https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 25 नवंबर 2023

सारनाथ एक्सप्रेस एवं अम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन साप्ताहिक स्पेशल दिसंबर से फरबरी के बीच तीन माह रहेगी रद्द

 


अनूपपुर। कोहरे की अग्रिम आशंका के कारण अनूपपुर होकर जाने वाली छपरा-दुर्गछपरा सारनाथ एक्सप्रेस 78 दिन एवं निज़ामुद्दीनअम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन साप्ताहिक स्पेशल 05 दिसम्बर से 27 फरवरी तक रदद रहेगी। उत्तर पूर्व रेलवे की ओर से सारनाथ एक्सप्रेस को 2 दिसंबर से 29 फरवरी के बीच के कारण रद करने की घोषणा की है।

15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को दिसम्बर माह में दिनांक 02, 04, 06, 09, 11, 13, 16,  18, 20, 23, 25, 27 एवं 30  दिसम्बर, 2023 को, जनवरी माह में 01, 03, 06, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29 एवं 31 जनवरी, 2024 को एवं फरवरी माह में 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26 एवं 28 फरवरी, 2024 को रद्द रहेगी।

15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को दिसम्बर माह में दिनांक 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28 एवं 31 दिसम्बर, 2023 को, जनवरी माह में 02, 04, 07, 09, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28 एवं 30 जनवरी, 2024 को एवं फरवरी माह में 01, 04, 06, 08, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 एवं 29 फरवरी, 2024 को रद्द रहेगी।

निज़ामुद्दीन अम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन साप्ताहिक स्पेशल

निज़ामुद्दीनअम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन साप्ताहिक स्पेशल को 05 दिसम्बर से 29 फरवरी तक इस गाड़ी को कोहरे के अग्रिम आशंका के कारण रद्द किया गया हैं। 

04044 निज़ामुद्दीनअम्बिकापुर साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 05 दिसम्बर, 2023 से 27 फरवरी, 2024 तक रद्द रहेगी।

04043 अम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 07 दिसम्बर, 2023 से 29 फरवरी, 2024 तक रद्द रहेगी।

गुरुवार, 23 नवंबर 2023

वनों में कूप मार्किंग में अनियमितता पायें जाने पर रेंजर, डिप्टी रेंजर एवं वनपाल निलंबित


अनूपपुर। वनों में कूप की गलत मार्किंग व अनियमितताओं के कारण वनों की कटाई में हुई परेशानी के बाद जांच में गलत पाए जाने पर सीसीएफ शहडोल ने रेंजर को एवं वनमंडलाधिकारी अनूपपुर ने डिप्टी रेंजर एवं वनपाल को निलंबित कर दिया है।

वनमंडलाधिकारी एस के प्रजापति ने बताया कि वर्ष 2021-22 में वनो के कूप में कटाई के लिए मार्किंग करने का कार्य रेंजर पियूष त्रिपाठी के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर रमेश चंद्र द्विवेदी एवं वनपाल भूपेंद्र मांझी बीट बम्हनी की देखरेख में कराई गई, जो जांच के दौरान गलत पाए जाने व अनियमितता पाई गई। जिस पर सीसीएफ शहडोल ने रेंजर पियूष त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय शहडोल नियत किया है। वहीं डिप्टी रेंजर रमेश चंद्र द्विवेदी एवं वनपाल भूपेंद्र मांझी को वनमंडलाधिकारी ने निलंबित करते हुए मुख्यालय अनूपपुर वनमंडलाधिकारी कार्यालय नियत किया है।

कलेक्टर के औचक निरिक्षण पर अनुपस्थित 36 शासकीय सेवकों को कारण बताओ नोटिस, 2 निलंबित

अनूपपुर। कलेक्ट्रेट कार्यालय अनूपपुर में संचालित विभिन्न विभागों का गत 21 एवं 22 नवम्बर को कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने आकस्मिक निरिक्षण किया इस दौरान कार्यालय में अनुपस्थित मिलने पर 36 शासकीय सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 24 घण्टे के अन्दर जबाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं, साथ ही समयावधि में जवाब प्रस्तुत न करने पर नियमानुसार एकपक्षीय कार्यवाही की बात कहीं हैं। वहीं कलेक्टर ने 2 शासकीय सेवकों को किया निलंबित करते हुए मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय अनूपपुर नियत किया है।

जानकारी अनुसार कलेक्टर आषीष वशिष्ठ ने 21 एवं 22 नवम्बर को कलेक्ट्रेट कार्यालय अनूपपुर में संचालित विभिन्न विभागों का आकस्मिक निरीक्षण किया इस दौरान 36 शासकीय सेवक अपने कार्यालयों में बिना पूर्व सूचना/अवकाश स्वीकृति के कार्यालय से अनुपस्थित पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 24 घण्टे के अन्दर जबाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। वहीं 2 शासकीय सेवकों को किया निलंबित करते हुए मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय अनूपपुर नियत किया है। अनुपस्थित शासकीय सेवकों में उप संचालक कृषि एन.डी. गुप्ता, जिला आबकारी अधिकारी सावित्री भगत, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी विनोद परस्ते तथा सहायक संचालक मंजूषा शर्मा, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की सहायक संचालक मंजुला सेन्द्रे, नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक मधुर खर्द, परियोजना अधिकारी (आत्मा) निशा सिन्हा, सर्व शिक्षा अभियान के ए.पी.सी. संतोष कुमार मिश्रा, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक उमेश पाण्डेय, श्रम निरीक्षक स्नेहा जायसवाल, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की निरीक्षक निकिता भलावी, जिला शहरी विकास अभिकरण अनूपपुर के सिटी मैनेजर राजन श्रीवास्तव, कृषि विभाग के आर.ए.ई.ओ. मुंशीराम सिंह, भारत सिंह, पूरन सिंह, सहायक ग्रेड 03 रंजना चौधरी, जितेन्द्र प्रजापति, कम्प्यूटर ऑपरेटर संजय कुमार, आबकारी विभाग के सहायक ग्रेड-03 भानु प्रताप सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर पूर्णिमा रात्रे, जिला शहरी विकास अभिकरण के सहा. ग्रेड-03 सुदामा पाण्डेय, जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग के भृत्य शिवलाल, कार्यालय परियोजना अधिकारी (आत्मा) के लेखापाल मुकेश सोनी, सहकारिता विभाग के वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक अनुज कुमार ओहदार, महिला एवं बाल विकास विभाग के डी.पी.ए. निलेश नायक, सी.पी.ओ. अशोक कुमार तिवारी, पर्यवेक्षक पी.एस. धुर्वे, सहा. ग्रेड-03 विनय रौतेल, सहायक ग्रेड-03 आर.पी. मार्को, जिला आपूर्ति विभाग के अनिरूद्ध केवट, भृत्य पृथ्वीराज सिंह, सर्व शिक्षा अभियान के लेखापाल अमित कुमार सक्सेना, कम्प्यूटर ऑपरेटर दिनेश राठौर, उद्यान विभाग के सहा. ग्रेड-03 आलोक सिंह सोलंकी, जन अभियान परिषद के कम्प्यूटर ऑपरेटर बृजेन्द्र मिश्रा, नागरिक आपूर्ति निगम के वाहन चालक राम प्रकाश शामिल हैं। साथ ही निरीक्षण के दौरान बिना पूर्व सूचना/अवकाश स्वीकृति के कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए महिला बाल विकास विभाग के सहायक ग्रेड-03 दीपेन्द्र कुमार त्रिपाठी व उद्यान कार्यालय के सहायक ग्रेड-03 भीषम सिंह धुर्वे को स्वेच्छाचारिता एवं आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की श्रेणी का मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विरूद्ध दण्डनीय होने पर म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय अनूपपुर होगा। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

नोटिस में कहा हैं कि मध्यप्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए 9 अक्टूबर 2023 से आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के कारण जिले के समस्त जिला अधिकारियों/शासकीय सेवकों को मुख्यालय में रहने हेतु आदेशित किया गया था। परन्तु निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने पर उक्त कार्यवाही की गई है। 

मंगलवार, 21 नवंबर 2023

आंवला नवमी पर महिलाओं ने आंवला वृक्ष की परिक्रमा कर बांधा रक्षासूत्र, स्वस्थ रहने की कामना

मान्यता: आंवला के वृक्ष की पूजा करने से व्यक्ति के सभी पापों का होता हैं नाश  

अनूपपुर। आंवला नवमी के अवसर पर आज मंगलवार को जिले भर में जगह-जगह आंवला वृक्ष की पूजा की गई। महिलाएं परिवार के साथ पूजन करते हुए वृक्ष के नीचे कथा श्रवण और वृक्ष की पूजा की। रक्षा सूत्र बांध फेरे लिए। आंवला वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है,इसलिए नवमी तिथि पर पूजा होती है। लोग आंवला वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन किया।  

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के नौंवे दिन आंवला नवमी पर्व पर को अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में आंवला नवमी का भी विशेष महत्व है। इस दिन दान-धर्म का भी खास महत्व है। आंवला नवमी 21 नवंबर के अवसर पर पूरे जिले में जगह-जगह आंवला वृक्ष की पूजा कर महिलाएं परिवार के साथ पूजन सामग्री और खाने की चीजें लेकर पहुंची। वृक्षों के नीचे कथा श्रवण और वृक्ष की पूजा की। रक्षा सूत्र बांध फेरे लिए। आंवला वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है,इसलिए नवमी तिथि पर पूजा होती है। लोग आंवला वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन करते हैं। जिला मुख्यालय अनूपपुर सहित पवित्र नगर अमरकंटक, राजेन्द्रग्राम, चचाई, जैतहरी, कोतमा, बदरा, पसान, बिजुरी, राजनगर, रामनगर सहित पूरे नगरीय व ग्रमीण क्षेत्रों में आंवला वृक्ष की पूजा कर महिलाएं परिवार सहित वृक्ष के नीचे भोजन किया। जिला मुख्यालय में सोन नदी के तट पर भगवान शिव मंदिर में लोगों ने आंवला वृक्ष की पूजन कर नीचे बैठकर भोजन किया। वहीं पिकनिक का आनंद लिया।  

 

मान्यता है कि इस दिन दान आदि करने से पुण्य का फल इस जन्म में मिलता है। ग्रंथों में बताया गया है कि इस दिन आंवला के वृक्ष की पूजा करने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है। बता दें कि इस दिन आवंला के वृक्ष की पूजा करते हुए स्वस्थ रहने की कामना की जाती है। इस दिन आंवला वृक्ष की पूजा आदि करने के बाद वृक्ष के नीचे बैठकर ही भोजन किया जाता है। इस प्रसाद के रूप में आवंला खाया जाता है। इस दिन से सैर सपाटे को पिकनिक की शुरुआत भी हो जाती है। लोग घर से बने पकवान लेकर आंवला के नीचे पहुंचते हैं और परिवार के साथ दोस्तों के साथ बैठकर भोजन करते हैं तरह-तरह के पकवान लेकर यहां बैठने से दिन अच्छा बीतता है। आपस में स्नेह भी देखने को मिलता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय नवमी के दिन आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु एवं शिवजी का निवास होता हैं। आंवला नवमी के दिन इस वृक्ष के नीचे बैठने और भोजन करने से रोगों का नाश होता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन किया गया पुण्य कभी समाप्त नहीं होता है। द्वापर युग की शुरुआत कार्तिक शुक्ल नवमी को हुई थी, यह युगादि तिथि है। आज के ही दिन श्री विष्णु ने कुष्मांडक दैत्य को मारा था। जिसके रोम से कुष्मांड-सीताफल की बेल निकली थी,इसीलिए इसे कुष्मांडक नवमी भी कहा जाता है।

यह प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का भारतीय संस्कृति का पर्व हैं, क्योंकि आंवला पूजन पर्यावरण के महत्व को दर्शाता है, जागरूक करता है। प्रदूषण आदि से शरीर कि रक्षा करता है। इस दिन आंवले के पेड़ का पूजन कर परिवार के लिए आरोग्यता व सुख -समृद्धि की कामना की जाती है। इस दिन किया गया तप, जप, दान इत्यादि व्यक्ति को सभी पापों से मुक्त कर मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय नवमी के दिन आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु एवं शिवजी का निवास होता है। इस दिन इस वृक्ष के नीचे बैठने और भोजन करने से रोगों का नाश होता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन किया गया पुण्य कभी समाप्त नहीं होता है।

सोमवार, 20 नवंबर 2023

पूर्व विधायक शबनम मौसी पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

 

नोटिस के बाद भी थाने में जमा नहीं कराया था पिस्टल

अनूपपुर। पूर्व विधायक शबनम मौसी लगातार चर्चा पर है। पहले आटो चालक से मार पीट अब चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला कोतवाली अनूपपुर में किया गया है। शबनम मौसी पर विधानसभा चुनाव में पिस्टल जमा नहीं किया था। जिस पर पुलिस ने धारा 188 एवं 29,30 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद पुलिस ने शास्त्रधारियों को अपने-अपने शस्त्र जमा करने के लिए नोटिस जारी किया था। इसके बाद सभी शास्त्रधारियों ने अपने-अपने शस्त्र नजदीकी थानों में जमा कर दिए थे।

पूर्व विधायक सोहागपुर (शहडोल) क्षेत्र शबनम मौसी के पास पिस्टल व एक 12 बोर दो नली बन्दूक है। शबनम मौसी ने पिस्टल को छोंड़ कर अन्‍य बन्दूकों को जमा करा दिया था, जिस पर पुलिस ने पिस्टल जमा करने का लिए नोटिस कई बार दिया था। इसके बाद भी शबनम मौसी ने शस्त्र जमा नहीं कराया। जिसके बाद लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था। सोमवार को थाना कोतवाली अनूपपुर में धारा 188 एवं 29, 30 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

रविवार, 19 नवंबर 2023

उगते सूर्य को अध्र्य देने के साथ ही व्रतियों ने अपने व्रत का किया पारण,परिवार के सुख समृद्धि की कामना

 


नूपपुर। सुबह उगते सूर्य को अध्र्य देने के साथ ही व्रतियों ने अपने व्रत का पारण किया और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। 20 नवंबर सोमवार को तड़के सुबह से ही छठ घाटों पर व्रतियों की भीड़ लगने लगी थी। घाटों पर मनमोहक छटा देखते ही बन रही थी। इस तरह से लोक आस्था के चार दिवसीय छठ महापर्व का आज समापन हो गया। जिला मुख्यालय स्थित मडफ़ा तलाब (समतपुर) व तिपान नदी के तट सहित कोयलांचल नगरी जमुना कॉलरी, भालूमाड़ा, कोतमा, पसान, बदरा, राजनगर, राजेन्‍द्रग्राम एवं अमरकंटक में सभी व्रतियों ने भगवान भास्कर के दर्शन कर अघ्र्य दे कर अराधना की।


छठ पूजा मनाने वाले व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर कड़ी साधना कर सूर्य से अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। इससे पहले षष्ठी को यानी 19 नवंबर की शाम को व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य दिया। भक्तों ने रातभर सूर्य देव के जल्दी उगने की प्रार्थना की। जिला मुख्यालय स्थित मडफ़ा तलाब (समतपुर) व तिपान नदी के तट सहित कोयलांचल नगरी जमुना कॉलरी, भालूमाड़ा, कोतमा, श्रमिक नगर, बदरा, राजनगर, राजेन्‍द्रग्राम एवं अमरकंटक में सभी व्रतियों ने भगवान भास्कर के दर्शन कर अघ्र्य दे कर अराधना की। सुबह के समय घाटों पर बड़ी संख्या में व्रती अपने परिवार जनों के साथ जुट गए। अघ्र्य देने के बाद घाट या घर पर पारण कर श्रद्धालुओं ने अपना व्रत पूर्ण किया। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया।


इस पर्व में छठ महापर्व की शुरुआत नहाए खाए के दिन से 36 घंटे का उपवास के बाद शुरू होती हैं। श्रद्धालु खरना के दिन पूरे दिन व्रत रखकर शाम को खीर का प्रसाद बनाते है। तीसरे दिन महिलाएं निर्जला व्रत रह कर सूर्य अस्त होने के पहले सज धज कर सभी प्रकार की पूजा सामग्री टोकरी, सूपा में भर कर सिर में रख कर घर के पुरूषो द्वारा नदी तलाबो के घाट में षष्टि माता के मानस रूप मान कर पूजन अर्चन करती है व सूर्य को अर्घ्य देकर घाट पर सभी साथ मिलकर भजन कीर्तन व छठी माता का उपासना करती है। सप्तमी के दिन सुबह सूर्योदय के पूर्व घाट पर पहुच कर स्नान कर पानी मे खड़े होकर उगते सूरज को अर्घ्यं प्रदान करते है उसके बाद पूजन कर सभी को प्रसाद बाट कर अपना व्रत पूर्ण करती है और छठी माता से अपनी मनोकामना का आशीर्वाद मांगती है।

छायाचित्र दिवाकर विश्वकर्मा

नारी सम्मान या लाडली बहनों का उत्साह किसके पक्ष में कितना, फैसला 3 दिसंबर को

 


प्रतियोगिता के नतीजों में कौन बनेगा विधायक, बदलाव या यथावत, कांग्रेस स्ट्रांग रूम के बाहर कर रहीं पहरेदारी

अनूपपर। पिछले कई माह से विधायक बनने कि चल रहें चुनावी अभ्यास के बाद सभी दलों के उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में अपना सब कुछ दांव पर लगा कर मप्र की सत्ता का फाइनल बड़ा और कड़ा मुकाबला शुक्रवार को खेला गया, अब परिणाम की प्रतीक्षा हैं। जिले की तीनों विधानसभा में 5 लाख 29 हजार 156 मतदाताओं के बीच भाजपा, कांग्रेस, सपा-बसपा और तो और निर्दलीयों ने दांव लगा मतदाताओं के साथ जम कर खेले। चुनावी खेल में राजनैतिक दलों ने अपने-अपने ढ़ग से पूरे क्षेत्र में फिल्डिंग जमाई जिस पर जमकर शब्दों के शॉट मारे गयें। जनता ने भी चुनावी प्रतियोगिता का खूब आनंद लिया। इस बीच क्रिकेट विश्वकप और चुनावी मुकाबले में जनता दोनो ही प्रतियोगिताओं का जमकर आंनद उठाया और अपने पंसद के खिलाडियों के प्रर्दशन पर ताली बजाई। किक्रेट में नतीजा तुरंत मिला वहीं चुनावी प्रतियोगिता के नतीजों के लिए दो सप्ताह का इंतजार करना पडेगा।

जिले में मतदान का प्रतिशत पिछली बार की अपेक्षा इस बार अधिक था। जिले में इस बार महिलाओं के मतदान ने सभी को चौंकाया हैं। नारी सम्मान या लाड़ली बहना का प्रतिशत बढ़ा हैं मतपेटी के खुलने के बाद पता चलेगा। महिलाओं का अधिक मतदान जिले के सियासी समीकरण को बिगाड़ दिया हैं। दो विधानसभा में महिला एवं पुरुष का मतदान प्रतिशत सामान हैं। वहीं पुष्पराजगढ़ में महिलाओं का मतदान प्रतिशत अधिक होने से एक बार फिर सियासी समीकरण में बदलाव देखने को मिल सकता है। जिले के अधिकांश पोलिंग बूथ में सुबह से महिलाओं की भीड़ उमड़ी जो शाम तक लगातार बनी रही। इसमें नारी सम्मान या लाड़ली बहनों का उत्साह किसके पक्ष में कितना गया यह 3 दिसंबर को पता चल सकेंगा।

अनूपपुर जिले में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 5 लाख 29 हजार 156 मतदाता में 4 लाख 19 हजार 676 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लगभग 1 लाख 9 हजार 480 मतदाताओं ने मतदान से दूरी बनाई। वहीं पिछली बार की तुलना इस बार 5 से 6 प्रतिशत मतदान अधिक हुआ है। इस बार जिले में 79.31 प्रतिशत मतदान में तीनों विधानसभा में महिलाओं का प्रतिशत पुरुषों से 1 प्रतिशत कम रहा। कोतमा विधानसभा में 59 हजार 604 पुरुषों के मुकाबले 58 हजार 154 महिलाओं ने अपने मतों का प्रयोग किया हैं। जहां पुरुषों का प्रतिशत 78.52, महिलाओं का 78.11 प्रतिशत रहा हैं। अनूपपुर विधानसभा में पुरूष 72 हजार 746, महिलाओं 68 हजार 459 ने मतदान किया हैं। पुरुष का मतदान प्रतिशत 80.58, महिलाओं का 77.77 प्रतिशत मतदान रहा। पुष्पराजगढ़ विधानसभा में पहली बार महिलाओं का वोट प्रतिशत पुरुषों से ज्यादा हैं। पुष्पराजगढ़ में 80 हजार 169 पुरुषों ने जो वहीं 80 हजार 538 महिलाओं ने मतदान किया हैं। जिसमें 80.08 पुरुषों का तो 80.24 प्रतिशत महिलाओं का प्रतिशत रहा। लाड़ली बहनों के मतदान प्रतिशत अधिक होने से जिले के तीनों विधानसभा के सियासी समीकरणों में पूर्वानुमान में बदलाव के कयास लगाए जा रहें हैं। महिलाओं ने नारी सम्मान या लाडली बहन अब किस पर वोट दिया यह तो 3 दिसंबर को ही पता चलेगा।


जिले के समस्त 699 मतदान केन्द्रों की ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें पॉलिटेक्निक महाविद्यालय अनूपपुर में विधानसभावार बने स्ट्रांग रूम में रख तीन परत में सील कर दिया गया हैं। समस्त स्ट्रांग रूमों में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों द्वारा निगरानी की जा रही है। इस सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी कांग्रेस ने स्ट्रांग रूम के बाहर नजर रखे हुए हैं।

शनिवार, 18 नवंबर 2023

चंदिया में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी के कार्य से अनूपपुर से गुजरने वाली 30 गाडियों का परिचालन 11 दिन रहेंगा रद्द

अनूपपुर। रेलवे अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत चंदिया रोड स्टेशन प्री एनआई व एनआई कमीशनिंग के तहत तीसरी लाइन कनेक्टीविटी का कार्य 25 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक किया जायेगा। अनूपपुर से गुजरने वाली 30 यात्री गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह से बंद किया गया हैं

रद्द होने वाली गाडियां

गाडी संख्या 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल एवं गाडी संख्या 08270 चंदिया रोड -चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल 25 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक रद्द रहेगी।

गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस एवं गाडी संख्या 18233 इंदौर- बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस 23 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक रद्द रहेगी।

गाडी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस एवं गाडी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस 24 नवम्बर  से 06 दिसम्बर तक भोपाल से रवाना होने वाली रद्द रहेगी।

गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस 25 नवम्बर व 02 दिसम्बर को, उदयपुर से रवाना होने वाली एवं 26 नवम्बर व 03 दिसम्बर को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार- उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

गाडी संख्या 20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस 29 नवम्बर को सांतरागाछी से रवाना होने वाली एवं 30 नवम्बर को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 जबलपुर- सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस 25 नवम्बर व 02 दिसम्बर को एवं 28 नवम्बर व भुज से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस 05 दिसम्बर को रद्द रहेगीं।

जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11265 जबलपुर- अम्बिकापुर एक्सप्रेस24 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक एवं अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11266 अम्बिकापुर- जबलपुर एक्सप्रेस 25 नवम्बर से 05 दिसम्बर को रद्द रहेगी।

गाडी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस 23 नवम्बर से 04 दिसम्बर एवं 24 नवम्बर से 05 दिसम्बर तक गाडी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस 26 नवम्बर व 03 दिसम्बर को, अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर- दुर्ग एक्सप्रेस 27 नवम्बर व 04 दिसम्बर को रद्द रहेगी।

गाडी संख्या 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 30 नवम्बर व 07 दिसम्बर,गाडी संख्या 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 02 दिसम्बर व 09 दिसम्बर को रद्द रहेगी।

गाडी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस 27 नवम्बर, 01 व 04 दिसम्बर,गाडी संख्या 12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस 28 नवम्बर, 02 व 05 दिसम्बर को रद्द रहेगी।

गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस 29 नवम्बर को, गाडी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस 30 नवम्बर को रद्द रहेगी।

गाडी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस, 24 नवम्बर से 04 दिसम्बर एवं गाडी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 25 नवम्बर से 05 दिसम्बर तक रद्द रहेगी।

गाडी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस 25 नवम्बर से 05 दिसम्बर तक रद्द रहेगी।

गाडी संख्या 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस 24 नवम्बर से 04 दिसम्बर एवं गाडी संख्या 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस 25 नवम्बर से 05 दिसम्बर तक रद्द रहेगी।

पुनर्निर्धारित (विलंब से रवाना होने वाली) गाड़ियां

28 नवम्बर से निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 04044 निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 04 घंटा 15 मिनिट देर से रवाना होगी।

शुक्रवार, 17 नवंबर 2023

जिले में बम्‍पर मतदान, कुल 79 प्रतिशत, कोतमा 78.32, अनूपपुर 79.19, पुष्पराजगढ 80.16 प्रतिशत


अनूपपुर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जिले की 3 विधानसभा सीटों में 31 उम्मीदवारों के लिए वोट डाले गयें हैं। यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान शाम 6 के बाद भी कई मतदान केंद्रो में मतदान के लिए लम्बी लाईन रहीं। कुछ मतदान केंद्रों में कर्मचारियों के कार्य में धीमी गति होने से मतदान धीमा रहा। अनूपपुर जिले में शाम 7 बजे मतदान समाप्ति पर कुल मतदान प्रतिशत 79.31 रहा। जिनमें 79.81 प्रतिशत पुरुषों ने तथा 78.81 प्रतिशत महिलाओं एवं अन्‍य अन्‍य का 60 प्रतिशत मतदान रहा। तीनो विधानसभा में पुरूषों के मुकाबले महिलाओं का प्रतिशत 1 प्रतिशत कम रहा।

जिले की 3 विधानसभा सीटों में जिले में कुल मतदाता 5 लाख 29 हजार 156 जिसमें पुरुष 2 लाख 66 हजार 291, महिला 2 लाख 62 हजार 855 हजार एवं थर्ड जेंडर 10 हैं। 31 उम्मीदवार मैदान में हैं। जहां कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला रहा।

लोकतंत्र के महापर्व पर भारत की गौरवशाली परम्परा के तहत 17 नवम्बर को मतदान करने खासा उत्साह दिखा। विश्व की अनूठी जनतांत्रिक जनमत के इस अनूठे अवसर पर सास-बहु-बेटी, देवर-देवरानी, ननद-भौजाई के साथ ही पति-पत्नि, भाई-बहन, वरिष्ठ नागरिक साथ-साथ मतदान केन्द्र जाते दिखे, वोट डालने के पश्चात् उत्साहित मतदाताओं ने उगली में लगाये गये मतदान स्याही के निशान को दिखाते हुऐ लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी आस्था व्यक्त करते हुऐ मतदान का संदेश दिया। मतदान केन्द्रों में सुबह से ही मतदाताओं की कतार देखी गई। जिले में महिला मतदाताओं में मतदान के प्रति विषेष रूझान देखने को मिला। सुबह के पहर में धीरे-धीरे मतदान ने गति पकड़ी और फिर यह क्रम देर शाम तक कई मतदान केंद्रो में समय समाप्त होने के बाद मतदान के लिए लम्बी लाईन रहीं।

धीरे-धीरे बढ़ा मतदान

प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक जिले का कुल मतदान प्रतिशत 74.63 रहा। सुबह से मतदान प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक जिले में 13.26 प्रतिशत, प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक जिले में 31.22 प्रतिशत महिला एवं पुरूष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। इसी तरह प्रातः 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिले का कुल मतदान प्रतिशत 48.67 तथा शाम 7 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत कुल मतदान प्रतिशत 79.31 रहा। जिनमें 79.81 प्रतिशत पुरुषों ने तथा 78.81 प्रतिशत महिलाओं एवं अन्‍य का 60 प्रतिशत रहा। जिसमे कोतमा 78.32, अनूपपुर 79.19, पुष्पराजगढ 80.16 प्रतिशत रहा।

404 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से लगी रहीं निगाहें

जिले के 699 में से 404 मतदान केन्द्रों में वेब कास्टिंग, सीसीटीवी के माध्यम से निर्वाचन मतदान की गतिविधि पर नजर रखी गई, कलेक्ट्रेट अनूपपुर से वेब कास्टिंग के तहत मतदान केन्द्रों की पल-प्रतिपल गतिविधि पर पैनी निगाहें रख व्यवस्था की चौकसी की गई।

26 आदर्श मतदान केन्द्र, 235 महिला प्रबंधकीय बूथ

जिले में 26 आदर्श मतदान केन्द्र, 235 महिला प्रबंधकीय बूथ बनाए गए थे। जहां मतदान दिवस पर मतदाताओं की सुविधाओं के साथ ही मतदान केन्द्रों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जहां मतदाताओं का पुष्प देकर स्वागत किया गया।


प्रेक्षक, कलेक्टर, एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर लिया जायजा

विधानसभा निर्वाचन के मतदान दिवस 17 नवम्बर को जिले के सभी मतदान केन्द्रों में सुगम समावेशी एवं नैतिक मतदान तथा कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रख पुष्पराजगढ के प्रेक्षक एजाज अहमद भट, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीपी पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह, रिटर्निग आफिसर पुष्पराजगढ़ दीपक पाण्डेय, रिटर्निग आफिसर अनूपपुर दीपशिखा भगत, रिटर्निग आफिसर कोतमा अजीत तिर्की सहित सेक्टर अधिकारी, पुलिस अधिकारियों, कार्यपालिक दण्डाधिकारियों ने सतत् भ्रमण कर निष्पक्ष, समावेशी, पारदर्शी मतदान प्रक्रिया का सतत् भ्रमण कर जायजा लिया।

भारत निर्वाचन आयोग के पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त प्रेक्षक एजाज अहमद भट ने पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के किरगी, पटना, शिवरीचंदास, बघर्रा, धरमदास, गौरेला, भेलमा के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने चचाई, बरगवां, अनूपपुर, परसवार स्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित कन्ट्रोल रूम से जिलेभर के मतदान केन्द्रों का पैनी नजर रखी तथा मतदान की कानून व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के संबंध में अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों द्वारा सतत् भ्रमण कर जायजा लिया गया। वहीं सुरक्षा बल के जवानों ने व्यवस्था को बनाए रखने में सक्रिय दिखाई दिए।

शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने व्यक्त किया आभार

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष वशिष्ठ अनूपपुर एवं पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 17 नवंबर 2023 को अनूपपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र कोतमा,अनूपपुर एवं पुष्पराजगढ़ में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने के लिए निर्वाचन में लगे समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति साथ ही अनूपपुर जिले के तीनों विधानसभा के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। जिन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से मतदान में हिस्सा लिया एवं मतदान कर अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

उम्मीदवारों ने माना अभार

अनूपपुर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारो मतदान समाप्ति पर अनूपपुर (अ.ज.जा.) भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह एवं कांग्रेस प्रत्याशी रमेश कुमार सिंह, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कोतमा भाजपा प्रत्याशी दिलीप जायसवाल एवं कांग्रेस प्रत्याशी सुनील सराफ एवं विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़ भाजपा प्रत्याशी हीरा सिंह श्याम एवं कांग्रेस प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह मार्को ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिला प्रशासन, मतदान कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों सहित अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति अभार माना जिन्होंने अपना काम धंधा छोड़कर उम्मीदवारो के आह्वान पर मतदान करने पहुंचे। इससे मतदाताओं की आशा के अनुरूप 3 दिसंबर 2023 को नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त होगा।

शराब ठेकेदार के गुर्गों की गुंडागर्दी: युवक को वाहन से कुचल कर मारने की कोशिश, 3 संदेही अभिरक्षा में

पूरी घटना सीसीटीव्ही  में कैद, वाहन जप्त  अनूपपुर। कोतमा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 स्थित एक ढाबे शनिवार - रविवार की रात से निकल...