https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 24 जनवरी 2019

प्रिज्म जॉनसन के इंजीनियरों ने निर्माण की बरीकिया राजमिस्त्री एवं ठेकेदारो से किया साझा

अनूपपुर।  प्रिज्म जॉनसन सीमेंट कंपनी समय-समय पर गृह निर्माण से जुड़े लोगो को इससे जुड़ी जानकारिया साझा करती है, कंपनी के इंजीनियरों द्वारा राजमिस्त्री एवं ठेकेदारो को निर्माण से जुड़ी बारिकीयों के साथ नई तकनीक के सम्बंध में जानकारी उपलब्ध करा उन्हे आगे लाने का प्रयास करते है। प्रिज्म जॉनसन कंपनी ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में राजमिस्त्री व ठेकेदारों का सम्मेलन गुरूवार को शहडोल एवं अनूपपुर में एक स्थानिय होटल में किया जहां प्रिज्म कंपनी शहडोल के सिविल इंजीनियर अकाश सिंह तिवारी ने आयोजित सपने स्कीम के तहत ग्रामीण एवम शहरी क्षेत्रों मैं राजमिस्त्री एवम ठेकेदारों का सम्मेलन में निर्माण संबंधी जानकरी साझा किया और बताया कि प्रिज्म चैंपियन, चैंपियन प्लस जो अल्टराटच से निर्मित है इससे निर्माण लंबे समय तक टिकाऊ रहते है। साथ ही सपने लकी ड्रा निकाला गया, रीजनल हेड सिद्धार्थ कोठिया एवम ब्रांच हेड अक्षुण राज ने सपने स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सेल्स संबंधित जानकारी सेल्स एग्जेक्युटिव अजितेश मिश्रा ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...