https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 18 जुलाई 2018

अभी नही तो कभी नही संकल्प के साथ म.प्र. शिक्षको ने सौंपा ज्ञापन



 तीन सूत्री मांगो को लेकर जिलेभर के शिक्षक रैली निकाल पहुंचे कलेक्ट्रेट
अनूपपुर शिक्षकीय समस्याओं के निराकरण तथा मुख्यमंत्री की घोषणानुरूप तीन सूत्री समस्याओं के निराकरण नही किए पर शिक्षको एवं अध्यापको में निराश व आक्रोश् पर एक दिवसीय अवकाश लेकर म.प्र. शिक्षक संघ अनूपपुर द्वारा 18 जुलाई की दोपहर जिले भर के शिक्षको द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन कर संयुक्त कलेक्ट्रेट तक संगठन मंत्री नरेन्द्र पटेल, जिलाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष संजय निगम के नेतृत्व में रैली निकाल मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर डॉ.आर.पी. तिवारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि म.प्र. शिक्षक संघ द्वारा ५ सितम्बर १७ शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री से भेंट कर शिक्षक एवं अध्यापक संवर्ग की समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंप चर्चा की गई। जिसमें राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह भोपाल में पुन:22 दिसम्बर 17 को आपके निवास पर प्रांतीय प्रतिनिध मंडल की भेंट में आश्वस्त करने के बावजूद समस्याओं का निराकरण आज दिनांक तक नही किया गया जिसके कारण अधिकारियों द्वारा अनावश्यक रूप से समस्याओं को लंबित रखा जा रहा है। वहीं मांगो में योग्यताधारी सहायक शिक्षक, शिक्षक, प्रधान पाठक, व्याख्याता, प्राचार्यो को वरिष्ठ वेतनमान, प्रथम क्रमोन्नत वेतनमान अनुरूप अपग्रेड कर पदनाम दिया जावे,अध्यापक संवर्ग का संविलियन एक विभाग एक केडर के रूम में संशोधित किए जान सहित उक्त मांगो के निराकरण नही होने की स्थिति में म.प्र. शिक्षक संघ अनिश्चितकॉलीन प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। वहीं म.प्र.शिक्षक संघ एम-शिक्षा मित्र (ई-अटेंडेंस) का विरोध कर इस म.प्र. के सभी विभागो में एक साथ लागू किए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालो में प्रांतीय पर्यवेक्षक व संभागीय अध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी, जिला संगठन मंत्री विनोद सिंह के साथ संभागीय उपाध्यक्ष आर.के. बाधवा, संभागीय कोषाध्यक्ष आर.बी.पयासी, जिला संगठन मंत्री नरेन्द्र पटेल, जिलाध्यक्ष अनूपपुर, कोषाध्यक्ष संजय निगम, तहसील अध्यक्ष कोतमा मनोज सोनी, पुष्पराजगढ़ रामप्रताप सिंह, अनूपपुर प्यारेलाल साहू, जैतहरी विनोद शर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष कोतमा सीताशरण शर्मा, जैतहरी उमाशंकर जायसवाल, पुष्पराजगढ़ पुष्पेन्द्र कुमार पांडेय, अनूपपुर राम सिंह चंदेल, अनूपपुर नगर इकाई अध्यक्ष वृद्धांवन पटेल, जिला उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह, अमृत लाल मौर्य, सोन सिंह, रामभरोसे प्रजापति, अमिता मरकाम, ममता शर्मा, अंजली सिंह, कविता ठाकुर, सी.बी.साहू, राम सिंह पुरी, धनराज बसंतपुरे, देवेश सिंह बघेल, धर्मेन्द्र कुमार शाक्यवार, हेतराम साहू, संजय रस्तोगी सहित भारी संख्या में जिले के शिक्षा समुदाय उपस्थित रहे।
हिदुस्थान समाचार/राजेश

मंगलवार, 17 जुलाई 2018

ऑटो पलटने से 1 मृत, 15 गंभीर घायल

 राजेन्द्रग्राम राजेन्द्रग्राम थाना अंतर्गत 17 जुलाई को ग्राम भेजरी से राजेन्द्रग्राम की ओर आ रही बिना नंबर की ऑटो ग्राम पिपरहा के पास ओव्हर लोड सवारी लोड होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें तिहारू बैगा पिता दउलू सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी घुसरवार की मौके पर मौत हो गई। वहीं 15 लोगो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें कृष्णा पाल पिता समेलाल ङ्क्षसह निवासी घुसरवार, बबलू पिता सुखराम निवासी दादरा टोला, समुदिया बाई पति मोती लाल उम्र 60 वर्ष निवासी चिलिया मार, प्रियंका पिता रामनाथ,जयलाल पिता बोधि, राजकुमारी पति बलराम प्रसाद निवासी उमनिया, उपत सिंह आर्मो, चन्द्रभान सिंह निवाशी डाकिया टोला सहित अन्य रहे। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जहां मौके पर पहुंची पुलिस, आसपास के लोगो सहित राहगीरो की मदद से सभी घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती  उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

बाल मित्र कक्षा का एसपी ने किया निरीक्षण, कक्ष को सुंदर बनाने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

अनूपपुर जिला मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह द्वारा उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशानुसार बालकों को देख रेख संरक्षण अधिनियम के तहत पुरानी बस्ती में नवीन अनुविभागीय कार्यालय अनूपपुर में बाल मित्र कक्ष की स्थापना कर 17 जुलाई को पुलिस अधीक्षक ने बाल मित्र कक्ष का निरीक्षण दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होने अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षक के दौरान पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने बालको की सुरक्षा के लिए एसडीओपी अनूपपुर उमेश गर्ग को नोडल अधिकारी तथा एएसआई को बाल सुरक्षा अधिकारी के रूप में चयन किए जाने की बात कही, पुलिस अधीक्षक तिलक ङ्क्षसह ने बताया कि बच्चों को पुलिसिया माहौल से अलग माहौल देने के उद्देश्य से जिले मे बाल मित्र कक्ष की स्थापन का प्रमुख उद्देश्य है, जहां कक्ष में बच्चो के लिए खिलौनो उनके बैठने के लिए बच्चो की कुर्सियां एवं दीवालो में चित्रो व पेटिंग कर कक्ष को सुदंर बनाने, बच्चों को थाने और पुलिस से अलग माहौल दिए जाने को लेकर पुलिस कर्मियो को सादे कपडे में रहने, बाल मित्र कक्ष के बाहर सूचना पटल लगाए जाने जिसमें बाल कल्याण अधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी के मोबाइल नंबर, चाइल्ड  हेल्प लाइन नंबर अंकित किए जाने की बात कही गई। वहीं निरीक्षक के दौरान एसडीओपी अनूपपुर उमेश गर्ग, रक्षित निरीक्षक कमलेश परस्ते, कोतवाली निरीक्षक प्रफुल्ल राय, थाना प्रभारी जैतहरी डी.के. दाहिया, सूबेदार स्वेता शर्मा, सूबेदार राहुल ठाकुर उपस्थित रहें। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मांग को लेकर बिजुरी नगर रहा बंद

अनूपपुर जिले के अंतिम छोर पर बसे बिजुरी क्षेत्र सहित आसपास के लोगो को गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पाने वर्षो से वंचित बिजुरी नगरवासी एवं मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन नही किए पर नाराज नगर के युवाओं ने ज्ञापन सौंप स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार एवं अस्पताल में संसाधानो व चिकित्सको की भर्ती को लेकर बंद का आह्वान किया था, जिस पर युवाओं की मांग पूरी नही होने पर क्षेत्र के आम जनमानस की सहमति लेते हुए 17 जुलाई को रैली निकाल बिजुरी नगर बीमार है के नारे लगाए गए वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से नाराज लोगो एवं व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर बंद को पूर्णत: समर्थन देते हुए बंद को सफल बनाया। नगर युवा एकता मंच के चिकित्सालय उन्नयन संबंधी मांगो के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में वार्डवॉय की कमी, ड्रेसर, चिकित्सक सहित संसाधनो की की कमी के कारण नगर में चिंता का विषय बना हुआ है। जिसके कारण नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो को चिकित्सा लाभ नही मिल पा रहा है। 

अवैध गिट्टी का परिवहन करते एक ट्रैक्टर जब्त

अनूपपुर वेंकटनगर चौकी अंतर्गत ग्राम सुलखारी में गिट्टी के अवैध परिवहन करते हुए बिना नंबर के ट्रैक्टर वाहन को पुलिस ने जब्त करते हुए खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। चौकी प्रभारी रविकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गश्त के दौरान ग्राम सुलखारी में 17 जुलाई की रात ट्रैक्टर को रोक  वाहन में लोड गिट्टी से संबंधित दस्तावेजो की की मांग की गई, जहां वाहन चालक भोला यादव द्वारा मौके पर किसी भी तरह का दस्तावेज उपलब्ध नही कराया, जिसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए धारा 18 (1)(5) खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए वाहन को वेंकटनगर चौकी में खड़ा कराया गया है। 

शौचालय के लिए गई महिला के साथ छेडछाड करने वाले को एक वर्ष का कारावास

अनूपपुर सहायक जिला अभियोजन अधिकारी राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हनी में 17 जून 2015 को पीडित शौच के लिए शाम 7 बजे घर के पीछे गई थी, जहां गांव का निवास करने वाला दुर्गेश उर्फ बबलू पटेल पिता रामलाल पटेल वहां पहुंच उसके साथ छेडखानी करने लगा, जहां महिला अपने आप को किसी तरह से बचा शिकायत कोतवाली अनूपपुर में की, जहां शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना सहायक उप निरीक्षक रामजी शर्मा, को सौंपी। विवेचना के पश्चात मामला न्यायालय में पेश किया गया।  जिस पर न्यायालय ने प्रकरण क्रमांक 487/15 में अभियोजन की ओर से सहायक जिला अभियोजन अधिकारी शशि धुर्वे के तर्कों एवं उनके द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों को प्रमाणित पाए जाने पर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अनूपपुर ज्योति राजपूत ने आरोपी को 1 वर्ष के कारावास से दंडित किया है।

विद्युत नगरी में खुलेआम कट रही सट्टा-पट्टी

अनूपपुर। चचाई थाना अंतर्गत क्षेत्र व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में पुलिस की सह पर जमकर सटोरियों द्वारा सट्टे का खुलेआम संचालन किया जा रहा है, जिसमें चचाई बाजार में संचालित सैलून की दुकान में सटोरियों द्वारा सट्टा पट्टी काटे जाने की लगातार शिकायत के बाद भी कार्यवाही नही की जाती। जानकारी के अनुसार इस दुकान के संचालक को पूरी तरह से पुलिस का संरक्षण प्राप्त है, जिसेक कारण  खुलेआम सट्टे का संचालन किया जा रहा है। जिसके कारण युवा पीढी में इस खेल के संचालन में फंस बरबाद हो रही है। वहीं पुलिस को इस संबंध में पूरी जानकारी होने के बाद भी कार्यवाही करने से पुलिस बचती आई है। जिसके कारण नगर के लोगो में भी काफी रोष व्याप्त है। वहीं नगर के लोगो ने पुलिस अधीक्षक से नगर में चल रहे अवैध खेल पर रोक लगाए जाने की मांग की है। 

अभी नहीं तो कभी नहीं का शिक्षक संघ ने आंदोलन का किया शंखनाद , आज सौपेगे ज्ञापन

अनूपपुर प्रांतीय कार्यकारणी के निर्देशानुसार 18 जुलाई को दोपहर 12 बजे से  म.प्र. शिक्षक संघ शिक्षकीय समस्याओ को लेकर विकासखंड से लेकर जिला स्तर तक के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्यों को जिला स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मंच पर एक दिन का अवकाश लेकर धरने पर बैठेगे साथ ही जिले भर के समस्त शिक्षक एवं अध्यापक आधे दिन का अवकाश लेकर शाम 3 बजे रैली निकाल कर 4 बजे कलेक्ट्रेट पहुंच कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगे। उक्ताशय की जानकारी देते हुए म.प्र. शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री नरेन्द्र पटेल एवं कोषाध्यक्ष संजय कुमार निगम ने बताया कि प्रांतीय निर्देशानुसार शिक्षको की दो बिन्दुओं जिसमें सहायक शिक्षकों एवं शिक्षकों को प्राप्त कर रहे वेतन के अनुसार पदनाम देने एवं अध्यापक संवर्ग का बिना भेदभाव पूर्ण शिक्षा विभाग में संविलियन के संबंध में 11 जुलाई को जिले के समस्त विकासखंड एवं तहसील इकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम संबंधित तहसीलदारों को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। जिसके बाद १८ जुलाई को अभी नहीं तो कभी नहीं के स्लोगन के साथ जिला कार्यकारणी के समस्त पदाधिकारियों, समस्त शिक्षकों एवं अध्यापकों से अपील की है कि इस बार यदि शिक्षक अपने सम्मान की रक्षा हेतु इस बार यदि धरना स्थल पर नहीं पहुंचे तो आगे अपने पूर्ण सेवाकाल में पदनाम की लडाई कभी भी नहीं लड सकते। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर में धरने में पहुंच कर पदनाम एवं सम्मिलित के मुद्दे पर दबाव बनाने का प्रयास करना है। 

सोमवार, 16 जुलाई 2018

एमएसडब्ल्यू छात्रों को मिला अंतर्राष्ट्रीय संस्था के साथ इंटर्नशिप का मौका



अनूपपुर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकटंक के तीन छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय एनजीओ के साथ आंध्र प्रदेश में इंटर्नशिप करने का अवसर प्राप्त हुआ। इंटर्नशिप के माध्यम से छात्रों ने इस संस्था द्वारा देश में एचआईवी एड्स, बच्चों के अधिकार, दिव्यांगजन और मलिन बस्ती में रहने वालों के लिए किए जा रहे कार्यों को परखने और इन क्षेत्रों में स्वयं का रचनात्मक योगदान देने का अवसर मिला। इटली स्थित गैर सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संस्था केयर एंड शेयर के आंध्र प्रदेश स्थित विजयवाड़ा में विश्वविद्यालय के एमएसडब्ल्यू छात्र-छात्राओं-धनिशा, अनुष्का अतराम और विकाल कुमार को देश के चुङ्क्षनदा छात्रों के साथ इंटर्नशिप करने का मौका मिला। उन्हें अपनी रूचि के अनुरूप एक विषय चुनकर उस दिशा में सामाजिक विकास के लिए योजना बनाने और बच्चों के साथ उस योजना को कार्यान्वित करने का अवसर प्रदान किया गया। इस दौरान छात्रों ने कई स्थानों का दौरा कर इस क्षेत्र में पैदा हो रही चुनौतियों के बारे में जाना। विभिन्न विषयों पर उन्हें विदेशी छात्रों के साथ कार्य करने और उनकी योजनाओं को समझने का मौका भी मिला। छात्रों ने इसे अनूठा अनुभव बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के रचनात्मक और सकरात्मक प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया है। इंटर्नशिप का अवसर डीन प्रो. आलोक श्रोत्रिय के निर्देशन में अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ. रमेश बी. और संस्था की स्वर्णा कुमारी के प्रयासों से संभव हुआ।

दो दिनो की बारिश से किसानो के चेहरे खिले,खेतों में रोपाई शुरू,उमस से मिली राहत



अनूपपुर सोमवार को हुई तेज बारिश से जिला मुख्यालय व आसपास का क्षेत्र पानी से तरबतर हो गया। लोगों को झमाझम बारिश के कारण गर्मी और उमस से राहत मिली। इस बारिश से खेतों में पानी का भराव भी हो गया वही मंगलवार को धूप खिलने से किसानों ने धान की रोपाई भी शुरू कर दी है। झमाझम बर्षा से जहां राहत मिली तो वहीं मुख्यालय क्षेत्र के लोगों की समस्या भी निर्माणाधीन सड़क में पानी के भराव होने और सफाई न होने के कारण सड़क गंदगी से पट गई। जिले की औसत वर्षा 1300 मिमी है, 1 जून से अब तक जिले में 213 मिमी बारिश हो गई है। खरीफ फसल की बोवनी के लिए 351.2 मिमी वर्षा की जरूरत होती है। 15 जुलाई तक खंड वर्षा होने के कारण जिले में जरूरत के अनुरूप बारिश नहीं हो सकी है। लेकिन दो दिनो की बारिश व मंगलवार को धूप खिलने से किसान की चिंता काफी हद तक कम हुई।
रविवार से हो रही बारिश ने किसानों को धान की रोपाई का अवसर दे दिया है। बारिश से खेतों में ठहरे पानी को मचाकर नर्सरी में तैयार धान के पौधों को लगाना शुरू कर दिया है। इन दिनों खेतों में मजदूरों का झुंड रोपाई करने में व्यस्त है। किसान भी वर्षा को देखते हुए जल्द से जल्द धान वाली खेतों में रोपाई का कार्य पूरा करना चाह रहे हैं ताकि समय से फसल तैयार हो सके। 30 जुलाई तक किसानों के पास फसल बुवाई का मौका है। रुकरुक कर तेज बारिश होने से किसानों की चिंता काफी हद तक कम हो गई। रोपाई के लिए जरूरत का पानी मिल गया है। किसान मौके को न गंवाकर बुवाई व रोपाई का कार्य पूरा करने में जुटे हैं। जानकारी अनुसार जिले में 1 लाख 79 हजार हेक्टेयर में खरीफ की बोवनी का लक्ष्य रखा गया है जिसके विरुद्घ 15 जुलाई तक 63 प्रतिशत बोवनी पूरी कर ली गई। धान, मक्का, सोयाबीन की बुवाई ने अब तेजी से हो रही है।
जिले में चक्रवात का सिस्टम बनने से पूरे जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है। सुबह और शाम झमाझम बारिश से जल स्रोतों में पानी का भराव होने लगा है। जिले की सोन, तिपान, जोहिला, बकान, अलान नदियों में जल स्तर अब बढ़ गया है। रुक-रुककर तेज बारिश हो रही किंतु अभी भी जमीन में नमी नहीं आ पाई है जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिनों से बादलों की लुकाछिपी भी बनी हुई है। एक तरफ बारिश से लोगों को वातावरण ठंडा होने से राहत मिली है तो वहीं बारिश के कारण बन रही सड़कों और कच्चे मार्गों से आवागमन करने वाले परेशान हो रहे हैं। जिला मुख्यालय से शहडोल, जैतहरी, राजेन्द्रग्राम अमरकंटक जाने वाले मार्गो में निर्माण कार्य होने से बरसात के कारण सड़क में मिट्टी की वजह से कीचड़ फैल रहा है और राहगीरों को आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कार्य में देरी की वजह से आखिर वही हो रहा जिसका डर था। इन मार्गों की खुदाई हो जाने से सड़क में हुए गहरे गड्ढों के कारण लोग हिचकोले भरते हुए चलने को विवश हैं तो वहीं सड़क में वर्षा का पानी ठहरने से सड़क तालाब जैसे हो गए हैं।

कन्या मा.वि.परासी विभागीय अधिकारियों की अनदेखी



कमरो में भरा बरसात का पानी शिक्षा से वंचित छात्राये
अनूपपुर जनपद अनूपपुर के ग्राम पंचायत परासी में संचालित शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते कई समस्याओं से जूझ रहा है। विद्यालय प्रांगण में बालिका छात्रावास भी संचालित है। विद्यालय में लगभग 107 बालिकाएं अध्ययनरत हैं, जिन्हे संस्था में बेहतर सुविधा न होने से पढ़ाई करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। विद्यालय में चार कमरे हैं जिनमें से दो कमरों में बरसात का पानी भर रहा है। बारिश होने पर 1 से 8 की छात्राओं को दो कमरों में बैठाया जाता। भवन की समस्या जनपद शिक्षा केंद्र को है, लेकिन नए भवन का निर्माण न कराए जाने से जगह की समस्या आ रही है। कन्या विद्यालय में कक्षा 1 से 8वीं तक की कक्षाएं लग रही हैं। छात्रावास की बालिकाओं के साथ ही गांव की बालिकाएं अध्ययनरत हैं। स्कूल में बाउंड्रीवाल तो है लेकिन गेट खराब होने के कारण एवं मरम्मत न कराए जाने से बालिकाएं स्कूल लगने के बाद अक्सर बाहर निकल आती हैं। जिससे सुरक्षा नहीं हो पाती। भवन के सामने नाली का निर्माण पंचायत ने कराया था, लेकिन स्कूल के प्रवेश द्वार पर नाली खुली छोड़ दी गई, नाली में बडा गड्ढा होने से गिरने का डर बना रहता है। साथ ही सायकल लेकर आने वाली छात्राओं को असुविधा होती है।
परासी का प्राथमिक शाला वर्ष 2015-16 में माध्यमिक शाला में उन्नयन हुआ था। उन्नयन के पश्चात विद्यालय को जो शैक्षिक सुविधाएं विभाग से मिलनी चाहिए वह नहीं दी गई। न तो माध्यमिक शाला के लिए भवन मिला और न ही स्टाफ। केवल एक शिक्षक विद्यालय में दिए गए प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक है। इन शिक्षकों को संस्था प्रभारी का कार्य खुद करना पड़ता है। पढ़ाने एवं विभागीय कार्य दोनो करने के कारण यहां की छात्राओं को शिक्षक विषयवार पढ़ाई नहीं करा पा रहे। प्रध्यानाध्यापक इस विद्यालय में नहीं हैं। विद्यालय में दो शौचालय का निर्माण कराया गया था जिनमें एक पूरी तरह तरह ध्वस्त हो गया है। दूसरा जो उपयोग हो रहा है उसमें पानी की व्यवस्था न होने की वजह से छात्राओं को बाल्टी से पानी लेकर जाना पड़ता है इसके साथ ही बनाए गए फर्स भी पूरी तरह उखड़ गई है जिससे छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इनका कहना है
विद्यालय का गेट 15 दिनों पूर्व टूट गया था, जिसकी मरम्मत कराई जा रही है। शीघ्र ही उसे मुख्य द्वार पर लगाया जाएगा। साथ ही निर्मित नाली में ढक्कन लगाने के लिए सरपंच से कहा जाएगा। विद्यालय में शौचालय व अन्य समस्याओं की जानकारी संकुल को भेजी जा चुकी है।
रामराघव विश्वकर्मा,अध्यापक शा.मा.कन्या विद्यालय परासी

बजार बैठकी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ सीईओ राजेन्द्र त्रिपाठी के सह पर 8542500 का

जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ सीईओ राजेन्द्र त्रिपाठी के सह पर 8542500 का नही है अता पता
मामला सप्ताहिक बजार बैठकी का,जांच पर बड़सकती है राषि
 
पुष्पराजगढ़ : जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अपनी भौगौलिक क्षेत्रफल, विविध पर्यावरण सुन्दरता के साथ मॉ नर्मदा के उदगम स्थली अमरकंटक के नाम से मध्यप्रदेष ही नही पूरे भारत वर्ष में जाना जाता है। वही दूसरी तरफ तहशील पुष्पराजगढ़ में एक मात्र 119 ग्राम पंचायतों का जनपद पंचायत है। आदिवासी बाहूल्यता रखने वाले पुष्पराजगढ़ जनपद में आदिवाशियों के विकास व उत्थान के लिये सरकार द्वारा समय समय पर कई योजनायें संचालित की जाती रही है,किन्तु इन योजनाओं का क्रियान्यवन वास्तविकता के धरातल पर नागन्य ही दिखाई देता है,उसकी वजह जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ में पदस्थ सीईओ व उनके अधिनस्थ कर्मचारियों की निरकुंसता है।
सूचना का अधिकार अधिनियम बना मजाकः--
जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेन्द्र त्रिपाठी वा उनके मातहत कर्मचारी ग्राम पंचायत सचिव भी अपनी कार्यशैली में सूचना का अधिकार अधिनियम की धज्जियां उड़ाने में पीछे नही हैं। किरगी,मोंहदी,दोनिया,सरई,लालपुर पूर्व,खाटी,अमदरी,व भेजरी में लगने वाले सप्ताहिक बाजार बैठकी से पिछले तीन वर्षों में कितनी राशि प्राप्त हुई,कितनी राशि का आहरण किया गया,और कितनी राशि पंचायत खाते में शेष है सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई, किन्तु आज दिनांक तक प्राप्त नही की जा सकी,पंचायतों में लगने वाले सप्ताहिक बाजार से जहां एक ओर जनता को अपने उपयोग कि वस्तुएं आसानी से उपलब्ध हो जाती है,वही दूसरी तरफ पंचायतें वँहा लगने वाले दुकानों के मालिकों से दुकान संचालन के एवज में पैसे वसूल करती हैं,यह वसूल किए गए पैसे विकाश कार्य मे खर्च किया जाता है, ग्राम पंचायतें बैठकी वसूली का कार्य बोली के माध्यम से ठेका देकर ठेकेदार से करवाती है,अग्रलिखित ग्राम पंचायतों के पिछले तीन वर्षों में दिये गये ठेके उससे प्राप्त हुई राषि और उसका किया गया व्यय के नाम पर सरद द्विवेदी व पुष्पराज सिंह ने जानकारी मांगी थी,तानाशाही रवैया के आदि हो चुके सरपंच सचिवों ने जब जानकारी देने से आना कानी करने लगे तब दोनो उक्त जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से जनपद पंचायत में दूसरी अपील कर अग्रलिखित सूचना प्राप्त करनी चाही पर वँहा भी निरंकुशता के आदि हो चुके सीईओ के मातहत टाल-मटोल ही करते रहे,कुछ जानकारी तो दी गई लेकिन दी गई जानकारी मांगी गई जानकारी से भिन्न थी,जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ सीईओ और सचिवों द्वारा 2005 सूचना के अधिकार अधिनियम कि खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रहीं है,जानकारी नही मिलने पर दोनों नव यूवक शरद दुवेदी और पुष्पराज सिंह इसकी शिकायत पुष्पराजगढ़ एस.डी.एम के.बालागुरु एवं जिला पंचायत सीईओ से की साथ ही पूरा मामला मीडिया के सामने भी रखा है।
181 की उड़ाई गई धज्जिया
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांछी योजना डायल 181 कि जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ द्वारा धज्जिया उड़ाई जा रही है डायल 181 योजना जब षुरू की गई थी तब इसका उद्वेष्य सीधे जनता से संवाद कर उनकी परेषानियो को हल करना तथा प्रषासन की कमियो पर खुद प्रदेष के मुखिया षिवराज सिंह चौहान द्वारा मानीटरिंग कर दुरूस्त करने की थी किन्तु 181 पुष्पराजगढ़ की जनता के लिये महज दिखावा बन के रह गई है यहा पदस्थ अधिकरी 181 पर की गई षिकायतो की गलत जानकारी प्रदेष के मुखिया तक पहुंचा रहे है इस तरह गलत जानकारी भेजने की बड़ी संख्या है उसके अंष कुछ इस प्रकार है 5311312, 5311387, 5328546, 5784276, 5318852, षिकायत क्रमांको में लगातार गलत जानकारी देकर गुमराह करते रहे और प्रदेष के मुखिया को उचित जानकारी तक नही दे सके हद तो तब हो गई जब पुष्पराज सिंह द्वारा डायल 181 में षिकायत क्रमांक 5311312 में 26 जून 2018 में मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के प्रतिवेदन के अनुसार षिकायत सूचना के अधिकार से सम्बधित है सूचना अधिकार 2005 की धारा 19(1) के तहत षिकायत कर्ता के द्वारा इस कार्यालय में प्रथम अपील प्रस्तुत की गई है प्रथम अपीलीय अधिकारी द्वारा सुनवाई की जा रही है और साथ ही यह लिख दिया जाता है षिकायत बन्द की जाये 25 जून 20108 षिकायत निराकरण एल (3) अधिकारी द्वारा दर्ज किया गया है 25 जून को फिर सीईओ राजेन्द्र त्रिपाठी द्वारा षिकायत बन्द करने को कहा गया है यह फेहरिस्त इतनी लंबी है कि षिकायत क्रमांक 5311312 को यदि प्रिन्ट आउट कराकर देखा जाये तो 15 से 20 पन्ने कम पड़ जायेगें लेकिन न तो पुष्पराज सिंह को आज दिंनाक तक जानकारी मिली और न डायल 181 के माध्यम से न्याय मिला यह षिकायत प्रथम बार 12.01.2018 को 181 पर दर्ज कराई गई थी
सप्ताहिक बजार नीलामी की सूची
ग्राम पंचायत सरई 2016.17 ठेकेदार सुनिल सिंह द्वारा 291000 में लिया गाया था 2017.18 ठेकेदार यदुवंष द्वारा 293000 में लिया गया था इनके द्वारा पंचायत मे कितनी राषि जमा की गई है उसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है यदि उपलब्ध है तो सूचना के आधिकार अधिनियम 2005 के तहत जानकारी क्यों उपलब्ध नहीं कराई जा रहीं है इसीक्रम में ग्राम पंचायत बरांझ ठेकेदार का नाम गोविन्द बजांरा राषि 60000 हंसराम 70000 ग्राम पंचायत दोनिया ठेकेदार का नाम समय सिंह राषि 70000 सेवाराम सिंह 78000 ग्राम पंचायत भेजरी ठेकेदार का नाम स्वामीदीन 110000 बब्बू नायक 110000 ग्राम पंचायत लीलाटोला ठेकेदार का नाम मनबोध विष्वकर्मा 190000 दोमल सिंह उद्दे 210000 ग्राम पंचायत दमेहड़ी ठेकेदार का नाम रामगोपाल सिंह 400000 षिवकुमार सेन 515000 ग्राम पंचायत बिलासपुर ठेकेदार का नाम षम्भूसिंह 285000 शम्भू सिंह 210000 ग्राम पंचायत लालपुर पूर्व ठेकेदार का नाम षिवकुमार नापित 114000 किषनलाल 583000 ग्राम पंचायत देवरा ठेकेदार का नाम मन्ना सिंह 60000 मन्ना सिंह 118000 ग्राम पंचायत पड़मनिया ठेकेदार का नाम षिवलाल नोहरा 7000 गोमती 6000 ग्राम पंचायत मोंहदी ठेकेदार का नाम अमरजिया बाई 115000 सीताबाई 462000 ग्राम पंचायत करपा ठेकेदार का नाम अवतरा सिंह 230000 कन्ना नायक 205000 ग्राम पंचायत लेड़रा ठेकेदार का नाम लाल सिंह 300000 चितरंजन सिंह 295000 ग्राम पंचायत हर्राटोला ठेकेदार का नाम (2016-17)में नीलामी नही की गई शम्भू सिंह नेटी 75000 ग्राम पंचायत कोड़ार ठेकेदार का नाम दुर्गेष सिंह मराबी 83000 कमल सिंह परस्ते 20000 ग्राम पंचायत मिट्ठूमहुआ ठेकेदार का नाम नरसिंह 105000 वीरेन्द्र भान सिंह 190000 ग्राम पंचायत किरगी ठेकेदार का नाम शषांक शेखर जायसवाल 991000 प्रिंस कुमार जायसवाल 1240000 ग्राम पंचायत अमदरी ठेकेदार का नाम सुनील कुमार 301500 ओमकार सिंह 150000 समस्त ग्राम पंचायते ठेकेदार को ठेका तो देती है लेकिन ठेके से प्राप्त आय व्यय का हिसाब सूचना के अधिकार नियम के तहत देने से आनाकानी करती है य तो ठेके से प्राप्त हुई आय पंचायत के खाता में जमा नही की गई है या इसका हिस्सा उच्चअधिकारियो को पहुचाया गया है चाहे जो हो जनपद की गाड़ी कमाई का खुलेआम बन्दरबाट किया जा रहा है
ग्राम पंचायत भेजरी में ठेकेदार ही बदल गया
ग्राम पंचायत भेजरी में जिस ठेकेदार को सप्ताहिक बजार बैठकी वसूली का ठेका दिया गया जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ की भररेसाही से ठेकेदार व ठेके की राषि ही बदल गई  2016-17 में ठेकेदार सूरत सिंह को 135000 में बोली के माध्यम से ग्राम पंचायत द्वारा  सप्ताहिक बजार वसूली का ठेका दिया गया था भररेसाही की बानगी तो देखिये ग्राम पंचायत भेजरी का ठेकेदार ही बदल दिया गया 2015-16 में डिफाल्टर हुये ठेकेदार स्वामीदीन को 110000 में ठेका दे दिया गया जबकि रिर्काडो को खंगाला जाये तो स्वामीदीन 2016-17 में बोली ही नही बोला था ठीक इसी क्रम में 2017-18 में 285000 में स्वसहायता भवन में ठेका वीरन सिंह को प्राप्त हुआ था इस सत्र में भी बोली में हिस्सा न लेने वाले बब्बू नायक को 110000 में ठेका दे दिया गया पहले हुये सप्ताहिक बजार के ठेके किस नियम से बदले गये समझ के परे है किस नियम के तहत बब्बू नायक व स्वामी दीन बजार बैठकी की वसूली करते रहे और ग्राम पंचायत सहित जनपद पंचायत के आला अधिकारी मौन रहे क्या इस तरीके का कृत्य आई पी सी की
सीइओ राजेन्द्र त्रिपाठी के कार्यकाल में नही हुई बोली
जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ में पदस्थ सीईओ राजेन्द्र त्रिपाठी जहां पिछले हुये सप्ताहिक बजारो के ठेके की राषि गबन का हिसाब सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 (1) के तहत उपलब्ध नही करा रहे है वही सत्र 2018-19 मे अपने तानासाही रवैया अपनाकर सप्ताहिक बाजारों की बोली नही लगने दी जो राषि ठेकेदार के माध्यम से ग्राम पंचायतो में आनी चाहिये क्या बोली नही होने से उतनी राषि पंचायत द्वारा वसूल की जा सकती है जहां बोली के माध्यम से पड़े लिखे बेरोजगारो को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता था उसकी जगह  बोली न होने से कई यूवक बेरोजगार रह गये साथ ही पुष्पराजगढ़ जनपद में सप्ताहिक बाजार जब से संचालित हो रहे है यह पहला वाक्या है जब बोली नही लगाई गई आखिर ऐसा किस नियम के तहत हुआ किसी के समझ में नही आ रहा जबकि खुद सीइओ द्वारा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी पर दो सप्ताह का समय ईक्छुक ठेकेदारो को बोली हेतु दिया गया था अचानक आखिर कौन सी घटना आन पड़ी कि बजार बैठकी बोली ही बन्द कर दी गई साथ ही किसी ठेकेदार को आज दिनांक तक कोई सूचना नही दी गई ग्राम पंचायत किरगी में 1500 रूपये की रसीद दिनांक 22.04.2018 बाल्मीक गौतम पिता रामावतार गौतम दैनिक वसूली हेतु राषि लेकर वसूली करने के लिये अधिकृत किया गया था जब बाल्मीक गौतम बैठकी वसूली करने बाजार पहुंचा उससे पहले ही पंचायत द्वारा राषि बाजार से वसूल कर ली गई बाल्मीक गौतम के पास बकायदा 1500 रूपये की सरपंच द्वारा हस्ताक्षरित रसीद है आखिर माजरा क्या है ये तो सीईओ राजेन्द्र त्रिपाठी य संबधित पंचायत जाने ठेकेदारो के समझ से परे है ।
धारा 420 के तहत नही आती किन्तु ’जब सईया भये कोतवाल तो डर काहे का‘ के तर्ज में जनपद पंचायत सीईओ राजेन्द्र त्रिपाठी और उनके मातहत मनमानी करते रहे

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...