवाएं स्वास्थ्य पर नहीं पड़ता प्रभाव

अनूपपुर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के कारोना टीकाकरण में युवाओं का जोश टीकाकरण केंद्र केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को देखने को मिला। पहला टीका लगानें वाली आंचल शुक्ला ने युवा साथियों से कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चलायें जा रहें किल करोना अभियान में सहयोग कर शासन द्वारा 18 से 44 वर्ष के लोगों को उपलब्ध कराई गई कोरोना वैक्सीन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर कोरोना नियमों का पालन करते हुए टीकाकरण केंद्र में पहुंच कर टीका आवश्य लगवायें। इसे लगवाने से किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती एवं ना ही स्वास्थ्य में किसी तरह का प्रभाव पड़ता है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखकर किसी तरह की लापरवाही न करें और इसका दोनों डोज सभी लोग अवश्य लगवाएं।


हिमांशु बियानी ने कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद अपने हम उम्र साथियों से अपील की कि डरे नहीं सभी आगे आकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएं और कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज अभी एवं दूसरी डोज निर्धारित किए गए दिनों में लगवाएं। इससे किसी तरह का कोई नुकसान या परेशानी नहीं होती।

दोनों ने अपील की साथ ही टीकाकरण के बाद भी मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंस का पालन सभी अवश्य करें। बेवजह घरों से बाहर नहीं निकले कोरोना वायरस का प्रकोप अभी कम नहीं हुआ है यदि ज्यादा ही जरूरी घर से बाहर निकलना है तो डबल मास्क का उपयोग करें।

जिलें में अब तक 69438 ने लगवाया टीका, युवाओं में दिखा जोश

जिलें में अब तक 69438 ने लगवाया टीका, युवाओं में दिखा जोश

अनूपपुर जिलें में सोमवार तक 69438 व्यक्तियों को टीकाकरण किया गया। वहीं 18 वर्ष से अधिक आयु के 475 लोगों ने टीकाकरण कराया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एसबी चौधरी ने बताया कि जिले में सोमवार तक 69 हजार 438 व्यक्तियों द्वारा कोविड-19 टीके की प्रथम और व्दितीय डोज लगवाई जा चुकी है।      

जिले में अब तक हेल्थ केयर वर्करों को प्रथम डोज 4 हजार 217 द्वितीय 3 हजार 20 को, फ्रंट लाईन वर्करों में प्रथम 2 हजार 439,द्वितीय 1 हजार 580 को टीका लगाया गया। 18 से 44  वर्ष के प्रथम में 475 ने लगवाई। 45 से 59 वर्ष के प्रथम 30 हजार 677 द्वितीय 2 हजार 182 व्यक्तियों, 60 वर्ष से अधिक आयु के प्रथम  22 हजार 541 तथा द्वितीय 2 हजार 307 व्यक्तियों को डोज लगाया जा चुका है। 

डॉ. एसबी चौधरी ने आमजनों से अपील की टीकाकरण के बाद भी मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंस का पालन सभी अवश्य करें। बेवजह घरों से बाहर नहीं निकले कोरोना वायरस का प्रकोप अभी कम नहीं हुआ है यदि ज्यादा ही जरूरी घर से बाहर निकलना है तो डबल मास्क का उपयोग करें।

रविवार, 9 मई 2021

कोरोना संक्रमण में अनूपपुर में मिले 161,स्वास्थ्य हुए 20


अनूपपुर
। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण से जिले को राहत नहीं मिल रहीं हैं। संक्रमण को पराजित कर स्वास्थ्य होने की दर अच्छी हैं। जहां रविवार को स्वास्थ्य होने की संख्या 20 रहीं, वहीं संक्रमण की चपेट में 161 आये। 

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात प्राप्त 861 की रिपोर्ट में 161 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर भेजने व होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित कर सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक सम्पर्क आये लोगों के नमूने लेने की कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में जिले के 7411 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1671 है। 20 व्यक्ति स्वस्थ हो जंग जीती। अब तक 5682 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो रवाना हुए। वहीं अबतक 58 लोग ने अपने प्राण गवाएं।


आटाचक्की खोलने की अनुमति,विवाह पूरी तरह प्रतिबंधित


बढ़ाई गई लाकडाउन अवधि,
जिलादण्डधिकरी ने जारी किया नया आदेश

अनूपपुरजिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रफ्तार की रोकथाम एवं बचाव के लिए जिला आपदा प्रबंधन समिति की अनुशंसा के बाद कलेक्टर एवं जिलादण्डधिकरी चन्द्रमोहन ठाकुर ने रविवार को जारी आदेश में 10 मई सोमवार को खत्म होने वाले लाकडाउन की अवधि एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी हैं। जिसमे 10 मई की प्रात: 6. बजे से 17 मई को प्रात: 6. बजे तक संपूर्ण अनूपपुर जिले के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में कोरोना कर्फ़्यू जारी रहेंगा। पूर्व की भांति विवाह अन्य सामाजिक कार्यक्रम पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। अंतिम संस्कार में अधिकतम 10 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे। एक ग्राम/नगर से दूसरे ग्राम / नगर में आवागमन हेतु संबंधित से अनुविभागीय दण्डाधिकारी अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति आवागमन नहीं होगा। दो, चार पाहिया वाहन बन्द रहेंगे। किसी भी व्यक्ति के घर से निकलने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। नये आदेश में आटाचक्की खोलने की अनुमति दी गई हैं।

जिलादण्डधिकरी ने रविवार को जारी आदेश में जिले में संचालित समस्त मेडिकल स्टोर्स / अस्पताल / टीकाकरण केन्द्र उक्त प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। घर-घर जाकर दूध बांटने वाले दूध विक्रेता, सब्जी,फल ठेले के माध्यम से एवं राशन / किराना तथा पेयजल दुकानों के बिक्रेता होम डिलिवरी के माध्यम से पूर्व की भांति घर पहुंच सेवा के संचालन में समस्त संबंधित नगर पालिकाओं की सहायता करेंगे। एलपीजी गैस के संचालक वितरण होम डिलिवरी पूर्व की भांति रहेंगा।

खाद्यान्न वितरण हेतु पीडीएस दुकाने, उपार्जन से संबंधित खाद्य विभाग,नागरिक आपूर्ति निगम एवं वेयरहाउस विभाग के कार्यालय,कर्मचारी एवं मैदानी अमला, बीएसएनएल कार्यालय,मैदानी अमले सहित, बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी तथा एटीएम मशीन, रेल्वे विभागअधिकारी एवं कर्मचारी,मीडिया,अखबार कार्यालय के कर्मचारी तथा मैदानी अमला, पशु चिकित्सा विभाग कार्यालय कर्मचारी, मैदानी अमला प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग - ऑक्सीजन गैस प्लांट,सडक़ निर्माण विभाग एवं विद्युत विभाग के समस्त निर्माण कार्य अपने मैदानी अमले सहित कार्य करेंगे। पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। अन्य आदेश पूर्व की भांति संचालित होगों। आदेश का उल्लंघन करने वाले के विरूद्ध भा.द.सं. की धारा 188 269 270, 271 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 तथा अन्य सरांगत प्रावधानों अंतर्गत कार्यवाही के आदेश दिए हैं।

 

बढ़ाई गई लाकडाउन अवधि,जिलादण्डधिकरी ने जारी किया नया आदेश


अनूपपुर
। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रफ्तार की रोकथाम एवं बचाव के लिए चन्द्रमोहन ठाकुर कलेक्टर एवं जिलादण्डधिकरी ने जिले में कोरोना कर्पयू में संसोधन करते हुए,आमजन की सुरक्षा एवं कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने अनूपपुर जिले में सम्पूर्ण लॉकडाउन/ कोरोना कर्पयू 17 मई तक बढ़ाई गई हैं।

जिलादण्डधिकरी ने रविवार को जारी आदेश में कहा कि मप्र शासन, गृह विभाग,के पत्र संदर्भ में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में विचार-विमर्श उपरांत प्राप्त सुझावों के अनुसार एवं वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए, आमजन की सुरक्षा एवं कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने अनूपपुर जिले में सम्पूर्ण लॉकडाउन/ कोरोना कर्पयू लागू किया गया है, जो वर्तमान में प्रभावशील है।  बिना अनुमति आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी सार्वजनिक स्थल, दुकान, अथवा खान-पान के स्थल पर एक साथ 5 व्यक्तियों से ज्यादा लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध रहेगा। अन्य शर्ते यथावत रहेंगी। आदेश का उल्लंघन पर भा.द.सं. की धारा 188, 269, 270, 271 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 तथा अन्य सशंगत प्रावधानों अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी।

शनिवार, 8 मई 2021

इंगांराजवि के प्राध्यपक की आपत्तिजनक टिप्पणी धर्मिक संगठनों ने किया विरोध

संतो ने दर्ज कराया  मामला

अनूपपुर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जन जातीय विश्वविद्यालय  अमरकंटक में संकाय अघ्यक्ष सामाजिक विज्ञान प्राध्यपक राकेश सिंह ने सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बहुसंख्याक समुदाय की धर्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

शुक्रवार को सोशल मिडिया में राकेश सिंह ने धर्मिक भावनाओं को आहत करते हुए टिप्पणी जिससे लोगो का गुस्सा सोशल मिडिया फूट पड़ा। लोगों ने लिखा छात्रों के बीच मे शिक्षा की ज्योति जलाने के लिए विश्वविद्यालय में पदस्थ इस घटिया हरकत की वजह से पूरा विश्वविद्यालय परिसर दागदार हुआ हैं। सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद जब लोगों ने भड़स निकालने लगें तो उन्होंने इस टिप्पणी को हटा दिया। कुछ लोगों ने इसका स्क्रीनशट लेकर अन्य सोशल मिडिया में वायरल कर दिया।

क्या लिखा सोशल मिडिया में

प्राध्यपक राकेश सिंह ने सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए लिखा कि यदि ईश्वर शरीरी होता अथवा जमीन पर होता तो आज जूते खाता मैं आज आश्वस्त हो गया हूँ या तो ईश्वर हैं नही यदि है तो परम् हरामी है। इस टिप्पिणी के बाद मानो धार्मिक संगठनों ने जबाब देना शुरू किया स्वयंसेवक दिनेश साहू ने लिखा कि भगवान तो आस्था का विषय है आप छोडि़ए वो खाता कि नहीं यह तो पता नहीं पर इंसान अपनी हरकतों की वजह से जरूर जूते खाता है। इसके बाद एक के बाद एक टिप्पणी होते देख प्रोफेसर ने बिना देर किये उसे हटा दिया।

प्राध्यपक राकेश सिंह ने इसे स्वीकार करते हुए बताया कि यह टिप्पणी मैंने किसीकी धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए नहीं की मैंने इस कोरोना में 28 सहयोगी एवं परिचितों को खोने का दुख और गुस्से में की गई थी। जिसे बाद में लगा कि मैंने गलत लिखा हैं फिर हटा लिया।

वहीं इस मामले को लेकर अमरकंटक के साधू संतो में जबरदस्त अक्रोश हैं। शनिवार को शांति कुटी के मंहत रामभूषण दास ने अमरकंटक थाने में मामला पंजीबध्द कराया हैं। इसी तरह संगठनों द्वारा जिले के अन्य थानों में भी मामला दर्ज कराया जायेगा।

781 ने कराई कोरोना जांच मिले 149,स्वास्थ्य हुए 25,एक ने हारी जिंदगी


अनूपपुर
। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण से जिले को राहत नहीं मिल रहीं हैं। संक्रमण को पराजित कर स्वास्थ्य होने की दर अच्छी हैं। जहां शनिवार को स्वास्थ्य होने की संख्या 25 रहीं, वहीं संक्रमण की चपेट में 149 आये। 

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात प्राप्त 781 की रिपोर्ट में 149 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर भेजने व होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित कर सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक सम्पर्क आये लोगों के नमूने लेने की कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में जिले के 7251 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1531 है। 25 व्यक्ति स्वस्थ हो जंग जीती। अब तक 5662 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो रवाना हुए। वहीं अबतक 58 लोग ने अपने प्राण गवाएं।

फुनगा चिकित्सालय में समय पर इलाज ना मिलने से कोरोना संदिग्ध की मौत


ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति भयावह- शिविर लगा कर परीक्षण,
इलाज की मांग

अनूपपुर। कोरोना संदिग्ध को समय पर इलाज ना मिलने  मौत हो गयी। इसकी शिकायत संभागायुक्त राजीव शर्मा, कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा एससी राय से की गयी है। इसका विडियो भी वायरल हुआ।

जानकारी के अनुसार जिले फुनगा चिकित्सालय में कोविड के लक्षणों वाले ग्राम अमलाई, पयारी नं. 1 के संक्रमित का आक्सीजन लेवल कम होते ही फुनगा चिकित्सालय पहुंचे

किन्तु समय से आक्सीजन न मिलने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कई घंटे की मशक्कत के बाद भी अनूपपुर जिला चिकित्सालय नहीं भेजा गया, और ना ही आक्सीजन लगाया गया।डाक्टर ने कुछ नहीं किया और एंबुलेंस चालक ने बिना डाक्टर के कहे मरीज को जिला चिकित्सालय पहुंचाने से मना कर दिया। कुछ घंटों की इस मशक्कत के बाद  इस व्यक्ति की वहाँ तडफ कर मौत हो गयी। यदि इसे समय पर आक्सीजन लगा दिया जाता तो शायद इसकी जान बच जाती।

भाजपा नेता मनोज द्विवेदी ने घटना की जानकारी मिलने पर इसकी शिकायत संभागायुक्त शहडोल, कलेक्टर और मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से करते हुए कहा है कि फुनगा में डाक्टर के विरुद्ध शिकायतें हैं। चिकित्सा व्यवस्था सुधार करें तथा डाक्टर के विरुद्ध शिकायतों की सक्षम जांच भी करवाएं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों मे बढ़ते मामलों पर ध्यानाकर्षण करते हुए कहा है कि  पयारी, अमलाई,कदमटोला में सघन कोविड परीक्षण तथा निगरानी की सख्त आवश्यकता है। इस ओर विशेष ध्यान दिया जाए।

शुक्रवार, 7 मई 2021

शुक्रवार को प्राप्त 902 की रिपोर्ट में से 236 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

 


शुक्रवार को प्राप्त 902 की रिपोर्ट में से 236 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

शुक्रवार को 39 व्यक्ति स्वस्थ होने पर हुए डिस्चार्ज

अब तक कुल प्राप्त कोरोना मरीजों की संख्या 7102

ऐक्टिव कोरोना प्रकरण 1407

अनूपपुर/ स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्राप्त 902 की रिपोर्ट में से 236 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करने/ होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।       

             उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में से जिले में 7102 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1407 है। शुक्रवार को 39 व्यक्ति स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। इस प्रकार अब तक 5637 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।

गुरुवार, 6 मई 2021

1077 ने कराई कोरोना जांच मिले 172,स्वास्थ्य हुए 18

1077 ने कराई कोरोना जांच मिले 172,स्वास्थ्य हुए 18

अनूपपुर। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण से जिले को राहत नहीं मिल रहीं हैं। संक्रमण को पराजित कर स्वास्थ्य होने की दर अच्छी हैं। जहां गुरूवार को स्वास्थ्य होने की संख्या 18 रहीं, वहीं संक्रमण की चपेट में 172 आये,1 जिंदगी से जंग हार गयें। 

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार देर रात प्राप्त 1077 की रिपोर्ट में 172 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर भेजने व होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित कर सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक सम्पर्क आये लोगों के नमूने लेने की कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में जिले के 6866 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1211 है। 18 व्यक्ति स्वस्थ हो जंग जीती। अब तक 5598 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो रवाना हुए। वहीं कोरोना से 2 अपनी जिंदगी हार गए। वहीं अबतक 57 लोग ने अपने प्राण गवाएं।

संक्रमितों के ईलाज हेतु आवश्यक उपकरण क्रय किये जाने खाद्य मंत्री ने स्वीकृत किये 8 लाख

संक्रमितों के ईलाज हेतु आवश्यक उपकरण क्रय किये जाने खाद्य मंत्री ने स्वीकृत किये 8 लाख

अनूपपुर। कोरोना संक्रमितों के उचित इलाज और चिकित्सीय सुविधाओं के लिए खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह लगातार प्रयास कर रहें हैं। कोरोना इलाज के लिए विधायक विकास निधि से आवश्यक उपकरण ऑक्सीजन कन्सर्नट्रेटर एवं फिलोमीटर क्रय किया जाने का पत्र कलेक्टर को लिख स्वीकृत किये जाने की मांग की हैं।

खाद्य मंत्री ने पत्र में कहा हैं कि जिला चिकित्सालय अनूपपुर में कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए गरीब एवं सर्वहारा वर्ग के कोरोना जैसे गंभीर बीमारी से संक्रमितों के समुचित ईलाज, जांच व बचाव हेतु आवश्यक उपकरण ऑक्सीजन कन्सर्नट्रेटर एवं फिलोमीटर क्रय किया जाना अति आवश्यक है। इसके लिए विधायक विकास निधि से 100 नग फिलोमीटर एवं ऑक्सीजन कन्सर्नट्रेटर 10 नग क्रय किये जाने के लिए कोरोना से संक्रमितों के उपचार हेतु राशि 8 लाख रूपये स्वीकृत कर आवश्यक कार्यवाही कियें जाने की बात हीं हैं।

 

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...