https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025

किसानों को कृषि यंत्रों वितरण में हेराफेरी ईओडब्ल्यू ने दर्ज किया मामला


2.29 करोड़ का गबन और भ्रष्टाचार में कृषि विभाग के उप संचालक सहित 6 पर अरोप

अनूपपुर। किसानों को कृषि यंत्र और अन्य सामग्री वितरित करने के नाम पर करोड़ो रुपए की हेराफेरी के मामले में मंगलवार को ईओडब्ल्यू की रीवा इकाई ने एफआइआर दर्ज की है।मामले की जांच के बाद कृषि विभाग के उप संचालक सहित 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। मामला वर्ष 2019 अनूपपुर जिले का है, जिसकी जांच रीवा ईओडब्ल्यू लंबे समय से कर रही थी। 


बताया जाता हैं कि कृषि विभाग के उप संचालक अनूपपुर ने ‘आत्मा’ परियोजना के तहत अनूपपुर जिले के जैतहरी, अनूपपुर और पुष्पराजगढ़ विकासखंडों में निवासरत किसानों को वर्मी कम्पोस्ट खाद, मल्टी टूल फ्रेम, सिकल (उन्नत हंसिया), वर्मी बेड, बायो इनोक्यूलेंट वितरित किया जाना था। उपरोक्त सामग्री वितरित न कर भ्रष्टाचार करने और शासकीय राशि का गबन करने को लेकर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायत की जांच करने पर एनडी गुप्ता, उप संचालक कृषि परियोजना संचालक (आत्मा) और उनके अन्य सहयोगियों ने कुल राशि 2.29 करोड़ का गबन और भ्रष्टाचार पाया। 

इन अधिकारियों पर हुई एफआईआर

जिले में पदस्थ एनडी गुप्ता उपसंचालक कृषि परियोजना संचालक आत्मा परियोजना अधिकारी, निशा सिंह उप परियोजना संचालक, वर्षा त्रिपाठी सहायक संचालक, एसके शर्मा जिला प्रबंधक मध्य प्रदेश कृषि उद्योग विकास निगम,तत्कालीन वरिष्ठ कृषि विकास आधिकारी अनूपपुर, कोतमा, जैतहरी, पुष्पराजगढ़, प्रोपाइटर सील बायोटिक लिमिटेड दिल्ली सहित अन्य के खिलाफ धारा 120बी, 409,420, 467,468, 471 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम ईओडब्ल्यू ने अपराध पंजीबद्ध किया है। 

जांच के बाद मामला दर्ज

रीवा ईओडब्ल्यू एसपी अरविंद कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने के बाद एक टीम का गठन किया गया था, टीम द्वारा जब मामले में छानबीन की गई तो जांच सही पाई गई। जांच में उपसंचालक कृषि परियोजना संचालक आत्मा परियोजना के एनडी गुप्ता एवं उनके अन्य सहयोगियों ने 2 करोड़ 29 लाख से ज्यादा की शासकीय राशि का गबन एवं भ्रष्टाचार करना पाया गया । भ्रष्टाचार में शामिल 6 अधिकारियों सहित अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 420, 467, 468, 471 सहित अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...