अनूपपुर। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के द्वारा 10 मई गुरूवार, को जनपद पंचायत जैतहरी में एक दिवसीय स्वरोजगार शिविर का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को स्वयं का
उद्यम स्थापित करने हेतु हितग्राहियों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना, आर्थिक कल्याण विकास, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, सावित्री बाई फुले स्वसहायता समूह योजना, आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई। एक दिवसीय शिविर में अनूपपुर के 61, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के 10, अन्त्याव्यवसायी के 13, पिछडा एवं अल्पसंख्यक विभाग के 18, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जैतहरी के 46, विद्यार्थी एवं पशुपालन विभाग के 12 हितग्राहियों के पंजीयन किए गए। जिसमें
अनूपपुर से जी.एस. धारणे प्रबंधक, दीपेन्द्री पयासी सहायक प्रबंधक, जैतहरी मुख्यर कार्यपालन अधिकारी,
अन्त्याव्यवसायी ए.के. उदनिया, भूपेश्वर पटेल क्षेत्राधिकारी पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, धर्मपाल इन्दुलकर प्रबंधक खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, सी.पी. सिंह सहायक पशु चिकित्सा
क्षेत्राधिकारी आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
शुक्रवार, 11 मई 2018
जैतहरी में स्वरोजगार शिविर संपन्न, 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन

गुरुवार, 10 मई 2018
भारतीयता पर मम्मी को प्रमाणपत्र की जरुरत क्यों ? क्या राहुल गांधी बदल रहे हैं ?
मनोज द्विवेदी, कोतमा- अनूपपुर
अनूपपुर। कर्नाटक चुनाव प्रचार का शोर गुल थमने के महज कुछ घंटे पहले कांग्रेस के आलाकमान राहुल गांधी ने न जाने क्या सोच कर यह कहा कि " मेरी मां कुछ लोगों की तुलना मे ज्यादा भारतीय हैं। " राहुल अब यह सर्टिफिकेट सोनिया गांधी को एक पुत्र के रुप मे दे रहे हैं तो लोग इसे मान्यता देने -- न देने के लिये स्वतंत्र हो सकते हैं। मै तो राहुल जी की इस बात से सरासर इत्तेफाक रखता हूं कि श्रीमती सोनिया गांधी विदेशी मूल की महिला होने के बावजूद कु छ लोगो की तुलना मे अधिक भारतीय हैं। मुझे नही पता कि राहुल की नजर मे वो " कुछ लोग " कॊन हैं ? जिनसे वे अपनी मम्मी को बेहतर भारतीय मानते हैं । लेकिन मुझे मेरा नजरिया एकदम स्पष्ट है कि यदि आगे भविष्य में देश का बडा नेता या किसी राष्ट्रीय पार्टी का कोई प्रमुख या उसका बेटा ( जो भारत का प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहा हॊ ) पाकिस्तानी या चीनी मूल की किसी लडकी से शादी कर लेता है तो जाहिर है कि उसे अपनी प्रतिबद्धता भारत के प्रति साबित करने मे वर्षों लग जाएगें।इटली मूल की सोनिया गांधी भले कतिपय कारणों से हिन्दुस्थान की प्रधानमंत्री न बन पाई हों , पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की विधवा होने के कारण कांग्रेस प्रमुख बनते ही इस देश ने यदि वह वैभव प्रदान किया है तो यह उनके प्रति देश की मान्यता ही है। उनके भारतीय होने पर भला किसे शक है। यहाँ ऐसे ऐसे सपोलों को देश भारतीय ( जन्मना)माने बैठा है ,जिनके कर्म कदापि सच्चे भारतीयों जैसे नही हैं। देश के संसाधनों पर पलने वाले जब " लेकर रहेंगे आजादी " के नारे लगाएं या " भारत तेरे टुकडे होंगे" का उद्घोष करें या दुश्मन देश से खेल मे भारत के हारने पर सडकों पर पटाखे फोड कर बेशर्म खुशियों का प्रदर्शन करें या अपने ही देश मे पाकिस्तान के झंडे लहराते हों या आतंकी हिंसा मे लिप्त नक्सलियों - पत्थरबाजों की तरफदारी करता हो या अपनी ही सेना के शोर्य पर शक पैदा कर सेनाध्यक्ष को गुण्डा कहे या ऐसा वह हर कार्य करे जिससे देश कमजोर हो । जब ऐसे लोगो को कंधा देने वालों की देश मे कमी न ही है तो कम से कम सोनिया जी पर ऐसा कोई प्रत्यक्ष - अप्रत्यक्ष आरोप तो नही ही है। अब यह अलग बात है कि बहुत बार उनका मॊन या स्वत: राहुल की हरकतें बेवजह संदेह पैदा करते रहे हैं। इसी लिये जब एक बेटे ने अपनी माँ को कुछ लोगों की तुलना मे अच्छा भारतीय बतलाया तो मुझे भी इसमे आपत्तिजनक कुछ भी नही लगा।
लेकिन कर्नाटक चुनाव के ठीक बीच अपनी माँ को भारतीयता का सार्वजनिक प्रमाणपत्र बांटना कुछ सवाल तो खडे करता ही है। जैसे यह वे चुनावकाल के बीच मे न बोलकर स्वतंत्रता दिवस,गणतंत्र दिवस ,गांधी जयंती, इंदिरा जयंती, राजीव जयंती पर भी बोल सकते थे। यह महज बोलने के लिये बोला गया मामला तो कदापि नही है। लोगों ने कहा कि हार दर हार के बीच राहुल गांधी बदल रहे हैं। तो क्या यह बदलाव उनके फ्रस्टेशन के रुप मे सामने आ रहा है या राजनीति के कुटिल खिलाड़ी बनते जा रहे हैं। क्या उन्होंने कर्नाटक चुनाव मे भावुकता कार्ड खेला है ? यदि हां ! तो सवाल है कि यदि कांग्रेस जीत गयी तो विजय का सेहरा सोनिया गांधी की भारतीयता को जाएगा ? यदि पराजित हो गये तो क्या राहुल इसे अभी से भांपते हुए सेफ जोन तलाश रहे हैं ? सवाल बहुत से हैं, जिनके जवाब समय आने पर ही मिल पाएगें। कम से कम परिणाम आने तक तो इन्तजार करना ही होगा।

दहेज की मांग कर मारपीट कर प्रताडित किए जाने की महिला ने एएसपी से की शिकायत
अनूपपुर। दहेज की मांग व मारपीटकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर घर से बाहर
निकाल दिए जाने की शिकायत 10 मई को पूजा गुप्ता पति स्व. सुखीचंद गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड
क्रमांक 5 पुरानी बस्ती थाना कोतमा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा से लिखित
शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व थी, आज उसके 3 बच्चे है तथा घर में
मेरी सास एवं देवर दहेज में कम सामान लाने की बात कह अपशब्दो का प्रयोग कर शारीरिक
व मानसिक रूप से प्रताडित करते थे तथा मायके से 20 हजार तो कभी 10 हजार लाने को कहते
थे। जहां मैने मायके में मैने अपनी मॉ से से ले उन्हे पैसे दिए जहां कुछ दिनो तक
वह मुझे अपने साथ रखे तथा फिर से मारपीट करने लगे एवं ग्राम गुरवाही के मकान में
भेजवा दिए थे। जहां मै परेशान होकर अपने
मायके अपनी मॉ के चली गई। वहीं रहकर अपने बच्चो का पालन पोषण करती थी। वहीं मेरे
पति इस बीच कई बार मुझे लेने मेरे मायके आए लेकिन मेरी सास, ससुर व देवर मेरे पति से लडाई झगडा करने लगती तथा रूपए लेकर आने के बाद ही घर
में रखने की बात कहती। इस बीच 25 अप्रैल 2018 को मेरे पति सुखीचंद गुप्ता की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई जिसकी खबर लगते
मै अपने ससुराल पहुंची जहां मेरे ससुरा, सास, देवर, देवरानी, ननद सभी ने
मुझसे मारपीट कर मुझे व मेरे तीनो बच्चो को घर से निकाल दिया। वहीं प्रार्थी पूजा
गुप्ता ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से सास सुमित्रा गुप्ता, ससुर रामसोहावन, देवर गुलाबदास, देवरानी दीपा गुप्ता, ननद ममता गुप्ता के ऊपर कडी कार्यवाही कर मुझे मेरे व मेरे बच्चो का अधिकार
दिला न्याय करने की मांग की है।
इनका कहना है
शिकायत मिली है, थाना प्रभारी
कोतमा में निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए है।
वैष्णव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस
अधीक्षक अनूपपुर
रेत के अवैध उत्खनन करते ट्रेक्टर पकडाया
अनूपपु। कोतमा क्षेत्र अंतर्गत नदी नालो से रेत का अवैध उत्खनन एवं उसके परिवहन का
लगातार शिकायत के बाद भी रेत माफिया द्वारा खुलेआम रेत का परिवहन करने में लगे हुए
है। वहीं रेत के उत्खनन से जहां नदी एवं नालो का अस्तित्व बिगडता जा रहा है। जहां
कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम छुलहा में 9 मई बुधवार को एसआई संजय खल्खो द्वारा केवई नदी से बिना नंबर के ट्रैक्टर वाहन
से रेत परिवहन किए जाने पर वाहन को रोकते हुए रेत संबंधित दस्तावेजो की मांग की
गई। जिस पर चालक संतोष कोल द्वारा मौके पर किसी तरह का दस्तावेज उपलब्ध नही कराया
गया। जिस पर वाहन को जब्त करते हुए कार्यवाही की गई। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर
वाहन ग्राम कोठी निवासी पप्पू शर्मा का बताया जा रहा जिसमे 3 घनमीटर रेत भरा था। वहीं पुलिस ने वाहन के खिलाफ 53 (1) सहपठित धारा 5 खान खनिज
परिवहन अधिनियम 1996 एवं मोटर
व्हीकल एक्ट की धारा 39/192, 3/181, 5/180,130, 3/177 के तहत कार्यवाही करते हुए प्रकरण को खनिज कार्यालय भेजा जा रहा है।
सचिव की मनमानी से रूक बम्हनी गांव का विकास कार्य
तालाब, ग्रेवल मार्ग, शौचालय तथा पीएम आवास पर भ्रष्टाचार की हुई शिकायत
अनूपपुर। जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायम बम्हनी मे पंचायत सचिव द्वारा कई विकास कार्यो मे अनियमितता करने के साथ शासकीय योजनाओ का लाभ पात्र हितग्राहियो को ना देकर अपने चहेतो को दिए जाने की शिकायत ग्रामीणो द्वारा कलेक्टर से करते हुए पंचायत मे हुए भ्रष्टाचार की जांच करा दोषियो के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है। गांव के अशोक कुमार मिश्रा, भोला प्रसाद अगारिया, नरेन्द्र मिश्रा, सुनील मिश्रा, अजय नापित सहित अन्य लोगो ने शिकायत करते हुए बताया कि ग्राम बम्हनी मे गुहरी तालाब से लेकर पतेरा टोला तक ग्रेवल मार्ग बनवाया जा रहा है जिसमे श्रमिको की जगह जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया। इतना ही नही इस निर्माण कार्य में सचिव व सरपंच द्वारा निर्धारित मापदंडो का उपयोग न कर गुणवत्ता विहीन कार्य करवाया जा रहा है। वहीं गांव मे इंदिरा आवास योजला का लाभ मिलने वाले हितग्राहियो को भी पीएम आवास योजना का लाभ दिए जाने का आरोप है। गांव मे स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाए गए शौचालय का घटिया निर्माण के कारण शौचालय जर्जर हो चुके है, जिनका उपयोग ग्रामीणो द्वारा नही किया जा रहा है। वृक्षारोपण के नाम पर लाखो रूपए की राशि आहरित किए जाने के बाद भी पंचायत मे कही वृक्षारोपण नही किया गया। पंचायत मे सचिव द्वारा किए गए घोटाले को लेकर ग्रामीणो मे आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं शिकायत पर ग्रामीणो ने टीम गठित कर जांच करवाए जाने तथा दोषियो पर कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है।
अवैध तरीके से घरेलू गैस की रिफलिंग करने पर चार जगहो पर छापामार कार्यवाही
एक रिफलिंग मोटर सहित 41 गैस सिलेण्डर जब्त
अनूपपुर। जिला मुख्यालय में घरेलू गैस सिलेण्डर के माध्यम से
अवैध तरीके से रिफलिंग मशीन का उपयोग कर अन्य छोटे गैस सिलेण्डर में रिफलिंग कर
गैस के रिसाव होने से विस्फोट होने के साथ ही दुर्घटनाओ की आशंका को देखते हुए
खाद्य आपूर्ति एवं सरंक्षण विभाग की टीम ने चार जगहो पर छापामार कार्यवाही करते
हुए 1 गैस रिफलिंग मोटर मशीन, 41 गैस सिलेण्डर, 1 इलेक्ट्रॉनिक कांटा एवं दो चूल्हा भठ्टी जब्त कर द्रवित पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण
विनिमय) आदेश 2000 के प्रावधानो का उल्लंघन एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्यवाही की गई
जिले में घेरलू गैस के दुरूपयोग किए जाने के साथ ही अवैध तरीके से गैस
रिफलिंग किए जाने की शिकायत कमिश्रर से किए जाने के बाद कमिश्रर के निर्देश पर
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा 10 मई को जिला मुख्यालय में चार जगहो पर छापामार
कार्यवाही की गई। जिसपर दो जगहो पर अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर का रिफलिंग
करते हुए 36 सिलेण्डर, इलेक्ट्रॉनिक
कांटा, रिफलिंग मशीन जब्त की गई। वहीं दो होटलो से घरेलू
सिलेण्डर के उपयोग किए जाने पर 3 सिलेण्डर जब्त कर कार्यवाही की गई है।
इन जगहो पर अवैध रिफलिंग का होता था खेल
जिला मुख्यालय
के वार्ड क्रमांक १४ में मधुलिका टेंट हाउस के संचालक द्वारा अपने ही घर पर अवैध
तरीके से घरेलू गैस की रिफलिंग किए जाने की शिकायत पर सहायक आपूर्ति अधिकारी वॉय.
एस. तिवारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रदीप द्विवेदी, सीमा सिंह, एकाउंटेंट राजेश प्रताप सिंह, आरक्षक अब्दुल कमली एवं शैलेन्द्र दुबे ने दबिश देते हुए मधुलिका टेंट हाउस के
संचालक के घर से 4 घरेलू सिलेण्डर 14.5 किलो, 13 सिलेण्डर 3 किलो के, 4 सिलेण्डर 5 किलो के तथा 5 पेट्रोमैक्स सिलेण्डर को जब्त
किया गया, वहीं बस्ती स्थित अनिल किरण स्टोर से 7 घरेलू गैस सिलेण्डर 14.5 किलो, 4 सिलेण्डर 5 किलो के तथा 4 सिलेण्डर 4 किलो के जब्त किए गए।
घरेलू गैस सिलेण्डर की रिफलिंग करते पकडा
खाद्य नागारिक
आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियो ने मधुलिका टेंट हाउस के संचालक
के घर पर अचानक दबिश दी, जहां पर घरेलू गैस की
रिफलिंग मोटर की मशीन से गैस की रिफलिंग करते हुए मौके पर पकडा गया। जानकारी के
अनुसार मधुलिका टेंट हाउस के संचालक द्वारा अपने परिवार के नाम से कई गैस कनेक्शन
लिए है। जिनका कार्ड अपने पास रख गैस एजेंसी से गैस सिलेण्डर लेकर अवैध कार्य को
अंजाम दिया जाता रहा है। इतना ही नही मधुलिका टेंट हाउस के संचालक द्वारा अपने घर
के मेन गेट पर ही गैस से संबंधित सभी प्रकार के एचपी गैस से संबंधित काम एवं
स्पेयर्स मिलने का बोर्ड चस्पा किया हुआ है। वहीं इस कार्यवाही से जहां जिला मुख्यालय
में गैस रिफलिंग करने वालो अन्य लोगो को पता चला गया जिस पर दूसरी कार्यवाही में
अनिल किरण स्टोर के संचालक द्वारा अपनी दुकान से गैस रिफलिंग में उपयोग किए जाने
वाले अन्य सिलेण्डर को हटा दिया लेकिन अधिकारियो के जल्द पहुंचने पर भी वहां से 12 सिलेण्डर अवैध तरीके
से जब्त किए गए।
टी स्टॉल व होटल पर भी हुई कार्यवाही
वहीं खाद्य एवं
आपूर्ति अधिकारियो की टीम ने रेलवे स्टेशन पहुंच होटलो व टी स्टॉल में भी घरेलू
गैस सिलेण्डर की जांच की गई। जहां काका टी स्टॉल से 1 घरेलू गैस सिलेण्डर 14.5 किलो तथा 1 चूल्हा भठ्टी तथा राठौर मुगौडी की दुकान में
घरेलू गैस का उपयोग व्यवसाईक रूप में किए जाने पर 2 घरेलू गैस सिलेण्डर व एक चूल्हा भठ्ठी जब्त किया गया। वहीं चारो के खिलाफ
द्रवित पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनिमय) आदेश 2000 के प्रावधानो का
उल्लंघन एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्यवाही की गई।
इनका कहना है
चार जगहो पर
कार्यवाही की गई है, जिसमें दो स्थानो पर
अवैध तरीके से गैस रिफलिंग एवं दो जगहो घरेलू गैस का व्यवसाईक उपयोग करते हुए जब्त
कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
वॉय.के.तिवारी, सहायक आपूर्ति
अधिकारी अनूपपुर
मेधा निखारने में शिक्षकों और माता-पिता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है- जिला परियोजना समन्वयक
अनूपपुर। प्रतिभा विकास
में ही समाज के सर्वांगीण विकास का सूत्र छुपा है। विद्यार्थियों की मेधा निखारने
में शिक्षकों और माता-पिता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। एक विद्यार्थी अपनी
कामयाबी से स्कूल, अभिभावक, समाज और देश सभी का नाम रोशन करता है। जिला परियोजना समन्वयक (शिक्षा) हेमंत
खैरवाल ने हिंदुस्तान पावर के बाल भारती स्कूल द्वारा आयोजित प्रतिभा पुरस्कार
वितरण समारोह में यह कही। उन्होने कहां कि प्रतिभाओ के सम्मान की पहल अनुकरणीय है।
इस अवसर पर ताप
विद्युत संयंत्र परिचालन के मुख्य सलाहकार वी.के.रेड्डी ने कहा आज भारत विविध
क्षेत्रों में अपनी प्रतिभाओं के बल पर भी अग्रणी देश बना है। बच्चों का सही
मार्गदशन कर हम उनमें छुपे विराट सपने को साकार कर सकते हैं। जिला परियोजना
समन्वयक ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जिसमे कुलदीप कुशवाहा, नेविल देसाइ,सात्विक पाल, रानी झा,आयुषी दुबे और आदित्य दुबे, संस्कार,लक्ष्य अग्रवाल, श्रुती सिंह, नीलांजना डे एवं
समृद्घि श्रीवास्तव शामिल हैं।
डेढ वर्षीय बालक के उपचार में मदद के लिए आए सैकड़ो हाथ

डेढ़ वर्षीय शिवम के रीठ की हड्डी में जन्म से बने गांठ में अब बन रहा सडऩ
अनूपपुर। जिला मुख्यालय
अनूपपुर से 6 किमी दूर ग्राम पंचायत पिपरिया के
करौंदिया टोला निवासी सरमन कोल अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र शिवम् की रीढ की हड्डी में
जन्म से बने गांठ के अब सडऩे से परेशान है। मेडिकल कॉलेज जबलपुर एवं बिलासपुर के
निजी अस्पतालों में परीक्षण कराकर उपचार कराने के बाद भी बालक की समस्या के निदान
नहीं होने पर अब पिता ने जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से अबोध बालक की गंभीर स्थिति
को देखते हुए उपचार कराने की अपील की। जहां लोगों से मदद मांग उसे अस्पताल जाने
तथा खर्च की गुहार की है। सोशल मीडिया से आए खबर के बाद अब स्थानीय प्रशासन सहित
जनप्रतिनिधि और शहरवासियों ने बालक के उपचार सहित अन्य मदद के लिए अपने हाथ बढ़ाए
हैं। कलेक्टर अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. आरपी श्रीवास्तव ने शिवम
के बीमारी का परीक्षण एवं राज्य बीमारी सहायता निधि से नि:शुल्क उपचार के लिए
नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर को पत्र लिखकर उपचार करने का अनुरोध
किया है। वहीं कलेक्टर ने बालक के परीक्षण एवं उपचार में आने-जाने में सहायता के
लिए रेड क्रॉस सोसायटी से २५०० रूपए सहायता राशि प्रदान की है। इस बीच अनेकों
स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यक्तियों द्वारा भी
अबोध बालक के उपचार के लिए मदद किए जाने की सहमति प्रदान की है।
नलजल योजना बंद, हैंडपंप उगल रहे हवा

ग्रामीण झिरिया से बुझा रहे प्यास
अनूपपुर। कोतमा में पेयजल
योजनाओं में अफसरो की मनमानी ने समूचे क्षेत्र में पानी की समस्या पैदा कर दी है।
गांवों में पेयजल सकंट से निपटने के लिए भले ही प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा हो, लेकिन मैदानी हकीकत एकदम विपरीत है जो कि गांव जाकर ही देखी जा सकती है। कोतमा
मुख्यालय से सटे गोहंड्रा गांव में लगे नलजल योजना बंद है। वहीं गांव में लगे 1दर्जन हैंडपंपों में से 4 हैंडपंप से पानी की
जगह गर्म हवा निकल रही है। जिस कारण गांव के वार्ड 6 निवासी बूंद-बंूद पेयजल के लिए मोहताज है। अपनी जरूरतों में पानी के लिए आधा
किलोमीटर दूर झिरिया एंव कुआं से पानी लाकर प्यास बुझा रहे है। गोहंड्रा गांव के 4 हैडंपंप पिछले कई दिनो से बंद पड़े हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले में
लगे दोनों हैंड पंप बंद पड़े हुए है। कई बार सचिव सहित पीएचई के अधिकारियों को भी
बताया गया। लेकिन कोई सुधार नहीं हो सका। जबकि पानी की उपलब्धता के लिए गांव में
नलजल योजना भी संचालित है। लेकिन उसके स्विच बोर्ड में खराबी के कारण वो भी बंद
रहता है। जलसंकट की समस्या से निपटने गांव में पानी परिवहन के लिए दिए गए टैंकर भी
कबाड़ में तब्दील हो चुका है। लोगों का कहना है कि कोतमा से सटे होने के कारण
लगातार जनप्रतिनिधियों की आवाजाही गांव की ओर बनी रहती है।लेकिन स्थानीय
जनप्रतिनिधि भी जनता की इस जलसंकट की समस्या से बेखबर हैं।
इनका कहना है
कर्मचारियों के
साथ मैं स्वंय ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करता हूं। गोहंड्रा में बोर्ड
खराब होने पर पंचायत द्वारा सुधरवाया जाएगा। बिगड़े पंपों को 24 घंटे के अंदर चालू कर दिया जाएगा।
एसपी द्विवेदी, उपयंत्री पीएचई
विभाग
नदी के जल की चोरी,पम्प लगाकर होती सब्जी व फसल की सिंचाई
अनूपपुर। जल अभावग्रस्त
घोषित जिले में बिना प्रशासनिक अनुमति के नलकूप खनन और नदी जलाशयों से पानी नहीं
लिया जा सकता। अल्प वर्षा के कारण नदी जलाशयों सहित तालाबों में जल स्तर कम हो जाने
से पानी कम शेष रह गया है जिससे आमजन सहित मवेशियों को भी पानी के लिए दिक्कत आ
रही है। किंतु चोरी-छिपे जल का दोहन हो रहा है। जिले के सोन,जोहिला,नर्मदा,बकान, तिपान, कठना,केवई नदी में पानी इस गर्मी मे बहुत कम
है। कई जगह नदी-नाले सूख चुके हैं और जहां पानी है वहां कुछ ग्रामीण सब्जी व फसल
की सिंचाई के लिए इस पानी को उपयोग में ला रहे हैं जबकि पानी का घोर संकट मचा हुआ
है। वहीं लोग पानी के लिए भटक रहे हैं तो निर्माण कार्यो में पानी की बर्बादी की
खुली छूट मिली हुई है। जिला प्रशासन पानी बचाने के लिए कारगर कदम नहीं उठा रहा
जिससे आगामी दिनो में पानी को लेकर गंभीर संकट खडा होगा।
सब्जी की सिंचाई नदियो से
लगातार घटते पानी से चिंतित ग्रामीण
कठना नदी का
मोतीदहरा का पानी शादी-ब्याह के कार्यक्रम में बेहद उपयोगी साबित हो रहा है किंतु
पानी के घटने से यहां के ग्रामीण चिंतित हैं। बताया गया यहां के तीन गांव जहां
लगभग 700 की आबादी है यहां नहाने, पीने व मवेशियों को पिलाने के लिए रोज आते हैं। बताया गया कोदैली व रामपुर के
बीच जमुना नदी गर्मी शुरू होते पूरी तरह सूख गई है। जिसके कारण मवेशियों के
साथ-साथ ग्रामीणों को भी पूरी तरह कठना नदी के ऊपर निर्भर होना पड गया है। यदि
यहां का पानी जल्दी कम हुआ तो आगामी दिनो में पानी को लेकर यहां भयावह संकट खड़ा
हो जाएगा।
घटते जल स्तर पर प्रशासन का ध्यान नही
जिले में लगभग 274 छोटे-बडे स्टाप डेम हैं, लेकिन पानी रोकने
इनमें कड़ी शटर नहीं लगी। यह सब बारिश के बाद ठण्ड के मौसम में हो जाना चाहिए था, लेकिन जनपद पंचायतों की उदासीनता तथा ग्राम पंचायतों की घोर लापरवाही के चलते
स्टाप डेम सूख गए हैं। अनूपपुर शहर के तिपान नदी में ही स्टाप डेम में सटर नहीं
लगा है। यही हाल मेडियारास पंचायत के हीरानगर से गुजरने वाली बकान नदी के 200 मीटर के फासले पर बने दो स्टाप डेम में शटर नहीं लगा है। रक्शा के झिटकु नाला, ग्राम धनकुटा का भेड़वा नाला जैसे हर तहसील के पंचायतों में स्टाप डेम में
पानी नहीं रोका जा सका है। पानी को बचाने के लिए कोई पहल नहीं हो रही। निर्माण
कार्यो पर रोक नहीं लग रही। हर रोज लाखो गैलन पानी का उपयोग सड़क, भवन निर्माण में किया जा रहा है। जिले में बन रही सीमेंट की सड़कों, सरकारी भवनों, प्रधानमंत्री आवास के
मकान हो या निजी निर्माण कार्य पानी का उपयोग हो रहा है।
प्रतिबंध पर नहीं हो रहा अमल
शासन द्वारा
पानी की समस्या को देखते हुए अनूपपुर जिले को जल अभावग्रस्त किया हुआ है किंतु
जिला प्रशासन की ढिलाई से सार्वजनिक पानी की चोरी हो रही है। नदी-नालों के तटों पर
सबसे ज्यादा पानी का दोहन लोग फसल सिंचाई के लिए कर रहे हैं। गांव में पानी के लिए
त्राहि-त्राहि मची हुई है। जिन नदी जल स्त्रोतों में पानी कुछ है तो मकान बनाने, ईंट भठ्ठे के कार्यो में की जा रही है। पंचायत पानी का परिवहन टैंकरों से नहीं
कर पा रहा है। जिम्मेदारी पंचायत की भी ऐसे पानी को निजी हाथों में जाने से बचाने
की होनी चाहिए पर आपसी व्यवहार व साठगांठ के चलते वे रोक नहीं लगा पा रहे।
इनका कहना है
जल संकट एक
चुनौती है, इसके लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा
है। नदी-नालों से जो पानी की चोरी हो रही है उसे कठोरता से रोका जाएगा। इसके लिए
जल्द ही निर्देश जारी किए जाएंगे
डा.आरपी तिवारी अपर कलेक्टर अनूपपुर
कुछ स्थानों पर
गांव के ही व्यक्तियों द्वारा सब्जी लगाकर पंप के माध्यम से सिंचाई की जा रही है।
टैंकर के माध्यम से भी पानी यहीं से ले जाया जा जाता है। पानी की सिंचाई करने वाले
व्यक्तियों को मोटर पंप निकालने को कहा जाएगा एवं पानी की चोरी रोकी जाएगी
चैती बाई सरपंच ग्राम पंचायत बकेली ग्राम कोदैली
रविंद्रनाथ टैगोर को जयंती पर इंगांराजवि में गीतांजलि
अनूपपुर। राष्ट्रगान
रचयिता गुरु रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती पर गत दिवस इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय
विश्वविद्यालय अमरकटंक के शिक्षा संकाय के तत्वावधान में गीतांजलि अर्पित की गई।
उनके द्वारा लिखित कविताओं, गीत और नृत्य की
प्रस्तुतियों से बंगाल की जीवंत संस्कृति को छात्रों ने दर्शकों के सम्मुख
प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रिया ठाकुर, आयुषी आंचल, सारिका, अनुष्का, प्रियंका, प्राची,श्रेया,पबित्र मंडल,कुना नायक और शिव नंदन
ने टैगोर की रचनाओं पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि डीन प्रो.खेमसिंह
डहेरिया ने कहा कि श्री टैगोर का प्रथम कविता संग्रह १५ वर्ष की आयु में प्रकाशित
हो गया था। उन्होंने गीत और कविताओं के माध्यम से भारतीय साहित्य को अनूठी विरासत
दी।
मुख्य वक्ता
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एस.के.पांडे ने कहा कि गुरू रविंद्रनाथ
प्रकृति उन्मुखी शिक्षाविद् थे जिन्होंने शिक्षा और प्रकृति के मध्य संबंध को अपनी
रचनाओं में उल्लेखित किया। उन्होंने वातावरण को हरा-भरा बनाए रखने में सभी से अपनी
भूमिका का निवर्हन करने को कहा। डीन प्रो. संध्या गिहर ने श्री टैगोर के आदर्शवादी
और प्रकृतिवादी व्यक्तित्व का धनी बताया।
कार्यक्रम का
संचालन सहायक आचार्य डॉ. शिखा बनर्जी ने किया। इस अवसर पर संकाय के शिक्षक डॉ. एम.
टी. वी.नागाराजू, डॉ.ज्ञानेंद्र राउत, डॉ.अरूण कुमार, डॉ. सैमसन विक्टर, डॉ.मारिया जोसेफाइन, देवी प्रसाद सिंह, डॉ.हरिहरन आदि उपस्थित थे।
बुधवार, 9 मई 2018
बिना रायल्टी के गिट्टी परिवहन करते पकड़े 4 हाइवा डम्फर
बेनीबारी पुलिस की बड़ी कार्यवाही
अनूपपुर। जिले के पुष्पराजगढ़ तहसील तो वैसे ही जिला खनिज अधिकारी के सह पर अवैध उत्खनन एवं परिवहन हो रहा हैं । जब से जिले में खनिज विभाग मुखिया प्रकाश पेन्द्रे पदस्थ हुए है तब से पुष्पराजगढ़ तहसील के कोने कोने में अवैध उत्खनन एवं परिवहन हो रहा है । सूत्र बताते है कि छोटे बड़े कार्यो में ठेकेदारो एवं साठगांठ कर खुले तौर पर अवैध उत्खनन एवं परिवहन की छूट दी गयी है । जब भी खनिज विभाग के अधिकारी क्षेत्र में दिखावा के लिए निकलते है तो पहले ही सारे क्रेसर वालो को फोन करके बता देते है कि टीम आ रही है । फिर फारमल्टी के लिए किसी गरीब किसानो का ट्रैक्टर पकड़ कर ऐसे फोटो खिंचवाते है । 09 मई को
भ्रमण के दौरान दमेहड़ी तिराहा में तेज रफ्तार आ रहे डम्फरो को रोके तो पहले तो डम्फर चालक चालाकी करने का प्रयास किये लेकिन बेनीबारी थाना प्रभारी अरविंद साहू व स्टाफ ने उनके मनसूबे में पानी फेर दिए । थाना प्रभारी ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुऐ 4 हाईवा डम्फर को रोक कर पूछताछ की गई तो पता चला कि चारो के पास रायल्टी नही । जांच के बाद चारो हाईवा डम्फर MP 07 HB 5708 , MP 07 HB 5715 , MP 07 HB 5690 , MP 07 HB 5712 को अपराध क्रमांक 8/19, 9/18, 10/18, 11/18 के धारा 18(1) (5) म.प्र. खनिज गौंड अधिनियम के तहत कार्यवाही कर बेनीबारी थाना परिसर में खड़ा किया गया है।यह सभी हाईवा एक ही व्यक्ति के बताये जा रहे। जो नर्मदा नदी की रेत अवैध खनन कर ले जा रहे थे।

आरएसएस व भाजपा की आंतरिक सर्वे रिपोर्ट ने बढ़ाई पार्टी की चिंता

अनूपपुर,नौरोजाबाद,मानपुर एवं प्रभारी मंत्री सहित ७०प्रतिशत विधायको के टिकिट खतरे में
अनूपपुर। आरएसएस व भाजपा की आंतरिक सर्वे रिपोर्ट ने बढ़ाई पार्टी की चिंता, अब जून में होना हैं एक और सर्वे, तीन श्रेणियों में भाजपा विधायकों की सूची सोशल मीडिया पर हो रही है।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव नवंबर 2018 में प्रस्तावित हैं। जिस पर चौथी बार सत्ता में आने के लिए भाजपा बेकरार हैं पर भाजपा के लिए अब चिंता बढ़ गई हैं। वजह हैं- आरएसएस व भाजपा की आंतरिक सर्वे रिपोर्ट। कार्यों के मूल्यांकन, जनता के बीच साख और सरकार के कामकाज को लेकर तैयार की गई इस सर्वे रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि 70 फीसदी विधायकों की स्थिति संतोष जनक नहीं हैं।
सूत्रों के मुताबिक ये आंतरिक सर्वे रिपोर्ट मार्च-अप्रैल में तैयार की गई। जिसमें एक तिहाई मंत्री के जीतने की संभावनाएं भी कम बताई गई। सर्वे रिपोर्ट में 54 विधायकों के टिकट कटने के संकेत हैं जबकि ये भी जिक्र है कि 56 विधायकों के टिकट रिपीट किए जाते हैं तो उन्हें जीतने के लिए संघर्ष करना पडेगा। फिलहाल सर्वे के आधार पर तीन श्रेणीयों में बांटकर विधायकों के नाम सहित पीपुल्स समाचार में प्रकाशित सूची सोशल मीडिया पर वाइरल हो रही हैं। इस सूची के आधार पर किन विधायकों के टिकट कटते या बने रहते हैं। किनके रिपीट होंगे या फिर नहीं और जिनकी जीत का दावा किया गया हैं। वे जीतेंगे या फिर हारेंगे। मतदान व मतगणना तक ये स्थिति पूरी साफ हो जाएगी। इधर सूत्र बताते हैं कि इस रिपोर्ट के आधार पर ही चुनाव में बदलाव की रणनीति बनेगी। भाजपा-आरएसएस के आंतरिक सर्वे में विधायकों को तीन श्रेणियों में रखा गया हैं। इनमें सबसे कमजोर दिख रहे 54 विधायकों के टिकट काटकर पार्टी संकट टालने की जुगत में हैं लेकिन पार्टी के लिए सबसे बडी चिंता वे 56 विधायक हैं, जो टिकट पाकर जीतने के लिए संघर्ष की स्थिति में रहेंगे। विधायकों के टिकट काटने के अलावा भाजपा इस बार कई नए चेहरों को मौका दिए जाने की तैयारी में हैं। कुछ सांसद और नेता पुत्र भी इसमें शामिल रहेंगे। यह भाजपा व आरएसएस दोनों के आंतरिक सर्वे रिपोर्ट का सार हैं। बताया जाता हैं कि आंतरिक सर्वे रिपोर्ट में आला नेताओं ने कुछ खामियां पाई हैं। जिसमें तीन श्रेणीयों में बांटे गए कुछ जीतने वाले विधायकों के नाम हारने वालों की श्रेणी में डाल दिए गए और जो हारने वाले हैं उनके नाम जीतने वालों की श्रेणी में डाल दिए गए हैं। इन्हीं सब बातों के दृष्टिगत एक और आंतरिक सर्वे करवाया जा रहा हैं। जिसकी रिपोर्ट जून तक आ जाएगी। सूत्र बताते हैं कि इन दोनों आंतरिक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर भाजपा अपने चुनाव व टिकट वितरण की पुख्ता रणनीति तैयार कर चौथी बार सत्ता में काबिज होने के लिए अपनी कमर कसेगी।
इनके टिकट पर संकट
विधानसभा विधायक
सबलगढ़ मेहरबानसिंह रावत
जौरा सूबेदारसिंह जौधा
ग्वालियर ग्रामीण भारतसिंह कुशवाह
ग्वालियर पूर्व मायासिंह
सुरखी पारुल साहू
टीकमगढ़ केके श्रीवास्तव
पृथ्वीपुर अनिता नायक
निवाड़ी अनिल जैन
चंदला आरडी प्रजापति
हटा उमादेवा खटिक
पन्ना कुसुम मेहदेले
जयसिंह नगर प्रमिलासिंह
मानपुर मीनासिंह
बरगी प्रतिभासिंह
जबलपुर पूर्व अंचल सोनकर
सिहोरा नंदिनी मरावी
बिछिया पंडितसिंह धुर्वे
मंडला रामप्यारे कुलस्ते
बरघाट कमल मर्सकोले
गाडरवारा गोविंद पटेल
जुन्नारदेव नत्थन शाह कवरेती
चौरई रमेश दुबे
घोडाडोंगरी मंगलसिंह धुर्वे
पिपरिया ठाकुरदास नागवंशी
उदयपुरा रामकिशन पटेल
भोजपुर सुरेंद्र पटवा
विदिशा कल्याणसिंह दांगी
कुरवाई वीरसिंह पंवार
शमशाबाद सूर्यप्रकाश मीणा
बैरसीया विष्णु खत्री
आष्टा रणजीतसिंह गुणवान
सीहोर सुदेश राय
ब्यावरा नारायणसिंह पंवार
सुसनेर मुरली पाटीदार
आगर गोपाल परमार
कालापीपल इंदरसिंह परमार
बागली चंपालाल देवडा
पंधाना योगिता बोरकर
बडवाह हितेंद्रसिंह सोलंकी
पानसेमल दीवानसिंह
अलीराजपुर नागरसिंह चौहान
जोबट माधवसिंह डाबर
झाबुआ शांतिलाल बिलवाल
थांदला कलसिंह भाबर
सरदारपुर वेलसिंह भूरिया
धरमपुरी कालूसिंह ठाकुर
धार नीना वर्मा
बदनावर भंवरसिंह शेखावत
महिदपुर बहादुरसिंह चौहान
बडऩगर मुकेश पंड्या
रतलाम ग्रामीण मथुरालाल डाबर
सैलाना संगीता चारेल
आलोट जितेंद्र गेहलोत
नीमच दिलीप परिहार इनकी जीत पर संशय
विधानसभा विधायक
सुमावली सत्यपालसिंह
मुरैना रूस्तमसिंह गुर्जर
ग्वालियर जयभानसिंह पवैया
ग्वालियर दक्षिण नारायणसिंह कुशवाह
भांडेर घनश्याम पिरोनिया
पोहरी प्रहलाद भारती
चाचौडा ममता मीणा
सागर शैलेंद्र जैन
बंडा हरवंश राठौर
महाराजपुर मानवेंद्रसिंह
छतरपुर ललिता यादव
मलहरा रेखा यादव
सतना शंकरलाल तिवारी
मैहर नारायण त्रिपाठी
रामपुर बघेलान हर्षसिंह
सिरमौर दिव्यराजसिंह
त्योधर रमाकांत तिवारी
देवतालाब गिरीश गौतम
सिंगरौली रामलल्लू वैश्य
देवसर राजेंद्र मेश्राम
धौहनी कुंवरसिंह टेकाम
बड़वारा संदीप जायसवाल
जबलपुर कैंट अशोक रोहाणी
पनाकर सुशील तिवारी
बालाघाट गौरीशंकर बिसेन
नरसिंहपुर जालमसिंह पटेल
तेंदूखेडा संजय शर्मा
छिंदवाडा चंद्रभानसिंह चौधरी
मुलताई चंद्रशेखर देशमुख
भैसदेही महेंद्रसिंह चौहान
सिवनी मालवा सरताजसिंह
होशंगाबाद डॉ सीतारमण शर्मा
सोहागपुर विजयपालसिंह
सिलवानी रामपालसिंह
भोपाल मध्य सुरेंद्रनाथसिंह
खिलचीपुर हजारीलाल दांगी
शाजापुर अरूण भीमावद
शुजालपुर जसवंतसिंह हा?ा
सोनकच्छ राजेंद्र वर्मा
हाटपिपल्या दीपक जोशी
खातेगांव आशीष शर्मा
मंधाता लोकेंद्रसिंह तोमर
खंडवा देवेंद्र वर्मा
महेश्वर राजकुमार मेव
खरगौन बालकिशन पाटीदार
पेटलावद निर्मला भूरिया
देपालपुर मनोज पटेल
इंदौर 3 उषा ठाकुर
नागदा-खाचरौद दिलीपसिंह शेखावत
तराना अनिल फिरोजिया
घट्टिया सतीश मालवीय
जावरा राजेंद्र पांडेय
मंदसौर यशपालसिंह सिसोदिया
मल्हारगढ जगदीश देवडा
गरोठ चंदरसिंह सिसोदिया
मनासा कैलाश चावला वाकई इनकी जीत पर हैं भरोसा
विधानसभा विधायक
श्योपुर दुर्गालाल विजय
भिंड नरेंद्रसिंह कुशवाह
मेहगांव चौधरी मुकेशसिंह चतुर्वेदी
गोहद लालसिंह आर्य
सेवडा प्रदीप अग्रवाल
दतिया नरोत्तम मिश्रा
शिवपुरी यशोधराराजे सिंधिया
गुना पन्नालाल शाक्य
अशोकनगर गोपीलाल जाटव
बीना महेश राय
खुरई भूपेंद्रसिंह
रहली गोपाल भार्गव
नरयावली प्रदीप लारिया अहिरवार
बिजावर पुष्पेंद्रनाथ पाठक
पथरिया लखन पटेल
दमोह जयंत मलैया
गुनोर महेंद्र बागरी
रीवा राजेंद्र शुक्ल
सीधी केदारनाथ शुक्ल
जैतपुर जयसिंह मरावी
अनूपपुर रामलाल रौतेल
बांधवगढ शिवनारायणसिंह
बडवारा मोती कश्यप
विजयराघौगढ संजय पाठक
जबलपुर उत्तर शरद जैन
शाहपुरा ओमप्रकाश धुर्वे
गोटेगांव कैलाश जाटव
सौसर नानाभाऊ मेहोडे
आमला चेतराम मानोकर
बैतूल खंडेलवाल
टिमरनी संजय शाह
सांची गौरीशंकर शेजवार
नरेला विश्वास सारंग
भोपाल दक्षिण पश्चिम उमाशंकर गुप्ता
गोविंदपुरा बाबूलाल गौर
हुजूर रामेश्वर शर्मा
बुधनी शिवराजसिंह चौहान
राजगढ़ अमरसिंह यादव
सारंगपुर कुंवर जी कोठार
देवास गायत्रीराजे पंवार
हरसूद विजय शाह
नेपानगर मंजू दादू
बुरहानपुर अर्चना चिटनिस
सेंधवा अंतरसिंह आर्य
मनावर रंजना बघेल
इंदौर 1 सुदर्शन गुप्ता
इंदौर 2 रमेश मेंदोला
इंदौर 4 मालिनी गौड़
इंदौर 5 महेंद्र हार्डिया
महू कैलाश विजयवर्गीय
उज्जैन उत्तर पारस जैन
उज्जैन दक्षिण मोहन यादव
रतलाम सिटी चेतनकुमार कश्यप
जावद ओमप्रकाश सखलेच
भाजपा व आरएसएस के आंतरिक सर्वे रिपोर्ट में तीन श्रेणियों में इन विधायकों के नामों का जिक्र हैं। उसी आधार पर सूची के मुताबिक नाम प्रकाशित किए गए हैं। भाजपा के विश्वसनीय सूत्रों के हाथों उक्त आंतरिक सर्वे रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं इसलिए संबंधित का नाम व रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं कर सकता।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत
अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...